× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...333435363738394041Next

दुरूस्त क्षेत्र नवगई में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Posted on :27-Sep-2023
दुरूस्त क्षेत्र नवगई में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

हाशिम खान 

No description available.

सूरजपुर/   कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के मार्गदर्शन तथा डॉक्टर बंटी बैरागी बीएमओ के नेतृत्व में सुदूरवर्ती क्षेत्र पंडों जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम नवगई में स्वास्थ्य शिविर सह उपचार निदान शिविर आयोजित किया गया। विकासखंड ओड़गी के सेक्टर बिहारपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र पंडों जनजाति बाहुल्य क्षेत्र नवगई में हुआ। जिसमें मौसमी बीमारियों संक्रामक रोगों के प्रकोपों के संदेहास्पद हितग्राहियों का जाँच किये गए, साथ ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र में मौसमी बीमारियों सर्दी, खांसी, बुखार के लोगों का जाँच व उपचार किया गया, किसी तरह से कोई संदेहास्पद मरीज इत्यादि के मरीज नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग बिहारपुर की पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजन करते हुए, ग्रामीण जनों को क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस पैकेट, एन्टी, बायोटिक्स, एन्टी एमटिक्स, एन्टी मलेरिया एवं आई.व्ही. फ्ल्यूड्स के साथ साथ शुगर, बीपी, नेत्र रोग उपचार, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, इत्यादि बीमारियों का उपचार किया गया।

इस दौरान डॉ. उपेंद्र सिंह चिकित्सा अधिकारी, श्री शैलेन्द्र अग्रहरी ग्रामीण चिकित्सा सहायक, शिव कुमार जायसवाल प्रभारी सेक्टर सुपरवाइजर, कुमारी उर्मिला टेकाम, सीएचओ कु. सरोजनी पैकरा, ए.एन.एम सहित क्षेत्र के मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों  के साथ अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थेे

Read More

बिश्रामपुर में हुआ शत-प्रतिशत मतदान जागरूकता कार्यक्रम

Posted on :27-Sep-2023
बिश्रामपुर में हुआ शत-प्रतिशत मतदान जागरूकता कार्यक्रम

हाशिम खान 

सूरजपुर: विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए कोयलांचल क्षेत्र बिश्रामपुर में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन, स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन तथा अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में कॉर्मेल कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल बिश्रामपुर में आयोजित किया गया। 

No description available.

जिसमें कॉर्मेल कॉन्वेन्ट स्कूल अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाला गया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्ती, बैनर, पोस्टर लिए नारा लगाते हुए प्राथमिक शाला केशवनगर के प्रांगण से प्रारंभ कर केशवनगर सतपता चौक होते हुए कार्मेल कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रांगण में एकत्रित हुए, जहां पर छात्र-छात्राओं द्वारा ई.व्ही.एम एवं व्ही.व्ही. पैट, स्वीप सूरजपुर आदि आकृतियां भी प्रदर्शित की गई तथा विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने संबोधित करते हुए प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार एवं शत-प्रतिशत मतदान का बहुत ही महत्व है। हम सबको मिलकर समस्त नगरवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा। इस संबंध में सभी छात्रों को संकल्प दिलाया गया कि आप अपने आसपास के 10-10 मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे, साथ ही मतदाता जागरूकता हेतु शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल अंग्रेजी माध्यम की प्राचार्य सिस्टर मार्लिन, हिन्दी माध्यम की प्राचार्य सिस्टर जया ग्रेस, प्रभारी प्राचार्य सिस्टर थेरिस, खेल शिक्षक श्री एस.बी. शर्मा, स्कूल के समस्त शिक्षक छात्र-छात्राओं के अलावा जनशिक्षक गौरीशंकर पाण्डेय, पंकज सिंह, दयासिंधु मिश्रा, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, मुन्ना प्रसाद सोनी, सुदर्शन दास, अजय देवांगन एवं बी.पी.ओ. साक्षरता जयराम प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा।

Read More

केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंत्योदय से प्रभावित- अनंत ओझा

Posted on :27-Sep-2023
केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंत्योदय से प्रभावित- अनंत ओझा

हाशिम खान 

भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी व शकुंतला सिंह पोर्ते ने कार्यकर्ताओं से समर्थन व आशीर्वाद का किया अपील

भाजपा नेताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव जीतने का लिया संकल्प

सूरजपुर- भाजपा जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष - प्रभारियों की बैठक नगर स्थित संडे हाउस सभागार में संभागीय चुनाव प्रभारी अनंत ओझा विधायक झारखंड प्रदेश के मुख्यआतिथ्य,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता एवं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू,प्रेमनगर भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी,प्रतापपुर भाजपा प्रत्याशी शकुंतला पोर्ते,जिलामंहामंत्री राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुई। जहाँ भाजपा नेताओं ने एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव मे लगने का संकल्प लिया।भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संभागीय चुनाव प्रभारी अनंत ओझा ने कहा कि जिले मे भाजपा कार्यकर्ता चुनावी रंग मे आ गए हैं।आप लोगों के अनुभव व उत्साह से सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।सभी पदाधिकारी प्रत्याशियों के दौरा प्रवास कार्यक्रम व्यवस्थित रुप से संचालित करें।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है आज संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल जी की जन्म जयंती है।एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर भाजपा संगठन आज इस ऊंचाई तक पहुंचा है। जब जब केन्द्र व राज्य मे भाजपा की सरकार रही है अंत्योदय के लक्ष्य मानकर काम हुए है।आज पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया है उसे सिद्धि तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है। विजय के संकल्प के साथ हम सबको को चुनाव मे लगना है। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि जिले में भाजपा के पास अनुभवी कार्यकर्ताओं की टीम है जिसके बदौलत भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। भाजपा  प्रत्याशी विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों का दौराकर कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगाएं। 

भाजपा ने प्रेमनगर अनारक्षित सीटों पर आदिवासी वर्ग को मौका दिया है ऐसे में अजजा मोर्चा की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों मे भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से क्षेत्र मे भाजपा के पक्ष मे माहौल दिखाई दे रहा है। सभी कार्यकर्ता विचार परिवार के लोगों से भी संपर्क कर उनसे चुनाव मे जुटने का आह्वान करें। वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता चुनावी राजनीति के बड़े अनुभवी हैं। सभी कार्यकर्ता परस्पर एक दूसरे का सहयोग करें और सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दी जाएगी।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और हम लोग जिले की तीनो विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। इस अवसर पर रामू गोस्वामी, पुष्पा सिंह, अशोक सिंह, थलेश्वर साहू,शशि तिवारी, सत्यनारायण जायसवाल, अजय श्याम, कपिल पाण्डेय, रविंद्र भारती, शशि सिंह, प्रदीप द्विवेदी, राजेश्वर तिवारी, कौशल सिंह, रामानंद जायसवाल, रामकरण साहू,जयप्रकाश, अजय अग्रवाल, देवधन बिझिया, सुरेंद्र राजवाड़े, लालचंद कुर्रे, राजेश तिवारी, मोहन शर्मा, सुभाष राजवाड़े, मार्तंड साहू,रामेश्वर बैस,दुर्गा शंकर, बलराम सोनी,दीपेंद्र चौहान, शिवप्रसाद सिंह, डा. चतुर्वेदी,राजकुमार गुप्ता, अक्षय तिवारी,सुनील गूप्ता, अरूण राजवाड़े , आशीष सिंह,दरोगा सिंह,सागर सिंह,हेमदास मिश्रा, संस्कार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा जन मौजूद रहे।

मंडल प्रभारियों के प्रभार में हुआ फेरबदल
जिला संगठन ने चुनावी रणनीति के तहत मंडल प्रभारियों के प्रभार क्षेत्र में फेरबदल किया है जिले के अलग -अलग मंडलो में नई लोगों को जवाबदारी सौपी गई है। नए फेरबदल में अनुभवी व युवाओं को मौका दिया गया है। नई टीम में प्रेमनगर प्रभारी रामकरण साहू,सहप्रभारी अजय श्याम, रामानुजनगर प्रभारी संदीप अग्रवाल, कपिल पाण्डेय, देवनगर शशिनाथ तिवारी, दीपक गुप्ता,सूरजपुर ग्रामीण थलेश्वर साहू,दुर्गा शंकर जायसवाल, सूरजपुर शहर शशिकांत गर्ग,अरुण राजवाड़े, विश्रामपुर पुष्पा सिंह,राजेश यादव, शिवनंदनपुर दीपेंद्र चौहान,मनमत बछाड़,लटोरी अनूप सिन्हा, हरि सिंह, भटगांव महेश्वर पैकरा, जगरेलाल यादव, भैयाथान अशोक सिंह, शीतल गुप्ता, ओड़गी रामू गोस्वामी, प्रदीप द्विवेदी, बिहारपुर शिवप्रसाद सिंह, रामनारायण यादव,जरही सुनील गुप्ता, रामधन राजवाड़े, प्रतापपुर श्रीमती शशि सिंह, गरिश पटेल बनाए गए हैं।

Read More

02 अक्टूबर को सद्भावना निवारणार्थ शिविर का आयोजन

Posted on :27-Sep-2023
02 अक्टूबर को सद्भावना निवारणार्थ शिविर का आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर: सरई पारा में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर किया जाना है। सद्भावना शिविर में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण व आम जनता जुड़े इसके लिए सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास सूरजपुर) द्वारा अपील की गई है। शिविर का उद्देश्य अस्पृश्यता निवारणार्थ जातिगत भेदभाव को दुर करने के संबंध में प्रकाश डालना है। इस अवसर पर महाविद्यालय व उ.मा.विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वाद-विवाद एवं लेखन का भी आयोजन किया जायेगा।

Read More

दैनिक उपयोग में लगने वाली सामग्रियों के किराये दर की निर्धारित सूची हुई तय

Posted on :27-Sep-2023
दैनिक उपयोग में लगने वाली सामग्रियों के किराये दर की निर्धारित सूची हुई तय

हाशिम खान 

सूरजपुर/  विधानसभा निर्वाचन 2023 प्रयोजनार्थ राजनैतिक दलों व अभ्यर्थियों, द्वारा विभिन्न मदों पर किये जाने वाले व्यय मानक दर शमियाना, पंडाल, साउण्ड सिस्टम, विद्युत सामग्री, स्टेशनरी सामग्री, कम्प्यूटर टाईप, फोटोग्राफ, वीडियोग्राफी, सील सामग्री, अन्य प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स, फ्लेक्सी, नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग्स किराया, स्वागत सामग्री, भोजन व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था इत्यादि का निर्धारण कर लिया गया है जिस पर शासन द्वारा निर्धारित जीएसटी पृथक से देय होगी।

Read More

आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को वितरित किये गये मोबाईल फोन

Posted on :27-Sep-2023
आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को वितरित किये गये मोबाईल फोन

