× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...19202122232425...4041Next

अंधे कत्ल का चौकी तारा पुलिस ने किया खुलासा: प्रेमी ने प्रमिका की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को दिया था जला, आरोपी गिरफ्तार...(VIDEO)

Posted on :05-Dec-2023
अंधे कत्ल का चौकी तारा पुलिस ने किया खुलासा: प्रेमी ने प्रमिका की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को दिया था जला, आरोपी गिरफ्तार...(VIDEO)

हाशिम खान 

नागपुर महाराष्ट्र से आरोपी को पकड़कर लाई चौकी तारा की पुलिस।

सूरजपुर : दिनांक 02.12.23 को चौकीदार फलेश्वर सिंह ने चौकी तारा में सूचना दिया कि जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में एक अधजला शव देखा गया है, इस सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला को अवगत कराने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों सहित एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की टीम को मौके पर भेजते हुए बारीकी से साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए।

घटना स्थल और शव के निरीक्षण पर प्रारंभिक दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से शव को जलाए जाने का प्रतीत हुआ। शव पंचनामा के बाद अज्ञात मृतिका की पहचान में लग गई इसी बीच मृतिका की पहचान लखनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई। जांच में पाया गया कि मृतिका दिनांक 30/11/23 को अपने घर से दीदी के यहां जा रही हॅू कहकर निकली थी। मर्ग कायमी उपरान्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 139/23 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। 
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने जघन्य हत्याकाण्ड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु लगाया। चौकी तारा पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतिका का अतवार साय ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर से पिछले 2 वर्षो से प्रेमसंबंध था जिसके बाद चौकी तारा पुलिस के द्वारा संदेही आरोपी अतवार साय की खोजबीन प्रारंभ किया जो फरार चल रहा था जिसे नागपुर महाराष्ट्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

देखें VIDEO- 

पूछताछ पर उसने बताया कि 2 वर्षो से मृतिका से प्रेमसंबंध था जो इसे बार-बार शादी करने का दबाव बना रही थी तब यह मृतिका को जान से मारने की योजना बनाकर 30 नवम्बर को उसे बुलाया और दोनों उदयपुर में मिले वहां से मोटर सायकल में बैठाकर मृतिका को जर्नादनपुर छोटे जरगा जंगल ले गया जहां पर शादी करने की बात को लेकर दोनों में विवाद-हाथाबाही हुआ तब यह मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दिया और मृतिका की पहचान न हो साक्ष्य छुपाने की नियत से पेट्रोल डालकर मृतिका का जला दिया और वहां से भाग गया। आरोपी के निशाानदेही पर मृतिका का सीम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, पेट्रोल निकालने में प्रयुक्त पानी का बोतल जप्त कर आरोपी अतवार साय पिता फुलसाय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी तारा योगेन्द्र जायसवाल, एएसआई विरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक बंधूराम सारथी, दिलेश्वर पैंकरा, आरक्षक विक्रम मिंज ओमप्रकाश सिंह, पंकज राजवाड़े, छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक भारती राजवाड़े व डामनिया राजवाड़े सक्रिय रहे।
 
Read More

मेरी जीत क्षेत्र की जनता की जीत-भूलन सिंह

Posted on :05-Dec-2023
मेरी जीत क्षेत्र की जनता की जीत-भूलन  सिंह

हाशिम खान

नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास व समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी से होंगे काम 

सूरजपुर : प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि मेरी यह जीत पूरे प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत है। अब तक के इतिहास में प्रेमनगर से सर्वाधिक मतों से जीत का यहां रिकॉर्ड बना है।जनता के इस प्यार के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह जनादेश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और उन पर जनता के विश्वास का जनादेश है। इस चुनाव में देश के गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन मिलता रहा।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और विशेषकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत हमें 33291 हजार से यह भारी जीत मिली है। यह जीत बताती है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से कितनी त्रस्त थी। उन्होंने विश्वास जताने के लिए  जनता जनार्दन का धन्यवाद किया है और विश्वास दिलाया है कि वे क्षेत्र के विकास व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि  सरकार के गठन के साथ ही क्षेत्र में विकास की शुरुआत होगी और लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम शुरू होंगे। पिछले पांच साल में क्षेत्र के विकास के जो काम रूके हुए थे ,उन्हें शुरू कराकर तेजी से पूरा कराने के प्रयास होंगे। प्रेमनगर में विकास की असीम संभावनाएं हैं। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से मिलकर विकास की नई योजनाएं तैयार की जाएंगी।

