
प्रभात महंती
बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते 03 अंतरर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार
मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2,50,00000₹(दो करोड़ पचास लाख रुपये)
⚜️ पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में प्राचीनकालीन मूर्ति की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।
⚜️ मारूति स्वीफ्ट कार से 02 नग छोटा, बडा,बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की प्रतिमा तस्करी करते 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार।
⚜️ जिला अंगूल, ओडिसा के क्षेत्र के मंदिर से दोनो मूर्ति को चुराकर ले जा रहे थे तस्कर।
⚜️ 02 नग छोटा, बडा बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी प्रतिमा कीमती 2,50,00000 रूपये। अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की प्रतिमा 10वीं-11वीं सदी की होने की पुष्टि की गई पुरात्तव विभाग द्वारा कला एवं पुरातत्व की दृष्टी से पुरात्तव विभाग ने माना महत्वपूर्ण प्रतिमा
⚜️ थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
महासमुन्द : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी हुई थी।