× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    बेवफाई का सदमा नहीं सह पाया पति, दर्दभरा सुसाइड नोट छोड़कर उठाया आत्मघाती कदम

    बेवफाई का सदमा नहीं सह पाया पति, दर्दभरा सुसाइड नोट छोड़कर उठाया आत्मघाती कदम

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

  • छत्तीसगढ़

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

  • मनोरंजन
    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    रायपुर में छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

    रायपुर में छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

    जैविक खेती से गांव होंगे समृद्ध, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    जैविक खेती से गांव होंगे समृद्ध, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण

    भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...18192021222324...7576Next

शहीद आकाशराव गिरेपुंजे जी की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप महासमुंद में 19 से 21 सितंबर तक होगा आयोजित

Posted on :19-Sep-2025
शहीद आकाशराव गिरेपुंजे जी की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप महासमुंद में 19 से 21 सितंबर तक होगा आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 19 से 21 सितंबर तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में।

महासमुंद :  शहीद स्व. श्री आकाशराव गिरेपुंजे सहायक पुलिस अधीक्षक जी की स्मृति में बास्केटबॉल संघ जिला महासमुंद द्वारा राज्य स्तरीय सब - जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिनांक 19 से 21 सितंबर 2025 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के अलावा राज्य से बिलासपुर, रायपुर जिला व रायपुर नगर निगम, सरगुजा, राजनांदगांव जिला, कोरबा, रायगढ़ जिला व कार्पोरेशन, धमतरी एवं गरियाबंद भिलाई नगर निगम की बालक एवं बालिका टीम, प्रशिक्षक व दल मैनेजर शामिल होंगे। 

आयोजन की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर बैठक लिया गया, जिसमें खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ महासमुंद नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, अभिषेक, कुलेश्वर चंद्राकर, राहुल रंजन आदि उपस्थित रहे। चैंपियनशिप हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें संरक्षक विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, दिग्विजय साहू, बादल मक्कड़, गिरधर यदु प्रतियोगिता संचालक प्रदेश उपाध्यक्ष नुरेन चंद्राकर आदि शामिल हैं। उक्त चैंपियनशिप में खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, नगर पालिका परिषद, माई भारत, रिवर्डल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, आर एल सी हॉस्पिटल, महानदी हॉस्पिटल, सोहम हॉस्पिटल, दीना ग्लोबल हॉस्पिटल महासमुंद, टी वी एस शो रूम, एच डी एफ सी बैंक, एच सी कैफे, डी3 स्पोर्ट्स आरंग, स्पोर्ट्स गैरेज, विजय चंद्राकर, संतोष चंद्राकर अन्य लोगों के सहयोग से किया जा रहा हैं। 

अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन में शहीद स्व. श्री आकाशराव गिरेपुंजे जी के परिवार, आई जी रायपुर, विधायक महासमुंद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, कलेक्टर, एस पी सहित विभिन्न, जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों सामाजिक संगठन, सहयोगी व गणमान्य नागरिक अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Read More

देवरी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Posted on :19-Sep-2025
देवरी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज स्वच्छता पखवाड़ा के तृतीय दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छता एवं वर्षा जल प्रबन्धन से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में किया गया इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।  प्रथम स्थान पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा धनेश्वरी सेन, द्वितीय स्थान पर कक्षा दसवीं के छात्र कुन्दन और भारत भूषण तृतीय स्थान पर कक्षा नवमी के छात्र केयूर भूषण रहे।

इससे पूर्व स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन विद्यालय में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित कर अच्छे से हाथ धोने की प्रक्रिया स्वयं प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया सिर्फ पानी से हाथ धोना और साबुन लगाकर हाथ धुलाई के बारे में बताया और हानिकारक जीवाणु, कीड़े मकोड़े आदि से नुकसान के बारे में बताया कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा के द्वारा किया गया विद्यालय के व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, नीलू सोनी सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक पुष्कर भारती कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक श्री सिन्हा ने किया शुभारंभ

Posted on :18-Sep-2025
सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक श्री सिन्हा ने किया शुभारंभ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

प्रदर्शनी में मोदी जी के संकल्पना पर आधारित मजबूत राष्ट्र की झलक है - विधायक श्री सिन्हा

महासमुंद  :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, जिला बास्केट बॉल संघ के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर, पार्षद श्री पीयूष साहू, धनेश्वरी सोनवानी, श्री माखन पटेल, पूर्व पार्षद श्री राजू चन्द्राकर, श्री शरद मराठा, श्री रमेश साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री पोषण साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की विकसित भारत की संकल्पना, सेवा कार्यों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में श्री मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति, तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक दृश्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की परिकल्पना की नींव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस प्रदर्शनी को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के दृढ़ संकल्पों, मजबूत फेसलों और एक राष्ट्र, एक लक्ष्य की झलक दिखाई देती है। उनके बचपन से आज तक के सफर को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में मोदी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से उकेरा गया है, जैसे उनका बचपन, देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों की कहानी, मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा, और उनके द्वारा देश के विकास के लिए उठाए गए कदम। उपलब्धियों में डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, शिक्षा का एक नया अध्याय, एक पेड़ मां के नाम, जल शक्ति, आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब, अंतरिक्ष शक्ति, वर्षो का अंधेरा छटा घर-घर में सूरज उगा और हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, आम नागरिक सहित विद्यार्थीगण, अधिकारी-कर्मचारी, समूह की महिलाएं, युवाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Read More

रजत जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष एवं अभिषेक को दिया 50 - 50 हजार का चेक

Posted on :18-Sep-2025
रजत जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष एवं अभिषेक को दिया 50 - 50 हजार का चेक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत आयुष एवं अभिषेक निर्मलकर को मिला 50-50 हज़ार का चेक।

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तहत जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ियों लाभार्थियों को एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि रजत जयंती के अवसर पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में जमा की गई। रजत जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महासमुंद जिले के विजय कुमार निर्मलकर के पुत्र आयुष निर्मलकर एवं अभिषेक निर्मलकर को 50-50 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। 

आयुष निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर ने हैंडबॉल खेल में 45 वीं जूनियर बालक नेशनल चैंपियनशिप विदिशा, मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया गया है। अभिषेक निर्मलकर पिता विजय निर्मलकर ने खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन में 38 वीं नेशनल गेम्स उत्तराखंड 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया गया है, जिसके आधार पर श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 50 हजार का चेक वितरण कर लाभान्वित किया गया। 

निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलने से जिले के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। योजना का लाभ मिलने से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला है, जिससे खिलाड़ी और अधिक उत्साह और उमंग के साथ खेल में शामिल होंगे तथा बेहतर कौशल प्रदर्शन करेंगे, खिलाड़ियों को राशि मिलने से आवश्यक खेल सामग्री की जरूरत पूरी हो सकेगी तथा पढ़ाई एवं परिवार की आवश्यकता को पूरा किया जा सकेगा।

रजत जयंती के अवसर पर आयुष निर्मलकर एवं अभिषेक निर्मलकर को श्रम विभाग की उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत राशि ₹50-50 हजार का माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा चेक वितरण किया गया।

खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, पंकज चंद्राकर, डॉ. सुनील कुमार भोई, टी. निंगराज रेड्डी, दिनेश तांडी, सेवन दास मानिकपुरी, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद समस्त जिला संघ महासमुंद ने बधाई दीं।

Read More

जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

Posted on :18-Sep-2025
जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

खेल मैदान परिसर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान।

महासमुंद :  खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अभियान आज जिले में चलाया गया। मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 17 सितंबर को जिले में खेल मैदान/खेल परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में खिलाड़ियों के साथ, खेल संघों, व्यायाम शिक्षकों, प्राचार्य, सामाजिक संगठन, खेल से जुड़े नागरिक जुड़े एवं स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयं एवं समाज को प्रेरित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वच्छ परिसर –स्वस्थ समाज का संदेश देना है। 

स्वच्छता अभियान “स्वच्छता ही सेवा 2025” ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत संचालित अभ्यास केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, बेमचा , खट्टी महासमुंद, शा उ मा वि बकमा बागबहरा, सेजेश कोमाखान, शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय भूथिया सरायपाली, अमरकोट एवं शासकीय उ मा वि बिरकोनी, कुटेला विद्यालय सरायपाली, मोहदा, सेजेश हिंदी महासमुंद, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, डी एम एस विद्यालय महासमुंद, शिशु संस्कार महासमुंद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय खेल परिसर की साफ सफाई किया गया एवं छात्र- छात्राएं, खिलाड़ियों  को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

Read More

बेलसोन्डा फिल्टर प्लांट में धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई, शामिल हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी व भाजपा अध्यक्ष महेंद्र सिका

Posted on :18-Sep-2025
बेलसोन्डा फिल्टर प्लांट में धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई, शामिल हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी व भाजपा अध्यक्ष महेंद्र सिका

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द:  नगर पालिका परिषद के बेलसोन्डा स्थित फिल्टर प्लांट में विश्वकर्मा जयन्ती मनाई गई जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, वार्ड नं. 26 पार्षद पियूष साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा आरती की। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयन्ती की बधाई हो। विश्वकर्मा भगवान ज्ञान विज्ञान और शिल्पकला के प्रवर्तक माने जाते है।

सुई निर्माण से लेकर बड़े बड़े कारखाने निर्माण, रचनात्मक कार्यो में शिल्पकार की आवश्यकता होती है। शिल्पकार की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। हमें भगवान विश्वकर्मा के बताये मार्ग में चलने की आवश्यकता है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है जिसे छ.ग. शासन सेवा पखवाड़ा के रूप में भव्यता के साथ मना रही है। एक दिव्य संयोग है कि नरेन्द्र मोदी और विश्वकर्मा भगवान का जन्मदिन एक साथ आता है देश के नवनिर्माण व विकसीत भारत बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी भगवान विश्वकर्मा के मार्ग में उच्च कोटि के शिल्पकार की तरह चल रहे है। देश के प्रधानमंत्री के दिघार्यू की कामना एवं जन्मदिन की बधाई श्री राठी ने की। पूजा एवं महाआरती में नगर पालिका फिल्टर प्लांट कर्मचारी नन्दू साहू, तेजराम साहू, तुलाराम रात्रे, ओमप्रकाश पटेल, धनंजय पटेल उपस्थित थे।

Read More

शिक्षक दिवस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने दिया आध्यात्मिक संदेश

Posted on :17-Sep-2025
शिक्षक दिवस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने दिया आध्यात्मिक संदेश

 संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के द्वारा  स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम को सफल बनाने मुख्य अतिथि विजय कुमार लहरें (जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद),विशिट अतिथी श्रीमती अनसुईया अग्रवाल(स्वामी आत्मानंद शासकीय .महा, श्रीमती करूणा दुबे प्राचार्य (शा.महा.वल.सना.महा.) बी के चन्द्रकला दीदी राजयोग -शिक्षिका रायपुर,रहे सभी अतिथियों ने कार्यक्रम प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं प्रभु स्मृति में स्थित होकर किया, इससे पहले ब्रम्हा कुमारी बहनों ने पुष्प गुलदस्ते और तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया, मुख्य अतिथि लहरें जी ने कहा हमें एक आदर्श शिक्षक बनना पड़ेगा जो नैतिकता और मूल्यो के बगैर सम्भव नहीं राज्य विकास स्कूल में होता है। 

सांसद में नहीं , शिक्षक का काम कार्य को विद्या में प्रसारित करने का है और राष्ट्र को निर्माण करने की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है श्रेष्ठ नागरिक बनाने में शिक्षक का योगदान है और यह कार्य बहुत निष्ठा पूर्ण तरिके से करना चाहिए, विशिष्ट अतिथि बहन अनसुईया ने कहा आदिकाल में गुरूकुल की प्रथा थी गुरु ने जो कहा वह शिक्षक मानता था पर अभी समय थोडा विपरीत चल रहा है छोटा बच्चा माता के बाद सिधे स्कूल जाता और वहां जो भी विद्या ग्रहण करता गुरु से ही करता इस लिए शिक्षक का योगदान आज भी आदिकाल की तरह ही है जो शिक्षक बहुत अच्छे से निभा रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं बहन करूणा दुबे ने कहा किसी भी बच्चे की प्रथम गुरु उसकी मां होती है इस लिए मां को भी संस्कारी होना अति आवश्यक है और उसी से पारिवारिक और सामाजिक वातावरण का निर्माण होता है शिक्षा का उद्देश्य चरित्र और नैतिक मूल्यो का निर्माण तो जरुरी है ही साथ साथ आध्यात्मिक बनना भी 

Read More

देवरी स्कूल के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ

Posted on :16-Sep-2025
देवरी स्कूल के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ

 संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज  स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत समस्त छात्र छात्राओं और समस्त स्टॉफ को स्वच्छता अपनाने हेतु शपथ दिलाया गया शपथ कार्यक्रम प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने अपने आप को, अपने विद्यालय को अपने गाँव को अपने देश को स्वच्छ रखने हेतु निवेदन किया और यह बताया कि अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से स्वच्छता अपना कर अपने आप को स्वस्थ रख सकते है। 

संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, रवि प्रकाश पात्रे,आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, बी. एल. टंडन सहायक शिक्षक देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक पुष्कर भारती कार्यालयीन कर्मचारी कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

एक ही भूमि पर दर्ज परिवारों को अलग-अलग मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

Posted on :16-Sep-2025
एक ही भूमि पर दर्ज परिवारों को अलग-अलग मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि एक ही भूमि खाता में कई किसान परिवारों के नाम दर्ज हैं, तब भी प्रत्येक पात्र परिवार को अलग-अलग प्रतिवर्ष 6000 रुपए तक का लाभ प्राप्त करने का अधिकार होगा। उन्हें योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र होना चाहिए। 

इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि एक ही भूमि खाता में कई किसान परिवारों के नाम दर्ज हैं, तो भी प्रत्येक पात्र परिवार को अलग-अलग प्रतिवर्ष 6000 रुपए तक का लाभ प्राप्त करने का अधिकार होगा। इसके लिए उन्हें योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र होना चाहिए। प्रत्येक परिवार को न्यूनतम 6000 रुपए वार्षिक की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की पात्रता शर्तों के तहत 'किसान परिवार' का अर्थ पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है। यदि एक ही भूमि खाते से कई परिवार जुड़े हुए हैं, तो योजना का लाभ खाता संख्या से नहीं बल्कि परिवार की इकाई के आधार पर दिया जाएगा। इस प्रकार एक भूमि खाता साझा करने वाले अलग-अलग परिवारों को भी स्वतंत्र रूप से यह सहायता राशि प्राप्त होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी केंद्र सरकार ने किसानों के हित लिए यह योजना शुरू की थी।

2019 में शुरू की गई थी योजना 

यह योजना वर्ष 2019 में शुरु की गई थी। इस योजना का उद्देश्य देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, प्रत्येक किस्त 2,000 रुपए की होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत फरवरी 2025 में 20वीं किश्त के रूप में राज्य के 25.47 लाख किसानों को 553 करोड़ 34 लाख रुपए की सम्मान निधि प्रदान की गई थी। इस योजना से देश के करोड़ों किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। 

पात्रता की जांच कर पात्र किसानों को लाभ

इस संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र किसान परिवार इस योजना से वंचित न रहे। इसके लिए राज्यों और जिलों को नियमित रूप से पात्रता की जांच कर लाभार्थियों को जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को नहीं मिलता। सरकार ने कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा है। योजना का उद्देश्य है कि केवल वास्तविक छोटे और मध्यम किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा सके।

Read More

महासमुंद पुलिस के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़ सरायपाली में हुई चोरी का खुलासा

Posted on :16-Sep-2025
महासमुंद पुलिस के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़ सरायपाली में हुई चोरी का खुलासा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़ सरायपाली में चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार 

 आरोपी के कब्जे से 01 नग गैस सिलेंडर, गंजी, कढ़ाई, कुल कीमती 8,000 रुपए जप्त      

महासमुंद :  थाना सरायपाली उपस्थित आकर प्रार्थी दिनांक 13/09/25 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़ में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हु दिनांक 12/9/25 के शाम 4:00 बजे रोज की भांति स्कूल बंद किया दिनांक 13/ 9 /25 शनिवार को सुबह 7:30 बजे स्कूल जाकर देखा कि प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़ के अतिरिक्त भवन का ताला टूटा हुआ था ताला नीचे गिरा हुआ था कमरा अंदर जाकर देखा तो अंदर रखा गैस सिलेंडर कमरे में नहीं था एवं बाजू के रसोई कक्ष के ऊपर लगे हास्वेटर छत निकला हुआ था अंदर जाकर देखा तो अंदर रखे सामान गंजी कढ़ाई भी नहीं था किसी अज्ञात चोर द्वारा स्कूल भवन के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर रखे सामान गैस सिलेंडर गंजी कढ़ाई को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 254/25 धारा 331(4)305 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा पतासाजी कर दिनांक 14/09/2025 को जरिए मुखबीर सूचना मिलने पर  ग्राम जोगनीपाली में एक व्यक्ति से पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम (01) राजू भट्ट पिता खोलबाहरा  भट्ट उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम जोगनीपाली थाना सरायपाली का निवासी होना बताया। पूछताछ में बताया कि अपने साथी रोशन मूडपहार के साथ मिलकर अपने घर में चोरी की योजना बनाकर दिनांक 12/9/25 को गांव बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला से गैस सिलेंडर गंजी कढ़ाई की चोरी करना बताया जिससे टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे से गैस सिलेंडर गंजी कढ़ाई  को  जप्त थाना सरायपाली में अपराध धारा 331(4)305 BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 

यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस के द्वारा किया गया।

Read More

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मान

Posted on :16-Sep-2025
नगर पालिका कर्मचारी संघ के  प्रतिनिधि ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : महासमुन्द नगर पालिका परिषद महासमुन्द में नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 142 लाख रू. राज्य सरकार द्वारा जारी करने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को गुलदस्ता से सम्मान करने नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी के साथ नगर पालिका कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मण्डल विधायक कार्यालय पहूंचे। विधायक योगश्वर राजू सिन्हा को गुलदस्ता भेंट कर प्रतिनिधि मण्डल ने सम्मान व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी आपकी समस्याओं को लेकर जानकारी देते है। 3 माह से भुगतान नही होने पर छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव को अवगत कराया गया। जिन्होने तत्काल राशि जारी की अब नियमित एवं प्लेसमेंट सभी अधिकारी कर्मचारियों का भुगतान 3 माह का पुरा हो जायेगा। पर्याप्त राशि शासन ने भेजी है। लेकिन नगर पालिका के टेक्स की वसुली में गति लाये।

 नगर पालिका के कर्मचारियों का भुगतान की जवाबदारी पालिका की होती है ये तो शासन ने आप लोगों के आर्थिक परेशानी को देखकर इतनी बड़ी 142 लाख की राशि जारी की है। उन्होने यह भी कहा कि नगर पालिका को अपने आय के स्त्रोत तैयार करना चाहिए जिससे शासन पर वेतन भुगतान को लेकर निर्भर नही रहना पड़ेगा। शहर के नागरिकों के दैनिक मुलभूत कार्यो में शिकायत नही आनी चाहिए। सभी का काम समय सीमा के अन्दर हो इसका ध्यान पालिका के अधिकारी कर्मचारी रखे। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचे। विधायक के सम्मान व आभार व्यक्त करने नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, लेखापाल यशवन्त देवांगन, दिलीप चन्द्राकर, करण यादव, नरेश धु्रव, जितेन्द्र महन्ती, नीतेश पटेल, शुभम सोना प्रतिनिधि मण्डल गु्रप में पहुंचे  थे।

Read More

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने भजन संध्या व महाआरती में हुए शामिल

Posted on :16-Sep-2025
 नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने भजन संध्या व महाआरती में हुए शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द: पुराना गंजपारा रोड स्थित रूखमणी नारंग परिवार द्वारा 1 वर्ष पूर्व प्रतिष्ठित श्री शिव मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी पहुंचकर भजन संध्या पूजा एवं महाआरती में शामिल हुये। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने नारंग परिवार एवं शिव भक्तों को बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हम सब के श्रीराम टोली द्वारा भजन कीर्तन करने वालों को भी राठी ने कहा कि लगातार 2 वर्षाे से श्रीराम टोली द्वारा अनवरत धूप बरसात में भी प्रतिदिन प्रभातफेरी निकालकर घर घर श्रीराम का संदेश भेजा जा रहा है जो अनुकरणीय कार्य सभी टोली के भक्त साधूवाद के पात्र है। 

निस्वार्थ भाव का परिचय देने वाले श्रीराम टोली का सम्मान जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय पर्व में करना चाहिए इसके लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर शरद मराठा, राजू यादव, राजेश सिंग ठाकुर, दिपा नग्नवानी, संतोषी शर्मा, कैलाश बेन पटेल, रूखमणी नारंग, विशाखा जलक्षत्री, शारदा साहू, भोलाराम, उपमा ठाकुर, मीना गुप्ता, भारती साहू सहित श्रीराम टोली परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Read More

एशिया कप 2025 में भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Posted on :16-Sep-2025
एशिया कप 2025 में भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंची

संवाददाता: प्रभात मोहंती

लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची।

भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास

एशिया कप में महासमुंद की दिव्या भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल।

महासमुंद :  FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में दिनांक 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं। एशिया कप में इंडिया टीम ने शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को 70 - 67 अंकों से हराया, दूसरे मैच में इंडिया ने उज़्बेकिस्तान को 81- 69 अंकों से हराया, तीसरे मैच में इंडिया ने समोआ को 71 - 54 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है तथा सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम 18 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी। प्रदेश व जिले में खुशी की लहर है।

 सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के राजीव जैन अध्यक्ष, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, हुलसी चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, श्रेया घोष, राइमा दास एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

छत्तीसगढ़ शासन आदेश: शनिवार को सुबह 7:30 से शुरू हुआ विद्यालय, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक व्यायाम

Posted on :13-Sep-2025
छत्तीसगढ़ शासन आदेश: शनिवार को  सुबह 7:30 से शुरू हुआ विद्यालय, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक व्यायाम

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शनिवार को सुबह विद्यालय लगाने हेतु आदेश जारी किया गया है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज सुबह 7.30  बजे से विद्यालय संचालित किया गया प्रार्थना सभा के पश्चात प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में समस्त छात्र छात्राओं को व्याख्याता परस राम सिन्हा के द्वारा व्यायाम करवाया गया विद्यालय के व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, रवि प्रकाश पात्रे, नीलू सोनी, आशीष यादव,बी. एल. टंडन, सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा,कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव भी छात्र छात्राओं के साथ मिलजुल कर व्यायाम किया व्यायाम के साथ साथ सामूहिक रूप में ताली बजाने और जोर जोर से हँसी , ठहाके लगाने का भी प्रयास किया गया व्यायाम के अभ्यास में समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाए

Read More

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अहमदाबाद के लिए दीपांशु रवाना

Posted on :13-Sep-2025
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अहमदाबाद के लिए दीपांशु रवाना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  केंद्रीय विद्यालय संगठन  की 54 वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 19 सितंबर 2025  तक अहमदाबाद गुजरात में आयोजित किया गया है, इस प्रतियोगिता में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के छात्र दीपांशु पटले पिता संदीप पटले का चयन हुआ हैं। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से पांच छात्रों का चयन किया गया है, जिसमें सत्यम वर्मा राजनांदगांव, दीपांशु पटले महासमुंद, मयंक श्रीवास्तव कोंडागांव, वरुण सोनी सरगुजा, प्रत्यूष ताम्रकार दुर्ग शामिल हैं। विगत 3 वर्षों से दीपांशु पटले शतरंज की जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रवीण थिप्से जिन्हें FIDE ग्रैंडमास्टर का खिताब प्राप्त है से दीपांशु की 3 साल पहले आयोजन के दौरान मुलाकात हुई थी जिसमें दीपांशु ने प्रोत्साहित होकर खेल में ऊंचाई एवं उपलब्धी हासिल करने में सफलता मिल रही हैं। 

वर्तमान में दीपांशु का इंटरनेशनल FIDE रेटेड 1578 रेटिंग है। दीपांशु के नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राज्य व जिला शतरंज संघ हेमंत खूंटे, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य संजय कंसल, शिक्षक दशरथ राज यादव, खेल शिक्षक सोहनलाल, डॉ. एन के मंडपे, कमलकांत लोधी, पूनम पटले, संदीप पटले, सपना अंकुर मेश्राम, संगीता निलेश सोनपिपरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।

Read More

राज्य स्तरीय सब जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप बालोद के लिए जिले की टीम रवाना

Posted on :13-Sep-2025
राज्य स्तरीय सब जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप बालोद के लिए जिले की टीम रवाना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ रायपुर, जिला वेटलिफ्टिंग संघ बालोद, फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद के संयुक्त तत्वाधान में 23 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 12 से 14 सितंबर 2025 तक टाउन हॉल बालोद में आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले में बालक वर्ग में उमाशंकर पटेल पिता नोहर पटेल, दुष्यंत ध्रुव पिता दामोदर ध्रुव, जीतेश मधुकर पिता भगवान सिंह एवं बालिका वर्ग में ट्विंकल आंवड़े पिता बुधराम आंवड़े, पायल ध्रुव पिता मोहन ध्रुव, प्रियांशी निषाद पिता सुरेश निषाद व प्रशिक्षक किरण बघेल, बालक प्रशिक्षक खोमन, मैनेजर मोहन ध्रुव शामिल हैं। 

जो खट्टी महासमुंद, सुखरीडबरी एवं आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा से हैं। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों को महासमुंद जिला भारोत्तोलन संघ से अध्यक्ष खिलावन बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश राव भोंसले, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, उपाध्यक्ष गुरुदीप सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुमित बघेल, सचिव गणेश राम कोसरे, हिरेंद्र देवांगन, आलोक द्विवेदी, किरण बघेल, इंद्राणी भास्कर एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

जिला स्तरीय रोजगार मेला में साढ़े तीन हजार पदों के लिए की गई भर्ती

Posted on :13-Sep-2025
जिला स्तरीय रोजगार मेला में साढ़े तीन हजार पदों के लिए की गई भर्ती

संवाददाता: प्रभात मोहंती

युवाओं को मिला मौके पर जॉब ऑफर

सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति सजग - सांसद श्रीमती चौधरी

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी अहम भूमिका - विधायक श्री सिन्हा

महासमुंद: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में किया गया। रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद्र राठी,  येतराम साहू, आनंद साहू, पियूष साहू, महेन्द्र सिका, संदीप घोष, संदीप दीवान, रमेश साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे, प्राध्यापकगण, एसडीएम हरिशंकर पैकरा सहित बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूप कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सुशासन में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें केवल नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना होगा। सरकार युवाओं को पूरी तरह सजगता से स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि आज युवाओं को यहां पर जॉब ऑफर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की युवाओं में स्किल की कमी नहीं है। उन्हें पहचान कर उनके हुनर को तराशने की आवश्यकता है। आज युवाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। लोकल फॉर वोकल के मंत्र के साथ स्थानीय स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की एवं युवाओं को बधाई दी।

विधायक योगेश्वर राजू सिंह ने कहा कि 20 से 22 वर्ष की आयु में रोजगार की प्राप्ति हर युवा का सपना होता है। रोजगार मेला इसी उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 6700 युवाओं ने पंजीयन कराया है। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार पूरा मुस्तैदी के साथ रोजगार सृजन करने के लिए काम कर रही है और नए अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन में आज प्रदेश में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार हमेशा उनके हितों के लिए साथ में हैं।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है। लगभग 21 नियोजकों ने इसमें भाग लेकर साढ़े तीन हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की। उन्होंने कहा कि जिले के बेरोजगार युवाओं का डेटाबेस तैयार किया जाएगा ताकि उनकी स्किल के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

रोजगार मेला में मौके पर ही 30 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। इनमें आशीष चंद्राकर, राकेश साहू, कुमार जोया, हयात खान, अलीशा बेगम, रितिक साहू, रेणुका सोनी, हंसिका ठाकुर, नेमी कन्नौजे, अमन कुमार एवं मुस्कान साहू शामिल है। इनमें से कुछ युवाओं को 21,500 रुपये मासिक वेतन के साथ ऑफर लेटर भी मिला। ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवा आशीष चंद्राकर ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके लिए यादगार है और इससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। इसी तरह हंसिका ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रोजगार मेला उनके जीवन का सबसे बड़ा अवसर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी का ऑफर लेटर पाकर गर्व है और उनके परिवारजन भी अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रोजगार मेला प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा करीब 3,500 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की गई। इसके लिए 6,700 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया। आठवीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. एवं एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इसमें सम्मिलित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को 7,000 से 32,000 रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

Read More

नपाध्यक्ष ने ज्वाइंट डायरेक्टर से मुलाकात कर शहर विकास के लिए मांगा सहयोग

Posted on :13-Sep-2025
नपाध्यक्ष ने ज्वाइंट डायरेक्टर से मुलाकात कर शहर विकास के लिए मांगा सहयोग

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ज्वाइंट डायरेक्टर नगरीय प्रशासन विभाग से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। नपाध्यक्ष श्री साहू ने संयुक्त संचालक का शहर के विभिन्न आवश्यकताओं की ओर ध्यानकृष्ट कराया। साथ ही नगर विकास से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव भी उन्हें प्रेषित किया। श्री साहू ने बताया कि नगर के अनेक ऐसे कार्य हैं, जो बजट के अभाव में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। जिसमें से मुख्य रूप से नए बस स्टैंड, केनाल लिंक रोड, शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण सहित दर्जनों कार्यों के लिए फंड जारी करने में सहयोग की मांग नपाध्यक्ष ने उनसे की। श्री साहू ने शहर के विभिन्न मार्गों की जर्जर स्थिति से भी अवगत कराते हुए विशेष रूप से राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी। मुलाकात के दौरान सीएमओ अशोक सलामे, उप अभियंता दिलीप कश्यप, जल विभाग प्रभारी दुर्गेश कुंजेकर, गुमान सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Read More

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी में नेत्रदान जागरूकता हेतु पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Posted on :12-Sep-2025
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी में नेत्रदान जागरूकता हेतु पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित)के अन्तर्गत नेत्रदान जागरूकता हेतु मानव नेत्र का पोस्टर बनाने एवं नेत्रदान संबंधित नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन मे किया गया इन्होंने अपने संबोधन में नेत्रदान के लिए जागरूकता फैलाने हेतु निवेदन कियाऔर बताया कि नेत्रदान महादान है नेत्रदान से किसी जरूरत मंद को जीवन भर के लिए दृष्टि मिल जाती है जागरूकता कार्यक्रम में कक्षा नवमी से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 

 प्रतियोगिता का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगेश्वरी साहु, आयुषी साहू बारहवीं से द्वितीय स्थान भारत भूषण दसवीं से तृतीय स्थान संगीता पटेल रहे नारा लेखन में प्रथम भारत भूषण द्वितीय दीपेंद्र देवांगन रहे सांत्वना पुरुस्कार  कुन्दन लाल देवांगन, दया सागर साहु, केयूरभूषण धृतलहरे, ओमप्रकाश साहु, धनेश्वरी साहु, प्रमिला निषाद को प्रदान किया गया इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, रवि प्रकाश पात्रे,आशीष कुमार दीवान, बी.एल. टंडन, नीलू सोनी सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं शामिल रहे। 

Read More

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत डूमरपाली में प्रशिक्षण का आयोजन

Posted on :12-Sep-2025
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत डूमरपाली में प्रशिक्षण का आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  जनजातीय समुदायों के उत्कर्ष एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण के पश्चात अब ग्राम स्तर पर आदि कर्मयोगी सहयोगियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद विकासखंड की 25 पंचायतों के लिए 10 से 16 सितंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. मंडावी ने बताया कि 10 सितंबर को झलप में आयोजित हुआ। 11 सितंबर को डूमरपाली, 12 सितंबर को रूमकेल, 15 सितंबर को जनपद पंचायत मुख्यालय तथा 16 सितंबर को सिरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इस क्रम में आज ग्राम पंचायत डूमरपाली में प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत डूमरपाली, कुरूभाठा, तेलीबांधा और सिंगूरपाली के आदि कर्मयोगी सहयोगियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण में विलेज लेबर मास्टर ट्रेनर्स को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम स्तर पर श्रम प्रबंधन, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने संबंधी बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ग्रीस ध्रुव के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स – शीला प्रधान, मोनिका गुप्ता, आलोक शुक्ला, बाबूलाल ध्रुव, योगेश निर्मलकर, कुलदीप सर्वा, रितु चंद्राकर, मोहनीश वैष्णव एवं लखिया मंडले ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत डूमरपाली की सरपंच श्रीमती यमुना ठाकुर एवं उपसरपंच देवानंद नायक सहित पंचायत प्रतिनिधि, सचिव राकेश साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, मितानिन एवं रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।

उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को संगठित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ना, आजीविका के अवसर बढ़ाना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बनाना है। ग्राम स्तर पर इस प्रकार के प्रशिक्षण से समुदाय को जागरूकता के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित हो सकेगा।

Read More

Previous12...18192021222324...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution