× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...28293031323334...4041Next

हस्ताक्षर अभियान एवं भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के द्वारा दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Posted on :11-Oct-2023
हस्ताक्षर अभियान एवं भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के द्वारा  दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

हाशिम खान 

सूरजपुर : जिले में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में जिला चिकित्सालय में नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं के लिए भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान  कर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्र छात्राओं को गतिविधि के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और भविष्य में आने वाली परेशानियों को बेहतर ढंग से हल करना था।
 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस.सिंह  ने कहा : शारीरिक स्वास्थ्य की भांति मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और इस दिशा में सतर्क रहना अति आवश्यक है। एक सबसे बड़ी चुनौती लगातार वैश्विक महामारी कोरोनाकाल के बाद सामने आए हालातों में हर उम्र ,वर्ग व क्षेत्र के अच्छे खासे पढ़े-लिखे, शिक्षित वर्ग भी  मानसिक समस्याओं के इलाज या लक्षण के प्रति सर्तक नहीं है।अनेक लोग मन की बीमारी को स्वीकार ही नहीं कर पाते हैं और यही वजह है कि इसके उपचार में देरी होती है।अगर मानसिक तनाव या नींद में कमी, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखे या अनुभव करें तो तत्काल नजदीकी अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक से खुलकर अपनी समस्या को जाहिर करें, जिससे उपचार सुविधा निशुल्क तौर पर उपलब्ध होगी।

Read More

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सूरजपुर पुलिस व प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

Posted on :10-Oct-2023
आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सूरजपुर पुलिस व प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

हाशिम खान 

सूरजपुर। चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार, 09 अक्टूबर को सूरजपुर पुलिस व प्रशासन ने शहर में फ्लेग मार्च निकाला। फ्लेग मार्च संयुक्त जिला कार्यालय  सूरजपुर से शुरू होकर बैकुंठपुर रोड, भैयाथान रोड, केतका रोड होते हुए विश्रामपुर जयनगर के बाद थाना विश्रामपुर में पहुंचा। सूरजपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के नेतृत्व में निकले मार्च में थाना-चौकी सहित पुलिस लाईन के भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों ने भाग लिया। 2023 चुनाव में आचार संहिता लागू होते ही सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए है और जनता में विश्वास कायम करने और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से फ्लेग मार्च निकाला गया है। पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल देखा गया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, एसडीएम रवि सिंह, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, तहसीलदार डॉ. वर्षा बंसल डीएसपी नंदिनी ठाकुर, महालक्ष्मी कुलदीप, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैंकरा, अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा, थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौस, यातायात प्रभारी सुनील सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।

Read More

कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक हुई संपादित

Posted on :10-Oct-2023
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक हुई संपादित

हाशिम खान 

No description available.

सूरजपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए आम निर्वाचन की घोषणा आज कर दी गई है। इसी परिपेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष / प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित रखी थी। जिसमें निर्वाचन की गतिविधियों के संबंध में उपस्थित जनों को जानकारी मुहैया करायी गयी। जिसमें उन्हें बताया कि सूरजपुर जिले में 01 पूर्ण एवं 03 विधानसभा आंशिक है इस प्रकार सूरजपुर जिले  में 04 विधानसभा क्षेत्र क्रमशः 04 प्रेमनगर, 05 भटगांव (300 मतदान केंद्र सूरजपुर जिले एवं 06 मतदान केंद्र सरगुजा जिले के) एवं 06 प्रतापपुर (152 मतदान केंद्र सूरजपुर जिले के एवं 144 मतदान केंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज के) तथा विधानसभा क्षेत्र 10 अम्बिकापुर के 01 मतदान केंद्र (03 गेतरा) सूरजपुर में शामिल है। जिले में कुल 728 मतदान केंद्र है। ( शहरी 53 ग्रामीण 675) निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 प्रतापपुर विधानसभा के सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। शेष विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर एवं 05 भटगांव सामान्य सीट है। इसके साथ ही निर्वाचन के गतिविधियों के तहत निर्वाचन गतिविधियां में निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 21 अक्टूबर 2023, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का तिथि 31 अक्टूबर 2023, नाम वापसी की अंतिम तिथि 02 नवम्बर 2023, मतदान तिथि 17 नवम्बर 2023, मतगणना की तिथि 03 दिसम्बर 2023 तथा निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 05 दिसम्बर 2023 को निर्धारित की गई है।

इस बैठक में राजनैतिक दलों के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा पर कलेक्टर ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted on :10-Oct-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा पर कलेक्टर ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस

हाशिम खान 

सूरजपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए आम निर्वाचन की घोषणा आज कर दी गई है। इसी परिपेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में  पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता की। जिसमें निर्वाचन की गतिविधियों के संबंध में उपस्थित जनों को जानकारी मुहैया करायी गयी। जिसमें उन्हें बताया कि सूरजपुर जिले में 01 पूर्ण एवं 03 विधानसभा आंशिक है इस प्रकार सूरजपुर जिले  में 04 विधानसभा क्षेत्र क्रमशः 04 प्रेमनगर, 05 भटगांव (300 मतदान केंद्र सूरजपुर जिले एवं 06 मतदान केंद्र सरगुजा जिले के) एवं 06 प्रतापपुर (152 मतदान केंद्र सूरजपुर जिले के एवं 144 मतदान केंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज के) तथा विधानसभा क्षेत्र 10 अम्बिकापुर के 01 मतदान केंद्र (03 गेतरा) सूरजपुर में शामिल है। जिले में कुल 728 मतदान केंद्र है। ( शहरी 53 ग्रामीण 675) निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 प्रतापपुर विधानसभा के सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। शेष विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर एवं 05 भटगांव सामान्य सीट है। इसके साथ ही निर्वाचन के गतिविधियों के तहत निर्वाचन गतिविधियां में निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 21 अक्टूबर 2023, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का तिथि 31 अक्टूबर 2023, नाम वापसी की अंतिम तिथि 02 नवम्बर 2023, मतदान तिथि 17 नवम्बर 2023, मतगणना की तिथि 03 दिसम्बर 2023 तथा निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 05 दिसम्बर 2023 को निर्धारित की गई है।      

इस बैठक में पत्रकार बन्धु एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

आदर्श आचार संहिता लगते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक राजनीतिक दल के प्रचार सामग्री हटाने की जा रही कार्रवाई

Posted on :10-Oct-2023
आदर्श आचार संहिता लगते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक राजनीतिक दल के प्रचार सामग्री हटाने की जा रही कार्रवाई

हाशिम खान

विधानसभा आम निर्वाचन 2023: जिले में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई

चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक राजनीतिक दल के प्रचार सामग्री हटाए जा रहे हैं।

सूरजपुर: विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज 09 अक्टूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किये जाने से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के आदेशानुसार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले के नगरीय क्षेत्र एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सार्वजनिक स्थल तथा शासकीय भवनों में लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स, एलईडी तथा अन्य प्रचार सामग्रियों को 24 घण्टे भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम 48 घंटे में सभी सार्वजनिक संपत्तियों से विरूपण हटाने की कार्यवाही जाएगी। प्रथम 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से विरूपण हटाया जाएगा।
       
उल्लेखनीय है कि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के कार्य में लगे शासकीय कर्मचारियों द्वारा फ्लेक्स बैनर पोस्टर आदि हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सूरजपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से लेकर जिले के सभी नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए विभागीय कर्मचारी संपत्ति विरूपण का कार्य पूरा कर रहे हैं। सभी चौक चौराहे से एवं सार्वजनिक स्थान से बैनर पोस्टर जैसे प्रचार सामग्रियों को हटाया जा रहा है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही संबंधित अधिकारी के मार्गदर्शन में हो रही है।

   उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन कराने की घोषणा 09 अक्टूबर को हो चुकी है। घोषणा दिनांक से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।

Read More

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सूरजपुर जिले में धारा-144 लागू ...(video)

Posted on :10-Oct-2023
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सूरजपुर जिले में धारा-144 लागू ...(video)

हाशिम खान 

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिले में धारा-144 प्रभावशील

सूरजपुर/  निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी राजनीतिक दलों और शासकीय अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू कर दी है। चुनाव संपन्न होते तक यह धारा जिले में प्रभावशील रहेगी। शस्त्र धारियों को अपना अस्त्र-शस्त्र संबंधित थाने में जमा कराने कहा गया है। जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बन्दूक, रायफल, भाला, बरछा, लॉठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान, आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभाओं, रैली, जूलूस एवं अन्य स्थानों पर नहीं चलेगा।

यहां देखें video-

कोई भी राजनीतिक या अभ्यर्थी शस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा। जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के न तो कोई सभा करेगा। न ही कोई रैली या जुलूस निकाल सकेगा और न ही कोई धरना देगा। यह आदेश शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। जिन्हें अपने कार्य संपादन के लिए लॉठी या शस्त्र रखना आवश्यक है। यह आदेश उन शासकीय कर्मचारियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें चुनाव मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था, लंगड़ापन होने के कारण सहारे के रूप में लॉठी रखना आवश्यक होता है। यह आदेश का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति, दल, भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय होगा। प्रकरण के तथ्यों एवं परिस्थतियों को देखते हुए इस आदेश के संबंध में संबंधितों को सूचना पत्र जारी कर सुनवाई सम्यक रूप से संभव नहीं है। अतः यह आदेश एक पक्षीय पारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशाली हो गया है। निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक सूरजपुर जिले में प्रभावशील रहेगा।

Read More

सरगुजा संभाग में कांग्रेस-भाजपा से साहू समाज ने मांगा टिकट....

Posted on :10-Oct-2023
सरगुजा संभाग में कांग्रेस-भाजपा से साहू समाज ने मांगा टिकट....

हासिम खान

सूरजपुर : जिले के रेस्ट हाऊस में साहू समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और भाजपा से संभाग में एक सीट पर टिकट की मांग की है। साहू समाज बीते कई वर्षों से सरगुजा संभाग से प्रतिनिधित्व करने का मांग करते रहे हैं।लेकिन समाज को दोनो राजनीतिक दलों ने अवसर नहीं दिया है जबकि आगामी विधानसभा में समाज ने प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक  टिकट की मांग करते रहे है।

जहां भाजपा ने संभाग की कई सीटों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है लेकिन समाज को अवसर नहीं मिला। संभाग के  बैकुंठपुर विधानसभा में मजबूत है , यहां समाज के लगभग 26 हजार वोटर है, इसी तरह प्रेमनगर में 36 हजार, भटगॉंव में 17 हजार, अम्बिकापुर में 14 हजार, मनेन्द्रगढ़ में 13 हजार, भरतपुर सोनहत में 12 हजार सामाजिक वोटर है। पूरे संभाग में 1 लाख 20 हजार से ज्यादा वोटर है और हम संभाग की हर सीट पर जीत हार तय करते है। उन्होंने कहा कि यदि हमको बैकुंठपुर विधानसभा से बीजेपी टिकट देती है तो हम सब समाज को लेकर इस सीट पर जीत दर्ज करवा कर दिखाएंगे, न सिर्फ बैकुंठपुर बल्कि पूरे संभाग में भाजपा को जीत दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे, पर यदि हमको टिकट नही देती है पार्टी का नुकसान होगा।

हो सकता है साहू समाज अपना निर्दलीय प्रत्याशी भी उतार दे, उन्होंने कहा कि अभी समय है दोनो पार्टी हमारे प्रस्ताव पर विचार कर ले, कांग्रेस ने अभी टिकट की घोषणा नही की है यदि कांग्रेस सरगुजा संभाग से हमे एक सीट पर टिकट देती है तो पूरे संभाग की सीटों पर साहू समाज उनका समर्थन करेगा। दोनो राजनीतिक दल इस बात को जान ले। उन्होंने कहा कि ये पहली प्रेस वार्ता है इसका सिलसिला जारी रहेगा और हमारी रणनीति समाज समय समय पर अवगत कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा किसी भी पार्टी का विरोध नही है।

हमारी मांग को दोनो दल समझे और हमारे साथ हमारे समाज की शक्ति को देखते हुए टिकट दे। बीते चुनाव में दो दो मंत्रियों ने हमारी ताकत देख ली है यदि फिर देखना चाहते है तो हम तैयार है। इस दौरान जिला अध्यक्ष जोखन लाल साहू,संभागीय अध्यक्ष गैबी नाथ साहू, संरक्षक मार्तंड साहू,जिला महामंत्री अशोक साहू,महेंद्र साहू,जिला अध्यक्ष युवाप्रकोष्ट सौरभ साहू,प्रवक्ता सुनील साहू,संतोष साहू,तहसील अध्यक्ष मनी प्रताप साहू,निरज साहू ,छोटू साहू,प्यारे साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे।

Read More

बेवा महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश हत्या की संभावना

Posted on :10-Oct-2023
बेवा महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश हत्या की संभावना

हाशिम खान 

सुरजपुर : नगर के अग्रसेन वार्ड क्रमांक 12 स्थित भट्ठापारा मोहल्ले में 40 वर्षीया विधवा महिला की घर के अंदर संदिग्ध हालात में लाश मिली है। प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला माना जा रहा है। भट्टा पारा बस्ती निवासी सुषमा सारथी पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह 40 वर्ष शराब बनाकर बेचने और पीने की आदी थी। उनके घर में गैर मर्दों का अक्सर जाना आना होता था।

Read More

डौंडी लोहारा विधानसभा से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भारतीय सेना से सेनानिवृत जवान

Posted on :09-Oct-2023
 डौंडी लोहारा विधानसभा से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भारतीय सेना से सेनानिवृत जवान

 डौंडी लोहारा विधानसभा से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भारतीय सेना से सेनानिवृत जवान साथ ही पूरे परिवार सहित समर्थकों ने ली आप की सदस्यता 

आप ने  सदर बाजार बालोद में डोर टू डोर गारंटी कार्ड अभियान चलाया 

No description available.

बालोद (छत्तीसगढ़) - आम आदमी पार्टी जिला बालोद द्वारा बस स्टैंड समीप स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता मिलन, सदस्यता ग्रहण समारोह व सदर बाजार बालोद में डोर टू डोर गारंटी कार्ड अभियान का आयोजन किया गया , जिसमे बालोद जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए, व केजरीवाल के गारंटी कार्ड को जन जन तक पहुंचाते हुए आम आदमी पार्टी का जोर सोर से प्रचार प्रसार करते पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता नजर आए।

डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र से दल्ली राजहरा निवासी सेनानिवृत्त युवा साथी गजानंद ठाकुर भारतीय सेना में 17 साल सेवा देकर सेनानिवृत होने के पश्चात पूरे परिवार और अपने इष्ट मित्रों सहित आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली, गजानंद ठाकुर सहित 52 लोगो ने आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया,उन्हे आम आदमी के कांकेर लोकसभा अध्यक्ष श्री घनश्याम चंद्राकर जी ने सदस्यता दिलाई।साथ ही गजानंद ठाकुर ने आम आदमी पार्टी में सदस्यता लेते हुए कहा की मैं पढ़ाई के समय से ही देश,प्रदेश और समाज की सेवा करने की चाहत रखता था,और मेरे मां पिता और भारत मां के आशीर्वाद से मुझे भारतीय सेना में देश की सेवा करने का मौका मिला,मैं किसान पुत्र हु और मुझे अपने मिट्टी अपने प्रदेश की सेवा करने साथ ही समाज को आगे बढ़ाने राजनीति में आने की मनसा बनी इस वजह से मैंने देश की सबसे ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी को चुना क्योंकि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो शिक्षा स्वास्थ जैसे मूलभूत सुविधा से लेकर हर एक आम गरीब वर्ग के लोगो के लिए बेहतर काम कर रही है,आज दिल्ली का एजुकेशन मॉडल देखिए जहां एक ऑटो ड्राइवर मजदूर के बच्चे और एक सरकारी कर्मचारी के बच्चे एक साथ एक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते है,छत्तीसगढ़ में एक भी ऐसा मॉडल किसी भी राजनैतिक दल ने तैयार नहीं किया चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस।

आज पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही विफल रही है,लेकिन मैं हर पिछड़े वर्ग के आम लोगो को आगे बढ़ाने,समाज को प्रगति पर लाने आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हु और इस बार छत्तीसगढ़ में बदलाव जरूर होगा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के उद्बोधन के पश्चात रैली के रूप में सभी कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार बालोद में डोर टू डोर गारंटी कार्ड अभियान चलाया , आज के कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा अध्यक्ष श्री घनश्याम चंद्राकर जी, लोकसभा सचिव दीपक आरदे जी, जिला सचिव विनय गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री बालक सिंह साहू जी , मधुसूदन साहू जी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्री कांता गरिया जी ,श्री मति किरण साहू जी, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण सोनवानी जी, ईश्वर ठाकुर जी,ओम प्रकाश सोनकर जी, हर प्रसाद निर्मलकर जी, पारसमणि अटल सैकड़ों क्रांतिकारी साथियों ने भाग लिया कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने प्रेस को दी।

पंकज जैन
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़

Read More

सूरजपुर स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2023, ऐसे करें आवेदन

Posted on :09-Oct-2023
सूरजपुर स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2023, ऐसे करें आवेदन

हाशिम खान 

जिले के प्रत्येक विकासखंड के लिये एक स्पेशल एजुकेटर की भर्ती

सूरजपुर/ जिले में समग्र शिक्षा अन्तर्गत संचालित समावेशी शिक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं तक 06 विकासखण्डों हेतु एक-एक पद स्पेशल एजुकेटर के लिए आवेदन 8 अगस्त 2022 को आमंत्रित किये गये थे। जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थियों को सुचित किया जाता है, 11 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय सुबह 10 से शाम 5ः30 बजे तक जिला परियोजना कार्यालय पर अपना आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक द्वारा भेजे या जमा कर सकतें है। निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार नहीं किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट surajpur.nic.in  पर देखा जा सकता है।

Read More

05 अक्टूबर से अस्थाई पटाखा लाइसेंस का आवेदन आमंत्रित

Posted on :09-Oct-2023
05 अक्टूबर से अस्थाई पटाखा लाइसेंस का आवेदन आमंत्रित

हाशिम खान 

सूरजपुर:  दीपावली पर्व के अवसर पर पटाखा विक्रय हेतु अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिये नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन 05 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक जमा कर सकतें है।

Read More

दुरूस्त क्षेत्र ओड़गी मे लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया

Posted on :09-Oct-2023
दुरूस्त क्षेत्र ओड़गी मे लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया

हाशिम खान 

सूरजपुर/    विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुये भटगांव विधान सभा क्षेत्र के विकास खण्ड ओड़गी के ग्राम पंचायत कैलाशनगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। यहां विगत निर्वाचन में वोट बहिष्कार की स्थिति बनी थी तथा मतदान का प्रतिशत शून्य था। कैलाशनगर के लोग वर्तमान निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान करने की बात कही। जिसमें ग्राम के महिला पुरुष, मितानीन, ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका जनशिक्षक एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत मोहरसोप के आश्रित ग्राम बसनारा में भी मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया एवं शतप्रतिशत मतदान कराने हेतु शपथ दिलाया गया। जिसमें ग्राम के महिला पुरुष, मितानीन, ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका जनशिक्षक एवं समस्त शिक्षक शामिल रहे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूरजपुर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम एवं जिला उपनिर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा हैं।

Read More

प्रतापपुर ब्लॉक में कौशल विकास विभाग द्वारा मनाया गया संकल्प सप्ताह

Posted on :09-Oct-2023
प्रतापपुर ब्लॉक में कौशल विकास विभाग द्वारा मनाया गया संकल्प सप्ताह

हाशिम खान 

सूरजपुर/  आंकाक्षी ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत 03 से 09 अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह मनाया जाना है। जिसके तहत आज प्रतापपुर ब्लॉक में कौशल विकास विभाग द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं अन्य आजीविका संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण हेतु पंजीयन भी करवाया गया।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नोडल व सहायक अधिकारी नियुक्त

Posted on :09-Oct-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नोडल व सहायक अधिकारी नियुक्त

हाशिम खान 

सूरजपुर:  विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 व 1951, निर्वाचन पंजीयन नियम 1960, निर्वाचन संचालन नियम 1961  और रिटर्निंग ऑफिसर की हैंडबुक में बने नियमों के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से कराने के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके मध्य कार्य विभाजन किया गया है। जिसके अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता के लिए श्री नरेन्द्र पैकरा  को नोडल अधिकारी और श्री रवि सिंह, श्री सागर सिंह राज, सुश्री दीपिका नेताम, श्री नंदजी पाण्डेय ,श्री अजय कुमार को सहायक  नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार यातायात व्यवस्था के लिए श्री नरेन्द्र पैकरा को नोडल अधिकारी और श्री अमित प्रकाश कश्यप, श्री बृजकिशोर पाण्डेय व श्री मंगेश सोनी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतदान दलों हेतु रूटचार्ट एवं नक्शा तैयार करने तथा सेक्टर वार रूटचार्ट करने के लिए श्री नरेन्द्र पैकरा को नोडल अधिकारी और श्री बिहारी लाल राजवाड़े, मो. ईजराईल खान, श्री बिन्देश्वर प्रजापति, श्री समीर शर्मा, श्री सुशील शुक्ला, श्री राधेश्याम तिर्की, श्री तेजू प्रसाद यादव को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया गया है। राजनैतिक दलो को प्रचार प्रसार करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र, वाहन परमिट व हेलीकॉप्टर संबंधित अनुमति नियम अनुसार दिए जाने के संबंध में श्री नरेन्द्र पैकरा को नोडल अधिकारी और श्री रवि सिंह, श्री सागर सिंह राज, सुश्री दीपिका नेताम, श्री महादेव लहरे सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए सुश्री लीना कोसम को नोडल अधिकारी तथा श्री ऋषभ सिंह चंदेल, श्री सुन्दर साय, श्री अनिल कुमार सिन्हा, श्री शैलेन्द्र जायसवाल, श्री उमेश सिंह, श्री रोहन कुमार सिंह सहायक नोडल अधिकारी होंगे। प्रशिक्षण के लिए सुश्री लीना कोसम नोडल अधिकारी तथा श्री राम ललित पटेल, श्री शशिकांत सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रेक्षक के लिए सुश्री लीना कोसम को नोडल अधिकारी और श्री अनिल कुमार मित्तल, श्री एस.बी. सिंह., श्री विजय किरण को  सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रेक्षक लाईजनिंग हेतु  श्री सी. एस. सिसोदिया, श्री कृष्ण मोहन पाठक रिजर्व रखते हुए सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वीप के लिए सुश्री लीना कोसम नोडल अधिकारी और श्री सी. एस. सिसोदिया, श्री राम ललित पटेल, श्री रविन्द्र सिंहदेव, को सहायक नोडल बनाया गया है। ईईएम निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी और श्री अनिल कुमार बारी, श्री योगेश सिंह, को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। एमसीएमसी मीडिया निर्वाचन  के लिए श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी और श्री प्रदीप सिंह कंवर, श्री मोहितेश्वर साहू को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रूम की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए  श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को  नोडल अधिकारी और श्री सुधाकर बिसेन, श्री डिगेश्वर सिंह, श्री नीलमणी चन्द्रवंशी को  सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। ई.व्ही.एम,स्ट्रांग रूम की व्यवस्था के लिए श्री नंदजी पाण्डेय को नोडल अधिकारी और श्री सूर्यकांत साय, सुश्री मीना सिंह, सुश्री हिना टंडन, श्री महादेव लहरे, श्री अमित राय, श्री अनिल कुमार बारी को सहायक नोडल बनाया गया है। मतगणना की व्यवस्था के लिए श्री नंदजी पाण्डेय  को नोडल अधिकारी श्री वर्षा बंसल, श्री समीर शर्मा, श्री पुष्पराज पात्र, श्री राजीव वर्मा, श्री अविनाश मिंज को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतगणना पश्चात् ई.वी.एम एंड वी.वी.पैट मशीन सीलिंग के लिए श्री विश्वनाथ रेड्डी को नोडल अधिकारी और श्री विनोद सिंह, श्री संजय कुर्रे, श्री दिनेश कुमार जैन को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। स्ट्रांग रूम की चाबी रखना, खोलना, बंद करना, सील करने के लिए श्री अनिल कुमार बारी नोडल अधिकारी और स्ट्रांग रूम में अग्निशमन व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए श्री संजय गुप्ता को नोडल अधिकारी श्री योगेश सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन सामग्री, निर्वाचन स्टोर के लिए सुश्री शिवानी जायसवाल  को नोडल अधिकारी और श्री विश्वनाथ रेडडी, श्री अजय सिंह राठौर, श्री अशोक उपाध्याय, श्री अजय राजवाड़े, श्री मनोहर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, श्री आशीष भट्टाचार्य को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिकायत निराकरण एवं वोटर हेल्प लाईन हेतु सुश्री शिवानी जायसवाल को नोडल अधिकारी और सुश्री चारू चित्रा साय, श्री रोहन सिंह, श्री मोहितेश्वर साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डाक मतपत्र हेतु सुश्री शिवानी जायसवाल को नोडल अधिकारी और श्री शोभ राज अग्रवाल, श्री प्रीतपाल सिंह, श्री ऋषभ सिंह चंदेल, श्री अमित प्रकाश कश्यप, श्री अजय तिवारी, श्री संतोष उपाध्याय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वितरण केंद्र की व्यवस्था के लिए श्री पंकज कुमार कमल को नोडल अधिकारी और नंदजी पाण्डेय, महादेव लहरे, श्री बसंत सोम, श्री सुनिल सिंह, श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान, सुश्री चारू चित्रा साय, सुश्री मीना सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसएमएस कम्युनिकेशन प्लान के लिए श्री सी.एस. सिसोदिया को नोडल अधिकारी और श्री प्रदीप सिंह कंवर, श्री मोहितेश्वर साहू, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, श्री सर्वजीत सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान केन्द्र भवनों एवं पहुंच मार्ग का मरम्मत कार्य करने के लिए श्री सानुज कुमार धृतलहरे को नोडल अधिकारी और नरेंद्र भगत, श्री राजीव वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वितरण केन्द्र, मतगणना कक्ष पर विद्युत एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था के लिए श्री बसंत सोम को नोडल अधिकारी और श्री एल.पी. मराबी, श्री बंशरूप सिंह मरकाम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है वितरण केन्द्र पर पेयजल , साफ सफाई व्यवस्था के लिए एस.बी. सिंह को नोडल अधिकारी और श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान, श्री विकास शुक्ला को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दिशा निर्देश एवं चेक लिस्ट तैयार करने के लिए सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता को नोडल अधिकारी और श्री बिहारी लाल राजवाड़े, सुश्री प्रियंका, रवि, श्री सुनील कुमार पोर्ते, डॉ. विनोद कुमार साहू, श्री अमर कुमार जैन, श्री प्रमोद तिर्की, श्री चंद्रकांत भगत, श्री सुनील गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतपत्र मुद्रण के लिए श्री अनिल कुमार बारी को नोडल अधिकारी और श्री योगेश सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतपत्र प्रूफरीडिंग के लिए श्री रविसिंह, श्री सागर सिंह राज, सुश्री दीपिका नेताम को नोडल अधिकारी और सुश्री वर्षा बंसल, श्री समीर शर्मा, श्री पुष्पराज पात्र को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतदाता सूची चिन्हित प्रति तैयार करने के लिए शिवानी जायसवाल को नोडल अधिकारी और सुश्री वर्षा बंसल, श्री समीर शर्मा, श्री पुष्पराज पात्र को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतदान केन्द्रों के वेबकास्टिंग के लिए लीना कोसम नोडल अधिकारी  और श्री रोहन कुमार सिंह, मोहितेश्वर साहू, श्री विनोद सिंह, श्री विनय, श्री रणवीर साय, श्री पारस पैकरा, श्री संजय राय, श्री राजेश सेंगर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। आईटी के कार्य हेतु श्री नंदजी पाण्डेय को नोडल  अधिकारी और श्री सूर्यकांत साय, श्री समीर शर्मा, श्री पुष्पराज पात्र, श्री रोहन कुमार सिंह, मोहितेश्वर साहू को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Read More

स्कूल के बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Posted on :09-Oct-2023
स्कूल के बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

हाशिम खान 

सूरजपुर/   राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के तहत माध्यमिक शाला कन्या नवापारा सूरजपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य परीक्षण में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ.सी.पी. मिश्रा, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा जायसवाल, फार्मासिस्ट रूपनारायण यादव, अनीता प्रजापति एएनएम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों का हाईट, वजन, आंखों की समस्या की और अन्य बीमारियों तथा मौसमी बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। सभी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात बताई गई व बच्चों का जांच किया गया।  जिसमें सात बच्चों को आंख की समस्या पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

इस दौरान संकुल समन्वयक अनुरागेंद्र सिंह बघेल शिक्षिका राजकुमारी रजवाडे शिवनारायण, ज्योति साहू उपस्थित थे।

Read More

बस्ता मुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रूनियाडीह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Posted on :09-Oct-2023
बस्ता मुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रूनियाडीह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाशिम खान 

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक उपरांत समिति सदस्यों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु शपथ कराया गया

सूरजपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशन  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम तथा संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए। जिले के स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा  संवाददाता से बातचीत में बताया गया कि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक उपरांत बैठक में उपस्थित अभिभावकों को एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती एनवति राजवाड़े व उपाध्यक्ष कैलासो की उपस्थिति में निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया। उपस्थित लोगों से घर के समस्त सदस्यों को मतदान करने एवं आस पड़ोस सहित ग्राम के समस्त नागरिकों एवं आम मतदाताओं से मतदान दिवस पर मतदान मे भाग लेने अथार्त मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान संस्था में पदस्थ शिक्षक श्रीमती एम. टोप्पो, रिजवान अंसारी व सहायिका सुमित्रा राजवाड़े व नान दईया उपस्थित रहे।

Read More

अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा, ढाबा पर आबकारी की दबिश, विदेशी मदिरा की जप्त

Posted on :09-Oct-2023
अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा, ढाबा पर आबकारी की दबिश, विदेशी मदिरा की जप्त

हाशिम खान 

आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही कर अन्य प्रान्त की विदेशी मदिरा की जप्त

सूरजपुर :  मुखबिर सूचना पर आबकारी विभाग जिला सूरजपुर व संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा की सयुक्त टीम द्वारा ग्राम रेवटी थाना चंदौरा चौकी में आरोपी मुकेश गुप्ता को महामाया ढाबा की तलाशी कर मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश  में विक्रय हेतु वैद्य विदेशी मदिरा व्हीस्की  8पीएम टेट्रा पैक 180 एमएल तथा गोवा  कुल 14.4 बल्क लीटर बरामद व जप्त कर आरोपी मुकेश गुप्ता  को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल में दाखिल किया।

Read More

बेवा महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

Posted on :09-Oct-2023
बेवा महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

हाशिम खान 

सुरजपुर : नगर के अग्रसेन वार्ड क्रमांक 12 स्थित भट्ठापारा मोहल्ले में 40 वर्षीया विधवा महिला की घर के अंदर संदिग्ध हालात में लाश मिली है। प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला माना जा रहा है।

भट्टा पारा बस्ती निवासी सुषमा सारथी पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह 40 वर्ष शराब बनाकर बेचने और पीने की आदी थी। उनके घर में गैर मर्दों का अक्सर जाना आना होता था। विगत दो-तीन दिनों से विश्रामपुर निवासी कोई सरदार इसके घर में आकर रुका था।  सुबह 6 बजे के लगभग इस घर से सरदार को निकाल कर जाते देखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वही सरदार इस मामले में संलिप्त होगा। फिलहाल पुलिस टीम मुस्तैदी से मामले की जांच कर रही है।

Read More

छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष बने राधे साहू

Posted on :09-Oct-2023
छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष बने राधे साहू

हाशिम खान

सूरजपुर : छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सूरजपुर, विकासखण्ड रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी राधे साहू को दी गई।

उक्ताशय की जानकारी देते हुवे संघ जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह व जिला प्रवक्ता मनोज कुशवाहा ने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी में अनुमोदन उपरांत जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष गिरिवर यादव,जिला प्रवक्ता नसरीन बानो की उपस्थिति व प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश शुक्ल के निर्देशन में उपस्थित शिक्षको की सर्वसम्मति से राधे साहू को रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

साथ ही उन्हें यथा शीघ्र कार्यकारिणी विस्तार हेतु निर्देशित किया गया।विदित हो कि राधे साहू पूर्व में संगठन के जिला प्रवक्ता पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। उपस्थित शिक्षक ललिता राजवाड़े,देवदास तिर्की,वीणा रजनी एक्का,प्रीता मिंज,आशा भारती, रामनारायण कश्यप नीतू तिवारी, सीमा एक्का , अँजेला लकड़ा, सुनीता उपाध्याय,संतोषी कुजूर,संगीता लकड़ा,संतोष यादव,मधु राठौर,अनिता नेति,ज्योति खलखो,दिल मोहम्मद,जगेश्वर सिंह,बिफ़ैया सिंह,लोकेश साहू, नीला कुशवाहा,केश्वर सिंह, दिव्यकान्त पांडेय,शैलेश साहू,नेपाल प्रसाद,रितेश गुप्ता,हेमसाय,प्रेमकान्ति तिर्की,निर्मला तिर्की,मधु टोप्पो सहित अन्य शिक्षको ने राधे साहू को ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Read More

नगर के अग्रसेन वार्ड में बनेगा स्विमिंग पूल... नपा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

Posted on :09-Oct-2023
नगर के अग्रसेन वार्ड में बनेगा स्विमिंग पूल... नपा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

हाशिम खान

आचार संहिता लगने से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्विमिंग पूल का भूमि पूजन...

No description available.

सुरजपुर : सुरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने आज शहर को एक बड़ी सौगात स्विमिंग पूल की दी। उन्होंने वॉर्ड पार्षद मंजूलता गोयल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर के अग्रसेन वार्ड में स्विमिंग पूल निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत कार्य प्रारंभ कराया।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय सूरजपुर में लंबे समय से स्विमिंग पूल की मांग की जा रही थी। नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल और परिषद के सभी सदस्यों के द्वारा स्विमिंग पूल निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल से आग्रह किया जा रहा था। नगर पालिका अध्यक्ष ने जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्विमिंग पूल के लिए तकनीकि टीम से नगर के विभिन्न वार्डों में सर्वे कराया और नगर के अग्रसेन वार्ड स्थित हाई स्कूल खेल परिसर में स्विमिंग पूल के लिए उपयुक्त उपयुक्त स्थान मिलने पर लगभग 3.50 करोड रुपए की लागत से बनने वाले स्विमिंग पूल के निर्माण के लिए सार्थक पहल की। प्रथम चरण में शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर निकाय मद से  2 करोड रुपए का प्रावधान किया गया और स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। द्वितीय चरण में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से चेंजिंग रूम, पाइप लाइन, बोरवेल, चार दिवारी, प्रबन्धन कक्ष, लाईटिंग व अन्य कार्य होंगे। इस दौरान नपा अध्यक्ष के के अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवेश गोयल, पार्षद मंजू गोयल, अनिता रजक, पार्षद वीरेंद्र बंसल, पार्षद संजय डोसी, पार्षद अश्वनी सिंह, पार्षद राम सिंह,  पुष्प लता पवन साहू, पुष्प लता गिरधारी साहू, एल्डरमैन त्रिलोक मेहरा, अजय सिंह, वरिष्ठ नागरिक शिव स्नेही शास्त्री, पवन अग्रवाल, पप्पू खत्री, रामबाबू देवांगन, नीरज देवांगन, देश दीपक दीवान, प्रवीण तिवारी, कन्हैया सारथी, यश अग्रवाल, बाबा खान समेत अन्य उपस्थित रहे।

Read More

Previous12...28293031323334...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution