× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...21222324252627...4041Next

मतदाता जागरूकता द्वारा महाविद्यालय में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन

Posted on :11-Nov-2023
मतदाता जागरूकता द्वारा महाविद्यालय में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के शत प्रतिशत मतदान कराए जाने के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कबड्डी (महिला) एवं क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के परिसर में कराया गया। जिसमें कबड्डी (महिला) में बरपारा की टीम एवं क्रिकेट (पुरुष) में शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय की टीम ने बाजी मारी।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं जिला प्रशासन की ओर से जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय की टीम के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेल कर महिला मतदाताओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया। श्रीमती आरती पाण्डेय ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में बेहतर कर रही है इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व में महिला की भागीदारी बढ़-चढ़कर होनी चाहिए। श्री रामसिंगार यादव (डी.एस.पी) ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा एवं संदृढ़ता के लिए आप सभी को मतदान करना आवश्यक है। प्रतियोगिता के अन्त में मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराया गया तथा पुरस्कार वितरण किया गया।
     
प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री राहुल नीरज, श्री शरदेन्दु  शुक्ला, श्री राजनाथ सिंह, महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी डॉ. सलीम किस्पोट्टा (सहा.प्रा.), श्री विष्णु कुमार, श्री मुकेश साहू एवं नवीन कन्या महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी सुश्री पुजांजलि भगत (सहा.प्रा.), सुश्री शिवानी पाण्डेय, सुश्री वर्षा यादव, सुश्री सनमती बाई आदि का सहयोग रहा।

Read More

धनतेरस व दिवाली को लेकर एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान रेड एप्पल में आकर्षक उपहार की धूम

Posted on :10-Nov-2023
धनतेरस व दिवाली को लेकर एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान रेड एप्पल में आकर्षक उपहार की धूम

हाशिम खान 

आकर्षक उपहार को लेकर ग्राहकों की भीड़ रेड एप्पल प्रतिष्ठान में।

सूरजपुर : पूरे साल भर व्यापार चलता है पर जब कोई विशेष त्यौहार आता है तो उसे समय व्यापारियों की उत्सुकता ज्यादा होती है और ग्राहकों की भी खरीदी को लेकर उत्सुकता ज्यादा देखी जाती है जिसे लेकर व्यापारी त्योहार के समय अपने व्यापार में ज्यादा मुनाफा को लेकर आकर्षक उपहार आदि हैं कुछ ऐसा ही इस बार धनतेरस व दिवाली के उपलक्ष पर सूरजपुर के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान रेड एप्पल में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक उपहार संचालक द्वारा लाया गया है जिसे लेकर पूरे क्षेत्र के ग्राहक का हम वहां उमड़ा रहता है, रेड एप्पल के संचालक इस धनतेरस व दिवाली अपने व्यापार को बेहतर करने के लिए व ग्राहकों से सीधा जुड़ाव रखने के लिए ऐसे आकर्षक उपहार दे रहे हैं जिससे ग्राहक भी संतुष्ट होकर वहां पर उपहार का लाभ लेते हुए खरीदारी कर रहे हैं।

ज्ञात होगी शहर में स्थित रेड एप्पल  डिजिटल मोबाइल शोरूम में दिवाली त्योहार को देखते हुए प्रत्येक खरीदी में निश्चित चांदी का सिक्का व सहित कई अन्य  उपहार दिया जा रहा है, रेड एप्पल के संचालक कार्तिक गुप्ता ने बताया कि हमने 25 वर्षों से लोगों हमारे यहां होलसेल रेट में मोबाइल दिया जाता है कुछ दिन पूर्व ही 149 रूपये में एयरबड्स ब्लूटूथ हेडफोन भी दिया जा रहा था लोगों ने खरीदारी किया स्मार्ट वॉच भी हमारे यहां सस्ते दर पर दिया जाता है इसी तरह हमारे यहां मोबाइल एक्सचेंज कर नए मोबाइल भी ले जा सकते हैं, यह भी सुविधा हमारे ब्रांच में है और हमारे ब्रांच में तत्काल फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। सभी कंपनियों के मोबाइल होलसेल रेट में उपलब्ध है व मोबाइल रिंग की सुविधा भी  उपलब्ध हैं। इस धनतेरस दिवाली उनके प्रतिष्ठान में कुछ ज्यादा ही खरीदी बिक्री की जा रही है व्यापार में इनके वृद्धि होने की संभावना अधिक है।

Read More

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का किया उत्साहर्वधन

Posted on :10-Nov-2023
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का किया उत्साहर्वधन

हाशिम खान 

सूरजपुर : सब जुनियर एवं सीनियर थांग ता नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे जिले के खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक ने बधाई दी। आगामी 24 से 26 नवम्बर 2023 तक रांची झारखण्ड में आयोजित होने वाले सब जुनियर एवं सिनियर थांग ता प्रतियोगिता में सम्मिलित होने जा रहे खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने प्रोत्साहन राशि प्रदाय कर बधाई देते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने कहा। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर चर्चा कर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ी डॉली कुजूर, संगीता, निगिता, चंदा, कुंवर, आलमगीर, चंदन, सोनू व हेमन्त राजवाड़े मौजूद रहे।

Read More

पुलिस ऑब्जर्वर व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

Posted on :10-Nov-2023
पुलिस ऑब्जर्वर व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

हाशिम खान 

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी निगाह रखने के दिए निर्देश।

सूरजपुर : पुलिस ऑब्जर्वर श्री विष्णुकांत व पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने गुरूवार को पुलिस अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ऑब्जर्वर को चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ऑबजर्वर ने संवेदनशील बूथ और उन पर किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों तथा जिले की सीमा पर लगे पुलिस नाकों तथा चुनाव के दौरान व्यापक रूप से सुरक्षा के इंतजाम को लेकर विस्तार से चर्चा की। शांतीपूर्ण चुनाव को लेकर जिले के बार्डर से लगने वाले थानों व संवेदनशील सहित सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर रणनीति के बारे में चर्चा की और कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। 

इस दौरान पुलिस ऑब्जर्वर ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों की पहचान करते हुए सख्त कार्यवाही की जाए, पूरी निष्पक्षता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें, मतदान केन्द्र व क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और भ्रमण करने तथा प्रत्येक शिकायत पर फौरन एक्शन लेने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए गए सेक्टर पुलिस मोबाइल और क्यूआरटी वाहनों की उपलब्धता को जाना और आचार संहिता के उल्लघंन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्षता व शांतीपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों को आगामी 1-2 दिनों में पहुंचने की जानकारी देते हुए कहा कि बाहर से आने फोर्स को पूरे जिलेभर में तैनात किया जायेगा जो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी संभालेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सेक्टर ऑफिसर और चुनाव से जुड़े अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने, बाहर से आने फोर्स के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लेग मार्च करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी शोभराज अग्रवाल, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, महालक्ष्मी कुलदीप, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, थाना-चौकी प्रभारी, चुनाव सेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
Read More

कोटेया में 1000 से अधिक दीपदान कर मतदान करने किया आह्वान

Posted on :10-Nov-2023
कोटेया में 1000 से अधिक दीपदान कर मतदान करने किया आह्वान

मतदाताओं ने स्वीकारा आमंत्रण दीप, मतदान करने दिया वचन

सूरजपुर : स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजय अग्रवाल के आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल जी के निर्देशानुसार प्रेमनगर के शा. उ. मा. विद्यालय कोटेया के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने घर घर जाकर 1000 से अधिक दीपक का दान कर शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया । यह कार्यक्रम कोटेया प्राचार्य लीनु मिंज के मार्गदर्शन में  कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में किया गया साथ ही मतदाताओं को आगामी चुनाव में निष्पक्ष मतदान करने जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 17 नवम्बर को होना है जिसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पत्रानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया में दीपदान कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा घर घर जाकर 1000 से अधिक दीप का दान कर मतदाताओं को 17 नवम्बर के चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया कि हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने घर घर जाकर अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है, जिससे अपने अधिकार का उपयोग करने मतदाताओं के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है इसका असर आगामी चुनाव में दिखेगा। मतदाता महिला पुरुष ने कोटेया के छात्र छात्राओं के द्वारा दीपदान कर मतदान करने आमंत्रण को स्वीकार किया और वचन भी दिया कि हम शत प्रतिशत चुनाव ने अपना मत देने जाएंगे। इस दीपदान कार्यक्रम में व्याख्याता मालिक राम भारद्वाज, तूल सिंह कंवर, प्रदीप दास, अमरजीत सोलंकी, कुंती सिंह, आशिषि जैल्स लकड़ा, गोपाल प्रसाद मैत्री के साथ छात्र छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More

शत-प्रतिशत मतदान के लिए छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को दिये संदेश

Posted on :09-Nov-2023
शत-प्रतिशत मतदान के लिए छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को दिये संदेश

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोराम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विकासखण्ड ओड़गी के कालामांजन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् विशाल जन समुदाय ने शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु सहायक परियोजना अधिकारी श्री के.एम. पाठक के द्वारा शपथ दिलाया गया एवं मतदाताओं को मतदान दिवस 17 नवंबर को संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। जिसमें विकासखण्ड के समस्त ग्राम पंचायतों के लोग शामिल थे तथा उ.मा.वि. बालक ओड़गी, उ.मा.वि. कन्या ओड़गी. डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ओड़गी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, शासकीय महाविद्यालय ओड़गी के छात्र-छात्राओं के द्वारा विशाल मानव श्रृंखला, एवं स्वीप 2023 बनाकर मतदाता जागरूकता हेतु लोगों को प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न ग्रामों से आये लोगों के द्वारा सुवा नृत्य, करमा नृत्य के 25 दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दीया, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या विशाल थी तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एकलव्य की छात्राओं के द्वारा आकर्षक व मनमोहक रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता को इंगित किया। उसके बाद कॉलेज के छात्राओं के द्वारा नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरणा दिया गया। कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी सुआ नृत्य का मनमोहक प्रस्तुति दिया गया, जिससे जन समुदाय को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरूष मतदाता उपस्थित रहे। जिसमें हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत ओड़गी के समस्त विभाग के अधिकारी, सभी ग्राम पंचायत सचिव व कर्मचारी उपस्थित थे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह, पी.ओ. महेन्द्र कुशवाहा, थाना प्रभारी विपिन लकड़ा, पंचायत इंस्पेक्टर जनक वर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री मीरा कुरील, बी.पी.ओ. मोहम्मद महमूद, सखन आयाम, संतोष राजवाड़े एवं जनपद पंचायत के समस्त तकनीकी सहायक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं विकासखण्ड के समस्त कार्यालयीन कर्मचारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। मंच का संचालन श्री राकेश गुर्जर के द्वारा किया गया।

Read More

शासकीय विद्यालयों के छात्रों ने स्वीप रैली व रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

Posted on :09-Nov-2023
शासकीय विद्यालयों के छात्रों ने स्वीप रैली व रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे- स्वीप रैली, मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, भाषण, स्वीप-चित्रकला, स्वीप रंगोली, स्वीप पेंटिंग, स्वीप मेंहदी, मशाल रैली, आदि के द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में जिले के विधानसभा क्षेत्र-  प्रेमनगर (04) के शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया, भटगांव (05) शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर, शासकीय नवीन महाविद्यालय चादंनी बिहारपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चन्द्रमेंढा व प्रतापपुर (06) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनगरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़गवांकला एवं  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  जजावल के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली, रंगोली, पेंटिंग, मेंहदी और दीवार लेखन के द्वारा मतदाताओं को मतदान दिवस 17 नवंबर को संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड के बच्चों को मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के सहयोग हेतु स्वयंसेवी के रूप में कार्य करने के लिये तैयार भी किया जा रहा है।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: सामान्य प्रेक्षक श्री रंजीत कुमार जे ने मतदान दल के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया अवलोकन

Posted on :09-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023: सामान्य प्रेक्षक श्री रंजीत कुमार जे ने मतदान दल के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया अवलोकन

हाशिम खान 

- मतदान अधिकारियों को मशीनों का सही तरीके से संचालित, सिलिंग करने जैसे तकनीकी कार्यों का अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने के दिए निर्देश

सूरजपुर :  सामान्य प्रेक्षक श्री रंजीत कुमार जे (आईएएस) आज मतदान दल के प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे थे। जिसमें विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) के लिए शासकीय बालक उ.मा.वि. सूरजपुर, भटगांव (05) के लिए पं. रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर व प्रतापपुर (06) के लिए शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय सूरजपुर में आयोजित मतदान दल के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थित थे। उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों को मशीनों का सही तरीके से संचालित करने, सिलिंग करने जैसे तकनीकी कार्यों का अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने कहा। उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों को मशीन कनेक्ट कर मतदान कराने से संबंधित सभी गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखने कहा। अधिकारियों के लिए मतदान कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करें। मतदान की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए वोटिंग कम्पार्टमेंट के समीप अन्य कोई व्यक्ति न जाये, यह सुनिश्चित करें।

सामान्य प्रेक्षक श्री रंजीत कुमार जे ने कहा कि ईव्हीएम, वीवीपैट को अच्छी तरह से कनेक्ट करना जरूरी है। मतदान से संबंधित सभी प्रक्रिया के दौरान पोलिंग एजेंट की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने कहा। इसके अलावा मॉक पोल, रिपोर्टिंग के लिए मतदान से संबंधित फार्म भरने से संबंधित आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान अधिकारियों से मशीनों को कनेक्ट कर दिखाने कहा। प्रशिक्षण केन्द्र में स्थापित मतदान अधिकारियों के डाक मतपत्र के लिए बनाए गए सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया।

Read More

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Posted on :09-Nov-2023
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

हाशिम खान 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा आम चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए शत् प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप कार्यक्रम 04 से 09 नवंबर तक कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा केे दिशा निर्देशन एवं प्राचार्य जे. आर. पैकरा जी के मार्गदर्शन में शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के छात्र-छात्राओं को जिला मास्टर ट्रेनर और कालेज कैंपस स्वीप प्रोफेसर नोडल अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल ने सर्वप्रथम छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई तथा महाविद्यालय से रैली निकालकर गांव, वार्ड व मोहल्ले में भ्रमण कर लोगों को बिना किसी भय अथवा प्रलोभन के मतदान करने की अपील की। इस दौरान हाथों में मतदान संबंधी बैनर एवं पोस्टर लिए प्रेरक नारे लगाते हुए रैली के माध्यम से लोगों को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

No description available.

मतदाताओं को मतदान करने के महत्व से अवगत कराया गया। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों तथा अशक्त मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदान की सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। दीवारों में मतदाता संबंधी स्लोगन की  पेंटिंग कर मतदान करने हेतु आह्वान किया गया। महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के द्वारा चित्रकला, मेहंदी, रंगोली एवं पोस्टर लेखन का कार्यक्रम किया गया। मानव श्रृंखला आकार के माध्यम से शत् प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरक संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में आभा रंजना कुजूर, स्वीप छात्र एम्बेसडर आरती जायसवाल, राजवीर सिंह, रितेश आर्य, शिखा दुबे, प्रियांशु जायसवाल, सचिन कुमार मिंज, चंद्रदेव राजवाड़े, अखिलेश रवि, नरेंद्र बंजारे, हरिशंकर डहरिया, श्रीमती सांडिल्य तथा भोला प्रसाद विशेष सहयोग रहा है।

Read More

सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की ली बैठक

Posted on :09-Nov-2023
सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की ली बैठक

हाशिम खान 

-निर्वाचन से संबंधित कंट्रोल रूम व अन्य सेल का किया निरीक्षण

सूरजपुर : सामान्य प्रेक्षक श्री रंजीत कुमार जे (आईएएस) के द्वारा सर्व रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में रखी गई थी। जिसमें पुलिस प्रेक्षक श्री विष्णुकांत (आईपीएस), जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल व अन अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी संबंधित निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी के साथ सभाकक्ष में उपस्थित हुए थे।

बैठक में उन्होंने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधितों को सभी विधानसभा में पारदर्शी और समावेशी निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने मतदान स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था रखने की बात कही ताकि संध्या के समय भी निर्वाचन से संबंधित लेखन कार्य में कोई बाधा ना आए। इसके साथ ही उन्होंने वेब कास्टिंग, इलेक्शन मशीनरी, मतदान दल के आई कार्ड के संबंध में, स्ट्रांग रूम के संबंध में, निर्वाचन व्यय के संबंध में और निर्वाचन से संबंधित दी जा रही परमिशन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित जनों को भारत निर्वाचन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का शक्ति से पालन करने के लिए निर्देशित किया।
 
बैठक के पश्चात उन्होंने कंट्रोल रूम, ईईएम कंट्रोल रूम, एमसीएमसी सेल का  निरीक्षण भी किया। जिसमें एमसीएमसी सेल में उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया से संबंधित चीजों के संबंध में सोशल मीडिया प्रभारी से जानकारी ली।

Read More

मतदाता जागरूकता के लिये घर घर जाएगी टोली

Posted on :09-Nov-2023
मतदाता जागरूकता के लिये घर घर जाएगी टोली

हाशिम खान 

सूरजपुर :  मतदाता जागरूकता अभियान में स्कूली बच्चे एवं शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बच्चों एवं शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने से जागरूकता अभियान जमीनी धरातल पर घर-घर तक पहुंच रही है। इस अभियान के माध्यम से एक बच्चा स्वयं अपने माता-पिता, परिवार को मतदान के महत्व के बारे में बताएगा, अपने पड़ोस एवं अन्य मित्रों को भी बताएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी ललित राम पटेल के निर्देशन तथा बीईओ पंडित भारद्वाज एवं एबीईओ मनोज साहू के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली के बच्चों द्वारा घर घर मतदान करने हेतु टोली रवाना किया गया। शिक्षक योगेश साहू के द्वारा बच्चों के 10 टोली का गठन किया गया। जिसमें एक सर्वे के तरह बच्चे अपने अपने पारा मोहल्ला में टोली के साथ घर घर जाकर मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करेंगें। शिक्षक के द्वारा एक प्रपत्र तैयार किया गया है। जिसमे घर के मुखिया का नाम, वोटो की संख्या के साथ ही अनिवार्य वोट हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बच्चे घंटी, थाली, ढोलक बजाकर गांव में घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। बच्चे मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी, पट्टियां सहित नारे लगाते हुए चल रहे थे। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें, लोकतंत्र हमारा है मतदान अधिकार हमारा है, घर घर साक्षरता ले जाएंगे, मतदाता जागरूक बनाएंगे जैसे नारे सड़कों पर गूंज रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान दिन 17 नवम्बर को हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे। इसके लिये लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। एक स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र तथा स्वच्छ सरकार के चुनाव हेतु यह अत्यंत आवश्यक है।
       
विद्यालय से बच्चों की टोली रवानगी में प्रधान पाठक बी.आर. हितकर, महेंद्र पटेल, योगेश साहू, अनिता सिंह, कृष्ण यादव, रघुनाथ जायसवाल, सविता साहू, सरिता सिंह एवं छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

Read More

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

Posted on :08-Nov-2023
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 के जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में सभी निर्वाचनों के नागरिकों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत चलाए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतापपुर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं शा. नवीन कॉलेज चांदनी बिहारपुर में मतदाता जागरूकता से संबंधित मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं स्कूलों के बच्चों के द्वारा मेहंदी कार्यक्रम का भी आयोजन कराया गया। मतदाताओं को घर घर जाकर उनको वोट के बारे में समझाया जा रहा है। मतदान से संबंधित बातों को बताया जा रहा है ताकि आगामी 17 नवंबर 2023 को होने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत रूप से सम्मिलित होकर मतदान करें।

Read More

सूरजपुर जिले के 55 दिव्यांग और अस्सी प्लस वृद्धजन मतदाता 11 नवंबर को घर बैठे करेंगे मतदान

Posted on :08-Nov-2023
सूरजपुर जिले के 55 दिव्यांग और अस्सी प्लस वृद्धजन मतदाता 11 नवंबर को घर बैठे करेंगे मतदान

हाशिम खान 

-मतदाताओं के घर तक पहुंचने के लिए 15 रूट के लिए 15 मतदान दल गठित

-स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान दल को दिया जा चुका है प्रशिक्षण’

सूरजपुर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में दिव्यांगजन (निर्दिष्ट अशक्तता 40 प्रतिशत से कम नहीं) और अस्सी वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को इस बार घर बैठे मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गई है। जिले के तीनों विधानसभा प्रेमनगर (04), भटगांव(05) और प्रतापपुर(06) क्षेत्र के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग (दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य) और अस्सी प्लस बुजुर्ग कुल 55 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान कराने के लिए मतदान दल तैयार हैं। मतदान का समय सुबह 9 बजे शाम 5 बजे निर्धारित है। मतदान दलों के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्र में निवासरत मतदाताओं के घर तक पहुंचने के लिए 15 रूट के लिए 15 मतदान दल बनाएं गए है।
        
सूरजपुर जिले के विधानसभा प्रेमनगर (04), भटगांव (05) और प्रतापपुर (06) के  दिव्यांग और 80 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान का दिवस का प्रथम दौरा आगामी 11 नवंबर 2023 को निर्धारित किया गया है। प्रथम दौरे के समय निर्वाचक प्रपत्र में दिये गये पते पर मतदाता मौजूद नहीं होने की स्थिति में मतदान के लिए दूसरा दौरा मतदान दिनांक 13 नवंबर 2023 निर्धारित किया गया है।

Read More

मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ

Posted on :08-Nov-2023
मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ

हाशिम खान 

सूरजपुर/  विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत ड्यूटी पर लगाए गए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज प्रारंभ हो चुका है। निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें यह प्रशिक्षण विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) के लिए शासकीय बालक उ.मा.वि. सूरजपुर, भटगांव (05) के लिए पं. रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर व प्रतापपुर (06) के लिए शासकीय कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण स्थल मे जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल के प्रषिक्षण प्राप्त कर रहें है। प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संपादन के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिससे उन्हें निर्वाचन के संबंध में दी जाने वाली जानकारी को निश्चित समय अवधि मे उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके साथ ही भटगांव विधानसभा मे 17 प्रत्याशी होने की स्थिति मे दो बैलेट यूनिट लगेंगे जिसके लिए उन्होंने भटगांव के मतदान दल वालों को पर्याप्त अभ्यास करने के लिए कहा। इसके साथ ही निर्वाचन के दौरान उन्होने सभी को अपने नियत समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा।
     
 इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान कर्मी द्वारा प्रशिक्षण स्थल में ही डाक मतपत्र के किये जा रहे मताधिकार स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

Posted on :08-Nov-2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

हाशिम खान 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण में आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर  मतदान के दिन 17 नवंबर को पल-प्रतिपल देख सकते हैं।

वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण में विधानसभावार वोटर टर्न ऑउट की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।

Read More

मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार चलाया जा रहा है कार्यक्रम

Posted on :08-Nov-2023
मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार चलाया जा रहा है कार्यक्रम

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे स्वीप रैली मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, भाषण, स्वीप-चित्रकला, स्वीप-रंगोली, स्वीप-पेंटिंग, स्वीप मेंहदी, मशाल रैली, आदि के द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी है। इसी तारतम्य में सूरजपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर एवं सुदूर अंचल स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी और दीवार लेखन के द्वारा मतदाताओं को मतदान दिवस 17 नवंबर को सभी लोगों को संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान करने का अपील किया जा रहा है।

Read More

7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

Posted on :08-Nov-2023
7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

हाशिम खान 

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग द्वारा इस अवधि के दौरान एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर रोक लगाई गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत 7 नवम्बर को सवेरे सात बजे से 30 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि को एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंधित अवधि के रूप में अधिसूचित किया है। इस अवधि में विधानसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एक्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या किसी भी अन्य तरीके से प्रचार-प्रसार पर रोक रहेगी। आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन साधारण निर्वाचन एवं उप निर्वाचन में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

Read More

समय निकालकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें - श्री संजय अग्रवाल

Posted on :08-Nov-2023
समय निकालकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें - श्री संजय अग्रवाल

हाशिम खान 

-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान करने की गई अपील

सूरजपुर :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 17 नवंबर 2023 को मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक होकर इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की।
     
उन्होंने कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदातागण मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में ई.व्ही.एम एवं व्ही.व्ही.पेट के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: विज्ञापन आदि की अनुमति के लिए एमसीएमसी के कक्ष क्रमांक (डी-13) में किया जा सकता है संपर्क

Posted on :08-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023: विज्ञापन आदि की अनुमति के लिए एमसीएमसी के कक्ष क्रमांक (डी-13) में किया जा सकता है संपर्क

हाशिम खान 

-निर्वाचन से संबंधित पेड न्यूज और विज्ञापन पर एम.सी.एम.सी की है नजर

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मीडिया अनुप्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति में निर्वाचन से संबंधित पेड न्यूज और विज्ञापन पर निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन संबंधी विज्ञापन, पम्पलेट इत्यादि की अनुमति के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर के कक्ष क्रमांक डी-13 में संपर्क कर सकते हैं।

Read More

छात्रों द्वारा मशाल रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Posted on :07-Nov-2023
छात्रों द्वारा मशाल रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूरजपुर संजय अग्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं शत् प्रतिशत मतदान कराने हेतु सूरजपुर जिले के समस्त विद्यालयों एवं आश्रमों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। जैसे स्वीप रैली, मानव श्रृंखला, नुक्कड नाटक, भाषण, स्वीप चित्रकला, स्वीप रंगोली, स्वीप पेंटिंग, स्वीप मेंहदी, मशाल रैली आदि के द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी है। इसी तारतम्य में आज सूरजपुर जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, भैयाथान में विशाल रैली का आयोजन किया गया। आवासीय विद्यालय में अध्यनरत छात्रों द्वारा अपने विद्यालय से मशाल रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु को प्रेरित किया गया।

Read More

Previous12...21222324252627...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution