× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...23242526272829...4041Next

कोयलांचल क्षेत्र में रैली के माध्यम से मतदाताओं को दिया जा रहा जागरूकता का संदेश

Posted on :04-Nov-2023
कोयलांचल क्षेत्र में रैली के माध्यम से मतदाताओं को दिया जा रहा जागरूकता का संदेश

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में सहायक नोडल अधिकारी श्री रोहित कुमार सोनी के नेतृत्व एस.सी.ई.एल. क्षेत्र विश्रामपुर में लोगों के प्रति सहभागिता बढ़ाने के लिए कन्या शाला बिश्रामपुर से रैली निकला गया। एस.सी.ई.एल. कॉलोनी से होते हुए वहां के लोगों को अपने वोट के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा इस मतदाता रैली कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Read More

दूरस्थ क्षेत्र के मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Posted on :04-Nov-2023
दूरस्थ क्षेत्र के मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर:  दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत घुईडीह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई, पिछले निर्वाचन में यहां वोट बहिष्कार की स्थिति बनी थी। यहां का वोट प्रतिशत शून्य था। ग्राम घुईडीह के आश्रित गांव बांकी वह बेलामी में भी आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराया गया।

Read More

बैलेट यूनिट मशीनों का किया गया सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

Posted on :04-Nov-2023
बैलेट यूनिट  मशीनों  का किया गया सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव में कुल 17 अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव लड़ने के कारण प्रति मतदान केन्द्र 01 अतिरिक्त बैलेट यूनिट एवं रिजर्व 20 प्रतिशत बैलेट यूनिट कुल 367 बैलेट यूनिट की आवश्यकता है, जिस कारण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव हेतु बैलेट यूनिट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के द्वारा सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी सर्व अभ्यर्थी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को दिया गया। बैलेट यूनिट मशीनों का अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन की सम्पूर्ण कार्यवाही भटगांव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया।

उपस्थित अभ्यर्थी 05-भटगांव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के द्वारा ईव्हीएम सॉफ्टवेयर में बैलेट यूनिट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन के मल्टीपल राउण्ड किये गये और कई राउंड किये गये और अंतिम राउंड को फाइनलाइज किया गया। इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर को सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन सूची अनुसार कुल 367 बैलेट यूनिट उपलब्ध कराकर उनके कस्टडी में दिया गया।
     
सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में रखे बैलेट यूनिट मशीनों को परिसर सूरजपुर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस खोलने एवं वेयर हाउस में रखने के निर्देश दिये गये। बैलेट यूनिट मशीन को सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन सूची अनुसार पृथक्करण का संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा ईव्हीएम 2.0 एप्प के माध्यम से तथा भौतिक रूप से रिसीविंग की कार्यवाही करने, मशीनों के परिवहन व मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने की सूचना देते हुए उन्हें उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया गया।

Read More

रामानुजनगर में मतदाता रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

Posted on :04-Nov-2023
रामानुजनगर में मतदाता रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उपनिर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड रामानुजनगर में महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के छात्र -छात्राएं, कन्या हायर सेकेंडरी के छात्राएं एवं बालक हायर सेकेण्डरी के छात्र तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान कैडर, सभी ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायक ने एक साथ रैली निकालकर रामानुजनगर के बस स्टैंड में पहुंचकर महारैली में तब्दील कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारा लगाते हुए मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया इसी प्रकार विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, जिससे कोई भी मतदाता अपना मत देने से वंचित ना रहे यह कार्यक्रम जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय राय एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज के उपस्थिति में हुआ।
      
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य, बालक हायर सेकेण्डरी के प्रभारी प्राचार्य एवं उनके स्टाफ, जनपद पंचायत रामानुजनगर के नोडल अधिकारी एस तिग्गा, माधुरी भंडारी, रविनाथ तिवारी, अनुज सिंह, अनुभा चौबे, संगीता भगत का सहयोग रहा।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का कराया जा रहा है परिपालन

Posted on :04-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का कराया जा रहा है परिपालन

हाशिम खान 

- आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन पर की जा रही  है विधिवत कार्रवाई

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिला निर्वाचन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के परिपालन की दिशा में लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके तहत नियमों का परिपालन न करने वाले अभ्यर्थियों को समय-समय पर विधानसभा के लिए तय किये गए रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा नोटिस जारी किये जा रहे हैं। जिसके तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए प्रेमनगर (04) से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक अभ्यर्थी को बिना अनुमति के रैली के संबंध में, एक पार्टी के अस्थाई कार्यालय रामानुजनगर मे 20 नग प्राप्त पोस्टर जिसका मुद्रक श्री श्याम फ्लेक्स उल्लेखित था परंतु प्रकाशक एवं मुद्रित प्रति की कुल संख्या दर्ज नहीं थी। मुद्रित दस्तावेज  की प्रतियां एव  प्रकाशक की घोषणा की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रेषित ना करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था।
         
इसके साथ ही जिन प्रत्याशियों द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्हें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा वार रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से नोटिस दिया गया है। प्रेमनगर (04) के एक अभ्यर्थी  द्वारा फेसबुक व इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट में किये गए पोस्ट पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत नोटिस दिया गया है।

इसके साथ ही प्रेम नगर (04) निर्वाचन प्रत्याशी के पक्ष में यूट्यूब चैनल में अपलोड दो वीडियो पर भी एक अभ्यर्थी को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा नोटिस दिया गया। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र भटगांव के अभ्यर्थी द्वारा भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार सामग्री पोस्ट करने पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया है।
   
इन सभी कार्यवाही का उद्देश्य निर्वाचन की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देना है। इसलिए जिला निर्वाचन द्वारा नियुक्त किए गए संबंधित अधिकारियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों के ऊपर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Read More

कॉलेज के छात्राओं ने रैली निकाल व नुक्कड के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

Posted on :03-Nov-2023
कॉलेज के छात्राओं ने रैली निकाल व नुक्कड के माध्यम से  मतदाताओं को किया जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में छात्र - छात्राओं द्वारा मंगल भवन से नवापारा होते हुए पुराना बस स्टैण्ड में रैली निकाला गया तथा अग्रसेन चौक में मानव श्रृंखला का आयोजन कर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया गया। रैली का समापन महाविद्यालय प्रांगण में शपथ ग्रहण के साथ किया गया। इसके पश्चात् कॉलेज के सभागार में मतदाता जागरूकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने 07 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें डीयन सिंह प्रथम, आईफा खातून द्वितीय एवं आयसा खातुन तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य बच्चों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व समझाया तथा सभी से मतदान दिवस को मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती लता बेक विकासखण्ड स्तरीय स्वीप नोडल सुनील कुमार पोर्ते ने भी छात्र- छात्राओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर डॉ. सलीप किसपोट्टा, दिव्यादित्य सिन्हा, हेमेंद्र सेन, विष्णु सिंह, जितेन्द्र यादव, मुकेश साहू, डॉ. सुप्रिया तिवारी, श्रीमती जेबा बख्तेयार, निशा खत्री, अमन राजपूत, प्रियंजना साहू, दीपचंद एक्का, शिवानी पांडेय, रोहित सेठ, दिग्विजय सिंह, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, सुदर्शन राजवाड़े, सुदर्शन दास एवं जयराम प्रसाद बी.पी.ओ. साक्षरता उपस्थित रहे।

Read More

एफएसटी टीम द्वारा जिले में अब तक 63.81 लाख से अधिक की अवैध सामग्री की गई जब्त

Posted on :03-Nov-2023
एफएसटी टीम द्वारा जिले में अब तक 63.81 लाख से अधिक की अवैध सामग्री की गई जब्त

हाशिम खान 

सूरजपुर : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में एफएसटी, एसएसटी दल द्वारा जिले में लगातार सघन जांच की जा रही है। जिले में आदर्श आचार संहिता जारी होने के बाद से अब तक कुल 63.81926 लाख लागत की अवैध सामग्री जब्त की गई है। जिसके अंतर्गत 0.60146 लाख लागत का 327.64 लीटर अवैध शराब  जब्त किया गया है। इसी प्रकार 63.05780 लाख  की 25110.14 ग्राम अवैध ड्रग्स एवं 0.16 लाख  का 320 नग अन्य सामग्री जब्त किया गया है। जब्त सामग्री में विधानसभा प्रेमनगर अंतर्गत 0.33690 लाख, विधानसभा भटगांव में 7.46300 लाख एवं विधानसभा प्रतापपुर अंतर्गत 56.01936 लाख की सामग्री जब्त की गई है।

जब्त समान के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के कारण जब्त कर सुपुर्दनामा तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्री संजय अग्रवाल ने जिले के गठित सभी एफएसटी, एसएसटी दल को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं।

Read More

एसएसटी टीम द्वारा जप्त किये देशी शराब...

Posted on :03-Nov-2023
एसएसटी टीम द्वारा जप्त किये देशी शराब...

हाशिम खान 

सूरजपुर : 12 पाव देशी शराब के साथ रज्मिलन मध्यप्रदेश निवासी मिथिलेश शाह को नवाटोला चेकपोस्ट पर टीम एसएसटी द्वारा देशी शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)(क) के तहत जप्त किया गया और चांदनी बिहारपुर थाना द्वारा अपराध क्रमांक 109 दर्ज किया गया। यह कार्यवाही एसएसटी प्रभारी रंजीत सतपुते गुड्डू कुशवाहा सहायक उपनिरीक्षक द्वारा की गई।

Read More

बढ़ाबो ये धार सूरजपुर के मान चला संगी करवो मतदान, मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान करने हेतु शपथ लिया

Posted on :03-Nov-2023
बढ़ाबो ये धार सूरजपुर के मान चला संगी करवो मतदान, मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान करने हेतु शपथ लिया

हाशिम खान 

सूरजपुर :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन स्वीप  एवं नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत माण्डर के साप्ताहिक बाजार में मतदाताओं को वोट देने हेतु शपथ दिलाया गया तथा उन्हें समझाया गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर मतदाता को मत देना कितना आवश्यक है। जिससे देश की उन्नति निर्भर रहती है। उन्हें शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जिसमें सभी उम्र के मतदाता महिला पुरुष शामिल थे तथा सभी ने उत्साह पूर्वक मतदान करने हेतु शपथ लिया। यह कार्यक्रम, साप्ताहिक बाजार में बी.पी.ओ. मोहम्मद महमूद द्वारा शपथ दिलाया गया।

Read More

पांच राज्यों में चुनाव एग्जिट पोल आयोजन प्रसारण पर रोक

Posted on :03-Nov-2023
पांच राज्यों में चुनाव एग्जिट पोल आयोजन प्रसारण पर रोक

हाशिम खान 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार आगामी 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन या प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग द्वारा इस अवधि के दौरान एग्जिट पोल के आयोजन या प्रसारण पर रोक लगाई गई है।

नहीं होगा एक्जिट पोल का प्रसारण
भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा आम निर्वाचन को देखते हुए 7 नवम्बर को सुबह सात बजे से 30 नवम्बर की शाम साढ़े 6 बजे तक की अवधि को एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंधित अवधि के रूप में अधिसूचित किया है। इस अवधि में विधानसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने या प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या किसी भी अन्य तरीके से प्रचार-प्रसार पर रोक रहेगी।

निर्वाचन आयोग ने किया स्पष्ट
आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन पांच राज्यों में साधारण निर्वाचन और उप निर्वाचन में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

Read More

ई.व्ही.एम., व्ही.व्ही. पैट, स्वीप एवं स्वास्तिक की आकृतियां बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

Posted on :03-Nov-2023
ई.व्ही.एम., व्ही.व्ही. पैट, स्वीप एवं स्वास्तिक की आकृतियां बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

हाशिम खान 

सूरजपुर  : विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेडरी में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के  निर्देशन  , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री  लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्षन में शा. उ.मा. विद्यालय डेडरी के छात्र-छात्राओं द्वारा ई.व्ही.एम., व्ही.व्ही. पैट, स्वीप एवं स्वास्तिक आदि आकृतियां प्रदर्शित की गई तथा विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण करते हुए डेडरी में रैली का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

विशाल मानव श्रृंखला में उपस्थित समस्त छात्रों एवं कर्मचारियों तथा ग्रामीणों को विकासखंड स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी श्री सुनील पोर्ते द्वारा मतदाता जागरूकता का शपथ दिलाया गया ।

Read More

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध मदिरा व मादक पदार्थ किया गया जप्त

Posted on :03-Nov-2023
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में  अवैध मदिरा व मादक पदार्थ किया गया जप्त

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 के विभिन्न धाराओं के तहत् अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध और आदर्श आचार संहिता के तहत अक्टूबर माह 2023 में कुल 39 प्रकरण कायम कर 270 बल्क लीटर महुआ अवैध शराब एवं विदेशी मदिरा 18.960 बल्क लीटर एवं 91 बल्क लीटर हंडिया कोसना एवं महुआ लाहन 380 किग्रा. एवं हंडिया कोसना 300 कि.ग्रा. जप्त किया गया। जिसकी न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है।

Read More

मतदाता जागरूकता अभियान से लोगों को किया गया जागरूक

Posted on :03-Nov-2023
मतदाता जागरूकता अभियान से लोगों को किया गया जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम के निर्देशानुसार तथा जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय राय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत रामानुजनगर के कैडेटों  के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत रैली निकालकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए आग्रह किया जा रहा हैं। बिना किसी लालच एवं भय के साथ 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए घर-घर जाकर समझाइश दी जा रही है। जनपद पंचायत रामानुजनगर के नोडल अधिकारी श्री एस तिग्गा एवं माधुरी भंडारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर गठित मतदाता जागरूकता दल घर जाकर सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जिससे सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें तथा कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

Read More

15 नवम्बर शाम 05 बजे से 17 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित

Posted on :03-Nov-2023
15 नवम्बर शाम 05 बजे से 17 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिले में स्थित समस्त मदिरा दुकानो को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से अर्थात् 15 नवम्बर शाम 05 बजे से 17 नवम्बर 2023 तक सम्पूर्ण दिवस के लिये बंद रखे जाने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के द्वारा शुष्क घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के देशी कंपोजिट मदिरा दुकान सूरजपुर, देशी कंपोजिट मदिरा दुकान षिवनंदनपुर,  विदेशी  मदिरा दुकान प्रतापपुर,  विदेशी  मदिरा दुकान लटोरी, विदेशी   मदिरा दुकान भैयाथान,  विदेशी  मदिरा दुकान जरही,  विदेशी  मदिरा दुकान बिहारपुर,  विदेशी   मदिरा दुकान रामानुजनगर,  विदेशी   मदिरा दुकान प्रेमनगर एवं  विदेशी  मदिरा दुकान भटगांव मदिरा दुकानों का चिन्हांकन भी किया गया है।

Read More

नाम वापसी के अंतिम तिथि के दिन 07 अभ्यर्थियों ने नाम लिया वापस

Posted on :03-Nov-2023
नाम वापसी के अंतिम तिथि के दिन 07 अभ्यर्थियों ने नाम लिया वापस

हाशिम खान 

-42 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में

सूरजपुर :  आज नाम वापसी के अंतिम तिथि के दिन विधानसभा क्षेत्र  प्रेमनगर (04) से 02, भटगांव (05) से 03 एवं प्रतापपुर (06) से 02 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। इसके साथ ही प्रेमनगर (04) से 12, भटगांव (05) से 17 एवं प्रतापपुर (06) से 13 अभ्यर्थी अर्थात कुल 42 अभ्यर्थी चुनावी मैदान मे है। इसके साथ ही सभी को दलीय संबद्धता के आधार पर प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।

Read More

प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को दी गई निर्वाचन संबंधी जानकारी

Posted on :03-Nov-2023
प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को दी गई निर्वाचन संबंधी जानकारी

हाशिम खान 

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग दें: प्रेक्षक

आदर्श आचार संहिता का पालन करने के साथ ही समय पर व्यय लेखा प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

सूरजपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए नाम वापसी के पश्चात विधानसभावार लड़ने वाले अभ्यर्थियों की बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में रखी गई थी। बैठक में श्री राकेश शंकर (आईएएस) सामान्य प्रेक्षक, डॉ विष्णुकांत (आईपीएस) पुलिस प्रेक्षक, श्री श्रीजू एस एस (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला व निर्वाचन से संबंधित सभी नोडल, रिटर्निंग ऑफिसर व अधिकारी उपस्थित थे।
     
बैठक में सभी उपस्थित जनों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने विस्तार पूर्वक निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों के संबंध में सभी को जानकारी उपलब्ध कराई।
     
इस दौरान प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिले में निर्विघ्न व शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में सभी अभ्यर्थीगण व राजनीतिक दल अपना पूर्ण सहयोग दें। यदि चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव उनके पास हैं तो वे अपने से संबंधित प्रेक्षक के समक्ष रखें। प्रेक्षकों ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी या राजनैतिक दल के प्रतिनिधि चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करे जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो।

बैठक के दौरान अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों, उठाई गई शंकाओं का समाधान कारक उत्तर दिया गया।
     
बैठक में पुलिस आब्जर्वर ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें तथा ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी को किसी से कोई शिकायत है तो वे अपनी शिकायत कर सकते हैं।
      
बैठक में प्रेक्षकों ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए नियुक्त किया है। वैसे तो जिले में निर्वाचन कार्य में लगी अधिकारियों की टीम निर्वाचन कार्य कराने में सक्षम है, फिर  भी अभ्यर्थियों को ऐसा लगता है कि उनके पास शिकायत है तो वे अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों को लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
   
बैठक उपस्थित राजनीतिक दलों / निर्वाचकों को आदर्श आचार संहिता के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गयी । अभ्यर्थियों को व्यय रिपोर्टिंग प्रारूप, दर सूची आदि और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अनुसार व्यय लेखा प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। उन्हें वाहनों, जुलूसों और सार्वजनिक बैठकों के लिए अनुमति, ईवीएम / वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग की तारीख, समय और इसमें अभ्यर्थियों की भूमिका एवं अभ्यर्थियों को वीवीपैट कार्य प्रणाली, चुनाव के संचालन में महत्वपूर्ण पहलू (जैसे मतदान एजेंट, मतगणना एजेंट, निर्वाचन एजेंट की नियुक्ति उनके अधिकार और कर्तव्य ) की जानकारी दी गयी। बैठक में आयोग के नवीनतम निर्देश एवं पूर्व के निर्देशों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन,विधानसभावार मतदान केन्द्रो के भवन परिवर्तन/स्थल परिवर्तन एवं नाम परिवर्तन की जानकारी भी दी गई।

Read More

02 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापसी

Posted on :02-Nov-2023
02 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापसी

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक प्रेमनगर (04) से 01 अभ्यर्थी व प्रतापपुर (06) से 01 अभ्यर्थी अर्थात कुल 02 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी लिया है।

Read More

ग्राम रजनी में ग्राम वासियों को मतदान के लिए किया गया प्रोत्साहित

Posted on :02-Nov-2023
ग्राम रजनी में ग्राम वासियों को मतदान के लिए किया गया प्रोत्साहित

हाशिम खान 

सूरजपुर : ग्राम पंचायत रजनी में आज जनपद पंचायत भैयाथान के मुख्य  कार्यपालन अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव द्वारा गांव के ग्रामीण और पंचगणों के समक्ष एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें ग्राम वासियों की सड़क की समस्या पर उन्हें अवगत कराया गया कि इसका परिक्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है इसलिए बैजनाथपुर (ल) से रजनी तक के सड़क निर्माण में कुछ विलंब हुआ है। जिसे आने वाले समय में प्राथमिकता के साथ पूरा किया जायेगा। इसके साथी ग्राम वासियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया। जिस पर ग्रामीण जनों द्वारा अपनी सहमति भी जताई गई।

Read More

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Posted on :02-Nov-2023
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

हाशिम खान 

सूरजपुर :  खेल मंत्रालय एवं युवा कार्य भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षको, संस्थाओं, विश्वविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए जाने की सूचना जारी की गई है। तत्संबंध में पात्र आवेदको से उपरोक्त पुरस्कार हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन मोड पर ( निर्धारित पोर्टल ) में आमंत्रित किए जा रहे है। उपरोक्त पुरस्कार पात्र आवेदक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पुरस्कार के लिए पात्र खिलाड़ियों का आवेदन पोर्टल पर 2 नवंबर  रात्रि 11.59 बजे तक जमा करना होगा।

Read More

मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक जगहों में लगाये गए बैनर

Posted on :02-Nov-2023
मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक जगहों में लगाये गए बैनर

हाशिम खान 

सूरजपुर: विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदाताओं का रूझान मतदान के प्रति बढ़ाने के लिये जिले में स्वीप कार्यक्रम की मदद से सार्वजनिक स्थलों में जैसे- बैंक, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, सोसाइटी इत्यादि में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर एवं पोस्टर लगाया गया है ताकि मतदाता अपने वोट के प्रति जागरूक हो सके और शत प्रतिशत मतदान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

Read More

Previous12...23242526272829...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution