× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 45 दिन का इंतजार बना मजबूरी

    LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 45 दिन का इंतजार बना मजबूरी

    युद्ध का सीधा असर: किसानों पर बढ़ेगा बोझ, कीटनाशक 30% तक महंगे

    युद्ध का सीधा असर: किसानों पर बढ़ेगा बोझ, कीटनाशक 30% तक महंगे

    संसद में गूंजा पश्चिम एशिया मुद्दा, पीएम मोदी ने देश से मांगी एकजुटता

    संसद में गूंजा पश्चिम एशिया मुद्दा, पीएम मोदी ने देश से मांगी एकजुटता

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

  • छत्तीसगढ़
    गांजा तस्करी,खरीदी-बिक्री के मामले में इंड-टू-इंड विवेचना कर अब तक 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    गांजा तस्करी,खरीदी-बिक्री के मामले में इंड-टू-इंड विवेचना कर अब तक 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, फरार/न्यायालय अनुपस्थित वारंटियों की उपस्थिति हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

    महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, फरार/न्यायालय अनुपस्थित वारंटियों की उपस्थिति हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

    वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला,

    वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला,

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

  • मनोरंजन
    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • राजधानी
    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से होगा पूर्णतः मुक्त - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से होगा पूर्णतः मुक्त - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...17181920212223...5354Next

3.9 बिलियन डॉलर की MQ-9B किलर ड्रोन बनेगा दुश्मनों का हंटर किलर, जानें कितना ताकतवर है ड्रोन

Posted on :23-Sep-2024
3.9 बिलियन डॉलर की MQ-9B किलर ड्रोन बनेगा दुश्मनों का हंटर किलर, जानें कितना ताकतवर है ड्रोन

नई दिल्ली: पीएम मोदी इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में ड्रोन डील के रोड मैप की चर्चा की। अमेरिका ने भी भारत के 31 MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन की खरीदने के फैसले का स्वागत किया है। ये डील दोनों देशों के रक्षा साझेदारी को बढ़ावा देगा, जिसमें सैन्य इंटरऑपरेबिलिटी, इंटेलिजेंस-शेयरिंग, स्पेस और साइबर सहयोग शामिल हैं। बता दें कि भारत-अमेरिका के बीच ये ड्रोन डील अक्टूबर में होगी। जिसमें भारत अमेरिका से नौसेना, सेना और वायुसेना के लिए ड्रोन खरीदेगा।

3.9 बिलियन डॉलर की है ये डील
भारत अमेरिका से 31 MQ-9B 'हंटर-किलर' प्रीडेटर ड्रोन खरीदने जा रहा है। यह डील लगभग 3.9 बिलियन डॉलर की है। यह डील दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी का हिस्सा है। इसके तहत दोनों देश अपनी सेनाओं के बीच तालमेल मजबूत होगा। इसके साथ ही दोनों देशों की सेना खुफिया जानकारी साझा करेगी। भारत और अमेरिकी की इस डील पर चीन की नजर बनी हुई है। बता दें कि यह डील सरकारी स्तर पर होगी, जिसमें भारत 31 ऊंचाई और लंबी दूरी तक उड़ान भरने वाले रिमोट से चलने वाले विमान (RPA) खरीदेगा। इसमें 15 सी गार्जियन ड्रोन नौसेना के लिए और 8-8 स्काई गार्जियन थल सेना और वायुसेना के लिए होंगे।

31 ड्रोन खरीदने की होने वाली है डील
मोदी-बाइडेन वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 31 जनरल एटॉमिक्स MQ-9Bs और उनसे जुड़े उपकरणों की खरीद के लिए भारत द्वारा की जा रही प्रगति का स्वागत किया, जिससे सभी क्षेत्रों में भारत की सशस्त्र सेनाओं की खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) क्षमताओं में वृद्धि होगी। बता दें कि अभी तक ऐसी किसी संयुक्त परियोजना पर मुहर नहीं लग पाई है, लेकिन मोदी और बाइडेन ने रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

क्या है ये प्रीडेटर ड्रोन
MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन एक अत्याधुनिक मानवरहित हवाई वाहन (UAV) है, जिसे रिमोट से संचालित किया जाता है। इसे प्रीडेटर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह हथियारों से लैस होता है। यह ड्रोन हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (HALE) की श्रेणी में आता है और 40 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भर सकता है।

MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन की कुछ खास विशेषताएं
MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन एक अत्यंत उन्नत तकनीक वाला ड्रोन है जो अपनी कई खास विशेषताओं के लिए जाना जाता है। यह 50,000 फीट से अधिक की ऊंचाई तक उड़ सकता है और इसकी अधिकतम गति 442 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी लंबी रेंज 1850 किलोमीटर है और यह 2177 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है। इस ड्रोन को लेजर गाइडेड मिसाइल, एंटी टैंक मिसाइल और एंटी शिप मिसाइल जैसे विभिन्न प्रकार के हथियारों से लैस किया जा सकता है। यह ड्रोन निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और आक्रामक अभियानों के लिए उपयोग किया जाता है। अमेरिका ने 2022 में अलकायदा के नेता अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराने के लिए इसी ड्रोन का उपयोग किया था।(एजेंसी)

Read More

दिल्ली को आज मिलेगा 8वां सीएम, आतिशी होंगी राजधानी की सबसे युवा मुख्यमंत्री

Posted on :21-Sep-2024
दिल्ली को आज मिलेगा 8वां सीएम, आतिशी होंगी राजधानी की सबसे युवा मुख्यमंत्री

Atishi Oath Ceremony:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और साथ ही AAP की नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा 5 अन्य मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी मिल गई है। आज शाम साढ़े 4 बजे उपराज्यपाल निवास पर शपथग्रहण कार्यक्रम होगा। आतिशी ने राज निवास में दिल्ली की आठवीं और तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।उनके साथ कुछ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. आतिशी देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

वी के शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल रहा है। आतिशी आज दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज के बाद वह तीसरी महिला होंगी, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी साढ़े चार बजे एलजी वी के सक्सेना उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। आतिशी दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगी।डेढ़ साल में वह दूसरी बार शपथ लेने जा रही हैं। इससे पहले मार्च 23 में उन्होंने मनीष सिसोदिया के आबकारी घोटाले में जेल चले जाने पर मंत्री पद की शपथ ली थी। वह कालकाजी से विधायक हैं और पहली बार विधायक का चुनाव लड़ी हैं और जीती हैं। मगर अपनी समझ और बफादारी से उन्होंने अपने वरिष्ठों को पीछे छोड़ दिया और इस पद तक पहुंची हैं। 

इन्होंने मंत्री पद की शपथ ली
नयी मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत शामिल हो गए हैं। सभी ने आतिशी के साथ मंत्री पद की शपथ ली. राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में भी मंत्री रहे हैं।

शपथ से पहले आतिशी ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने शपथ लेने से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची।उनसे मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. आतिशी के अलावा कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ से पहले केजरीवाल से मुलाकात की. मालूम हो शराब घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश कर थी ।जिसके बाद आतिशी को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। आतिशी का नाम दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही इतिहास के पन्नों पर अंकित हो गया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद दिल्ली में इस पद पर पहुंचने वालीं आतिशी तीसरी महिला हो गई हैं। आतिशी को कड़ी मेहनत करनी होगी और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 और दहलीज पर सेवाओं की डिलीवरी जैसी अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए तेज गति से काम करना होगा। (एजेंसी)

Read More

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे नए वायुसेना चीफ, 30 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार

Posted on :21-Sep-2024
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे नए वायुसेना चीफ, 30 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे देश के नए वायुसेना चीफ

वह 30 सितंबर को संभालेंगे अपना कार्यभार

वी आर चौधरी इसी दिन अपने पद से रिटायर हो रहे हैं

नई दिल्ली: सरकार ने नए एयर चीफ की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर को देश के नए एयर चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा एयर चीफ वी आर चौधरी 30 सितंबर को ही रिटायर हो रहे हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1984 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था। वो कई अहम पदों को संभाल चुके हैं। वह वाइस एयर चीफ के अलावा सेंट्रल एयर कमांड के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं।

सरकार ने नए एयर चीफ की नियुक्ति में वरिष्ठता का ध्यान रखा है। एयर मार्शल सिंह एक फाइटर पायलट हैं। पिछले साल फरवरी में वाइस एयर चीफ बनने से पहले सिंह कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।एयर मार्शल सिंह के पास अनेक तरह के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाने का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने ऑपरेशनल फाइटर स्कॉडन और फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाल चुके हैं।बतौर टेस्ट पायलट वो मॉस्को गए मिग-29 फाइटर अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। इसके अलावा वह देसी लड़ाकू विमान तेजस के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (फ्लाइट टेस्ट) रह चुके हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चीन और भारत के बीच अरुणाचल से लेकर लद्दाख में काफी तनातनी चल रही है। अरुणाचल के करीब भारतीय लड़ाकू विमानों की तैनाती की गई है। सिंह ऐसे वक्त में कमान संभाल रहे हैं जब भारतीय वायुसेना लगातार तेजी के साथ अपने आधुनिकीकरण से गुजर रही है। एयर मार्शल सिंह को उनके असाधारण कार्य के लिए 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रपति ने 2019 में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया था।(एजेंसी)

Read More

बाढ़ को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम और झारखंड की सीएम आमने-सामने, लगातार पानी छोड़े जाने से ममता बनर्जी नाराज

Posted on :20-Sep-2024
बाढ़ को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम और झारखंड की सीएम आमने-सामने, लगातार पानी छोड़े जाने से ममता बनर्जी नाराज

धनबाद: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में आई बाढ़ के कारण झारखंड से बंगाल में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है. इससे एनएच-2 पर मैथन के पास लंबा जाम लग गया है. गुरुवार शाम करीब 6 बजे वाहनों की एंट्री पर रोक लगी थी. जिसके बाद से एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. फिलहाल करीब 10 किमी तक जाम लगा हुआ है.जाम वाले इलाके जैसे मैथन के पास डीबूडीह चेकपोस्ट, संजय चौक, मुगमा, बेलचढ़ी में यातायात काफी प्रभावित है. स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है. इस जाम में खासकर कच्चा माल लदे वाहन चालक परेशान हैं. उनका कहना है कि 18 घंटे से अधिक समय से जाम में फंसे हैं. ऐसे में गाड़ी में लोड कच्चा माल खराब हो रहा है. इससे लाखों का नुकसान हो रहा है.

हिमाचल के सेब हो रहे खराब
हिमाचल से सेब लेकर आ रहे ट्रेक चालक ने कहा कि उन्हें रात दो बजे तक कोलकाता की मंडी में माल खाली कर देना था, लेकिन शाम 7 बजे से ही जाम में फंसा हूं. धूप में सेब खराब हो रहे हैं. मंडी से फोन पर कहा जा रहा है कि अब माल नहीं लिया जाएगा. ऐसे में भाड़ा भी नहीं मिलेगा. माल का नुकसान तो हो ही रहा है. उन्होंने कहा कि करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है
       
3 दिन तक जाम रहने की आशंका
एक अन्य ट्रक चालक का कहना है कि उनकी गाड़ी में नाशपाती लोड है. जाम लगने से भाड़े का 1.20 लाख और 5 लाख रुपये के माल का नुकसान हो रहा है. जिंक लोडेड ट्रक चालक ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से कल रात से मैथन में फंसा हूं. कहा जा रहा है कि 3 दिनों तक जाम की स्थिति रहने वाली है. प्रतिदिन 3 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है. वहीं यूपी से बकरा लेकर जा रहे चालक ने कहा कि रात से जाम में फंसा हूं. सुबह 3 बजे तक कोलकाता पहुंच जाना था. लेकिन अभी तक जाम में फंसा हूं. बकरे का दाना भी खत्म हो गया है. ऐसे में बकरी के मरने का खतरा मंडरा रहा है. चालकों ने कहा कि जाम में फंसे होने के कारण खाने-पीने की भी दिक्कत है. कई चालक रात से ही भूखे-प्यासे हैं.

ट्रक चालकों ने जताई नाराजगी
कोलकाता की मंडी में आलू लेकर जा रहे एक चालक ने कहा कि सड़क जाम की जानकारी पहले से होती तो माल लोड नहीं करता. आलू कच्चा माल होता है. धूप की वजह से सड़न आने लगी है. ऐसे में कम ही उम्मीद है कि मंडी में आलू लिया जाएगा. करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है. जाम से परेशान ट्रक चालक ममता सरकार पर भी खूब बसरे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रवेश करते ही हम लोगों को सरकार व पुलिस का डर सताने लगता है. जगह-जगह पुलिस वसूली करती है. अनावश्यक परेशान किया जाता है.

ये है पूरा मामला
झारखंड में लगातार 72 घंटे से अधिक बारिश होने से मैथन डैम व पंचेत डैम का जल स्तर काफी बढ़ गया था. जिससे मैथन डैम के 12 में से 10 गेट खोल दिए गए थे. वहीं, पंचेत डैम का भी गेट खोल दिया गया था. इससे दक्षिणी बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी. गुरुवार को बाढ़ ग्रसित इलाकों के दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने बाढ़ के लिए डीवीसी को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत पानी छोड़ा गया. बाढ़ से बंगाल के लोग परेशान हैं. डीवीसी ने 5 लाख क्यूसेक पानी बंगाल में छोड़ा है. लिहाजा उन्होंने झारखंड से बंगाल में प्रवेश करने वाले मालवाहक गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी.

लगातार पानी छोड़ने से ममता नाराज
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि लगातार झारखंड सरकार और डीवीसी से बात करने के बाद भी पानी छोड़ा जा रहा है. जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है.इधर, कहा जा रहा है कि लगातार बारिश के बाद मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया. डैमों की सुरक्षा को ध्यान में रख केंन्द्रीय जल आयोग और डीवीसी के एमआरओ विभाग ने मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़ा है. आयोग हर पल डैमों के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और उसके आधार पर पानी छोड़ने की मात्रा कम भी की जा रही है.(एजेंसी)

Read More

तिरुपति लड्डू मामले में साजिश की कहानियों... विवाद पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा

Posted on :20-Sep-2024
तिरुपति लड्डू मामले में साजिश की कहानियों... विवाद पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा

नई दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री और जानवरों की कथित उपयोग से जुड़े विवाद के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार कहा गया पूरी जांच होने से पहले चुनावी मौसम में ध्रुवीकरण की साजिश की कहानियों को हवा देना बीजेपी के लिए उपयुक्त है। खेड़ा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि यदि तिरुपति के लड्डुओं में मिलावट के दावे सही हैं, तो निश्चित रूप से एक पूर्ण जांच करके दोषियों की पहचान की जानी चाहिए और सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। लेकिन यदि दावे गलत या प्रेरित हैं तो तिरुपति के लाखों भक्त उन्हें माफ नहीं करेंगे जिन्होंने उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक, चुनावी मौसम में ध्रुवीकरण की साजिश की कहानियों को हवा देना भाजपा के लिए उपयुक्त है। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी के कथित उपयोग को लेकर उठे विवाद के बीच, सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को दावा किया कि गुजरात स्थित प्रयोगशाला द्वारा मिलावट की पुष्टि की गई है। टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कथित प्रयोगशाला रिपोर्ट दिखाई, जिसमें दिए गए घी के नमूने में जानवरों की चर्बी की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। इस खुलासे के बाद लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसके विरोध में आवाजें भी उठने लगी हैं। बीजेपी ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया है। वहीं अब मामला कोर्ट में भी पहुंच गया है।(एजेंसी)

Read More

पीएम मोदी को देश-दुनिया में मिले तोहफों की नीलामी शुरू, 700 रुपये से लेकर 9 लाख तक..

Posted on :20-Sep-2024
पीएम मोदी को देश-दुनिया में मिले तोहफों की नीलामी शुरू, 700 रुपये से लेकर 9 लाख तक..

.पीएम मोदी को मिले गिफ्ट की शुरू है नीलामी

नीलामी में हिस्सा लेने की पीएम मोदी ने की अपील

नीलामी से मिलने वाला पैसा नमामि गंगे योजना में जाएगा

नई दिल्ली: पीएम मोदी को मिले तोहफों की नीलामी शुरू हो चुकी है। 600 से ज्यादा गिफ्ट्स में से कुछ भी कोई खरीद सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार पिछले एक साल में मिले उपहारों की नीलामी में लोगों से हिस्सा लेने का आग्रह किया। इस नीलामी से मिलने वाला पैसा नमामि गंगे योजना में जाएगा। ऑनलाइन नीलामी मंगलवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई।

प्रधानमंत्री मोदी को मिले तोहफों की हर साल नीलामी होती है। इस नीलामी से जो भी पैसा इकट्ठा होता है वो नमामि गंगे योजना को दिया जाता है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल की नीलामी शुरू हो गई है। आपको जो भी स्मृति चिन्ह दिलचस्प लगे, उसके लिए जरूर बोली लगाएं।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ई-नीलामी से लोग न केवल इतिहास को सहेज सकते हैं बल्कि एक अच्छे कार्य में भी योगदान दे सकते हैं। शेखावत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह बात जगजाहिर है कि प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाले स्मृति चिन्हों को भी जन कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं। इसी उद्देश्य से 17 सितंबर से नीलामी शुरू हो गई है और 2 अक्टूबर तक चलेगी। 

pmmementos.gov.in पर कोई भी रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन नीलामी में भाग ले सकता है। जो लोग इन यादगार चीजों को देखना चाहते हैं वो नई दिल्ली के जयपुर हाउस में स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते हैं। सबसे सस्ते गिफ्ट की शुरुआत 700 से वहीं एक टोपी की कीमत सबसे अधिक 9 लाख रुपये रखी गई है।(एजेंसी)

Read More

वॉकी-टॉकी में विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल...

Posted on :19-Sep-2024
वॉकी-टॉकी में विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल...

बैरूत : लेबनान में हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के पेजर में हुए ब्लास्ट के बाद इस बार वॉकी-टॉकी और घरों के सोलर सिस्टम को निशाना बनाया गया है। इस ब्लास्ट में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हिज्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वॉकी-टॉकी में बुधवार दोपहर को लेबनान के दक्षिण और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में विस्फोट हुआ।

एक ब्लास्ट तब हुआ जब पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वॉकी-टॉकी फट पड़ा। वॉकी-टॉकी में हुए ब्लास्ट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अंतिम संस्कार के समय काफी भीड़ देखी जा सकती है। इसी दौरान, एक अचानक ब्लास्ट होता है, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। यह धमाका वॉक-टॉकी में हुआ है। पेजर्स की तरह इन डिवाइस को भी पांच महीने पहले ही खरीदा गया था।

ज्ञात रहे कि एक दिन पहले ही लेबनान में कई जगह हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर अचानक फट गए थे। इसमें ब्लास्ट होने की वजह से हर ओर अफरातफरी मच गई। इस हमले में कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक इजरायल ने इसे स्वीकार नहीं किया है और इजरायली सेना ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।(एजेंसी)

Read More

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाजारों में बिक रही लेड वाली हल्दी? 36 नामी दुकानों से सैंपल लिए गए

Posted on :19-Sep-2024
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाजारों में बिक रही  लेड वाली हल्दी? 36 नामी दुकानों से सैंपल लिए गए

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लेड मिली हल्‍दी बिकने की आशंका

खाद्य विभाग की टीम ने 36 नामी प्रतिष्‍ठानों से सैंपल लिए हैं

हल्‍दी पाउडर की चमक बढ़ाने के लिए मिलाते हैं लेड क्रोमेट

नोएडा: वैसे तो हल्दी बेहद गुणकारी मानी जाती है, लेकिन बाजार में खुलेआम बिक रही मिलावटी हल्दी सेहत बेहतर करने के बजाय बीमार कर सकती है। हाल ही में आई बांग्लादेश के फूड सेफ्टी अथॉरिटी की जांच में सामने आया कि हल्दी में लेड की बहुत अधिक मात्रा है। इसे खाने से बच्चों के मानसिक स्तर और आईक्यू लेवल घट रहा है। इसे खाने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। रिपोर्ट को आधार मानते हुए प्रदेश सरकार को अंदेशा है कि कहीं यूपी के बच्चों के मानसिक स्तर को तो मिलावटी हल्दी प्रभावित नहीं कर रही। शासन के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अभियान चलाकर 36 नामी प्रतिष्ठानों से हल्दी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। आशंका है कि इस हल्दी में लेड और क्रोमियम की मिलावट की गई है।

जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दो सप्ताह पहले मुख्य सचिव के पास विश्व बैंक की टीम ने निगरानी के दौरान बांग्लादेश की केस हिस्ट्री को लेकर प्रेजेंटेशन किया था। इस दौरान बांग्लादेश में लेड मिश्रित हल्दी से हो रही बीमारियों पर चर्चा की गई। बच्चों का आईक्यू लेवल करीब सात पॉइंट और रक्त में लेड की मात्रा अधिक पाई गई। इस पर प्रदेश सरकार और नीति आयोग ने भी चिंता जताई है। प्रदेश में भी बच्चों के अंदर हल्दी खाने से आईक्यू लेवल कम होने और बीमारी बढ़ने का अंदेशा लगाया था। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर विभाग ने टीम गठित करके नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विभिन्न दुकानों व मुख्य विक्रेताओं के स्टोर से हल्दी के सैंपल एकत्र किए है। पूरे गौतमबुद्ध नगर से 36 से अधिक स्थानों से सैंपल एकत्र जांच के लिए आधुनिक लैब में भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि हल्दी में लेड की मिलावट की स्थिति क्या है। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर तीन माह से लेकर आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

5 माइक्रोग्राम से अधिक लेड तो स्थिति गंभीर
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मानव शरीर में अधिकतम 5 माइक्रोग्राम प्रति डेसीलीटर लेड की उपस्थिति को खतरे की घंटी बताया है। जबकि बांग्लादेश के लोगों के खून में लेड की मात्रा 6.8 माइक्रोग्राम प्रति डेसीलीटर मिली थी, जोकि बेहद अधिक है। इस शोध में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल सेंटर फॉर डायरियल डिजीज रिसर्च बांग्लादेश की टीम भी साथ रही थी।(एजेंसी)

Read More

अमेरिका से लीज पर लिया गया गार्डियन ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण बंगाल की खाड़ी में हुआ क्रैश, क्या है MQ-9B सी की खासियत?

Posted on :19-Sep-2024
अमेरिका से लीज पर लिया गया  गार्डियन ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण बंगाल की खाड़ी में हुआ क्रैश, क्या है MQ-9B सी की खासियत?

नई दिल्ली: बुधवार को तकनीकी खराबी के बाद अमेरिका से लीज पर लिया गया MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन चेन्नई के पास बंगाल की खाड़ी में गिर गया। ड्रोन चेन्नई के पास अरक्कोणम में नौसैनिक वायु स्टेशन आईएनएस राजाली से ऑपरेट हो रहा था। 2020 में, भारतीय नौसेना ने भारतीय महासागर में निगरानी के लिए अमेरिकी रक्षा प्रमुख जनरल एटॉमिक्स से एक वर्ष के लिए दो MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन लीज पर लिया था। इसके बाद लीज की अवधि बढ़ा दी गई थी।

खास तरह का है ये ड्रोन
यह घटना ऐसे समय हुई है जब भारत 31 MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया में है। भारत की योजना लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से ड्रोन हासिल करने की है, मुख्य रूप से सशस्त्र बलों के निगरानी तंत्र, विशेषकर चीन के साथ विवादित सीमा के साथ बढ़ाने के लिए ये ड्रोन बेहद जरूरी हैं। भारतीय नौसेना ने जनरल एटॉमिक्स से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ये प्रसिद्ध प्रीडेटर या रीपर ड्रोन के प्रकार हैं। भारत ने पहली बार सितंबर 2020 में जनरल एटॉमिक्स से दो आरपीए लीज पर लिए थे और तब से कई बार लीज बढ़ाई।

चीन की चाल पर भी रखते थे नजर
भारत ने पूर्वी लद्दाख में चल रहे सैन्य टकराव के बीच चीन के साथ 3,488 किमी की वास्तविक नियंत्रण रेखा(LAC) के साथ भी आईएसआर मिशनों के लिए ड्रोन का व्यापक रूप से तैनात किया है। एलएसी के पार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की गतिविधियों के बारे में ड्रोन की ओर से प्रदान की गई इमेजरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा नियोजकों को उनकी परिचालन उपयोगिता के बारे में आश्वस्त किया है। प्रीडेटर्स या रीपर्स का अफगानिस्तान और अन्य संघर्षों में उच्च-मूल्य वाले सटीक बमबारी में एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है, हालांकि कुछ आलोचकों का कहना है कि ड्रोन बड़े पैमाने पर "अप्रतिद्वंद्वी वायु क्षेत्र" में बिना उन्नत सतह से हवा में मिसाइल प्रणालियों का सामना किए बिना संचालित हुए हैं। 

31 और ड्रोन असेंबल होंगे
40,000-फीट से अधिक की ऊंचाई पर लगभग 40 घंटे तक उड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया, 31 MQ-9B ड्रोन 170 हेलफायर मिसाइल, 310 GBU-39B सटीक-निर्देशित ग्लाइड बम, नेविगेशन सिस्टम, सेंसर सूट और मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम से लैस हैं। सौदे के तहत, जनरल एटॉमिक्स भारत में 31 ड्रोन को असेंबल करेगा, साथ ही एक निवेश भी करेगा। भारतीय कंपनियों से लगभग 35% घटकों की सोर्सिंग करेगा और यहां एक एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत, ओवरहाल) सुविधा स्थापित करेगा। भारत की योजना भविष्य में DRDO द्वारा विकसित नौसैनिक शॉर्ट-रेंज एंटी-शिप मिसाइल (NASM-SR) सहित स्वदेशी हथियारों से भी ड्रोन लैस करने की है, हमारे सहयोगी TOI ने अपनी रिपोर्ट में ये बातें कही हैं।

MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन की खासियत
यह ड्रोन अपनेआप में काफी खास और पावरफुल है। यह वही ड्रोन है जिससे अलकायदा के सरगना अल जवाहिरी को मारा गया था। इसके साथ अच्छी बात यह है कि इसे किसी भी मिशन के लिए भेजा सकता है। इस ड्रोन की मदद से सर्विलांस, जासूसी, सूचना जमा करना या फिर दुश्मन के ठिकाने पर चुपके से हमला किया जा सकता है। ड्रोन की रेंज जान आप भी हैरान रह जाएंगे। इसकी रेंज 1900 किलोमीटर है। यह अपने साथ 1700 किलो वजनी हथियार लेकर भी जा सकता है। लंबाई की बात करें तो यह 36 फीट लंबा है, विंगस्पैन 65.7 फीट और ऊंचाई 12.6 फीट है। इसकी स्पीड 482 किलोमीटर प्रति घंटे है।(एजेंसी)

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण

Posted on :18-Sep-2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

राज्य के 5 लाख 11 हजार परिवारों के आवास का सपना हुआ पूरा

23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को मिली खुशियों की चाबी

आवासहीनों को पक्का मकान देने की मोदी की गारंटी हो रही पूरी

रायपुर : पीएम आवास योजना में शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायप्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त 2044 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रान्सफर की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण की मौजूदगी में मोर आवास-मोर अधिकार कार्यक्रम राजधानी स्थित रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने आवास निर्माण के लिए चयनित हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि अंतरित करते हुए हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समाज के गरीब और कमजोर तबके के लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही उनकी सरकार का लक्ष्य रहा है। 10 सालों में हमने इस लक्ष्य को हासिल करने में शानदार सफलता अर्जित की हैं। इस मौके पर 23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को उनके निर्मित आवासों की चाबी, आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र, द्वार तोरण, पूजा सामग्री प्रदान किया गया।


     
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक ओर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन और दूसरी ओर प्रदेश के लाखों लोगों के आवास का सपने साकार हो रहा हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान आम आदमी की सबसे बुनियादी आवश्यकताएं हैं, लेकिन आज़ादी के कई दशक बाद भी देश के करोड़ों नागरिकों के पास स्वयं का मकान नहीं हैं। आवासहीन परिवारों के मकान के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूरे देश में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, उनमें से लगभग 30 फीसदी आवास छत्तीसगढ़ को मिला है।ं यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हज़ार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर कार्रवाई होगी।
    
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखने के साथ ही अपने घर एवं आस-पास के परिवेश सहित स्कूलों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्हांेने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी आदत में शामिल करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के इतिहास को लिखने का दिन है। छत्तीसगढ़ के आवासहीन लोगों के जीवन में एक नई रोशनी मिलेगी। हमने जो वादा किया था, उसे आज पूरा किया है। यह सामाजिक न्याय और समरसता की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने 4 करोड़ आवास बनाकर गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। इसके साथ ही मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवासों की स्वीकृति दी गई है जिससे यह योजना और अधिक प्रभावी हो रही है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। सरकार बनते ही हर महीने 25 हजार नए आवास बनकर तैयार हो रहे हैं। एक लाख 96 हजार आवास बनकर तैयार हो गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24 हजार आवास भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से अब तक छत्तीसगढ़ को 8 लाख 47 हजार आवास आवंटित किए गए हैं, जबकि 47 हजार आवास मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए एक बड़ा उपहार है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। गांव-गांव में जिन लोगों के नाम सर्वे सूची में नहीं आए हैं उनके नाम भी अब सूची में जोड़े जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर आधारित तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन और गृह पोर्टल का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पोर्टल आवास योजना को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा और हितग्राही बिना किसी कठिनाई के अपने घर का निर्माण कार्य कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियो के साथ भोजन भी किया।
    
 इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, पद्मश्री अनुज शर्मा, श्री इन्द्रकुमार साहू और श्री गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित थे।

Read More

कृषि संकट के समाधान की तलाश करती पुस्तक

Posted on :16-Sep-2024
कृषि संकट के समाधान की तलाश करती पुस्तक

सुबीर सेन 

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : भारत के कृषि संकट को लेकर किसान परेशान हैं और सरकार भी। लेकिन कई दशकों के निरंतर प्रयासों के बाद भी इसका स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। इसका कारण यह है,कि समाधान का रास्ता हमेशा समस्या के तात्कालिक स्वरूप को देखकर निकाला जाता है।समस्या की जड़ों की पड़ताल नहीं की जाती है, इसीलिए दीर्घकालीन समाधान नहीं निकल पाता है। 

ये बातें वरिष्ठ पत्रकार सुशील भारती ने एनी बुक पब्लिकेशन से प्रकाशित अपनी शोधपरक पुस्तक ‘कृषि संकटःजड़ें और समाधान’ में कहीं है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भों के जरिए भारत की कृषि संस्कृति की विशिष्टताओं पर दृष्टिपात करते हुए ब्रिटिश हुक्मरानों की गलत नीतियों के कारण संकट के प्रस्थान बिंदु को समझा है। उसके विकराल रूप धारण करने के विभिन्न चरणों पर मंथन किया है। आजादी के बाद  संकट के समाधान के सरकारी प्रयासों और उनकी कमियों की भी समीक्षा की है। 

उन्होंने बताया है, कि हरित क्रांति से समस्या का तात्कालिक समाधान अवश्य निकला, देश खाद्यान्न संकट से उबर गया ,लेकिन यह दीर्घकालीन संकट का जन्मदाता बन गया है। रासायनिक खेती जन-स्वास्थ्य और मिट्टी की उर्वरकता के लिए कितना नुकसानदेह साबित हुआ है, इसे बतलाया है। समाधान का रास्ता भी सुझाया है।  
 
निःसंदेह वरिष्ठ पत्रकार भारती का कृषि उद्योग से कोई सीधा संबंध नहीं है। वे न तो किसान हैं, न कृषि मंत्रालय के पदाधिकारी और न ही किसी कृषि विश्वविद्यालय के व्याख्याता या शोधकर्ता। वह एक जिज्ञासु पत्रकार हैं। हाल के किसान आंदोलनों से प्रभावित होकर उन्होंने इस विषय पर अध्ययन, चिंतन और मनन किया है और अपने निष्कर्षों को पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया है। वह विशेषज्ञ होने का दावा नहीं करते, लेकिन उन्होंने जो बातें कहीं हैं वह महत्वपूर्ण हैं और कृषि संकट को समझने और उसके समाधान की तलाश करने में मददगार हो सकती हैं। 

इसलिए किसानों, किसान संगठनों, कृषि मंत्रालय और कृषि क्षेत्र से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष किसी रूप में संबंधित होने वाले हर व्यक्ति के लिए यह जरूरी पुस्तक हो सकती है। इसे एक बार गंभीरता पूर्वक अवश्य पढ़ा जाना चाहिए। संभव हैं संकट के समाधान और कृषि संस्कृति के गौरवपूर्व दौर की वापसी का रास्ता निकल आए। यह पुस्तक एमेजॉन, फ्लिपकार्ट आदि ऑनसाइन प्लेटफार्मों पर भी उपलब्ध है। एल.एस.

Read More

हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर में चुनावी माहौल गरमाया।

Posted on :16-Sep-2024
हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर में चुनावी माहौल गरमाया।

डॉ. समरेन्द्र पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर में हो रहे विधान सभा चुनाव को लेकर माहौल धीरे धीरे गरमाने लगा है। केंद्र में सत्तारुढ़  भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार चुनावी सभाएं हो रही है। प्रमुख विपक्षी दल कॉंग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा एवं कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रचार का कमान थाम लिया है। 

Open photo

हरियाणा में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।16 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।जम्मू कश्मीर में धारा 370 की वापसी के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। यहां तीन चरणों में 18 एवं 25 सितंबर तथा1अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे दोनों ही राज्यों में 90-90 सीटें है। 

सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र के प्रो रहे योगेश कुमार कहते हैं,कि जम्मू-कश्मीर में वैसे तो 10 साल  बाद चुनाव हो रहे हैं, किन्तु धारा 370 की वापसी के बाद यह पहला चुनाव है। परिणाम चाहे किसी के पक्ष में हो,मगर नए उत्साह के साथ शांति पूर्ण माहौल में चुनाव होना एक अच्छा संकेत है। 

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है।अब वहां चुनी हुयी सरकार जनकल्याण का कार्य करेगी। अब वहां भी सरकार का कार्यकाल देश के अन्य राज्यों की तरह 5 साल का होगा। पहले 6 साल होता था। 

जाने माने समाजसेवी एवं देश में कई जनांदोलनों के वाहक रहे अरविंद पाठक कहते हैं,कि सरकारें किसी की बने, मगर चुनाव स्वस्थ माहौल में होना चाहिए।एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि हर चीज़ का एक निर्धारित समय होता है। बदलाव प्रकृति का नियम है। यह बात सही है,कि 2014 एवं 19 बाली स्थिति में भाजपा नहीं है। 

मिथिला आंदोलनकारी एवं रसायन शास्त्र के प्रो अमरेंद्र झा कहते हैं,कि जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा में इस बार हवा का रुख भाजपा के खिलाफ हैं। हरियाणा की स्थिति तो ऐसी है,कि वहां कॉंग्रेस की सरकार बनना तय दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील केशव चौधरी कहते हैँ, कि जम्मू-कश्मीर में नए माहौल में चुनाव होना केंद्र सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। परिणाम किसी के भी पक्ष में हो, यह मायने नहीं रखता है। एल.एस.

Read More

मेडिकल कॉलेजों में अल्पसंख्यक कोटे का फायदा उठाने के लिए छात्रों द्वारा फर्जीवाड़ा...

Posted on :16-Sep-2024
मेडिकल कॉलेजों में अल्पसंख्यक कोटे का फायदा उठाने के लिए छात्रों द्वारा फर्जीवाड़ा...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अल्पसंख्यक कोटे का फायदा उठाने के लिए कुछ छात्रों द्वारा फर्जी तरीके से बौद्ध और जैन बनने का मामला सामने आया है। इन छात्रों ने प्रवेश के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना, अल्पसंख्यक कोटे की सीटों पर दाखिला ले लिया। अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

राज्य के 6 अल्पसंख्यक कॉलेजों में एमबीबीएस की 475 और एमडीएस की 150 सीटें हैं। इन कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए छात्रों को अल्पसंख्यक (मुस्लिम, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई) का प्रमाण पत्र जमा करना होता है।

हालांकि, कई छात्रों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जिसके तहत उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिशेध अधिनियम 2021 के अनुसार धर्म परिवर्तन से 60 दिन पहले आवेदन करना होता है। इसके बाद 30 दिनों तक आपत्ति ली जाती है और फिर प्रमाण पत्र जारी होता है। जांच में सामने आया कि करीब 22 छात्रों ने इस प्रक्रिया का पालन किए बिना बौद्ध और जैन धर्म अपनाकर दाखिला लिया। इनमें से 17 छात्रों के दाखिले की पुष्टि हो चुकी है। अब इन छात्रों के दाखिले रद्द करने की तैयारी चल रही है, जबकि अन्य छात्रों की जांच जारी है।

- फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला उजागर

प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 17 छात्रों के फर्जी प्रमाण पत्र का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासन ने काउंसिलिंग के अगले चरण में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया को सख्त करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से सत्यापन कराए जाएंगे।

- कम मेरिट पर भी हो जाता है दाखिला

अल्पसंख्यक कोटे की सीटों पर कम मेरिट वाले छात्रों का भी दाखिला हो जाता है क्योंकि इन सीटों की मेरिट अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की संख्या के आधार पर तय की जाती है।

- अधिकारियों को किया गया अलर्ट

डीजीएमई ने गृह विभाग और अल्पसंख्यक विभाग को मामले की जानकारी दी है। इसके बाद सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसे फर्जीवाड़े से बचा जा सके।(एजेंसी)

Read More

गे रिलेशनशिप कांड का खुलासा, सैकड़ों लोग फंसे, वीडियो वायरल होने की आशंका...

Posted on :14-Sep-2024
गे रिलेशनशिप कांड का खुलासा, सैकड़ों लोग फंसे, वीडियो वायरल होने की आशंका...

नोएडा : हाल ही में नोएडा पुलिस ने गे रिलेशनशिप कांड का खुलासा किया था। पुलिस की जांच में कई अश्लील वीडियो और कई तरह की जानकारियां मिली थी। इस मामले में आशंका जाहिर की गई है कि सैकड़ों लोग इस गिरोह के चंगुल में फंसे हैं और उन्हे डर है कि कहीं उनका कोई अश्वील वीडियो वायरल न हो जाए। नोएडा फेज-2 पुलिस ने समलैंगिंग डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर संबंध बनाने और इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अब तक 20 से अधिक लोगों का वीडियो बनाकर उनसे जबरन वसूली कर चुके हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के सोशल मीडिया एकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। इस गिरोह में कितने लोग सक्रिय है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इससे पहले मेरठ शहर में भी इस प्रकार की ठगी तथा ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ चुका है। मेरठ पुलिस ने भी एक गिरोह को पकड़ा था। नोएडा पुलिस को आशंका है कि मेरठ वाला गिरोह जेल से छूटने के बाद नोएडा में सक्रिय हो गया है। एक माह के भीतर दो ऐसे मामले नोएडा में सामने आ चुके हैं।

युवकों के पास से बरामद मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों युवक पीड़ितों से सिर्फ नगदी लेते थे ताकि ट्रांजेक्शन डिटेल के जरिए उनको पकड़ा न जा सके। आरोपी नोएडा के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को भी निशाना बना चुके हैं। अधिकांश अश्लील वीडियो मोबाइल से बनाए गए हैं। जल्द ही पुलिस अन्य पीड़ितों से भी मामले को लेकर संपर्क करेगी। इसके लिए मोबाइल के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते दिनों एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि दो युवकों ने उससे समलैंगिक डेटिंग ऐप पर दोस्ती की और उसे मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया। वहां संबंध बनाने के दौरान आरोपियों ने वीडियो बना लिया। कुछ ही दिन बाद दोनों युवकों ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजा और कहा कि अगर उसने 30 हजार रुपये और सोने का हार दो दिन के भीतर नहीं दिया तो वीडियो वायरल हो जाएगा। इसके बाद पीड़ित को बदनामी का डर सताने लगा और उसने जीवन समाप्त करने के बारे में सोच लिया। जब दोनों युवकों ने ब्लैकमेल करना जारी रखा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।डीसीपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को दबोचने के लिए एक टीम गठित की गई। 

टीम ने सोमवार को बुलंदशहर निवासी 22 वर्षीय किशोर कुमार राघव और सलारपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। किशोर 12वीं पास है और दीपक वर्तमान में एक नामी कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रहा है। दोनों समलैंगिक ऐप पर प्रोफाइल बनाकर डेटिंग करते थे। इसके बाद किसी व्यक्ति की अंतरंग वीडियो वसूली करने के मकसद से बना लेते थे। दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य लोगों ने भी पुलिस से संपर्क किया है, जो इस प्रकार की घटना के पीड़ित हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र निवासी एक चिकित्सक के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। सुनसान स्थान पर बुलाकर बनवा लेते थे वीडियो।(एजेंसी)

Read More

अहमदाबाद-भुज के बीच देश की पहली वंदे भारत मेट्रो फर्राटा भरने को तैयार,पहली ट्रेन को PM मोदी करेंगे रवाना

Posted on :13-Sep-2024
अहमदाबाद-भुज के बीच देश की पहली वंदे भारत मेट्रो फर्राटा भरने को तैयार,पहली ट्रेन को PM मोदी करेंगे रवाना

नई दिल्‍ली: भारतीय रेलवे ने बीते एक दशक में तेजी से अपने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत किया है। वंदे भारत ट्रेन में तो शायद हम सभी कभी ना कभी सफर कर ही चुके होंगे। रेलवे एक कदम और आगे बढ़ते हुए अब वंदे भारत मेट्रो की शुरुआत करने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी देश की पहली वंदे भारत मेट्रो का उद्घाटन 16 सितंबर को करेंगे। यह गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी। यह ट्रेन लगभग दिल्‍ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में चलने वाली मेट्रो की तरह ही होगी। हालांकि यह लंबी दूरी का सफर तक करेगी। महज 5 घंटे 45 मिनट में यह मेट्रो 334 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह पहला मौका है जब देश में वंदे भारत मेट्रो की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में इस ट्रेन को लेकर सवाल होना लाजमी है। आइये हम आपको इसके बारे में विस्‍तार में बताते हैं। 

ट्रेन का शेड्यूल
वंदे भारत मेट्रो ट्रेन सुबह 5:50 बजे भुज से अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी दिन सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी।  इसके बाद अपने रिटर्न ट्रिप के लिए यह अहमदाबाद से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और रात 11:10 बजे भुज पहुंचेगी. लोगों के लिए इस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध होगी।  भुज-अहमदाबाद वंदे भारत मेट्रो के रूट पर कुल नौ स्टेशन होंगे।  भारतीय रेलवे का कहना है क‍ि यह ट्रेन हर स्‍टेशन पर करीब दो मिनट के लिए ही रुकेगी। 

वंदे भारत मेट्रो की स्‍पीड
वंदे मेट्रो मेट्रो एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है जो 100 से 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रेन के डिजाइन की बात करें तो इस मेट्रो ट्रेन में 3 x 3 बेंच-टाइप सीट लगाई गई है। जिसका मकसद ज्‍यादा से ज्‍यादा यात्रियों को आरामदायक यात्रा देना है. साथ ही विकालांग यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे मेट्रो मेट्रो के कोच में व्हीलचेयर-शौचालय उपलब्‍ध है। सुरक्षा के लिहाज से देखें तो वंदे मेट्रो ट्रेन के कोच में टॉक-बैक सिस्टम लगाया गया है, जिसकी मदद से कोई भी यात्री किसी इमरजेंसी की स्थिति में ट्रेन के ड्राइवर से सीधे बातचीत कर सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी जन्मतिथि से एक एक दिन पहले 16 सितंबर को भुज एवं अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। स्वदेसी तकनीक से निर्मित यह ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है। जल्द ही मध्यम दूरी के अन्य शहरों के लिए भी ऐसी ट्रेनें चलाई जाएंगी। (एजेंसी) 

Read More

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पीएम ने बुजुर्गों को दिया तोहफा, 70 साल की उम्र में मिलेंगे 5 लाख रुपये

Posted on :12-Sep-2024
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पीएम ने बुजुर्गों को दिया तोहफा, 70 साल की उम्र में मिलेंगे 5 लाख रुपये

Ayushman Bharat Card:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का फैसला किया गया।

आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये सालाना तक मुफ्त व कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए बुजुर्गों को आयुष्मान भारत के तहत पंजीकरण करना होगा। जल्द ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि इस स्कीम को में एक बड़ा बदलाव किया गया है।

बुजुर्गों को लेकर सरकार ने क्या कहा?
रेल, सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि योजना 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को कवर किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी है कि जिन बुजुर्गों ने निजी बीमा कंपनियों से स्वास्थ्य बीमा करा रखा है, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

वैष्णव ने कहा कि फिलहाल इस योजना के लिए 3,437 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं, लेकिन मांग बढ़ने पर इसमें बढ़ोतरी का विकल्प खुला रहेगा।

साल 2017 में मोदी सरकार ने देशभर में 10.74 करोड़ गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत 55 करोड़ से अधिक गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त और कैशलेस इलाज के लिए कवर किया गया था।

एक परिवार में कितने लोग उठा सकते हैं स्कीम का फायदा?
हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर एक परिवार में कितने लोग इस सरकारी स्कीम (Ayushman Card) का फायदा उठा सकते हैं। इसका जवाब है कि सरकार ने ऐसी कोई लिमिट तय नहीं की है कि एक परिवार में कितने लोग इसका फायदा उठा सकेंगे।

इसका मतलब है कि एक परिवार में जितने लोग चाहें आयुष्मान बनवा सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि देश के हर जरूरतमंद नागरिक को आयुष्मान योजना से लाभ हो। बता दें कि इस योजना से चार करोड़ परिवार में रहने वाले छह करोड़ बुजुर्गों को लाभ मिलेगा।

बताते चलें कि से अभी तक जो लोग आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें अब कुल 10 लाख तक का कवर होगा। यदि किसी परिवार में दो बुजुर्ग हैं, तो दोनों के बीच संयुक्त रूप से यह सुविधा होगी।(एजेंसी)

Read More

अनुविभागीय अधिकारी के (राजस्व) पत्र को भी उड़ा दिया हवा में-14 दिवस बाद भी नहीं की कार्यवाही,

Posted on :11-Sep-2024
अनुविभागीय अधिकारी के (राजस्व) पत्र को भी उड़ा दिया हवा में-14 दिवस बाद भी नहीं की कार्यवाही,

राकेश यादव 

पुलिस एवं आबकारी दोनों को लिखा था पत्र,

 क्षेत्र गुढी-अम्बाड़ा में बिक रही कच्ची शराब को ले लिखा  पत्र  ,  

पत्र‌ में कार्यवाही करने किया था निर्देशित, 

कार्यवाही करना तो दूर-थोड़ी लाज भी नहीं रखी लिखे पत्र की, 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : क्षेत्र की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा लिखे पत्र पर भी कोई कार्यवाही न कर उसे हवा में उड़ा दिया, क्षेत्र गुड़ी अम्बाड़ा में जगह-जगह खुले आम कच्ची शराब बिक्री को ले जुन्नारदेव पुलिस एवं आबकारी दोनों को पत्र लिखा था, एवं पत्र में उचित कार्यवाही करने निर्देशित किया था, पत्र लिखे 14 दिन का समय हो गया कोई कार्यवाही करना तो दूर पुलिस एवं आबकारी ने उस पत्र की लाज तक नहीं रखी और कोई कार्यवाही नहीं की।

Open photo

सनद रहे कि थाना जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी  अम्बाड़ा क्षेत्र के गुढ़ी-अम्बाड़ा- नजरपुर एवं जमकुंडा क्षेत्र में कच्ची शराब कई स्थानों पर खुलेआम धड़ल्ले से बिक रही है।

कार्यवाही हो समाचार पत्रों में हुआ प्रकाशित 

क्षेत्र में जो अनेक स्थानों पर जो छोटे-बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बिक रही है,  इस बात में 100 प्रतिशत सत्यता है, इसमें वे लोग जो इस व्यापार को कर रहे हैं, वे अपने परिवार को तो पाल ले रहे है, किन्तु उस बिक्री से क्षेत्र को न सिर्फ गंदा कर रहे हैं, अपितु दर्जनो परिवार ऐसे है जो खून के आसु पी रहे हैं, क्योकी परिवार का मुखिया पूरे समय दारु पी कर मस्त रहता, एवं परिवार बिलखता रहता, इस व्यापार  पर अंकुश लगे लगभग सभी समाचार पत्रो में इस आशय की खबर छपी किन्तु पुलिस हो या आबकारी किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की।

सुधीर तिवारी ने की शिकायत

क्षेत्र में बढ़‌ती कच्ची शराब की बिक्री पर पुलिस एवं आबकारी ने जब कोई कार्यवाही नहीं की तो भा०ज०पा० के  सुधीर तिवारी ने 23 अगस्त को जुन्नारदेव क्षेत्र की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र लिखा ।

आबकारी-पुलिस दोनों को लिखा पत्र

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के सामने जैसे ही आवेदन आया उन्होंने तत्काल आबकारी एवं पुलिस को पत्र लिखा, एवं आवश्यक और उचित कार्यवाही करने निर्देशित किया।

पत्र को भी उड़ा दिया हवा में

उचित कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने अपनी और से आबकारी एवं पुलिस दोनों को पत्र लिखा, किन्तु विभाग ने इस पत्र को भी हवा में उड़ा दिया, एवं पत्र लिखे लगभग 14 दिन का समय हो गया, इस व्यापार पर अंकुश लग सके आबकारी एवं पुलिस दोनो ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे क्षेत्र में आज भी कच्ची शराब खुलेआम बिक्री हो रही है।

Read More

नागदेव मंदिर परिसर से 84 अवैध अतिक्रमण को हटाया गया

Posted on :11-Sep-2024
नागदेव मंदिर परिसर से 84 अवैध अतिक्रमण को हटाया गया

(राकेश यादव)

कई एकड़ जमीन से दुकान एवं घरों के उपर चला बुलडोजर 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के आदेश अनुसार एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर के नेतृत्व में नागदेव मंदिर परिसर से 84 अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। धानाउमरी ग्राम निमोटी में स्थित नागदेव मंदिर के आस पास की भूमि खसरा नं 263 रकबा 7.174 हैक्टेयर में से 2 हैक्टेयर तथा खसरा नंबर 251/1 रकबा 27.171 में से 1.172 हैक्टेयर कुल रकबा 3.270 में लगभग 84 अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था ।

Open photo

अवैध अतिक्रमण को एसडीएम कामिनी ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार राजेंद्र टेकाम,नायब तहसीलदार राजीव नेमा,मोहित बोरकर आर आई एवं पटवारी की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाया गया।कार्यवाही में पुलिस प्रशासन ,ग्राम पंचायत की टीम द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 11 घंटो की जद्दोजहद कर के अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार अतिक्रमित की गई भूमि का बाजार मूल्य 3,59,70,000 रुपए है। मंदिर परिसर में दानदाताओं द्वारा जो दान दिया गया है उससे इस मंदिर का विकास कार्य किया जाएगा। ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को अच्छी व्यवस्था मिले।

ज्ञात रहे कि कुल 29 लोगो को ग्रामोदय योजना के तहत ग्राम निमोटी में खसरा न 262 में 15 ×30 के पट्टे प्राप्त हुए थे ।परंतु यह लोग अवैध रूप से पट्टे की जगह में ना रहकर मंदिर के पास खसरा न 263,251 में अवैध दुकान एवं कच्चा मकान बना कर रह रहे थे। जिनके अतिक्रमण हटाए गए।अतिक्रमण हटाते समय राजस्व निरीक्षक नवेगॉव आर आई राहुल काबेरिया,राहुल ठाकुर पटवारी,तरूण पठारे पटवारी शत्रुघन कुमरे पटवारी,दीपक चन्द्रवंशी पटवारी,अंशू ठाकुर पटवारी,राघवेन्द्र नागवंशी पटवारी,राजेन्द्र राय पटवारी,अतरलाल धुर्वे पटवारी. सु०श्री आंकाक्षा बाजपेयी पटवारी सहित 30 कोटवार एवं 50 पुलिस बल उपस्थित था।

Read More

मणिपुर में हालात बिगड़े, स्थिति को काबू में करने के लिए बुलाई गई RAFसेना, 15 सितंबर तक इंटरनेट सेवा बंद

Posted on :10-Sep-2024
मणिपुर में हालात बिगड़े, स्थिति को काबू में करने के लिए बुलाई गई RAFसेना, 15 सितंबर तक इंटरनेट सेवा बंद

 इम्फाल : मणिपुर में एक बार फिर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए दंगा नियंत्रण वाहनों के साथ आरएएफ को बुलाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें ब्लॉक कर दी हैं और पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। लगातार पथराव हो रहा है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दूसरी तरफ से पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे हैं। पूरे मणिपुर में 15 सितंबर तक इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। 

मणिपुर में एक बार फिर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए दंगा नियंत्रण वाहनों के साथ आरएएफ को बुलाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें ब्लॉक कर दी हैं और पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। लगातार पथराव हो रहा है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दूसरी तरफ से पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे हैं। पूरे मणिपुर में 15 सितंबर तक इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। 

मणिपुर में 3 मई 2023 से हिंसा का दौर शुरू हुआ था। लेकिन 16 महीने बाद भी राज्य में शांति बहाल नहीं हुई। जिरीबाम जिले में शनिवार को हुई ताजा हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई। मणिपुर में हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां हिंसा में शामिल दोनों समुदायों के पास अब ऐसे हथियार हैं जिनका इस्तेमाल आमतौर पर युद्ध में किया जाता है। सेना इस कदर मजबूर है कि उन्हें एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात करने पड़े हैं।पहाड़ों और घाटियों में लोगों ने बंकर बना रखे हैं। (एजेंसी)

Read More

गौरव और सम्मान की तीर्थयात्रा: आरपीएफ महानिदेशक ने हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख में पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Posted on :10-Sep-2024
गौरव और सम्मान की तीर्थयात्रा: आरपीएफ महानिदेशक ने हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख में पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि दी

लद्दाख : 3 सितंबर 2024 की सुबह, रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री मनोज यादव के नेतृत्व में विभिन्न राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) का प्रतिनिधित्व करने वाले पुलिस अधिकारियों का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स मेमोरियल में एकत्र हुआ। एन. प्रकाश रेड्डी, डीआइजी, तेलंगाना पुलिस समूह के उपनेता थे। श्री दीपक कुमार शर्मा, RI ने पुलिस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रतिनिधित्व किया, जिन्होंने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एकजुटता दिखाने के लिए आईटीबीपी, आईटीबीएफ और भारतीय सेना के वीर अधिकारी और जवान जो अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच LAC पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, वे भी शहीदों को सलामी देने के लिए पुलिस दल में शामिल हुए।

Open photo

पुलिस प्रतिनिधिमंडल को 86 वर्षीय वयोवृद्ध और जीवित किंवदंती और गश्ती दल के सदस्य श्री सोनम दोरजे से मिलने का सम्मान मिला, जो 21 अक्टूबर 1959 के दौरान चीनी सैनिकों के खिलाफ बहादुरी से खड़े थे जहां उन्हें पकड़ लिया गया था। उनका लचीलापन और साहस इतिहास का एक प्रेरक अध्याय बना हुआ है।

समुद्र तल से 15,400 फीट की ऊंचाई पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास ऊबड़- खाबड़ और दुर्गम इलाके में स्थित, यह स्थल उन दस सीआरपीएफ जवानों के ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण बलिदान का प्रमाण है, जिन्होंने रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। 21 अक्टूबर, 1959 को राष्ट्र पूर्वी लद्दाख के बीहड़ और उजाड़ इलाके में स्थित यह स्मारक भारतीय पुलिस बलों के लिए एक पवित्र स्थल रहा है, जहाँ इन बहादुर अधिकारियों की याद में हर साल श्रद्धांजलि दी जाती है। यह समारोह, जो 1960 में स्मरण के संकेत के रूप में शुरू हुआ था देश भर में सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के लिए एक अत्यधिक सम्मानित परंपरा बनी हुई है। 

इस वर्ष की तीर्थयात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है, क्योंकि श्री मनोज यादव प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के पहले महानिदेशक बने। विभिन्न बलों के पुलिस अधिकारियों की एक टीम के साथ उनकी भागीदारी, भारत में विभिन्न पुलिस बलों के बीच साझा की गई एकता, ताकत और सौहार्द को मजबूत करती है। 1958 में बल की स्थापना के बाद से ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले रेलवे सुरक्षा बल के 1011 बहादुर कर्मियों को यह तीर्थयात्रा समर्पित करते हुए, आरपीएफ महानिदेशक ने बहादुरों द्वारा अनुकरणीय कर्तव्य, वीरता और बलिदान की भावना के प्रति आरपीएफ की प्रतिबद्धता दोहराई। 1959 के दिल, जिनकी यादें पुलिस इतिहास के इतिहास में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी।

श्री मनोज यादव की यात्रा और इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी कानून प्रवर्तन समुदाय के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह राष्ट्र की सेवा में पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए बलिदानों की एक मार्मिक याद दिलाता है और कर्तव्य, वीरता और प्रतिबद्धता की स्थायी भावना को मजबूत करता है जो भारतीय पुलिस बिरादरी को परिभाषित करता है।

Read More

Previous12...17181920212223...5354Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution