× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    चंद्रयान-4 की राह आसान, वैज्ञानिकों ने खोजी सुरक्षित लैंडिंग जगह

    चंद्रयान-4 की राह आसान, वैज्ञानिकों ने खोजी सुरक्षित लैंडिंग जगह

    जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है - प्रधानमंत्री

    जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है - प्रधानमंत्री

  • छत्तीसगढ़
    प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना

    प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना

    कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

    कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

    देवरी विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स का नशा मुक्ति अभियान, प्राचार्य टंडन के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    देवरी विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स का नशा मुक्ति अभियान, प्राचार्य टंडन के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

    बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

    संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

    शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग श्री राजेश कुमार पटेल

    शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग श्री राजेश कुमार पटेल

    ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह

    ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...41424344454647...5253Next

उग्र हुआ मराठा आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने NCP विधायक के घर में लगाई आग...

Posted on :30-Oct-2023
उग्र हुआ मराठा आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने NCP विधायक के घर में लगाई आग...

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की आग लगातार भड़कती जा रही है. बीड मराठा आरक्षण की आग में जल रहा है. आंदोलनकारियों ने अब हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है.आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने बीड में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर पहले तोड़फोड़ की और फिर घर में आग लगा दी.

आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इसमें से तेज लपटें और काला धुआं उठने लगा. इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. घर जलाए जाने की घटना के बाद प्रकाश सोलंके का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जिस समय प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को आग के हवाले किया वह और उनका परिवार भीतर ही थे. उन्होंने कहा कि किस्मत से उनका परिवार और घर के सभी कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उनको इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. लेकिन आग लगाए जाने से उनको काफी नुकसान हुआ है. 

 प्रदर्शनकारियों ने जला दिया विधायक का घर

आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी अब हिंसक होने लगे हैं. विधायक का घर जलाया जाना इस बात का जाता उदाहरण है. वहीं रविवार को महाराष्ट्र के लातूर शहर में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर करीब नौ महिलाएं 70 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गईं थीं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक दोपहर को करीब तीन बजे यह महिलाएं गांधी चौक क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की गई अपील के बावजूद, उन्होंने नीचे आने से इनकार कर दिया था. तहसीलदार सौदागर टांडले और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मान रही थीं और कूदने की धमकी भी दे रही थी. 

Read More

मानसिक रूप से बीमार युवा की संस्था दानपात्र ने मदद कर बदला जीवन...(VIDEO)

Posted on :30-Oct-2023
मानसिक रूप से बीमार युवा की संस्था दानपात्र ने मदद कर बदला जीवन...(VIDEO)

स्लम एरिया में एक छोटी सी झोपडी में अपना जीवन काट रहे व्यक्ति की दानपात्र मदद करके उसका जीवन बदल दिया, दानपात्र टीम को एक व्यक्ति की इंफॉर्मेशन मिली बताया गया की उसकी हालत बहुत ही खराब हे और उसे मदद की आवश्यकता है, अगले ही दिन दानपात्र टीम उस जरूरतमंद की मदद करने पहुंच गई, टीम ने वहा जा कर देखा उस व्यक्ति की स्थति बहुत ज्यादा खराब है, उसके बाल बहुत ही ज्यादा बड़े हो गए है, काफी दिनों से नहीं नहाने की वजह से उनके चेहरे की स्थति भी बहुत बुरी हो चुकी थी परंतु दानपात्र टीम द्वारा उनकी जिंदगी बदलने की कोशिश की गई, उनके लंबे बालों को काट कर उन्हे स्नान करवाया गया, स्नान करवाने के बाद उनको मदद सामग्री दी गई और कुछ कपड़े भी दिए गए ताकि वह वापिस ऐसी स्थति में ना आए। 

दानपात्र द्वारा ऐसे लाखों लोगों की जिंदगी बदलने की कोशिश की जा रही है, जिसमे जरूरतमंदो की जिंदगी बदली जाती है और उन्हें नया जीवन दिया जाता है।

"दानपात्र" क्या है कैसे हुई इसकी शुरुआत ?

संस्था "दानपात्र" एक ऑनलाइन निः शुल्क एप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े ,खिलोने ,किताबें ,जूते ,बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स , फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है पिछले 5 वर्षों में दानपात्र के माध्यम से लगभग 35 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है देश भर में कार्य कर रही संस्था "दानपात्र" से 35 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए है जो अपना समय देकर सहयोग करते है संस्था "दानपात्र" द्वारा अलग अलग शहरों में सेंटर बनाएं गए है जहां आकर कोई भी ऐप में रिक्वेस्ट डालकर सामान डोनेट कर सकता है "दानपात्र" टीम द्वारा इस सामान को फिल्टर कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है "दानपात्र"  देने वाले और लेने वालों के बिच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रहा है संस्था दानपात्र का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड , 3 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है.

यहां देखें VIDEO-

संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवम महिलाओं को शिक्षित कर रही है दानपात्र निःशुल्क पाठशाला देश के कई शहरों में हजारों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर शिक्षित कर रही है जिससे आर्थिक परिस्थितियों के चलते जो बच्चें पढ़ नही पाते है वह दानपात्र निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रहे है ।

इंदौर के साथ-साथ देश के 100 से अधिक शहरों में "दानपात्र" के माध्यम से सेवा कार्य कर लोगों की मदद की जा रही है जल्द ही पूरे भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी शुरू किया जाने वाला है दानपात्र। 

आप भी जुड़ सकते है "दानपात्र" फाउंडेशन के इस अभियान से 

आप भी अपने उपयोग में न आ रहे पुराने सामान को डोनेट करके या फिर वालंटियर बनकर "दानपात्र" के इस अभियान से जुड़ सकते है इसके लिए आप  "दानपात्र" के हेल्पलाइन नंबर 6263362660 ,7828383066  पर संपर्क कर सकते है।

Read More

मनीष सिसोदिया को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

Posted on :30-Oct-2023
मनीष सिसोदिया को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

एजेंसी 

नई दिल्‍ली : शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में 338 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल अस्‍थायी रूप से साबित हुई हो गई है. साथ ही कहा कि 6 से 8 महीने में ट्रायल पूरा हो. अगर 6 से 8 महीने में ट्रायल पूरा नहीं होता, तो मनीष सिसोदिया दोबारा जमानत की याचिका दाखिल कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी ने हमारे ज्यादातर सवालों का उचित जवाब नहीं दिया. 

सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एस. वी. एन भट्टी की पीठ ने यह फैसला सुनाया है. पीठ ने दोनों याचिकाओं पर 17 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने 17 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा था कि अगर दिल्ली आबकारी नीति में बदलाव के लिए कथित तौर पर दी गई रिश्वत ‘अपराध से आय' का हिस्सा नहीं है, तो संघीय एजेंसी के लिए सिसोदिया के खिलाफ धनशोधन का आरोप साबित करना कठिन होगा. 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति 'घोटाले' में कथित भूमिका को लेकर सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. वह, उस समय से हिरासत में हैं. ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित धनशोधन मामले में नौ मार्च को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. सिसोदिया ने 28 फरवरी को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. 

उच्च न्यायालय ने 30 मई को सीबीआई मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री के पद पर रहने के नाते, वह एक 'प्रभावशाली' व्यक्ति हैं तथा वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. उच्च न्यायालय ने धनशोधन मामले में तीन जुलाई को उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ आरोप 'बहुत गंभीर प्रकृति' के हैं.

ईडी का धन शोधन मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी पर आधारित है. सीबीआई और ईडी के अनुसार, दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. 

Read More

गौ रक्षा को लेकर 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली।

Posted on :30-Oct-2023
गौ रक्षा को लेकर 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली।

पत्रकार
सनंत सिंह

नयी दिल्ली : छत्तीसगढ भवन निर्माण मजदूर महासंघ ने गौ रक्षा को लेकर आगामी 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया है।यह जानकारी महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष भीमसेन निषाद, कोषाध्यक्ष दीनदयाल साहू एवं सदस्य राजू कदम वर्मा ने यहाँ जारी एक विज्ञप्ति में दी है।

नेताओं ने कहा है,कि देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने एवं गौ को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर इस रैली का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों गौ प्रेमी हिस्सा लेंगे। महासंघ के नेताओं ने कहा है, कि इस बावत महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया है।इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं कानून मंत्री को ज्ञापन दिया गया था।

श्री परिहार ने कहा कि यह अत्यंत खेद की बात है,कि आजादी के बाद भी गौ,गंगा एवं गायत्री के संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया,जो भारतीय अध्यात्म एवं दर्शन का सार है।उन्होंने कहा कि इन तीनों में वैज्ञानिक तत्व भी निहित है,जो जीवन का आधार है।एल.एस।

Read More

आनन्द कौशल अध्यक्ष और अमित रंजन महासचिव पुन: निर्वाचित, दूसरे महासचिव के पद पर अमिताभ ओझा तो कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार निर्वाचित

Posted on :30-Oct-2023
आनन्द कौशल अध्यक्ष और अमित रंजन महासचिव पुन: निर्वाचित, दूसरे महासचिव के पद पर अमिताभ ओझा तो कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार निर्वाचित

रुबन के डा0 सत्यजीत संरक्षक मंडल में शामिल

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में युवा चेहरों को मिली बड़ी भागीदारी

पटना : वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इण्डिया का दो दिवसीय मेगा इवेंट वेब मीडिया समिट 2023 सह आम सभा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल, राष्ट्रीय उपध्यक्ष डा0 माधो सिंह और अमिताभ ओझा के अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में आज रविवार को होटल मैत्रेय इन में आम सभा की बैठक और नयी कार्यकारिणी के चुनाव के साथ सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल और राष्ट्रीय महासचिव डा0 अमित रंजन पुन: निर्वाचित हुए तो वहीं दूसरे राष्ट्रीय महासचिव के पद पर अमिताभ ओझा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर मंजेश कुमार निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय सचिव के तीन पदों पर चंदन कुमार, सूरज और विवेक कुमार निर्वाचित हुए तो उपाध्यक्ष के पाँच पदों पर डा० माधो सिंह, संजीव आहूजा, डा० लीना चुने गये और दो पद रिक्त रखे गये।

धीरज कुमार कार्यालय सचिव के पद पर निर्वाचित हुए।  राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पाँच पदों में से तीन पदों पर मिथिलेश मिश्रा, नलिनी झा और शैलेन्द्र झा का निर्वाचन हुआ जबकि दो पद रिक्त रखे गये। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के २3 पदों में से 10 पर गौतम गिरियक, राम बालक राय, संजय कुमार पांडेय, निशांत राज, चंदन कुमार चंचल, राजीव रंजन, अब्दुल हाकिम , आजाद कुमार भारती, विजय कुमार सिन्हा और अमित कुमार निर्वाचित हुए जबकि 13 पद रिक्त रखे गये। 

Read More

झारखंड से बच्चों को लाकर दिल्ली-एनसीआर में करवाते थे ये काम... दंग कर देगा यह क्राइम, पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा

Posted on :28-Oct-2023
झारखंड से बच्चों को लाकर दिल्ली-एनसीआर में करवाते थे ये काम... दंग कर देगा यह क्राइम, पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा

फरीदाबाद : पांच बदमाशों का गैंग झारखंड से एनसीआर में आकर बच्चों से स्नैचिंग करवा रहा था। सेक्टर-30 और बदरपुर बॉर्डर की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरोह को पकड़ा और 56 मोबाइल बरामद किए। इसमें दस आईफोन भी हैं। कई राज्यों में वारदात करने वाले यह बदमाश बच्चों को पैसों का लालच देकर अपने साथ लेकर आते थे, फिर उन्हें चोरी की ट्रेनिंग देकर साप्ताहिक बाजार व भीड़भाड़ इलाकों में वारदात करने भेज देते थे। यहां से चुराए गए मोबाइल पश्चिम बंगाल भेजकर बेच दिए जाते थे। फरीदाबाद में 12 मई को एडवोकेट शिव कुमार का मोबाइल सेक्टर सात की सब्जी मंडी से चोरी हो गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साइबर सेल की मदद से जांच शुरू हुई तो गिरोह पकड़ा गया। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि आरोपियों में 28 साल देव कुमार, 25 वर्षीय मोहम्मद आबुयुद दुल मोमीन, 19 वर्ष का सुरजन कुमार, 20 वर्षीय आकाश और एक नाबालिग शामिल है। देव, सुरजन, आकाश और शेख चुल झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले हैं। मोहम्मद आबुयुद दुल मोमीन पश्चिम बंगाल के मालदा का निवासी है। क्राइम ब्रांच इंचार्ज महेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी देव कुमार का नागपुर महाराष्ट्र में होने का पता लगाया।

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम के इंस्पेक्टर संदीप सिंह, मुख्य सिपाही अमित, दिनेश, सिपाही सहदेव, शमशेर और संदीप की टीम ने देव को 23 अक्टूबर को नागपुर से गिरफ्तार कर 36 मोबाइल बरामद किए। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया।

बदरपुर बॉर्डर से हुई थी गिरफ्तारी
पूछताछ में अन्य आरोपियों का पता चला, जिसके बाद मोहम्मद आबुयुद दुला को बदरपुर बॉर्डर से 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर आठ फोन बरामद किए गए। आरोपी सुरजन, आकाश और नाबालिग को दिल्ली के मंडौली से 27 अक्टूबर को पकड़े गए। इनसे चार आईफोन मिले। आरोपी शेख चुल से भी छह आईफोन बरामद किए गए।

पश्चिम बंगाल में भेजते थे चोरी के मोबाइल
आरोपी देव कुमार गिरोह का सरगना है, जो फोन चोरी करता था। अब करीब दो साल से फोन चोरी व चोरी के फोन खरीदने लगा। मोहम्मद आबुयुद दुला चोरी के मोबाइल पश्चिम बंगाल में सप्लाई करता था। इसके लिए उसे एक चक्कर के लिए पांच हजार रुपये खर्च मिलता था। वह करीब 18 महीने से यह काम कर रहा था। आरोपी दिल्ली, एनसीआर, हैदराबाद और नागपुर में वारदात को अंजाम दे रहे थे। यहां अभी तक पांच वारदात कर चुके हैं। इन्होंने फरीदाबाद की सब्जी मंडी, मंगल बाजार, बल्लभगढ़, एनआईटी सेंट्रल एरिया में वारदात की है।

मीडिया इनपुट 

Read More

खौफनाक कांड: कलयुगी भाई ने बहन की हत्या कर लाश नदी में फेंका, जाने क्या है पूरा मामला

Posted on :28-Oct-2023
खौफनाक कांड: कलयुगी भाई ने बहन की हत्या कर लाश नदी में फेंका, जाने क्या है पूरा मामला

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग बहन की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। आरोपी ने अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या की। फिर उसके शव को नदी में फेंक कर फरार हो गया। हालांकि, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसे 'ऑनर किलिंग' का मामला बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

25 वर्षीय भाई ने की 15 साल की बहन का मर्डर
पुलिस ने कहा कि लौकहा थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय लड़की 21 अक्टूबर की शाम को नवरात्र के दौरान एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। वो घर भी वापस नहीं लौटी। परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन जब वह अगले दो दिनों तक वापस नहीं लौटी तो उसकी मां ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस जांच में आरोपी का कबूलनामा
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। टेक्निकल सर्विलांस के दौरान शक की सुई किशोरी के बड़े भाई की तरफ घूमी। लौकहा के थाना प्रभारी संतोष मंडल ने बताया कि शक होते ही पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसने अपनी बहन की हत्या करने और उसके शव को नदी में दफनाने की बात कबूल कर ली।

भाई ने बताया क्यों किया बहन का मर्डर
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कहा कि उसने अपनी बहन को एक स्थानीय युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसी के बाद उसे गुस्सा आया। उसने ये भी कहा कि गुस्से की वजह से उसने अपनी बहन का गला घोंट दिया। उसके शव को नदी के तल में दफना दिया।

Read More

प्याज रुलाने के लिए है तैयार! जल्द 100 रुपये पहुंचेंगी कीमत

Posted on :28-Oct-2023
प्याज रुलाने के लिए है तैयार! जल्द 100 रुपये पहुंचेंगी कीमत

पिछले दिनों जहां टमाटर और प्याज की कीमतों को लेकर मारामारी हो रही थी, तो वहीं अब एक बार फिर प्याज रुलाने के लिए तैयार है. देखते ही देखते प्याज के दामों में अचानक तेजी आ गई और अब बाजारों में प्याज 65 से 70 रुपये किलो बिक रही है. वहीं सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अभी प्याज की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी और ये कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जांएगी. 

दिल्ली की गाजीपुर मंडी में एएनआई से बात करते हुए एक प्याज व्यापारी ने कहा कि इस समय प्याज की आमद कम है, जिसके चलते कीमतें ज्यादा हैं.  आज प्याज की कीमत 350 रुपये प्रति 5 किलोग्राम है, जबकि कल यह 300 रुपये थी. वहीं  कुछ दिनों पहले तक 200 रुपये कीमत थी. प्याज व्यापारी ने आगे कहा कि एक हफ्ते से ही कीमतों में तेजी देखने को मिली है.

क्या है प्याज के रेट बढ़ने के पीछे की वजह

पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौसम संबंधी कारणों से खरीफ प्याज की बुआई में देरी के कारण कम फसल हुई और फसल की आवक में दरी हुई. अधिकारी ने बताया कि ताजा खरीफ प्याज की आवक अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भंडारित रबी प्याज खत्म होने और खरीफ प्याज के आगमन में देरी के कारण आपूर्ति की स्थिति खराब है, जिसके परिणामस्वरूप थोक और खुदरा दोनों बाजारों में कीमतें बढ़ रही हैं. उन्होंने बताया कि सरकार ने चालू वर्ष 2023-24 में प्याज के लिए ‘बफर स्टॉक’ को दोगुना किया है. इससे घरेलू उपलब्धता में सुधार होगा और आने वाले दिनों में बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगेगा. 

मीडिया इनपुट 

Read More

पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाना पड़ा भारी, केस दर्ज होते ही फरार हुआ यूट्यूबर

Posted on :28-Oct-2023
पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाना पड़ा भारी, केस दर्ज होते ही फरार हुआ यूट्यूबर

मुरादाबाद  : मुरादाबाद में एक फेमस यूट्यूबर नटवरलाल अब्दुल्ला पठान को पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। यूपी पुलिस ने अब्दुल्ला पठान के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। फिलहाल अब्दुल्ला फरार बताया जा रहा है।

अब्दुल्ला पठान का हाल ही एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर कोहनी से नारलिय फोड़ता नजर आया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अब्दुल्ला के खिलाफ मुरादाबाद के कुंदरकी थाने में केस दर्ज किया है।

कुंदरकी से झोलाछाप हकीम यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान के खिलाफ धारा 171 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आला अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर उसे वायरल करना एक संगीन अपराध है। यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान नारियल को हाथों से फोड़ने, ट्रक को शरीर से बांधकर खींचने, बस को रोकने की महारत हासिल करने के बाद इतना फेमस हुआ कि उसने अपना दवाखाना ही खोल लिया और झोलझाप बनकर लोगों की बीमारियों का इलाज करने लगा था। दवाई के नाम पर मरीजों से मोटी रकम भी वसूली की जा रही थी।

अब्दुल्ला ना सिर्फ सेक्स संबंधी, बल्कि किडनी और लीवर की समस्याओं की शर्तिया इलाज का दावा करता था। अब्दुल्ला की परामर्श फीस 200 रुपए थी, जो बीमारी को गंभीर बताकर और दवाओं के लिए मरीज से 5,000 से 50,000 रुपए तक ऐंठ लेता था। उसका अस्पताल भी बिना रजिस्ट्रेशन का चल रहा था। बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला के खिलाफ 44 से अधिक शिकायतें हुईं थीं।

शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यूट्यूबर झोलाछाप के दवाखाने पर छापामार कर वहां से बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां जब्त की थी और अस्पताल सील कर दिया था। फिलहाल पुलिस इस यूट्यूबर को दो अलग अलग दर्ज हुए मुकदमों में तलाश कर रही है। कुंदरकी पुलिस का कहना है कि हर समय बाउंसर अपने साथ रखने वाला अब्दुल्ला पठान फरार है। पुलिस उसके घर पर दबिश भी दे चुकी है।

यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। फेसबुक पर उसके 7,82,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उसका यूट्यूब चैनल भी है। साल 2020 में आरोपित अब्दुल्ला ने वी-मेट नामक वीडियो-शेयरिंग एप्लिकेशन के साथ एक ब्लाइंड डेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसके जीतकर वह सनी लियोनी के साथ डेट पर गया था।

Read More

नौकरी का झांसा देकर ठगी ढाई लाख से ज्यादा की रकम; ये था ऑफर

Posted on :28-Oct-2023
नौकरी का झांसा देकर ठगी ढाई लाख से ज्यादा की रकम; ये था ऑफर

यूपी : सऊदी अरब में हाजियों की खिदमत करने की नौकरी दिलाने के नाम पर मुंबई के जालसाज ने 15 युवकों से करीब ढाई लाख रुपए ऐंठ लिए। उन्हें वीजा व टिकट नहीं दिया।पूछताछ पर पहले बहानेबाजी की और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। इसकी शिकायत पर बाराबंकी की फतेहपुर पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मिठवारा गांव निवासी मो. इरफान ने बताया कि वर्ष 2018 में सऊदी अरब गया था। तभी उसकी पहचान वसीम करीम मोमिन निवासी सलामतपुरा थाना भिवंडी मुंबई (महाराष्ट्र) से हुई थी। दोबारा सऊदी अरब में नौकरी के लेकर उससे संपर्क किया गया। उसने हाजियों की खिदमत में तीन माह की नौकरी दिलाने के नाम पर 45 हजार रुपए की डिमांड की। जिस पर 14 और युवकों को तैयार किया गया। 

जानाकरी के मुताबिक बताया गया है कि सभी से 20-20 हजार लेकर उसे ऐडवांस दिया गया। लेकिन उसने वीजा नहीं दिया। फोन पर आज कल करने लगा।उससे मुंबई जाकर भी मिलने की कोशिश की गई। लेकिन उसने सही एड्रेस नहीं दिया। इसकी शिकायत पर फतेहपुर पुलिस ने वसीम करीम मोमिन पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि चार, पांच व नौ जून 2023 को ढाई लाख रुपए दिए थे। 15 जून से पहले फ्लाइट का टिकट करने का दावा किया गया था। कोई जवाब नहीं मिलने पर शिकायत दर्ज करवाई।

इन 15 बेरोजगार युवाओं से हुई ठगी
पीड़ित इरफान के मुताबिक उसके साथ उसके गांव के सिराजुद्दीन, मो. फारूक, मो. आरिफ, मो. फुरकान, वाहिद, मो. मोबिन, मिर्जापुर गांव के शफी अहमद के साथ सीतापुर जनपद के मानापुर गांव निवासी जियाउल रहमान, मो.  अलीम, मो. शाकिब, इमामुद्दीन, मो. शारिक, मो हाकिल व  पेतैपुर गांव के मो. वसी शामिल है। इन सब से 20-20 हजार रुपए लेकर उसे दिए गए थे। शेष रकम नौकरी के बाद देने को कहा गया था।

Read More

अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचला

Posted on :27-Oct-2023
अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचला

दिल्ली : दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि महिला की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है. इस मामले के लेकर कल यानी गुरुवार देर शाम करीब साढ़े 9 बजे पुलिस को जानकारी मिली. जिसके बाद शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू कर दी है. हालांकि,  महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

बताया  जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35-40 साल थी और उसने लाल रंग का सूट पहन रखा था.

Read More

खेकड़ा की रामलीला में हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

Posted on :27-Oct-2023
खेकड़ा की रामलीला में हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

विवेक जैन

- श्री धार्मिक रामलीला कमेटी खेकड़ा के पदाधिकारियों ने रामलीला में मंचन करने वाले कलाकारों और सहयोगियों को किया सम्मानित

- कमेटी पदाधिकारियों ने दर्शकों से भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा

बागपत, उत्तर प्रदेश : खेकड़ा नगर में 12 अक्टूबर 2023 से गांधी प्याऊ पर चल रही श्री धार्मिक रामलीला के अन्तिम दिन भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा के प्रधान दीपक शर्मा ने कमेटी की और से रामलीला में भाग लेने वाले सभी कलाकारों, सहयोग करने वाले लोगों, पत्रकारों, पुलिस प्रशासन व रामलीला का मंचन देखने आये दर्शकों का आभार व्यक्त किया। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी खेकड़ा के पदाधिकारियों द्वारा रामलीला के कलाकारों व सहयोगियों को शॉल व पटका पहनाकर तथा मोमेंटो़ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गयी। सभी ने आपस में खूब सेल्फी ली और कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाये। कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी से भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा के प्रधान दीपक शर्मा, उपप्रधान संदीप प्रजापति, डायरेक्टर नेतराम, उप डायरेक्टर तरूण गुप्ता व नरेश शर्मा,

Read More

MP: डिप्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ निशा बांगरे कांग्रेस में शामिल

Posted on :26-Oct-2023
MP: डिप्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ निशा बांगरे कांग्रेस में शामिल

MP News: मध्य प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर की नौकरी से इस्तीफा देने वालीं निशा बांगरे ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. उन्होंने गुरुवार दोपहर छिंदवाड़ा में कमलनाथ की जनसभा में सदस्यता ग्रहण की. 

मध्य प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर की नौकरी से इस्तीफा देने वालीं निशा बांगरे ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. उन्होंने गुरुवार दोपहर छिंदवाड़ा में कमलनाथ की जनसभा में सदस्यता ग्रहण की. 

इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व अधिकारी निशा बांगरे छिंदवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर पहुंचीं. निशा ने इस दौरान कहा, ''कांग्रेस की तरफ से मुझसे कहा गया था कि वे मेरे इस्तीफे का इंतजार करेंगे. अब जब मैंने इस्तीफा दे दिया है, तो मैं यहां कमल नाथ से बात करने आई हूं कि वह क्या चाहते हैं? 

मैं शाम को कमलनाथ जी से मिली मिली और उन्होंने मुझे बताया कि दिल्ली और भोपाल में लोगों से बात करनी पड़ेगी. इसलिए मैं एक बार फिर सुबह कमलनाथ जी से मिलने आई हूं. अब उनकी बातचीत के बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगी." 
जब कांग्रेस की नेता निशा बांगरे से पूछा गया कि आपकी पार्टी ने 7 टिकट बदले दिए हैं तो क्या आपको भी आमला से टिकट मिलने की उम्मीद है? तो जवाब में उन्होंने कहा कि उम्मीद पर तो दुनिया कायम है. 

बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 7 सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है. इनमें नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव, शिवपुरी जिले की पिछोर और दतिया सीट शामिल है. इसके अलावा सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा में पार्टी ने भारी विरोध के बाद प्रत्याशी बदल दिया गया. 

Read More

बंदूक के नोक पर नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Posted on :26-Oct-2023
बंदूक के नोक पर नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। बाहुल्य आदिवासी झाबुआ जिले के कल्याणपुर के अंतर्गत ढेबर गांव में आदिवासी नाबालिक से उसके ही गांव के तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैं कि पीड़िता 23 अक्टूबर की देर रात अपने गांव के फल में गरबा देखने पैदल जा रही थी। इस दौरान तीनों युवको ने लड़की को उठाकर ले गए और सुनसान जगह पर गैंगरेप किया।

दुष्कर्म पीड़िता ने हार नही मानी और पास ही के कल्याणपुरा थाने पर परिजनों के साथ जा कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 376 डी, 506, 5 एल-6, 5 जी-6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद झाबुआ पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। तभी अनुविभागीय अधिकारी सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में टीम बना कर आरोपियों की घेरा बंदी की गई। आरोपियों को पिस्टल व मय राउंड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर;

Posted on :26-Oct-2023
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर;

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने दो आतंकी को मार गिराया है. ताजा जानकारी मिलने तक घाटी के माछिल सेक्टर में सेना और पुलिस का ऑपरेशन जारी है. सेना ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. साथ ही पुलिस कार्रवाई भी जारी है. LOC पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश में थे, लेकिन वक्त रहते आतंकियों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया गया.

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा 26 अक्टूबर को चलाये गये एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एलओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.''पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभियान में दो आतंकियों को मार गिराया गया है.

पुलिस प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष सूचना के आधार पर, माछिल सेक्टर में शुरू हुई एक मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं, अभियान जारी है.''

Read More

भीषण सड़क हादसा: टैंकर और टाटा सूमो की भिड़ंत में 12 की मौत

Posted on :26-Oct-2023
भीषण सड़क हादसा: टैंकर और टाटा सूमो की भिड़ंत में 12 की मौत

नई दिल्ली: कर्नाटक के चिकबल्लापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा गुरुवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर एनएच 44 पर चित्रावती ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुआ.  इस घटना में 12 की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. मरने वालों में 8 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. एनएच 44 पर एक खड़े टैंकर में सामने से आ रही टाटा सूमो ने टक्कर मार दी. टैंकर और सूमो की टक्कर के बाद घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई.सूत्रों के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से कार ड्राइवर सड़क किनारे खड़े टैंकर को देख नहीं सका और उनमें जाकर भिड़ गया. 

सड़क हादसे में 12 की मौत
एसपी चिक्कबल्लापुर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा,"आज सुबह 7:15 बजे एनएच 44 (बैंगलोर-हैदराबाद) हाईवे पर चिक्कबल्लापुर के पास एक सड़क दुर्घटना हुई. AP02CH 1021 नंबर की टाटा सूमो ने NL01Q1954 नंबर के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी. टाटा सूमो में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चिक्कबल्लापुर जनरल अस्पताल में किया जा रहा है.हम पीड़ितों, ड्राइवरों और घटना में शामिल वाहनों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं.

खड़े टैंकर मे ंघुस गई कार
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे चिक्कबल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुई. एसयूवी आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रही थी तभी चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मारी दी, जिससे चार महिलाओं समेत 12 यात्रियों की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना में मारे गए लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे. मृतकों में कार चालक भी शामिल है. हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है. ऐसा संदेह है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटना हुई होगी लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक अनंतपुर के गोरंटला के रहने वाले थे और एक परिवार के नहीं थे.पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुर्घटना का एक मामला दर्ज किया गया है और मृतकों की पहचान करने तथा उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

Read More

धर्म, देवी, देवताओं, पैग़म्बर या मसीहा आदि की आलोचना

Posted on :26-Oct-2023
धर्म, देवी, देवताओं, पैग़म्बर या मसीहा आदि की आलोचना

लक्ष्मी कांत पटेल 

क्या करें और क्या न करें? 

Aeticle : दुनिया का हर धर्म किसी धर्म की आलोचना और मीमांसा करके आगे बढ़ा है। एक धर्म की मान्यताओं को ध्वस्त करके ही दूसरा धर्म आगे आ सकता है। इसलिए सभी धर्म दूसरे धर्म को लेकर आलोचनात्मक दृष्टि रखते हैं। इसे लेकर मारपीट, हिंसा, हत्या और मुक़दमेबाजी का इतिहास रहा है। पूरा क्रूसेड लड़ा गया धर्म के आधार पर। ये झूठ है कि धर्म जोड़ता है।  धर्म उसी यानी समान धर्म के लोगों को जोड़ता है। हर धर्म बाक़ी धर्मों के लोगों से लड़ाता है। धर्म के नाम पर जितनी हिंसा हुई है उससे ज़्यादा हिंसा सिर्फ़ विश्व युद्धों में देखी गई है। 

तो ये तो नहीं बदलने वाला। 

धर्म बनाम विज्ञान/संविधान/लोकतंत्र की लड़ाई भी पुरानी है। धर्म ने बताया धरती चपटी है। विज्ञान ने कहा - ग़लत। गोल है। धर्म ने कहा सूर्य धरती के चक्कर लगाता है। विज्ञान ने दूरबीन से देखकर कहा -ग़लत। धरती सूर्य के चक्कर लगाती है। धर्म ने कहा कि आदमी जन्म से ऊँचा या नीचा होता है। संविधान ने कहा कि ये बकवास है। धर्म ने कहा ईश्वर आसमान में बहुत ऊपर स्वर्ग में रहता है।

विज्ञान ने कहा कि बहुत ऊपर तो ऑक्सीजन ही नहीं है। ईश्वर तो वहाँ मर चुका होगा।धर्म की मान्यताओं को ग़लत बताने के लिए ब्रूनो को चौक पर ज़िंदा जला दिया गया। वैज्ञानिकों को देश निकाला दिया गया। 

तो ये भी जारी रहने वाला है। 

लेकिन निजी जीवन में धर्म की आलोचना का ताप एक साधारण आदमी कैसे झेले? धर्म की प्रतिक्रिया तो हमेशा हिंसक होती है। आज भी होगी। 

सोशल मीडिया युग में इसे समझना बेहद ज़रूरी है। 

1. बिना वजह धर्म आलोचना न करें। धर्म की आलोचना से धर्म कमजोर नहीं होता। धर्म मानव जीवन में अभी रहेगा। लोग धर्म नहीं छोड़ते। विकल्प अपनाते हैं। नास्तिकता भारत जैसे देशों में जनसाधारण का रास्ता नहीं है। 

2. ज़्यादातर आलोचना, ईश निंदा निरर्थक होती है। निजी उत्तेजना के लिए लोग ये करते हैं। बचना चाहिए। आधुनिकता धर्म को पीछे धकेल रही है। ये होगा। पर समय लगेगा 

3. आलोचना करें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपना पक्ष कोर्ट ही नहीं जनता की अदालत में भी साबित करना पड़ सकता है। क्या आपके पास केस लड़ने का साधन है? क्या आपके पीछे खड़े होने के लिए लोग हैं? 

4. पेरियार के पीछे करोड़ों लोग थे। इसलिए कर दी सनातनी भगवानों की आलोचना। पेरियार तमिलनाडु का विजयी विचार है। क्या आप वैसे हैं? बाबा साहब और महात्मा फुले कर पाए क्योंकि अंग्रेज थे जो इन मामलों में निष्पक्ष थे। गुलामगिरी या एनिहिलेशन ऑफ कास्ट या रिडल्स इन हिंदुइज्म आज लिखना मु़्श्किल होता। 

5. पढ़ने लिखने वाले छात्रों और युवाओं को इन बातों से दूर ही रहना चाहिए। आप जवाबी हमले को झेल नहीं पाएँगे। बेकार पिस जाएँगे

Read More

तीसरी पुण्यतिथि पर विशेष : कोशी क्षेत्र के लाखों लोगों के रहनुमा थे मुन्ना बाबू

Posted on :25-Oct-2023
तीसरी पुण्यतिथि पर विशेष : कोशी क्षेत्र के लाखों लोगों के रहनुमा थे मुन्ना बाबू

एम. के.मधुवाला वरिष्ठ पत्रकार।

No description available.

नयी दिल्ली : (एजेंसी)।कहते हैं,इंसान मानवीय संवेदना का पुंज होता है और यही संवेदना उसको ऐसे सद कार्यो की प्रेरणा देता है,जो एक मिसाल बन जाता है।ठीक ऐसा ही वाक्या जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार एवं कोशी के लाल स्व.उदय कान्त पाठक"मुन्ना बाबू" से जुड़ा है,जब उन्होंने प्राकृतिक त्रासदी की मार झेल रहे कोशी पीड़ित इलाके में आज से साठ साल पहले शिक्षा का अलख जगाया और आज इनके लाखों मुरीद हैं।

हालांकि मुन्ना बाबू का जन्म कोशी इलाके के बड़े जमींदारों में से एक यदु पाठक के परिवार में हुआ था,जो आजादी के समय दो हजार एकड़ जमीन के मालिक थे।इस परिवार की इससे भी बड़ी विशेषता यह थी, कि वे अत्यंत धार्मिक एवं समाजवादी व्यवस्था के पोषक थे।वे आजादी के सेनानियों के साथ ही समाज के कमज़ोर वर्गों को खुले दान देते थे।इलाके में आज भी लोग इस परिवार को मालिकाना परिवार के रूप में पुकारते है।मुन्ना बाबू की कल तीसरी पुण्यतिथि है।

विशिष्ट सेवा के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित मुन्ना बाबू में अपने परिवार का यह गुण भरा हुआ था।वह उच्च शिक्षा ग्रहण के बाद जेल सेवा के लिए चयनित हुए,मगर उन्होंने उसे छोड़कर शिक्षक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की,क्योंकि उन्हें कोशी इलाके में लोगों को शिक्षित करना था। उस समय  दरभंगा जिले में पड़ने वाले कोशी क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों में पांचवीं कक्षा तक का एक मात्र स्कूल  भेजा गांव में था,जो इन दिनों मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड में पड़ता है।

शिक्षक होते हुए उस ज़माने के बिहार के लोकप्रिय अखबार आर्यावर्त,इंडियन नेशन एवं मिथिला मिहिर के नियमित लेखक रहे मुन्ना बाबू ने गांव गांव घूमकर गाय चराने बाले बच्चों तक को स्कूल से जोड़ा।उन्हें शिक्षित किया।फिर इस स्कूल से मिडिल तक शिक्षा प्रारंभ हुई,लेकिन वह यहीं तक कहां रुकने वाले थे,अपने कई एकड़ के पुस्तैनी जमीन पर दयाराम उच्च विद्यालय की स्थापना की,जो आज प्रसिद्ध सरकारी स्कूलों में सुमार है।

पेशे से प्रधानाध्यापक मुन्ना बाबू ने जब वर्ष 1997 में  सरकारी सेवा से अवकाश ग्रहण किया तो उस समय के लोकप्रिय हिन्दी मासिक पत्रिका लोक संगठन के संस्थापक प्रधान संपादक बने और समाज की सेवा की।आज यह संस्थान प्रसिद्ध एजेंसी का रूप ले लिया है।जिसकी खबरें कई भाषाओं में प्रकाशित एवं प्रसारित हो रही है।तकनीकी युग में यह संस्थान विश्वसनीयता का प्रतीक बना है।एल.एस।

Read More

शर्मनाक; गोद ली गई बेटी के साथ पिता ने किया दरिंदगी, भाई ने भी बनाया संबंध

Posted on :25-Oct-2023
शर्मनाक; गोद ली गई बेटी के साथ पिता ने किया दरिंदगी, भाई ने भी बनाया संबंध

गोवा : गोवा से दरिंदगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। एक पिता और उसके दो बेटों ने कथित तौर पर 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया, जिसे परिवार ने गोद लिया था। आरोपियों में एक लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की चार लोगों के परिवार के साथ रहती थी। इनमें पति, पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। ये परिवार गोवा के तिस्वाड़ी तालुका में रहता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के साथ कथित तौर पर दो साल तक बलात्कार किया गया। यह घटना रविवार को तब सामने आई जब एक भाई ने लड़की को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि इसके बाद लड़की ने घर छोड़ दिया और घटना के बारे में एक पड़ोसी को बताया जिसने बाद में एक एनजीओ को फोन किया।

एनजीओ को पूरी घटना बताते हुए पीड़िता ने कहा कि उसके साथ ये दुर्व्यवहार मार्च 2021 में शुरू हुआ, जब एक भाई ने उसकी छाती और निजी अंगों को छुआ और फिर उसके साथ यौन संबंध बनाए। पुलिस ने कहा कि पिता और दूसरे बेटे ने भी उसके साथ इसी तरह दुर्व्यवहार किया और उसके साथ बलात्कार किया। इस कृत्य में उसका नाबालिग बेटा भी शामिल था। 

पीड़िता ने कहा कि उसकी मां को दुर्व्यवहार के बारे में पता नहीं था क्योंकि वह काम के लिए घर से बाहर जाती थी। एनजीओ से बात करने के बाद लड़की ने पुलिस बुला ली। उत्तरी गोवा के एसपी ने कहा, “अगासैम पुलिस स्टेशन में पिता और एक बेटे के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और तीसरे आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।”

Read More

राजस्थान में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या

Posted on :25-Oct-2023
राजस्थान में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या

राजस्थान: राजस्थान के भरतपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है.बयाना में जमीनी विवाद के चलते भाई ने भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. युवक पर आरोपी ने 8 बार ट्रैक्टर चढ़ा दिया. इस घटना में कई लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं.भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र के अड्डा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेरहमी से ट्रैक्टर लड़के पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
वहीं इस खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज बयाना अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद बीजेपी गहलोत सरकार पर हमलावर है.मामला बयाना के सदर थाना इलाके के अड्डा गांव का है, यहां काफी समय से गांव के बहादुर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया गया.

Read More

Previous12...41424344454647...5253Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution