प्रभात महंती
तवा फेंक में बसना की रिमझिम रहीं प्रथम।
100 मीटर दौड़ में बसना की गुंजा जगत एवं बसना की इतिशा को मिला प्रथम स्थान।
खो खो एवं रस्साकसी प्रतियोगिता में ग्राम खेमड़ा बना विजेता।
बैडमिंटन सिंगल में संस्कृति प्रथम एवं सरगम द्वितीय रहीं।
महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2024- 25 का आयोजन बसना में आयोजन प्रभारी भूपेंद्र प्रधान द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें एथलेटिक्स, खो खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, वॉलीबॉल , बैडमिंटन की प्रतियोगिता आयोजित किया गया। खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत 02 आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक शामिल महिला खिलाड़ी हुए।
आयोजन में मुख्य अतिथि प्राचार्य सुरेश पटेल एवं सेजेस प्राचार्य खिरोद्र पुरोहित उपस्थित थे। महिला खेल प्रतियोगिता के परिणाम- 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग खेल 100 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक में में गुंजा जगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में आलिया निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में सेजेस बसना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता कन्या शाला बसना ने प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभा पब्लिक स्कूल खटखटी ने प्राप्त किया। 18 से अधिक 35 वर्ष तक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान इतिशा ने प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में सरगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तवा फेंक में रिमझिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रस्साकसी प्रतियोगिता में खेमड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में व्याख्याता संजय कर, आर के शर्मा, आर. के सोनी, प्रेमानंद भोई, योगेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक शम्भू नाथ प्रधान, विवेकानंद दास, इमरान दयाला, दुर्योधन पटेल, रुपधर पटेल, घनश्याम पटेल, अरुण कुजूर,जौशिक सामल, अक्षय सिदार, कुबेर प्रधान, कौशिक सेठ, भानूप्रताप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।