× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...18192021222324...4041Next

नल जल योजना में लगाए जाने वाले पाईप को चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Posted on :19-Dec-2023
नल जल योजना में लगाए जाने वाले पाईप को चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार...

हाशिम खान 

सूरजपुर : दिनांक 18.12.23 को पीएचई विभाग के कान्ट्रेक्टर शिवनंदनपुर निवासी राहुल सिंघल ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम लक्ष्मीपुर में नलजल योजना के तहत शासकीय कार्य हेतु एचडीपी पाईप खरीदी कर लगाया जा रहा है, दिनांक 07.10.23 के रात्रि को 223 मीटर तथा 12.12.23 के रात्रि में 100 मीटर पाईप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना भटगांव पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी के दौरान मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम लक्ष्मीपुर के बेचन सिंह के बाड़ी एचडीपी पाईप लगा है जिसके बाद उसे दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर बेचन सिंह ने बताया कि चोरी के पाईप को गौरीशंकर से खरीदी कर बाड़ी में लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने गौरीशंकर को भी दबिश देकर पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 85 मीटर एचडीपी पाईप को जप्त कर आरोपी बेचन सिंह पिता स्व. श्रीराम उम्र 55 वर्ष ग्राम लक्ष्मीपुर व गौरी शंकर पिता जगसाय ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना भटगांव को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआई अश्वनी पाण्डेय, एएसआई लालचंद कुजूर, प्रधान आरक्षक पूरनचंद राजवाड़े, रविनंद सिंह, शत्रुधन पोर्ते, आरक्षक विनोद प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, भोलाशंकर व राधेश्याम साहू सक्रिय रहे।
 
Read More

चोरी की स्कूटी को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार...

Posted on :19-Dec-2023
चोरी की स्कूटी को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार...

हाशिम खान 

चोरी की स्कूटी सहित 2 आरोपियों को थाना भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, अम्बिकापुर से स्कूटी चोरी कर बिक्री करने की फिराक के दौरान पकड़ाए।

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा चोरी की रोकथाम और ऐसे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम दिनांक 18.12.23 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि 2 व्यक्ति चोरी की एक्टीवा स्कूटी लेकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। 

सूचना पर थाना भटगांव पुलिस ने ग्राम अधिना में घेराबंदी कर स्कूटी वाहन सहित 2 व्यक्ति अरशद अंसारी पिता मो. खुर्रम उम्र 20 वर्ष निवासी सदर रोड़ अम्बिकापुर व शमीर खान पिता मोहम्मद नसीम उम्र 20 वर्ष निवासी नवागढ़ अम्बिकापुर को पकड़ा। दोनों से स्कूटी वाहन के दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि दिनांक 17.12.23 को खरसिया रोड़ अम्बिकापुर बसंत टाकिट के पास एक दुकान के सामने से खड़ी स्कूटी चोरी कर गाड़ी का नंबर सीजी 15 सीएक्स 5118 को खुरचकर नंबर मिटा दिए। मामले में स्कूटी वाहन चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर स्कूटी वाहन कीमत 50 हजार रूपये को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआई अश्वनी पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पूरन चंद राजवाड़े, सुंदरलाल, आरक्षक संतोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, विनोद प्रताप, राधेश्याम साहू, भोलाशंकर राजवाड़े, वाहिद हुसैन व महिला आरक्षक प्रीति भगत सक्रिय रहे।
 
Read More

संयुक्त शिक्षक संघ नव निर्वाचित विधायक का किया स्वागत...

Posted on :16-Dec-2023
संयुक्त शिक्षक संघ  नव निर्वाचित विधायक का किया स्वागत...

