× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण  कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...70717273747576...8081Next

राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित

Posted on :09-Nov-2023
राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : दीपावली पर्व के अवसर पर आज राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि दीपावली पर्व एक ऐसा पवित्र दिन जब पाप का विनाश और धर्म की विजय हुई। भगवान राम का वनवास और सीता हरण के बारे में हम सब जानते है। भगवान राम ने रावण को मारकर संसार को उसके आतंक से मुक्त किया और  विजयी होकर दीपावली के दिन अयोध्या लौटे थे। यह हमारे लिए अत्यंत शुभ अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम, माता सीता और महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद छत्तीसगढ और आप सभी पर बना रहे।

राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री आर.के. श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय द्वय श्री विवेक शुक्ला, श्री निशांत कुमार तथा राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

लोकतंत्र को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद

Posted on :09-Nov-2023
लोकतंत्र को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने की होम वोटिंग

90 की उम्र पार के बाद या चलने-फिरने में तकलीफ होने के बावजूद बुजुर्गो में दिखा जज्बा

80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने की होम वोटिंग

रायपुर : चाहे किसी की उम्र 90-95 वर्ष की हो या कोई बिस्तर में हो किसी को चलने या अन्य किसी प्रकार की तकलीफ हो परन्तु उनमें लोकतंत्र की इस पर्व में हिस्सा लेने का जज्बा कायम है और और उन्होंने आज पूरे उत्साह के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा इस विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। मतदान दल द्वारा उनके घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतपेटी में मतदान कराया गया।

80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने की होम वोटिंग

दक्षिण विधानसभा के अमीन पारा में मतदान दल 83 वर्षीय श्रीमती सवित्री बाई शुक्ला के घर पहुंचा। दल द्वारा श्रीमती शुक्ला और उनके परिजनों को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई और उसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गई। श्रीमती शुक्ला ने पोस्टल वैलेट में अपने मनपसंद अभ्यर्थी को वोट किया, और उसे मतपत्र को मतपेटी में डाला। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ. जी. लक्ष्मीशा उपस्थित थे। उन्होंने पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। श्रीमती शुक्ला और उसके परिजनों ने निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी उपस्थित थे। दक्षिण विधानसभा में ही गोल बाजार में बुजुर्ग मतदाता श्रीमती कमला साहू से भी उनके घर जाकर मतदान कराया गया। इस अवसर पर सहायक भू-अभिलेख अधिकारी श्रीमती वर्षा चन्द्रवंशी उपस्थित थी।

उत्तर विधानसभा में श्रीमती रचना देवी आकुंडी, श्रीमती मुक्ता बेन रुपरेल, श्रीमती ईश्वरी गोदवानी के यहा भी प्रेक्षक श्रीमती आर. विमला और रिटर्निंग आफिसर श्री बी.बी.पंचभाई के साथ मतदान दल पहुंचा। इन मतदाताओं की उम्र 90 से अधिक थी और चलने-फिरने में भी तकलीफ है। उनके घर जाकर मतदान  दल द्वारा मतदान की प्रक्रिया कराई गई।

पश्चिम विधानसभा में आज सुबह विवेकानंद आश्रम के पास मंगल बाजार में रहने वाले 93 वर्षीय श्रीमती दुकाला अग्रवाल के घर मतदान दल की टीम पहुंची तो उनके परिजनों ने स्वागत किया। बीएलओ सहित दल के सदस्यों ने श्रीमती शुक्ला से जाकर मुलाकात की। फिर उन्हें मतदान प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उनसे मतदान कराया। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि विवाह के बाद से मैं हमेशा वोट देती आयी हूॅँ। मगर मेरी उम्र अधिक हो जाने के कारण चलने फिरने में काफी तकलीफ है। मतदान केंद्र जाने में दिक्कत हो रही थी। आज निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही वोट देने की सुविधा काफी अच्छी पहल है। उनके परिजनों ने भी निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद दिया। पश्चिम विधानसभा के कृष्णा नगर डगनिया निवासी 94 वर्षीय मतदाता श्रीमती शांति देवी शुक्ला अधिक उम्र और बीमार होने के कारण बिस्तर से उठने में भी काफी समस्या होती है। उनके आग्रह पर आज मतदान दल उनके घर पहुंचा और एक सहायक की मदद से मतदान करावाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्री घनश्याम जंघेल उपस्थित थे।

ग्रामीण विधानसभा में महावीर नगर में 95 वर्षीय श्री खानचंद जादवानी के घर मतदान दल पहुंचे तो उनके परिजनों ने दल का स्वागत किया और बताया कि वे आज तक कभी मतदान देने से नहीं चुके है। अब चलने-फिरने और यहा तक बात करने की भी तकलीफ होने के कारण वे मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ थे। आज आयोग की इस सुविधा से वे अपना मतदान कर पाए है। श्री जादवानी से सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मतदान कराया गया। इसी विधानसभा के 91 वर्षीय श्री सनद चक्रवर्ती से भी बसंत विहार स्थित उनके निवास में जाकर मतदान कराया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री प्रवीण परमार उपस्थित थे।

Read More

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत एवं घायल कर्मचारियों को दी जा रही है अनुग्रह राशि

Posted on :09-Nov-2023
 निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत एवं घायल कर्मचारियों को दी जा रही है अनुग्रह राशि

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाबलों आदि के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु/घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति की गई है।

विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन के दौरान जिला कांकेर में केन्द्रीय सुरक्षा बल के एक कर्मी की नक्सल हिंसा में मृत्यु होने के कारण 30 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही हैं। दन्तेवाड़ा जिला में केन्द्रीय सुरक्षाबल के एक कर्मी की निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के कारण 15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है।

कोंडागांव जिले में केशकाल में तीन निर्वाचन कर्मियों की दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण नियमानुसार 15 लाख रुपए प्रति कर्मी के मान से कुल 45 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली हिंसा में घायल विभिन्न कर्मियों को भी नियमानुसार अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है।

Read More

दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :06-Nov-2023
दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 1 में प्रार्थी के घर से दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिये थे।

आरोपी पप्पू गोपाल चोरी के दोपहिया वाहन के पार्ट्स को निकाल कर पारस नगर स्थित महेन्द्र आटो पाटर््स में दे दिया। महेन्द्र आॅटो पार्ट्स के संचालक की भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया । जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,00,000/- रुपए है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन के.टी.एम. क्रमांक एचआर/51/बीजेड/4650 कीमती लगभग 1,00,000/- रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Read More

CG News : राजिम के महानदी सोनतीर्थ घाट में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Posted on :06-Nov-2023
CG News : राजिम के महानदी सोनतीर्थ घाट में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

CG News : राजिम के महानदी सोनतीर्थ घाट में पानी में नहाने के दौरान डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान  छोटे लाल भांडेकर के नाम से हुई है  जिसकी उम्र 55 वर्ष जो की  राजिम निवासी है । फिलहाल राजिम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है ।

Read More

बिना वोटर आईडी कार्ड के भी डाल सकते हैं वोट, इन 12 वैकल्पिक डॉक्यूमेंट्स में ये किसी एक की होगी जरूरत

Posted on :06-Nov-2023
बिना वोटर आईडी कार्ड के भी डाल सकते हैं वोट, इन 12 वैकल्पिक डॉक्यूमेंट्स में ये किसी एक की होगी जरूरत

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।

प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

Read More

माकपा ने स्क्रूटिनी समिति की काट-छांट पर जताई आपत्ति, कहा : राजनैतिक शब्दावली को बदलना संभव नहीं

Posted on :06-Nov-2023
माकपा ने स्क्रूटिनी समिति की काट-छांट पर जताई आपत्ति, कहा : राजनैतिक शब्दावली को बदलना संभव नहीं

रायपुर : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने दूरदर्शन में राजनैतिक पार्टियों के चुनाव प्रसारण के ड्राफ्ट की स्क्रूटिनी के लिए बनाई गई समिति द्वारा पार्टी राज्य सचिवमंडल के सदस्य संजय पराते के ड्राफ्ट में की गई काट-छांट पर अपनी गहरी आपत्ति जताई है।

पार्टी ने कहा है कि सांप्रदायिकता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, कॉर्पोरेट और कॉर्पोरेट लूट जैसे शब्द किसी भी रूप में चुनावी प्रसारण हेतु तय संहिता का उल्लंघन नहीं करते, क्योंकि यह राजनैतिक शब्दावली है। स्क्रूटिनी समिति ने माकपा नेता के ड्राफ्ट के अधिकांश हिस्सों पर इन शब्दों पर कैंची चलाई है। इससे आम जनता के लिए पार्टी के राजनैतिक संदेश की गंभीरता ही कम हो जाती है।

नारायणपुर और कोंडागांव क्षेत्र में आदिवासियों पर हो रहे हमलों और उन्हें आरक्षण की सूची से बाहर करने की मांग का विरोध करने से संबंधित समूचे पैरा को समिति ने काट दिया है। माकपा द्वारा इन चुनावों में भाजपा को हराने का स्पष्ट आह्वान किया गया है। इस आह्वान को भी स्क्रूटिनी समिति ने प्रसारित होने पर रोक लगाई है। माकपा ने कहा है कि इससे इस समिति के राजनैतिक झुकाव का ही प्रदर्शन होता है।

पार्टी ने स्क्रूटिनी समिति को आज एक पत्र लिखकर सूचित किया है कि ड्राफ्ट में इस प्रकार की काट-छांट के साथ इसे प्रसारित करना पार्टी द्वारा संभव नहीं है| माकपा ने समिति से इस ड्राफ्ट पर फिर से विचार करने की मांग की है। पार्टी ने इस पत्र की प्रतिलिपि चुनाव आयोग को भी प्रेषित की है।

संजय पराते
(मो) 94242-31650
सचिवमंडल सदस्य, माकपा, छग.

Read More

भाजपा की जुमलेबाज़ी में न फंसने की अपील की किसान सभा ने, पूछा... आदिवासियों के मुद्दों पर चुप क्यों है भाजपा?

Posted on :04-Nov-2023
भाजपा की जुमलेबाज़ी में न फंसने की अपील की किसान सभा ने, पूछा... आदिवासियों के मुद्दों पर चुप क्यों है भाजपा?

रायपुर। अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने भाजपा के घोषणापत्र 'मोदी की गारंटी' को "जुमलाबाजी" करार देते हुए आम जनता से इसमें न फंसने और पूरे प्रदेश में भाजपा की हार सुनिश्चित करते हुए एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए मतदान करने की अपील की है। किसान सभा ने कहा है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर सकल लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य न देने वाली,  किसान विरोधी कृषि कानून तथा मजदूर विरोधी श्रम संहिता लाने वाली और सलवा जुडूम के जरिए आदिवासियों पर कहर ढाने वाली भाजपा की किसी भी गारंटी पर अब आम जनता कोई भरोसा नहीं कर सकती।

आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के संयोजक संजय पराते ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले नौ सालों में केवल कॉर्पोरेटों का हित साधा है। इनकी नीतियों से आम जनता की आय में गिरावट आई है, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ी है, महंगाई आसमान छू रही है। देश का संघीय ढांचा, धर्मनिरपेक्षता, खतरे में पड़ी है और नफरत की राजनीति फली-फूली है।

किसान सभा नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मजदूर-किसानों, दलित-आदिवासियों और महिलाओं ने भी प्रदेश में भाजपा राज के कुशासन को भुगता है। सत्ता में रहते हुए और पिछले पांच सालों से विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने केवल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण किया है और उसने आम जनता की किसी भी समस्या पर कोई संघर्ष नहीं किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही अब भाजपा को जनता की याद क्यों आ रही है और ऐसी 'गारंटियों का पिटारा' क्यों खोल रही है, जिसे वह अब तक ठुकराती आई है? भाजपा बताएं कि अपने घोषणापत्र के वादों को वह किस तरह और कितने समय में पूरा करेगी?

उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर किसानों को सी-2 लागत का डेढ़ गुना देने से इंकार किया है, वह आज किसानों से 21 क्विंटल धान 3100 रूपये की दर से खरीदने की हास्यास्पद गारंटी दे रही है। जिसने अंधाधुंध तरीके से गैस और पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ाए, वह आज इन्हें सस्ता बेचने की 'जुमलेबाजी ' कर रही है। धान से लेकर नान घोटाले तक जिस भाजपा का कार्यकाल कुख्यात रहा है और दूसरे दलों के भ्रष्टाचारियों के लिए जो दल शरणस्थली बना हुआ है, वह भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश देने का हास्यास्पद दावा कर रही है। 

किसान सभा नेता पराते ने कहा कि यह केवल संयोग नहीं है कि जल, जंगल, जमीन, खनिज और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और इसे कॉर्पोरेट लूट से बचाने के सवाल पर तथा आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों और मानवाधिकारों के मुद्दे पर भाजपा चुप है, क्योंकि राज्य प्रायोजित सलवा जुडूम के जरिए आदिवासियों पर उसने जो अत्याचार किए हैं, उसके कारण इन चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशी बस्तर के अंदरूनी इलाकों में नहीं जा पा रहे हैं।

संजय पराते
(मो) 094242-31650
संयोजक, छत्तीसगढ़ किसान सभा.

Read More

ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित नहीं हैं आम नागरिक, सामाजिक संस्था के संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ हुई सायबर ठगी

Posted on :04-Nov-2023
ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित नहीं हैं आम नागरिक, सामाजिक संस्था के संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ हुई सायबर ठगी

रायपुर : शहर में सायबर क्राइम के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन कहीं न कहीं, कोई न कोई ऑनलाइन ठगी का शिकार होते जा रहा है। ऐसा ही एक मामला रामनगर क्षेत्र में सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पेश आया है। उन्होंने बताया कि दिनांक 03 नवंबर 2023 को रात्रि 09 बजे मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उनकी जानकारी के बिना उनके खाता से किसी अज्ञात ने हजारों रुपए की ऑनलाइन रकम की ठगी कर दी है।  संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि सायबर ठगों ने तरह तरह के पैंतरे इस्तेमाल कर ठगी करते हैं उनके हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिससे की आम नागरिक सुरक्षित नहीं है, संदेह है की मेरा मोबाइल हैक हुआ है। इस पर मो. सज्जाद खान द्वारा सायबर थाने में इसकी शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया गया तथा आम नागरिकों को फेक कॉल, मेसेज और अनजान लिंक को खोलने से बचने की सलाह दी है।

प्रेषक :-
जुबैर खान,
मीडिया प्रभारी

Read More

लाचार किसान नही जाग पाया ---

Posted on :04-Nov-2023
लाचार किसान नही जाग पाया ---

बालक राम पटेल

भले ही गांधी जी ने कहा था :--

भारत की आत्मा गांव में बसती है । देश को स्वतंत्र तब मानूंगा जब , किसान का बेटा प्रधानमंत्री बनेगा । शास्त्रीजी ने भी  सिक्कों में लिखवा दिया " अधिक अन्न उपजाओ " और नारा दिया -" जय जवान-जय किसान "

किसान तो तब जागा जब ---

किसानों के लिए तीन , खतरनाक काले कानून बने और किसानों के मसीहा " राकेश टिकैत " के नेतृत्व में साल भर किसानों ने दिल्ली में - सर्दी , गर्मी , ओले , लू , कोरोना , सड़क में गड़े लोहे के कीले , ठंडे पानी के बौछार , अश्रुगैस , लाठी-गोली की परवाह किये बिना शहीद होते किसानों की आत्मा ने  सरकार के विरुद्ध आखरी लड़ाई लड़कर , काले कानून निरस्त कराये । 

छग में किसानों के साथ दगाबाजी कर 2018 में बीजेपी सरकार हट गई । धान खरीदी में जोर लगाकर कांग्रेस सत्ता में आ गई । अभी के आम चुनाव में कांग्रेस ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान 2800 रु0 प्रति क्वि0 का दर घोषित किया तो बीजेपी ने 21 क्वि0 धान प्रति एकड़ 3100 रु0 प्रति क्वि0 में खरीदने की घोषणा की है । " आज सबके समझ मे आ गया , कि सरकार बनाने में किसान ही सबसे बड़ा फेक्टर है "  आंदोलनकारी निर्दोष किसानों (मुलताई , लखीमपुर , दिल्ली आदि) का लहू , आजादी की 76 वें साल में रंग लाया और सिद्ध कर दिया कि सत्तासीनों के काले पीले कारनामे एक तरफ तो धान खरीदी एक तरफ ।

**धान के कटोरे में 76 साल बाद चांदी सा चमकीला चावल दिखाई दिया है **
 
    # जय जवान - जय किसान #
साभार श्री बालक राम पटेल ,खरसियां,

Read More

बदलबो ऐ दारी विघायक बदलबो नारो के साथ महन्त रामसुन्दर दास ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के बैरन बाजार व आसपास क्षेत्र मे जनसंपर्क किया

Posted on :04-Nov-2023
बदलबो ऐ दारी विघायक बदलबो नारो के साथ महन्त रामसुन्दर दास ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के बैरन बाजार व आसपास क्षेत्र मे जनसंपर्क किया

तरह-तरह की बातें देखने को मिल रही है रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में

रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र  में चुनाव बेहद रोचक बनता चला जा रहा है, तरह-तरह की बातें लोगों की जुबान से सुनने को मिल रही है। यह पूरा विधानसभा क्षेत्र मठ मंदिरों का क्षेत्र है। यहां पर बड़े ही आध्यात्मिक स्वभाव के संस्कारिक लोग निवास करते हैं। चुनावी परिदृश्य में एक ओर जहां भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल चुनावी मैदान में है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है। भाजपा को अब अपने ही नारों से डर लगने लगा है, 

भाजपा का वर्तमान में एक बहुत लोकप्रिय नारा राज्य में है जिसमें वे लोग कहते हैं कि- बदलबो, बदलबो, बदलबो ऐ दारी बदलबो, यहां बृजमोहन अग्रवाल 7 बार से विधायक है इसलिए अब उनके  कार्यकर्ताओं को इस नारे से भी डर लगने लगा है लोग कहीं बदल ना दें। एक ऐसा ही लोमहर्षक दृश्य तब उत्पन्न हो गया जब राजेश्री महन्त जी महाराज बैरन बाजार क्षेत्र के संघन इलाके से विधान मिश्रा, प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, नवीन चंद्राकर, सुमित दास,  मोहम्मद मजीद फहीम मोहम्मद जावेद सहित कांग्रेस के दिग्गजों के साथ जनसंपर्क किया। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल हुजुम पीछे चल रहा था। सामने से बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता अपना प्रचार करते हुए आ रहे थे उनमें से एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस की भीड़ को देखकर जोर-जोर से नारा लगाना प्रारंभ किया।

मोहम्मद मजीद फहीम
      प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Read More

आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे सर के निर्देश पर 42बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा जप्त

Posted on :03-Nov-2023
आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे सर के निर्देश पर 42बल्क लीटर  हाथ भट्टी महुआ मदिरा जप्त

आबकारी वृत्त सरसींवा 

1. कायम प्रकरण - 01
2. जप्त मदिरा -  42बल्क लीटर  हाथ भट्टी महुआ मदिरा
                         लहान    32×30=960kg
3. आरोपी -       लावारिस

रायपुर : आबकारी आयुक्त सह सचिव श्री महादेव कावरे  सर  के निर्देश के तारतम्य में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रायपुर श्री अनिमेष नेताम सर एवम जिला आबकारी अधिकारी श्री एल. के. गायकवाड़  सर ज़िला बलोदाबजार के मार्गदर्शन दिनांक में 02-11-23 को  क्षीरचुआ के पिच्छे  छोटी डबरी के पास जहां से दो चढ़ी भट्टी और 15 लीटर क्षमता वाली 2 डिब्बे में 30 लीटर तथा एक अन्य 15 ली क्षमता वाली  डिब्ब में 12  लिटर  कुल जुमला 42 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 32 प्लास्टिक बोरियो में प्रत्येक क्षमता 30 किलो लगभग  कुल लहन 960 kg को  बरामद कर   छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा34(1)(क)(च ) 34(2) का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे , आबकारी मुख्य आरक्षक हीरा साय भगत का विशेष योगदान रहा।

Read More

रायपुर दक्षिण से 25 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस साथ किया कांग्रेस प्रवेश

Posted on :03-Nov-2023
रायपुर दक्षिण से 25 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस साथ किया कांग्रेस प्रवेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज नाम वापसी का अंतिम दिन है. रायपुर के दक्षिण विधानसभा से 25 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है और कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के योगदान को देखकर उन्हें समर्थन दिया है. महापौर एजाज ढेबर ने कहा, 22 ने नाम वापस लिए. आठ को पहले से मना लिया गया था. इस प्रकार अब 25 प्रत्याशियों का समर्थन महंत जी को मिला है.

राम सुंदर दास ने सभी को कांग्रेस प्रवेश कराया. उन्होंने कहा, समर्थन से अभिभूत हूं. सबका समर्थन मिला है, सबका आभार प्रकट करता हूं. आज से सभी कांग्रेस के लिए मेरे लिए काम करेंगे. इसका असर कांग्रेस पर पड़ेगा. जीत के विधानसभा जाऊंगा और समस्या का समाधान करूंगा. इसमें जाती भेद की बात नहीं है. मैं सबकी सेवा पहले भी किया हूं, अब भी करूंगा. जब योगी मठ से यसीएम बन सकता है तो मैं मठ से विधायक क्यों नहीं बन सकता

मोहम्मद मजीद फहीम
       प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Read More

रायपुर ग्रामीण में धीरेन्द्र साहू को मिल रहा जनसमर्थन व आशीर्वाद...

Posted on :02-Nov-2023
रायपुर ग्रामीण में धीरेन्द्र साहू को मिल रहा जनसमर्थन व आशीर्वाद...

रायपुर : विधानसभा चुनाव प्रचार में सभी उम्मीदवार पुरी ताकत झोंक रहे हैं, इधर रायपुर ग्रामीण जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से धीरेन्द्र साहू को जनसमर्थन व लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रभारी नारायण साहू ने बताया गुरूवार को जनसंपर्क में बोरियाकला (बड़े बोरिया) डोमा, दतरेंगा, काठाडीह, बोरिया खुर्द, कांदूल, डूंडा, सेजबहार, भनपुरी, उरकुरा, मोवा अमन नगर, आदर्श नगर व प्रेम नगर में लोगों के घर घर जाकर आशिर्वाद लिया व सघन प्रचार प्रसार किया। बता दें कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का राजनीतिक पार्टी हैं और इसे चुनाव चिन्ह के रूप में छड़ी गोटानी छाप मिला है। धीरेन्द्र साहू विगत पांच वर्षों से रायपुर ग्रामीण में लोगों की सेवा व आवाज बुलंद कर रहें हैं, क्षेत्र में लोकप्रिय चेहरा के रूप में उभरा है।

Read More

संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निरंतर 1313 दिनों से सैकड़ों बेसहारे, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

Posted on :02-Nov-2023
संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निरंतर 1313 दिनों से सैकड़ों बेसहारे, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

रायपुर : राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के आज 02 नवंबर 2023 को 1313 दिन पूरे करते हुए में फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों, मासूम बच्चों को तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म व पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। 

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए कोरोनाकाल के शुरूवाती दिनों से अपने दायित्वों का निर्वहन कर जरूरतमंदो की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सुपोषण अभियान चलाया गया। संस्था का यही उद्देश्य रहा की आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को भोजन मिले उनके मौलिक वस्तुओं की व्यवस्था हो सके, कोई भी गरीब मजदूर बेबस असहाय भूखा ना रहे और ना ही कोई भूखा सोए, इन्ही उद्देश्यों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समर्पित भाव से निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदो के बीच पहुंचकर गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है। 

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन ने सरकार के सामने रखी ये मांग, राज्य में शराब बंदी को लेकर एक ठोस कानून बनाया जाए...

Posted on :01-Nov-2023
स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन ने सरकार के सामने रखी ये मांग, राज्य में शराब बंदी को लेकर एक ठोस कानून बनाया जाए...

रायपुर :  स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन, छत्तीसगढ के द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर , मंगलवार को अल - फलाह टावर, बैरन बाज़ार, रायपुर में आने वाले विधानसभा चुनाव के परिदृश्य में  स्टुडेंट मैनिफेस्टो जारी किया गया। इसमें आने वाले चुनाव को देखते हुए छात्रों की सरकार से क्या मांगें है, आने वाले सरकार से वह क्या चाहती हैं आदि मुद्दों को उठाया गया। इसमें से मुख्य मांगें निम्न हैं - 

1) राज्य में शराब बंदी को लेकर एक ठोस कानून बनाया जाए।

2) ग्रामीण इलाकों में छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।

3) नर्सरी से कक्षा 12 वी तक के छात्रों को मुफ़्त बस सेवा उपलब्ध कराई जाए।

4) राज्य में कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए।

5) राज्य में नामांकन को लेकर सरकार द्वारा कैंपेन चलाई जाए।

6) राज्य द्वारा सभी छात्रों को चिकित्सा बीमा दिया जाए।

इसके अलावा और भी मांगो को लेकर ये घोषणा पत्र मीडिया के सामने लॉन्च किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शेख इमरान हुसैन(राष्ट्रीय सचिव, एस.आई.ओ इंडिया), रज़ा कुरैशी(प्रदेश सचिव, जमाते इस्लामी हिंद, छत्तीसगढ़) सहित एस. आई. ओ के प्रदेश अध्यक्ष - इदरीस खान मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए एस.आई.ओ के प्रदेश अध्यक्ष इदरीस खान ने इस मैनिफेस्टो को सभी पार्टी के एम.एल.ए से मिल कर, उन्हे यह घोषणा पत्र देने की बात कही। वही एस.आई.ओ के राष्ट्रीय सचिव ने भी कहा की किस तरह हम राजनैतिक पार्टियों के सामने छात्रों एवं आम जनता की आवाज़ रख सकते हैं। जमाते इस्लामी हिंद के प्रदेश सचिव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदेश में एक छात्र संगठन द्वारा छात्रों के लिए इस तरह का मैनिफेस्टो लॉन्च करना एक सराहनीय क़दम हैं।

इस प्रोग्राम में जमाते इस्लामी हिंद के रायपुर इकाई के अध्यक्ष - शेख उबैदुल्लाह, शेख अमानुल्लाह(सलाहकार परिषद मेंबर, एस.आई.ओ-छ.ग.), भिलाई इकाई के मेंबर अल्ताफ आलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

राज्य स्थापना दिवस: आज मुख्य शासकीय भवनों पर की जाएगी रोशनी

Posted on :01-Nov-2023
राज्य स्थापना दिवस: आज मुख्य शासकीय भवनों पर की जाएगी रोशनी

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2023 की रात्रि में सभी जिला मुख्यालयों एवं राजधानी रायपुर, नया रायपुर अटल नगर में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस सम्बंध में शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल, बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देश जारी किए गए हैं।

Read More

महन्त रामसुन्दर दास चांगोराभाठा की गलियों में जनसंपर्क किया, माताएं संतान को आशीर्वाद दिलाने उमड़ पड़ी

Posted on :01-Nov-2023
महन्त रामसुन्दर दास चांगोराभाठा की गलियों में  जनसंपर्क किया, माताएं संतान को आशीर्वाद दिलाने उमड़ पड़ी

रितेश ने कहा चांगोरा भाटा वीरान सुनसान स्थान था इसे राजेश्री महन्त ने बसाया है

रायपुर : दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लोगों में चर्चा का विषय बन कर रह गया है। यहां से दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वे चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गली.गली घूम कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच वे जिस भी गली से गुजरते हैं। वहां लोग उनसे आशीर्वाद लेने के लिए उनके समक्ष उपस्थित हो जाते हैं। आज चांगोराभाठा के विभिन्न गलियों में वे घूमते हुए जनसंपर्क कर रहे थे।

तभी एक माता अपने घर से निकली और उन्होंने अपने बच्चों को उनको समर्पित कर दिया और कहा कि महाराज मेरे बच्चे को आशीर्वाद प्रदान कीजिए। महाराज ने बड़े प्रेम से उसे गोद में उठा लिया और आशीर्वाद प्रदान किया। तरह तरह की बातें जनसंपर्क यात्रा में लोगों के मुख से सुनाई दे रही है। नारा लगाते हुए लोगों की भीड़ में साथ चल रहे नितेश ठाकुर ने कहा कि चांगोराभाठा एकदम वीरान क्षेत्र था यहां कोई भी आने से कतराते थे। इसे दूधाधारी मठ के इसी महाराज जी ने व्यवस्थित कराया है। जिससे इतना सुंदर बस्ती का निर्माण हुआ है एक व्यक्ति ने कहा अरे भैया ये हमारे अन्नदाता है इनको वोट देने का सौभाग्य हम सबको मिलेगा।

इनको जो वोट हम लोग देंगे वह वोट नारियल के समान है भगवान बालाजी के चरणों में समर्पित होगा। इन्हें वोट देने से हमें पुण्य मिलेगा जनसंपर्क यात्रा में हर दिन की तरह नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी पार्षद सतनाम सिंह पनाग पार्षद उत्तम साहू वार्ड अध्यक्ष मोहन साहू सुमीत दास दीपानवीन चन्द्राकर अधिवक्ता मनोज बघेल सहित कांग्रेस के अनेक गणमान्य कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।

मोहम्मद फहीम
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Read More

शंकराचार्य कॉलेज में यातायात कार्यशाला ,छात्र-छात्राओं ने सीखे यातायात के नियम।

Posted on :01-Nov-2023
शंकराचार्य कॉलेज में यातायात कार्यशाला ,छात्र-छात्राओं ने सीखे यातायात के नियम।

मनोज शुक्ला

यातायात पुलिस रायपुर 

रायपुर : जिले में लगातार सड़क हादसों में हो रही मौतों को रोकने के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूल- कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान लगातार चल रही है, इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सचिंद्र कुमार चौबे के निर्देशन में मुजगहन - सेजबहार स्थित शंकराचार्य कॉलेज में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

कार्यशाला में श्री गुरजीत सिंह उप  पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ,यातायात प्रशिक्षक टीके भोई और आरक्षक सहदेव वर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क हादसे से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने, कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनना आवश्यक है , सड़क हादसे में ज्यादातर मौत सिर में चोट लगने की वजह से होती है लिहाजा हेलमेट पहनने से मौत से बचा जा सकता है,  वाहन चलाते समय हड़बड़ी न करें क्योंकि घर में कोई आपका इंतजार कर रहा होता है , चौक - चौराहों से गुजरते समय ट्रैफिक सिग्नल्स का पालन करें, रोड मार्किंग, संकेतक , विद्युत सिग्नल के बारे में बताते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी ।

सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में लोग डरते हैं उन्हें लगता है कि घायल व्यक्ति की मदद करने से पुलिसकर्मी अनावश्यक सवाल करके परेशान करेंगे बाद में कोर्ट कचहरी का चक्कर काटना पड़ेगा लेकिन अब डरने या परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस संबंध में भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा गया है, श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने गुडसेमेरिटन के बारे में छात्र-छात्राओं को बताते हुए बिना डरे घायलों की मदद करने की अपील की। कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज के लगभग 300 छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

बता दे की शंकराचार्य कॉलेज  रायपुर में 30 एवं 31 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन के प्रति जागरूक किया गया।

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा कुल 38.35 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त

Posted on :31-Oct-2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा कुल 38.35 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

10 करोड़ रुपए से अधिक की नगद राशि और 90 लाख रुपए से अधिक की शराब की जब्ती

रायपुर : राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 29 अक्टूबर तक की स्थिति में 38 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें दस करोड़ 11 लाख रुपए की नगद राशि भी शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 29 अक्टूबर तक 30 हजार 840 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 90 लाख 87 हजार 532 रुपए है। सघन जाँच अभियान के दौरान 14 करोड़ 82 लाख 76 हजार रुपए कीमत के 184 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत नौ करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक है, भी जब्त की गई हैं। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।

Read More

Previous12...70717273747576...8081Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution