बीजापुर

किसान महासम्मेलन को लेकर प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह

किसान महासम्मेलन को लेकर प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह

हाशिम खान 

09मार्च को रायपुर मे किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सूरजपुर जिले से महासम्मेलन में शामिल होंगे बड़ी संख्या में किसान मोर्चा पदाधिकारी व किसान

सूरजपुर : भाजपा जिला सूरजपुर द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी 09 मार्च को राजधानी के राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा।किसान महासम्मेलन को लेकर प्रदेश के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह है। महासम्मेलन में लाखों किसान अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों से पहुंचकर शिरकत करेंगे। महासम्मेलन में प्रदेश की सभी मंडल इकाईयों का प्रतिनिधित्व होगा।

किसान महासम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया गया है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री श्री विष्णुद्व साय जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है।

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है। कृषक उन्नति योजना को तहत प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। 12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश  सरकार  द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है।पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की है।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 38 लाख से ज्यादा किसानों के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जारी हुए हैं।छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुँचाकर लाभान्वित किया जा रहा है।हमें सभी किसान भाइयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती है। प्रदेश किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता किसान महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर किसान मोर्चा को मजबूत करेंगे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email