× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    सुशासन तिहार 2026 : कोडेकसा का समाधान शिविर बना जनकल्याण का मंच, 56 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

    सुशासन तिहार 2026 : कोडेकसा का समाधान शिविर बना जनकल्याण का मंच, 56 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

    आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...64656667686970...7778Next

मोवा ओवरब्रिज पर दोनों तरफ बनेंगे डिवाइडर, सिग्नलों पर जाम से मिलेगी निजात

Posted on :21-Dec-2023
मोवा ओवरब्रिज पर दोनों तरफ बनेंगे डिवाइडर, सिग्नलों पर जाम से मिलेगी निजात

मोर रायपुर एप्प में टो-व्हीकल ट्रैकिंग और व्हीकल इन्फारमेशन टैग सुविधाएं शुरू होंगी

कलेक्टर डॉ. भुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर : कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मोवा ओवरब्रिज पर दोनों ओर 50-50 मीटर डिवाइडर बनाने पर सहमति हुई। इस ब्रिज पर दोनों तरफ के चौराहों पर रेड सिग्नल की स्थिति में बड़ी संख्या में वाहन बेतरतीब तरीके से रूकने के कारण जाम की स्थिति बनती है।

दोनों तरफ 50-50 मीटर डिवाइडर बन जाने से सिग्नल रेड होने पर वाहन चालक व्यवस्थित रूप से अपनी-अपनी तरफ रूकेंगे और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। इस बैठक में एडीएम श्री एन आर साहू, डीएसपी ट्रैफिक श्री गुरजीत सिंह, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। 

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाटागांव चौक से लेकर काठाडीह चौक हनुमान मंदिर और अवंती बाई चौक से क्रिस्टल आर्केड तक डिवाइडर बनाने अथवा सड़क को दाहिने-बाएं ट्रैफिक के लिए बीच से विभाजित करने मार्कर आदि लगाने पर भी विचार किया गया। इसी प्रकार सघन आबादी क्षेत्र पचपेड़ी नाका से सरोना ओवरब्रिज तक भी डिवाइडर को तीन फीट ऊॅचा करने की भी जरूरत बतायी गई। कलेक्टर डॉ. भुरे ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शंकर नगर रोड, मालवीय रोड, एमजी रोड, बिलासपुर रोड, पुरानी बस्ती और कटोरा तालाब रोड पर विशेष रूप से दुकान के बाहर सामान निकालकर रखने और दुकानदारी करने वाले व्यापारियों तथा ठेले-खोमचों वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यहाँ देखे विडियो :- <iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/ZsdVUnBinlg?si=lKJJZAD0NrnQmWA0" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>

उन्होंने शंकर नगर एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे, पंडरी एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे और कमल विहार चौक पर जल्द से जल्द विद्युत सिग्नल शुरू करने के निर्देश भी दिए। डॉ. भुरे ने शहर के चौक-चौराहों में फ्री लेफ्ट टर्न के लिए लगाए गए स्प्रिंग पोस्ट चैनेलाइजरों के क्षतिग्रस्त होने पर भी चिंता जताई तथा क्षतिग्रस्त स्प्रिंग पोस्टों की मरम्मत करने या नए स्प्रिंग पोस्ट लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। 

मोर रायपुर एप्प में नये साल से शुरू होंगी यातायात संबंधी नई सुविधाएं- बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी के तहत संचालित मोर रायपुर एप्प में दो नई सुविधाएं भी शुरू करने पर सहमति हुई। नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को उठाने और उन्हें संबंधित थाना ले जाने की ट्रैकिंग के लिए मोर रायपुर एप्प में टो-व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम एवं व्हीकल इन्फार्मेशन टैग सुविधा शुरू किया जाएगा। ऐसी नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को टो-व्हीकल द्वारा उठाने पर संबंधित वाहन चालक अपनी गाड़ी के प्राप्ति स्थल की जानकारी मोबाईल पर ही ले सकेंगे और निर्धारित स्थान पर जाकर जुर्माना पटाकर अपनी गाड़ी छुड़ा सकेंगे। संभवतः यह दोनों सुविधाएं नगर वासियों को नए वर्ष की शुरूआत से ही मिलने लगेंगी।
 
Read More

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से सकुशल लौटे पहाड़ी कोरवा युवा

Posted on :20-Dec-2023
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से सकुशल लौटे पहाड़ी कोरवा युवा

सरगुजा के मैनपाट के 5 युवा थे बागपत में, वीडियो जारी कर मदद की अपील की थी

रायपुर : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की कार्यवाही की। 

गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल एसडीएम श्री रवि राही को उत्तर प्रदेश के बागपत भेजा। श्री राही ने बागपत जिला प्रशासन से सम्पर्क कर इन युवाओं को लेकर सरगुजा लौट आएं हैं। पांचों युवा संरक्षित जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा से हैं। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति समूह हैं। 

ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं। इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं और सरगुजा की प्रशासनिक टीम के साथ लौट रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Read More

संस्था अवाम ए हिन्द ने 1360 दिनों से सैकड़ों बेसहारे, जरूरतमंदों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया

Posted on :19-Dec-2023
संस्था अवाम ए हिन्द ने 1360 दिनों से सैकड़ों बेसहारे, जरूरतमंदों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण  किया

संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निरंतर 1360 दिनों से सैकड़ों बेसहारे, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

रायपुर : राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के 1360दिन पूरे करते हुए में फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों, मासूम बच्चों को तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म व पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। 

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए कोई भी गरीब मजदूर बेबस असहाय भूखा ना रहे और ना ही कोई भूखा सोए, इन्ही उद्देश्यों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समर्पित भाव से निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदो के बीच पहुंचकर गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है। साथ ही संस्था, द्वारा रात्रीकालीन को ठंड और शीत लहर से बचाने के लिए जरूरतमंद वृद्धजनों, महिलाओं बच्चों एवं बुजुर्गों को अस्पताल, धार्मिक स्थलों के आसपास गरीब मोहल्ले बस्तियों फुटपाथ पर जिंदगी जीने वाले लोगों को गर्म कपड़ें कंबल, शाल, स्वेटर का वितरण कर यह सेवाएं प्रदान करेगी।

Open photo

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना: आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव श्री महादेव कावरे ने ग्राउंड स्तर पर निरीक्षण किया... दिए आवश्यक निर्देश

Posted on :19-Dec-2023
प्रधानमंत्री आवास योजना: आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव श्री महादेव कावरे ने ग्राउंड स्तर पर निरीक्षण किया... दिए आवश्यक निर्देश

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना 2015 में प्रारंभ किया गया, एक मिशन है जिसका लक्ष्य भारत सरकार की सभी के लिए आवास योजना को वर्ष 2024 तक हासिल करना है। वर्ष 2015 में राज्य सरकार द्वारा अटल नगर मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरूआत की गई थी और बाद में इसे केन्द्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विलय कर दिया गया।

दिनांक 21.02.2016 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अटल नगर में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्घाटन किया। वर्तमान में इस योजना के तहत ई.डब्ल्यू.एस. एवं एल.आइ.जी. हितग्राहियों को केन्द्र के साथ- साथ राज्य सरकार से भी अनुदान राशि प्रदान कर योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया

कुल 6296 भवनो का निर्माण योजना नवीनतम टेक्नोलॉजी प्रीकास्ट से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। ई.डब्ल्यू.एस. में रू. 1.50 लाख का अनुदान केंद्र सरकार द्वारा और रू. 1.00 लाख का अनुदान मुख्यमंत्री की आवास के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा दिए जाने के फल स्वरुप लगभग रू. 4.50 लाख में रू. 3.00 लाख वार्षिक आय तक के हितग्राहियों को आवास विक्रय किया जा रहा है। इसी प्रकार एल.आई.जी. भवनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से रू. 3.00 लाख से रु.6.00 लाख तक के वार्षिक आय के हितग्राहियों को रू. 6.00 लाख तक के लोन पर 6.50% परसेंट की ब्याज सब्सिडी (जो कि वर्तमान में बंद हो गई है) और रू. 0.50 लाख राज्य सरकार के अनुदान के फल स्वरुप रू. 9.72 लाख में भवन विक्रय किया जा रहा है। भवनों की मांग पर्याप्त नहीं होने के कारण 6296 भवनों में से अब केवल 4544 भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें

मात्र 2843 भवन ही आवंटित है। 1701 भवन अभी भी शेष है

दिनांक 17.12.2023 को आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव श्री महादेव कावरे, कमिश्नर सुश्री इपफत आरा, एडिशनल कमिश्नर श्री अजीत सिंह पटेल व अन्य अधिकारीगण के साथ ग्राउंड स्तर पर निरीक्षण किया गया। सचिव महोदय द्वारा एन.आर.डी.ए. के द्वारा छोड़े गए  विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिए गए। प्रीकास्ट टेक्नोलॉजी सिस्टम से कार्य कराने में भवनों की गुणवत्ता में बढ़ोतरी हुई है। सचिव और आयुक्त महोदय ने हितग्राहियों से बात की सबने गुणवत्ता और सुविधा पर संतोष जाहिर किया अधिकारियों के द्वारा राज्य सरकार से प्राप्त होने वाले अनुदान राशि को बढ़ाये जाने की आवश्यकता से अवगत कराया तथा नया रायपुर की बसाहट को कार्यरत प्रोत्साहित करने के लिए लगभग 3500 भवनों को जी. ए.डी. के मार्फत नया रायपुर कार्यालय में कर्मचारियों को शासकीय भवन के रूप में आवंटित करने की पहल करने की ओर भी ध्यानाकर्षित कराया गया। अधिकारियों के द्वारा सेक्टर-12 सामान्य आवास योजना का भी निरीक्षण किया गया। वर्तमान में लगभग 2500 भवनों का निर्माण करते हुए आवंटित किया गया है।

Read More

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही

Posted on :18-Dec-2023
अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही

रायपुर : थाना खरोरा, विधानसभा एवं धरसींवा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब बिक्री होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी l सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर एवं थाना प्रभारी खरोरा, विधानसभा एवं धरसींवा को आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया l

 वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना  प्रभारी खरोरा, विधानसभा एवं धरसींवा के नेतृत्व में उक्त थाना की टीमों द्वारा पिछले 15 दिवस में कार्यवाही करते हुए थाना विधानसभा में 06 प्रकरण में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लीटर शराब, थाना धरसींवा में 17 प्रकरण में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 36 लीटर शराब तथा थाना खरोरा में 
16 प्रकरण में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 लीटर शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया l रायपुर पुलिस की अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है l

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Posted on :18-Dec-2023
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंहने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना त्याग पत्र प्रस्तुत किया है। जिसमें सिंह ने लिखा है कि- वर्तमान में मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूँ, किन्तु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है।

अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार की जायें।आपको बता दें आज रविवार को डॉ. रमन को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।  डॉ. रमन सिंह को 2018 में भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे लगातार पांच सालों तक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।

Read More

कांति, मालती, संतोषी, नथिया गैस चूल्हा पाकर हुई खुश

Posted on :18-Dec-2023
कांति, मालती, संतोषी, नथिया गैस चूल्हा पाकर हुई खुश

खाना बनाने में समय की होगी बचत 

रायपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत बालौद जिले के डौंडी लोहारा विकासखंड के ग्राम हरदी में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण किया गया। योजना का लाभ लेने वाली श्रीमती कांति बाई साहू, श्रीमती मालती बाई, श्रीमती संतोषी बाई, श्रीमती नथिया बाई गैस चूल्हा पाकर खुश हैं। महिलाओं ने बताया कि पहले चूल्हे में खाना बनाना पड़ता था समय भी अधिक लगता था। जिसके कारण अन्य काम करने में देरी हो जाती थी। अब चूल्हे में खाना बनाने से समय की भी बचत होगी और अपना कीमती समय अन्य कामों में लगा सकेंगी। उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

Read More

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’

Posted on :18-Dec-2023
‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’

"द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा" से साभार 

जरहागांव शिविर में 23 हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड उज्जवला योजना मिला लाभ 

सीमा को अब खाना बनाने में नही होगी परेशानी 

रायपुर : ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंर्तगत जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जहां शासन की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। 500 से अधिक हितग्राहियों ने आवेदन किया। वहीं 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा एक हितग्राही श्रीमती सीमा कश्यप को गैस चूल्हा प्रदान किया गया। सीमा ने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज शिविर में आकर उन्हें उज्जवला योजना के तहत गैस सिलैंडर और चूल्हा दिया गया है।

अब उन्हें खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। धुऑं से भी मुक्ति मिल गयी है। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

Open photo

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 322 आवेदकों ने फार्म जमा किया। वहीं स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचालय के लिए 54, उज्जवला योजना अंतर्गत गैस के लिए 90, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 03 आवेदकों सहित 500 से अधिक हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने फार्म जमा किया। इसके अलावा शिविर में 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 45 लोगों को आयुष्मान योजना के तहत पीवीसी कार्ड प्रदाय किया गया। 07 लोगों का मौके पर आधार कार्ड बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग की शिविर में 103 लोगों का ओपीडी हुआ, जिसमें से 95 लोगों का सिकल सेल की जांच की गई।

इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे - स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

Read More

नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज...

Posted on :16-Dec-2023
 नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज...

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वाधान में शनिवार 16 दिसम्बर 2023 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे।

लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय, एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे, दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकरण, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, कब्जे के आधार पर बंटवारा, दंड प्रकिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जावेगा।

Read More

प्रदेश में अब तक 35.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

Posted on :16-Dec-2023
प्रदेश में अब तक 35.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

7.87 लाख किसानों ने बेचा धान

किसानों को 7313 करोड़ रूपए का भुगतान

कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा 17.02 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। गत डेढ़ माह में अब तक राज्य के 7 लाख 86 हजार 463 पंजीकृत किसानों से 35 लाख 57 हजार 374 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 7 हजार 313.02 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सुगमतापूर्वक धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने को कहा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीफ विपणन वर्ष में धान बेचने के लिए प्रदेश के 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें कुल पंजीकृत रकबा 33.15 लाख हेक्टेयर है, वहीं 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।
   
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 35.57 लाख मीट्रिक टन धान में से 27.43 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 17.02 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
    
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 दिसम्बर को 59 हजार से अधिक किसानों से 2.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आज की धान खरीदी के लिए 76 हजार 463 टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप के तहत 28 हजार 082 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए थे।

Read More

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय को दी बधाई और शुभकामनाएं

Posted on :15-Dec-2023
राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय को दी बधाई और शुभकामनाएं

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश उन्नति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु घोषणा पत्र सौंपा

Posted on :15-Dec-2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु घोषणा पत्र सौंपा

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

Read More

सुपोषण अभियान: निर्धन, बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क पौष्टिक भोजन

Posted on :14-Dec-2023
सुपोषण अभियान: निर्धन, बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क पौष्टिक भोजन

संस्था, अवाम ए हिन्द ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से 1355 दिनों से निर्धन, बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को दिया जा रहा निःशुल्क पौष्टिक भोजन : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

No description available.

राजधानी : राजधानी की सेवाभावी सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के आज 1355वें दिन पुरे किये, जिसमें संस्था ने मानव सेवा के प्रति निरंतर अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए शहर में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले अनाथ, बेसहारों, निर्धन लाचार व्यक्तियों तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल, अम्बेडकर अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये सैकड़ों मरीजों के परिजनों को गर्म स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया। 

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कोई भूखा न रहे न भूखा सोए, इस हेतु निर्धन असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाये तथा लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को गर्म भोजन मुहैया कराकर बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये नियमित रूप से यह मानवीय कार्य संचालित किया जा रहा है।

इस मानवीय कार्य में संस्थापक, मो. सज्ज़ाद खान जी के साथ सैय्यद जाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, राजकुमार साहू, यासिर हुसैन, फराज खान एवं अन्य सदस्यगण द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

कांग्रेस सरकार की ताकतवर अफसर सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज

Posted on :14-Dec-2023
कांग्रेस सरकार की ताकतवर अफसर सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की सबसे ताकतवर अफसर रहीं सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. आज कोल लेवी मामले में सुनवाई हुई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज की है. इसके साथ ही कोर्ट ने सौम्या चौरसिया पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट में गलत तथ्य पेश करने पर जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि भूपेश बघेल सरकार में सीएम सचिवालय में उप सचिव पद पर सौम्या चौरसिया थीं.  ईडी ने अवैध कोल लेवी मामले में सौम्या को 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था, इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बिलासपुर हाईकोर्ट पहले ही याचिका खारिज कर चुका है.

क्या है मामला?
प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था. आयकर विभाग ने 2021 जून में कहा था कि ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छापेमारी के बाद 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है. हवाला लेनदेन के तहत औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से हटकर नकदी का लेनदेन हुआ है. 

सौम्या चौरसिया के घर पर फरवरी 2020 में भी छापा मारा गया था. फरवरी 2020 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित उनके करीबी सहयोगियों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी से मामला राज्य बनाम केंद्र बन गया था.

छापे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन 19 कारों को जब्त कर लिया था जिसे छापेमारी के लिए कथित तौर पर आयकर अधिकारियों ने किराये पर लिया था.

'सुपर CM' कहलाती थीं सौम्या
बीबीसी की खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजनीति और नौकरशाही में पिछले कुछ सालों में सौम्या चौरसिया, सबसे चर्चित और प्रभावशाली नाम रहा है. यहां मंत्री-विधायक और अफसरों से जुड़े हर छोटे-बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक फ़ैसले को सौम्या चौरसिया से जोड़ा जाता था. 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया कलेक्टर तो नहीं बन पाईं थीं, लेकिन 17 दिसंबर 2018 को जब भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उसके तीसरे ही दिन मुख्यमंत्री सचिवालय में बतौर उप सचिव सौम्या चौरसिया की नियुक्ति का आदेश भी जारी हो गया था. बता दें कि 15 साल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में, भारतीय राजस्व सेवा की नौकरी छोड़ कर मुख्यमंत्री सचिवालय में शामिल हुए अमन सिंह को राज्य का सबसे ताक़तवर व्यक्ति माना जाता था. 

Read More

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में है अभूतपूर्व उत्साह

Posted on :14-Dec-2023
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों  में है अभूतपूर्व उत्साह

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। राज्य के सभी जिले से लोग पहुंच रहे  हैं  लोगों ने बताया कि प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है । इस गरिमामय में शपथ ग्रहण समारोह में हम साक्षी बनने आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं ।

चिरमिरी से पहुंचे श्री अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात से ही शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने साथियों के साथ निकल गए थे। आज सुबह पहुंचे हैं। साथ ही अन्य जिले के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि राज्य के विकास में अब और तेजी आएगी। मरवाही से पहुंचे उत्तम सिंह श्याम और चेतन सिंह ने कहा कि आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। ये हमारे  लिए गौरव का पल है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण में परिवार बना साक्षी

Posted on :14-Dec-2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण में परिवार बना साक्षी

माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ ही कुटुम्बजन भी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल 

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामयी आयोजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार भी इस स्वर्णिम अवसर का साक्षी बना। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की माती जी श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। उत्साह भरे माहौल में पूरे परिवार ने लोगों के साथ आम लोगों ने अपनी खुशियां साझा की। गौरतलब है कि श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनके गृह जिले जशपुर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। साथ ही उनके गांव बगिया में लोगों ने उनके शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण देखा।
 
Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा ने कार्यभार संभाला

Posted on :14-Dec-2023
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा ने कार्यभार संभाला

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री साव और श्री शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पहुँचे रायपुर...

Posted on :13-Dec-2023
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पहुँचे रायपुर...

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रायपुर विमानतल आगमन पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, एसपी श्री प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

No description available.

Read More

CG NEWS: कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम का हो सकता है एलान...

Posted on :13-Dec-2023
CG NEWS: कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम का हो सकता है एलान...

RAIPUR: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 13 दिसंबर आज बैठक होगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दोपहर 2 बजे बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के 35 नवनिर्वाचित विधायक समेत छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस अपने विधायक दल की नेता चुन सकते हैं। प्रतिपक्ष के नाम का एलान हो सकता है। मजबूत नेता प्रतिपक्ष के लिए भूपेश बघेल का नाम चर्चा में है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी में ऐसे चार नाम सामने आ रहे हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे पहले नाम निवर्तमान भूपेश बघेल का नाम है। वहीं चरणदास महंत, उमेश पटेल और कवासी लखमा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। 

पिछली बार तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने साल 2018 में चुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष नहीं बने। डॉ. रमन सिंह विधायक के रूप में ही अपनी सेवाएं दी थीं। अब यह देखा जाएगा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहेंगे या फिर पार्टी के किसी दूसरे नेता को यह पद देंगे।  

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम में दीपावली जैसा माहौल

Posted on :13-Dec-2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम में दीपावली जैसा माहौल

रंगीन रौशनी से जगमगा उठा बगिया

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय आज शपथ लेने वाले हैं। अपने नए मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। विशेषकर मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया जो जशपुर जिले में स्थित है। वहां पर लोग उत्सव मना रहे हैं। पूरे बगिया में त्यौहार का माहौल है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। पारंपरिक नृत्य के साथ गली-मोहल्लों में लोग खुशियां मना रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ की थाप पर थिरकते कदम मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आतुर हैं। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गृह ग्राम बगिया जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत आता है। उनके शपथ ग्रहण की खुशियां लोग पटाखों की आतिशबाजी और रंगीन रौशनी की जगमगाहट के साथ दीपावली जैसे माहौल में मना रहे हैं।

Read More

Previous12...64656667686970...7778Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution