
TNIS
रायपुर : कोरोनाकाल से ही नियमित रूप से चल रहे निःशुल्क भोजन वितरण के अंतर्गत, राजधानी की पंजीकृत सामाजिक एवं जनहित संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने आज शहर के मुख्यमार्गों, रेल्वे स्टेशन परिसर तथा धार्मिक स्थलों में निःशुल्क पौष्टिक भोजन एवं मास्क का वितरण किया।
चौवडी में काम न मिलने की वजह भूखे श्रमिकों, वृध्द महिलाओं, रेलयात्रियों और असहाय बेघरों को संस्था सदस्यों ने नशामुक्ति जागरूकता का संदेश देते हुए सम्मान पूर्वक ताजा स्वादिष्ट आहार का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक एवं पद अधिकारियों सदस्यों ने कहा कि निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले जनहित कार्यों को संचालित करने में ,आने वाली संकट तथा दुविधाओं को प्रशासनिक स्तर पर दूर करने का प्रयास किया जाए।
आज सम्पन्न इस कार्य में, संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के साथ पदाधिकारी व सदस्य पँडित अनिल शुक्ल, डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, रफीक अली, भट्ट जी, दिव्यांश शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी