हाशिम खान
हरी डण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ व हेलमेट रैली किया रवाना।
लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एक माह तक किए जायेंगे विविध आयोजन।
हाशिम खान
हरी डण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ व हेलमेट रैली किया रवाना।
लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एक माह तक किए जायेंगे विविध आयोजन।
हाशिम खान
सूरजपुर: ग्राम डुमरिया निवासी सुक्रिन दास व 1 अन्य व्यक्ति ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके बाबा स्व. शिवा पिता मोहिता के हिस्से की जमीन जो कि ग्राम डुमरिया मुख्य मार्ग पर खसरा नंबर 356, 357/2 है जिसे चचेरे भाई रामवृक्ष देवांगन के द्वारा रोजगार सहायक लोकनाथ, पंचायत सचिव पारस राजवाड़े व अन्य के साथ मिलकर मृतक शिवा जिसकी मृत्यु वर्ष 1989 में चिरमिरी के गोदरी पारा में हुई थी उसकी मृत्यु को फर्जी दस्तावेज मृत्यु प्रमाण पत्र, फर्जी वसीयतनामा तैयार कर कूटरचना कर पारस राजवाड़े, रामवृक्ष, लोकनाथ व अन्य के द्वारा वर्ष 2008 में मृतक शिवा की फर्जी वसीयत रामवृक्ष के पक्ष में निष्पादित कर वर्ष 2008 में ही वसीयतनामा बनवाकर एवं वर्ष 2008 में ही मृतक शिवा की मृत्यु होने का दस्तावेज तैयार करवाकर डुमरिया स्थित जमीन जिसकी बाजारू कीमत वर्तमान में एक करोड रुपए से ऊपर की है जिसे पंचायत सचिव पारस राजवाड़े के द्वारा अपने साले के नाम पर रजिस्ट्री करा दिया गया था। आरोपियों का कृत्य धारा सदर 420, 467, 468, 471, 120(बी) 34 भादसं. का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना सूरजपुर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने प्रकरण के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुए मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी रामवृक्ष देवांगन पिता स्व. सूरजनाथ देवांगन उम्र 65 वर्ष ग्राम डुमरिया, लोकनाथ राजवाड़े पिता हुलास राम उम्र 31 वर्ष ग्राम डुमरिया एवं पारसनाथ राजवाड़े पिता स्व. रूदन राम राजवाड़े उम्र 48 वर्ष निवासी मिश्रा गली सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है आरोपियों के निशानदेही पर फर्जी वसीयतनामा व फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।
कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, प्रधान आरक्षक इशित बेहतरा, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक लक्ष्मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे।
हाशिम खान
अँगना म शिक्षा के तहत अनेक शैक्षिक तरीकों से रूबरू हुए प्रशिक्षणार्थी
सूरजपुर : नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों को भी शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार है इसके लिए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक संकुल स्तर पर अंगना म शिक्षा 4.0 का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रेमनगर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार, संकुल प्राचार्य लिनु मिंज के नेतृत्व में व संकुल समन्वयक शांतनु पाण्डेय की उपस्थिति में संकुल कोटेया में भी अंगना म शिक्षा 4.0 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक अथवा शिक्षिका शामिल हुए।
बता दें कि अँगना म शिक्षा 4.0 कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनबाडी से जुड़े छोटे बच्चों की एक्टिव मदर कम्युनिटी (सक्रिय माता समुदाय) को घर पर ही बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है। जिसके तहत पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों में शैक्षिक वातावरण निर्माण करने व उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अँगना म शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। कार्यक्रम के तहत आँगनबाड़ी में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की माताओं को खेल -खेल में बच्चों को शिक्षित करने की तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो अंगना म शिक्षा अर्थात विशेष परिस्थितियों में जब बच्चे स्कूल आंगनबाड़ी ना पहुंच सकें उस स्थिति में आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा पहली व कक्षा दूसरी तक के बच्चों को घर पर ही माताओं द्वारा शिक्षा के न्यूनतम स्तर को बताकर और घर पर सिखाकर उनका विकास कर सके।
अंगना म शिक्षा कार्यक्रम पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए वरदान:- आलोक कुमार सिंह
प्रेमनगर बीईओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर पर ही पारिवारिक वातावरण में खेल-खेल में बच्चों को सिखाते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना है। बच्चों की शिक्षा को रुचिपूर्ण बनाने और उन्हें खेल खेल में ही भाषा व गणित एवं विभिन्न विषयों की पढ़ाई करने के लिए अँगना म शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत विभाग द्वारा की गई है। जो आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा पहली व दूसरी तक के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
अँगना म शिक्षा 4.0 के संकुल कोटेया मास्टर ट्रेनर उषा सिंह, रेशमा गोरेती खलखो, सावित्री कुर्रे व नमिता केरकेट्टा के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को अंगना म शिक्षा के तहत अनेक गतिविधियां कराया गया जिससे प्रशिक्षणार्थियों ने कैसे बच्चों को घर और आंगनबाड़ी में शिक्षा दी जा सकती है को सीखा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने कहा कि इस प्रशिक्षण से निश्चित ही उन बच्चों में शैक्षिक वातावरण का विकास होगा जो स्कूल व आंगनबाड़ी नहीं आ रहे हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में भाषा शिक्षण और भाषा से जुड़ी हुई गतिविधियों, भाषा के चार कौशल- सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना के साथ ही विचार और समझ के साथ पढ़ने में सहायक होगा। इस प्रशिक्षण में संकुल कोटेया के समन्वयक शांतनु पाण्डेय, जयलाल सिरदार, रघुबीर सिंह, शिवप्रसाद सिंह, रूपसाय सिंह, मनीराम सिंह व संदीप कुमार पावले ने भाग लिया।
हाशिम खान
प्रशिक्षण में एक्टिव मदर कम्युनिटी के शिक्षा पर हुवा गहन विश्लेषण
सूरजपुर : प्रेमनगर अँगना म शिक्षा एक ऐसा कार्यक्रम है जो महिला शिक्षिका के पहल पर एक नवाचार है। यह प्रशिक्षण राज्य के सभी संकुलों में आयोजित कर हर विद्यालय में महिला शिक्षक तैयार किये जा रहे हैं। इसी के तहत प्रेमनगर विकास खंड के संकुल केंद्र प्रेमनगर 1, 2, 3 में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार व संकुल समन्वयक पुष्पराज पाण्डेय के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर बीआरजी सुजाता जायसवाल, आभा सिंह, व संकुल मास्टर ट्रेनर सुधा त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, नम्रता सिंह, शिवानी पटेल, रागिनी व कविता के सहयोग से अँगना म शिक्षा 4.0 का प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया।
बता दें कि अँगना म शिक्षा 4.0 कार्यक्रम की शुरुवात बालोद जिले से प्रारंभ किया गया। इसका उद्देश्य है कि माताओं की मदद से घरेलू सामानों के द्वारा पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा, गणित और अभिव्यक्ति कौशल विकास के लिए है। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा के योजनानुसार व उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस कार्यक्रम को पूरे राज्य में संचालित करने प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें घर में माता अपने घरेलू कार्य को करते हुए अपने बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाएगी।
अँगना म शिक्षा कार्यक्रम से बच्चों को मिलेगी बुनियादी शिक्षा:- आलोक कुमार सिंह
प्रेमनगर विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने अँगना म शिक्षा 4.0 पर कहा कि इस कार्यक्रम से निश्चित ही आंगनबाड़ी व प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों पर सकारात्मक विकास देखने को मिलेगी व उनको नई शिक्षा नीति 2020 का लाभ मिलेगा। आगे कहा अँगना म शिक्षा के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर हमारे विकास खंड के ऊर्जावान शिक्षक व शिक्षिकाओं से पूर्ण अपेक्षा है और उम्मीद है कि समग्र शिक्षा के उद्देश्यों पर खरा उतरेंगे।
प्रेमनगर खंड के सभी संकुल केंद्र 1, 2, 3 के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के एक एक शिक्षक व शिक्षिका ने अँगना म शिक्षा 4.0 के प्रशिक्षण में शामिल होकर पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों में घर में कैसे शैक्षिक वातावरण तैयार करें इसकी महत्वपूर्ण जानकारी से रूबरू हुए। इस प्रशिक्षण के बारे में बताते हुए व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने कहा अँगना म शिक्षा कार्यक्रम आंगनबाड़ी व प्राथमिक के पहली व दूसरी के बच्चों के लिए संजीवनी का काम करेगा, उनके अंदर इसी अवस्था में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार कर सकते हैं जिसके लिए अँगना म शिक्षा कार्यक्रम कारगर होगा। इस कार्यक्रम में प्रेमनगर के संकुल केंद्र 1, 2, 3 के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालय के एक शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे। अंत में इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक पुष्पराज पाण्डेय ने किया।
