
हाशिम खान
सूरजपुर। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 04 रामानुजनगर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कामकाजी बैठक का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, विधानसभा के प्रभारी रामेश्वर पांडे, विधानसभा प्रेमनगर भाजपा प्रत्याशी भुलन सिंह मरावी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लाल बहादुर तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सतनारायण दुबे, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, सरगुजा भाजपा पूर्व महामंत्री राजू अग्रवाल, देवनगर मंडल, रामानुजनगर मंडल , प्रेमनगर मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह बैठक कामकाजी बैठक के रुप में रखा गया था। जिसमें भाजपा प्रत्याशी के जीत के लिए कार्यकर्ताओं को महामंत्र दिया गया। श्री साय के द्वारा एक जुटता पर बल देने का प्रयास किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।