हाशिम खान 

माननीय विधायक के हाथों प्रदान की गई एक लाख रुपये की संवेदना राशि

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सूरजपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने  जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व में विधानसभा प्रेमनगर के नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल से  मुलाकात कर विधायक निर्वाचित होने पर संघ की ओर से बधाई दी।जिलाध्यक्ष ने जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्यायों से अवगत कराया।विधायक महोदय ने सभी समस्याओं को अपने स्तर से जल्द ही निराकरण करने संघ को आश्वस्त किया। उक्ताशय की जानकारी देते हुवे संघ जिला प्रवक्ता राधे साहू ने बताया कि जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने विधायक महोदय को जिले में संचालित संयुक्त संवेदना योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान कर कस्तूरबा विद्यालय प्रेमनगर में पदस्थ संवेदना सदस्य शिक्षिका श्रीमती सुभद्रा बिरको जी के दिवंगत होने पर उनके परिजनों को संवेदना समिति द्वारा एक लाख रूपये की संवेदना राशि की जानकारी दी और विधायक महोदय के हांथो  दिवंगत शिक्षिका के पति देव कुमार बिरको जी को  एक लाख रुपये का चेक प्रदान कराया।

No description available.

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय,राकेश शुक्ला, भुवनेश्वर सिंह, मनोज कुशवाहा, राधेश्याम साहू,कृष्णा सोनी,कमलेश यादव,सतीश साहू,संतोष साहू,कमलेश सरुता, ज्योति चौहान, संदीप प्रभाकर, संतलाल साहू,रामल्लू साहू,प्रदीप सिंह,कुमार सिंह मार्तण्ड,कृष्णा ध्रुव,सुनील निकुंज, रंजीत कुमार रात्रे सहित सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Read More

सूरजपुर : जिले में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत

Posted on :16-Dec-2023
सूरजपुर : जिले में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत

हाशिम  खान 

- 05 जनपद पंचायत से कार्यक्रम की होगी शुरुआत

-26 जनवरी 2024 तक चलेगा कार्यक्रम

- नगरीय व ग्रामीण दोनों क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को भारत व राज्य सरकार दोनों योजनाओं लाभ दिलाने का किया जाएगा प्रयास

सूरजपुर : 16 दिसंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुरूआत किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले में पांच स्थल भैयाथान, पटना (रामानुजनगर), कनकपुर (प्रेमनगर), बसदेई (सूरजपुर), रमकोला (प्रतापपुर) का चयन किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाना है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा राज्यों के साथ भागीदारी से लक्षित एवं लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के प्रमुख योजनाएं जैसे- स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि सक्रियता प्रदान किये जाने हेतु सेवाओं को सुलभ बनाया जाना है।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक

Posted on :16-Dec-2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक

हाशिम खान  

सूरजपुर : भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं के सैचुरेशन के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संकल्प यात्रा हेतु श्री सी. एस. कुमार (भा.प्र.से.), अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार, पंचायत राज मंत्रालय को छत्तीसगढ़ का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में आज रायपुर स्थित चिप्स के वीसी कक्ष में अन्य जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई । बैठक में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री पोषण अभियान हर घर नल जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइजर योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों उपस्थिति थे। समीक्षा बैठक में समस्त भारसाधक सचिव, संबंधित योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ भौतिक, वर्चुअल रूप से तथा जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल थे। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकारियों के रोल और रिस्पांसिबिलिटी के संबंध से उन्हें अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्हें कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए आयोजन से पूर्व तैयार की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आईटी प्लेटफार्म में डाटा एंट्री से संबंधित जानकारी भी मुहैया कराई गई।

बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम व कार्यक्रम से संबंधित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, जिला संयुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में उपस्थित थे।

Read More

आज हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Posted on :16-Dec-2023
आज हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन

हाशिम खान  

सूरजपुर :  माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में श्री गोविन्द नारायण जांगडे जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 16 दिसम्बर 2023 को जिला न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर तथा जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में प्रकरणों की सुनाई किये जाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर एवं कुटुम्ब न्यायालय मिलाकर कुल 06 खण्डपीठों का गठन किया गया है। वहीं तालुका न्यायालय प्रतापपुर में 02 तथा राजस्व न्यायालयों में सुनवाई हेतु 21 कुल 29 खण्डपीठों का गठन किया गया है। 16 दिसम्बर 2023 के हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई की जावेगी। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, परिवारिक विवाद व अन्य राजीनामा योग्य राजस्व प्रकरणों तथा बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में सुनवाई हेतु रखे जाएंगे। राजस्व विभाग के मामले सुनवाई हेतु राजस्व न्यायालयों में ही रखे जाएंगे। लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जहां न्यायालयों में लंबित वाद-विवाद, मुकदमें या प्री-लिटिगेशन चरण के मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। लोक अदालत विवादों के निपटारे का वैकल्पिक माध्यम है, जहां श्रम, धन, की बचत होती है, वहीं लोगों के मध्य आपसी विवाद हमेशा के लिए समाप्त होने के साथ आपसी बैर की भावना हमेशा के लिए समाप्त होने से लोगों को त्वरित न्याय प्राप्त होता है।

  16 दिसम्बर 2023 के हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपने अपने मामले को आपसी समझौते के आधार पर हमेशा के लिए समाप्त करने हेतु वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम उपस्थित होवें। वर्चअल मोड पर उपस्थित होने के लिए जिला न्यायालय सूरजपुर की वेबसाईट https://surajpur.dcourts.gov.in पर जाकर संबंधित कोर्ट के आगे दिये लिंक पर क्लीक कर वर्चुअल मोड पर जुड़ा जा सकता है।

Read More

प्रत्येक शुक्रवार जनपद पंचायत ओड़गी के कैंप कार्यालय बिहारपुर में आमजन की समस्याओं का होगा निराकरण

Posted on :13-Dec-2023
प्रत्येक शुक्रवार जनपद  पंचायत ओड़गी के कैंप कार्यालय बिहारपुर में आमजन की समस्याओं का होगा निराकरण

हाशिम खान 

सूरजपुर : कुछ दिन पूर्व कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा बिहारपुर क्षेत्र का दौरा किया गया था। जिसमें उन्होंने भैयाथान एसडीएम को कैंप कार्यालय बिहारपुर में शुक्रवार को मार्केट दिवस के दिन जन समस्या निवारण के लिए कैंप आयोजित करने के लिए निर्देशित किया था। जिस पर त्वरित अमल करते हुए भैयाथान एसडीएम श्री सागर सिंह राज ने जनपद पंचायत ओड़गी के बिहारपुर कार्यालय में कैंप के संचालन के लिए तैयारी सुनिश्चित कर ली है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10ः00 से संध्या 5ः00 बजे तक जनपद कार्यालय ओड़गी के कैंप कार्यालय बिहारपुर में क्षेत्र वासियों के समस्याओं के समाधान के लिए कैंप का आयोजन होगा। जिसमें समस्त विकासखंड स्तर के अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन, प्रचार प्रसार एवं जन-साधारण से प्राप्त समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Read More

उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू

Posted on :13-Dec-2023
उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू

हाशिम खान 

सूरजपुर : राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष 2023-24 के क्रियान्वयन हेतु छ.ग. शासन कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अंतर्गत जिले में अधिसूचित फसलें टमाटर (बीमित राशि-120000, प्रीमियम राशि-6000), बैगन (बीमित राशि-77000, प्रीमियम राशि-3850), फूलगोभी (बीमित राशि-70000 प्रीमियम राशि-3500), पत्ता गोभी (बीमित राशि-70000, प्रीमियम राशि-3500), प्याज (बीमित राशि-80000, प्रीमियम राशि-4000), आलू (बीमित राशि-120000, प्रीमियम राशि-6000), है। योजना के क्रियान्वयन के लिए राजस्व निरीक्षक मण्डल को बीमा इकाई बनाया गया है एवं किसानों को बीमा हेतु कास्त के लिए निर्धारित ऋणमान (बीमित राशि) का 5 प्रतिशत प्रीमियम के रूप में देना होगा। इन सभी फसलों के जोखीम अवधि- 1 जनवरी 2024 से 30 अप्रैल 2024 है। इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रतिकूल मौसम जैसे- अधिक वर्षा, कम वर्षा, बेमौसम वर्षा, अधिक तापमान, कम तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम, वायु गति से होने वाली फसलों की क्षति के नुकसान का आकलन स्वचालित मौसम केंद्र (ए.डब्लू.एस.) द्वारा किया जावेगा।

स्थानीय आपदा ओलावृष्टि की स्थिति में कृषक इसकी सूचना सीधे बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-419-0344 पर या लिखित रूप से 72 घंटो के भीतर बीमा कंपनी संबंधित बैंक, स्थानीय उद्यानिकी विभाग, जिला अधिकारी को बीमित फसल के ब्यौरे, क्षति की मात्रा तथा क्षति का कारण सहित सूचित करना होगा।

सभी ऋणी एवं अऋणी कृषक जो भी उद्यानिकी फसल ले रहे है। दिनांक 31 दिसम्बर 2023 तक लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति कंपनी के प्रतिनिधि के माध्यम से बीमा करा सकते है। ऋणी कृषक अपने सहकारी, ग्रामीण, वाणिज्यिक बैंक की शाखाओं से संपर्क कर नामांकन करा सकतें है, एवं अऋणी कृषक नक्शा, खसरा एवं पासबुक की प्रति एवं क्षेत्र बुवाई प्रमाण पत्र या बुवाई के आशय का स्वघोषणा पत्र जो क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी, ग्रा.उ.वी. अधिकारी द्वारा सत्यापित हो जमा कर नामांकन करा सकते है।

Read More

अरुणोदय इंस्टीट्यूट हेतु अस्थायी शिक्षक की आवश्यकता

Posted on :13-Dec-2023
अरुणोदय इंस्टीट्यूट हेतु अस्थायी शिक्षक की आवश्यकता

हाशिम खान 

सूरजपुर : जिला खनिज न्यास संस्थान (डी.एम.एफ) वित्तपोषित, जिला प्रशासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रतिभावान युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी हेतु जिला मुख्यालय पर अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट नाम से कोचिंग संचालन किया जा रहा है। कोचिंग के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अध्यापन हेतु विषय विज्ञान, गणित, तर्किक योग्यता, छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन व छत्तीसगढ़ी भाषा के एक-एक पद के लिए शिक्षक की नियुक्ति अस्थायी रूप से किया जाना है। जिसके लिए चल-साक्षात्कार, स्कील टेस्ट 20 दिसंबर बुधवार को सुबह 11ः00 बजे कार्यालय अरुणोदय करीयर इंस्टीट्यूट, अग्रसेन चौक, कन्या शाला सूरजपुर के बगल में आयोजित किया जाना है।

Read More

टांगी से मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को थाना चंदौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on :12-Dec-2023
टांगी से मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को थाना चंदौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाशिम खान 

सूरजपुर। ग्राम पकनी निवासी जानकी सिंह ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.12.23 को इसके चाचा घर आकर बताया कि दीदी बिगनी को जीजा लक्ष्मण प्रसाद जानलेवा हमला कर सिर में टांगी से मार दिया है। दोनों साथ में वहां पहुंचे तो देखे कि बिगनी जमीन में गिरी पड़ी है जिसे उपचार के लिए सीएचसी प्रतापपुर ले जाने पर डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण प्रसाद के विरूद्ध अपराध क्रमांक 112/23 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

No description available.

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने प्रकरण की बारीकी से विवेचना कर साक्ष्य संकलन करने व आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना चंदौरा पुलिस ने विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी लक्ष्मण प्रसाद पिता रामलखन उम्र 30 वर्ष ग्राम पहाड़करवां, चौकी रेवटी, हालमुकाम पकनी, थाना चंदौरा को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि नशे का आदि था पैसा मांगने व घर का धान निकालने से मना करने पर पत्नी को टांगी से मारकर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदौरा नीलिमा तिर्की, एएसआई राम सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भागवत दयाल पैंकरा, आरक्षक मिथलेश गुप्ता, भुनेश्वर प्रसाद व अमृत लाल सक्रिय रहे।
 
Read More

बच्चों में शाला त्याग की प्रवृत्ति को रोकने हेतु एक दिवसीय समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण का हुआ आयोजन...

Posted on :12-Dec-2023
बच्चों में  शाला त्याग की प्रवृत्ति को रोकने हेतु एक दिवसीय समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण का हुआ आयोजन...

हाशिम खान 

सूरजपुर : विकासखण्ड रामानुजनगर में एक दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में शाला त्याग की प्रवृत्ति को रोकने हेतु दिव्यांग बच्चों तथा पालक/ अभिभावकों को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण के माध्यम से मास्टर ट्रेनर प्रमोद टंडन,विनोद यादव,श्रीमती इंदुवती तिग्गा ने बताया  भारत मे शिक्षा का अधिकार कानून लागू है और 2009 से ही शासन स्तर पर शाला त्यागी और दिव्यांग बच्चों पर के शिक्षा के सम्बंध समावेशन हेतु राज्य जिला और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम चलाया जा रहे है प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने कहा दिव्यांग बच्चे अनुपम उपहार है इन्हें शिक्षा के मुख्यधारा में लाने के लिए संस्था,समुदाय, शिक्षक एवं पलको को समन्वित प्रयास करना होगा बच्चों के प्रति मदद एवं सवेंदना का भाव रखे खण्ड स्रोत समन्वयक ने कहा कि शासन दिव्यांग छात्रों के लिए कई योजनाएं लागू की है हमारा लक्ष्य है एन जी ओ,एसेमसी के साथ मिलकर बच्चों तक इन योजनाओं को पहुचाया जाये।बीपीओ रविनाथ तिवारी ने बताया की विशेष आवश्यकता धारी कोई भी बच्चा स्कूल से शाला त्यागी न बन पाए उनकी उपस्थिति लगातार बनाये रखे।इस दौरान सभी सीएसी,एसमसी के सदस्य उपस्थित थे।

Read More

प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर नगर में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई...

Posted on :11-Dec-2023
प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर नगर में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई...

हाशिम खान 

सूरजपुर। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर नगर में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई।  भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के भैयाथान रोड  व मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल के मेन रोड स्थित  निवास सहित नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़े गए तो वहीं अग्रसेन चौक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हर्ष प्रदर्शन करते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा की सरगुजा संभाग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन.

No description available.

सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री बनाने के लिए मै केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं.भाजपा जिलामहामंत्री राजेश महलवाला ने कहा कि विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने से प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा ओर हर वर्ग के लोगो की मंशानुरूप प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा।जिला कोषाध्यक्ष थलेस्वर साहू ने कहा की प्रदेश मे पहला आदिवासी मुख्यमंत्री देने का काम भी भाजपा ने किया है यही है भाजपा का सबका साथ सबका विकाश सबका विश्वास सबका प्रयास।

रामकृपाल साहू, राजेश महलवाला, थलेश्वर साहू, जगदीश गुप्ता, डॉ चतुर्वेदी, सतीश गर्ग, आनंद सोनी, अरविन्द मिश्रा,संजू सोनी, प्यारे साहू,शैलू अग्रवाल भोला साहू प्यार साहू सरोज साहू सतीश जैन शिवशंकर साहू भुनेश्वर साहू किशन देवांगन कौशल्या सिंह हेमन्त बैगा विक्की सोनवानी शतबीर सिंह हरिनंदन सिंह हेमदास मिश्र सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल थे l

Read More

डाकघर व खाद दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :11-Dec-2023
डाकघर व खाद दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान

सूरजपुर : दिनांक 13.10.23 को जयनगर निवासी नंदिनी सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 अक्टूबर को डाक घर जयनगर का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति खातेदारों का जमा 20 हजार रूपये एवं पासबुक चोरी कर ले गया है। वहीं दूसरे मामले में दिनांक 01.12.23 को जयनगर निवासी मामन अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि में इनके खाद दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर 35 हजार रूपये व लड़के का आधार कार्ड चोरी कर ले गया है। दोनों ही रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 457, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। जयनगर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा पूर्व में चोरी के प्रकरण में शामिल सक्रिय लोगों के बारे में जानकारी एकत्र किया गया इसी बीच मुखबीर की सूचना व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी रामनाथ सिंह पिता श्री जलसाय उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम चंदरपुर, थाना सूरजपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने डाकघर व खाद दुकान से चोरी करना स्वीकार कर बताया कि चोरी की रकम को खर्च कर दिया उसके निशानदेही पर 1 पासबुक व 1 आधार कार्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, एएसआई महिपाल सिंह, वरूण तिवारी, प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक संतोषी वर्मा, अशोक साहू, आरक्षक दिनेश ठाकुर, श्याम सिंह, विकास मिश्रा, नीरज झा व सोनू सिंह सक्रिय रहे।
 
Read More

संवेदनशीलता के साथ अपहृत बालिका को थाना सूरजपुर पुलिस ने दस्तयाब कर सकुशल परिजनों तक पहुंचाया

Posted on :09-Dec-2023
संवेदनशीलता के साथ अपहृत बालिका को थाना सूरजपुर पुलिस ने दस्तयाब कर सकुशल परिजनों तक पहुंचाया

हाशिम खान

सूरजपुर : एक बालिका के अपहृत होने की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सूचना के 24 घंटे में उसे बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया है।। दिनांक 05.12.23 को थाना सूरजपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर धारा 363 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने पूरी संवेदनशीलता और गंभीरतापूर्वक अपहृत बालिका की पतासाजी कर जल्द दस्तयाब करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा लगातार मामले की विवेचना करते हुए मुखबीर की सूचना पर अपहृत बालिका को उसके मामी के घर जिला कोरिया से दस्तयाब किया गया। विवेचना में पाया गया कि बालिका 4 दिसम्बर को स्कूल के लिए निकली थी जो बिना बताए अपने मामी के घर घुमने चली गई थी। बालिका की दस्तयाबी के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई पियुश चन्द्रा, एएसआई अरूण गुप्ता, आरक्षक सत्यम सिंह व महिला आरक्षक अलका टोप्पो सक्रिय रहे।
 
Read More

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं... बृहस्पति सिंह को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जावे

Posted on :09-Dec-2023
मानसिक संतुलन खो बैठे हैं...  बृहस्पति सिंह को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जावे

हाशिम खान 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी माननीय शैलजा जी एवं माननीय टी एस सिंहदेव के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। जिला कांग्रेस सूरजपुर उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राम कृष्ण ओझा ने बयान जारी करते हुये कहा की पहले भी इनके द्वारा ऐसे ही अनर्गल बयान दिये जाते रहे हैं। जिनका कोई महत्व नहीं है। अपने वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध ऐसे बयान जारी करके पूर्व विधायक अपनी विक्षिप्त मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। पूर्व में भी इन्होने ऐसा बयान जारी किया फिर माफ़ी भी मांगी। बृहस्पति सिंह मर्यादा की सारी हदें पार कर चुके हैं अब ये पार्टी की सदस्यता के योग्य नहीं रह गये हैं। इन्हे तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। हम जिला कांग्रेस सूरजपुर की ओर से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे जी, हमारे नेता श्री राहुल जी से मांग करते हैं की बृहस्पति सिंह को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जावे।

Read More

रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के लिए श्रीराम मंदिर में किया गया पूजा अर्चना

Posted on :08-Dec-2023
रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के लिए श्रीराम मंदिर में किया गया पूजा अर्चना

हाशिम खान 

सूरजपुर। सरगुजा संभाग से श्रीमती रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेन रोड महिला मंडल द्वारा श्री राम मंदिर सूरजपुर में पूजा अर्चना कर हवन किया गया. महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजीव गुप्ता ने बताया कि श्री राम जी की मंदिर लगभग 80 साल पहले स्व: कन्हाई साह उमाशंकर गुप्ता द्वारा निर्माण कराया है. मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं वह जरूर पूरा होता है. बताया जा रहा है कि श्री राम गमन यात्रा इसी मंदिर से होकर गया है.

No description available.

और अभी 22 तारीख को अयोध्या में श्री राम मंदिर का स्थापना होने जा रहा है उसका अक्षत कलश यात्रा सूरजपुर श्री राम मंदिर में रखा गया है। इसलिए आज सुबह से ही महिला मंडल सूरजपुर के महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना किया गया है और उन्हें विश्वास है की विधानसभा क्षेत्र सोनहत से विजयी प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह को सरगुजा संभाग से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा ताकि सरगुजा संभाग सहित छत्तीसगढ़ की विकास हो सके। इस दौरान महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता, अंशु गोयल, आरती गुप्ता, सोनम गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, मनीषा बंसल, पिंकी गोयल, मनीषा सोनी, उमा सोनी, सुनीता सोनी, पिंकी पांडे, उर्मिला गुप्ता, रीना सोनी, श्वेता पांडे, कुमारी माधवी दुबे, रंजना गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुषमा दुबे एवं समस्त महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Read More

पुलिस अधीक्षक का थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश अवैध कार्यो पर लगाए शत-प्रतिशत अंकुश।

Posted on :08-Dec-2023
पुलिस अधीक्षक का थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश अवैध कार्यो पर लगाए शत-प्रतिशत अंकुश।

हाशिम खान 
जनता की शिकायत पर फौरन एक्शन लेते हुए कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

सूरजपुर : बुधवार, 06 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने कार्यालय के सभाकक्ष में क्राईम मीटिंग आयोजित कर अवैध कार्यो पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने थाना-चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने लंबित समस्त अपराधों, शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करते हुए सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण जांच करने, किसी भी शिकायत को अनावश्यक लंबित न रखने, आमजनता के समस्या-शिकायतों पर क्वीक एक्शन लेने के निर्देश दिए है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना-चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में एक्टिव रहकर पूरी ऊर्जा से कार्य करें, पुलिस के पास आने वाला कोई भी फरियादी निराश होकर न जाए, पीड़ित की समस्या को शालीनतापूर्वक सुने और संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए, उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि पुलिस की कार्यवाही निष्पक्ष होगी तभी पीड़ित को न्याय मिलेगा, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग कर आमजनता के भरोसे को और बढ़ाए, फरार आरोपियों की पतासाजी गंभीरतापूर्वक कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की किए जाए तथा शराब पीकर वाहन चलाने और गाड़ी चलाने के दौरान फोन में बात करने एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले चालकों के ड्राईविंग लायसेंस निलंबित कराने की कार्यवाही की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को कहा कि वर्ष 2023 समाप्ति की ओर है लंबित मामलों को शून्य करने को लेकर बारीकी से जांच कर निकाल करें किन्तु निराकरण में पूर्ण सावधानी बरती जाए, आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी को शहर-गांव में पेट्रोलिंग करने तथा पुलिसिंग में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, महालक्ष्मी कुलदीप, सिरिल एक्का, रितेश चौधरी, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, सभी थाना-चौकी प्रभारीगण मौजूद रहे।
 
Read More

क्राईम मीटिंग : पुलिस अधीक्षक का थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश, अवैध कार्यो पर लगाए शत-प्रतिशत अंकुश

Posted on :07-Dec-2023
क्राईम मीटिंग : पुलिस अधीक्षक का थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश, अवैध कार्यो पर लगाए शत-प्रतिशत अंकुश

हाशिम खान 

जनता की शिकायत पर फौरन एक्शन लेते हुए कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

No description available.

सूरजपुर। बुधवार, 06 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने कार्यालय के सभाकक्ष में क्राईम मीटिंग आयोजित कर अवैध कार्यो पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने थाना-चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने लंबित समस्त अपराधों, शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करते हुए सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण जांच करने, किसी भी शिकायत को अनावश्यक लंबित न रखने, आमजनता के समस्या-शिकायतों पर क्वीक एक्शन लेने के निर्देश दिए है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना-चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में एक्टिव रहकर पूरी ऊर्जा से कार्य करें, पुलिस के पास आने वाला कोई भी फरियादी निराश होकर न जाए, पीड़ित की समस्या को शालीनतापूर्वक सुने और संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए, उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि पुलिस की कार्यवाही निष्पक्ष होगी तभी पीड़ित को न्याय मिलेगा, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग कर आमजनता के भरोसे को और बढ़ाए, फरार आरोपियों की पतासाजी गंभीरतापूर्वक कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की किए जाए तथा शराब पीकर वाहन चलाने और गाड़ी चलाने के दौरान फोन में बात करने एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले चालकों के ड्राईविंग लायसेंस निलंबित कराने की कार्यवाही की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को कहा कि वर्ष 2023 समाप्ति की ओर है लंबित मामलों को शून्य करने को लेकर बारीकी से जांच कर निकाल करें किन्तु निराकरण में पूर्ण सावधानी बरती जाए, आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी को शहर-गांव में पेट्रोलिंग करने तथा पुलिसिंग में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, महालक्ष्मी कुलदीप, सिरिल एक्का, रितेश चौधरी, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, सभी थाना-चौकी प्रभारीगण मौजूद रहे।
 
Read More

चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच पहुंचे भूलन सिंह

Posted on :06-Dec-2023
चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच पहुंचे भूलन सिंह

हाशिम खान 

नवनिर्वाचित विधायक ने क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जताया आभार 

सूरजपुर : नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी आज मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय रामानुजनगर मे पहुंचे और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया इस दौरान क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी थी और वे लोगों के बीच घिरे रहे। प्रेमनगर क्षेत्र से प्रचंड मतों से विजयी होने के बाद नवनिर्वाचित विधायक भुलन सिंह मरावी जनता के बीच पहुंचे और लोगों से घिरे रहे इस बीच उन्होंने क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

जीत की बधाई देने उनके निवास ग्राम पटना में लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंचते रहे और वे लोगों से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया इस बीच उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।रामानुजनगर साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार जताया इस दौरान उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read More

अंधे कत्ल का चौकी तारा पुलिस ने किया खुलासा।

Posted on :06-Dec-2023
अंधे कत्ल का चौकी तारा पुलिस ने किया खुलासा।

हाशिम खान 

प्रेमी ने प्रमिका की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को दिया था जला।

नागपुर महाराष्ट्र से आरोपी को पकड़कर लाई चौकी तारा की पुलिस।

सूरजपुर : दिनांक 02.12.23 को चौकीदार फलेश्वर सिंह ने चौकी तारा में सूचना दिया कि जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में एक अधजला शव देखा गया है, इस सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला को अवगत कराने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों सहित एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की टीम को मौके पर भेजते हुए बारीकी से साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए।

घटना स्थल और शव के निरीक्षण पर प्रारंभिक दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से शव को जलाए जाने का प्रतीत हुआ। शव पंचनामा के बाद अज्ञात मृतिका की पहचान में लग गई इसी बीच मृतिका की पहचान लखनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई। जांच में पाया गया कि मृतिका दिनांक 30/11/23 को अपने घर से दीदी के यहां जा रही हॅू कहकर निकली थी। मर्ग कायमी उपरान्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 139/23 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। 
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने जघन्य हत्याकाण्ड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु लगाया। चौकी तारा पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतिका का अतवार साय ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर से पिछले 2 वर्षो से प्रेमसंबंध था जिसके बाद चौकी तारा पुलिस के द्वारा संदेही आरोपी अतवार साय की खोजबीन प्रारंभ किया जो फरार चल रहा था जिसे नागपुर महाराष्ट्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

यहाँ देखे विडियो :- 

पूछताछ पर उसने बताया कि 2 वर्षो से मृतिका से प्रेमसंबंध था जो इसे बार-बार शादी करने का दबाव बना रही थी तब यह मृतिका को जान से मारने की योजना बनाकर 30 नवम्बर को उसे बुलाया और दोनों उदयपुर में मिले वहां से मोटर सायकल में बैठाकर मृतिका को जर्नादनपुर छोटे जरगा जंगल ले गया जहां पर शादी करने की बात को लेकर दोनों में विवाद-हाथाबाही हुआ तब यह मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दिया और मृतिका की पहचान न हो साक्ष्य छुपाने की नियत से पेट्रोल डालकर मृतिका का जला दिया और वहां से भाग गया। आरोपी के निशाानदेही पर मृतिका का सीम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, पेट्रोल निकालने में प्रयुक्त पानी का बोतल जप्त कर आरोपी अतवार साय पिता फुलसाय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी तारा योगेन्द्र जायसवाल, एएसआई विरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक बंधूराम सारथी, दिलेश्वर पैंकरा, आरक्षक विक्रम मिंज ओमप्रकाश सिंह, पंकज राजवाड़े, छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक भारती राजवाड़े व डामनिया राजवाड़े सक्रिय रहे।
 
Read More

Previous12...18192021222324...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution