
राकेश यादव
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : जुन्नारदेव में भाजपा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष पद पर सद्दाम हुसैन की नियुक्ति की गई है यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष भाजपा बंटी साहू की अनुशंसा पर जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष रिजवान कुरैशी द्वारा की गई है इनकी इस नियुक्ति पर जुन्नारदेव के भाजपा जनों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, दीपेश जैन, सोनू चौहान, अंकुर रघुवंशी, विशेष चौरसिया, रोहित मिश्रा, इसराइल खान, हबीब खान ने बधाई प्रेषित करते हुए भाजपा संगठन से जुड़ कर पार्टी को लगातार आगे बढ़ाने की कामना भी की है साथ ही साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मैं अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की बात भी कही है।