
मुंबई : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर देशभर में आज यानी बुधवार को ईद मनाई जा रही है। सभी इस मौके पर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी फैन्स को ईद पर मुबारकबाद दी है। बिग बी ने ट्वीट किया, ईद मुबारक सभी को बहुत सारा प्यार।
गौरतलब है कि ईद का त्यौहार रमजान के रोज रखने बाद मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना सात मई से शुरू हुआ था और चार जून को खत्म हो गया। रमजान के महीने में रोज़ेदार सुबह सूरज निकलने से लेकर शाम को सूरज डूबने तक कुछ भी खाते पीते नहीं हैं। यहां तक की पानी भी नहीं पीते हैं। इस बार भीषण गर्मी पड़ने की वजह से रमज़ान के महीने ने रोज़ेदारों का कड़ा इम्तिहान लिया, क्योंकि पारा 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया था।
बहरहाल, सउदी अरब समेत खाड़ी के देशों में सोमवार को ईद का चांद नजर आ गया था और मंगलवार को वहां ईद मना ली गई। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत में बुधवार को ईद मनाई जाएगी। आम तौर पर सउदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद भारत में यह त्यौहार मनाया जाता है।