Read More

जिले के तीनों विधानसभा के नतीजे घोषित

Posted on :04-Dec-2023
जिले के तीनों विधानसभा के नतीजे घोषित

हाशिम खान 

सूरजपुर : 03 दिसम्बर मतगणना तिथि पर जिले के तीनों विधानसभा प्रेमनगर (04) , भटगांव(05) व प्रतापपुर(06) के अंतिम परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। जो कि निम्नानुसार है- विधानसभा प्रेमनगर(04) के प्रत्याशियों के परिणाम-  श्री खेलसाय सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 66253, श्री भूलन सिंह मराबी (भारतीय जनता पार्टी) 99412, श्री कोतमा (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) 1803, श्री जयनाथ केराम (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी) 14463, तिलेश्वरी सांडिल्य (अम्बेडकर राईट पार्टी ऑफ इण्डिया) 939, अंगत श्रीवास (निर्दलीय) 458, खेलसाय (निर्दलीय) 398, गणेश सिंह उर्रे (निर्दलीय)377, भूलन सिंह (निर्दलीय) 598, राजेश कुमार जगते (निर्दलीय)756,  सूरज रवि (निर्दलीय) 932, संतोश विश्वकर्मा (निर्दलीय) को 1718 मत  और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 3537 के पक्ष  में मत आए।

विधानसभा भटगांव (05) के प्रत्याशियों के परिणाम-   पारसनाथ राजवाडे़ (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 60804, लक्ष्मी राजवाडे़ (भारतीय जनता पार्टी) 104662, नरेन्द्र साहू (बहुजन समाज पार्टी) 11401, सुरेन्द्र गुप्ता (आम आदमी पार्टी) 1069, समय लाल पाटील (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  जे)1847, रामबाई देवांगन (निर्दलीय)561, अरविंद शरण सिंह ( निर्दलीय)997, मोतीलाल पैकरा (हमर राज पार्टी)1130, आलम सिंह (निर्दलीय)1163, अशोक कुमार राजवाडे़ (निर्दलीय)813, दिलीप कुमार यादव (निर्दलीय)990, कपीलदेव पैकरा (कम्युनिस्ट पार्टी)2015, अजय कुमार कुशवाहा (नेशनल युथ पार्टी)299, कलावती सारथी (निर्दलीय)1487, पारस राजवाडे़ (निर्दलीय)2562, सोनुलाल भगत ( गोडवाना गणतंत्र पार्टी)645, धर्मेन्द्र कुमार (समाजवादी पार्टी)432 और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 635 पक्ष  में मत आए।

विधानसभा प्रतापपुर (06) के प्रत्याशियों के परिणाम-  राजकुमारी शिवभजन मरावी (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) को 71723 , शकुतंला सिंह पोर्ते (भारतीय जनता पार्टी) 83390, राजराम श्याम (आम आदमी पार्टी) 4838, सुन्दरलाल श्याम (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे)1464, सीताराम पण्डो (समााजवादी)548,  गीता सोन्हा (हमर राज पार्टी)1298, जगमोहन सिंह (गोडवाना गणतंत्र पार्टी)17013, रामनरायण सिंह (अम्बेकडर राईट  पार्टी ऑफ इंडिया)894, आशा देवी पोया (निर्दलीय)732, देवकुमारी आयम (निर्दलीय)666, नैनेन्द्र सिंह मरावी (निर्दलीय)1542, राजकुमारी सिंह (निर्दलीय)1427, शकुन्तला पैकरा (निर्दलीय)1497 और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 4348 पक्ष में मत आए।

तीनों विधानसभा प्रेमनगर, भटगांव और प्रतापपुर में डाक मतपत्र के अंतिम परिणाम-

विधानसभा प्रेमनगर(04) के प्रत्याशियों के परिणाम-  श्री खेलसाय सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 414, श्री भूलन सिंह मराबी (भारतीय जनता पार्टी) 545,  श्री कोतमा (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)01 , श्री जयनाथ केराम (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी) 99,  तिलेश्वरी सांडिल्य (अम्बेडकर राईट पार्टी ऑफ इण्डिया)02,  अंगत श्रीवास (निर्दलीय)01,  खेलसाय (निर्दलीय)02,  गणेश सिंह उर्रे (निर्दलीय)01, भूलन सिंह (निर्दलीय)01, राजेश कुमार जगते (निर्दलीय)02,  सूरज रवि (निर्दलीय)04, संतोश विश्वकर्मा (निर्दलीय)00 और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 02 प्राप्त हुये।

विधानसभा भटगांव (05) के प्रत्याशियों के परिणाम-   पारसनाथ राजवाडे़ (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 396, लक्ष्मी राजवाडे़ (भारतीय जनता पार्टी)500, नरेन्द्र साहू (बहुजन समाज पार्टी)40,  सुरेन्द्र गुप्ता (आम आदमी पार्टी)11, समय लाल पाटील ( जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  जे)04, रामबाई देवांगन (निर्दलीय)03, अरविंद शरण सिंह ( निर्दलीय)06, मोतीलाल पैकरा (हमर राज पार्टी)44, आलम सिंह (निर्दलीय)00, अशोक कुमार राजवाडे़ (निर्दलीय) 01, दिलीप कुमार यादव (निर्दलीय)00, कपिल देव पैकरा (कम्युनिस्ट पार्टी) 03, अजय कुमार कुशवाहा (नेशनल युथ पार्टी)00, कलावती सारथी (निर्दलीय)01, पारस राजवाडे़ (निर्दलीय)03, सोनुलाल भगत ( गोडवाना गणतंत्र पार्टी) 05 धर्मेन्द्र कुमार (समाजवादी पार्टी) को 00 मत  और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 02 प्राप्त हुये।

विधानसभा प्रतापपुर (06) के प्रत्याशियों के परिणाम-  राजकुमारी शिवभजन मरावी (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) को 365, शकुतंला सिंह पोर्ते (भारतीय जनता पार्टी)406, राजराम श्याम (आम आदमी पार्टी)32, सुन्दरलाल श्याम (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे)02, सीताराम पण्डो (समााजवादी)01,  गीता सोन्हा (हमर राज पार्टी)13, जगमोहन सिंह (गोडवाना गणतंत्र पार्टी)28, रामनरायण सिंह (अम्बेकडर राईट  पार्टी ऑफ इंडिया)03, आशा देवी पोया (निर्दलीय)01, देवकुमारी आयम (निर्दलीय)02, नैनेन्द्र सिंह मरावी (निर्दलीय)02, राजकुमारी सिंह (निर्दलीय)00 और शकुन्तला पैकरा (निर्दलीय) को 04 मत  और इनमे से कोई नहीं (नोटा) 03 प्राप्त हुये।

विधानसभावार प्रेमनगर(04) में डाक मतपत्र से कुल 1172 वोट दिए गय जिनमे 98 निरस्त हुए,भटगांव(05) से डाक मतपत्र से कुल 1078 वोट दिए गय जिनमे 59 निरस्त हुए,
और प्रतापपुर(06)  से डाक मतपत्र से कुल 1443 वोट दिए गय जिनमे 570 निरस्त हुए। अंतिम परिणाम  प्रेमनगर 04 से भुलन सिंह मरावी(भारतीय जनता पार्टी), भटगांव(05) से लक्ष्मी रजवाड़े (भारतीय जनता पार्टी), प्रतापपुर (06) से शकुंतला सिंह पोर्ते (भारतीय जनता पार्टी) के पक्ष में रहा।

Read More

पूरी पारदर्शिता के साथ होगी मतगणना, सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

Posted on :02-Dec-2023
पूरी पारदर्शिता के साथ होगी मतगणना, सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

हाशिम खान 

-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेसवार्ता कर मीडिया के प्रतिनिधियों को दी जानकारी

-आईटीआई कॉलेज पर्री में हुआ मॉक ड्रिल

No description available.

सूरजपुर :  विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ होगी, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आज लाइवलीहुड के हॉल में मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता लेकर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतों की गणना 03 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए आईटीआई भवन पर्री सूरजपुर को मतगणना केन्द्र बनाया गया है। इस मतगणना केन्द्र में भू-तल में स्थित तीन पृथक-पृथक मतगणना हॉल  में पृथक-पृथक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सम्पन्न होगी। मतगणना केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्था आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण कर ली गई है।
        
मतगणना केन्द्र पर मीडिया कर्मियों के लिए एक पृथक कक्ष-मीडिया सेंटर स्थापित रहेगा। जिसमें टेलीफोन, कम्प्यूटर एवं इंटरनेट की सुविधा रहेगी। जिला जनसम्पर्क अधिकारी को मीडिया सेंटर का प्रभारी बनाया गया है। जो प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर राउंड वार परिणाम की जानकारी, मीडिया कर्मियों को उपलब्ध करायेंगे। मतगणना का पूरा कार्य, रिटर्निंग ऑफिसर के नियंत्रण एवं निर्देशन में सम्पन्न होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना हॉल में ईव्हीएम से मतों की गणना हेतु, 14 गणना टेबल लगाये गये है। डाक मतपत्रों की गणना हेतु 03 टेबल लगाये गये है। आयोग के निर्देशानुसार 03 दिसम्बर 2023 को ठीक प्रातः 08ः00 बजे मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। जिसमें आयोग के निर्देशानुसार डाक मतपत्रों की गणना का कार्य सबसे पहले प्रारंभ होगा। मतगणना प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद, समय प्रातः 08ः30 बजे से ईव्हीएम से मतों की गणना के कार्य का प्रारंभ होगा। इसके लिए स्ट्रांग रूम से मतदान केन्द्रों की सील्ड कंट्रोल यूनिट कैरी बॉक्स एवं मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग 01 को मतगणना हॉल में मतगणना टेबल पर लाया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र- 04 प्रेमनगर में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 275 है जिसकी मतगणना 20 राउंड में सम्पन्न होगी। विधानसभा क्षेत्र -05 भटगांव में मतदान केन्द्रों की संख्या 306 है जिसकी मतगणना 22 राउंड में सम्पन्न होगी, विधानसभा क्षेत्र -06 प्रतापपुर में मतदान केन्द्रों की संख्या 296 है जिसकी मतगणना 22 राउंड में सम्पन्न होगी। प्रत्येक राउंड में मतगणना का कार्य होने के बाद राउंड और गणना परिणाम तैयार कर लाउडस्पीकर से उद्घोषणा की जायेगी।
    
इसके साथ ही आईटीआई कॉलेज पर्री में मॉक ड्रिल का भी आयोजन हुआ जिसमें मतगणना के पूर्व मतगणना दिवस पर होने वाली संपूर्ण प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। वास्तविक  परिदृश्य सें  मतगणना ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अवगत हो सके इसके लिए यह  मॉक ड्रिल रखी गई थी। जिससे मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व ही अभ्यस्त होकर मतगणना तिथि के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर राजनीतिक दल के अभ्यार्थी व प्रतिनिधि, प्रेमनगर (04) के सामान्य प्रेक्षक श्री रंजीत कुमार जे (आईएएस), भटगांव (05) के सामान्य प्रेक्षक श्री डी. थिप्पे नाईक (एससीएस), प्रतापपुर (06) के सामान्य प्रेक्षक सुश्री एस्थर काथर (एससीएस) व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

Posted on :02-Dec-2023
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

हाशिम खान 

सूरजपुर : माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा निर्देशन में जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर गोविन्द नारायण जांगड़े जी एवं  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के माननीय डॉली ध्रुव के निर्देशन में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सूरजपुर, कटोरी, सत्तीपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर चांदनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव व प्रतापपुर में एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एचआईवी एड्स जैसी

No description available.

खतरनाक बीमारी से संरक्षण व बीमारी के लक्षण और सावधानी तथा उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ साथ लोगों को आगामी 16 दिसंबर 2023 आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत अन्य विधिक विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरा लीगल वॉलिंटियर्स प्रियंका  यादव ,राजिया खान, विकाश कुमार प्रजापति अक्षयवर लाल गुप्ता, चिरंजीव, कांति सिंह, नितेश कुमार साहू उपस्थित रहें।

Read More

बीपी सिक्स के व्यायाम शरीर के अंगों के लिए लाभदायक

Posted on :02-Dec-2023
बीपी सिक्स के व्यायाम शरीर के अंगों के लिए लाभदायक

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में शनिवार को बैगलेस डे के दिन शिक्षक, स्काउट मास्टर योगेश साहू ने बेडेन पावेल के छह व्यायाम बच्चों को कराए एवं उसकी जानकारी देते हुए कहा कि बीपी सिक्स के व्यायाम शरीर के सभी अंगों के लिए लाभदायक हैं। इन व्यायामों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर को सुरक्षित किया जा सकता है।

जिसका प्रथम व्यायाम सिर के लिए - दोनों हाथों की हथेलियों और उंगलियों से सिर और चेहरे को कई बार मजबूती से रगड़ें। गर्दन और गले की मांसपेशियों को थपथपाएं। द्वितीय व्यायाम छाती के लिए - सीधी स्थिति से सामने की ओर झुकें, भुजाएँ नीचे की ओर फैली हुई हों, हाथों का पिछला भाग घुटनों के सामने एक साथ हो। साँस छोड़ना हाथ को धीरे-धीरे सिर के ऊपर उठाएं और जहां तक संभव हो पीछे झुकें, नाक से गहरी सांस लें। मुंह से धन्यवाद शब्द को बाहर निकालते हुए, भुजाओं को धीरे-धीरे बगल में नीचे लाएँ। अंत में फिर से आगे झुकें अपनी आखिरी सांस बाहर निकालें। तृतीय व्यायाम पेट के लिए - सीधे खड़े होकर, दोनों हाथों को बाहर की ओर फैलाएं, उंगलियां सीधी सामने की ओर फैलाएं, फिर धीरे-धीरे पैरों को हिलाए बिना कूल्हों से दाहिनी ओर घूमें, और दाहिनी भुजाओं को जितना हो सके अपने पीछे की ओर घुमाएं, ध्यान रखें दोनों भुजाएँ कंधों के बराबर या उससे थोड़ा ऊपर हों। फिर, एक विराम के बाद, धीरे-धीरे बाईं ओर जितना संभव हो सके घूमें। बाईं ओर इशारा करते समय सांस लें। बॉडी ट्विस्टिंग दाईं ओर इशारा करते समय सांस छोड़ें। छह बार दोहराएं, सांस को दूसरी तरफ बदलें और छह बार दोहराएं। 

चतुर्थ व्यायाम ट्रंक के लिए - इसे कोन एक्सरसाइज भी कहा जाता है। ध्यान स्थिति में खड़े होकर, दोनों हाथों को सिर के ऊपर जितना संभव हो उतना ऊपर उठाएं, और उंगलियों को जोड़ लें। पीछे की ओर झुकें, और फिर भुजाओं को शंकु की दिशा में बहुत धीरे-धीरे गोल घुमाएँ, ताकि हाथ शरीर के ऊपर और चारों ओर एक विस्तृत घेरा बना लें, शरीर कूल्हों से मुड़ जाए और एक तरफ झुक जाए। फिर सामने की ओर, फिर दूसरी ओर और फिर पीछे की ओर। वृत्त पूरा करने के बाद विपरीत दिशा में प्रारंभ करें। दोनों तरीकों से छह बार दोहराएं। पीछे की ओर झुकते समय सांस लें और आगे की ओर झुकते समय सांस छोड़ें। पाँचवी व्यायाम शरीर के निचले हिस्से और पैरों के पिछले हिस्से के लिए - पैरों को थोड़ा अलग करके खड़े हो जाएं, दोनों हाथों से अपने सिर को छुएं और ऊपर आकाश की ओर देखें, जितना हो सके पीछे झुकें और फिर आगे और नीचे की ओर झुकें जब तक कि आपकी उंगलियां आपके पैर की उंगलियों को न छू लें बिना झुके आपके घुटने। छठी व्यायाम टांगों, पैरों और पंजों के लिए - अटेंशन स्थिति में खड़े हो जाएं, हाथों को कूल्हों पर रखें, पंजों के बल खड़े हों, घुटनों को बाहर की ओर मोड़ें, और उन्हें धीरे-धीरे नीचे झुकाकर बैठने की स्थिति में लाएं, एड़ियां पूरी तरह जमीन से सटी रहें । फिर धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं और दोबारा पहली स्थिति में आ जाएं। जैसे ही शरीर ऊपर उठे तो सांस लें और जैसे ही शरीर नीचे आये तो साँस छोड़े। सभी व्यायाम कम से कम 6 बार और अधिक से अधिक 12 बार करें। व्यायाम पश्चात बच्चों को खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। बच्चों ने कहा हमे अगले शनिवार का रहेगा इंतजार। विद्यालय में प्रधान पाठक बी.आर. हितकर, संकुल समन्वयक जे.डी. सिंह, शिक्षक महेंद्र पटेल, अनिता सिंह, कृष्ण यादव, योगेश साहू, सविता साहू, रघुनाथ जायसवाल, भृत्य सरिता सिंह एवं छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

Read More

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम

Posted on :02-Dec-2023
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम

हाशिम खान

सूरजपुर- माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा निर्देशन में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर गोविन्द नारायण जांगड़े जी एवं  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के माननीय डॉली ध्रुव के निर्देशन में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सूरजपुर, कटोरी, सत्तीपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर चांदनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव व प्रतापपुर में एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एचआईवी एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से संरक्षण व बीमारी के लक्षण और सावधानी तथा उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ साथ लोगों को आगामी 16 दिसंबर 2023 आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत अन्य विधिक विषयों पर जानकारी प्रदान की गई l 

No description available. 

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरा लीगल वॉलिंटियर्स प्रियंका यादव ,राजिया खान, विकाश कुमार प्रजापति अक्षयवर लाल गुप्ता, चिरंजीव, कांति सिंह, नितेश कुमार साहू उपस्थित रहे

Read More

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्ही में एड्स दिवस मनाया गया

Posted on :02-Dec-2023
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्ही में एड्स दिवस मनाया गया

हाशिम खान

सूरजपुर रामानुजनगर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्ही में एड्स दिवस मनाया गया ।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्ही जिला सूरजपुर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना, और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनाना है। सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी, ग़ैर सरकारी संगठन और दुनिया भर में लोग अक्सर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ, इस दिन का निरीक्षण करते हैं।  

शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को  एड्स के बारे में  विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया ।  इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम लाल साहू वअन्य शिक्षक शिक्षिकाएं तथा प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर के0 एस0 परस्ते के  उपस्थिति में संपन्न  हुआ ।

Read More

16 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत

Posted on :02-Dec-2023
16 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत

हाशिम खान 

सूरजपुर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री गोविंद नारायण जांगडे जी के द्वारा 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को जिला न्यायालय सूरजपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई की जायेगी। इस नेशनल लोक अदालत में न्यायालय मे लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा मामले, परिवारिक मामले, राजस्व मामले व अन्य राजीनामा योग्य मामले तथा बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्री लिटिगेशन मामलों को हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में रखे जायेगें। मामलों की सुनवाई के लिए जिला न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर में सुनवाई हेतु खंडपीठ का गठन किया जायेगा। वहीं राजस्व विभागों के मामलों की सुनवाई राजस्व न्यायालयों में की जायेगी। जिसमें न्यायालय कलेक्टर, सभी अनुविभागीय न्यायालय एवं समस्त तहसील न्यायालय शामिल है जहां सुनवाई हेतु खंडपीठ का गठन किया जायेगा। लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जहां न्यायालयों में लंबित वाद-विवाद, मुकदमा या प्री-लिटिगेशन चरण के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाता है। लोक अदालत विवादों के निपटारे का वैकल्पिक माध्यम है, जहां श्रम व धन की बचत के साथ त्वरित न्याय प्राप्त होता है। लोक अदालत में लोगों के मध्य आपसी मतभेद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। वहीं लोक अदालत में पारित आदेश, अवार्ड अंतिम होता है व इसके विरूद्ध कोई अपील नहीं होती। लोक अदालत आयोजन का उद्देश्य यह सुनिश्रित करना है कि देश का कोई भी नागरिक आर्थिक या किसी अन्य अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित न रह जाये। 16 दिसम्बर 2023 के नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

02 दिसंबर को मतगणना स्थल पर होगी मॉक ड्रिल

Posted on :02-Dec-2023
02 दिसंबर को मतगणना स्थल पर होगी मॉक ड्रिल

हाशिम खान 

सूरजपुर :  मतगणना तिथि 03 दिसंबर के लिये प्रशासन अमला तैयार है। आज 01 दिसंबर को मतगणना प्रशिक्षण के दोनो चरण का समापन हो गया है। जिसके पश्चात 02 दिसंबर को वास्तविक  परिदृश्य से  मतगणना ड्यूटी में लगाए गये सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अवगत हो सके इसके लिए मतगणना स्थल आईटीआई भवन पर्री में मॉक ड्रिल रखी गई है। जिससे मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व ही अभ्यस्त होकर मतगणना तिथि के लिए तैयार रहेगें।

इसके साथ ही मतगणना स्थल पर वाहनों के पार्किंग का व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना स्थल से संबंधित अन्य मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कर लिये गए हैं।

Read More

जिले में प्राप्त डाक मतपत्र के आंकड़े, विधानसभा वार कुल 3688 डाक मतपत्र हुए प्राप्त

Posted on :02-Dec-2023
जिले में प्राप्त डाक मतपत्र के आंकड़े, विधानसभा वार कुल 3688 डाक मतपत्र हुए प्राप्त

हाशिम खान 

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में विधानसभा वार कुल 3688  डाक मतपत्र प्राप्त हुए जिसमें जिलेवासियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभावार प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर में  क्रमशः 1134, 1034 और 1281 अर्थात् कुल 3449 डाक मतपत्र निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सुविधा केंद्र में अंतिम मतपत्र के रूप में प्राप्त किया गया। 80 प्लस आयुवर्ग एवं दिव्यांगजनों का विधानसभावार प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर में  क्रमशः 17, 20 और 100 अर्थात् कुल 137 डाक मतपत्र उनके घर जाकर प्राप्त किया गया। अनिवार्य सेवा (अनुपस्थित श्रेणी) में विधानसभा प्रतापपुर से 32 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। इसी क्रम में सेवा मतदाता के अंतर्गत विधानसभा वार प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर में क्रमशः 21, 22 और 27 अर्थात कुल 70 डाक मतपत्र डाक विभाग से प्राप्त हुए।

Read More

सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक संतोष वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य से जिले में बनाई विशेष पहचान-पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

Posted on :01-Dec-2023
सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक संतोष वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य से जिले में बनाई विशेष पहचान-पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

हाशिम खान 

निरीक्षक श्री वर्मा ने 43 वर्ष 9 माह तक दी विभाग में अपनी सेवाएं, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित।

सूरजपुर। जिला पुलिस कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ कार्यालय अधीक्षक निरीक्षक (अ) संतोष कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग में 43 वर्ष 9 माह तक लगातार अपनी सेवा देकर 30 नवम्बर 2023 को सेवा निवृत्त हुये जिन्हें पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला सहित पुलिस अधिकारियों ने साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त संतोष वर्मा के परिजन व मित्रगण भी मौजूद रहे।
           
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे श्री वर्मा ने सदैव अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे, उत्कृष्ट कार्य कर जिले में अपनी विशेष पहचान बनाई है, विभाग में लंबी अवधि तक लगातार जिला झाबुआ मध्यप्रदेश, जिला रायगढ़, सरगुजा व सूरजपुर में अपनी सेवाएं दी, इनके व्यक्तित्व में अनुशासन रहा है, जनता एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के समक्ष आदर्श छवि स्थापित करते हुए अपने अनुभवों से बेहतर कार्य करते हुए अधिनस्थों को सहयोग व मार्गदर्शन दिया।
            
पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा को पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदाय किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में सेवानिवृत्त हुए श्री वर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य करने का अवसर मिला इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, डीएसपी रामश्रृंगार यादव, नंदिनी ठाकुर, महालक्ष्मी कुलदीप, रितेश चौधरी सहित कई अधिकारी व कर्मचारियों ने श्री वर्मा के साथ किए गए कार्य अनुभव के बारे में बताया।
         
इस दौरान सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी सिरिल एक्का, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, रामप्रसाद पैंकरा, थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, अलरिक लकड़ा, सरफराज फिरदौसी, स्टेनो अखिलेश सिंह, निरीक्षक विमलेश दुबे, जावेद मियादाद, आनंद पैंकरा, यातायात प्रभारी सुनील सिंह, जिला पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त हुए श्री वर्मा के परिजन व मित्रगण मौजूद रहे।

Read More

ई.व्ही.एम व डाक मतपत्र की मतगणना के संबंध में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस

Posted on :01-Dec-2023
ई.व्ही.एम व डाक मतपत्र की मतगणना के संबंध में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस

हाशिम खान 

सूरजपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु ई.व्ही.एम, डाक मतपत्र की मतगणना के संबंध में  आज राज्य के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें डाक मतपत्र एवं ई.व्ही.एम की मतगणना के संबंध आवश्यक दिशा निर्देश  उपस्थित जनों को दिये गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मतगणना दिवस व मतगणना की कार्यवाही, डाक मतपत्रों का रिवेरिफिकेशन, गणना उपरांत की कार्यवाही, ई.व्ही.एम में दर्ज किए गए मतों की गणना की प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

  वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, जिला टेबुलेशन प्रभारी सुश्री लीना कोसम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, सभी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, पोस्टल बैलेट हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी स्टाफ इत्यादि उपस्थित थे

Read More

न्यायालय, शैक्षणिक संस्थान और चिकित्सालय साइलेंस जोन घोषित

Posted on :01-Dec-2023
न्यायालय, शैक्षणिक संस्थान और चिकित्सालय साइलेंस जोन घोषित

हाशिम खान 

सूरजपुर :  माननीय उच्च न्यायालय के तहत प्रकरण में पारित आदेश में दिये गये निर्देश तथा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 एवं ध्वनि प्रदुषण (विनियमन तथा नियंत्रण) नियम, 2000 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत लोक हित को ध्यान  में रखते हुए जिला सूरजपुर अंतर्गत संस्थाओं एवं उनके परिसरों के 100 मीटर के परिधि पर तय काल अवधि के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र (साइलेंस जोन) घोषित किया गया है। जिसके तहत समस्त न्यायालय संस्था में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक, समस्त शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज, व्यवसायिक अकादमी, प्रशिक्षण संस्थान और अन्य समस्त शैक्षणिक प्रतिष्ठान आदि) में प्रातः 06ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक, एवं समस्त चिकित्सालय (चिकित्सालय, नर्सिग होम आदि) में 24 घंटे के लिए साइलेंस जोन घोषित किया गया है। आदेश का उल्लघंन करने पर छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985, ध्वनि प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 एवं अन्य सुसंगत विधि के अधीन कार्यवाही की जायेगी।

Read More

विधानसभावार 20 से 22 राउंड में होगी मतगणना

Posted on :01-Dec-2023
विधानसभावार 20 से 22 राउंड में होगी मतगणना

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को प्रातः 08ः00 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य के सफल संपादन के लिए मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को चरणो में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को मतगणना की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना संबंधित आवष्यक बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। विधानसभा वार मतगणना की प्रक्रिया मल्टीपल राउंड में होगी। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) के अंतर्गत 275 मतदान केंद्र में 20 राउंड, विधानसभा क्षेत्र भटगांव (05) के अंतर्गत 306 मतदान केंद्र में 22 राउंड, विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर (06) के अंतर्गत 296 मतदान केंद्र में 22 राउंड में मतगणना कार्य किया जाएगा।

Read More

मतगणना के संबंध में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

Posted on :01-Dec-2023
मतगणना के संबंध में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

हाशिम खान 

सूरजपुर :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में मतगणना के संबंध में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी प्राचार्य द्वारा बताया गया कि निर्वाचन की प्रक्रिया में मतगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है। मतगणना का पूरा कार्य रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन एवं निगरानी में होता है। तीनों विधानसभा क्षेत्र- प्रेमनगर(04), भटगांव(05) और प्रतापपुर(06) की मतगणना आईटीआई भवन पर्री में 03 दिसम्बर को किया जाना है। मतगणना केंद्र पर नियुक्त सभी गणना कर्मचारी, अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता को मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना निषेध है। मतगणना स्थल में प्रवेश के पूर्व सभी व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाएगी। मतगणना केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना का कार्य एक बड़े मतगणना हॉल में संपन्न होगा। जिसमें मशीनों से मतों की गणना हेतु कुल 14 टेबल लगाए जाएंगे।

 तीन टेबल डाक मतपत्र की गणना हेतु लगाया जाएगा। प्रत्येक गणना टेबल पर गणना का कार्य मतगणना दल द्वारा किया जाएगा। जिसमें एक गणना पर्यवेक्षक एक गणना सहायक और एक माइक्रो आब्जर्वर निगरानी हेतु रहेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा नियत समय सुबह 08 बजे से मतगणना प्रारंभ होगा। मतगणना के प्रारंभ होने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 को जोर से पढ़ा जाएगा। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रत्येक गणना टेबल हेतु अभ्यर्थी अपने गणन अभिकर्ता बना सकते हैं। गणन अभिकर्ता को मतगणना हाल में घूमने की अनुमति नहीं होगी वह आबंटित टेबल पर ही बैठेंगे। निर्वाचन संचालन नियम 1961 की 54 क के अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल पर डाक मतपत्रों की गणना सबसे पहले प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद समय 08ः30 प्रातः से ई.व्ही.एम. से मतों की गणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना कर्मियों को डाक मत पत्र गणना की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्हें यहां भी बताया गया की डाक मतपत्र किन-किन कारणों से खारिज किए जाते हैं और डाक मत पत्रों की संवीक्षा किस प्रकार किया जाता है। सभी गणना कर्मियों को ई.व्ही.एम. से मतों की गणना के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में व्ही.व्ही.पेट के पेपर पर्चियों के गणना के बारे में जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल द्वारा गणना कर्मियों को संबोधित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने गणना कर्मियों को गणना के अंकों की सही प्रविष्टि करना और उसका सटीक योग रहे, के बारे में निर्देश दिया
     
प्रशिक्षण के जिला टेबुलेशन प्रभारी सुश्री लीना कोसम व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Read More

नशीले इंजेक्शन के सप्लायर को बिहार से पकड़कर लाई चौकी बसदेई की पुलिस।

Posted on :30-Nov-2023
नशीले इंजेक्शन के सप्लायर को बिहार से पकड़कर लाई चौकी बसदेई की पुलिस।

हाशिम खान

सूरजपुर :
नशे के सप्लाई चैन पर चौकी बसदेई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली इंजेक्शन सप्लाई करने वाले बिहार के डिहरी ओनसोन के मेडिकल स्टोर संचालक को दबिश देकर बिहार से पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने सप्लायर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर लगाया था। ज्ञात हो कि दिनांक 21.08.23 को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उंचडीह में घेराबंदी कर स्कार्पियों वाहन सहित चन्द्रिका गिरी, सुनील केंवट निवासी कोचिला, थाना पटना व संजय सिंह सा. रामपुर थाना पटना, जिला कोरिया को पकड़ा था

जिनके कब्जे से करीब 2 लाख रूपये कीमत के 400 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया था पूछताछ पर ओनसोन बिहार के मॉ लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के संचालक से नशीली इंजेक्शन बिक्री करने हेतु लाने की बात सामने आई थी। वहीं दूसरे मामले में दिनांक 13.11.23 को बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिरसी में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित आरोपी विकास कुशवाहा उर्फ विक्की का पकड़ा गया जिसके कब्जे से करीब 1 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 250 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया था। इस मामले में भी आरोपी ने डिहरी ओनसोन बिहार के मॉ लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के संचालक अमित कुमार के पास से नशीली इंजेक्शन बिक्री करने हेतु लाना बताया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही आरोपी विकाश को गिरफ्तार किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने नशीली दवा के सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। चौकी बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना में मॉ लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के संचालक अमित कुमार पिता सुरेन्द्र प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी स्टेशन रोड़ डेहरी, ओनसोन, थाना डिहरी नगर, जिला रोहतास बिहार के द्वारा प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन दवा को अवैध रूप से अपने संरक्षण में बिक्री कर औषधी व्यापार करना तथा अपराधिक षड़यंत्र कर अपराध का दुप्रेरणा करना पाए जाने पर विधिवत् बिहार में दबिश देकर पकड़ा।

पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई विजय सिंह, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक सुरेश साहू, अमित सिंह, अभय तिवारी, देवदत्त दुबे सक्रिय रहे।

Read More

मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था

Posted on :29-Nov-2023
मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था

हाशिम खान 

सूरजपुर : मतगणना केन्द्र एवं उसके आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना केन्द्र के 100 मीटर की परिधि का क्षेत्र पैदल यात्रा रहेगा। जिसमें वाहन ले जाना निषेध है। सुरक्षा घेरे के बाहरी स्तर से ही सबको सघन चेकिंग से गुजरना होगा। डोर युक्त मेटल डिटेक्टर से भी जॉच की जाएगी। इसके साथ ही साथ परिचय पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री जैसे - मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटका, माचिस इत्यादि भी मतगणना स्थल पर वर्जित रहेगा। फोटो युक्त परिचय पत्र धारण करना आवश्यक है। बिना फोटो पहचान पत्र के मतगणना हाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

Read More

मतगणना स्थल के लिये दिशा-निर्देश

Posted on :29-Nov-2023
मतगणना स्थल के लिये दिशा-निर्देश

हाशिम खान 

-मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल डिवाइस मतगणना केंद्र में वर्जित

No description available.

सूरजपुर :  03 दिसंबर मतगणना तिथि पर मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले सभी संबंधितों के लिए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश निर्धारित किये गए हैं। जिसमें मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किये गए पहचान पत्र व्यक्ति विशेष के पास होना आवश्यक है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा कर्मियों की तलाशी के पश्चात ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना गणना केंद्र पर मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, कैलकुलेटर, पेन व अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल डिवाइस पूर्ण रूप से वर्जित हैं।

No description available.

Read More

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Posted on :29-Nov-2023
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

हाशिम खान 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पालीटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि के संस्था प्रमुख, प्राचार्य, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, उनको सुचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण का कार्य http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/    वेबसाइट पर ऑनलाइन किया गया है।  
   
इसके साथ ही विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 28 नवम्बर से 30 दिसम्बर 2023 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 15 दिसम्बर 2023 से 20 जनवरी 2024 तक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु 15 दिसम्बर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक
        
निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक तथा सेक्शन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

Read More

Previous12...19202122232425...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution