![66 साल के अनिल कपूर की बॉडी देख उड़े लोगों के होश, लोगों ने कमेंट्स कर कही ये बातें... 66 साल के अनिल कपूर की बॉडी देख उड़े लोगों के होश, लोगों ने कमेंट्स कर कही ये बातें...](uploads/1701242264.jpg)
Anil Kapoor and Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म को रिलीज होने में बस अब एक दिन का समय बचा है। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन सीन्स को करने के लिए रणबीर कपूर और बॉबी दओल ने काफी दमदार बॉडी बनाई है। हालांकि इन सबसे परे अनिल कपूर की बॉडी देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि 66 की उम्र में अनिल कपूर इस तरह की फिट बॉडी कैसे बना सकते हैं।
अनिल कपूर ने शेयर की दमदार फोटो
लोग फिल्म 'एनिमल' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है लोगों में इसे लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म के रिलीज से कुछ दिन पहले अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर धूम मचा दी है। अनिल कपूर के इस पोस्ट ने उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक को हैरान कर दिया है।