बेमेतरा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बुधवार को वृक्षारोपण किया गया। जिला मुख्यालय बेमेतरा के न्यू सर्किट हाउस के पिछे जीए.डी.कालोनी, जिला पंचायत कार्यालय परिसर एवं संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर महादेव कावरे, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे, सहित अन्य अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों नेे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधे रोपे। वृक्षों से मानव को अनेक लाभ है।
पर्यावरण के संरक्षण के लिए आज के समय में वृक्षारोपण आवश्यक हो गया है। सूर्य के प्रकाश में वृक्ष आक्सीजन का उत्सर्जन तथा कार्बन-डाईआॅक्साइड शोषित करते है। जिसके फलस्वरूप वातावरण में इसका संतुलन बना रहता है। इससे वातावरण की शुद्वि होती है। वृक्षों से तापमान का नियंत्रण होता है। वृक्ष हमें ऋतु के अनुकुल स्वास्थ्यप्रद फल प्रदान करते है, जिन्से हमें आवश्यक विटामिन प्राप्त होते है। वृक्ष की पत्तियों से हमें शेष खाद भी मिलता है। जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जि.पं. बी.आर.मोरे. उप संचालक पंचायत डी.के.कौशिक, सहायक अभियंता के्रडा अभिषेक शुक्ला, जनपद पंचायत के सीईओ दीपक ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।