
TNIS
महासमुन्द : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सुनील कुमार जैन के निर्देशन एवं स्वीप के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला स्वीप समिति महासमुंद के कार्ययोजना अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 में शत्-प्रतिशत् मतदान के लिए विकासखण्ड बागबाहरा के कृषि विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत ग्राम टोंगोपानी, कोमाखान, छुईहा में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। लोगों को मतदान के महत्व पर जानकारी देते हुए वोटर गाईड का वाचन किया गया एवं ग्रामीणों की बैठक लेकर व्ही व्ही पैट, ई व्ही एम के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर टी.जे.कठाने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, पी.के.दास कृषि विकास अधिकारी, टी.एस.दीवान कृषि विकास अधिकारी, एच.एल.नेताम कृषि विकास अधिकारी, राजेश कौशिक कृषि विस्तार अधिकारी बागबाहरा उपस्थित थे।