× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 45 दिन का इंतजार बना मजबूरी

    LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 45 दिन का इंतजार बना मजबूरी

    युद्ध का सीधा असर: किसानों पर बढ़ेगा बोझ, कीटनाशक 30% तक महंगे

    युद्ध का सीधा असर: किसानों पर बढ़ेगा बोझ, कीटनाशक 30% तक महंगे

    संसद में गूंजा पश्चिम एशिया मुद्दा, पीएम मोदी ने देश से मांगी एकजुटता

    संसद में गूंजा पश्चिम एशिया मुद्दा, पीएम मोदी ने देश से मांगी एकजुटता

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

  • छत्तीसगढ़
    गांजा तस्करी,खरीदी-बिक्री के मामले में इंड-टू-इंड विवेचना कर अब तक 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    गांजा तस्करी,खरीदी-बिक्री के मामले में इंड-टू-इंड विवेचना कर अब तक 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, फरार/न्यायालय अनुपस्थित वारंटियों की उपस्थिति हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

    महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, फरार/न्यायालय अनुपस्थित वारंटियों की उपस्थिति हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

    वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला,

    वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला,

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

  • मनोरंजन
    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • राजधानी
    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से होगा पूर्णतः मुक्त - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से होगा पूर्णतः मुक्त - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...16171819202122...5354Next

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Posted on :05-Oct-2024
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार दिया हैघुसपैठ की सूचना पर सुरक्षाबलों ने शुरू किया था अभियान

बता दें कि 4 अक्टूबर 2024 को कुपवाड़ा के गुगलधर में घुसपैठ की कोशिश की सूचना पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. कुछ समय में आतंकियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गई. सेना की मुस्तैदी के चलते घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई. फिलहाल ऑपरेशन जारी है और इलाके की तलाशी की जा रही है. । सुरक्षाबलों इलाके में घेरा बंदी करके सर्च अभियान जारी कर दिया है। कुपवाड़ा में आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय ने शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 जिले में संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी।

दो सुरक्षा जवान हुए घायल

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास शुक्रवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेन के दो जवान घायल हो गए। सेना की सिख रेजिमेंट के जवानों का एक दल एलओसी पर गश्त कर रहा था। दोनों घायल जवानों को ड्रगमुल्ला स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घुसपैठ की सूचना पर सुरक्षाबलों ने शुरू किया था 

घुसपैठ की सूचना पर सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च अभियान

बता दें कि 4 अक्टूबर 2024 को कुपवाड़ा के गुगलधर में घुसपैठ की कोशिश की सूचना पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।  इस दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. कुछ समय में आतंकियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गई।  सेना की मुस्तैदी के चलते घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई. फिलहाल ऑपरेशन जारी है और इलाके की तलाशी की जा रही है।(एजेंसी)  

Read More

राजस्थान के आनासागर में आज से डबल डेकर ई-क्रूज का संचालन शुरू, एक साथ बैठ सकेंगे 150 लोग

Posted on :04-Oct-2024
राजस्थान के आनासागर में आज से डबल डेकर ई-क्रूज का संचालन शुरू, एक साथ बैठ सकेंगे 150 लोग

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में देश के पहले डबल डेकर ई क्रूज का संचालन आज से शुरू हो गया है। अच्छी खबर ये है कि पर्यटक अब डबल डेकर ई क्रूज में सवार होकर ऐतिहासिक आना सागर झील की सैर कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटकों को मात्र 350 और 250 रुपए ही खर्च करने होंगे। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के अजमेर जिले में 150 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाला एक 'डबल डेकर क्रूज' पर्यटकों के बीच आकर्षण का नया केंद्र होगा। अजमेर की आना सागर झील में चलाया जाने वाला यह जहाज राजस्थान में क्रूज सेवा की शुरुआत करेगा। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सुबह 11.30 बजे ऐतिहासिक आना सागर झील में देश के पहले ई क्रूज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जलदाय मंत्री सुरेश रावत व नगर निगम महापौर ब्रज लता हाड़ा भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम ने इसका ठेका गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड को 67 लाख रुपए सालाना में दिया है। डबल डेकर ई-क्रूज में सवारी का किराया मात्र 350 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। वहीं, बच्चों की टिकट 250 रुपए रखी गई है।

एक साथ बैठ सकेंगे 150 लोग

देश के पहले ई-क्रूज में एक साथ 150 लोग बैठ सकेंगे। प्रथम व द्वितीय तल पर 75-75 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। क्रूज की लंबाई 22 मीटर व चौड़ाई 8 मीटर है। यह झील का एक चक्कर 45 मिनट में पूरा करेगा। नगर निगम के सहायक अभियंता रवींद्र सैनी ने कहा कि क्रूज सेवा झील में चक्कर लगाने वाली नावों से अलग मार्ग पर संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा टिकट की दरें नगर निगम की स्वीकृति के बाद तय की जाएंगी। सैनी ने कहा, 'क्रूज में एक रेस्तरां भी उपलब्ध होगा। लोग छोटी पार्टियों और समारोहों के लिए इस जहाज की बुकिंग करा सकेंगे।'(एजेंसी)

Read More

बुलडोजर एक्शन पर Supreme Court हुआ सख्त, कहा- मंदिर हो या दरगाह, अवरोध पर हटाना ही होगा

Posted on :02-Oct-2024
बुलडोजर एक्शन पर Supreme Court  हुआ सख्त, कहा- मंदिर हो या दरगाह, अवरोध पर हटाना ही होगा

Supreme Court :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश में लोगों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। मंदिर हो या दरगाह…सडक़, जलमार्ग या रेल मार्ग को अवरोध कर रहे हैं तो उन्हें हटाना ही होगा। जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस के..वी. विश्वनाथन की पीठ ने मंगलवार को अपराध के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। पीठ ने कहा कि फैसला आने तक देशभर में बुलडोजर एक्शन पर रोक जारी रहेगी। कोर्ट ने फैसले की तारीख तय नहीं की है। यह भी स्पष्ट किया गया कि अदालत की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है, और कोई भी धार्मिक ढांचा जो सार्वजनिक आवागमन में बाधा डालता है, उसे हटाना जरूरी है। अदालत ने यह भी कहा कि अनधिकृत निर्माण के लिए एक स्पष्ट कानून होना चाहिए, जो किसी धर्म या संप्रदाय 


भारत धर्मनिरपेक्ष देश है-SC
पीठ ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। बुलडोजर एक्शन को लेकर उसका आदेश सभी नागरिकों के लिए होगा, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। अनाधिकृत निर्माणों के लिए एक कानून होना चाहिए। जस्टिस गवई ने कहा कि फैसला लिखते समय हम साफ कर देंगे कि अगर कोई महज आरोपी या दोषी है तो बुलडोजर एक्शन नहीं किया जा सकता। इस मुद्दे पर हम जो गाइडलाइन बनाएंगे, पूरे देश के लिए होगी।यह भी स्पष्ट किया गया कि अदालत की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है, और कोई भी धार्मिक ढांचा जो सार्वजनिक आवागमन में बाधा डालता है, उसे हटाना जरूरी है। अदालत ने यह भी कहा कि अनधिकृत निर्माण के लिए एक स्पष्ट कानून होना चाहिए, जो किसी धर्म या संप्रदाय पर निर्भर नहीं होना चाहिए।

घर गिराने पर दिया जाएगा मुआवजा

।सुप्रीम कोर्ट ने 17 सितंबर को एक अंतरिम आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि आरोपियों और अन्य लोगों की संपत्तियों को बिना अदालत की अनुमति के एक अक्टूबर तक नहीं गिराया जाएगा। अदालत ने यह भी कहा कि अगर अवैध ध्वस्तीकरण का कोई भी मामला सामने आता है, तो यह संविधान के मूल्यों के खिलाफ होगा। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इसका आदेश केवल अनधिकृत संरचनाओं पर लागू होगा जो सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़कों, फुटपाथों, रेलवे लाइनों, या जलाशयों पर बनी हैं। इसके साथ ही, यह आदेश उन मामलों पर भी लागू नहीं होगा जहां अदालत ने पहले से ही ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है।एक याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट संजय हेगड़े ने पीठ से पूछा कि अगर किसी का घर गिराया तो वह क्या करेगा? जस्टिस गवई ने कहा कि अगर आदेश नहीं माना गया तो संपत्ति का नवीनीकरण होगा और पीडि़त को मुआवजा दिया जाएगा। सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने सुझाव दिया कि नवीनीकरण और मुआवजे की रकम तोडफ़ोड़ करने वालों से ली जाए। जस्टिस गवई ने जस्टिस विश्वनाथन की ओर इशारा करते हुए कहा- मेरे भाई यह पहले ही कह चुके हैं। (एजेंसी)

Read More

वाराणसी के 10 बड़े मंदिरों से क्यों हटाई जा रहीं साईं बाबा की प्रतिमाएं? जानिए क्या है पूरा मामला

Posted on :01-Oct-2024
वाराणसी के 10 बड़े मंदिरों से क्यों हटाई जा रहीं साईं बाबा की प्रतिमाएं? जानिए क्या है पूरा मामला

वाराणसी के बड़ा गणेश मंदिर और पुरुषोत्तम मंदिर से हटाई गई साईं प्रतिमा

साईं प्रतिमा को गणेश मंदिर परिसर में सफेद कपड़े में लपेटा

सनातन रक्षक दल की ओर से चलाया जा रहा है अभियान

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंदिरों से साईं प्रतिमा हटाने का मामला सामने आया है। बड़ा गणेश मंदिर और पुरुषोत्तम मंदिर से साईं की प्रतिमा हटाई गई है। इस मामले को हिंदूवादी संगठन ने जोर-जोर से उठाया था। भगवान के मंदिर में साईं की प्रतिमा न लगाए जाने की बात कही गई। इसके बाद मंदिर प्रबंधन की सहमति ली गई। इसके बाद प्रतिमाओं को हटाए जाने के निर्णय लिया गया। सनातन रक्षक दल की ओर से इन प्रतिमाओं को हटाए जाने का अभियान चलाया गया है। सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रबंधन की मंजूरी के बाद प्रतिमाओं को हटाया गया है।

उत्तर प्रदेश के काशी में मंदिरों से साईं प्रतिमा हटाने का मामला सामने आया है। बड़ा गणेश मंदिर और पुरुषोत्तम मंदिर से साईं की प्रतिमा हटाई गई है। इस मामले को हिंदूवादी संगठन ने जोर-जोर से उठाया था। भगवान के मंदिर में साईं की प्रतिमा न लगाए जाने की बात कही गई। इसके बाद मंदिर प्रबंधन की सहमति ली गई। इसके बाद प्रतिमाओं को हटाए जाने के निर्णय लिया गया। सनातन रक्षक दल की ओर से इन प्रतिमाओं को हटाए जाने का अभियान चलाया गया है। सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रबंधन की मंजूरी के बाद प्रतिमाओं को हटाया गया है।

साईं मूर्ति हटाने के पीछे क्या दिया जा रहा तर्क

दरअसल, सनातन रक्षक दल का कहना है कि हम साईं के विरोधी नहीं हैं. सनातन रक्षक दल का कहना है कि शास्त्रों के मुताबिक, किसी भी देवालय या मंदिर में मृत मनुष्यों की मूर्ति स्थापित कर पूजा वर्जित है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में मंदिरों में केवल पंच देवों- सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति, और गणपति के स्वरूपों की मूर्तियां ही स्थापित की जा सकती हैं। वैसे इससे पहले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती भी साईं पूजा का विरोध किया था। साईं बाबा का असली नाम है चांद मियां? विरोध करने वालों का ये भी कहना है साईं बाबा का असली नाम चांद मियां है और वो मुस्लिम थे। इससे पहले भी कई धर्मगुरुओं ने साईं पूजा पर सवाल खड़े किए हैं। वैसे साईं पूजा को लेकर विवाद नया नही है। पहले भी शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं पूजा का विरोध किया है। वहीं, पिछले दिनों बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भी साईं पूजा का विरोध किया था।उन्होंने कहा था लोगों को लगता है कि मैं साईं बाबा का विरोधी हूं, लेकिन मैं उनका विरोधी नहीं हूं।महात्मा के रूप में बाबा पूजे जा सकते हैं, लेकिन परमात्मा के रूप में नहीं।(एजेंसी)

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लखपति दीदी मनकुंवारी बाई से करेंगे वार्तालाप

Posted on :01-Oct-2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लखपति दीदी मनकुंवारी बाई से करेंगे वार्तालाप

 

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

झारखण्ड के हजारीबाग में 02 अक्टूबर को होगा पीएम जनमन मेगा इवेंट

रायपुर :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन झारखण्ड के हजारीबाग में पीएम जनमन मेगा इवेंट में हितग्राहियों से वार्तालाप करेंगे। छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय होगा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की मनकुंवारी बाई से प्रधानमंत्री वार्तालाप करेंगे। जशपुर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई को झारखण्ड के हजारीबाग में 02 अक्टूबर 2024 को होने वाले पीएम-जनमन के मेगा इवेंट आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के मनकुंवारी बाई कृषि कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों में जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। मनकुंवारी कृषि कार्य के साथ-साथ बत्तख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी एवं साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य कर रही हैं एवं वर्तमान में प्रतिवर्ष 2 लाख 70 हजार की आय अर्जित कर लखपति दीदी बन गई है। मुनकंवारी बाई आज सोमवार को जशपुर से झारखण्ड हजारीबाग के लिए रवाना हो गई है।

Read More

" मुन्ना बाबू" की चौथी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

Posted on :30-Sep-2024

मीनाक्षी चौधरी 
पत्रकार।

नयी दिल्ली : वरिष्ठ साहित्यकार उदय कांत पाठक उर्फ मुन्ना बाबू की चौथी पुण्यतिथि पर आज यहां बड़े पैमाने पर लोगों ने उन्हें याद किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजधानी दिल्ली के कर्नाट प्लेस में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बिहार में मधुबनी जिले के भेजा गांव में जन्मे मुन्ना बाबू पेशे से सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक थे,लेकिन साहित्य के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा। सेवानिवृत्ति के उपरान्त वह कई मीडिया संस्थानों के प्रधान सम्पादक रहे।एल.एस.

Read More

विद्यार्थियों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया श्रमदान

Posted on :30-Sep-2024
विद्यार्थियों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया श्रमदान

राकेश यादव 

नाले के दोनों और कीचड़ से सने रास्ते पर डाले गए पत्थर

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : वर्तमान में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है इसी के अंतर्गत प्रत्येक शासकीय संस्थाओं में भी स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी कड़ी में जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल बुर्रीकला में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई की इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्ग पर पड़ने वाले नाले के दोनों और कीचड़ नुमा सड़क की भी सफाई की। 

गौरतलब हो कि बीते दिनों नाले का निर्माण कार्य संपन्न हुआ था। निर्माण एजेंसी द्वारा नाले के दोनों और सड़क न बनाए जाने के कारण की स्थिति से ग्रामीण और विद्यार्थियों को रोजाना समस्या उत्पन्न हो रही थी इसी को देखते हुए विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल स्टाफ द्वारा इस कीचड़ से सने हुए रास्ते में पत्थर डाले गए जिससे कीचड़ से मुक्ति मिल सके। विद्यार्थियों और स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से छोटे-बड़े पत्थर डालकर मार्ग को समतलीकरण किया गया जिससे आवागमन सरल और सहज हो सके। विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ द्वारा किए गए श्रमदान और स्वच्छता कार्य के लिए ग्रामीणों ने भी उन्हें साधुवाद दिया है। स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान के दौरान स्कूल स्टाफ से लोधी सर, रिजवी सर, खान सर, नितेश सर, विश्वकर्म सर सहित बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद था।

Read More

सांसद विवके बंटी साहू को नगर पालिका अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

Posted on :30-Sep-2024
सांसद विवके बंटी साहू को नगर पालिका अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

राकेश यादव 

नागपुर-से-शहडोल एवं शहडोल-से-नागपुर का जुन्नारदेव के स्टेशन में  स्टापेज की रखी मांग 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : मध्य प्रदेश का बडा विकासखंड तहसील जो कि चारों ओर से पहाडी क्षेत्र से घिरा हुआ क्षेत्र है। नागपुर, शहडोल, रीवा से सीधे सम्पर्क एवं क्षेत्र के विकास एवं उन्नति हेतु जुन्नारदेव विधानसभा की जनता को रेल सुविधाओं के विस्तार की अत्यंत आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस गाडी संख्या 11201 नागपुर-से-शहडोल अपने मार्ग से ना चलकर परिवर्तित मार्ग नागपुर आमला जुन्नारदेव छिन्दवाड़ा सिवनी- जबलपुर शहडोल की ओर चल रही है।

इसी प्रकार एक्सप्रेस गाडी संख्या 11202 शहडोल-से-नागपुर जो कि परिवर्तित मार्ग शहडोल जबलपुर- सिवनी छिन्दवाड़ा जुन्नारदेव जुन्नारदेव आमला नागपुर की ओर चल रही है। उक्त दोनों एक्सप्रेस गाडियों का ठहराव जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर देने की मांग का ज्ञापन अध्यक्ष रमेश सालोडे नगरपालिका परिषद एवं अपील समिति सदस्य संजय जैन ने सांसद विवेक बंटी साहू को सौंपा गया।

इसी के साथ एक्सप्रेस गाडी संख्या 11755 इतवारी-से-रीवा एवं एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11756 रीवा-से-इतवारी को परिवर्तित मार्ग से छिन्दवाड़ा जुन्नारदेव आमला से संचालन कर जुन्नारदेव में ठहराव
 करने की मांग की गई है। उक्त दोनों ट्रेनों को जुन्नारदेव स्टेशन पर स्टापेज देना जनहित में जरूरी है।

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Posted on :30-Sep-2024
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी मन की बात

रायपुर : ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलचंद्र भंजदेव, पद्मश्री सुनील जोगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आज उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास, एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने वाले तेलंगाना के श्री के एन राजशेखर, संथाली भाषा को सहेजने के लिए श्री रामजीत टुडू के प्रयासों, औषधीय पौधों को संरक्षित करने के लिए मदुरै की रहने वाली शिक्षिका शुभाश्री के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने आधुनिक समय में प्रतिदिन परिवर्तित हो रहे नेचर ऑफ़ जॉब  का जिक्र करते हुए गेमिंग एनीमेशन, फ़िल्म मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, बैंड्स और कम्युनिटी रेडियो से जुड़े युवाओं को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल 'क्रिएट इन इंडिया' से जुड़ने की अपील की। इससे इन विधाओं से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी सभी के सामने ला सकेंगे। क्रिएट इन इंडिया के तहत 25 विविध चैलेन्ज इसमें शामिल किये गए हैं।

Read More

तमिलनाडु में TATA के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में भीषण आग, दूर तक फैल रहा धुएं का गुबार,1500 कर्मचारियों को बचाया गया

Posted on :28-Sep-2024
तमिलनाडु में TATA के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में भीषण आग, दूर तक फैल रहा धुएं का गुबार,1500 कर्मचारियों को बचाया गया

घटनास्थल पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की एक टीम को तैनात।

आग लगने के बाद तीन कर्मचारियों को किया अस्पताल में भर्ती।

TATA इलेक्ट्रॉनिक प्लांट: तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन में लगी, जिसके बाद कर्मचारियों को परिसर खाली करना पड़ा। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आग लगने की वजह से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल काम में जुटे हैं।तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस फैक्ट्री में मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री होसुर के पास थिमजेपल्ली पंचायत के अंतर्गत कुथानपल्ली गांव में है। इसमें 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। आग बुझाने का काम जारी है। इस अग्निकांड के बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ ही आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। दूर से ही धुएं का गुबार उठता हुआ दिखा। इससे आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि भयानक आग की जद में आकर फैक्ट्री का भारी नुकसान हुआ है। आग के बाद ऊंची उठती लपटों को दिखाता एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दूर-दूर तक सिर्फ धुएं के काले बादल दिख रहे हैं। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद रायकोट्टई और ढेंकानिकोट्टई इलाके से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। रायकोट्टई पुलिस इस अग्निकांड की जांच कर रही है। पुलिस केमिकल यूनिट में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने के समय प्लांट में 1,500 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बयान जारी कर होसुर स्थित प्लांट में आग लगने की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि आग लगने पर आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।पुलिस ने भी इस अग्निकांड के संबंध में बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा, "राहत एवं बचाव के दौरान तीन कर्मचारियों में सांस संबंधी समस्याएं देखने को मिली। जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। (एजेंसी)

Read More

हिन्दी पखवाड़ा अभियान का समापन समारोह संपन्न।

Posted on :28-Sep-2024
हिन्दी पखवाड़ा अभियान का समापन समारोह संपन्न।

उषा पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : भाषा अभियान सर्वोच्च न्यायालय इकाई द्वारा 14 सितंबर 2024 से शुरू हुए हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह कल शाम यहां वी० के० कृष्ण मेनन भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर “विधि, न्याय एवं भारतीय भाषाएं” विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ,शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव एवं भारतीय भाषा अभियान के संरक्षक डा० अतुल कोठरी एवं दिल्ली प्रांत संयोजक राघवेन्द्र शुक्ल ने सहभागियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक  जोयदीप रॉय, राष्ट्रीय सह संयोजक कामेश्वर नाथ मिश्र एवं सर्वोच्च न्यायालय में भारतीय भाषा अभियान के संरक्षक धीरेंद्र परमार भी मौजूद थे। 

न्यायमूर्ति श्री मित्तल ने भारतीय भाषा अभियान के ध्येय वाक्य मां, मातृभूमि एवं मातृभाषा से अपने संबोधन का आरंभ करते हुए  कहा कि बच्चे के मुंह से पहला शब्द माँ, निकलता है और मां के समकक्ष होती है मातृभूमि एवं मातृभाषा। उन्होंने हिंदी भाषा को भारतवर्ष की आत्मा कहा। 

न्यायमूर्ति ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे हिंदी के अलावा कोई साहित्य नही पढ़ते। उन्होंने कि जब वो पहली बार इलाहाबाद उच्च न्यायालय  में न्यायमूर्ति बने तो उन्होंने  हिंदी में शपथ लिया। जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायमूर्ति बनने पर भी उन्होंने हिंदी में शपथ ली थी।एल.एस.

Read More

भारत में MPOX का जानलेवा स्ट्रेन मिलने के बाद ऐक्शन में केंद्र, राज्यों के लिए जारी की गई नई गाइडलाईन

Posted on :27-Sep-2024
भारत में MPOX का जानलेवा स्ट्रेन मिलने के बाद ऐक्शन में केंद्र, राज्यों के लिए जारी की गई नई गाइडलाईन

नई दिल्ली : अफ्रीका में तबाही मचाने वाला वायरस भारत पहुंच चुका है। हाल ही में केरल में क्लेड 1बी एमपॉक्स संक्रमण का मामला मिलने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एमपॉक्स बीमारी पर एक नई एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, भारत क्लेड 1बी एमपॉक्स संक्रमण का मामला दर्ज करने वाला तीसरा गैर-अफ्रीकी देश बन गया है। देश में MPOX का जानलेवा स्ट्रेन मिलने के बाद ऐक्शन में केंद्र, राज्यों के लिए जारी की नई एडवाइजरी। इसमें इस वायरस की रोकथाम, इसको लेकर जागरूकता और बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त, 2024 को घोषणा की थी कि एमपॉक्स बीमारी का वर्तमान प्रकोप अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) था। मंत्रालय ने राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों का आकलन करने का निर्देश दिया है। इसकी समीक्षा राज्य और जिला दोनों स्तरों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

मंत्रालय ने संदिग्ध और पुष्ट दोनों मामलों के प्रबंधन के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन सुविधाओं की पहचान करने, ऐसी सुविधाओं में जरूरी सामान और ट्रेंड स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वयस्कों में एमपॉक्स क्लेड I की क्लीनिकल प्रेजेंटेंशन क्लेड II के समान ही है। हालांकि, क्लेड II संक्रमण की तुलना में क्लेड I में जटिलताओं की दर अधिक हो सकती है। यह दूसरी बार है जब डब्ल्यूएचओ ने इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशंस, 2005 के तहत एमपॉक्स रोग से संबंधित पीएचईआईसी की घोषणा की है, जिस पर भारत भी हस्ताक्षरकर्ता है। 2002 में शुरू हुआ पिछला एमपॉक्स प्रकोप एमपॉक्स वायरस क्लेड II के कारण हुआ था।

ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
कुछ दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेसी घोषित किया था। अफ्रीका में इस वायरस के मामले तेजी से बढ़ने और अन्य देशों में केस आने के बाद ये फैसला लिया गया है। भारत में भी मंकीपॉक्स के मामले आ रहे हैं और अभी तक जो केस आए हैं उनमें इस वायरस के क्लैड 1 और 2 केस हैं।

Read More

दिवाली के बाद झारखंड-महाराष्ट्र में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग लेगा स्थिति का जायजा

Posted on :27-Sep-2024
दिवाली के बाद झारखंड-महाराष्ट्र में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग लेगा स्थिति का जायजा

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने से पहले यहां 23-24 सितंबर को चुनावी तैयारियों का रिव्यू करने के बाद चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार और शनिवार को को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराने से पहले यहां की स्थिति का जायजा लेगा। इसके बाद आयोग तय करेगा कि इन दोनों राज्यों में चुनाव कब कराए जाएं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों राज्यों के लिए दिवाली के बाद चुनावों की घोषणा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की काउंटिंग के बाद किसी भी वक्त चुनाव की घोषणा हो सकती है।

8 अक्टूबर के बाद हो सकता है ऐलान
आयोग के सूत्रों का कहना है कि वैसे तो इसका अंतिम फैसला आयोग ही करेगा, लेकिन एक अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में अंतिम तीसरे चरण की और हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले मतदान के बाद आयोग कभी भी इन दोनों राज्यों के लिए चुनावों की घोषणा कर सकता है। इसमें भी अधिक संभावना 8 अक्टूबर को रिजल्ट आने के बाद ऐलान करने की है।

चुनाव आयोग करेगा स्थितियों की समीक्षा
सूत्रों ने बताया कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार, इलेक्शन कमिश्नरों ज्ञानेश कुमार और डॉक्टर एस. एस. संधु महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराने की तमाम स्थितियों की समीक्षा करेंगे। यहां महाराष्ट्र के सीईओ, पुलिस चीफ और सरकार के अन्य तमाम आला अधिकारियों के अलावा तमाम राजनीतिक दल और अन्य लोगों से डिटेल में बात करने के बाद ही राज्य में चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में इससे पहले 2019 का चुनाव हरियाणा के साथ कराया गया था। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले आयोग को यहां चुनाव संपन्न कराने हैं।


झारखंड में रिव्यू कर चुका है आयोग
महाराष्ट्र में जाकर इलेक्शन रिव्यू करने से पहले आयोग ने 23 और 24 सितंबर को रांची जाकर झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने का रिव्यू किया था। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अक्टूबर-नवंबर में दिवाली, छठ, दुर्गा पूजा और राज्य स्थापना दिवस जैसे मामले उठाते हुए कहा था कि इन दिनों मतदान की तारीख ना रखी जाए। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 नवंबर 2024 को खत्म होगा। ऐसे में अभी झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने में आयोग को समय मिल रहा है। ऐसे में यहां नवंबर के अंतिम हफ्ते से दिसंबर के बीच में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। वैसे तो राज्य में अब नक्सलवाद की बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी आयोग नक्सलवाद समेत तमाम तीज-त्योहारों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यहां चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा।(एजेंसी)

Read More

भारी बारिश के चलते PM मोदी का पुणे दौरा हुआ रद्द, मेट्रो ट्रेन सहित कई परियोजनाओं का करने वाले थे उद्घाटन

Posted on :26-Sep-2024
भारी बारिश के चलते PM मोदी का पुणे दौरा हुआ रद्द, मेट्रो ट्रेन सहित कई परियोजनाओं का करने वाले थे उद्घाटन

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कई हिस्से में हो रही भारी बारिश से बुरा हाल है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे दौरा पर जाने वाले थे, लेकिन बारिश की वजह से उनका ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी आज पुणे पहुंचकर 22 हजार 900 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे, जिसमें मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण सहित कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का भूमिपूजन उनके हाथों होना था।पीएम मोदी पुणे जिले में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले थे, जिसमें सोलापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन और परम रूद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण भी शामिल था। अब जब पीएम पुणे नहीं जा रहे हैं तो हो सकता है कि ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो, लेकिन इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का था कार्यक्रम 

पीएम मोदी आज पुणे में अदालत मेट्रो स्टेशन से पुणे के स्वारगेट तक चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम भी था। इस मेट्रो खंड के उद्घाटन के साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण पूरा हो जाएगा। जिला अदालत से स्वारगेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है। इसके साथ भी पीएम मोदी को करीब 2,950 करोड़ रुपये की लागत सेविकसित होने वाले पुणे मेट्रो चरण -1 के स्वारगेट-कटराज एक्सटेंशन की आधारशिला भी रखनी थी।

मेट्रो परियोजना को लेकर छठा पुणे दौरा होता

मेट्रो परियोजना को लेकर पीएम मोदी का यह छठा पुणे दौरा होने वाला था। नई मेट्रो लाइन की शुरुआत गुरुवार 26 सितंबर से शुरू होती। भविष्य में इस मेट्रो लाइन को और बढ़ाने का प्लान भी तैयार किया गया है, जिसमें दो और लाइन को जोड़ जाएगा। इसमें से एक PCMC से निगडी तक और दूसरा स्वारगेट से कटराज तक शामिल है।

पीएम मोदी इन योजनाओं का करने वाले थे उद्घाटन

पीएम राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत स्वदेशी रूप से विकसित लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर भी राष्ट्र को समर्पित करने वाले थे। इन सुपरकंप्यूटरों को पुणे, दिल्ली और कोलकाता में अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान की सुविधा के लिए तैनात किया गया है।  वे मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन करने वाले थे। बता दें कि इस परियोजना पर 850 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। पीएम मोदी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र की 10,400 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ करने वाले थे। ये पहल ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, ट्रक और कैब चालकों की सुरक्षा और सुविधा, स्वच्छ गतिशीलता और एक टिकाऊ भविष्य पर केंद्रित है। (एजेंसी)

Read More

चेन्नई से दुबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, 280 यात्रियों में मचा हड़कंप

Posted on :25-Sep-2024
चेन्नई से दुबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, 280 यात्रियों में मचा हड़कंप

चेन्नई एयरपोर्ट: चेन्नई से दुबई जा रही फ्लाइट में अचानक से 280 यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। जिसका कारण टेकऑफ कर रही फ्लाइट से अचानक धुंआ निकलना रहा। दरअसल बीते दिन रात 9 बजे चेन्नई एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट EK547 टेकऑफ होनी रही थी। इस दौरान अमीरात एयरलाइंस का बोइंग प्लेन 777-300 में करीब 300 लोग बोर्डिंग कर रहे थे कि अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। ये देखकर हर कोई घबरा गया और फ्लाइट में हड़कंप मच गया।

तकनीकी खराबी रहा कारण

टेकऑफ कर रही फ्लाइट से निकल रहे धुएं को देख तुरंत एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने फायर ब्रिगेड से संपर्क किया। इस दौरान टेक्निकल टीम का कहना है कि पहली जांच में धुंआ निकलने की वजह गर्म हो रहे इंजन में ज्यादा तेल जाना है। वही ओवरफिलिंग की वजह से इंजन में हल्की चिंगारी भड़कने से धुंआ निकलने लगा।

देरी के कारण यात्री हुए चिंतित

घटना की जानकारी एयरपोर्ट और विमानन कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों को दी गई। जिसके बाद संबंधित पदाधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया। लगभग 10 मिनट के बाद विमान से धुआं निकलना बंद हो गया। इस दौरान एहतियातन दमकल वाहनों को मौके पर तैनात किया गया था। विमान से धुआं निकलने के कारण उड़ान के समय में देरी हुई, जो यात्रियों की परेशानी का कारण बनी। घटना के कारण को लेकर भी अधिकारियों के ओर से अबतक कोई जानकारी नहीं मिली है।

आधे घंटे बाद फ्लाइट ने भरी उड़ान
इस हादसे की पूरी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। रिफ्यूलिंग के दौरान इंजन में जरूरत से ज्यादा तेल भर दिया गया था, जिसके कारण गर्म इंजन जलने लगा। यात्रियों ने जब इंजन से काले धुएं को निकलते देखा, तो उन्होंने क्रू को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत रनवे पर पहुंच गई। एयरलाइंस के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। सभी चीजों की अच्छी तरह से जांच और संतुष्टि के बाद ही फ्लाइट को टेकऑफ की अनुमति दी गई। (एजेंसी) 

Read More

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं

Posted on :25-Sep-2024
प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सफल अमेरिका प्रवास और क्वाड के छठवें शिखर सम्मेलन में देश का सशक्त प्रतिनिधित्व करने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व कौशल पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अमेरिका के सफलतम प्रवास और ‘क्वाड’ के छठवें शिखर सम्मेलन में कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने भारत का सशक्त प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर और अधिक रोशन किया है। गौरतलब है कि क्वाड की बैठक ऐसे समय हो रही थी, जब दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई है। ऐसे में साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर ‘क्वाड’ का मिलकर साथ चलना, मानवता के लिए बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, शांति, समृद्धि, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। यह प्रधानमंत्री के ओजस्वी नेतृत्व और कुशल विदेश नीति का ही परिणाम है कि अमेरिका ने भारत से तस्करी किये गए लगभग 300 पुरावशेषों के वापसी को स्वीकृति दी है।

Read More

कर्नाटक हाई कोर्ट ने की खारिज की मुख्यमंत्री की याचिका, MUDA लैंड स्कैम मामले में बढ़ेंगी सिद्धारमैया की मुसीबतें

Posted on :24-Sep-2024
कर्नाटक हाई कोर्ट ने की खारिज की मुख्यमंत्री की याचिका, MUDA लैंड स्कैम मामले में बढ़ेंगी सिद्धारमैया की मुसीबतें

कर्नाटक हाईकोर्ट में सिद्धारमैया ने की थी याचिका

हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, चलेगा सिद्धा पर केस

सिद्धारमैया के खिलाफ एफआईर दर्ज होगी

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया है। माला मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) मामले में उनके खिलाफ अभियोजन की अनुमति देने का है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी रिट याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट बेंच ने फैसला दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि सिद्धारमैया पर केस चलेगा। सिद्धारमैया की याचिका पर एकल न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सिद्धारमैया की ओर से प्रतिनिधित्व किया। वहीं उनकी याचिका के खिलाफ राज्यपाल थावरचंद गहलोत की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलीलें दीं।

12 सितंबर से फैसला था सुरक्षित

न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना, ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े मामले में 12 सितंबर को पहले फैसला सुरक्षित रखा था। मंगलवार को इसका फैसला आया। यह विवाद मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) के मैसूर शहर में सिद्धारमैया की पत्नी को अवैध रूप से 14 प्रमुख स्थलों का आवंटन करने के आरोपों पर केंद्रित है।

बढ़ेंगी सिद्धारमैया की मुसीबतें

19 अगस्त को जारी अंतरिम आदेश में हाई कोर्ट ने सिद्धारमैया को अस्थायी रूप से राहत दी थी। कोर्ट ने बेंगलुरु की एक विशेष अदालत को आगे की कार्यवाही रोकने और राज्यपाल की मंजूरी के आधार पर किसी भी कार्रवाई से परहेज करने का निर्देश दिया था। अब याचिका खारिज होने के बाद सिद्धारमैया की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल पर भेदभावपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। कथित MUDA घोटाले के जवाब में, राज्यपाल गहलोत ने हाल ही में राज्य की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश से एक विस्तृत रिपोर्ट और साथ में दस्तावेज मांगे हैं।

क्या है मुडा घोटाला

यह मामला सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को मैसूर शहर में एक वैकल्पिक साइट के आवंटन से संबंधित है। दावा किया जाता है कि तीन एकड़ और 16 गुंटा दूरदराज की जमीन अवैध रूप से अधिग्रहित की गई थी। इस अनियमितता की शिकायत सबसे पहले शिकायतकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने की थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि MUDA ने करोड़ों रुपये के प्लॉट हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए। विपक्षी दलों ने इन आरोपों को भुनाते हुए दावा किया है कि 3,000 करोड़ रुपये की कीमत वाली यह जमीन मूल रूप से दलित समुदाय की थी।

सिद्धारमैया के करियर पर पड़ेगा बुरा असर!

इस फैसले का राज्य की राजनीति पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। निचली अदालत एमयूडीए मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने जैसी कानूनी कार्यवाही शुरू करेगी। इससे मुख्यमंत्री पर इस्तीफा देने का दबाव और बढ़ जाएगा। अब कांग्रेस सरकार और राज्यपाल के बीच पहले से ही चल रही तनातनी की स्थिति और भी तीखी होने की उम्मीद है।(एजेंसी)

Read More

पांचवी श्रीमती कांतिदेवी जैन स्मृति व्याख्यानमाला का प्रथम दिन दिनांक 21 सितंबर 2024

Posted on :23-Sep-2024
पांचवी श्रीमती कांतिदेवी जैन स्मृति व्याख्यानमाला का प्रथम दिन दिनांक 21 सितंबर 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-भारतवंशी राष्ट्रदूत के रूप में बढ़ा रहे हैं भारत का मान

भारत की सांस्कृतिक धरोहर अनमोल-रामेन डेका,राज्यपाल- छत्तीसगढ़

नई दिल्ली : भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र, गुरुग्राम, चाणक्य वार्ता, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा, डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, हंसराज कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमती कांतिदेवी जैन स्मृति त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्याख्यानमाला के पंचम संस्करण के प्रथम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विशेष संदेश में कहा कि व्याख्यानमाला का विषय "भारतवंशी संस्कृति" सराहनीय है। जब भी मैं किसी विदेशी दौरे पर जाता हूँ तो मेरा यह प्रयास रहता है कि वहां रह रहे अपने देश से जुड़े लोगों से अवश्य मिल सकूं। उनसे मिलकर मैंने ये महसूस किया कि भारतवंशी विश्व के किसी भी हिस्से में हों, उनका अपनी संस्कृति व संस्कारों से गहरा जुड़ाव है। विदेशों में हमारे भारतवंशी साथी देश के राष्ट्रदूत के रूप में अपनी प्रतिभा, लगन व परिश्रम से एक अलग पहचान बनाते हुए भारत का मान बढ़ा रहे हैं। वह अपनी मातृभूमि की उपलब्धियों पर सीना तानकर, सर ऊंचा करके गर्व करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत काल में हम एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं। अवसरों से भरे इस कर्तव्य काल में हर भारतवंशी का प्रयास राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में योगदान देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि श्रीमती कांतिदेवी जैन स्मृति न्यास, नई दिल्ली, पाक्षिक पत्रिका चाणक्य वार्ता और दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस व्याख्यानमाला में लोगों को "भारतवंशी संस्कृति" से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों व आयोजकों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

Open photo

प्रथम दिन के मुख्य अतिथि छतीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने श्रीमती कांतिदेवी जैन स्मृति व्याख्यानमाला के आयोजन में गत पांच वर्षों से देश- विदेश से जुड़ने वाले हजारों वरिष्ठ जनों, बुद्धिजीवियों, विद्वानों एवं आयोजक डॉ अमित जैन का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि इस आयोजन से जुड़ने का मुझे मौका मिला। इस व्याख्यानमाला का विषय "भारतवंशी संस्कृति" सुनकर हमारा सीना गर्व से भर जाता है क्योंकि भारतवंशी जहाँ- जहाँ भी गए, वहाँ- वहाँ अपनी भाषा, अपना ज्ञान, अपनी संस्कृति लेकर गए और वहां अपना विशिष्ट स्थान बनाया। उन्होंने अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका आदि देशों में जाकर भारतीय त्यौहार, संगीत व भारतीय मूल्यों को बनाये रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की अनमोल विरासत है। जिसका पूरी दुनियां में प्रसार- प्रचार हो रहा है। भारतवंशियों ने फिजी, मारीशस, ब्रिटेन, अमेरिका आदि देशों में राजनीतिक, व्यवसायिक व आईटी क्षेत्रों में अपनी मेहनत, संघर्ष व भारतीय संस्कृति के बल पर अपना परचम लहराया है। राज्यपाल ने कहा कि भारतवंशी हर परीक्षा में खरे उतर रहे हैं। यहीं नहीं बल्कि भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश को देश- विदेश ने अपनाया है और भारतवंशियों ने भारतीय मूल्यों व संस्कृति को पूरी तरह संजोकर रखा है। 

Open photo

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति न केवल हमारी पहचान है बल्कि यह हमारी धरोहर भी है। इसे संजोकर रखना है ताकि अगली पीढ़ी भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे।
इस अवसर पर व्याख्यान माला की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा के कुलपति प्रो चक्रधर त्रिपाठी ने कहा कि कोरापोट(उड़ीसा) में जहाँ हमारा विश्वविद्यालय है, वह विश्व का ऐसा स्थान है, जहाँ सबसे पहले धान की खेती हुई। वह भी बिना रासायनिक खाद के। उन्होंने कहा कि यहां आदिवासी क्षेत्र है और केवल दो फ़ीसदी महिलाएं ही शिक्षित है लेकिन लोग सामूहिक व सामाजिक रूप से मिलकर खेती करते हैं और हिन्दू संस्कृति के मूलमंत्र,पंचतंत्र की पूजा करते हैं। 

Open photo

नीदरलैंड्स से जुड़े लेखक एवं वरिष्ठ चिंतक इंद्रेश कुमार ने कहा कि वर्षो पहले यहां आने के बाद भी भारतवंशियों ने अपनी संस्कृति को सहेज कर रखा है। यहां 2 प्रतिशत जनसंख्या भारतीयों की है। जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, आईटी क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने वाले युवा भारतीय देखे जा सकते है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति के अनुरूप राम- राम, नमस्कार की जाती है। होली, दिवाली, रक्षाबंधन पर्व भी यहां खुशी के साथ मनाए जाते हैं। योग को भी महत्व दिया जाता है। विवेकानंद आश्रम भी यहां पर है। भारतीय संस्कृति भारत के बाहर भारत का परिचय बखूबी दे रही है। यहां गाय जनित अर्थ व्यवस्था सराहनीय है। श्रीराम लिखी राम करेंसी की कीमत 10 यूरो के बराबर है। 

Open photo

ट्यूबिंगन यूनिवर्सिटी,जर्मनी से जुड़े दिव्यराज अमिय ने कहा कि

भारतवंशियों ने यहां आकर सारे त्योहार मनाकर उल्लास की भरपाई कर दी है। जर्मनी की भाषा में एक नही अनेकों शब्द ऐसे है, जो भारतीय भाषाओं से लिये गए हैं। ये शब्द दैनिक दिनचर्या में उपयोग किये जाते हैं। मीठी चीजों के नाम भी भारत से ही लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां होली, दिवाली, रक्षाबंधन सभी भारतीय त्यौहार मनाए जाते हैं लेकिन होली को मंच सजाकर मनाया जाता हैं। भारत में होली के दो-तीन महीने बाद यहां होली मनाई जाती है क्योंकि जिन दिनों भारत में होली का पर्व होता है उस समय यहां काफी ठंड होती है। 

अमेरिका से जुड़ी डिजिटल क्रियेटर डॉ निरुपमा गुप्ता ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम भारत में पैदा हुए। उन्होंने कहा कि सोने की चिड़िया भारत की संस्कृति को ब्रिटिश से आई ईस्ट इंडिया कंपनी ने नष्ट करने की कोशिश की। उससे पहले भारत में विदेशों से अनेक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। जिनमें ब्रिटिश राज के बाद कमी आ गई। उन्होनें कहा कि अमेरिका में बच्चा पैदा होने के 24 घंटे बाद ही उसे मां बाप से अलग सुला दिया जाता हैं जबकि मेरे भारत में उसे जब तक अलग नही सुलाया जाता, जब तक वह बड़ा नही हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की तरह से भारत में भी महिलाओं व बच्चों को आज़ादी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से अमेरिकी संस्कृति काफी प्रभावित है। वे हमें साड़ी पहने देखकर बहुत खुश होते हैं।

व्याख्यानमाला के प्रारंभ में अपने स्वागत भाषण में हंसराज कालेज की प्राचार्या प्रो. रमा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से श्रीमती कांतिदेवी जैन व्याख्यानमाला लगातार हो रही है। जिससे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतवंशियों को सटीक व ज्ञानप्रद जानकारी मिलती है। उन्होंने गुरुग्राम में बनाये जा रहे भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र की भी सराहना की। डॉ रमा ने भारतवंशियों को इसके लिए बधाई दी कि वे अपनी संस्कृति को सदैव अपने मस्तिष्क में समाए रखते हैं। 

कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मपाल महेंद्र जैन ने किया। आयोजक डॉ अमित जैन ने विषय प्रवर्तन किया और 2020 से 2023 तक की व्याख्यानमालाओं का सार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ कौशल त्रिपाठी के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।कार्यक्रम में देश- विदेश से बड़ी संख्या में श्रोताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर.पी तोमर, हेमंत उपाध्याय, धीरेन बारोट, गौरव कुमार, प्रोफेसर अवनीश कुमार, डॉ हंसा दीप, सोनम जैन, अंकुर जैन, मनीष कुमार झा, ईश्वर करूण, डॉ अमर सिंघल, रमेश गुप्ता, डॉ मैथिली राव आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। आज व्याख्यानमाला का दूसरा सत्र gu शाम को 6:00 बजे से 8:00 बजे तक जूम के माध्यम से आयोजित होगा। ‌

प्रस्तुति- 
डॉ.भरत कुमार, मीडिया सलाहकार।
मनीष कुमार झा रायपुर छत्तीसगढ़ 
9425517092

Read More

श्रीमती कान्तिदेवी जैन स्मृति व्याख्यमाला का दूसरा दिन

Posted on :23-Sep-2024
श्रीमती कान्तिदेवी जैन स्मृति व्याख्यमाला का दूसरा दिन

भारतवंशियों ने अपनी विद्वता का लोहा मनवाया: डॉ. कर्ण सिंह

भारतीय अपनी संस्कृति की चारों शाखाओं को संभालकर रखें: डॉ योगेंद्र नारायण

नई दिल्ली : भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र गुरुग्राम, चाणक्य वार्ता, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा, डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, हंसराज कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमती कांति देवी जैन स्मृति त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्याख्यमाला के पंचम संस्करण के दूसरे दिन भारतवंशी संस्कृति के पुरोधा, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. कर्ण सिंह जी द्वारा भेजे गए विशेष शुभकामना संदेश में कहा गया कि श्रीमती कांति देवी जैन की स्मृति में स्थापित ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन दिवसीय व्याख्यमाला का आयोजन किया जाता है। यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। जिसमें संपूर्ण विश्व के विद्वान भाग लेकर अपने विचार रखते हैं। इस वर्ष पंचम व्याख्यान माला में आपने मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। समाज सेवा में अग्रणीय भूमिका निभाने वाली श्रीमती कांति देवी जैन को नमन।

मुझे यह जानकर गर्व की अनुभूति हुई है कि इस प्रतिष्ठित व्याख्यान माला में विगत वर्षों में 30 से अधिक देशों के 6000 से अधिक बुद्धिजीवी भाग ले चुके हैं। अनेक देशों में यात्रा के दौरान मुझे अनुभूति हुई कि भारत की संस्कृति ने विदेशों में अमिट छाप छोड़ी है। हमने वसुदेव कुटुंबकम का केवल संदेश ही नहीं दिया, बल्कि उसको आत्मसात भी किया है। भारत वंशियों ने विश्व के कोने-कोने में जाकर अपनी प्रतिभा, योग्यता व विद्वता का लोहा मनवाया साथ ही भारतीय संस्कृति को वहां पर स्थापित भी किया। यह कार्य निरंतर चल रहा है मैं इस महत्वपूर्ण कार्य में लगे सभी विद्वानों का अभिनंदन करता हूं।

मैं इस महत्वपूर्ण व्याख्यान माला की सफलता की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि चाणक्य वार्ता परिवार इसी प्रकार निरंतर भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देता रहे। मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व महासचिव, पूर्व रक्षा सचिव डॉ. योगेंद्र नारायण ने कहा कि खुशी की बात है कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व मे फैली हुई है। किसी भी संस्कृति को परिभाषित करना मुश्किल काम है। मैं यहा आपको भारतीय संस्कृति की चार शाखाओं के बारे में बताऊंगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्कृति देश के संविधान में मिलती है जिसमें स्पष्ट लिखा हुआ है कि देश का हर नागरिक सामाजिकता, न्याय, विश्वास, धर्म, प्रतिष्ठा, अवसर, क्षमता, उत्सव, गरिमा, राष्ट्रीय एकता को अश्रणु रखेगा। अर्थात भारतीय संस्कृति संविधान में पूर्ण रूप से सम्मलित है।

दूसरी शाखा सामाजिक है। जिसमें सब धर्मों को एक बराबर रखकर व्यक्तियों को एक दूसरे की मदद करने की सीख दी जाती है। यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। तीसरी पारिवारिक संस्कृति है। इसमें माँ- बाप बच्चों की देखभाल करते हैं। उन्हें चलना- फिरना,बोलना,बड़ो का सम्मान करना करना सिखाते हैं। लेकिन अमेरिका जैसे देशों में इसमें विकृति आ गई है। माता पिता को इस विकृति पर ध्यान देने की जरूरत है। चौथा व्यक्तिगत है। इसके तहत हमें एक दूसरे की मदद करनी है। आदर सत्कार करना होता है। यह भावना पैदा होने से स्वत ही लड़ाइयां समाप्त हो जाएंगी। उन्हीने कहा यही भारतीय संस्कृति है। 

यूक्रेन से डॉ यूरी बोलरविकिन ने कहा कि मैंने दिल्ली से हिंदी की पढ़ाई की और आज यूक्रेन में हिंदी पढ़ा रहा हूँ। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में बहुत समय बाद आधुनिक भारत के बारे में पढ़ाया जा सका। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में 70 प्रतिशत लडकिया ही भाषा विज्ञान पढ़ती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति प्राचीन संस्कृति है। यही ऐसा देश है जिसकी संस्कृति सदियों से बिना बदलाव के विकसित होती आ रही हैं। 

ओमान से डॉ परमजीत ओबराय ने कहा कि ओमान की 75 लाख की जनसंख्या है। बाहर से आने- जाने वालों की जनसंख्या घटती- बढ़ती रहती है। हिंदी, संस्कार, संस्कृति उसकी आधारशिला भारतीय संस्कृति से मिलती- जुलती है। ओमान के लोग धार्मिक, ईमानदार, मददगार होते हैं। मानवता व विनम्रता इनकी रग- रग में बसी है। यहा भिखारी नही है। मध्यम वर्गीय परिवारों को सरकारी सुविधाएं मुहहैया होती है। गुस्सा उनकी परंपरा में नही है। 

त्रिनिनाद से आशा मोर ने कहा कि यहा 45 फीसदी भारतीय मूल के और 45 प्रतिशत अफ्रीका मूल के लोग हैं। यहा सभी धर्मों व जातियों के लोग रहते हैं। सभी मिलजुलकर त्यौहारो को मनाते हैं। हिन्दू व ईसाई एक दूसरे से शादी भी करते हैं। दिवाली, रामलीला, दुर्गा पूजा, गणेश उत्सव,नवरात्र, पितृपक्ष मनाए जाते हैं। दक्षिणी अफ्रीका से उषा देवी शुक्ला ने कहा कि यहा भारतीय मूल के हर प्रदेशों के लोग भारतीय संस्कृति व परंपरा साथ लेकर आये थे। सनातन धर्म परंपरा, पूजा, भाषा लेकर आए। 164साल बाद भी यहा भारतीय संस्कृति व मूल्य जीवित है। यहा कहा जाता है कि राम का नाम लिए जा अपना काम किये जा। हरि सो भजे सो हरि का होय। 


कार्यक्रम अध्यक्ष मिथिल पी राव ने कहा कि भारतीय दूसरे देशों में भारत के एम्बेसडर का काम करते हैं। दूसरे देश में जाकर स्थापित होना बहुत बड़ी चुनौती है। भारतवंशियों ने विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रसार व प्रचार किया है।  कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मपाल महेंद्र जैन ने किया जबकि डॉ अमित जैन ने अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र गुरुग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन आर पी तोमर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवनीश कुमार, ईश्वर करुण, अमित गुप्ता, डॉ रविता पाठक, प्रिंस जैन, विश्वास कुमार रुड़की, अमर सिंघल, आशुतोष, विश्वमित्र गोस्वामी, रमाकांत दीक्षित, विद्यावती, जगबीर सिंह, नटवर सिंह, अल्पनादास, अनुपमा अग्रवाल, डॉ धर्मेंद्र अस्थाना, उमेश आदि ने भाग लिया।

Read More

डिंपल यादव ने लगाए गंभीर आरोप,‘मथुरा और वृंदावन के प्रसाद में भी मिलावटी खोवा हो रहा इस्तेमाल’

Posted on :23-Sep-2024
डिंपल यादव ने लगाए गंभीर आरोप,‘मथुरा और वृंदावन के प्रसाद में भी मिलावटी खोवा हो रहा इस्तेमाल’

Tirupati Laddu controversy:  तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसादम में पशु की चर्बी के इस्तेमाल पर जारी विवाद दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। अगल-अलग संगठनों के लड्डू प्रसादम विवाद पर बयान सामने आ रहे हैं। अब तो इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी जनहित याचिका दायर कर दी गई है, जिसमें मामले पर SIT के गठन की मांग की गई है।तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसादम में पशु की चर्बी के इस्तेमाल के मामले पर मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कहीं न कहीं ये संबंधित विभाग की विफलता है कि वो इसका पता नहीं लगा पाए और आम लोगों के खाने में लगातार हो रही भारी मात्रा में मिलावट का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। मुझे लगता है कि संबंधित विभाग को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए क्योंकि ये हमारी आस्था से जुड़ा मामला है।

वृंदावन में भी सही क्वालिटी का खोया इस्तेमाल नहीं किया जा रहा- डिंपल यादव
डिंपल ने कहा कि वृंदावन में भी ऐसी ही बातें सुनने को मिल रही हैं कि सही क्वालिटी का खोवा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, मुझे लगता है कि अब विभाग को कुछ करना चाहिए। सरकार भाजपा की है, उन्हें इस पर काम करना चाहिए। समाचार एजेंसी ANI को दिए बयान में डिंपल ने कहा, तिरुपति मंदिर में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने सुना है कि वृंदावन में भी प्रसाद में खराब खोया इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की इसकी जांच करवाना चाहिए। यह आस्था का सवाल है।

क्या है तिरुपति लड्डू विवाद
बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर आरोप लगाए है कि सरकार ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान के बाद देशभर में बवाल है। नेताओं से लेकर आमलोगों तक की इस पर प्रतिक्रिया आ रही है। आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लागों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठने लगी है।(एजेंसी)

Read More

Previous12...16171819202122...5354Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution