Road Accident : चित्रकूट से हैरान करने वाल मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि झांसी-मिर्जापुर हाइवे 35 पर प्रयागराज से आ रही बोलेरो की सामने से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। बोलेरो में छतरपुर के कुल 11 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। सड़क हादसे में घायल हुए 5 लोगों को सीएचसी राम नगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज से लौट रहे थे बोलेरो सवार
ये पूरा मामला यूपी के रैपुरा थाने से कुछ दुरी पर मौजूद झांसी-मिर्जापुर हाइवे 35 का बताया जा रहा है। सड़क हादसे का शिकार हुए सभी लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक , सुबह करीब 5 बजे बोलेरो सवार 11 लोग प्रयागराज में अस्थि विसर्जन कर वापस छतरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो की भिड़ंत सामने आ रही ट्रक से हो गई। हादसे के पीछे की वजह चालक को अचानक झपकी लगना बताया जा रहा है।
बोलेरो में छतरपुर के लोग थे सवार
जानकारी के मुताबिक, जमुना पुत्र कामता(42), उसकी पत्नी फुला(40) , राज अहिरवार(18), आकाश(15) , नन्हे(65), हरिराम(45), मोहन (45), रामू(45) , मंगना(50) और राम स्वरूप यादव(48) सहित एक अज्ञात बोलेरों में सवार था। ये सभी लोग छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के निवासी है।सड़क हादसे में घायल हुए 5 लोगों को सीएचसी राम नगर में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।(एजेंसी)