हाशिम खान 

सूरजुपर/   कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय की मांग अनुसार सूचना प्रोद्योगिकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर के समस्त कार्यों को ऑनलाईन प्रविष्टि करने के उद्देश्य से पोषण ट्रेकर एप्प विकसित किया गया है। इस एप्प के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर संधारित समस्त पंजीयों को समाप्त कर केन्द्र की समस्त जानकारी ऑनलाईन किये जाने के उद्ेश्य से संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाईल फोन प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। भटगाँव विधान सभा अंतर्गत क्षेत्र के विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े द्वारा भैयाथान के मंगल भवन में परियोजना भैयाथान एवं ओडगी के कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा सारथी, मदनेश्वर साहू, रावेंद्र प्रताप सिंह,राजू गुप्ता,नूर आलम परियोजना अधिकारी भैयाथान एवं ओडगी समस्त पर्यवेक्षक, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, विभागीय अमला एवं बड़ी संख्या में आम जन मानस उपस्थि रहें।

Read More

कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के संबंध में दी जानकारी

Posted on :27-Sep-2023
कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के संबंध में दी जानकारी

हाशिम खान 

-सम्पत्ति विरूपण हटाने के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सूरजपुर/ विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के संबंध में तीनों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मैदानी स्तर के कर्मचारी एवं राजस्व निरीक्षक की बैठक ली गई। जिसमें उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 24 घण्टे, 48 घण्टे, 72 घण्टे के भीतर की जाने वाली संपत्ति विरूपण हटाने की कार्यवाही के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। शासकीय सम्पत्ति, शासकीय कार्यालय से राजनैतिक संबद्धता के सभी विज्ञापन, बैनर पोस्टर, फ्लैक्सी ,दीवार लेखन, राजनैतिक व्यक्तियों के फोटो आदि 24 घण्टे के भीतर हटाने की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थल जैसे-रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप, सड़क पुल के किनारे सरकारी खर्च पर लगाये गये होर्डिंग, राजनैतिक विज्ञापन, राजनीति में सक्रिय व्यक्तियों के चित्र, संदेश वाले विज्ञापन, बिजली के खंभे एवं वृक्षों पर लगाये गये बैनर पोस्टरों को 48 घण्टे के भीतर हटाया जायेगा। निजी घरों में किये गये दीवार लेखन, राजनैतिक विज्ञापन को 72 घण्टे के भीतर हटाने की कार्यवाही की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को अभी से ऐसे स्थानों को चिन्हित कर योजना बनाकर टीम का गठन करने के निर्देश दिये गये। जिससे समय सीमा के भीतर विरूपण हटाने की कार्यवाही की जा सके, इस हेतु मैदानी अधिकारी प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड का दौरा कर पंजी संधारण कर रखे कि किन-किन स्थानों से सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही की जानी है। उन्होने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिये की 72 घण्टे के बाद जिले के सभी स्थानों से इस प्रकार के सम्पत्ति विरूपण दिखाई नहीं देना चाहिए। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही केन्द्र, राज्य के सरकारी उपक्रम, स्थानीय निकाय में राजनैतिक पदाधिकारियों को दी गयी शासकीय वाहन वापस लिये जायेंगे, शासकीय वाहन का दुरुपयोग नहीं होगा। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य की सूची प्राप्त करेगें। कोई नया कार्य प्रारम्भ नहीं होगा। किसी भी प्रकार का शिलान्यास, भूमिपूजन, टेंडर नहीं होगी। सरकारी खर्चे पर सरकार की उपलब्धि संबंधी विज्ञापन जारी नहीं होगे। ऐसे विज्ञापन के प्रसारण पर तत्काल रोक रहेगी। आदर्श आचार संहिता लगते ही निर्वाचन व्यय की निगरानी करने वाली वाली समिति तत्काल सक्रिय हो जाएगी और कन्ट्रोल रूम, शिकायत प्रकोष्ठ तत्काल कार्य करना प्रारम्भ कर देंगी। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कोई भी विज्ञापन बिना पूर्व प्रमाणन के प्रसारित नहीं होगंे। सभी अधिकारियों को निर्वाचन अवधि में प्रतिदिन सम्पत्ति विरूपण रोकथाम की जानकारी समय 3 बजे तक अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय को देने का निर्देश दिये गये। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभाकक्ष में आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र पैकरा संयुक्त कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Read More

नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत, ओड़गी ब्लॉक में चलेगा 07 दिवसीय अभियान

Posted on :27-Sep-2023
नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत, ओड़गी ब्लॉक में चलेगा 07 दिवसीय अभियान

हाशिम खान 

सूरजपुर: जिले के विकासखंड ओडगी में मोतियाबिंद और अन्य नेत्र से पीड़ितों को राहत देने के लिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन व डॉ आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन पर संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। ओड़गी ब्लाक में 07 दिवसीय अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुरूआत के दौरान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजरांे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओड़गी में डॉक्टर तेरस कंवर जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व), श्री मुकेश राजवाड़े, अमित चौरसिया एवं मारूतीनंदन चक्रधारी  ऋतुराज सिन्हा नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 29 सितम्बर तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात चिन्हित नेत्र रोगियों का 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नेत्र सहायक अधिकारियों के द्वारा जांच कर उनका प्राथमिक उपचार किया जाएगा। पहले चरण में शुरू हुए इस अभियान में महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता डोर टू डोर अभियान के तहत नेत्र सर्वेक्षण किया जाएगा। जिला अंधत्व समिति के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में सर्वे के बाद मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। सीरियस केस होने पर मरीजों को रायपुर रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से जारी आदेश के तहत इस कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोतियाबिंद की बीमारी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर साल अंधत्व निवारण कार्यक्रम के जरिए इस बीमारी को दूर करने की कोशिश कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कई मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण कर उन्हें रोशनी दी जा रही है।

17 नेत्र सहायक अधिकारी जुटेंगे कार्यक्रम में
07 दिनो तक चलने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 17 नेत्र सहायक अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 29 सितम्बर को सर्वेक्षण समाप्त होने के बाद नेत्र सहायक अधिकारी अपनी टीम के साथ गांवों में जाकर वहां पर इसका जाँच करेंगे। इस काम में उनका सहयोग, बीईई, आरएमए, सुपरवाइजर, मितानिन व महिला व पुरुष ग्रामीण  स्वास्थ्य संयोजक सी.एच.ओ. उनका सहयोग करेगें डॉ. तेरस कंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी नेत्र सहायक अधिकारियों को पहले से जानकारी दे दी गई थी। कार्यक्रम के संचालन के दौरान किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु डॉ. बंटी बैरागी, बीएमओ, बीपीएम श्री सखन राम आयाम, नेत्र सहायक अधिकारी, मुकेश राजवाड़े, अमित चौरसिया, मारूतीनंदन, ऋतुराज सिन्हा, डी.एन. रवि बीईओ, दलसाय पैकरा सेक्टर सुपरवाइजर कुंवर सिंह सी.एच.ओ. संजय लहरे आर.एच.ओ, मानकुंवर लीलावती वी.सी.सुमित्रा राजवाड़े. एवं सी.एच.ओ. मितानिन सभी ग्रामीण

Read More

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

Posted on :27-Sep-2023
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

हाशिम खान 

-एक क्लिक में मुख्यमंत्री ने जिले को दी 734 करोड़ 60 लाख 48 हजार के विकास कार्यों की सौगात

- 225 करोड़ 52 लाख राशि के 166 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व 509 करोड़ 8 लाख 47 हजार राशि के 93 कार्याे का हुआ भूमिपूजन

No description available.

सूरजपुर:  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सिंगल क्लिक में सूरजपुर के जिलेवासियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 734 करोड़ 60 लाख 48 हजार के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिनमें मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 259 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत 734 करोड़ 60 लाख 48 हजार है। इन कार्यों में 225 करोड़ 52 लाख 1 हजार राशि के 166 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं  509 करोड़ 8 लाख 47 हजार राशि के 93 विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं।

No description available.
      
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि कैसे राज्य शासन नवा छत्तीसगढ़ के सतत विकास की दिशा में कार्य कर रही है। 26 जिलों में संपन्न हुए वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने सूरजपुर जिले का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने आदिवासी बाहुल्य और दूरस्थ अंचल के क्षेत्र में विशेष फोकस करना शासन की प्राथमिकता की श्रेणी में है। उन्होंने आगे कहा किसान, मजदूर और लघु वन उपज संग्रहक को हमारी योजनाओं से निःसंदेह लागू है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति शासन की प्राथमिकता है। सभी लोग आर्थिक रूप से संपन्न बने ताकि शासन के नया छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प शीघ्र पूर्ण हो, इसके लिए समावेशी विकास की अवधारणा को छत्तीसगढ़ शासन अपना रही है। छत्तीसगढ़ के सभी लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।
      
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण कार्यों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत मनरेगा कार्य के तहत विभिन्न स्थानों में बाजार शेड, पुल-पुलिया, स्टॉप डेम, चेक डेम, पहुँच मार्ग, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन जैसे 26 निर्माण कार्य शामिल है। जिसकी कुल लागत 3 करोड़ 63 लाख 89 हजार है। इसी प्रकार महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क अंतर्गत 2 करोड़ 39 लाख 40 हजार के 12 पंचायतों में प्रशिक्षण भवन निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु 4 करोड़ 50 लाख 51 हजार के 20 कार्य, लोक निर्माण विभाग  (भवन एवं सड़क ) अंतर्गत 83 करोड़ 21 लाख 71 हजार की लागत के कुल 73 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत 18 करोड़ 6 लाख 3 हजार की लागत के पुल निर्माण के 02 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 88 करोड़ 97 लाख 75 हजार की लागत से नवीन सड़क निर्माण व नवीनीकरण संधारण के 7 कार्य,  मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर विधानसभा में कुल 2 करोड़ 35 लाख 2 हजार की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग सूरजपुर अंतर्गत 9 करोड़ 56 लाख 63 हजार की लागत से जिले में जलाशय जीर्णाेद्धार के 05 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत प्रतापपुर विकास खण्ड  में 19 लाख 97 हजार की लागत से 01 सामुदायिक भवन निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग 6 करोड़ 01 लाख 44 हजार 12 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल परियोजना उपसंभाग सूरजपुर अंतर्गत 41 लाख 67 हजार की लागत से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा देवनगर हेतु 01 भवन जीर्णाेद्धार कार्य व 10 लाख 92 हजार की लागत से कार्यालय कलेक्टर परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा स्थापना 01 कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत कुल 3 करोड़ 44 लाख 48 हजार की लागत का 01 पोस्ट मैट्रिक व 01 प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास निर्माण एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अंतर्गत 2 करोड़ 73 लाख 33 हजार की लागत का लटोरी में 33/11 के.व्ही विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शामिल है।
    
इसी प्रकार भूमि पूजन कार्यों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत मनरेगा कार्य के तहत 2 करोड़ 03 लाख 65 हजार की लागत से विभिन्न स्थानों में मुक्तिधाम, सीसी रोड, सामुदायिक जल संचयन तालाब, बाजार शेड, पुलिया निर्माण जैसे 18 निर्माण कार्य शामिल है।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत 4 करोड़ 58 लाख 24 हजार रूपए के 06 भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क ) अंतर्गत 157 करोड़ 47 लाख 82 हजार रूपए की लागत के कुल 28 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत 23 करोड़ 67 लाख 72 हजार रूपए की लागत के पुल निर्माण के 04 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 28 करोड़ 4 लाख 19 हजार रूपए की लागत से वृहद पुलिया निर्माण व नवीनीकरण संधारण के 10 कार्य,  मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत कुल 5 करोड़ 44 लाख 55 हजार रूपए की लागत से सीसी सड़क सह नाली 9 निर्माण के कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग 277 करोड़ 04 लाख 89 हजार 08 कार्य, जल संसाधन संभाग सूरजपुर अंतर्गत 5 करोड़ 58 लाख 21 हजार रूपए की लागत से जिले में जलाशय जीर्णाेद्धार के 04 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 1 करोड़ 93 लाख 68 हजार रूपए की लागत से जिले के 4 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 6-6 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 25 लाख 52 हजार रूपए की लागत से बालक आश्रम भवन निर्माण के 02 कार्य शामिल हैं।
        कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव व भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल, नगर पंचायत जरही अध्यक्ष श्री बीजूदासन, (उपभोक्ता संरक्षण फॉरेम) श्री सुभाष गोयल, श्रीमती भगवती राजवाड़े, श्रीमती त्रयासों बाई जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री आई.कल्याण एलेसेला,जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम अन्य जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Read More

थाना जयनगर पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों को पकड़ा, 26300 रूपये किया जफ्त।

Posted on :26-Sep-2023
थाना जयनगर पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों को पकड़ा, 26300 रूपये किया जफ्त।

हाशिम खान 

सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर अवैध कार्यो एवं जुआ खेलने वालों पर लगातार थाना-चौकी के पुलिस की कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में बीते रात्रि को जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम पण्डोनगर में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पांचू, गौतम मण्डल, ठाकुर बाईन, गोपी राजवंशी व सुधानो मण्डल को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 26300 रूपये जप्त कर इन सभी के विरूद्व छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, एएसआई रघुवंश सिंह, वरूण तिवारी, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, बृजकिशोर ध्रुर्वा व सैनिक नोहर सक्रिय रहे।

Read More

पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियों को पकड़ा, 34100 रूपये किया बरामद।

Posted on :25-Sep-2023
पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियों को पकड़ा, 34100 रूपये किया बरामद।

हाशिम खान 

सूरजपुर : अवैध शराब, जुआ, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन जयनगर पुलिस ने ग्राम बीरपुर जंगल में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलने के मामले में 4 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। बीते दिन थाना प्रभारी को मुखबीर ने सूचना दिया कि बीरपुर जंगल में कुछ जुआडियान रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे 4 व्यक्ति तनवीर, बिहारी राम राजवाड़े, विनोद विश्वकर्मा व सुखदेव सिंह को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 33100 रूपये जप्त कर चारों के विरूद्व छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, आरक्षक दिनेश ठाकुर, श्याम सिंह, सैनिक नोहर, अकबर व जहांगीर सक्रिय रहे।

वहीं दूसरे मामले में रविवार को थाना चंदौरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर हारजीत का दाव लगाकर ग्राम मटिगड़ा में जुआ खेल रहे विनोद नायक, मुन्नीलाल, विजय, मन्नू गुप्ता, अनिल गुप्ता व राजू प्रसाद राजवाड़े को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 1000 रूपये जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा निलिमा तिर्की, एएसआई राम सिंह, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, प्रमोद लकड़ा, आरक्षक मनमोहन विश्वकर्मा, शिवभजन राजवाड़े, सूरज पाटिल सक्रिय रहे।

Read More

महिलाओ ने खेला डांडिया गणेसोत्सव मनी भक्ति भाव से

Posted on :25-Sep-2023
महिलाओ ने खेला डांडिया गणेसोत्सव मनी भक्ति भाव से

हाशिम खान 

सुरजपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तृतीय वर्ष में गणेश जी का पूजा  सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के द्वारा बिश्रामपुर नगर पंचायत छेत्र के वार्ड क्रमांक दस मुहल्ला पार्क में विधि विधान से गणेश प्रतिमा  स्थापित  किया गया एवम सुबह शाम आरती पूजन भजन कार्य्रकम नगर के पंडित आदित्य मिश्रा जी के द्वारा कराई गई  वहीं वार्ड की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर गणेशोत्सव में भाग लिया शमिति द्वारा डांडिया खेलने का कार्यक्रम आयोजित किया था

जिसमें महिलाओं ने 50 ,60 की संख्या में उपस्थिति होकर  डांडिया  खेला देर रात तक महिलाएं बच्चे बच्चीयों युवको, ने  साथ बड़े उत्साह के साथ डांस किया  वही शमिति के द्वारा दूसरे दिन  सन्तोष गुप्ता के आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में भक्ति भजन की सुमधुर गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई जिसमें दर्शको को नाचने झूमने पर विवश कर दिया पूरा वतावरण भक्ति भावमय हो गया गणेशपूजा शमिति के द्वारा प्रतिदिन सन्ध्या में महाभण्डारे का आयोजन किया गया

Read More

एमसीएमसी समिति के सदस्यों की बैठक हुई संपादित, पत्रकार बंधु भी थे उपस्थित

Posted on :23-Sep-2023
एमसीएमसी समिति के सदस्यों की बैठक हुई संपादित, पत्रकार बंधु भी थे उपस्थित

हाशिम खान 

-समिति के सदस्यों व पत्रकार बंधुओं को एमसीएमसी की भूमिका व कार्य से कराया गया अवगत

सूरजपुर :  मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी के संबंध में आज जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक रखी गई थी। जिसमें जिला स्तरीय मीडिया प्रमाण एवं निगरानी समिति के सदस्यों को विस्तार पूर्वक चर्चा कर समिति के कार्यों से अवगत कराया गया।
     
विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित विज्ञापनों एवं पेड न्यूज की निगरानी के लिए गठित एमसीएमसी समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भली भांति अध्ययन एवं उनका पालन सुनिश्चित करने की बात कही।
     
 बैठक में मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी ने प्री-सर्टिफिकेशन ऑफ एडवर्टाइजमेंट पेड न्यूज, सोशल मीडिया एक्सपर्ट की भूमिका, राजनैतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन, प्रमाणीकरण, क्या करें, क्या न करें, पूर्व प्रमाणीकरण में ध्यान देने योग्य बिन्दु, एमसीएमसी की शक्ति एवं अपील प्रक्रिया, प्रमाणीकरण के लिए आवेदन, प्रमाणीकरण के लिए समय सीमा, पेड न्यूज निर्धारण, आवेदन पत्रों का रजिस्टर, पेड न्यूज मामलों में की जाने वाली कार्यवाहियां, पेड न्यूज मॉनिटरिंग के लिए प्रक्रिया और त्वरित कार्यवाही, एसएमएस के संबंध में निर्देश, मीडिया प्रकोष्ट के कार्य, एमसीएमसी कमेटी के दायित्व, मीडिया मॉनिटरिंग, पेड न्यूज निगरानी, विज्ञापनों के प्रमाणन, विज्ञापनों के खर्च का आकलन आदि बिंदुओं पर पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से बताया।
      
 इसी सन्दर्भ में जिले के पत्रकार बंधुओ को भी बैठक में बुलाया गया था। जिन्हें मुख्य रूप से पेड न्यूज़ व फेक न्यूज़ के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए नियमावली से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्हें एमसीएमसी समिति के कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया गया ताकि वो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी सक्रिय और निष्पक्ष भूमिका निभाकर, शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपना मह्त्वपूर्ण योगदान दे सकें।
      
बैठक में अपर कलेक्टर व एमसीएमसी की नोडल श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर,  उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी बीएसएनल श्री चंद्रेश साहू, पत्रकार श्री उपेन्द्र दुबे, स्वतंत्र नागरिक श्री मयंक राजवाड़े अन्य सदस्य व पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Read More

कुदरगढ़ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Posted on :23-Sep-2023
कुदरगढ़ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर : कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम की उपस्थिति में कुदरगढ़ में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा आकृति एक्का तथा अंगीता सिंह के द्वारा ‘‘स्वच्छता जागरूकता-कचरा मुक्त‘‘ विषय पर भाषण दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्यामपति राजवाडे तथा सुनिता सोनहा एवं साथियों के द्वारा स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया गया। शासकीय महाविद्यालय ओड़गी के छात्राओं के द्वारा रंगोली तथा पीली चौहान, ज्योत्सना कुषवाहा एवं टीम के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाया गया। शासकीय महाविद्यालय ओड़गी, प्राथमिक शाला धूर तथा प्राथमिक शाला कुदरगढ़ के बच्चों द्वारा स्वच्छता मापदण्ड़ (ओ.डी.एफ.प्लस) का मानव श्रृखला बनाकर स्वच्छता का संदेष दिया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम के अगुवाई में कुदरगढ़ के सर्म्पूण मन्दिर परिषर में भ्रमण कर स्वच्छता श्रम दान किया गया और सड़क किनारे लगे दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबीन लगाने का निर्देष दिया गया। सुश्री लीना कोसम ने बताया की स्वच्छ भारत मिषन के मापदण्ड़ अनुसार अब ओ.ड़ी.एफ. से ओ.ड़ी.एफ प्लस कैटेगरी में लाने के लिए सभी को संयुक्त प्रयास की आवष्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि जैसे हमें स्वच्छ कपड़े की आवश्यकता होती है वैसी ही अपने गांव घर शहर को भी स्वच्छ रखने की आवश्यकता है। 20 माईक्रॉन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का संदेश दिया गया, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट की स्थापना किये जाने के संबंध में बताया गया।

साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीयों को कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के हाथो से सम्मानित किये गये।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री सागर सिंह, जनपद पंचायत अधिकारी रणवीर साय, तहसीदार सालिक राम गुप्ता, स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण संजय सिंह, ए.ड़ी.ई.ओ. जनक राम वर्मा, महेन्द्र कुषवाहा, संतोष राजवाड़े, कपिल मुनी गुर्जर स्वच्छ भारत मिषन, उमेष्वर साहू, राकेष गुर्जर एवं जनपद के कर्मचारीगण तथा जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, अतिथि अवधेष गुर्जर, दानी पाण्डेय, लवकेष गुर्जर, कुदरगढ़ सरपंच एवं सचिव, इन्दरपुर सरपंच एवं सचिव, बभना सरपंच एवं सचिव, धूर सरपंच एवं सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी, स्वच्छता दीदी, समूह की महिलायें एवं ग्रामीण जन कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Read More

जिले मे मनाया गया आयुष्मान दिवस

Posted on :23-Sep-2023
जिले मे मनाया गया आयुष्मान दिवस

हाशिम खान 

सूरजपुर:  आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के 5 वर्ष तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। आयुष्मान भारत दिवस के अवसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सिविल सर्जन, एवं नोडल अधिकारियों द्वारा योजना से संबंधित उपयोगिता व लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत के तहत दूसरा घटक प्रधानमंत्री जन आरोग्य है, जिससे पीएम-जय के नाम से जानते है। यह योजना 23 सितंबर 2018 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरंेद्र मोदी के द्वारा राची, झारखंड में शुरू की गई।

आयुष्मान दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आस्वाषन योजना हैै। जिसका उद्देश्य प्रति परिवार के प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज गरीब और वंचित परिवारों को मुहैया कराना जाना हैं। पीएम-जय पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त-पोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा आस्वाषन योजना है। यह योजना भारत में सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीय स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की धन राशि लाभार्थियों को मुहया कराती है।
       
पीएम-जय सेवा संस्थान अर्थात अस्पतालों में लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क प्रदान करती है। इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार स्वास्थ्य इलाज व दवाइयां मुफ्त उपलब्ध होती हैं। इस योजना के तहत परिवार के आकार, आयु या लिंग पर कोई सीमा नहीं है। इस योजना के तहत पहले से मौजूद विभिन्न चिकित्सा परिस्थितियों और गंभीर बीमारियों को पहले दिन से ही शामिल किया जाता है। पीएम-जय एक पोर्टेबल योजना है यानी की लाभार्थी इसका लाभ पूरे देश में किसी भी सार्वजनिक या निजी सूचीबद्ध अस्पताल में उठा सकते हैं।
        
इस योजना में लगभग 1395 प्रक्रियाएं और पैकिज शामिल हैं जैसे की दवाइयाँ  आपूर्ति नैदानिक सेवाएं चिकित्सकों की फीस, कमरे का शुल्क, ओ.टी और आई.सी.यू शुल्क इत्यादि जो मुफ़्त उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निजी अस्पतालों की प्रतिपूर्ति सार्वजनिक अस्पतालों के बराबर की जाती है। कार्यशाला में आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, एनसीडी, कार्यक्रम एवं आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत ऑर्गन डोनेशन किये जाने हेतु सभी व्यक्तियों को शपथ दिलाया गया। कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों व नागरिकों को ऑनलाइन ऑर्गन डोनेशन हेतु पंजीयन कराया गया।
       
जिसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए कर्मचारी एवं आम नागरिक के साथ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, नोडल अधिकारी  HWC  जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत, जिला समन्वयक  HWC   मलेरिया अधिकारी एवं जिले के नागरिक उपस्थित रहे।

Read More

स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ आयोजन

Posted on :23-Sep-2023
स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर:  जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत चन्दननगर में “स्वच्छता ही सेवा“ अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम हुआ। जिसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सरपंच जनप्रतिनिधि, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्रही शिक्षकों से जन संवाद व स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने व स्वच्छता संवाद के तहत स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करते हुये अपने आस पास एवं ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थल को साफ रखने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से जागरूकता एवं स्वच्छता शपथ का दिलाया गया।

Read More

आज विश्रामपुर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य अलौकिक दरबार

Posted on :23-Sep-2023
आज विश्रामपुर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य अलौकिक दरबार

हाशिम खान

नवम श्री श्याम अखाड़ा का होगा आयोजन

सूरजपुर : श्री श्याम अखाड़ा को श्याम प्रेमियों का अद्भुत प्यार मिलता रहा है पिछले वर्ष कोरबा क्षेत्र के जंगलो के बीच आयोजित ग्राम बुंदेली में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम श्री श्याम अखाड़ा के सभी सहयोगियों के सानिध्य में श्याम प्रेमियों के अद्भुत प्यार से संपन्न हुआ था.

गौरतलब है की इस वर्ष भी नवम श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे विश्रामपुर शहर के अग्रसेन भवन में आज 23 सितंबर को किया जा रहा है जिसमें श्याम जगत के जाने-माने कलाकारों द्वारा बाबा श्याम का गुणगान किया जाएगा. इसी घड़ी में बाबा श्याम को सर्वाधिक प्रिय सूरजगढ़ के श्री हजारीलाल जी इंदौरिया के पावन सानिध्य में श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन किया जाएगा. जिसमें भजनों के लिए बाहर से आमंत्रित किए गए

विशेष ख्यातिप्राप्त कलाकारों में अबोहर से भजन प्रवाहक मयंक अग्रवाल, जयपुर से रजनी राजस्थानी एवं लव अग्रवाल कोलकाता से अपने सुमधुर भजनों से बाबा श्याम की भक्ति में विश्रामपुर सहित आसपास के जिलों से पधारे श्याम प्रेमियों को आनंदित करेंगे, वहीं दूसरी ओर श्री श्याम अखाड़ा के द्वारा कार्यक्रम के लिए भव्य दरबार सजाया गया है. इस कार्यक्रम में बाबा श्याम की अखंड ज्योत, छप्पन भोग एवं चुनरी उत्सव के आयोजन के साथ ही श्री श्याम रसोई भी निर्वाण रूप से चलती रहेगी जहां श्याम प्रेमी हजारों की संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे. श्री श्याम अखाड़ा के सदस्यों ने विश्रामपुर, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों के सभी श्याम प्रेमियों को इस भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया है.

Read More

जिला पंचायत के संबंधित अधिकारियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से किया इनकार

Posted on :22-Sep-2023
जिला पंचायत के संबंधित अधिकारियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से किया इनकार

हाशिम खान 

सूरजपुर: कतिपय समाचार माध्यम से जिला पंचायत के दो अधिकारियों के कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठाया गया था। इसे संबंधित अधिकारियों द्वारा निराधार बताया गया है। डीएमएम (एनआरएलएम) व (डीपीएम एनआरएलएम) ने इस विषय पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ऐसी कोई भी घटना, घटित नहीं हुई है।

Read More

विद्यालयों में कबाड़ से जुगाड़ टी.एल.एम. मेला का हुआ आयोजन

Posted on :22-Sep-2023
विद्यालयों में कबाड़ से जुगाड़ टी.एल.एम. मेला का हुआ आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर/  आज संयुक्त रूप से संकुल नवापारा, कन्या, बालक के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के विद्यालयों कबाड़ से जुगाड़ टी.एल.एम. मेला आयोजित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप चंद्राकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार पोर्ते एव विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल के निर्देश में संकुल केंद्र नवापारा में इस प्रदर्शनी में संकुल के प्राथमिक शाला के 13 विद्यालय और माध्यमिक शाला के 9 विद्यालय ने अपनी सहभागिता निभाई कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा कार्यालय से बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े एवं रिटायर्ड संकुल प्रभारी दयानंद चौबे संकुल समन्वयक अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, अनुज नारायण दुबे, जितेंद्र साहू की उपस्थिति में हुआ। विकासखंड से आए बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कबाड़ से जुगाड़ मेले की प्रशंसा की तथा टीएलएम जो बनाए गए हैं उसकी तारीफ करते हुए उन्होंने शिक्षकों से कहा इस सामग्री का की सार्थकता तभी है जब आप अपने विद्यालय में इन मॉडलों के दिखाकर बच्चों की जिज्ञासा का समाधान करें।  सभी विद्यालयों ने विज्ञान गणित प्रौद्योगिकी के मॉडलों और और टीएलएम का प्रदर्शन किया सभी स्टालों का सूक्ष्म निरीक्षण निर्णायक व्याख्याता प्रवीण कच्छप, मन्नवर हुसैन अंसारी, अमित जायसवाल ने किया। मेले में संकुल केन्द्र नवापारा से प्रथम मा.शा.कन्या नवापारा द्वितीय मा.शा. केजीबीव्ही सूरजपुर संकुल केंद्र बालक से प्रथम प्राथमिक शाला तुरियापारा, द्वितीय माध्यमिक शाला बालक सूरजपुर संकुल केंद्र कन्या सूरजपुर से प्रथम प्राथमिक शाला पंचमंदिर द्वितीय प्राथमिक शाला बालक बड़कापारा विद्यालय रहे। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को प्रशस्ति और समस्त विद्यालय को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।

    कार्यक्रम राजकुमारी राजवाडे, ज्योति साहू, स्वाति रानी सांत्रा, काजल पटेल, रवि बाबू कौशिक, बालेश्वर प्रसाद साहू, प्रदीप कुमार राय, कल्पना मैती, रजनी गुप्ता, प्रकाश सोलंकी, अरुण जायसवाल, शशि कला साहू, पदमलोचन पटेल, सरिता यादव, रीता सरकार, विकास कुमार राज, संजय शांडिल्य, छोटे लाल ठाकुर, नवीन गिद्ध, भावना सिंह, माधव प्रसाद पटेल, प्रेम कुमार जायसवाल, आदित्य शर्मा, दिलीप पटेल, पंकज कौशिक, सुनील चौधरी, कौशल प्रसाद चन्द्रा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Read More

रीपा खोपा में प्लास्टिक बॉटल व पेंट जार निर्माण इकाई द्वारा समूह की महिलाओं के जीवन में आई खुशियां

Posted on :22-Sep-2023
रीपा खोपा में प्लास्टिक बॉटल व पेंट जार निर्माण इकाई द्वारा समूह की महिलाओं के जीवन में आई खुशियां

हाशिम खान 

सूरजपुर:  रीपा खोपा गौठान में आर्षिवाद स्वंय सहायता समुह की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक बॉटल एवं पेंट जार निर्माण इकाई स्थापित कर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। आर्षिवाद स्वंय सहायता समुह के रमित, लिची राजवाड़े, सावित्री, रामलक्ष्मण, दिनेष, पार्वती, सरोज, चन्द्रवती राजवाड़े के द्वारा प्रषिक्षण प्राप्त किया गया। इस इकाई के माध्यम से समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का नया आयाम हासिल हुआ है। जिसमें वह अपने और अपने परिवारों की आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। इससे पहले समूह की महिलाओं द्वारा गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा था। जिसमें 1 लाख 04 हजार 882 रुपये का आमदनी हुआ है, जिससे महिलाओं का परिवारों की आर्थिक स्थिति में पहले से काफी बदलाव आया है एवं आत्म निर्भर बन गई है। प्लास्टिक बॉटल बनाकर दुकानों में एवं घरेलू उपयोग में उपयोग किया जा रहा है, रीपा के तहत घरेलू महिलाएं सफल उद्यमी बनकर उभर रहे है और आर्शीवाद समूह की महिलाओं को स्तरों का नया आयाम हासिल हुआ है। संबंधित क्षेत्रों में बॉटल का डिमांड अत्यधिक मात्रा में हो रही है पहले समूह की महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी। लेकिन आज रीपा में कार्य मिलने पर इनकी इच्छा और बढ़ गई तथा कामों में रूची लेकर कार्याे में अधिक समय देकर काम कर रही है व स्वयं आत्म निर्भर बनकर अच्छा आमदनी हो रही है।

Read More

Previous12...333435363738394041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution