
दंतेवाड़ा में आज पुलिस जवानो ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार मंगनार के जंगलों में मुठभेड़ के बाद जवानो ने इन दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार नक्सलियों के नाम बावन जो कि नक्सली प्लाटून नम्बर 16 का सदस्य बताया जा रहा है वही दूसरा नक्सली लक्ष्मण वेट्टी जनताना सरकार अध्यक्ष है बावन पर 2 लाख व लक्ष्मण पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।