× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...17181920212223...4041Next

पैसे मांगने से नाराज पति ने डंडे से पीट पत्नी की कर दी हत्या... गिरफ्तार

Posted on :29-Dec-2023
पैसे मांगने से नाराज पति ने डंडे से पीट पत्नी की कर दी हत्या... गिरफ्तार

हाशिम खान 

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चौकी खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूरजपुर :  दिनांक 27.12.23 को ग्राम पंडरीडांड झिंगादोहर निवासी शिवप्रसाद पण्डो ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बुधवार को देवानंद पण्डो अपनी पत्नी सोनमेत से खाने-पीने के लिए पैसा मांग रहा था जो नहीं देने पर नाराज होकर डण्डा से अपने पत्नी के सिर में मारकर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर धारा 302 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

No description available.

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। चौकी खड़गवां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी देवानंद पिता स्व. राम दुलारी पण्डो उम्र 30 वर्ष ग्राम पंडरीडांड झिंगादोहर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खड़गवां बृजकिशोर पाण्डेय, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, आरक्षक कृष्णकांत पाण्डेय, रामाधार सिंह, भगत सिंह, अनिल एक्का व राकेश सिरदार सक्रिय रहे।
 
Read More

शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में हुआ वीर बाल दिवस का आयोजन

Posted on :28-Dec-2023
शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में हुआ वीर बाल दिवस का आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर : शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में दिनांक 26 दिसंबर 2023 को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम कुमार मिश्र, मुख्य वक्ता श्री चरणप्रीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ वक्ता श्री प्रितपाल सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार तथा वरिष्ठ रंगकर्मी के अतिरिक्त श्री उदय शंकर मिश्र, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक डाइट ने संस्कृति की देवी सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यार्थियों के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता से हुआ जिसमें छात्राओं जैतून निशा, जीनत गौसिया, तारावती, लीलावती तथा आंसा ने उत्कृष्ट  प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने बताया कि  आनंदपुर साहब का किला छोड़कर जाने की चेतावनी पर किला छोड़कर जाते हुए गुरु गोविंद सिंह तथा मुगलों के बीच भयंकर युद्ध हुआ । गुरु गोविंद सिंह तथा उनके बड़े पुत्र वहां से निकल गए, लेकिन रास्ता भटके हुए साहबजादे जोरावर सिंह तथा फतेह सिंह, जो क्रमशः 9 तथा 6 वर्ष के थे को  औरंगजेब के सैनिकों ने इस्लाम धर्म न कबूल करने पर उन्हें दीवारों में चुनवा दिया।  नन्हे-नन्हे वीर बालकों ने अन्य धर्म को अपनाना स्वीकार न कर तथा बलिदान देकर शहादत का  एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। 

मुख्य वक्ता श्री चरणप्रीत सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गुरु नानक देव से लेकर दसवें गुरु गोविंद सिंह तथा उनके पुत्रों के त्याग तथा सर्वधर्म समभाव के सिद्धांत को प्रस्तुत किया।  उन्होंने बताया कि सिख गुरुओं ने धर्म विशेष की बात को  दरकिनार करते हुए मानवता के धर्म को अपनाया और दसवें गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों ने शहादत की एक मिसाल प्रस्तुत की। वक्ता श्री प्रितपाल सिंह  वरिष्ठ साहित्यकार तथा रंग कर्मी ने इस बात पर जोर डाला कि विद्यार्थियों को अध्ययन के द्वारा सही तथ्यों तक पहुंचना चाहिए।  श्री उदय शंकर मिश्र, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक डाइट ने विद्यार्थियों को वीर बालदिवस की पृष्ठभूमि तथा उसके मनाए जाने की औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सपने अवश्य देखना चाहिए। विद्यार्थियों के सपनों के मर जाने से उनका पूरा भविष्य अंधकारमय हो सकता है, इसलिए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखना चाहिए तथा उसके लिए सकारात्मक प्रयास भी अवश्य करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामकुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को स्वाध्याय की प्रवृत्ति विकसित करने तथा सही तथ्य के अन्वेषण की सीख दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एक ही विषय पर अनेक भ्रामक तथ्य हमारे समक्ष उपस्थित हैं, उनमें सही पुस्तकों तथा सही तथ्यों का चयन कर उनका अध्ययन करना और मन में किसी विषय में एक विचार के स्थायित्व पर जोर देना बेहद आवश्यक है।  समाज में अनेक बुराइयां हैं जो हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं हमें अच्छाई और बुराई में फर्क को समझ कर बुराइयों से बचना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्री अमित सिंह बनाफर ,संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक श्री अजय कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा महाविद्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

29 दिसंबर को निर्वाचन व्यय लेखा समाधान की बैठक

Posted on :28-Dec-2023
29 दिसंबर को निर्वाचन व्यय लेखा समाधान की बैठक

हाशिम खान 

सूरजपुर :  प्रत्येक अभ्यर्थी दाखिल निर्वाचन व्यय लेख पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की नियम 78 एवं निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 के नियम 89 के अधीन संवीक्षा रिपोर्ट तैयार करने हेतु 29 दिसंबर को लेखा समाधान (सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक) बैठक संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया जाना है।

जिसमें व्यय प्रेक्षक, जिला व्यय अनुवीक्षण समिति, सहायक व्यय प्रेक्षक, व्यय लेखा दल के समक्ष निर्वाचन व्यय लेखा संबंधित समस्त बिल, वाउचर, बैंक पासबुक, बैंक स्टेटमेंट एवं संबंधित दस्तावेजों सहित वर्णित तिथियों पर सभी संबंधित को उपस्थित होना है।

Read More

मेरी कहानी, मेरी जुबानी: विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राही सुना रहे आपबीती

Posted on :28-Dec-2023
मेरी कहानी, मेरी जुबानी: विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राही सुना रहे आपबीती

हाशिम खान 

सूरजपुर : श्रीमती सुलोचनी ग्राम पंचायत कुंजनगर में आवास हितग्राही ने बताया कि उनका जीवन सामान्य यापन चल रहा था। उनके पति प्राइवेट वाहन चालक है। जो नित्य दिवस कमाई के उद्देश्य से घर से बाहर चले जाते है। हमारे दो छोटे- छोटे बच्चे है, जिनके देख- रेख और पढ़ाई- लिखाई में मैं दिन भर लगी रहती हूं। इतना समय नहीं होता था कि हम एक अच्छा जीवन यापन के लिए आवश्यक मूलभूत जरूरतों के बारे में बात भी कर सके या सपने देख सकें। मिट्टी के दीवाल और खपरैल का मकान हमेशा हमारे लिए परेशानियों का सबब बना रहा, जिसके मरम्मत में ही काफी बचत लग जाता था। इसी बीच जब ग्राम सभा के माध्यम से सचिव व सरपंच द्वारा पता चला कि मेरे पति के नाम से पक्का मकान आया है तो हमारे खुशी का ठिकाना न रहा। हमसे आवश्यक दस्तावेज मांगे गए और जहां पर मकान बनाना है, वहां का फोटो लिया गया। उक्त कार्य के लिए मुझे किसी को कोई रुपए देने की जरूरत नहीं पड़ी और कुछ दिनों में ही मेरे पति के खाते में प्लिंथ बनाने के लिए प्रथम किस्त की राशि 35,000/ प्राप्त हो गई। हमें सामग्री का उतना ज्ञान नहीं था किंतु ग्राम पंचायत के इंजीनियर ने हम लोगों का बहुत सहयोग किया। हमने जैसे जैसे कार्य संपन्न किए, अगली किस्त की राशि तत्काल मिलते गई। हमारा आवास 2018-19 में स्वीकृत हुआ था और हमने बहुत जल्दी ही इसे पूर्ण कर लिया। इस प्रकार हमे कुल 1,20,000/- और मनरेगा का 90 दिन का राशि लगभग 15,000/- आवास बनाने के दौरान काम करने के लिए अलग से मिला। कुछ अपनी बचत राशि को भी हमने आवास में लगाया और एक सुंदर और अच्छा आवास बना पाए। आज इस आवास में मैं, मेरे पति और दोनो बच्चे बड़े मजे से रहते है। अब घर में पानी गिरने व बार- बार छप्पर ठीक करने या सीलन जैसी समस्याओं से पूरी तरह से निजात मिल गई है। कच्चे मकान के मरम्मत में लग रही राशि को हम अब बच्चो की पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों में खर्च कर रहे है। इससे समाज में हमारी स्तिथि में काफी सुधार हुए है।

उन्होंने का कहा कि आज हमारे बीच में हमारी दीदी लक्ष्मी राजवाड़े है जो आज विधायक के बाद मंत्री भी बन चुकी है और आज उनके हाथों से अच्छा आवास बनाने के यह सम्मान प्राप्त करना, मेरे लिए गर्व की बात है। अपनी इस व्यथा को सुनाकर आज मुझे और खुशी हो रही है। मैं सरकार और जिला प्रशासन का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूं। जो इतनी सुंदर योजना हमारे बीच लाए है।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न स्थानों में किया जा रहा है वृक्षारोपण

Posted on :28-Dec-2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न स्थानों में किया जा रहा है वृक्षारोपण

हाशिम खान 

सूरजपुर : ग्राम  केशवनगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जनपद पंचायत सदस्य श्री बाबूलाल राजवाड़े, श्री सुखदेव सोनवानी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति सोना सिंह, उपसरपंच श्री राजकुमार सिंह, श्री सत्यनारायण जायसवाल के साथ - साथ श्री अजय गोयल जी,  श्री दुर्गाशंकर जायसवाल जी,  श्री सुरेंद्र राजवाड़े जी,  श्री सतेन्द्र राजवाड़े,  द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों में आयोजित कराया जा रहा है। ताकि वृक्षारोपण के  माध्यम से संतुलित पर्यावरण की ओर अपना योगदान दिया जा सके।

Read More

स्पेशल एजुकेटर (समावेशी शिक्षा) भर्ती हेतु दावा आपत्ति

Posted on :28-Dec-2023
स्पेशल एजुकेटर (समावेशी शिक्षा) भर्ती हेतु दावा आपत्ति

हाशिम खान 

सूरजपुर : संचालित समावेशी शिक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं तक 06 विकासखण्डों के लिये एक-एक पद स्पेशल एजुकेटर के कुल 06 पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया था तथा आवेदन मंगाये गये थे। विज्ञापित 6 पदों के विरुद्ध 65 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जिसमें निर्धारित योग्यता स्नातकोत्तर के साथ विशेष शिक्षा में बी.एड.की उपाधि या स्नातकोत्तर के साथ सामान्य शिक्षा में बी.एड. एवं विशेष शिक्षा में डिप्लोमा है। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण के उपरान्त संलग्न दस्तावेजों के आधार पर संलग्न सूची के पात्र, अपात्र उम्मीदवारों से दावा आपत्ति 02 जनवरी 2024 शाम 5 बजे तक आमंत्रित है।

स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक से कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला सूरजपुर के पते पर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

Read More

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर से पकड़ किया गिरफ्तार

Posted on :28-Dec-2023
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर से पकड़ किया गिरफ्तार

हाशिम खान 

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर से पकड़ किया गिरफ्तार, घटना के बाद से ही चल रहा था फरार।

सूरजपुर : दिनांक 21.12.23 को ग्राम महुली निवासी गौतम साकेत ने थाना चांदनी में सूचना दिया कि लड़का कमलेश साकेत डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम करौटी की लीलामती खैरवार के साथ प्रेम विवाह कर घर लाया था, दोनों के मध्य आपसी घरेलू बातों को लेकर बीच-बीच में लड़ाई-झगड़ा होता था। कमलेश दिनांक 20.12.23 को अपनी पत्नी को मारपीट कर रहा था इस मना करने पर वहां से चला गया, भोर में कमलेश अपनी पत्नी को मारपीट कर रहा था मना करने पर नहीं माना और धक्का देकर भाग गया तब गांव वालों को बुलाया और आकर देखा तो बहु मृत अवस्था में पड़ी थी। लड़का के द्वारा बहु को डण्डा से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया है। मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 120/23 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार था पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने हत्या के फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने पुलिस टीम गठित कर लगाया। थाना चांदनी की पुलिस आरोपी की लगातार पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर मकरोहर जंगल में दबिश देकर आरोपी कमलेश साकेत पिता गौतम साकेत उम्र 23 वर्ष ग्राम महुली, थाना चांदनी को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर आलाजरब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Open photo

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी ओड़गी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांदनी जे.एस.कंवर, एसआई मनोज सिंह, एएसआई आर.डी.सिंह, गुड्डु कुशवाहा, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, अनुराग यादव, आरक्षक रविराज पाण्डेय, आलोक सिंह, रूपेश राय, मंगल राजवाड़े, रौशन सिंह, बिहारी पाण्डेय व दीपक राजवाड़े सक्रिय रहे।
 
Read More

आवास योजना (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में लाए तेजीः सीईओ

Posted on :27-Dec-2023
आवास योजना (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में लाए तेजीः सीईओ

हाशिम खान 

निर्माण कार्यों को लेकर आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर की हुई समीक्षा

सूरजपुर :  नवगठित सरकार की सबसे प्राथमिकता के कार्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शामिल है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी जनपदों के समीक्षा बैठक के माध्यम से प्रगति एवं अन्य आवश्यक निर्देश देने के क्रम में ओड़गी जनपद पंचायत के पश्चात जनपद पंचायत प्रतापपुर की विस्तृत समीक्षा जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम द्वारा किया गया। जनपद पंचायत प्रतापपुर में वित्त वर्ष 2016-23 तक के मात्र 146 आवास पूर्णता हेतु लंबित है। जिसमे से 22 आवास छत स्तर पर, 33 आवास प्लिंथ स्तर पर तथा 81 आवास अप्रारंभ है। उक्त 146 आवास के संबंधित सचिवों एवं रोजगार सहायकों से एक एक आवास का हितग्राही वार समीक्षा किया गया। सभी को 26 जनवरी से पहले समस्त 146 आवासों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही आगामी आने वाले लक्ष्य जिसमे शामिल है स्थाई प्रतीक्षा सूची के सभी पात्र परिवार, आवास प्लस के पात्र परिवार एवं आवासहीन परिवार के समस्त दस्तावेज अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस प्रकार जनपद पंचायत प्रतापपुर में लगभग कुल मिलाकर 5500 नए आवासों की स्वीकृति मिलने की संभावना है अतएव इसके परिपालन में आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया।        

इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सभी निर्माणाधीन कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिसमे सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, नाडेप टैंक, सोख्ता गड्ढा प्रमुख है। साथ ही योजना में ओडीएफ प्लस कैटेगरी में अभी भी शामिल नहीं हुए ग्राम पंचायत को अविलंब इनके जियो टैग करके ओडीएफ प्लस में दर्ज करने का निर्देश दिया गया। सभी पूर्ण कार्यों का सीसी एक सप्ताह में जिला कार्यालय में जमा करने कहा गया ताकि इनका तत्काल भुगतान किया जा सके।
  
समीक्षा बैठक में आवास योजना के जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार, एसडीओ आरईएस, पीओ नरेगा, टीए मनरेगा समस्त, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहें।

Read More

पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि

Posted on :27-Dec-2023
पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि

हाशिम खान 

सूरजपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लोग बडी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें है। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये आज श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे मंत्री छ.ग. शासन व श्री भूलन सिंह मरावी विधायक प्रेमनगर विभिन्न कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। आज आयोजित कार्यक्रम में खोपा, शिवनंदनपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे छ.ग. शासन एवं श्री भूलन सिंह मराबी विधायक  केशवनगर व शिवनंदनपुर पहुंचे थे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा  शिविर  में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने क्षेत्रवासियों से परस्पर चर्चा कर  शिविर   की वस्तु स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इसी प्रकार श्री भूलन सिंह मराबी द्वारा भी  शिविर  में आये हुए लोगों से चर्चा की गई और ज्यादा से ज्यादा लोग  शिविर  के माध्यम से शासन की योजनाओं से जुड़ सकें, इसके लिये उपस्थित जनों को प्रोत्साहित किया गया।

Read More

पत्नी की हत्या में पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

Posted on :27-Dec-2023
पत्नी की हत्या में पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

हाशिम खान

थाना चांदनी पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर से पकड़ किया गिरफ्तार, घटना के बाद से ही चल रहा था फरार।

सूरजपुर। दिनांक 21.12.23 को ग्राम महुली निवासी गौतम साकेत ने थाना चांदनी में सूचना दिया कि लड़का कमलेश साकेत डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम करौटी की लीलामती खैरवार के साथ प्रेम विवाह कर घर लाया था, दोनों के मध्य आपसी घरेलू बातों को लेकर बीच-बीच में लड़ाई-झगड़ा होता था। कमलेश दिनांक 20.12.23 को अपनी पत्नी को मारपीट कर रहा था इस मना करने पर वहां से चला गया, भोर में कमलेश अपनी पत्नी को मारपीट कर रहा था मना करने पर नहीं माना और धक्का देकर भाग गया तब गांव वालों को बुलाया और आकर देखा तो बहु मृत अवस्था में पड़ी थी। लड़का के द्वारा बहु को डण्डा से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया है। मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 120/23 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था

No description available.

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने हत्या के फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने पुलिस टीम गठित कर लगाया। थाना चांदनी की पुलिस आरोपी की लगातार पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर मकरोहर जंगल में दबिश देकर आरोपी कमलेश साकेत पिता गौतम साकेत उम्र 23 वर्ष ग्राम महुली, थाना चांदनी को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर आलाजरब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी ओड़गी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांदनी जे.एस.कंवर, एसआई मनोज सिंह, एएसआई आर.डी.सिंह, गुड्डु कुशवाहा, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, अनुराग यादव, आरक्षक रविराज पाण्डेय, आलोक सिंह, रूपेश राय, मंगल राजवाड़े, रौशन सिंह, बिहारी पाण्डेय व दीपक राजवाड़े सक्रिय रहे।

Read More

शोक सभा आयोजित कर व्यवस्थापक श्री नरेश बंसल जी की माता को दी गई श्रध्दांजलि

Posted on :25-Dec-2023
शोक सभा आयोजित कर व्यवस्थापक श्री नरेश बंसल जी की माता को दी गई श्रध्दांजलि

हाशिम खान 

सूरजपुर : श्रीनव युवकदुर्गा मंडल सूरजपुर के वरिष्ठ सदस्य व व्यवस्थापक श्री नरेश बंसल जी की माता श्रीमती चंद्रकली देवी की दिनांक- 22 /12 /2023 को स्वर्गगमन हो गया है। श्रीमती चंद्रकली देवी श्री वेद प्रकाश बंसल की धर्मपत्नी व शिव बंसल, नरेश बंसल व राजेश बंसल (बंटी) की माता श्री थी ।आज श्री नवयुवक दुर्गा मंडल परिवार द्वारा पंडाल में आरती के पश्चात शोक सभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा माता रानी से अरदास किया गया की मां मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

 इस अवसर पर मंडल के सदस्यगण -
श्री कृष्ण चंद्रपुरी ,मदन लाल गोयल, रमेश अग्रवाल ,ललित अग्रवाल, प्रेम शंकर सोनी, हूलेश्वर प्रसाद गुप्ता, गैबीनाथ साहू ,संजय रोहिल्ला, राजेश अग्रवाल , शुभम कसेरा ,पवन कुमार बंसल, अशोक कुमार फौजी, अश्वनी पांडे, शिवकुमार साहू, संतोष गुप्ता, राजेश साहू, कुमुद साहू, मनोज गुप्ता, प्रहलाद बंसल, एवं अनंत राम साहू उपस्थित थे।

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन को भाजपा मनाएगी सुशासन दिवस के रूप में

Posted on :25-Dec-2023
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन को भाजपा मनाएगी सुशासन दिवस के रूप में

हाशिम खान 

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जिला मुख्यालय सूरजपुर के धान बोनस वितरण कार्यक्रम में होंगी शामिल

सूरजपुर : भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप मे मनाएगी।भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस पर विधानसभा चुनाव मे जारी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का धान का बोनस देने जा रही है।शासन द्वारा आयोजित धान बोनस वितरण कार्यक्रम में जिला मुख्यालय सूरजपुर मे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ,प्रेमनगर में क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी व भैयाथान मे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शामिल होंगे।

Open photo

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि सुशासन दिवस पर जिले भर के सभी मंडल मुख्यालय व मतदान केन्द्रों पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संगोष्ठी व कविता पाठ व कवि सम्मेलन का आयोजन कर अटल जी को याद किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सभी ग्राम पंचायतों में अटल चौक पर पुष्पांजलि कर अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाएं।

Read More

मंत्री पद की शपथ लेकर जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, व विधायक भूलन सिंह का अभूतपूर्व स्वागत में उमडा जनसेलाब.

Posted on :25-Dec-2023
मंत्री पद की शपथ लेकर जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, व विधायक भूलन सिंह का अभूतपूर्व स्वागत में उमडा जनसेलाब.

हाशिम खान 

सूरजपुर : भटगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मंत्री बनने के बाद जिले मुख्यालय सूरजपुर में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी की अगुवाई में जिले की सीमा तारा में पहले उनका स्वागत किया गया इसके बाद प्रेमनगर विधानसभा में जगह-जगह स्वागत पश्चात जिला मुख्यालय में स्वागत किया गया जहां भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस उमड़ पड़ा।

Open photo

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ सरकार में एकमात्र महिला मंत्री भटगांव विधानसभा से विधायक चुनी गई लक्ष्मी राजवाड़े को बनाया गया है जो शपथ लेने के बाद शनिवार को अपने गृहग्राम पहुंची हैं इस दौरान प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के तारा, प्रेमनगर, गणेशपुर, छिदिंया, रामानुजनगर, देवनगर, कलुआ, चंद्रपुर के पश्चात जिला मुख्यालय सूरजपुर में जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ मुझे चुना है मैं उनकी उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में प्रदेश का तेजी से विकास होगा, मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। सूरजपुर पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले राम मंदिर में माथा टेका इसके पश्चात अग्रसेन चौक सहित जगह-जगह स्वागत किया गया। अग्रसेन चौक में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी को लड्डूओं व फल से तौला गया। मंत्री के स्वागत में भाजपा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। 

विधायक भूलन सिंह का गर्म जोशी के साथ स्वागत

विधायक पद का शपथ लेने के बाद प्रेमनगर क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी भी क्षेत्र में पहली बार पहुंचे और क्षेत्र की जनता उन्हें अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रही और उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ-साथ विधायक भूलन सिंह मरावी के स्वागत के लिए लोग उमड़ पड़े थे पारंपरिक शैला सुगा नृत्य के साथ-साथ जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें सेवा करने का जो अवसर प्रदान किया है उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला जिलामहामंत्री राजेश महलवाला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू मुरलीमनोहर सोनी महामंत्री जिला मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल सुरेंद्र राजवाड़े मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय संदीप अग्रवाल राजेश्वर तिवारी जनक साहू रंजन सोनी संस्कार अग्रवाल भगवत सिंह सुरेंद्र देवांगन आनंद सोनी भोले शंकर साहू देवनारायण मिस्त्री बजरंग राजवाड़े अजय सिंह बसंत कुशवाहा संजय केजरीवाल प्रमोद पायल श्रीमती किरण खेस शांति सिंह धनसाय सिंह कौशल्या सिंह संजू सोनी राजू देवांगन किशन देवांगन शिव शंकर साहू दिलीप साहू लालसाय बैगा सहित भारी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

Read More

महिला वित्तीय प्रबंधन जागरूकता शीविर

Posted on :23-Dec-2023
महिला वित्तीय प्रबंधन जागरूकता शीविर

हाशिम खान 

सूरजपुर : आज दिनांक 23/12/2023 को युवा साथी फाउण्डेषन के मुख्य कार्यालय श्या मजी मार्ग सूरजपूर में महिला वित्तीय प्रबंधन विषय पर एक सेमिनार  का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य रूप महिलाओं का प्रोत्साहन, महिला धन जागरूकता, महिलाओं के लिए सेवानिवृत्ति सुरक्षित योजना, महिलाओं के लिए भविष्य के लिए वित्तीय वृद्धि ,वित्तीय धोखाधडरी के बारे में जागरूकता , वित्तीय योजना पर व्यवहारिक ज्ञान , निवेशकों  और उद्यमियो के लिए क्या करें और क्या न करें , साइबर वित्तीय धोखाधडी के लिए सावधानियॉ, कर संबंधी निवेष रणनीतियॉ विषयों को शामिल किया गया। व्यख्यान एन.एस.डी.एल से सी.ए. दीप गुप्ता जी एवं संस्था सचिव रजनीश गर्ग ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहभागियों ने विभिन्न प्रकार के प्रष्न भी पूछे सेमिनार महत्वपूर्ण समय और आने वाले समय में निवेष के लिए वित्तीय नियोजन , सावधानियों के प्रबंधन पर केन्द्रित था। यह कार्यक्रम भारत सरकार सेबी के सहयोग से आयोजित किया गया कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने सहभागिता कि । कार्यक्रम के दौरान संस्था संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण  कार्यक्रम के सर्टिफीकेट भी वितरीत किये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के अनिता गर्ग, अफरोज खान, प्रदीप गुप्ता, आयुषी सिंह, सावित्री देवी एवं रेनू अग्रवाल का सहयोग रहा ।

Read More

नायब तहसीलदार की घूसखोरी, मौके पर दोनों गवाह थे अनुपस्थित जबरन कराया दस्तखत...

Posted on :23-Dec-2023
नायब तहसीलदार की घूसखोरी, मौके पर दोनों गवाह थे अनुपस्थित जबरन कराया दस्तखत...

हाशिम खान 

सूरजपुर : ज्ञात हो की 20 दिसंबर 2023 को किसान तुलेश्वर जायसवाल का जबरन धान पड़कर ₹30000 नगदी मांग की गई पैसा नहीं मिलने पर धान को किया जप्त 3 दिन से किसान के साथ वाहन मालिक परेशान है उक्त प्रकरण में जनकधारी तथा छोटेलाल दोनों गवाह है जबकि दोनों मौके पर अनुपस्थित थे तथा जनकधारी जोकि चौकीदार है वह सुबह-शाम नवाब साहब के यहां झाड़ू पोछा करता है और छोटेलाल जो की वन विभाग में गार्ड का नौकरी करता है दोनों मौके पर उपस्थित नहीं थे बावजूद इसके सुबह अपने निज निवास में लाकर दोनों से दस्तखत करवाया गया इसकी शिकायत किसान तुलेश्वर जायसवाल द्वारा तहसील के माध्यम से कलेक्टर को किया गया जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है अब देखना है किसान को कब-तक न्याय मिलता है।

Read More

दुकान से धान चोरी मामले में चौकी खड़गवां पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Posted on :23-Dec-2023
दुकान से धान चोरी मामले में चौकी खड़गवां पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हाशिम खान 

सूरजपुर : दिनांक 20.12.23 को ग्राम मानपुर खड़गवां निवासी सुदामा गिरी ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 दिसम्बर की रात्रि में मानपुर स्थित अपने किराना दुकान बंद करके अपने घर चला गया था सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के कराकट शीट टूटा था अंदर जाकर देखा तो 40 बोरी धान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

चौकी खड़गवां की पुलिस ने अज्ञात चोर की पतासाजी गहनता से करने के दौरान मुखबीर की सूचना पर नारद सिंह पिता संग्राम सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम मानपुर को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी अजीत गुप्ता पिता शिवकुमार गुप्ता उम्र 26 वर्ष के साथ मिलकर धान चोरी कर पिकअप वाहन में लोड़ कर ले गए और अपने हिस्से की धान से 15 हजार रूपये का नया मोबाईल खरीदी किया है। जिसके बाद पुलिस ने अजीत गुप्ता को दबिश देकर पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 20 बोरी धान, मोबाईल, पिकअप वाहन जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां बृजकिशोर पाण्डेय, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक मनोज राय, अनिल एक्का व राकेश सिदार सक्रिय रहे।
 
Read More

शपथ लेने के साथ ही विधायक भूलन सिंह मरावी एक्शन मूड में

Posted on :23-Dec-2023
शपथ लेने के साथ ही विधायक भूलन सिंह मरावी एक्शन मूड में

हाशिम खान

जनता से मिली शिकायतों पर अधिकारियों को चेताया,कहा - काम करने का पुराना ढर्रा बदलें 

शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी 

सूरजपुर : प्रेमनगर के नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी ने अधिकारी-कर्मचारियों के कामकाज को लेकर जनता से मिल रहीं शिकायतों पर कड़ा रुख दिखाया है और कहा है कि अधिकारी-कर्मचारी काम करने का अपना पुराना ढर्रा बदलें। आगे अगर शिकायतें मिलती हैं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों को उन्होंने गंभीरता से लिया है।

विधायक भूलन सिंह अपने चुनाव प्रचार अभियान से ही क्षेत्र के लोगों से  निरन्तर संपर्क में हैं। लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें उन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों को लेकर  गंभीरता  दिखाई हैं। उनका मानना है कि इन विभागों के कामकाज से आम आदमी सीधे प्रभावित होता है । स्कूलों में अच्छी पढ़ाई हो और अस्पतालों में सबका इलाज हो, ऐसा हर आदमी चाहता है। जिले में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। किसी को परेशान ना होना पड़े। जिला चिकित्सालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक समय पर पहुंचे और मरीजों को स्वास्थ्य  सुविधाओं का लाभ पहुंचाएं। सरकारी अस्पतालों में कहीं भी दवाइयों की कमी ना हो । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किसी प्रकार  की शिकायत नहीं रहनी चाहिए। अधिकारियों को ध्यान रहे कि अब सरकार बदल गई है। नई सरकार स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी प्राथमिकताएं गिना चुके हैं। स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित हों। शिक्षकों के  नदारद रहने और समय पर स्कूल नहीं पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं। शिक्षक इसमें में सुधार लाएं और समय पर स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार स्कूलों का निरीक्षण करें ताकि स्कूल समय पर लगें और शिक्षक बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।  आगे अगर शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि बेहतर  प्रशासन हमारी  सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चाहते हैं कि जनता  का हर काम आसानी से हो। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के  लोग उन तक अपनी समस्याएं और  शिकायतें पहुंचा रहे हैं। इन्हें  दूर करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। 

स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें ज्यादा हैं, जिन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत है। वे जल्दी ही इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेंगे । उल्लेखनीय है कि सूरजपुर  जिला मुख्यालय भी प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। यहां के लोगों को विधायक से काफी उम्मीदें हैं। भूलन सिंह उनकी इन उम्मीदों  को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील हैं। जनशिकायतों को लेकर उनका कड़ा रुख सामने आया  है। भूलन सिंह पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता खेलसाय सिंह को हराया था। नवनिर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण के बाद से क्षेत्र के लोगों से रूबरू होकर जहां उनकी समस्याएं सुन रहे हैं वहीं उनका अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस विश्वास के साथ उन्हें विधानसभा भेजा गया है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। 

मोदी गारंटी की हर घोषणा सरकार पूरी करेगी.. 

विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत जो भी घोषणाएं हुई हैं उन्हें पूरा करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  कैबिनेट की पहली बैठक में ही 18 लाख हितग्राहियों को पक्का मकान देने का वादा पूरा किया। धान का बकाया 2 साल का बोनस किसानों को छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को 12 लाख किसानों के खाते में 37 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। महतारी वंदन योजना के तहत माताओं- बहनों से किया गया वादा पूरा करने सरकार वचनबद्ध है। उज्ज्वला योजना के तहत 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने के साथ ही पीएससी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच भी होगी। प्रति एकड़  21 क्विंटल धान खरीदी की मंजूरी दे दी गई है। किसानों से किया गया वादा सरकार ने पूरा किया है । भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि प्रेम नगर क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इसके लिए लोगों से राय मशविरा कर विकास कार्यों के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी।

Read More

दूसरे की जमीन को अपना बताकर ठगे 13 लाख 20 हजार रुपये, गिरफ्तार...

Posted on :21-Dec-2023
दूसरे की जमीन को अपना बताकर ठगे 13 लाख 20 हजार रुपये, गिरफ्तार...

हाशिम खान 

दूसरे के जमीन की ऋण पुस्तिका में अपना फोटो लगाकर जमीन दिखाकर 13 लाख 20 हजार रूपये की धोखाधड़ी मामले में थाना भटगांव पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

सूरजपुर : दिनांक 27.06.23 को ग्राम सेंधोपारा भटगांव निवासी केशव प्रसाद ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाहबुद्दीन निवासी मरहट्टा प्रतापपुर व 1 अन्य व्यक्ति के द्वारा दिनांक 28/09/22 से 03/04/23 के मध्य एक राय होकर दूसरे की जमीन की ऋण पुस्तिका में अपना-अपना फोटो चश्पा कर इसे ग्राम सत्यनगर में दूसरे की जमीन दिखाकर जमीन को चार एकड़ होना बताकर 3 लाख रूपये प्रति एकड़ में बिक्री करने का सौदा तय कर रकम ट्रांसफर करवाकर और अलग-अलग तिथियों में नगदी तथा जमीन संबंधी दस्तावेज तैयार करवाने के नाम पर कुल 13 लाख 20 हजार रूपये प्राप्त कर छलपूर्वक लेकर धोखाधड़ी व ठगी करने संबंधी शिकायत देने पर थाना भटगांव में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 73/23 धारा 420, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।

No description available.

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने पुराने लंबित मामले में फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे। थाना भटगांव पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना के दौरान प्रार्थी के बैंक खाता की जानकारी हासिल करते हुए आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी शाहबुद्दीन पिता रज्जाक उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम मरहट्टा, थाना प्रतापपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बटवारे की रकम को खर्च कर देना बताया है जिसे गिरफ्तार किया गया है। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआई अश्वनी पाण्डेय, एएसआई लालचंद कुजूर, प्रधान आरक्षक पूरनचंद राजवाड़े, मनोज जायसवाल, विनोद प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल व वाहिद हुसैन सक्रिय रहे।

Read More

सूरजपुर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, 15 पेटी अंग्रेजी शराब व प्रयुक्त वाहन जप्त...

Posted on :20-Dec-2023
सूरजपुर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, 15 पेटी अंग्रेजी शराब व प्रयुक्त वाहन जप्त...

हाशिम खान 

सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, 15 पेटी अंग्रेजी शराब व परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार को थाना चंदौरा पुलिस ने किया जप्त।
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस के क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाए हुए है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18-19.12.23 के दरम्यानी रात्रि में थाना चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध अंग्रेजी शराब वाड्रफनगर से अम्बिकापुर की ओर जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के द्वारा ग्राम डोमहत में घेराबंदी लगाया जो पुलिस टीम को देखकर कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। स्वीफ्ट डिजायर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाए जाने पर अपराध क्र. 117/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। प्रकरण में आरोपी चालक फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

जप्ती- (1) मेगडावल नंबर वन 4 पेटी (2) गोवा विस्की 11 पेटी कुल 15 पेटी (130.86 लीटर) अंग्रेजी शराब कीमत 101090 रूपये एवं स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक जेएच 01 ईजे 8750 को जप्त किया गया है।

कार्यवाही में शामील टीम- थाना प्रभारी नीलिमा तिर्की, एएसआई राम सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद लकड़ा, आरक्षक मिथलेश गुप्ता, शेखर मानिकपुरी, चंद्रकांत बिजनेर, प्रवीण मिश्रा, रविन्द्र जायसवाल, सूरज पाटिल व अनिरूद्ध पैंकरा सक्रिय रहे।
 
Read More

सूरजपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 2 लाख 34 हजार रूपये के नशीली दवाईयां सहित 1 गिरफ्तार

Posted on :20-Dec-2023
सूरजपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 2 लाख 34 हजार रूपये के नशीली दवाईयां सहित 1 गिरफ्तार

हाशिम खान 
सूरजपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 2 लाख 34 हजार रूपये के नशीली दवाईयां सहित 1 गिरफ्तार, थाना सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही।
सूरजपुर :
पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में दिनांक 18.12.23 को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिला कि 2 व्यक्ति पचिरा मेन रोड़ में स्कूटी से एक्सीडेंट हुए है। सूचना पाकर पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची जहां एक स्कूटी पर सवार 2 व्यक्ति में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर रोड़ किनारे पड़ा हुआ था

एवं उसका साथी वहीं पास में एक बैग लेकर खड़ा था गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को तत्काल ईलाज हेतु 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर के लिए पुलिस जवानों के साथ भेजा गया। बैग में भारी मात्रा में नशीली दवाईयां पाए जाने पर अपराध क्रमांक 595/23 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। मामले में 1 अन्य आरोपी घायल है जिसका उपचार चल रहा है उपचार पश्चात् अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। 

जप्ती- (1) एविल इंजेक्शन 250 नग (2) रिचोफिन इंजेक्शन 399 नग (3) ऑनरेक्स कफ सिरप 10 नग (4) स्पास्मो कैप्सूल 120 नग पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख 34 हजार रूपये है तथा स्कूटी वाहन जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- (1) कृष्ण कुमार पिता भुनेश्वर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी विवेकानंद कालोनी, चरचा कालोनी, थाना चरचा, जिला कोरिया, हालमुकाम सुभाषनगर, थाना गांधीनगर अम्बिकापुर। 

कार्यवाही में शामील पुलिस टीम- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई पीयुष चन्द्राकर, संदीप कौशिक, एएसआई संजय सिंह, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, तालिब शेख, सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक लक्ष्मी नारायण मिर्रे, संदीप शर्मा सक्रिय रहे।
 
Read More

Previous12...17181920212223...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution