× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

  • छत्तीसगढ़
    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...29303132333435...5556Next

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद

Posted on :14-Feb-2024
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद

Farmers' Protest: किसानों और पुलिस के बीच चल रहे आंदोलन के कारण, हरियाणा सरकार ने राज्य के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं आदि 15 फरवरी तक बंद कर दी हैं।

हरियाणा के गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई है। जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि अफवाह फैलने से रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

आंदोलनकारियों ने दावा किया कि सुरक्षा कर्मियों ने बुधवार सुबह अंबाला के पास शंभू सीमा पर किसानों पर कुछ आंसू गैस के गोले दागे, क्योंकि किसान अपना 'दिल्ली चलो' विरोध फिर से शुरू करने के लिए वहां एकत्र हुए थे।

पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने के प्रयास में हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड्स की कई परतों को तोड़ने का एक नया प्रयास करने की योजना बनाई है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे कुछ आंसू गैस के गोले दागे, जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए।

मंगलवार को, किसानों की राज्यों के बीच दो सीमा बिंदुओं पर हरियाणा पुलिस के साथ झड़प हुई थी, उन्हें आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में उनके विरोध मार्च को रोकने वाले बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की थी। मंगलवार को पुलिस के साथ कई घंटों तक चली झड़प के बाद, किसान नेताओं ने दिन भर के लिए विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि वे बुधवार को शंभू से मार्च फिर से शुरू करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और ऋण माफी पर कानून सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली चलो आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

Read More

तैयार थी चिता... अचानक मृत महिला ने खोली आंख... पढ़े पूरी खबर

Posted on :14-Feb-2024
तैयार थी चिता... अचानक मृत महिला ने खोली आंख... पढ़े पूरी खबर

बेहरामपुर (ओडिशा) : घर में आग के हादसे में मृत मान ली गई एक महिला श्मशान घाट पर चिता जलाए जाने से कुछ देर पहले जीवित हो गई. परिवार ने मंगलवार को बताया कि यह घटना दक्षिणी जिले गंजाम के बेहरामपुर शहर में हुई. गुड्स शेड रोड की निवासी महिला (52) के परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को श्मशान घाट से लौटने के कुछ घंटों बाद उसे (महिला को) एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया. परिजनों के अनुसार एक फरवरी को घर में हुई आग की एक घटना में 50 फीसदी झुलसने के बाद महिला को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला गरीब परिवार से है.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि हालांकि, जब अस्पताल के अधिकारियों ने उसे दूसरी चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया तो पैसे की कमी के कारण उसका पति उसे घर ले गया. तब से वह अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी.

बिना चिकित्‍सक परामर्श के श्‍मशान ले गए 
महिला के पति सिबाराम पालो ने कहा,''सोमवार को, उसने अपनी आंखें नहीं खोल रही थी और ऐसा लग रहा था कि वह सांस नहीं ले रही थी. हमने सोचा कि वह मर गयी और फिर हमने इलाके के अन्य लोगों को सूचित किया.''

बिना किसी चिकित्सक से परामर्श किए या मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की कोशिश किए वह 'शव' को बेहरामपुर नगर निगम के शव वाहन में पास के बीजीपुर श्मशान घाट ले गया.

लगभग तैयार हो चुकी थी चिता 
परिवार के सदस्यों के साथ श्मशान घाट जाने वाले पालो के पड़ोसी के. चिरंजीबी ने कहा,''चिता लगभग तैयार हो चुकी थी कि उसने अचानक अपनी आंखें खोलीं. पहले तो हम चौंक गए लेकिन जब हमने उससे बात की तो उसने जवाब दिया. यह एक चमत्कार है.''

इसके बाद उसे फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read More

मध्यप्रदेश मे विधुरों और अविवाहितों को मिले विधुर पेंशन योजना :– विष्णुनाथ पाण्डेय

Posted on :13-Feb-2024
मध्यप्रदेश मे विधुरों और अविवाहितों को मिले विधुर  पेंशन योजना :– विष्णुनाथ पाण्डेय

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में  विधुर और अविवाहितों को मध्यप्रदेश सरकार विधुर पेंशन योजना के नाम से संचालित करनी चाहिए योजना आज प्रदेश मे विधुर और अविवाहित लोगों में जहा वृद्धि हो रही है आज नई नई विमारियो से मानव जीवन ग्रशित हैं वही इन विमारियो के कारण शादी शुदा जिंदगी में महिलाएं विमारी से ग्रशित होकर काल के गाल में समाहित हो रही है वही पत्नी के विमारी के कारण पति अपना धन दौलत बेच कर, गिरवी कर इलाज करवाता है और अंततोगत्वा काल के गाल में समाते हुए पति पत्नी की जोड़ी बिछड जाति है

और पति का धन धर्म दोनो नष्ट हो जाता है जो संपत्ति गिरवी कर देते हैं वह दोहरी मार झेलते हुए कुछ मानसिक रोगी बन जाते हैं और अपने बच्चो को ना सही ढंग से परवरिश कर पाते है ना अच्छी शिक्षा दे पाते हैं और पूरा घर तहस नहस हो जाता है ऐसी परिस्थितियो को मध्यप्रदेश सरकार को गौर करना चाहिए और उस परिवार को आर्थिक सहायता के साथ साथ विधुर पेंशन योजना लागू करने की जरूरत है।

ठीक उसी तरह जिस अनुपात से लडको की संख्या में लड़कियों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है जिसके कारण अविवाहितो की संख्या में भारी वृद्धि हुई वही युवा बिना शादी के ही लंबा जीवन जी रहे हैं और शादी ना होने के कारण सरकार के बहुत सारी योजनाओं का लाभ लेने से भी वंचित रहते हैं साथ ही कुंठित जीवन होने के कारण मानसिक वा शारीरिक हीन की दशा में भी बड़े पैमाने पर लोग मध्यप्रदेश में रहते हैं जिसे मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही गौर करते हुए भाजपा की हरियाणा सरकार की तर्ज़ पर मध्यप्रदेश में भी विधुर पेंशन लागू करे वा मध्यप्रदेश सरकार विधुर और अविवाहितों की आयु 60 वर्ष होने के बाद उन्हें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता वृद्धा पेंशन दिया जाए।

Read More

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

Posted on :13-Feb-2024
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सत्यपाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर, प्रमुख समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद सत्यपाल सिंह ने बच्चों को संबोधित किया। अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर व प्रमुख समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने भी बच्चों को संबोधित किया। 

Open photo

इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, वेस्टर्न हिप हॉप नृत्यों तथा शिक्षाप्रद लघु नाटिकाओं के द्वारा उपस्थित दर्शक दीर्घा को मंत्र मुक्त कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना द्वारा किया गया, जिसमें रिया, शगुन, आराध्या, रितिका, अक्षा व काजल ने प्रतिभाग किया। इसके बाद अक्षि, अदा, वैष्णवी, सुहाना, अशफा, राफिया, मांसी, सलोनी आदि छात्राओं ने स्वागत गान द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने गीतासार, भरतनाट्यम, शिव तांडव, श्री राम जानकी, राजस्थानी घूमर, गुजराती गरबा, झांसी की रानी, कठपुतली डांस, मेरा जूता है जापानी, हम इंडिया वाले, लकड़ी की काठी, गैसोलीना, हवन करेंगे, मेरा भारत, पढ़ोगे लिखोगे, ओम साई राम आदि गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।

Open photo

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपूर्व, अभि, कबीर, युग, अनन्त, यश, अरनव, युगांश, अयांश, काव्या, माही, गार्गी, नायरा, अवनी, वन्या, अशवी, आराध्या, अलीना, दिशानी, नक्ष, शौर्य, अथर्व, अर्जुन, प्राची, दृष्टि, अदीबा, मानवी, अनाया, कनक, देव, निर्णय, कुंज, माज, कुनाल, हार्दिक, कवि, केशव, यथार्थ, अनिरुद्ध, प्रीत, माधव, शिवांशु, रनवीर, योग्य, अर्पित, मयंक,  सुएब, सक्षम, लक्ष्य, आरव, सात्विक, तन्नु, इषिका, कनिका, मैरन, भूमिका, परिधि, हर्ष, समर, अनमोल, लविश, अनुभव, अभिनव, उज्जवल, हिमांजय, निहारिका, प्रियांशी, लिपिका, उन्नति, अनुप्रिया, प्रग्या, मान्या, अविरल, विशाल, प्रशांत, रमन, केतन, गौरवान्वित, आदित्य, अक्षय, काजल, शिवा, भूपेंद्र, अम्बुज, गौरांश, सर्वेश, अभिनव आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Open photo

इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मेधावी छात्र अर्जुन शर्मा को कक्षा 12 एवं विजय सिंह को कक्षा 10 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए एंजेल्स प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। रचित मित्तल व रिया गर्ग को आईआईटी एडवांस व अर्जुन शर्मा, मानवी त्यागी व आर्यन मनी को नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एंजेल्स आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वंशिका, वैष्णवी, नैंसी, निशान्त, अरनव, अक्षतराज, लक्की, सुक्रांत, तनीषा व इप्शिता को , स्पोर्टस चैंपियन ऑफ द ईयर। अविका, चारवी, निहारिका, यशिका, अक्षित व वंशिका को सुंदर लेखन।

पार्थ, आरव, रिदम, अविका, आदर्श को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मणिका, राशि, आरजू, अनुष्का, वाणी, वंशी, साजिया, अक्षित, उदित, देवांश, यश, फैजा, आलिया, रितिका, प्रतीक्षा, अक्षरा, अविका आदि छात्र-छात्राओं ने शिक्षक ऋतुराज व सागर के संरक्षण में किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर नन्दलाल डोगरा, मनोज गोयल, कपिल गुप्ता, जयकुमार, प्रकाश मलिक,  संजय रहेला, नीरज कौशिक, सूरजपाल सिंह, राकेश जैन आदि गणमान्य गण उपस्थित रहे।

Read More

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को पहली बार मिली राहत... पढ़े पूरी खबर

Posted on :12-Feb-2024
शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को पहली बार मिली राहत... पढ़े पूरी खबर

दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में करीब एक साल से जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत मिल गई है। वह तीन दिन के लिए जेल से बाहर आएंगे। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए यह राहत दी गई है। वह 13 से 15 फरवरी तक जेल से बाहर रहेंगे। 

सिसोदिया ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी। 14 फरवरी को उनकी भतीजी की लखनऊ में शादी है। ईडी ने मनीष सिसोदिया की याचिका का विरोध किया था। हालांकि, कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका मंजूर करते हुए उन्हें तीन दिन के लिए लखनऊ जाने की इजाजत दी। गिरफ्तारी के बाद यह पहली बार है जब सिसोदिया की रात जेल से बाहर कटेगी।

मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया था। सिसोदिया पिछले साल से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। निचली अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। पत्नी की बीमारी का हवाला देकर भी उन्होंने राहत की मांग की थी। हालांकि, हाल ही में उन्हें सप्ताह में एक दिन पत्नी से मुलाकात की इजाजत दी गई है।  

Read More

किसानों के दिल्ली मार्च के आह्वान पर गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर धारा 144 लागू

Posted on :12-Feb-2024
किसानों के दिल्ली मार्च के आह्वान पर गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर धारा 144 लागू

किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली मार्च के आह्वान से पहले दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर धारा 144 लगा दी है।

किसानों ने 13 फरवरी को "दिल्ली चलो" मार्च का ऐलान किया है। इस से पहले पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एहतियात के तौर पर, अधिकारी जर्सी बैरिकेड्स और निषेधाज्ञा लगा रहे हैं।

किसान आंदोलन को रोकने के लिए हरियाणा के 22 में से 15 जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। किसान संगठनों के 'दिल्ली चलो' आह्वान के मद्देनजर सोनीपत जिला प्रशासन ने भी पेट्रोल पंपों को किसानों के ट्रैक्टरों में 10 लीटर से अधिक डीजल न भरने का आदेश जारी किया है।

किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर धारा 144 भी लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस के आदेश के अनुसार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सभी सीमाओं और पूर्वोत्तर जिले के अधिकार क्षेत्र में आसपास के इलाकों में जनता के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए रविवार को झज्जर के बहादुरगढ़ में टिकरी सीमा और सोनीपत में सिंघू पर कंक्रीट के बैरिकेड लगाए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से सोनीपत बॉर्डर पर पानी की बौछारों केलिए बड़े सीमेंटेड कंटेनर भी रखे गए हैं। अंतरराज्यीय सीमा पर कंक्रीट बैरिकेड्स के अलावा, सड़क पर कीलें, कंटीले तार और हजारों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने मंगलवार को मार्च से पहले दो बड़े स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में बदल दिया, जिसमें हजारों किसानों के भाग लेने की उम्मीद है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर किसानों का मार्च आगे बढ़ता है तो हिरासत में लिए गए किसानों को रखने के लिए सिरसा में चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और डबवाली में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम अस्थायी जेल के रूप में काम करेंगे।

क्या है किसानों की मांग? पंजाब में किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किए जाने के दो साल बाद, किसान अपनी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाले कानून के संबंध में अपनी मांग के साथ वापस आ गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की है कि 200 से अधिक कृषि संघ 13 फरवरी को दिल्ली तक मार्च करेंगे।

Read More

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस से जा टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Posted on :12-Feb-2024
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस से जा टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां अनियंत्रित होकर एक बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसकी वजह से पीछे से आ रही एक कार बस में जा घुसी. हादसे के दौरान बस और कार में भीषण आग लग गई. इस आग में 5 लोगों की जिंदा झुलस जाने के कारण मौत हो गई. यह घटना मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 117 पर हुई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश पांडे ने बताया, "यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है. यह घटना तब हुई जब आगरा से नोएडा जा रही एक बस नियंत्रण खो देने के कारण डिवाइडर से टकरा गई और फिर एक कार भी बस से टकरा गई और दोनों वाहनों में आग लग गई. पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्री भागने में सफल रहे, लेकिन कार में सवार लोग जल गए और उनकी मौत हो गई. 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आधे घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी. बाद में फायब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना होने के कारण के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है. 

पिछले महीने, यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए थे. उत्तर प्रदेश में 6-लेन चौड़ा और 165.5 किमी लंबा एक्सप्रेसवे देश का छठा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है जो ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है.

Read More

राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं बन सकता:प्रो.कुमार।

Posted on :12-Feb-2024
राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं बन सकता:प्रो.कुमार।

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : अगले लोक सभा चुनाव में राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं बन सकता,क्योंकि इस मुद्दे पर पहले ही लाल कृष्ण आडवाणी की अगुवाई  में चुनाव लड़ा जा चुका है और भाजपा दो से 80 सीटें हासिल कर चुकी है। यह बात देश के जाने माने शिक्षाविद प्रो.योगेश कुमार ने कल यहाँ एक इंटरव्यू के दौरान कही।17 वीं लोक सभा के कल आखिरी दिन सत्ता पक्ष की ओर से राम मंदिर के निर्माण को जोर शोर से गरमाया गया।इससे यह माना जा रहा है,कि भाजपा चुनाव में राम मंदिर निर्माण को भुनायेगी।

प्रो. कुमार ने कहा कि इस देश में जितने ही आम चुनाव हुए हैं,उनमें अभी तक एक ही प्रभावी मुद्दा रहा है।वर्ष 1971 का चुनाव गरीबी हटाओ के नाम पर लड़ा गया था।इसी तरह 1977 में इंदिरा हटाओ,1980 में काम के लिए वोट,1984 में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता,1989 बोफोर्स, 2014 का चुनाव भ्रष्टाचार मिटाओ मोदी लाओ के नाम पर लड़ा गया। उन्होंने कहा कि यह चुनावी मुद्दा मतदान शुरू होने के 10 -15 रोज पहले तय किये जाते हैं और वही मुद्दा देश की दिशा एवं दशा तय करती है।इसलिये अभी से यह बताना मुश्किल है,कि चुनाव का प्रमुख मुद्दा क्या होगा? 

Open photo

हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि जो दल युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने,किसानों की समस्याओं को हल करने,व्यापार को बढ़ाने,उन्नत चिकित्सा सुविधा देने एवं युवाओं को रोजगार देने की गारंटी देगा उसकी स्थिति बेहतर होगी,क्योंकि ये आज के ज्वलंत मसले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी जी की संपूर्ण सिस्टम पर गहरी पकड़ है।आज तक इतनी पकड़ किसी अन्य प्रधानमंत्री की नहीं थी।इसलिए वह सफल हैं।उनकी टीम इतनी अच्छी है, कि रेस में वह इस बार भी आगे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर श्री कुमार ने कहा कि यह समय उनके पद यात्रा की नहीं बल्कि दिल्ली में अपने चुनावी रणनीति को अमली जामा देने की है।एल.एस।

Read More

लोकसभा में मोदी पर बरसे ओवैसी, कहा- मैं भगवान राम का सम्मान करता हूं, लेकिन गोडसे से...

Posted on :10-Feb-2024
लोकसभा में मोदी पर बरसे ओवैसी, कहा- मैं भगवान राम का सम्मान करता हूं, लेकिन गोडसे से...

लोकसभा में शनिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या में राम प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मुसलमानों को किनारे करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

अयोध्या के राम मंदिर को लेकर देशभर में मनाए जा रहे जश्न पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि ये किस बात का जश्न मनाया जा रहा है? मुसलमानों को बार-बार धोखा दिया जा रहा है.. सबको संविधान की रक्षा करनी चाहिए, क्या देश में एक ही धर्म की सरकार होनी चाहिए? आपको बता दें कि बीती 22 जनवरी को नवनिर्मित अयोध्या मंदिर में राम लला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह आयोजित किया गया था।

ओवैसी ने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मोदी सरकार किसी विशेष समुदाय, धर्म की सरकार है या पूरे देश की सरकार है? क्या भारत सरकार का कोई धर्म है? मेरा मानना​​है कि इस देश का कोई धर्म नहीं है। क्या यह सरकार 22 जनवरी के माध्यम से चाहती है यह संदेश देने के लिए कि एक धर्म ने दूसरे पर विजय प्राप्त की? आप देश के 17 करोड़ मुसलमानों को क्या संदेश देते हैं?... क्या मैं बाबर, जिन्ना या औरंगजेब का प्रवक्ता हूं? उन्होंने आगे कहा कि मैं भगवान राम का सम्मान करता हूं। लेकिन, मैं नाथूराम गोडसे से नफरत करता हूं। क्योंकि, उसने उस व्यक्ति की हत्या की थी, जिसके अंतिम शब्द 'हे राम' थे।

Read More

ईडी के निशाने पर आए समीर वानखेड़े, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हुआ दर्ज

Posted on :10-Feb-2024
ईडी के निशाने पर आए समीर वानखेड़े, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हुआ दर्ज

मुंबई । कभी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स के मामले में दबोचने वाले वाले मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने समीर वानखेड़े के अलावा अगले हफ्ते नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के तीन अधिकारियों को तलब किया है, जिसमें सतर्कता अधीक्षक कपिल भी शामिल हैं. इन अधिकारियों से मुंबई कार्यालय में पूछताछ की जाएगी. साथ ही साथ ईडी ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन पर एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी उन्हें जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है। ईडी ने सीबीआई की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार की एफआईआर के आधार पर आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि अक्टूबर 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर ड्रग्स की जब्ती की जांच के बाद वानखेड़े सीबीआई के निशाने पर आ गए थे और जांच के मामले ने तूल पकड़ लिया था। कथित ड्रग्स जब्ती मामले में बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने मई 2023 में समीर वानखेड़े और चार अन्य लोगों के खिलाफ ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि 50 लाख रुपए पहली किस्त के रूप में लिए थे। उस समय सीबीआई ने 29 जगहों पर रेड की थी. समीर वानखेड़े ने एफआईआर रद्द करने और किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था। साल 2021 कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग कांड और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एनसीबी ने एक विशेष जांच दल (एसईटी) का गठन किया था, जिसमें वानखेड़े के नेतृत्व वाली टीम द्वारा खामियां पाई गई थीं। सीबीआई ने एसईटी की रिपोर्ट के आधार पर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था। इसके बाद एनसीबी ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन और पांच अन्य को क्लीन चिट दे दी थी और उन्हें मामले से बरी कर दिया था।

Read More

बड़ी खबर : अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती, सीने में उठा दर्द

Posted on :10-Feb-2024
बड़ी खबर : अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती, सीने में उठा दर्द

Mithun Chakraborty: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मिथुन चक्रवर्ती को आज यानी 10 फरवरी 2024 (शनिवार) की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह सुबह बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मिथुन चक्रवर्ती का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि उन्हें हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए मिथुन चक्रवर्ती कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता और पॉलिटिशियन मिथुन चक्रवर्ती ने बताया था कि प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद वह कैसा महसूस कर रहे हैं। अभिनेता ने एक वीडियो में बांग्ला में कहा था- मुझे गर्व है। मैं ये पुरस्कार पाकर बहुत ही खुश हूं। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

मिथुन चक्रवर्ती ने कही थी ऐसी बात मिथुन चक्रवर्ती ने वीडियो मेंआगे कहा था- मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है। ये बिल्कुल अलग एहसास है। ये बहुत अच्छा एहसास है। आपको बता दें कि 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मृगया' से की थी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

Read More

नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर पथराव...

Posted on :09-Feb-2024
नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर पथराव...

हल्द्वानी : उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं, शाम को उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी।

Haldwani violence over demolition of madrasa Curfew imposed live updates -  Haldwani News Live: हल्द्वानी में 6 की मौत, बड़ी संख्या में लोग जख्मी; हर  तरफ हिंसा के निशान, उत्तराखंड न्यूज

उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव करते रहे। युवा कथित रूप से यूसीसी विरोधी नारे भी लगा रहे थे। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। इस बीच रुद्रपुर से दो कंपनी पीएसी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई है।

नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी।

Read More

हर्षदीप शर्मा का मवीकलां में हुआ भव्य स्वागत

Posted on :08-Feb-2024
हर्षदीप शर्मा का मवीकलां में हुआ भव्य स्वागत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन : जनपद बागपत के गांव मवीकलां में दिल्ली से नेशनल कबड्डी खेलकर आए खिलाड़ी हर्ष दीप शर्मा पुत्र रामसुंदर शर्मा का ग्रामवासियों द्वारा फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोर दार स्वागत किया गया। इस मौके पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें तरासने की जरूरत है। कहा कि यदि यहां के युवाओं को खेलने कूदने के सभी आवश्यक संसाधन मिल जाए तो वह भी देश-विदेश में बागपत का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने हर्षदीप शर्मा की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और अन्य युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही कहा कि यदि खिलाड़ियों को उनसे किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी तो उसके लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। इस अवसर पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक ब्रिजेश कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रविंद्र धामा, गांव प्रधान दीपक कुमार, जिला जाट सभा अध्यक्ष देवेन्द्र धामा, पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह, कोच मोनू धामा, सेवा राम शर्मा, हरिराम शर्मा, महिपाल सिंह, राजपाल सिंह, रामरतन शर्मा, श्याम शर्मा, दयाचंद, नरेश शर्मा , रविन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

65 करोड़ की जालसाजी मामले में वास्तु शास्त्री खुशदीप बंसल गिरफ्तार

Posted on :07-Feb-2024
65 करोड़ की जालसाजी मामले में वास्तु शास्त्री खुशदीप बंसल गिरफ्तार

नई दिल्ली: असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर जानेमाने वास्तु शास्त्री खुशदीप बंसल को उनके भाई हरीश के साथ 65 करोड़ की जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट (सीआई) ने दोनों को बाराखंभा इलाके के मॉर्डन स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है. सोमवार सुबह असम पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर असम रवाना हो गई.

जानकारी के मुताबिक असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से संपर्क किया था और बताया था कि खुशदीप बंसल पर गैर जमानती वारंट है और वह सैनिक फार्म में रहते हैं. इसके बाद पुलिस ने खुशदीप बंसल और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया. 

बता दें कि असम में चल रहे 65 करोड़ रुपये के ऑटोनॉमस काउंसिल घोटाले में पांच आरोपी हैं. इस घोटाले में मध्यप्रदेश के एक कांग्रेसी नेता का बेटा भी शामिल है. मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने सर्च वारंट जारी किया है. दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक कमल सबरवाल ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. यह मामला साल 2022 का है.

आरोपी वास्तुशास्त्री ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि उसने किसी को कमल सबरवाल से मिलवाया था और उसने ठगी की है. वहीं असम पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों ने मिलकर जालसाजी की है. डॉ. बंसल कई राज्य सरकार की परियोजनाओं में सलाहकार और प्रमुख व्यवसायियों और उद्योगपतियों के रणनीतिक सलाहकार रहे हैं.

Read More

दिल्ली में महिला के साथ हैवानियत, नौकरी का झांसा देकर 7 दिनों तक किया बलात्कार, गर्म दाल भी डाली

Posted on :07-Feb-2024
दिल्ली में महिला के साथ हैवानियत, नौकरी का झांसा देकर 7 दिनों तक किया बलात्कार, गर्म दाल भी डाली

दिल्ली  : दिल्ली में एक शख्स ने एक लड़की के साथ 7 दिन तक कथित तौर पर बलात्कार किया है. पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा है कि शख्स, लड़की का दोस्त था. उसे लगातार प्रताड़ित किया और शरीर पर गर्म दाल फेंककर उसे लहूलुहान भी कर दिया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 2 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, शख्स की पहचान 28 वर्षीय पारस के रूप में हुई है.

पुलिस ने कहा कि महिला दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय  में शख्स के साथ लगभग एक महीने से रह रही थी. 30 जनवरी को यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीसीआर कॉल से पुलिस को जानकारी मिली की एक पति अपनी पत्नी की पीट रहा है. पुलिस ने जानकारी दी कि महिला को घर से बाहर निकाला गया और उसे एम्स में भर्ती कराया गया. पुलिस ने जानकारी दी कि महिला के शरीर पर 20 जगह चोट देखने को मिली. एम्स से अभी महिला को छुट्टी मिली है.

क्या है पूरा मामला

आरोपी का नाम पारस है. पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पारस ने कॉल कर महिला को दिल्ली बुलाया था. नौकरी का झांसा देकर उसे कमरे में रखा और उसका शोषण किया.

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. लड़की ने 30 जनवरी को आरोपी पारस से शादी की बात कही तो वो नाराज़ हो गया और उसने पीड़िता पर सरिये से हमला कर दिया और गर्म दाल डालकर उसे लहूलुहान कर दिया. 

पीड़िता ने आरोपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरिया से मारने के बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. बाद में पुलिस ने लड़की का रेस्क्यू करवाया.

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती वीणा वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on :07-Feb-2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती वीणा वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा की पूर्व सांसद श्रीमती वीणा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती वर्मा का कल नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की पत्नी थीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More

वीडियो कॉल और पोर्न क्लिप; एक दो नहीं बल्कि लगभग 800 लोगों को बनाया शिकार, 8 लोग अरेस्ट

Posted on :05-Feb-2024
वीडियो कॉल और पोर्न क्लिप; एक दो नहीं बल्कि लगभग 800 लोगों को बनाया शिकार, 8 लोग अरेस्ट

हरियाणा : हरियाणा में एक बड़े 'सेक्सटॉर्शन' रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस गंदे खेल से एक दो नहीं बल्कि लगभग 800 लोगों को शिकार बनाया गया। दरअसल हरियाणा पुलिस 37 लाख रुपये के सेक्सटॉर्शन को लेकर जांच कर रही थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एक बैड़े रैकेट के बारे में  पता चला। ये लोग वॉट्सऐप वीडियो कॉल करने के बाद अश्लील वीडियो प्ले करके लोगों को ब्लैकमेल करते थे। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक भिवानी के एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

कैसे करते थे गंदा खेल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये ठग लोगों को वॉट्सऐप कॉल के जरिए ब्लैकमेल करते थे। पहले ये वीडियो कॉल करते थे और फिर शख्स का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे। इसके बाद उसके चेहरे को किसी पॉर्न क्लिप में ट्रांसपोज कर देते थे और यही वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते थे। उन्होंने कहा कि अब तक आरोपी 728 से ज्यादा लोगों को इस तरह की वीडियो कॉल कर चुके हैं जो कि अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। 

दो महीने पहले भिवानी के सेक्टर 13 के रहने वाले एक बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पास वॉट्सऐप वीडियो कॉल आई थी। जब उन्होंने कॉल रिसीव की तो एक लड़की कपड़े उतारने लगी। उन्होंने फोन काटा और थोड़ी ही देर बाद उनके पास एक वीडियो भेजा गया जिसमें नग्न लड़की के बदल में वह दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उनके पास लगातार फोन आने लगा। फोन करके आरोपी खुद को सीबीआई या दिल्ली के क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहे थे। उसने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो गंभीर परिणाम होंगे। 

बुजुर्ग में दो दिन में आरोपियों को 36.84 लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपी 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। तब जाकर पीड़ित ने अपने परिवार के लोगों को  सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई। मोबाइल फोन ट्रैस किया गया तो पता चला कि यह राजस्थान का है। इसके बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर एग्जामिनेशन के लिए 19 सेल फोन भेजे गए हैं। आरोपियों ने अब तक 3 करोड़ की वसूली की थी। 

Read More

Crime News: 77 वर्षीय व्यवसायी की लूट के बाद हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :05-Feb-2024
Crime News: 77 वर्षीय  व्यवसायी की लूट के बाद हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

पणजी। उत्तरी गोवा के एक गांव में 77 वर्षीय एक व्यापारी को उसके घर में लूटने और उसकी हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित नरोत्तम सिंह ढिल्लों उर्फ निम्स ढिल्लों रविवार सुबह पिलरने-मार्रा गांव में अपने विला में मृत पाए गए।

पुलिस उपाधीक्षक विश्वेश कार्पे ने कहा कि जांच के बाद पोरवोरिम पुलिस ने पड़ोसी महाराष्ट्र के नवी मुंबई से आरोपी जितेंद्र रामचंद्र साहू (32) और नीटू शंकर राहुजा (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पंजाब की रहने वाली पीड़िता 2015 से गोवा में रह रही थी।

जांच से पता चला कि आरोपी शनिवार रात पीड़ित से मिलने गया था और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसका सोना, उसका मोबाइल फोन और किराए की कार लूट ली थी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ित की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या की गई थी और उसके शरीर पर मामूली चोट के निशान पाए गए थे।

कार्पे ने पीटीआई को बताया कि नवी मुंबई पुलिस को दोनों की गतिविधियों के बारे में सूचित किया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पोरवोरिम पुलिस की एक टीम ने रविवार शाम तक उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि जितेंद्र स्टॉक ट्रेडिंग में शामिल था, जबकि नीटू भोपाल में एक एयर-कंडीशनर शोरूम में काम करता था।

Read More

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

Posted on :05-Feb-2024
झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

रांची : झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने विधानसभा में  विश्वास मत हासिल किया कर लिया है. सीएम चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के साथ फ्लोर टेस्ट जीत लिया. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज अपनी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित किया. इस दौरान चंपाई सोरेन ने कहा कि साजिश के तहत झारखंड को अस्थिर करने की कोशिश की गई है. 

केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया- चंपाई सोरेन
विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा, "देश में जो केंद्र सरकार के महाराज बैठे हुइ हैं, उन्होंने केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया. जब-जब यहां के आदिवासी नेतृत्व अपनी क्षमता बढ़ाते हैं, तो उस नेतृत्व को दबाने का प्रयास किया जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही किया जा रहा है, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं. पिछले कई वर्षों से सरकार ने लोगों के विकास के लिए काम किया है. अब हमारा काम प्रगति जारी रखना और झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध बनाना है."

ईडी की हिरासत में हेमंत सोरेन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किये जाने के बाद झामुमो सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे. इस बीच झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने दो फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. पीएमएलए (धनशोधन रोकथाम अधिनियम) से संबंधित मामलों की सुनवाई वाली एक विशेष अदालत ने हेमंत सोरेन को विश्वास मत प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी थी. अदालत ने दो फरवरी को हेमंत सोरेन को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था.

...तो राजनीति छोड़ दूंगा: हेमंत सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर आरोप साबित हो गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे. विधानसभा में झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा पेश किए विश्वास प्रस्ताव में भाग लेते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने उनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभायी. हेमंत सोरेन ने कहा, "मैं भाजपा को मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देता हूं। अगर आरोप साबित हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा."

Read More

ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग

Posted on :05-Feb-2024
ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग

जनभागीदारी अध्यक्ष ने किया महाविद्यालय की निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

आधा दर्जन शासकीय कार्यालय इसी मार्ग पर है स्थित

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : नगर के कालीमाटी क्षेत्र से शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव परिसर तक सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेका पद्धति से कराया जा रहा है। लगभग 15 दिन पूर्व ठेकेदार द्वारा सड़क पर बजरी बेचकर छोड़ दिया गया है। जिससे महाविद्यालय में आवागमन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सड़क पर बिछी हुई बजरी से फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। शनिवार को महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अंकित सोनी और सदस्य राहुल निरापुरे द्वारा महाविद्यालय स्टाफ के डॉ एसके शेण्डे, डॉ राहुल भारती सहित अन्य स्टाफ के साथ निरीक्षण किया गया, इस दौरान महाविद्यालय मार्ग पर सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही के लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित करने की बात कही, साथ ही निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने संबंधी बात भी कहीं। गौरतलब हो कि यह मार्ग लगभग 6 माह से भी अधिक अवधि से स्वीकृत है किंतु ठेकेदार की लापरवाही के चलते कार्य में लेट लतीफी की जा रही है जिस वजह से आवागमन करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है किसी मार्ग पर लगभग आधा दर्जन शासकीय कार्यालय स्थित है किंतु उनके अधिकारी भी ठेकेदार की लापरवाही को लेकर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं कर रहे हैं मुख्य तौर पर जनपद पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, महिला बाल विकास कार्यालय, तहसील कार्यालय, बीआरसी कार्यालय सहित शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव इसी मार्ग पर स्थित है जहां आवागमन करने वाले लोग लगातार मार्ग पर बिछी हुई बजरी से फिसल कर चोटिल हो रहे हैं विधानसभा वासियों ने शीघ्र ही निर्माण कार्य को पूर्ण कराए जाने की मांग की है।

Read More

Previous12...29303132333435...5556Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution