× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    सूरजपुर तहसील कार्यालय में दो दिन से बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

    सूरजपुर तहसील कार्यालय में दो दिन से बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

    औपचारिकता नही आवेदक की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता ....रेना जमील

    औपचारिकता नही आवेदक की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता ....रेना जमील

    सूरजपुर के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

    सूरजपुर के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...42434445464748...8081Next

राज्य युवा महोत्सव-2024-25

Posted on :16-Jan-2025
 राज्य युवा महोत्सव-2024-25

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

युवा महोत्सव में प्रदेश भर के युवाओं ने किया प्रतिभा का अद्भूत प्रदर्शन

राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों विभिन्न विधाओं के विजेता हुए सम्मानित

रायपुर : राजधानी रायपुर के खेल संचालनालय परिसर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव-2025 में प्रदेशभर से आए युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता के प्रदर्शन का अद्वितीय मंच प्रदान किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में राज्यभर के 3500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महोत्सव में 13 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधा में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, लाईफ स्किल विधा में कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता, युवा कृति विधा में विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, अन्य विधा में रॉकबैंड को शामिल किया गया था।

राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों विभिन्न विधाओं के विजेता हुए सम्मानित

राज्य युवा महोत्सव के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विभिन्न विधाओं में विजेता प्रतिभागियों और दल को पुरस्कृत कर उनका सम्मान बढ़ाया। युवा महोत्सव में शामिल 13 विधाओं में  विज्ञान मेला (व्यक्तिगत) में प्रथम स्थान सूरजपुर जिला के अविनाश, द्वितीय स्थान सक्ती जिला के तुषार पटेल तथा तृतीय स्थान रायगढ़ जिला की श्रुति कुमारी ने हासिल किया। चित्रकला में प्रथम स्थान महासमुंद जिला के रितिक पहरिया, द्वितीय स्थान धमतरी जिला के अवध राम कुंवर तथा तृतीय स्थान बेमेतरा जिला के घनश्याम दास ने प्राप्त किया। इसी प्रकार तात्कालिक भाषण (वक्तृत्व कला) में प्रथम स्थान राजनांदगांव जिला के नावेश चन्द्र, द्वितीय स्थान महासमुंद जिला के भैरव प्रसाद पाल तथा तृतीय स्थान सूरजपुर जिला की प्रीति सिंह को प्राप्त हुआ।

राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों विभिन्न विधाओं के विजेता हुए सम्मानित

महोत्सव में कृषि उत्पाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सक्ती जिला से मंजू चौहान एवं टीम, द्वितीय स्थान कबीरधाम जिला से लक्ष्मी कौशिक एवं टीम तथा तृतीय स्थान बलौदाबाजार-भाटापारा से प्राची पटेल एवं टीम ने हासिल किया। इसी तरह टेक्सटाईल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बस्तर से सरिता बेसरा की टीम, द्वितीय स्थान रायगढ़ जिला से गजानंद मेहर की टीम तथा तृतीय स्थान सरगुजा जिला से मान्या गुप्ता की टीम को मिला। कहानी लेखन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला की अदिति अग्रवाल एवं मानसी अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा कबीरधाम जिला की पूर्णिमा कौशिक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सामूहिक लोकगीत में प्रथम स्थान कांकेर जिला से संजना पटेल की टीम,  द्वितीय स्थान सक्ती जिला से कु. मोक्षेश्वरी की टीम तथा तृतीय स्थान दंतेवाड़ा जिला से दिपा भोगामी की टीम को मिला। कविता गायन में प्रथम स्थान सरगुजा जिले की अपूर्वा दीक्षित, द्वितीय स्थान कोरबा जिला से डिकेश्वर साहू तथा तृतीय स्थान कांकेर जिला की निरंजना पटेल को दिया गया। इसी प्रकार एकल लोकनृत्य में रायगढ़ जिले की पुष्पांजलि राठिया एवं टीम को प्रथम स्थान, कोरिया जिला के घनश्याम एवं टीम द्वितीय स्थान तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के हर्ष चन्द्राकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकनृत्य में जशपुर जिले की रिंकी भगत की टीम, द्वितीय स्थान रायपुर जिले से योगेश कुर्रे तथा तृतीय स्थान बस्तर की जितेश्वरी बघेल की टीम को मिला। एकल लोकगीत में प्रथम स्थान रायपुर से दुर्गा साहू, द्वितीय स्थान महासमुंद जिले से द्रोपती साहू तथा तृतीय स्थान मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला से विवेकजीत लहरे को दिया गया। हस्तशिल्प में प्रथम स्थान सक्ती जिले की कु. प्रतिमा कर्ष की टीम, द्वितीय स्थान बेमेतरा जिला से इन्द्रकुमार, दीपाली कुम्भाकर की टीम तथा तृतीय स्थान धमतरी जिले की रेशमी निषाद की टीम को मिला।

महोत्सव में सामूहिक साइंस मेला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नारायणपुर जिले से ऋषिराज देवांगन की टीम, द्वितीय स्थान बलौदाबाजार से नार्यन सेन की टीम तथा तृतीय स्थान महासमुंद जिले की रोशनी चौधरी की टीम को मिला। रॉक बैंड में प्रथम स्थान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से चित्रांशु सिन्हा की टीम, द्वितीय स्थान सरगुजा जिला से राहुल मंडल की टीम तथा तृतीय स्थान जांजगीर-चांपा जिले से निलेश जोगी की टीम को प्राप्त हुआ। युवा महोत्सव के इस आयोजन से राज्य के युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और उनके विचारों को राष्ट्रीय विकास के मुद्दों पर प्रकट करने का एक मंच मिला। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री पुरंदर मिश्रा, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित थे।

Read More

छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत उद्योग के उभरते सितारे अनुराग शर्मा ने युवाओं में जमाया रंग

Posted on :15-Jan-2025
छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत उद्योग के उभरते सितारे अनुराग शर्मा ने युवाओं में जमाया रंग

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा कलाकार अनुराग शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्षेत्रीय कला और संस्कृति को नए आयाम दिए हैं। मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी ने आज युवा महोत्सव में अपनी गायन से युवाओं में रंग  जमाया। युवा उनके गीतों पर झूम उठे। श्री शर्मा अपनी अद्भुत गायन शैली और अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं।

अनुराग शर्मा ने युवाओं में जमाया रंग

गौरतलब है कि अनुराग ने अपने करियर की शुरुआत क्षेत्रीय मंचों पर गायन से की थी। धीरे-धीरे, उनकी मधुर आवाज़ और छत्तीसगढ़ी गीतों के प्रति प्रेम ने उन्हें प्रदेश के युवा वर्ग में लोकप्रिय बना दिया। आज उनके ‘छत्तीसगढ़ के माटी‘, कहाँ है माता दिखत नई हो, आमा पान के पतरी और ‘मोर मया के धुन‘ जैसे हिट गीत पर युवा झूम उठे।

Read More

छत्तीसगढ़ विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

Posted on :14-Jan-2025
छत्तीसगढ़ विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में आयोजित की जा रही क्विज प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह

रायपुर :  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में जनसपंर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन रही है। इस विकास प्रदर्शनी में पिछले एक वर्ष में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों को मॉडल और छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, इसके अलावा शिल्प ग्राम भी बनाया गया है। 

छत्तीसगढ़ विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र 

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज प्रतियोगिता में युवा उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता में शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। क्विज का सही जवाब देने वाले युवाओं को उपहार भी दिए जा रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री जी से सीधे जुड़ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर बार कोड को स्कैन कर जुड़ने जागरूक किया जा रहा है, इस लिंक में मुख्यमंत्री जी के ट्यूटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, वेबसाइट, यूट्यूब से जुड़कर राज्य शासन की प्रतिदिन होने वाले आयोजनों, कार्यक्रमों, योजनाओं की सटीक और सही जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी। इस प्रयास की युवा तारीफ भी कर रहे हैं। 

साइंस कॉलेज मैदान में बनाए गए छत्तीसगढ़ शिल्पग्राम में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प कोसा, खादी आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोउद्योग, के साथ ही हस्तशिल्प, बांस शिल्प, मिलेट, हर्बल उत्पाद के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा खेल एवं युवा कल्याण रोजगार एवं प्रशिक्षण, कृषि तथा जैव प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग, स्कूल एवं उच्च शिक्षा, पर्यटन, नगरीय प्रशासन, कौशल विकास और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है।

Read More

सुपर 30 के आनंद कुमार ने दिया छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र

Posted on :14-Jan-2025
सुपर 30 के आनंद कुमार ने दिया छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रशंसा की: कहा शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुपर 30 के संस्थापक श्री आनंद कुमार ने युवाओं से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल है।  उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का उदाहरण दिया।

आनंद कुमार ने कोंडागांव से  एक छात्र के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 

युवा महोत्सव में आनंद कुमार ने युवाओं से किए गए संवाद में स्वामी विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी जी कहते थे कि युवाओं में इतनी शक्ति है कि वे असंभव को संभव बना सकते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रबल प्रयास, असीम धैर्य और लगातार मेहनत सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने यह भी कहा, जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखें। यदि आप एक बार संकल्प कर लें, तो सफलता से आपको कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व और उससे बचने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया युवाओं के समय को बर्बाद कर सकता है, लेकिन यदि इसे सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए तो यह ज्ञान का महत्वपूर्ण साधन भी बन सकता है।

Read More

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: सुब्रत साहू सहित 8 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी,देखें LIST

Posted on :13-Jan-2025
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: सुब्रत साहू सहित 8 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी,देखें LIST

IAS Transfer 2025: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2014 बैच के आईएएस कुंदन कुमार को भी वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जय प्रकाश मौर्य को माटीकला बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें हस्तशिल्प विकास बोर्ड की भी जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद यशवंत कुमार हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रभार से मुक्त होंगे।

रिमीजियुस एक्का नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव के प्रभार से मुक्त करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का संचालक बनाया गया है। आईएएस रजत बंसल को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सुशासन एवं अभिसरण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उद्यानिकी संचालक जगदीश एस. को चिराग परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद रवि मित्तल इस प्रभार से मुक्त होंगे।(एजेंसी) 

Read More

अवैध संबंध के आरोप में पति ने की पत्नी की हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on :13-Jan-2025
अवैध संबंध के आरोप में पति ने की पत्नी की हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur Crime News: रुपेश कुमार साहू ने थाना आरंग में सूचना दिया कि उसकी बहन दशोदा साहू का विवाह ग्राम गौरभाट आरंग निवासी शेखर साहू से लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था, जिनके 02 बच्चे है। पूर्व में दशोदा साहू द्वारा अपनी मां एवं भाभी को बताया गया था कि उसका पति शेखर साहू उसके चरित्र पर शंका करते हुये उसके साथ मारपीट करता था। दिनांक 06.01.2025 के दोपहर करीबन 01.00 बजे दशोदा साहू अपनी मां से फोन में बात कर रही थी उसी समय शेखर साहू दशोदा साहू से गाली गलौच कर मारपीट किया जिसे दशोदा साहू की मां सुनी थी। रात करीबन 08.30 बजे शेखर साहू ने प्रार्थी के बडे़ भाई बलीराम साहू के मोबाईल फोन में फोन कर बताया कि दशोदा को चक्कर आने से गिर गई है। जिस पर

दशोदा साहू की मां व अन्य लोग ग्राम गौरभाट पहुंचे तो मृतिका दशोदा साहू का शव घर के हाल में रखा था। पूछने पर मृतिका का पति शेखर साहू द्वारा दशोदा साहू को शौच हेतु जाते समय चक्कर आकर गिरना और अस्पताल ले जाने पर मृत्यु होना बताया गया। शेखर साहू द्वारा जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दिया गया तथा दिनांक 07.01.2025 को मृतिका के शव को अंतिम संस्कार हेतु शमशान घाट ले गये थे। सूचना प्राप्त होने पर थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार को रोकवाया गया तथा थाना आरंग में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका का पी.एम. कराया गया, पी.एम. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु गला घोटने से होना बताया गया। हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के पति शेखर साहू से पूछताछ किया गया, जिसने पूछताछ में पहले मृतिका की मृत्यु शौच जाते समय चक्कर आकर गिरने से होना।

बाद में घर के कमरे के छत के हुक से फांसी लगाने से होना बताने के साथ ही बार-बार अपना बयान बदलकर पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी शेखर साहू द्वारा अपनी पत्नि दशोदा साहू की रस्सी से गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नि मृतिका दशोदा साहू के चरित्र पर शंका करता था, कि दिनांक 06 जनवरी 2025 को दोपहर में वह खाना खाने अपने घर आया तब दशोदा मोबाईल फोन पर अपनी मां से बात कर रही थी। शेखर को लगा कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अपने कमरे में गए और

विवाद इतना बढ़ गया कि वह गुस्से में आकर रस्सी से अपनी पत्नी दशोदा साहू का गला घोट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को छुपाने के लिए वह अपने पिता, भतीजा व बहु को बुलाकर बताया कि शौच जाते समय दशोदा साहू को चक्कर आया जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई तथा अस्पताल ले जाना है कहा सभी उसकी बात मानकर कोई शक नहीं किया और एम्बुलेंश बुलाकर गांव वालो को दिखाने के नाम से दशोदा साहू के शव को ढक कर आरंग से रायपुर की ओर ले गया और वापस गांव लेकर आ गया। गांव वालो को पुलिस थाना में स्वयं सूचना दूंगा कहा और सूचना नहीं दिया। आरोपी शेखर साहू के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमंाक 19/25 धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी शेखर साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी जप्त कर कार्यवाही किया गया।गिरफ्तार आरोपी - शेखर साहू पिता कोदू राम साहू उम्र 44 साल निवासी गौरभाट थाना आरंग जिला रायपुर। (एजेंसी)

Read More

वाहन चालन के समय हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग

Posted on :10-Jan-2025
वाहन चालन के समय हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

अनिवार्य: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

रायपुर : शासकीय सेवकों द्वारा वाहन चालन के समय हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य शासन के समस्त विभागों, विभागाध्यक्ष, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक रेंज, समस्त कलेक्टर और पुलिस अधिक्षकों को अपने अधिनस्त सभी शासकीय कर्मियों को सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित करने कहा है।

छत्तीसगढ़ : वाहन चालन के समय हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग | The Voice TV

श्री अमिताभ जैन ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मोटरयान संशोधन अधिनियम 2019 में वाहन चालन के समय नियमानुसार सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग के प्रावधान के अनुसार समस्त वाहन चालकों द्वारा धारण किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा है कि सभी शासकीय सेवकों द्वारा स्वयं एवं उनके परिजन और जनसामान्य की सुरक्षा के साथ-साथ नियमों के अनुपालन की प्रतिबद्धता का आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। इसी तरह से सभी को नियमों का पालन करना आवश्यक है। जिससे सड़क दुर्घटनाएं नही हो।

Read More

छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्टील पलांट में भीषण हादसा, 4 श्रमिकों की मौत

Posted on :09-Jan-2025
छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्टील पलांट में भीषण हादसा, 4 श्रमिकों की मौत

Mungeli Kusum Factory Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोर्ड गांव स्थित कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में प्लांट की चिमनी गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों के मरने की खबर है। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र में घटी।

प्लांट प्रशासन ने शुरुआत में लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन कर्मचारियों के दबाव और शोर-शराबे के बाद रेस्क्यू टीम को अंदर जाने की अनुमति दी गई। रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है।

कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लगाया ये आरोप

स्थानीय कर्मचारियों के मुताबिक, यह हादसा प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। उनका कहना है कि प्लांट की मशीनों और संरचनाओं की समय पर जांच और मरम्मत नहीं की गई, जिसकी वजह से यह दुर्घटना घटी। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि प्लांट के विस्तार में जल्दबाजी का खामियाजा अब भुगतना पड़ा है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पीड़ितों के परिजन एकत्रित हो गए। उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। प्रभावित परिवारों ने प्लांट प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है।(एजेंसी)

Read More

अंतर्राज्यीय नशा कारोबारियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का कड़ा कदम, 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Posted on :08-Jan-2025
अंतर्राज्यीय नशा कारोबारियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का कड़ा कदम, 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Crime News: पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय तस्कर संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 20 वर्षों से नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामले लंबित थे। पुलिस ने आरोपी की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है।

तस्कर की 35 लाख रुपए की संपत्ति जब्त

नशे का अंतरराज्यीय सौदागर सुच्चा सिंह के बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है। इससे पहले इसी गिरोह की हिस्सा रही तस्कर गिन्नी उर्फ गोदावरी जांगड़े की 35 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। शहर के टिकरापारा निवासी अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर सुच्चा सिंह उर्फ संजीव छाबड़ा को पुलिस ने 27 दिसंबर को जबलपुर से गिरफ्तार किया था। वह 20 साल से इस कारोबार में संलिप्त था।

पुलिस कार्रवाई के डर से वह मध्यप्रदेश के जबलपुर में छिप कर रहते हुए कारोबार कर रहा था। इस दौरान उसने अपना अवैध कारोबार छत्तीसगढ़ ही नहीं मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा तक फैला दिया था, जिसमें करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। उसने बिलासपुर, जबलपुर, नागपुर और फरीदाबाद में प्लॉट, दुकानें और कई मकान भी खरीदा है।

इतनी संपत्ति मिली

जमीन-मकान: जबलपुर में 65 लाख का मकान, नागपुर में ₹1.08 करोड़ की और फरीदाबाद में ₹1.34 करोड़ की अचल संपत्ति
शेयर व बैंक खाते: एंजल ब्रोकिंग में ₹4.96 लाख का निवेश। इसके अलावा विभिन्न खातों में ₹7 लाख की होल्डिंग।
नकद व लेन-देन: आरोपी ने करोड़ों रुपए का लेन-देन किया, जिसमें उसने अपने माता-पिता व भाई के खातों का उपयोग किया।

ऐसे करता था नशे का कारोबार

आरोपी नशीली दवाओं को नागपुर से खरीदकर बिलासपुर सहित अन्य शहरों में सप्लाई करता था। वह अपने सप्लायर्स को फोन के माध्यम से निर्देश देता और भुगतान के लिए अपने बैंक खातों का उपयोग करता। तस्करी से अर्जित धन को वैध बनाने के लिए उसने ‘छाबड़ा कंस्ट्रक्शन’ नाम से एक फर्जी फर्म बनाया था। इस फर्म के नाम पर करोड़ों का लेन-देन किया गया। (एजेंसी)

Read More

ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित

Posted on :08-Jan-2025
ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित

दिए गए सभी काम लोक निर्माण विभाग ने किए निरस्त

Breking NEWS :  लोक निर्माण विभाग ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे दिए गए सभी कार्य निरस्त कर दिए हैं। बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर के विभागीय मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सुरेश चंद्राकर का पंजीयन निलंबित किया गया है। मुख्य अभियंता द्वारा लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत सुरेश चंद्राकर "अ" वर्ग ठेकेदार, बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रूप में समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने तथा गिरफ्तार किए जाने के कारण उसके पंजीयन को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई थी। 

मुख्य अभियंता की अनुशंसा को दृष्टिगत रखते हुए विभाग ने सुरेश चंद्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं सुरेश चंद्राकर को दिए गए सड़क निर्माण के कार्यों को लंबे समय तक बंद पाए जाने तथा कार्यों की धीमी गति के कारण उसे दिए गए सभी कार्यों को निरस्त कर दिया गया है।

Read More

छत्तीसगढ़ में मेयर चुनाव का आरक्षण वर्गवार तय, महिला उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

Posted on :07-Jan-2025
छत्तीसगढ़ में मेयर चुनाव का आरक्षण वर्गवार तय, महिला उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

रायपुर: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए महापौर पदों का आरक्षण तय हो गया है। रायपुर समेत 5 निगमों में अगली मेयर महिला होंगी। यह आरक्षण प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी के माध्यम से पूरी हुई। इसमें 14 नगर निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। अब रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिला मेयर चुनी जाएंगी।

छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं। इनमें से 10 में चुनाव होने हैं। सभी 14 निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया रायपुर में संपन्न हुई। इसके लिए लॉटरी सिस्टम अपनाया गया। इस प्रक्रिया में रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए महापौर पद आरक्षित हुए हैं। इसका मतलब है कि इन तीनों शहरों में अगली मेयर महिला होंगी।

राजधानी रायपुर में होगी महिला मेयर

रायपुर की वर्तमान मेयर एजाज ढेबर हैं। अब अगली मेयर महिला होंगी, यह तय हो गया है। इस आरक्षण प्रक्रिया से कई महिला उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन जगहों पर होंगी महिला मेयर

वहीं, बीरगांव में सामान्य महिला, दुर्ग में ओबीसी महिला, भिलाई में सामान्य महिला, बिलासपुर में ओबीसी, रायगढ़ में एससी और धमतरी सामान्य महिला के लिए है। गौरतलब है कि मेयर चुनाव में महिलाओं को आरक्षण मिलने से उनकी भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही शहर की सरकार का समीकरण भी बदल जाएगा।(एजेंसी) 

Read More

बाइक पर नशीली दवाइयाँ लेकर तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on :06-Jan-2025
बाइक पर नशीली दवाइयाँ लेकर तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजिम: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिले की फिंगेश्वर फिंगेश्वर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि 2 तस्कर बाइक से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे हैं. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज से 90 नग नशीली दवाई समेत दो पहिया जब्त कर ली है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों तस्कर ओडिशा के निवासी है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस नेफिंगेश्वर-महासमुन्द प्रमुख मार्ग लचकेरा ग्राम के तिराहा पर पहुंची और संदेही दोपहिया वाहन (हीरो वाहन H F 04 C G GY 9375 ) के आते ही उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली. इस कार्रवाई में पुलिस ने बाइक के टूल किट बॉक्स से 9 स्ट्रिप में 90 नग नशीली दवाइयां बरामद की. पुलिस द्वारा दवाइयों के संबंध में जरूरू दस्तावेज ना मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और नशीली दवाइयों समेत बाइक को जब्त कर लिया है।(एजेंसी)

Read More

"पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक से बरामद, हत्या का मामला दर्ज"

Posted on :04-Jan-2025

बीजापुर: नए साल के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता करने वाले मुकेश चंद्राकर की हत्या हो गई। आरोप है कि घटिया निर्माण की खबर की रिपोर्टिंग करने से नाराज ठेकेदार ने मुकेश को मारकर चट्टानपारा बस्ती के सेप्टिक टैंक में चुनवा दिया। मुकेश ऐसे पत्रकार थे, जो अपने यूट्यूब चैनल के जरिये बस्तर और बीजापुर में पत्रकारिता करते थे। वह एक नेशनल न्यूज चैनल से भी जुड़े थे। नक्सलवादियों के गढ़ माने जाने वाले बस्तर के जंगलों में बेखौफ घूमने वाले चंद्राकर ठेकेदार के करप्शन का शिकार बन गए। उनकी मौत की खबर आने से पहले बड़े भाई ने उनके यूट्यूब चैनल बस्तर जंक्शन पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि मेरा भाई रियल हीरो है, मुझे लगता है कि मेरा बच्चा मुझसे दूर हो गया है।

120 करोड़ की सड़क में गड्ढे दिखाने से नाराज

मुकेश एक जनवरी की शाम अचानक लापता हो गए। लापता होने के कुछ दिन पहले उन्होंने 120 करोड़ की सड़क में भ्रष्टाचार की रिपोर्टिंग की थी। उस न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि गंगालूर और हिरौली के बीच नई बन रही सड़क में कई गड्ढे हैं। बताया जाता है कि इस रिपोर्ट के आधार पर पर ही जगदलपुर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के खिलाफ जांच बैठा दी। सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर ने सुरेश चंद्रकार को दोबारा सड़क बनाने का प्रेशर बनाया। इससे ठेकेदार नाराज था। इसके बाद सुरेश चंद्रकार ने अपने छोटे भाई रितेश के जरिये लगातार जर्नलिस्ट पर मुलाकात करने का दबाव बनाया। मुकेश चंद्राकर कई दिनों तक उससे नहीं मिले।

ठेकेदार ने भाई के जरिये बुलाया और फिर...

नए साल के मौके पर रितेश किसी तरह उन्हें सुरेश चंद्रकार तक ले जाने में सफल हो गया। फिर उनका पता नहीं चला। शुक्रवार को ठेकेदार के चट्टानपारा बस्ती वाले घर के बाहर सेप्टिक टैंक में मुकेश चंद्राकर की लाश मिली। इस घर में ठेकेदार अपने मजदूरों को रखता था। पुलिस के मुताबिक, जिस टैंक में मुकेश को हत्या के बाद डाला गया था, उसके ऊपर डाला गया कंक्रीट ज्यादा पुराना नहीं था। जब पुलिसकर्मियों ने टैंक को तोड़ना शुरू तो कंक्रीट आसानी से टूट गया। मुकेश के सिर पर धारदार हथियार के जख्म मिले हैं। उनकी पीठ पर घाव के निशान हैं, जो गोली या चाकू के हमले से हो सकते हैं। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा।

एक जनवरी की शाम बड़े भाई से आखिरी मुलाकात

मुकेश के यूट्यूब चैनल बस्तर जंक्शन पर उनके भाई यूकेश ने बताया कि एक जनवरी की शाम वह आखिरी बार अपने भाई से मिले थे। अगले दिन सुबह 9.30 बजे युकेश चंद्राकर ने कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ आया। उन्हें यह सामान्य लगा क्योंकि मुकेश रिपोर्टिंग के दौरान कई बार फोन बंद रखते थे। बस्तर के जंगलों में कई बार नेटवर्क की प्रॉब्लम भी होती है। 2 जनवरी को जब आधे दिन तक खबर नहीं मिली तो युकेश ने परिचितों से संपर्क किया। इस दौरान एक अन्य पत्रकार को फोन किया तब पता चला कि मुकेश को आखिरी बार रितेश चंद्रकार के साथ देखा गया था। रितेश चंद्रकार सड़क बनाने वाले ठेकेदार सुरेश चंद्रकार का छोटा भाई है। फिर युकेश चंद्राकर ने पुलिस को अपने पत्रकार भाई मुकेश के लापता होने की सूचना दी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।

मेरा बच्चा कहां खो गया.. बड़े भाई की बातें रुला देंगी

युकेश ने अपने चैनल के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि क्या मेरे भाई का चेहरा इतना फीका है कि उसे पहचाना नहीं जा सके। मेरा भाई रीयल हीरो है। आज मुझे ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं उसका बड़ा भाई हूं। मुझे लगता है कि मेरा बच्चा मुझसे दूर हो गया है। मेरा प्यारा बच्चा कहां खो गया है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुकेश चंद्राकर के भाई ने गुमशुदगी की जानकारी दी थी। उनकी लाश ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के निजी परिसर में मिली है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। इस केस में किसी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।

शनिवार को बीजापुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी ठेकेदार का भाई रितेश चंद्राकर भी पकड़ा गया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दावा किया है कि आरोपी कांग्रेस का नेता है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का बड़ा नेता है, जिसे हर चुनाव में कांग्रेस की तरफ से बड़ी ज़िम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। (एजेंसी) 

Read More

विशाखापटनम । अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ की टीम बैठक में प्रतिनिधित्व करने के लिए रायपुर से पांडिचेरी के लिए रवाना हुई ।

Posted on :04-Jan-2025
विशाखापटनम । अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ की टीम बैठक में प्रतिनिधित्व करने के लिए रायपुर से पांडिचेरी के लिए रवाना हुई ।

रायपुर :  इस बीच में  स्टेशन विशाखापटनम में एक महिला और उसके दो बच्चों के साथ उसके पति के द्वारा मारपीट के दौरान महिला के द्वारा हमें देख कर मदद की अपील किया गया. जिसमें पूर्वी भारत के जोनल महासचिव शब्बीर अहमद के निर्देश पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव प्रद्युमन शर्मा के अनुशंसा में, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सिंघ के नेतृत्व में एवं प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल शर्मा और सहयोगी साथी सुरेंद्र कुमार के साथ मिलकर रेलवे सुरक्षा बल की टीम  के मदद से पीड़ित महिला और उसके दो बच्चों की मदद करते हुए,  दोनों पति पत्नी के विवाद में और पति के परिवार के  सहयोग से  पीड़ित महिला को बचाया गया और महिला को उसके मूल निवास डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ के लिए रवाना करने के लिए  एवं पीड़ित महिला को पति के द्वारा दिलवाए गए रकम के साथ उसे विशाखापटनम स्टेशन से रवाना होने तक,  पीड़ित महिला और उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी  रेलवे सुरक्षा बल के पास अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ टीम के अनुशंसा पर दी गई | 

इस पूरे प्रकरण के दौरान  पुलिस बल का पूर्ण रूप से सहयोग आयोग को प्राप्त हुआ जिसके लिए हम पुलिस बल का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते है । 
दिनांक 03 जनवरी 2025
स्थान विशाखापटनम 
शब्बीर अहमद 

जोनल महासचिव, पूर्वी भारत जोन, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ

Read More

महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी

Posted on :04-Jan-2025
महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

महिलाओं के बैंक खाते में 651.62 करोड़ रूपए अंतरित

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र माताओं एवं बहनों को नववर्ष पर लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 01 जनवरी 2025 को अंतरित कर दी है। इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक हितग्राही महिलाओं को 11 मासिक किश्तों में 7181 करोड़ 94 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि की जानकारी के लिए महतारी वंदन योजना का मोबाईल एप भी है. जिसे हितग्राही प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार माह जनवरी 2025 में कुल 69 लाख 69 हजार 399 हितग्राहियों को 651.62 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया गया। इन हितग्राहियों में से 60 लाख 65 हजार 160 हितग्राहियों को एक हजार रूपए के मान से 606 करोड़ 51 लाख 60 हजार रूपए की सहायता दी गयी है तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले 9 लाख 04 हजार 239 महतारियों को 45 करोड़ 10 लाख 76 हजार 400 रूपए इस प्रकार कुल 651 करोड़ 62 लाख 36 हजार 400 रूपए की सहायता राशि जारी की गयी है।

Read More

जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Posted on :03-Jan-2025
जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

CG News : बलौदाबाजार हिंसा के प्रकरण में जेल भेजे गए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का डीकेएस अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा। पिछले काफी समय से उन्हें हाईड्रोसिल, हार्निया की परेशानी को देखते हुए 27 दिसंबर को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

 रायपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि देवेन्द्र यादव को पिछले काफी समय से परेशानी थी। भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को हार्निया की समस्या है। डीकेएस अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनकी सर्जरी करनी होगी। फिलहाल सारे रिपोर्ट की जांच की जा रही है।

बता दें कि देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हुए हिंसा मामले में 17 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया था। भीड़ को उकसाने तथा हिंसा भड़काने का आरोप में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया। लेकिन, पूछताछ के लिए उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर पुलिस ने उन्हें भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया।

17 अगस्त 2024 से जेल में हैं विधायक

बलौदा बाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त 2024 को भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ाई गई। वे रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है। जेल में बंद भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव से इस दौरान मिलने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब सहित कई कांग्रेस के बड़े नेता जेल में मुलाकात करने पहुंचे थे।(एजेंसी)

Read More

फर्जी अंकसूची से नौकरी हासिल करने वाले दो प्रधानपाठक बर्खास्त

Posted on :03-Jan-2025
फर्जी अंकसूची से नौकरी हासिल करने वाले दो प्रधानपाठक बर्खास्त

CG Suspend: फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले दो प्रधान पाठक को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा दोनों पर एफआईआर दर्ज कराने और अब तक वेतन के रूप में ली गई राशि को वसूली करने का निर्देश जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बल्देवटोला में पदस्थ प्रधान पाठक अनिताप पांडेय व शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर डोंगरगढ़ में पदस्थ राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा फर्जी अंकसूची प्रस्तुत कर नौकरी पाने की शिकायत हुई थी। शिकायत बाद मामले की जांच में इसका खुलासा होने के बाद संबंधितों पर कार्रवाई करने आदेश जारी किया गया है।

माशिमं के दस्तावेज से हुआ खुलासा

शिकायत के आधार पर दोनों प्रधान पाठक से जांच टीम ने पूछताछ की, तो उन्होंने फर्जी अंकसूची देने की बात से मुकर गए। इसके बाद दोनों शिक्षकों का माध्यमिक शिक्षा मंडल से उपलब्ध कराई गई अभिलेख एवं सेवा पुस्तिका में संलग्न अंकसूची का मिलान किया गया, दोनों में भिन्नता पाई गई।

इससे खुलासा हो गया कि दोनों ही शिक्षक फर्जी अंकसूची प्रस्तुत कर नौकरी हासिल किए थे, जो कि छग सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। इसके चलते संबंधित प्रधान पाठकों को नियम 1966 के नियम 14-15 के तहत सेवा से पृथक कर दिया गया है। इसके अलावा डोंगरगढ़ बीईओ को दोनों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर भुगतान की गई राशि की वसूली करने निर्देशित किया गया है।

डोंगरगांव ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल जंतर में पदस्थ सहायक शिक्षक चंद्रशेखर तिवारी को शालेय अवधि में शराब सेवन कर आने, प्राचार्य व स्टाफ के साथ गाली-गलौज करने के अलावा महिला शिक्षकों के सामने अपशब्दों का प्रयोग किए जाने की शिकायत पर तत्काल प्रभावित निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय छुरिया निर्धारित की गई है। बताया गया कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ रोजाना देरी से स्कूल पहुंचने की भी शिकायत थी। सभी बिंदुओं पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई।

 की गई कार्रवाई
डोंगरगढ़ ब्लॉक में पदस्थ दो प्रधान पाठकों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नौकरी पाने की शिकायत हुई थी। मामले की जांच में शिकायत सही पाई गई है। उसके आधार पर दोनों के बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई है। डोंगरगांव ब्लॉक के एक शिक्षक को निलंबित किया गया है।(एजेंसी)

Read More

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने नए साल के पहले ही दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव उतरे फील्ड पर

Posted on :02-Jan-2025
जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने नए साल के पहले ही दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव उतरे फील्ड पर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखा

इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना से 50 गांवों में पहुंचेगा पेयजल, 75 करोड़ की लागत से शिवनाथ नदी का पानी पहुंचाया जाएगा

उप मुख्यमंत्री ने सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों का भी किया अवलोकन

रायपुर :  उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने आज नए साल के पहले ही दिन फील्ड पर उतरे। वे आज राजधानी रायपुर से करीब 75 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखने पहुंचे। उन्होंने दामाखेड़ा के पास ग्राम तोरा में शिवनाथ नदी के चक्रवाय एनीकट पर योजना के लिए तैयार हो रहे इंटेकवेल और ग्राम किरवई में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों कार्यों के निर्माण में तेजी लाते हुए समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भी इस दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री ने सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों का भी किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना के इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने किरवई में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की ड्राइंग-डिजाइन देखकर जल शोधन की प्रक्रिया समझी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्यों में उपयोग हो रहे सामग्रियों एवं निर्माण की गुणवत्ता की टेस्टिंग के बारे में पूछा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को दोनों साइट्स का नियमित भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साव ने निर्माण एजेंसी से कहा कि इस पूरे क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है। इससे 50 गांवों को पेयजल मिलेगा। इसके सभी घटकों का काम अच्छा होना चाहिए। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने और गांवों में टंकी निर्माण के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली।

करीब 75 करोड़ की योजना, 15 हजार परिवार होंगे लाभान्वित

अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से सिमगा विकासखंड के 50 गांवों के 15 हजार से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। शिवनाथ नदी पर तोरा गांव में बने चक्रवाय एनीकट से पानी लेकर गांव-गांव में निर्मित पानी टंकियों के माध्यम से हर घर में नल से जल की आपूर्ति की जाएगी। करीब 75 करोड़ रुपए लागत की इस योजना का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। योजना का काम इस साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

पानी टंकी पर चढ़कर गुणवत्ता देखी, महिलाओं से जलापूर्ति का लिया फीडबैक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना का भी अवलोकन किया। उन्होंने पानी टंकी पर चढ़कर निर्माण की गुणवत्ता देखी। उन्होंने गांव के घरों में जाकर नल से आ रही पानी की धार भी देखी। साव ने सरपंच, पंचों, अन्य ग्रामीणों और महिलाओं से चर्चा कर जलापूर्ति के संबंध में फीडबैक भी लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-शाम दोनों समय नल से पर्याप्त पानी आ रहा है। सड्डू में पूर्व से ही संचालित नल जल योजना के तहत 212 घरों में नल कनेक्शन दिए गए थे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में दूसरी पानी टंकी के निर्माण के बाद 292 और घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं। दोनों को मिलाकर अब गांव में 504 नल कनेक्शन हो गए हैं। टंकियों को भरने के लिए यहां दो जलस्रोत स्थापित हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि घर-घर लगे नल, गांव में स्थापित पानी की टंकियां और जलस्रोत आपके ही हैं। आप लोगों को ही इनका इस्तेमाल, संधारण, रखरखाव और सुरक्षा करनी है। योजना पूर्ण हो जाने के बाद नल जल योजना का संचालन भी ग्राम पंचायतों को ही करना है। साव के अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना और सड्डू सिंगल-विलेज योजना के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Read More

समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने 1738 दिनों से जरूरतमंदों को मुहैया कराई निःशुल्क भोजन और फल, ठंड से बचाव हेतु किया शॉल, कंबल वितरण

Posted on :01-Jan-2025
समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने 1738 दिनों से जरूरतमंदों को मुहैया कराई निःशुल्क भोजन और फल, ठंड से बचाव हेतु किया शॉल, कंबल वितरण

समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा पूरे वर्ष बीते 1738 दिनों से निरंतर जरूरतमंदों, मरीजों के परिजनों को मुहैया करा रही निःशुल्क भोजन एवं फल तथा ठंड से बचाव हेतु किया गया शॉल, कंबल वितरण : मो. सज्जाद खान, संस्थापक


रायपुर : संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में विभिन्न जनहित एवं समाजिक कार्य किए जा रहे जिसमे मुख्य रूप से संचालित सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 1738 दिनों से फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों, मासूम बच्चों को तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म व पौष्टिक भोजन, फल मुहैया कराया जा रहा है।

 

विदित रहे कि संस्था 28 वर्षों से विभिन्न जनहित एवं सामाजिक कार्य कर बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं मानव जीवन सुरक्षित करने की भरपूर कोशिश कर रही। इसी कड़ी में साल के अंतिम महीने शीतकालीन ऋतु में शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को तथा फुटपाथ, पिछ़डी बस्तियों मे जिंदगी गुजर बसर कर रहे गरीबों बेसहारे, निराश्रित, वृद्धजनों को शीतलहर से बचने बढ़ती ठण्ड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सदस्यों द्वारा शहर के अन्य जगहों, क्षेत्रों में पहुँच कर गर्म कपड़े, कम्बल वितरण किया गया तथा पुरे शीतकालीन ऋतू में संस्था द्वारा कम्बल वितरण कार्य जारी है।

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, राजकुमार साहू, वसीम अकरम, कुलविन्दर सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Read More

साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाएं छत्तीसगढ़ के शहरों को: अरुण साव

Posted on :01-Jan-2025
साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाएं छत्तीसगढ़ के शहरों को: अरुण साव

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को रोजाना वार्डों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों, सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने कहा

अटल परिसरों और नालंदा परिसरों के काम में तेजी लाने और उत्कृष्ट निर्माण के निर्देश

रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 353 नए पद मंजूर किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को रोजाना वार्डों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों में बन रहे अटल परिसरों और नालंदा परिसरों के काम में तेजी लाने और इनके उत्कृष्ट निर्माण के निर्देश दिए। श्री साव ने अधिकारियों को गंभीरता और सक्रियता से काम करते हुए राज्य के शहरों को साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने को कहा। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., विशेष सचिव आर. एक्का और संचालक कुंदन कुमार भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।  

उप मुख्यमंत्री साव ने समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए अच्छी गुणवत्ता की उत्कृष्ट मूर्ति स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल परिसर का इस तरह निर्माण करें कि शहर में इसकी विशेष पहचान और दर्शनीय स्थल बनें। उन्होंने प्रदेश के 12 शहरों में बनाए जा रहे नालंदा परिसर के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र काम प्रारंभ करने को कहा। श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि नालंदा परिसर का शानदार और आइकॉनिक निर्माण होना चाहिए। नालंदा परिसर और अटल परिसर का निर्माण सरकार के महत्वाकांक्षी कार्य हैं। उन्होंने आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को खुद इनकी मॉनिटरिंग करने और प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री  साव ने बैठक में अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत कार्यों के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत मिशन 2.0, एसटीपी निर्माण और आकांक्षी शौचालयों के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को रोजाना प्रातः भ्रमण कर निर्माण कार्यों, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने 01 जनवरी से ही इसकी शुरूआत कर शहरों में प्रकाश और सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने को कहा। साव ने इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए गंभीरता और सक्रियता से प्रतिदिन कार्यों की मॉनिटरिंग करने को कहा। इसमें किसी तरह का हीला-हवाला पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   

साव ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के निर्माणाधीन आवासों को आगामी मार्च महीने तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गरीबों का आशियाना तैयार करने का काम संवेदनशीलता से करते हुए इनका निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा।  उन्होंने किफायती आवास परियोजनाओं के तहत निर्मित आवासों का आबंटन हितग्राहियों को तत्काल करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान अनिराकृत प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर इन्हें जल्द से जल्द निराकृत करने को कहा।

साव ने नगरीय निकायों में नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ऊर्जा की अनावश्यक खपत पर रोक लगाते हुए विद्युत देयकों का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। लंबित भुगतान के कारण विद्युत देयकों पर सरचार्ज लगने की स्थिति नहीं बननी चाहिए। साव ने नगरीय निकायों में सेट-अप के पुनरीक्षण के लिए आवश्यक जानकारी संचालनालय को भेजने को कहा। उन्होंने आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सभी कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक  पुलक भट्टाचार्य सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के संयुक्त संचालक एवं नगरीय निकायों के अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

Read More

Previous12...42434445464748...8081Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution