× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़
    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

  • मनोरंजन
    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    जैविक खेती से गांव होंगे समृद्ध, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    जैविक खेती से गांव होंगे समृद्ध, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण

    भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण

    लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं -श्री डेका

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं -श्री डेका

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...12131415161718...4041Next

सूरजपुर जिले की बेटी डॉ सनह ने प्रथम प्रयास मे ही FMGE की परीक्षा पास कर इतिहास रचा

Posted on :07-Feb-2024
सूरजपुर जिले की बेटी डॉ सनह ने प्रथम प्रयास मे ही FMGE की परीक्षा पास कर इतिहास रचा

हाशिम खान 

सूरजपुर  : विदित हो की सूरजपुर जिले के मस्जिद पारा निवासी  शकील अहमद सिद्दीकी माँ समीमा सिद्दीकी की पुत्री डॉ सनह सूरजपुर की धरती मे 30अगस्त को जन्मी और शुरू से ही मेघावी छात्रा रही,,

No description available.

प्रारम्भिक पढ़ाई स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मे 12 वी तक की पढ़ाई की, थी,

वहीं डॉ सनह राजस्थान के कोटा मे दो वर्ष नीट की कोचिंग की,

 कोटा से ही डॉ सनह का सेलेक्ट होकर विदेश के किरगिस्तान मे पढ़ाई  की,
उनके द्वारा पांच वर्ष के पढ़ाई मे एम बी बी एस पास कर लीं वहीं,
 भारत के दिल्ली मे एफएम जी ई
 परीक्षा पास की,

ज्ञात हो की विदेश मे एम बीबी एस
पास करने के बाद भारत मे एफएम जीई की परीक्षा  लिया जाता हैं उसके बाद ही भारत मे प्रेक्टिक्स करने का मान्यता  दिया जाता हैं,,
एफएमजीई परीक्षा पास करना इतना असान नहीं है
चुकी डॉ सनह ने प्रथम प्रयास मे ही पास करके अपने माता पिता एवं जिले का नाम रोशन की हैं, जिससे आज समुचा जिला गौरवान्वित हैं,डॉ सनह और उनके परिवार जनों को सूरजपुर सहित अन्य जिलों और लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई शुभकामनायें दिया जा रहा है l

Read More

50 बच्चों ने झुमका बांध का किया शैक्षणिक भ्रमण

Posted on :05-Feb-2024
50 बच्चों ने झुमका बांध का किया शैक्षणिक भ्रमण

हाशिम खान 

शैक्षणिक भ्रमण से  होते हैं बच्चों में व्यक्तित्व का विकास

सूरजपुर : विकासखण्ड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली के 50 बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने झुमका बांध के बारे में जानकारी ग्रहण की। बच्चों को बांध के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि झुमका बांध छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले में स्थित है और झुमका नदी पर बना है। यह बांध 1982 में निर्मित हुआ था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने किया था। इस बांध का निर्माण भारतीय सागरीय प्रोजेक्ट के तहत किया गया था ताकि पानी के संग्रहण और इसका उपयोग किया जा सके।

झुमका बांध एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ, कृषि उपकरण के रूप में भी महत्त्वपूर्ण है। यहाँ पर्यटकों को न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद मिलता है, बल्कि उन्हें झुमका बांध की महत्ता और यहाँ के कृषकों के जीवन में खेती की महत्ता का भी अनुभव होता है। झुमका बांध का अपना एक विशेष महत्व है। यहाँ कृषि भूमि की सिंचाई करने से लगभग 1100 हेक्टेयर क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि होती है, जिससे 17 गांवों में रहने वाले हजारों किसानों को लाभ मिलता है।

छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में बांध के पास कई आदिवासी गांव भी हैं, जहां आप लोकल कला, संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव कर सकते हैं। यहां की भौतिक सुंदरता, खासकर बांध के पास के वन्य जीवन की समृद्धता, यहां के पर्यटकों को अद्भुत प्राकृतिक अनुभव प्रदान करती है। यहां पर्यटकों को अनूठी प्राकृतिक सुंदरता, शांति, और आत्मा को नया जीवन देने वाला अनुभव मिलता है। बांध की जानकारी पाकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। बच्चे शिक्षक के द्वारा बताए गए स्वरूप का भौगोलिक स्थिति स्वयं देख एवं जाँचा। साथ ही शैक्षणिक भ्रमण शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों में व्यक्तित्व विकास,सामाजिकता एवं समरसता का संदेश प्रदान करता है। शैक्षणिक भ्रमण में प्रधान पाठक बी.आर. हितकर, संकुल समन्वयक जीडी सिंह, अनीता सिंह, कृष्ण कुमार यादव, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, सरिता सिंह एवं रसोइयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More

महतारी वंदन योजनाः पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से मिलेगा लाभ

Posted on :05-Feb-2024
महतारी वंदन योजनाः पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से मिलेगा लाभ

हाशिम खान 

आनलाईन आवेदन 05 फरवरी से 20 फरवरी तक

21 वर्ष की पात्र महिला को मिलेगा लाभ

आंगनबाड़ी केन्द्रों और ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

No description available.

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में  पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से 05 से 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रो, ग्राम पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लॉगिन आई.डी से किए जा सकते हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लॉगिन आई.डी से आवेदन कर सकेंगे।

पात्रता शर्तें-

      महतारी वंदन योजना के लिए निर्धारित पात्रता शर्तो में महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष विवाहित महिला की आयु 01 जनवरी 2024 से 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकसुदाए परित्यक्त महिला भी पात्र होंगी।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रुपए की प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रुपए की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरण किया जाएगा। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाली ऐसी महिलाएं जिन्हें प्रतिमाह 1000 रुपए से कम राशि मिल रही है उन्हें योजना के लिए पात्र होने पर अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी। जिससे उन्हें अधिकतम 1000 रूपए मासिक राशि प्राप्त हो सकेगी।

ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल एवं एप्प-

      महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन निःशुल्क होगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन भरने के लिए पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा योजना के लिए बनाए गए मोबाईल एप्प पर भी आवेदन जमा किया जा सकता है। योजना के लिए आवेदन 05 फरवरी से लिए जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 होगी।

ये दस्तावेज जमा करना होगा-

      आवेदन करते समय हितग्राहियों को स्वयं का सत्यापित किया हुआ पासपोर्ट साइज की फोटो, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड व मतदाता परिचय पत्र में से कोई भी एक, स्वयं एवं पति का आधार कार्ड, स्वयं एवं पति का पैन कार्ड (यदि हो तो), विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी वार्ड अथवा ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र हेतु 10 अथवा 12 की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व.घोषणा अथवा शपथ पत्र जमा कराना होगा।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का नारायणपुर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत...(video)

Posted on :05-Feb-2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का नारायणपुर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत...(video)

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

नारायणपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। 

यहां देखें video-

मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप उपस्थित रहे।

अधिकारियों में बस्तर संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा उपस्थित रहे।

Read More

सूरजपुर पुलिस ने 42 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा, 6 लाख 51 हजार 600 रूपये किया जप्त...(video)

Posted on :05-Feb-2024
सूरजपुर पुलिस ने 42 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा, 6 लाख 51 हजार 600 रूपये किया जप्त...(video)

हाशिम खान 

सूरजपुर। दिनांक 3-4 फरवरी 2024 की दरम्यिानी रात्रि में थाना सूरजपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम शिवप्रसादनगर स्थित पेट्रोल पम्प के पास कुछ जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। इस सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला को अवगत कराने पर उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में थाना सूरजपुर व विश्रामपुर की पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के लिए रवाना किया।

पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम शिवप्रसादनगर स्थित पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर 42 जुआड़ियों को हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस की इस कार्यवाही में अंतरजिला के जुआड़ियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। 

देखें video- 

अपराध क्रमांक:- 84/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 5 

जप्ती:- जुआड़ियों व जुआ फड से 6 लाख 51 हजार 600 रूपये, 42 नग मोबाईल, 3 नग कार, 8 सेट 52 पत्ती ताश।

आरोपीगण:- (1) सुनील शिवहरे निवासी लक्ष्मीपुर अम्बिकापुर (2) निर्मल सिंह ग्राम गंगोटी बसदेई (3) महेन्द्र साहू ग्राम सोनपुर बसदेई (4) हसनैन रजा ग्राम भवराही बसदेई (5) शिवकुमार सिंह ग्राम तिलसिवांपारा भटगांव (6) श्याम सुन्दर गुप्ता ग्राम जरही भटगांव (7) डलेश्वर राजवाड़े ग्राम सलका भटगांव (8) राजेश्वर प्रसाद साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली (9) सुरेश कुशवाहा ग्राम पर्री सूरजपुर (10) दीपक सिंह ग्राम पर्री सूरजपुर (11) तुलेश्वर राम गाम जरहाडीह रघुनाथपुर (12) शिवकुमार विश्वकर्मा ग्राम सलका भटगांव (13) सत्येन्द्र सिदार ग्राम सलका, उदयपुर (14) नीरज जायसवाल ग्राम सलका, उदयपुर (15) कमलेश साहू ग्राम सरना, रघुनाथनगर (16) रामप्रसाद राजवाड़े ग्राम गजाधरपुर लटोरी (17) विपिन हलधर ग्राम सरगवां अम्बिकापुर (18) ठाकुर राजवाड़े ग्राम बतरा विश्रामपुर (19) सावन अग्रवाल ग्राम सरगवां उदयपुर (20) आकाश जायसवाल बौरीपारा अम्बिकापुर (21) राजू तांडिया ग्राम शिवप्रसादनगर बसदेई (22) अमित कुजूर ग्राम गंगापुर खुर्द अम्बिकापुर (23) बिकुल सोनी, मायापुर अम्बिकापुर (24) नरेश मुंडा अम्बिकापुर (25) तनवीर आलम ग्राम लटोरी (26) मुनेश्वर साहू मणीपुर अम्बिकापुर (27) आलोक पैंकरा, दर्रीपारा अम्बिकापुर (28) खुर्शीद आलम ग्राम करवां लटोरी (29) राहुल सिंह, अम्बिकापुर (30) नंदूलाल पैंकरा ग्राम मोहली झिलमिली (31) सुजीत गुप्ता, मणीपुर अम्बिकापुर (32) आलम खान ग्राम डांडगांव उदयपुर (33) राजू सिंह ग्राम डांडगांव उदयपुर (34) अजय तिर्की अम्बिकापुर (35) साजिद अंसारी ग्राम बटवाही लुण्ड्रा (36) मोहम्मद ताहिर ग्राम भवराही बसदेई (37) जय प्रकाश साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली (38) अविनाश एक्का, गांधीनगर अम्बिकापुर (39) हदीश अंसारी ग्राम सोनपुर बसदेई (40) सुशील साहू ग्राम बड़सरा झिलमिली (41) प्रीतम दुबे ग्राम बड़सरा झिलमिली (42) विकास मिंज ग्राम भकुरा, अम्बिकापुर

कार्यवाही में शामील पुलिस टीम:- कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, जयप्रकाष तिवारी, राहुल गुप्ता, आरक्षक लक्ष्मी नारायण मिर्रे, अखिलेष पाण्डेय, प्रमोद सिंह, समेष्वर, संजीव राजवाड़े व शैलेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।

Read More

03 फरवरी को समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल में जन समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

Posted on :03-Feb-2024
03 फरवरी को समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल में जन समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर :   जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक मंडलों में आम जनों की समस्या का त्वरित निराकरण हेतु 03 फरवरी को सुबह 10 बजे से 05 तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। जिसमें राजस्व निरीक्षक व मुख्यालय पटवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल सूरजपुर के लिये राजस्व निरीक्षक कार्यालय भवन, बिश्रामपुर के लिए जयनगर पंचायत भवन, भटगांव, प्रेमनगर, प्रतापपुर और जरही के लिए तहसील कार्यालय भवन, रामानुजनगर के लिए ग्राम पंचायत कौशलपुर सामुदायिक भवन, ओड़गी के लिए जनपद कार्यालय भवन तथा शिविर का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही बसदेई, पचीरा, केशवनगर, लटोरी, सिलफिली भैयाथान, शिवप्रसादनगर, सलका, उमेश्वरपुर, देवनगर, पटना, गणेशपुर, करौटी बी, लांजीत, बिहारपुर, डाडकरवा, टुकुडांड, केरता एवं पोड़ी के लिए पंचायत भवन को शिविर स्थल निर्धारित किया गया है

Read More

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर किया गया जुर्माना

Posted on :03-Feb-2024
प्रतिबंधित प्लास्टिक पर किया गया जुर्माना

हाशिम खान 

सूरजपुर : सिंगल यूज़ प्लास्टिक  के संबंध में नगर पंचायत भटगांव में 2 फरवरी को नगर पंचायत भटगांव क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल अंबिकापुर एवं स्थानीय नगर पंचायत भटगांव के संयुक्त टीम द्वारा अमानक प्लास्टिक कैरी बैग एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक विक्रेता दुकानदारों की जांच की गई। जिसमें प्रतिभा किराना स्टोर ,माखन किराना स्टोर, वीरेन किराना स्टोर से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग कुल 3 किलो जप्त किया गया व सिंगल यूज़ प्लास्टिक डिस्पोजल 6 किलो जब्त कर कार्यवाही की गई कुल 7000  समन शुल्क वसूली की गई सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं बंद के संबंध में समझाया गया। उक्त कार्रवाई में पर्यावरण विभाग से श्री हरीश तिवारी व रोहित सिंह वैज्ञानिक एवं नगर पंचायत भटगांव की टीम के तरफ से नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन सिंगल यूज़ प्लास्टिक एसबीएम नीतीश गुप्ता सहायक राजस्व निरीक्षक  बैजंती किस्पोट्टा, वीरेंद्र भगत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

मोटिवेशनल सेमिनार एवं कैरियर वर्कशॉप में प्रिंस वर्मा ने दिये महत्वपूर्ण टिप्स

Posted on :03-Feb-2024
मोटिवेशनल सेमिनार एवं कैरियर वर्कशॉप में प्रिंस वर्मा ने दिये महत्वपूर्ण टिप्स

हाशिम खान 

- निरंतर अभ्यास से प्राप्त करें दक्षता- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

- कैरियर का चुनाव अपनी रुचि के अनुरूप करें- विधायक श्री भूलन सिंह मराबी

- दृढ़ निश्चय, अनुशासन, समय प्रबंधन और परिश्रम सफलता की कुंजी-कलेक्टर

No description available.

सूरजपुर :  शैक्षणिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम अंतर्गत आज सूरजपुर ऑडिटोरियम में मोटिवेशनल सेमिनार एवं केयर वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। जिसमें स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के समक्ष मोटिवेशनल स्पीकर प्रिंस वर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को जीवन में आने वाले चैलेंज का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि निरंतर प्रयास से असंभव कार्य को भी पूर्ण किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया और उसे पाने के लिए निरंतर किस प्रकार प्रयास करना है उस पर प्रकाश डाला।

         कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े भी उपस्थिति थीं। जिसमें उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। उनका कहना था कि निरंतर अभ्यास से आप दक्षता को प्राप्त करते हैं और सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने समय सारणी में पढ़ाई को ज्यादा से ज्यादा स्थान देने की बात कही ताकि विद्यार्थी उज्जवल भविष्य की ओर अपने कदम बढ़ा सके।
प्रेम नगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी ने भी मंच से उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने छात्र छात्राओं को करियर का चुनाव अपनी रुचि के अनुरूप करने की सलाह दी। उपस्थित विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा ताकि वो सभी इच्छा अनुरूप एक बेहतर लक्ष्य को हासिल कर सके।

    इस पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया। जिसमें उन्होंने दृढ़ निश्चय, अनुशासन, समय प्रबंधन व परिश्रम जैसे विषयों पर विद्यार्थियों के समक्ष प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि जो संसाधन और सुविधा उनके पास है उसका वो सभी पूर्ण रूप से दोहन करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफल प्रबंधन के क्रियान्वयन से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है, इसलिए सभी दृढ़ निश्चय के साथ कड़ी मेहनत करें और सफल बनें। इसके साथ उन्होंने देश के महान विभूतियां से प्रेरणा लेने की बात भी कही।

         इस करियर काउंसलिंग सह मोटिवेशनल संगोष्ठी में जिले के अधिकारियों ने भी अपने अपने एक्सपीरियंस बच्चों को बताये। जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्री रवि सिंह ने बताया कि करियर का चुनाव भविष्य की नींव होता है इसलिए अपनी क्षमता की पहचान कर विद्यार्थियों को उसके संवर्धन में पूरी तन्यता के साथ लग जाना चाहिए। उनके अलावा अन्य अधिकारियों द्वारा भी उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग और घटनाओं का जिक्र किया गया।

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

Posted on :03-Feb-2024
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

हाशिम खान 

-कुपोषण, स्वास्थ्य, भरोसा रचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में हुई चर्चा

-सूरजपुर जिला, प्रदेश में रोल मॉडल के रूप में उभरे- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

सूरजपुर : महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा आज महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की सामान्य परिचय बैठक रखी थी। जिसमें सूरजपुर जिला, प्रदेश में रोल मॉडल के रूप में उभरे, इसके लिए योजनाबद्ध रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में प्रेम नगर के विधायक श्री भूलन सिंह मराबी और श्री बाबूलाल अग्रवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कुपोषण उन्मूलन की दिशा में जिले में क्या क्या सकारात्मक कदम उठाये जा सकते हैं, प्री नर्सरी लेवल पर ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये उपाय जैसे पहलूओं पर चर्चा की। उन्होंने  महिला एवं बाल विकास के उपस्थित संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी में संबंधित नियमित मॉनिटरिंग करें। नियमित रूप से पंजी की जांच हो। सुपरवाइजर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया जाए। सहायिकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की निर्माता समीक्षा की जाए। बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर पोषण आहार के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल व प्रारंभिक शिक्षा से पठन-पाठन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में योजनाबद्ध तरीके से युद्ध स्तर पर कार्य कर बच्चों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

     जिला कार्यक्रम अधिकारी के बैठक की शुरुआत हुई जिसमें उनसे आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, नोनी सुरक्षा योजना, विभाग पदस्थापना, परियोजना, रिक्त पद व रिक्त नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में जानकारियां ली गई।

       स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें जिला अस्पताल को जीरो रेफरल अस्पताल के रूप में तब्दील करने की बात कही गई। इसके साथ ही दूरस्थ अंचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष फोकस रखने के लिए कहा गया ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को वहीं पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इसके साथ ही डॉक्टर एवं स्टाफ सेवा भाव के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
  इसके अलावा समाज कल्याण, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पीएचई, पीडब्ल्यूडी और आरईएस इत्यादि विभागों की क्रमवार बैठक हुई जिसमें विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक को योजनाओं का लाभ मिले और जिले का संपूर्ण विकास हो। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए की पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड और आरईएस जैसे विभागों द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता उच्च कोटि की होनी चाहिए। निर्मित हो रही बिल्डिंग, सड़क की लेवलिंग के अनुरूप होनी चाहिए। नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता जिसमें सड़क, बिजली, पानी व अन्य चीजें शामिल हैं उनके क्रियान्वन मे किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विभागों के साथ जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Read More

06 फरवरी 2024 तक वायुसेना भर्ती की अन्तिम तिथि

Posted on :03-Feb-2024
06 फरवरी 2024 तक वायुसेना भर्ती की अन्तिम तिथि

हाशिम खान 

सूरजपुर : भारतीय सैन्यबलों में वायुसेना भर्ती ( अग्निपथ वायु ) हेतु पंजीयन की अन्तिम तिथि 06 फरवरी 2024 तक है तथा पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंहदपचंजीअंलनण्बकंबण्पद में केवल अविवाहित महिला एवं पुरूष ही आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए 649 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज 10 वीं , 12 वीं का अंक सूची, पासपोर्ट साईज की एक फोटो तथा आधार कार्ड, लेकर ऑनलाईन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीकृत करा सकता है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु जिले के इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है ।

Read More

जिले के सभी जनपद पंचायतों में किया जा रहा है प्लेसमेंट कैम्प

Posted on :03-Feb-2024
जिले के सभी जनपद पंचायतों में किया जा रहा है प्लेसमेंट कैम्प

हाशिम खान 

- सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर व लेबर के पद पर निकली भर्ती

सूरजपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतो में प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 400 सुरक्षा जवान, 50 सुरक्षा सुपरवाइजर व 300 लेबर के पद पर भर्ती होनी है। उक्त पद के लिए पुरूष आवेदक ही पात्र होगें आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास एवं 12वीं पास होना अनिवार्य है। इन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से संध्या 3 बजे तक रोजगार कार्यालय सूरजपुर परिसर 02 फरवरी, जनपद पंचायत ओड़गी में 05 फरवरी, भैयाथान 06 फरवरी, प्रतापपुर 07 फरवरी, प्रेमनगर 08 फरवरी एवं रामानुजनगर 09 फरवरी को सुनिश्चित की गई है। जिसमें इच्छुक सभी उम्मीदवार वांछित दस्तावेजों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है।

Read More

चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन के बच्चों का चिन्हांकन के लिए चलाया गया विशेष अभियान

Posted on :03-Feb-2024
चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन के बच्चों का चिन्हांकन के लिए चलाया गया विशेष अभियान

हाशिम खान 

सूरजपुर : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्षन द्वारा जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन (सीआईएसएस) के बच्चों के चिन्हांकन के लिए विशेष अभियान 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 31 जनवरी 2024 तक जिले के चिन्हांकित हॉटस्पॉट सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, रामानुजनगर, भटगांव, भैयाथान, जरही एवं प्रतापपुर में अभियान चलाया गया। जो सडक पर रहते है और भिक्षावृत्ति का कार्य करते है, जिसके परिवार का सहयोग नहीं रहता है या परिवार के साथ सडक पर रहता है या दिन में सडक जैसे परिस्थिति में रहता है और रात में अपने परिवार में चला जाता है। ऐसे बच्चों को चिन्हांकित कर उन्हें शिक्षा से जोडने का कार्य किया जाये या उन्हें बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करना है और उन्हें पुनर्वासित करना या बाल गृह में रखकर शिक्षा दिलाने का कार्य करना है।

      इस अभियान में बालकों का चिन्हांकन, उनके सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त करना, शासन की योजनाओं को उन तक पहुंचाना ताकि ये मुख्य धारा से जुड सके। उनके अनुवर्तन की कार्यवाही करने रहने का सभी विभागों को निदेर्शित किया गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति इस कार्य का मानिटरिंग कर रही है। प्राथमिकता के साथ इस अभियान का संचालन जिला बाल संरक्षण समिति मिशन यात्सल्य के अध्यक्ष श्री रोहित व्यास सचिव श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया देखरेख में संचालित किया गया।

अभियान में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी संस्थागत, गैर-संस्थागत, विधिक सह परीविक्षा अधिकारी, परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, आउटरीचवर्कर, चाईल्ड लाईन सेन्टर हेड, टीम मेम्बर, पुलिस विभाग से थाना, चौकी प्रभारी, आरक्षक एवं श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी द्वारा अभियान में सहभागिता रही।

Read More

छात्रों के सर्वागीण विकास हेतु पालक सम्मेलन का किया गया आयोजन

Posted on :03-Feb-2024
छात्रों के सर्वागीण विकास हेतु पालक सम्मेलन का किया गया आयोजन

हाशिम खान 

No description available.

सूरजपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के आदेशानुसार छात्रों के उन्मुखीकरण तथा पालकों को विद्यालय से जोड़कर जन भागीदारी से विद्यालय का बेहतर विकास करने के साथ-साथ छात्रों में औसत बुद्धिलब्धता को प्राप्त करने के लिए 1 फरवरी को पालक सम्मेलन के साथ ही बाल मेला का भैयाथान विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बतरा में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में संकुल के 25 विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके पालकों ने भी भाग लिया। उक्त सम्मेलन माननीय श्री राम ललित पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के निर्देशानुसार , आदरणीय श्री शशिकांत सिंह जिला मिशन समन्वयक के तथा श्री रविंद्र सिंह देव सहायक  संचालक सूरजपुर के  नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुलोचनी पैंकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत भैयाथान में अपने वक्तव्य में कहा कि पालक संघ सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पालक, अपने बच्चों की पढ़ाई में आने वाली समस्या और सुझाव को इस सम्मेलन के माध्यम से शिक्षकों तक पहुंचाएं तथा पालकों को चाहिए कि शासन द्वारा प्रदत्त सुविधा का लाभ उनके बच्चे पूर्णत रूप ले सकें इस हेतु अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें साथ ही स्कूल से आने के बाद उनके प्रतिदिन की प्रगति की जांच करें कि उनके बच्चों ने क्या पढ़ाई की तथा उन्हें स्कूल के द्वारा क्या गृह कार्य प्रदान किया गया।

No description available.

इसके अलावा जब भी आप पालकों को विद्यालय बुलाया जाए तो आप आवश्यक रूप से विद्यालय जाएं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा श्री मनीजर पैंकरा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतरा के छात्रों के मध्याह्न भोजन के उचित क्रियान्वयन के लिए 300 थाली भेंट की गयी। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर ने कहा कि पालक संघ सम्मेलन बच्चों की पढ़ाई में सेतु के समान कार्य करती है ,बच्चों के प्रति जितनी जवाबदारी शिक्षक की है उतनी ही पालकों की भी है। आप अपने बच्चों को आवश्यक होने पर ही मोबाइल देवें लेकिन साथ ही उन पर निगरानी भी रखें ताकि वह किसी भी सुख सुविधा का दुरुपयोग ना कर सकें। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों के धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उचित साधन - संसाधन तथा बेहतर वातावरण छात्रों को प्रदान किया जाए तो ग्रामीण स्तर के छात्र भी प्रोन्नति कर सकते हैं। इस सम्मेलन में विद्यालय के छात्रों ने स्वागत नृत्य, देशभक्ति नृत्य, छत्तीसगढ़ी नृत्य , सुआ नृत्य, करमा नृत्य के साथ ही विभिन्न लोक नृत्य, लोक नाटक, लोक गीत की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया।

सम्मेलन में विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन करके छात्रों ने अपने बुद्धिलब्धता तथा कलाकृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छात्रों के द्वारा मोमोज, पानी-पुरी ,बड़ा ,भजिया ,आलू चाप, चना मुर्रा ,सोया चिल्ली इत्यादि व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी व्यावसायिक योग्यता का परिचय दिया गया। सम्मेलन में छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिता करवाने के साथ ही उनके माता-पिताओं के मध्य भी संगीतमय कुर्सी दौड़ व रस्साकसी का आयोजन कराकर सम्मेलन को विशेष आकर्षण का रूप प्रदान किया गया। सम्मेलन में श्री अरुण गुप्ता जी थाना प्रभारी करंजी द्वारा छात्रों को यातायात संबंधी जानकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बतरा के चिकित्सक श्री डॉ. जे. बी,. सिंह द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, छ.ग. राज्य ग्रामीण के प्रबंधक श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी प्रदान दी. सम्मेलन में सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के पालकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पालक श्री मनीजर पैंकरा द्वारा 27 पुस्तक के साथ ही अन्य पालक गण, शिक्षक, छात्रों तथा जन समूह द्वारा पोशाक , गर्म कपड़े इत्यादि दान के रूप में प्रदान करके जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति की गयी।  अंत में श्री घनश्याम सिंह मरावी (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) द्वारा आभार प्रकट किया गया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि श्रीमती सावित्री सिंह आर्माे, श्रीमती फूलकेली मरकाम (जनपद सदस्य) ,श्री अलमोन टोप्पो (पटवारी), अजेन्द्र नाथ दुबे (खंड स्त्रोत समन्वयक), संकुल परिवार के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, समस्त प्रधान पाठक सहित संकुल के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं, पालक गण, विद्यार्थी, तथा बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सम्मेलन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

Read More

चोरी मामले में थाना भटगांव पुलिस ने विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 2 को किया गिरफ्तार

Posted on :03-Feb-2024
चोरी मामले में थाना भटगांव पुलिस ने विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 2 को किया गिरफ्तार

हाशिम खान 

सूरजपुर : दिनांक 31.01.24 को भटगांव निवासी राजकुमार यादव ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 जनवरी के शाम को अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर शंकरगढ़ चला गया था, 31 जनवरी की सुबह वापस आकर देखा कि आलमारी के लॉकर में रखा सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चांदी का पायल, कमरछल्ला को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 457, 380, 411 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

No description available.

थाना भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए मुुुखबीर की सूचना पर चोरी करने वाले एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि चोरी के गहनों को विमल गुप्ता उर्फ छगन को 60 हजार रूपये में बिक्री किया है जिसके पुलिस ने दबिश देकर विमल गुप्ता उर्फ छगन पिता श्यामलाल गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी हाटमेंट भटगांव को पकड़ा जिसने चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर चांदी का 2 जोड़ी पायल, कमरछल्ला बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं विधि विरूद्ध संषर्घरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एएसआई गुरू प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक सुंदर लाल टंडन, पूरनचंद राजवाड़े, आरक्षक मनोज, संतोष जायसवाल, रजनीश पटेल, मो. नौशाद, प्रकाश साहू, ताराचंद यादव, प्रहलाद पैंकरा व महिला आरक्षक आशा लकड़ा सक्रिय रहे।
 
Read More

जिला स्तरीय मोटिवेशनल सेमिनार में शामिल हुए कोटेया के छात्र, मिले सफलता के मंत्र

Posted on :03-Feb-2024
जिला स्तरीय मोटिवेशनल सेमिनार में शामिल हुए कोटेया के छात्र, मिले सफलता के मंत्र

मोटिवेशनल स्पीकर प्रिंस वर्मा के सक्सेस टिप्स से गुलजार हुवा ऑडिटोरियम

सूरजपुर/ प्रेमनगर सूरजपुर जिले के भारतीय प्रशासनिक सेवा व राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के द्वारा शैक्षणिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम अंतर्गत मोटिवेशनल सेमिनार एवं कैरियर वर्कशॉप में जिला कलेक्टर रोहित व्यास जी के आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल जी के निर्देशानुसार व विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह के पत्रानुसार विकास खंड के समस्त विद्यालयों के दसवीं के 2 व बारहवीं के 2 बच्चों के साथ शामिल होने आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन में कोटेया प्राचार्य लिनु मिंज के मार्गदर्शन में व व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में कोटेया के 4 छात्रों को मोटिवेशनल सेमिनार में शामिल कराया गया था।

बता दें कि जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा जिले में आगामी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए मशहूर मोटिवेटर प्रिंस वर्मा का शैक्षणिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम अंतर्गत मोटिवेशनल सेमिनार एवं कैरियर वर्कशॉप सूरजपुर तिलसिवां में आयोजित की गई थी जिसमें पूरे जिले भर के स्कूल के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया के 10 वीं, 12 वीं के दो-दो छात्र शामिल रहे। वहां मोटिवेटर प्रिंस वर्मा के द्वारा छात्रों को सफलता की महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किये। छात्रों ने भी उतनी ही धैर्यता के साथ मोटिवेशनल सेमिनार में स्पीच को सुना व मोटिवेटर से अनेक प्रश्न भी किये। इस मोटिवेशनल क्लास के पीछे जिला प्रशासन की मंशा थी कि जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे व बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के परिणाम में शत प्रतिशत वृद्धि हो। इस बेहतरीन मोटिवेशनल सेमिनार से जिला प्रशासन की मंशा पूरी होते दिख रही है। पूरा ऑडिटोरियम छात्रों व शिक्षकों से भरा हुआ था। इस सेमिनार में शामिल कोटेया के छात्रों ने कहा इस सेमिनार से हम जीवन के अमूल्य सफलता के मंत्रों से रूबरू हुए। वर्मा द्वारा दिये गए स्पेशल टिप्स हमारे जीवन के हर पल में काम आएगी जो हमें हमारी मंजिल तक पहुंचाएगी। इस तरीकों का उपयोग कर हम निश्चित ही सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। मोटिवेटर वर्मा ने जिले भर के परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं से सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र दिए साथ ही छात्रों ने भी उनसे बेहिचक संवाद किये। इस सेमिनार के बाद निश्चित ही जिले के परीक्षा परिणाम में वृद्धि होगी। इस मोटिवेशनल सेमिनार में छात्रों के साथ जिले के भारतीय प्रशासनिक सेवा व राज्य प्रशासनिक सेवा में अधिकारियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Read More

दिवंगत शिक्षकों के परिवार का सहारा बनी संयुक्त संवेदना योजना

Posted on :31-Jan-2024
दिवंगत शिक्षकों के परिवार का सहारा बनी संयुक्त संवेदना योजना

हाशिम खान 

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के शिक्षको ने मिलकर एक ऐसी योजना बना डाली जिसकी पूरे प्रदेश में जमकर तारीफ हो रही है। 

एक नेक सोच के साथ प्रारम्भ हुई संयुक्त संवेदना योजना के तहत योजना से जुड़े सदस्यों में से किसी भी शिक्षक की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को "एक लाख  रुपये की राशि प्रदाय के साथ साथ अनुकम्पा नियुक्ति तथा लंबित सत्वों के भुगतान के लिए संवेदना समिति के सभी सदस्य सहयोग करते है।

इसी परिपेक्ष्य में समिति के अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने प्रतिमा सिंह व  संवेदना सदस्यों के साथ अपने दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय अनुरागवेंद्र सिंह बघेल(अन्नू) प्रधान पाठक शा प्रा शाला शिवनन्दनपुर विकासखण्ड सूरजपुर के घर जाकर उनकी पत्नी को एक लाख रुपये की संवेदना राशि प्रदान करते हुवे उन्हें समिति की तरफ से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

समिति के कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने संयुक्त संवेदना योजना की विस्तृत जानकारी देते हुवे बताया कि उक्त योजना की शुरुवात छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के  जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी की नेक सोच के साथ सन 2021 में कुल 890 सदस्यों द्वारा 500 रुपये की सदयता राशि से कोरोना काल के दौरान हुई जो कि  सन 2023 में बढ़कर 1276 सदस्य संख्या तक पहुच चुकी है,प्रत्येक वर्ष के मार्च माह में सदस्यता नवीनीकरण/ नवीन सदस्यता ली जाती है.

समिति के सचिव राधे साहू की पारदर्शी व्यवस्था से अब तक कुल 13 मृत शिक्षको के परिवार को तेरह लाख रुपये की संवेदना राशि सहित अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त हो चुकी है।

संवेदना राशि प्रदान करने में  राकेश शुक्ला, भुवनेश्वर सिंह, राधेश्याम साहू,धर्मपाल सिंह, मनोज कुशवाहा, राजकुमार सिंह, कृष्णा सोनी,प्रतिमा सिंह, नितिन श्रीवास्तव, गुदवर सिंह,विक्रम सिंह तोमर,विष्णु जायसवाल सुनील दत्त तिवारी,भागीरथी साहू,कमल किशोर पाण्डेय,दयानंद चौबे,आशीष त्रिपाठी,कमलेश पाण्डेय,सुप्रिया साहू,थौली खाखा उपस्थित थे।संवेदना समिति के अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने संयुक्त संवेदना योजना की सफलता का श्रेय योजना से जुड़े सदस्यों व शुभचिंतकों को दिया है।

Read More

पूर्ण रूपेण इंडोर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के रूप में तब्दील होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट काम्प्लेक्स

Posted on :31-Jan-2024
पूर्ण रूपेण इंडोर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के रूप में तब्दील होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट काम्प्लेक्स

हाशिम खान 

- नगर पालिका परिषद जिम का शीघ्र होगा शुभारंभ

- कलेक्टर ने खेल से संबंधित मैदान, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स और जिम का किया निरीक्षण

सूरजपुर : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट काम्प्लेक्स पूर्ण रूप से बनेगा इंडोर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स। जहां बैडमिंटन के अलावा टेबल टेनिस, शतरंज और अन्य इंडोर स्पोर्ट्स को धीरे-धीरे स्थान दिया जाएगा। शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट काम्प्लेक्स और उसके समीप स्थित स्टेडियम ग्राउंड के निरीक्षण के लिए आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास पहुंचे थे। जहां उन्होंने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट और उसी के अंतर्गत संचालित जिम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिम में उपयोग में लाई जाने वाले उपकरण की वस्तु स्थिति का जायजा लिया और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन करने वाले नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों से कॉम्प्लेक्स में रजिस्टर्ड व्यक्तियों की संख्या व संचालन के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात कलेक्टर क्रमशः नगर पालिका परिषद जिम, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड पर स्थित वॉलीबॉल कोर्ट और फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर (खेलो इंडिया सेंटर) हर्रा टिकरा  जो कि स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर द्वारा संचालित है का निरीक्षण किया।
      
 निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद के जिम में रखें उपकरणों को चालू दशा में लाकर शीघ्र शुभारंभ के साथ संचालन करने के निर्देश नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों दिये। स्टेडियम ग्राउंड पर स्थित वॉलीबॉल कोर्ट में आवश्यकता अनुरूप कुछ सुधार के लिए उपस्थित संबंधी अधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर (खेलो इंडिया सेंटर) हर्राटिकरा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड के लेवलिंग और ग्राउंड में घास की सतह तैयार करने के लिए निर्देशित किया ताकि इसे एक पूर्ण फुटबॉल स्टेडियम के रूप में डेवलप किया जा सके।
      
 इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा हर्राटिकरा स्थित आंगनबाड़ी और शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर खेल अधिकारी श्रीमती आरती सिंह व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

Posted on :31-Jan-2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

हाशिम खान 

सूरजपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर्स को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी. सी. सोनी द्वारा मास्टर ट्रेनर की भूमिका, उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व, मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। मास्टर ट्रेनर को यह निर्देशित किया गया कि आप पीठासीन अधिकारी की हस्तपुस्तिका का गंभीरता पूर्वक अध्ययन कर मतदान दलों को कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण दें। मतदान दलों द्वारा मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने में मास्टर ट्रेनर की अहम भूमिका होती है। वे जितने अच्छे ढंग से मतदान दलों को प्रशिक्षित करेंगे, उतनी ही अच्छे ढंग से स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी। सभी मास्टर ट्रेनर को पी.पी.टी. के माध्यम से ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान मशीन में आने वाली त्रुटियां और उसका निवारण, मॉक पोल एवं वास्तविक मतदान के समय मशीनों का रिप्लेसमेंट नियम, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक- 1, 2, 3 के कार्य को विस्तार से बताया गया। सभी मास्टर ट्रेनर से मतपत्र लेखा प्रारूप 17 - ग की प्रविष्टि कराकर व्यवहारिक ज्ञान दिया गया।

Read More

महतारी वन्दन योजना अफवाह से रहें दूर

Posted on :30-Jan-2024
महतारी वन्दन योजना अफवाह से रहें दूर

हाशिम खान 

- धोखाधड़ी की स्थिति में संबंधित विभाग और नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं शिकायत

सूरजपुर :  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रदेश में महतारी वन्दन योजना लागू किया जाना है। जिसके अन्तर्गत पात्र चयनित हितग्राहियों को 1000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जानी है। वर्तमान में महतारी वन्दन योजना लागू नहीं की गई है, लागू किये जाने की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है। वेब पोर्टल में विभाग के अमलों के माध्यम से ही फार्म भरें जायेंगे तथा लाभ दिये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

        ऐसे अनेक प्रकरण प्रकाश में आये हैं जिसमें अनाधिकृत लोगों के द्वारा महिलाओं से संपर्क कर महतारी वन्दन योजना से लाभ दिलाये जाने के फार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं एवं लाभ दिलाये जाने हेतु राशि ली जा रही है जो कि पूर्णतः धोखाधड़ी है। यदि ऐसे प्रकरण आपके प्रकाश, संज्ञान में आयें हों अथवा आये तो विभाग से संपर्क करें या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

Read More

ग्रामीणों ने किया नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ

Posted on :30-Jan-2024
ग्रामीणों ने किया नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ

हाशिम खान 

सूरजपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं समाज कल्याण विभाग तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.एस. सिंह के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्ति का शपथ एवं संकल्प लिया गया। विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम पतरापाली में ग्रामीणों ने नशा मुक्ति का संकल्प एवं शपथ लेकर शपथपत्र पर हस्ताक्षर किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए शिक्षक योगेश साहू ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो आदमी के शरीर और दिमाग दोनों को खोखला कर देती है। वैसे तो नशा मुक्ति के लिए अनेक दिवस है परंतु आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी जी का मानना था की नशा हर व्यक्ति के लिए बहुत ही हानिकारक होता है परंतु अगर नवयुवक इस की लत में आ जाते हैं, तो उस देश के विकास में बाधा आने लगती है। इसीलिए समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति दिवस 30 जनवरी को बृहद रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जन सामान्य से नशा मुक्ति के संकल्प एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर के माध्यम से व्यसन मुक्ति हेतु सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।

कार्यक्रम में पंचायत सचिव अजय सिंह, शिक्षक योगेश साहू, सीएचओ दीप्ति राजवाड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पावती, सीता, रोजगार सहायक, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Read More

Previous12...12131415161718...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution