धमतरी

बागबाहरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन।

बागबाहरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन।

प्रभात महंती 

प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी पुनः बागबाहरा में

विभिन्न जिले के सब जूनियर तीरंदाज़ी खिलाड़ी होंगे शामिल

महासमुंद : प्रदेश स्तरीय सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता सब जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ तथा जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 29 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे से  बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि एक दिवसीय सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता बागबाहरा में रखा गया है, जिसमें सब जूनियर बालक/बालिका वर्ग में कंपाउंड राउंड, इंडियन राउंड एवं रिकर्व राउंड आई के निर्देशानुसार आयोजन 29 फरवरी को बागबाहरा महासमुंद में आयोजन किया गया है, जिसमें तीनों वर्ग के खिलाड़ी, कोच, मैनेजर प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा प्रदर्शन करके युवाओं को जमीनी स्तर से खेल भावनाओं को जागृत करना और तीरंदाजी स्पर्धा को एक नई मुकाम में आगे बढ़ाने की मदद करना है। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से बाल आश्रम बिहाझर, बागबाहरा में होना है। महासमुंद जिले में खेल एवं युवा कल्याण, जिला तीरंदाजी संघ, खेलो इंडिया सेंटर के मार्गदर्शन व सानिध्य में यह दूसरी बार है जो महासमुंद जिला में तीरंदाज़ी प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा हैं।

Open photo

प्रतियोगिता को सफ़ल बनाने में जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, पूर्णेंद्र चंद्राकर, मुकेश वेगड़, हिरू साहू के अलावा हरप्रीत छाबड़ा, भोजराज, पिरित राम, ऋषि साहू का सहयोग मिल रहा हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी जिलों के कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों के रुकने हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। यह प्रदेश स्तरीय दूसरा प्रतियोगिता हैं जिसे जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा, जिला महासमुंद द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email