प्रभात महंती
छत्तीसगढ़ शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में शासन की योजनाओं को अवगत करवाते हुए रंगोली, मेहंदी, ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महासमुन्द : छत्तीसगढ़ शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में शासन की योजनाओं को अवगत करवाते हुए रंगोली, मेहंदी, ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें नवमी से बारहवीं तक की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग़ लिया मेंहदी प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं से तुषिता चंद्राकर, रिया, गीताजंली, रागिनी, श्वेता शर्मा, कमलेश्वरी, मनीषा, कुलेश्वरी दसवीं से पल्लवी, नवमी से तुलसी शामिल रहे रंगोली प्रतियोगिता ग्रुप बनाकर आयोजित किया गया इसमें नवमी से दामिनी, भावना, धनेश्वरी, सिद्धि, सुमन, नूतन, हीना, मुस्कान, हरिना, काजल, दुलेश्वरी, पुनम, उर्वशी दसवीं से माया जोशी ग्यारहवीं से अंजलि,रानू पटेल, योगेश्वरी, मीना ने भाग लिया, ड्राइंग में ज्योति बंजारे सिद्धि साहु, नेहा, नीलम ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहु ने शासन के विभिन्न योजनाओं मुफ्त सरस्वती सायकल योजना, पाठ्य पुस्तक योजना, गणवेश योजना, अलग अलग प्रकार के छात्रवृत्ति की जानकारी से अवगत करवाया कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया इस अवसर पर व्याख्यातागण अनुपमा मानिकपुरी, सन्तराम साहु, श्रवण कुमार सिन्हा, चित्रसेन साहु, मनहरन लाल भट्ट, मनीषा तिर्की, शिक्षक महेन्द्र ध्रुव, रेणुका चंद्राकर, भानेंद्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी, अजय और समस्त छात्राएं शामिल रहे।