हाशिम खान
सूरजपुर : अवैध शराब, जुआ, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिपेक्ष्य में चौकी बसदेई पुलिस ने ग्राम सिरसी सरनापारा में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलने के 2 मामले में 10 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। दिनांक 11.01.2024 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम सिरसी सरनापारा में कुछ जुआडियान रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे 10 व्यक्ति ग्राम दतिमा निवासी इम्तियाज खान, ग्राम कोयलारी के देवशंकर दुबे ग्राम सिरसी के समीर अली, दिनेश रजक, मोहन राम राजवाड़े, तनवीर आलम, राही खान, असगर हुसैन, दिनेश कुशवाहा व डिगलेश्वर राजवाड़े को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 8050 रूपये जप्त कर 10 लोगों के विरूद्व धारा 3 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई विजय सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।
सूरजपुर जिला के शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों के फर्नीचर की खरीदी में किये गये घोटाला करने के संबंध में आयुक्त सरगुजा संभाग ने दिया जांच का आदेश
सूरजपुर : मामला सूरजपुर जिला के शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कलों के फर्नीचर की खरीदी में किये गये घोटाला करने के संबंध में डी0के सोनी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यतकर्ता द्वारा दिनांक 29/11 / 2023 को एक शिकायत आवेदन आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्कूलो में फर्नीचर सप्लाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर छ0ग0 द्वारा आदेश क्रमाक / 305 / बजट / फर्नीचर / 53 / 2022-23 को दिनांक 23 /9/2022 को जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर छ0ग0 के प्रति कार्यालय एवं जिले में संचालित शासकीय प्रा.शा. पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में कार्यालय फर्नीचर क्रय हेतु आबंटन की स्वीकृति प्रदान की गई जिसमें प्राथमिक शाला हेतु कुल 2401637 रूपये, पूर्व माध्यमिक शाला हेतु कुल 1803904 रूपये, उच्चतर माध्यमिक शाला हेतु 2895299 रूपये जो कुल 7100840 रुपये (ईंकहत्तर लाख आठ सौ चालिस रू) है।
उपरोक्त आबंटन आदेश के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद राय के द्वारा सप्लाई ऑर्डर दिनांक 10/10/ 2022 को श्री कृष्णा उद्योग रायपुर को दिया गया जिसमें स्टूडेन्ट डेक्स एवं स्टूडेन्ट बैंच 542-542 नग को प्रदान करने का निर्देश दिया गया। दिनांक 10/10/ 2022 को ही सप्ताई ऑर्डर नं0० 322101000057 जो अल्ट्रा मॉडल इन्डस्ट्र पटपरिया, अम्बिकापुर को दिया गया जिसमें स्टूडेन्ट डेक्स 504 एवं स्टूडेन्ट बैंच 505 नग प्रदान करने का आदेश दिया गया।

संचलानालय लोक शिक्षण रायपुर के द्वारा बजट पत्र क्रमांक 239 / बजट / फर्नीचर / 52 / 2022-23 नवा रायपुर दिनांक 23/9/ 2022 के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को गैर कार्यालय फर्नीचर हेतु पूर्व माध्यमिक शाला के लिये 6280148 /-रू एवं हाई एवं हायर सेकेण्डरी के लिये 7992037 /-रू योग 14272485 / - रु (एक करोड बयालिस लाख बहत्तर हजार एक सौ पचासी रू) का आबंटन भेजा गया।
जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा उपरोक्त आबंटन से काफी घटिया गुणवत्ता विहिन क्वालिटी के फर्नीचर कृष्णा उद्योग रायपुर एवं अल्ट्रा मॉडल इन्डस्टी अम्बिकापुर से क्रय किया गया है तथा जितनी संख्या फर्नीचर देने के संबंध में बताया जा रहा है उतने फर्नीचर स्कूलो में नहीं पहुंच पाये है तथा बिना भौतिक सत्यापन किए ही स्कूलों में सप्लाई भी करा दी गई है और न ही सूरजपुर जिले के स्कूलों में उनके मांग पत्र के अनुरूप फर्नीचर सप्लाई की गई जो कि साफ तरीके से सप्लायर के साथ मिलकर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा गोलमाल किया गया है।

जो फर्नीचर खुले बाजारों में दो से तीन हजार रूपये में मिल जाते है वैसे फर्नीचरों की बिलिंग जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सप्लायर से मिली भगत कर सात-आठ हजार रूपये में क्रय की गयी है तथा उसमें जिला शिक्षा अधिकारी एवं क्रय समिति में संलग्न सभी कर्मचारी, अधिकारीगण के द्वारा मोटी कमीशन लेकर अवैध कमाई की गई है। जिसकी जांच कराकर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध शासकीय राशि का गबन करने एवं दुरूपयोग करने के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ तत्कालीन अधिकारी कर्मचारियों ने मिलीमगत कर घटिया सामग्री की खरीदी की और शासन के नियमों कों ताक पर रख कर शासन को लाखो रूपये का गबन कर आपराधिक कृत्य किया गया है।
शासकीय विभागों में इस तरह के सामानों के खरीदी या बिक्री लिए अखबारों में सूचना प्रकाशित करा कर जन साधारण सहित अन्य लोगो को सूचित किया जाता है और पारदर्शी तरीके से खुली निविदा के माध्यम से निर्धारित दर पर खरीदी जाने होते हुए भी इस प्रावधान का उल्लंघन किया गया है तथा बजट आदेश में साफ तरीके से उल्लेख था कि छ0ग0 भण्डार क्रय नियम त्तथा छ0ग0 वाणिज्य एवं उद्योग विभाग समय-समय पर जारी नियमों का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाये उसके अलावा फर्नीचर का क्रय शालाओ के आवश्यकता तथा फर्नीचर के रखरखाव के अनुसार क्रय किया जाना था लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा शालाओं के आवश्यकता के विपरीत घटिया क्वालिटी का फर्नीचर क्रय किया गया है जिसकी जांच कराया जाना आवश्यक है।
क्रय किये गये फर्नीचर का प्रत्येक संधारित स्टॉक पंजी में अनिवार्य रूप से दर्ज कराना था तथा निरीक्षण के दौरान इन स्टॉक पंजी का भी निरीक्षण किया जाना था लेकिन किसी भी शाला के स्टॉक पंजी में फर्नीचर क्रय करने के संबंध में स्टॉक पंजी में जमा नही किया गया है और ना ही फर्नीचरो की क्वालिंटी एवं उसकी गुणवत्ता की जांच कराई गई है ।
जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा उक्त फर्नीचर क्रय करने में यह भी गलती की गयी है कि जिले के कई स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या काफी कम है लेकिन यहां भी अधिकारी / कर्मचारीगण ने मनमाने तरीके से अधिक फर्नीचर की सप्लाई कर बिलिंग कर दी गई है। जो कि नियम विपरीत है। साथ ही साथ फर्नीचर खरीदी को लेकर अधिकारी / कर्मचारियों के द्वारा शासन के किसी भी गाईड लाईन का पालन नहीं किया गया है और मानक के विपरीत खरीदी की गई है इन फर्नीचरों का किसी भी सक्षम अधिकारी के द्वारा भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया है और ना ही जिले के स्कूलों में मांग पत्र के अनुरूप फर्नीचर की सप्लाई की गई है। अन्य भी नियमों का पालन क्रय करने वाले अधिकारी के द्वारा नहीं किया गया है और अपने चहेते फर्म को ऑर्डर देकर लाखो रूपये की मोटी कमीशन खाया गया है।
उपरोक्त तथ्यो के आधार पर आयुक्त सरगुजा संभाग ने डी0के0 सोनी के शिकायत पर उपायुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 14/12/2023 को कलेक्टर सूरजपुर को शिकायत आवेदन पत्र में उललेखित तथ्यों की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये जांच प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।
डी के सोनी अधिवक्ता एवम आरटीआई कार्यकर्ता
नवापारा अंबिकापुर सरगुजा छत्तीस गढ़
7999424423,7354602913
हाशिम खान
सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के सख्त निर्देश पर जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 11/01/24 को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नयनपुर में एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति गांजा बिक्री करने के लिए खड़े है। थाना जयनगर पुलिस ने ग्राम नयनपुर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित हरिचरण राजवाड़े पिता नारायण प्रसाद उम्र 24 वर्ष ग्राम कुरूवा, थाना विश्रामपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 1 किलो गांजा कीमत 20 हजार रूपये का जप्त किया गया।
पूछताछ पर आरोपी ने अपने 1 अन्य साथी के साथ मिलकर गांजा बिक्री करने हेतु लेकर आना बताया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के फरार 1 अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, एएसआई महिपाल सिंह, प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, रजिन्दर एक्का, आरक्षक विकास मिश्रा, भुनेश्वर सिंह, विवेक विश्वकर्मा, नीरज सिंह, सैनिक अली अकबर, नोहर, मुजाहिद व जहांगीर सक्रिय रहे।
हाशिम खान
पुलिस अधिकारियों को नये कानून का अध्ययन करने और लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश।
सूरजपुर : गुरूवार को पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली और नये कानून के बारे में विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए, जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने को लेकर जरूरी कदम उठाने को कहा, नशे के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने तथा घटना-दुर्घटना की सूचना पर फौरन मौके पर पहुंचकर राहत बचाव व कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारियों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कार्यो में संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाए, अवैध नशीली पदार्थे की बिक्री किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए, ऐसे धंधे में लिप्त लोगों की सूचना मिलते ही फौरन कार्यवाही की जाए किसी प्रकार की कोताही ना बरते अन्यथा संबंधित प्रभारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने नये कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नये कानून का सभी बारीकी से अध्ययन करें ताकि कार्यो में सुगमता बनी रहे।
नशे के कारोबार पर रखे नजर। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को कहा कि जिन आदतन लोगों के विरूद्ध एनडीपीएस अथवा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही हुई उन पर निगाह रखे और कार्यवाही करें, क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत बनाए और प्राप्त सभी छोटे-बड़े सूचनाओं पर शत्-प्रतिशत कार्यवाही करें। थाना-चौकी क्षेत्र में नशे के विरूद्ध कार्यवाही कराने और लगातार मॉनिटरिंग करने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए।
लंबित मामलों के निराकरण में लाए तेजी। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थाना-चौकी में लंबित अपराध व शिकायतें की समीक्षा करते लंबित रहने के कारणों को थाना प्रभारियों से जाना और जल्द निराकरण के निर्देश दिए। क्षेत्र में विजिबल पुलिसिंग करते हुए पुलिस अधिकारी व जवान शहर के चौक-चौराहों में अपनी मौजूदगी बनाए रखे, थाना-चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में एक्टिव रहकर पूरी ऊर्जा से कार्य करें, पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की दिशा में उचित कार्यवाही करें, समस्या लेकर फरियादी के थाना-चौकी आने पर उन्हें घुमाए नहीं बल्कि उसके समस्या को गंभीरतापूर्वक सुने और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी रितेश चौधरी, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
हाशिम खान
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के सख्त निर्देश पर जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 11/01/24 को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नयनपुर में एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति गांजा बिक्री करने के लिए खड़े है।
थाना जयनगर पुलिस ने ग्राम नयनपुर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित हरिचरण राजवाड़े पिता नारायण प्रसाद उम्र 24 वर्ष ग्राम कुरूवा, थाना विश्रामपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 1 किलो गांजा कीमत 20 हजार रूपये का जप्त किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपने 1 अन्य साथी के साथ मिलकर गांजा बिक्री करने हेतु लेकर आना बताया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के फरार 1 अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, एएसआई महिपाल सिंह, प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, रजिन्दर एक्का, आरक्षक विकास मिश्रा, भुनेश्वर सिंह, विवेक विश्वकर्मा, नीरज सिंह, सैनिक अली अकबर, नोहर, मुजाहिद व जहांगीर सक्रिय रहे।
हाशिम खान
सूरजपुर : युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्दरई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन छात्र-छात्राओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में ईश्वर एक सुनहरा मौका देता है, भारत की युवाओं के पास आज एक सुनहरा मौका है। इतिहास बनाने व इतिहास रचने का। उन्होंने देश की युवाओं से कहा कि आप सभी को भारत को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए काम करना है। देश का मिजाज और अंदाज दोनों युवा है युवा हमेशा आगे बढ़ता है, उन्होंने देश की युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है लोकतंत्र में युवाओं की जितनी ज्यादा भागीदारी होगी लोकतंत्र उतना ही सशक्त और मजबूत होगा। अगला 25 वर्ष देश के लिए अमृत काल है और यह समय आप सभी युवाओं के लिए कर्तव्य काल भी होगा आपका प्रयास परिश्रम देश को नहीं ऊंचाइयों तक ले जाएगा और भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा भारतीय संस्कृति और परंपरा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारतीय योग और आयुर्वेद को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्दरई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन छात्र-छात्राओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में ईश्वर एक सुनहरा मौका देता है भारत की युवाओं के पास आज एक सुनहरा मौका है। इतिहास बनाने व इतिहास रचने का उन्होंने देश की युवाओं से कहा कि आप सभी को भारत को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए काम काम करना है। देश का मिजाज और अंदाज दोनों युवा है। युवा हमेशा आगे बढ़ता है उन्होंने देश की युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है लोकतंत्र में युवाओं की जितनी ज्यादा भागीदारी होगी लोकतंत्र उतना ही सशक्त और मजबूत होगा। अगला 25 वर्ष देश के लिए अमृत काल है और यह समय आप सभी युवाओं के लिए कर्तव्य काल भी होगा आपका प्रयास परिश्रम देश को नहीं ऊंचाइयों तक ले जाएगा। और भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा भारतीय संस्कृति और परंपरा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारतीय योग और आयुर्वेद को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। उन्होंने युवाओं से ड्रग्स और नशे से दूर रहने की अपील की। प्रधानमंत्री का उद्बोधन को सुनने के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद की झांकी निकाली गई जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। झांकी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के मोहल्ले से होते हुए स्थानीय स्टेडियम में पहुंची जहाँ सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व, जीवन एवं कृतित्व पर अपना भाषण प्रस्तुत किया। जिसमें प्रथम स्थान श्वेता सिंह, द्वितीय स्थान खुशबू यादव व ज्योति साहू एवं तृतीय स्थान पर अंजू एवं धनेश्वरी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारा भारत युवाओं का देश है युवा ऊर्जा,उत्साह और जोश से परिपूर्ण होता है। युवा जो ठान ले वह कर सकता है। उन्होंने सभी युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संतोष मोहन देवांगन, लीलावती राजवाड़े, वंदना मिश्रा ,उर्मिला सिंह, सुनीता यादव,पूनम, अलका मिंज सहित स्वयंसेवक पंकज प्रजापति, रानू यादव, सिकंदर,कार्तिक, खुशबू यादव, देवनंदन, विनोद, खुश्बू सुमेधा, गुलाबी, कशिश, प्रमोद, काजल,गीता, सोनकुवंर, रीतू ,पद्मावती,अनिल आदि सक्रिय रहे। प्रधानमंत्री का उद्बोधन को सुनने के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद की झांकी निकाली गई जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। झांकी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के मोहल्ले से होते हुए स्थानीय स्टेडियम में पहुंची जहाँ सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व, जीवन एवं कृतित्व पर अपना भाषण प्रस्तुत किया।जिसमें प्रथम स्थान श्वेता सिंह, द्वितीय स्थान खुशबू यादव व ज्योति साहू एवं तृतीय स्थान पर अंजू एवं धनेश्वरी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारा भारत युवाओं का देश है युवा ऊर्जा,उत्साह और जोश से परिपूर्ण होता है। युवा जो ठान ले वह कर सकता है। उन्होंने सभी युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संतोष मोहन देवांगन, लीलावती राजवाड़े, वंदना मिश्रा ,उर्मिला सिंह, सुनीता यादव,पूनम, अलका मिंज सहित स्वयंसेवक पंकज प्रजापति, रानू यादव, सिकंदर,कार्तिक, खुशबू यादव, देवनंदन, विनोद, खुषबू सुमेधा, गुलाबी, कशिश, प्रमोद, काजल,गीता,सोनकुवंर, रीतू ,पद्मावती,अनिल आदि सक्रिय रहे।
हाशिम खान
सूरजपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले में नई चेतना जेण्डर अभियान 2.0 अंतर्गत जिले में सक्रिय सहभागिता की जा रही है। आज पंडित रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा महाविद्यालयीन छात्र, छात्राओं के बीच विस्तृत चर्चा की गई। मनोज जायसवाल द्वारा कॉलेज को संबोधित करते हुए सभी को युवा दिवस की शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही जेण्डर आधारित हिंसा के संबंध में चर्चा की गयी। सर्वप्रथम भ्रूण हत्या में गर्भस्थ बालिका की हत्या आम हो गयी है। जिसमें मां की सहमति से ही लिंग परीक्षण कराया जाता है। जब कि कानूनी तौर पर भ्रूण परीक्षण को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। अपने जिले में बाल विवाह एक बडी समस्या के रूप में सामने आयी है। महिला बाल विकास विभाग के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा बाल विवाह पर अंकुश लगाया जा रहा है।
जागरूकता के माध्यम से भी बाल विवाह पर रोक लगाने के अथक प्रयास किये जा रहे है। समाज प्रमुखों पत्रकारों, विवाह घरवालों, विवाह कराने वाले पंडितों, मौलवियों की अलग बैठक लेकर उन्हें भी बाल विवाह रोकने की समझाइस दी जा रही है। हमारे जिले में 15 से 17 वर्ष के बीच के ज्यादातर बच्चियों के बाल विवाह देखने को आ रहे है। उसके अनुसार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें फ्रंटलाईन वर्कर का लिंग संवेदिकरण, आपातकालीन, गैर-आपातकालीन सेवाओं का त्वरित पहुंच की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाईन नंबर 112 और महिला हेल्पलाईन 181, चाईल्डलाईन 1098 पर जागरूकता समाज एवं परिवार में नशा से होने वाले नुकसान, घरेलू हिंसा रिपोर्ट, वन स्टॉप सेन्टर, कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु जागरूकता, घरेलू हिंसा अधिनिमय 2005, लैंगिक उत्पीड़न अधिनिमय 2013, पॉक्सों (यौन अपराध से बच्चों कि रोकथाम) अधिनिमय 2012 और पीडित मुआवजे आदि के संबंध में सीआरपीसी (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) के तहत विशेष अधिकारों पर जागरूकता, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान अंतर्गत कार्यक्रम के संबंध में भी महाविद्यालय के छात्रों को विस्तृत से बताया गया।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, सखी सेन्टर से कविता मंडल, चाईल्ड लाईन से कार्तिक मजुमदार, पवन धीवर आउटरीच कार्यकर्ता, रेवती रमण महाविद्यालय से डॉ. एच.एन. दुबे एवं अन्य महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
हाशिम खान
-09 गांव के लगभग 3778 ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा
सूरजपुर : विकासखण्ड ओड़गी के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में सड़क बिहारपुर से रसौकी की प्रशासकीय स्वीकृति छ.ग.शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से दी की गई है। सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सूरजपुर के तहत तय मापदण्ड के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। सड़क के बनने से बिहारपुर से रसौकी तक के जन समुदाय को लाभ पहुंचेगा। सड़क के बनने से ग्राम-निमडांड, अवंतिकापुर, उमझर, रसौकी, पहारटोला, रामगढ़, उमापुर, कछवारी एवं महूली के लगभग कुल 3778 ग्रामीणों को बारहमासी पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही ब्लॉक मुख्यालय, जिला मुख्यालय व चिकित्सा सुविधा हेतु हास्पीटल आने-जाने की सुविधा भी प्राप्त होगी।
वर्तमान में उक्त सड़क में डब्ल्यू एम. एम. व रिटेनिंग वॉल का कार्य भी किया जा रहा है, कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद डामरीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जोकि निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना है। वर्तमान में किये जा रहे कार्य का नियमित निरीक्षण एवं परीक्षण विभागीय अभियंताओं के द्वारा किया जा रहा है।
हाशिम खान
सूरजपुर : ’’परीक्षा पे चर्चा’’ एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा की तैयारी और तनाव से निपटने के लिए अनमोल सुझाव देते हैं। इसी तारतम्य में जिले के शिक्षा अधिकारी ललित राम पटेल एवं रामानुजनगर बीईओ के निर्देशन तथा संकुल समन्वयक जे डी सिंह के मार्गदर्शन में माध्यमिक शाला पतरापाली में शिक्षक एवं विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया गया है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि विद्यालय के सभी बच्चों एवं शिक्षकों का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों के लिए एक तनावमुक्त वातावरण बनाना है, जिसमें उनकी अद्वितीय प्रतिभा को सम्मान, प्रोत्साहन और अभिव्यक्ति का पूरा अवसर मिले। इस आंदोलन को प्रेरित करने वाली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की क्रांतिकारी और बेस्टसेलिंग पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’। इस पुस्तक में, प्रधानमंत्री जी ने शिक्षा के लिए एक ताजा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। उन्होंने छात्रों की ज्ञान और समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने सभी को परीक्षा को एक जीवन-मृत्यु का मुद्दा नहीं बनाने के लिए आग्रह किया है, बल्कि इसे एक आनंदमय, पूर्ण और अनंत यात्रा मानने के लिए कहा है। ’’परीक्षा पे चर्चा’’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी छात्रों को अपने लक्ष्यों के लिए जुनून, आत्मविश्वास और उत्साह भरते हैं। वे उन्हें अपने आप को जानने, अपने रुचि के अनुसार कैरियर चुनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। वे उन्हें अपने आस-पास की दुनिया से जुड़ने, नई चीजें सीखने और अपने स्किल विकसित करने के लिए बात करते हैं। वे उन्हें अपने गुरुओं, माता-पिता और समाज के साथ सहयोग और सम्मान का महत्व बताते हैं। परीक्षा पे चर्चा एक ऐसा मंच है, जहां प्रधानमंत्री जी छात्रों के साथ अपने अनुभव, ज्ञान और विचार साझा करते हैं। यह एक ऐसा अवसर है, जिससे छात्रों को अपने आप को बेहतर बनाने और अपने परीक्षा को एक त्योहार बनाने का प्रेरणा मिलती है। विद्यालय में समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
हाशिम खान
सूरजपुर : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के कार्यक्रम अनुसार मतदान केन्द्रों में बीएलओ द्वारा नाम जोडऩे, विलोपित करने एवं आवश्यक संशोधन करने की कार्रवाई की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम समय सारणी अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार 6 जनवरी 2024 को कर दिया गया है। प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में दावा आपत्ति जमा करने की तिथि शनिवार 6 जनवरी 2024 से सोमवार 22 जनवरी 2024 तक है। विशेष अभियान शनिवार 13 जनवरी 2024 एवं रविवार 14 जनवरी 2024 को चलाया जाएगा। दावा आपत्ति का निराकरण शुक्रवार 2 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। आयोग के मापदण्ड अनुसार अंतिम प्रकाशन हेतु जांच, अद्यतन डेटाबेस एवं पूरक सूची की छपाई मंगलवार 6 फरवरी 2024 हो होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरुवार 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।
हाशिम खान
सूरजपुर : स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम विद्यालय विश्रामपुर में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों एवं जिले के मेधावी विद्यार्थियों के आवासीय कोचिंग पर चर्चा करने हेतु जिले के समस्त प्राचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल की अध्यक्षता में 10 वी एवं 12 वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणामों को बेहतर करने की योजना का बनाई गई तथा समय सारणी का निर्धारण किया गया। जिले में यह योजना ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में संचालित होगी। मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली कक्षाएं की रिकॉर्डिंग सम्पूर्ण जिले के विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि इस योजना का लाभ जिले के विद्यार्थियों को मिले, प्रति रविवार मेगा टेस्ट सिरिज सभी विषयों की सप्ताह भर में पढाए गये पाठों से आयोजित की जाएगी ताकि विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन हो सके एवं इस टेस्ट के प्रश्न जिले के विद्यालयों को उपलब्ध कराये जायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा इस कार्य में सहयोग करने हेतु जिले के समस्त प्राचार्य को निर्देशित किया गया।
इस योजना में मुख्य रूप से नवीन जायसवाल प्राचार्य सेजेस हिन्दी माध्यम विश्रामपुर, डी.एस. लकडा प्राचार्य शा.हा.स्कूल आमगांव, मुरलीधर चक्रधारी प्राचार्य शा.हा.स्कूल कसकेला, निशा सिंह व्याख्याता शा.हा.से. स्कूल करंवा का सहयोग रहा ।
हाशिम खान
सूरजपुर : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने की दृष्टि से जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र सूरजपुर और पिरामल स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ के द्वारा विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से टीबी मुक्त पंचायत बनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। जिला कलेक्टर रोहित व्यास का दिशा-निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सिंह, पिरामल फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ के राज्य अधिकारी डॉ फैजल रजा खान जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ सरौता के मार्गदर्शन में सूरजपुर को टीबी मुक्त जिला बनाने की रणनीति के तहत हर सेक्टर से दो-दो क्योर टीबी पेसेंटों का चयन कर टीबी चौम्पियन के रूप में चिह्नित किया गया। और उन चिन्हित व्यक्तियों का प्रशिक्षण जिला स्तर पर किया गया। अब ये टीबी चौम्पियन स्वयं सेवक के रूप में सेवा देकर टीबी मुक्त समाज के निर्माण में मदद करेंगे।
सेन्ट्रल टीबी डिवीजन के गाईडलाइन के अनुसार हर एक एचडब्ल्यूसी आयुष्मान भारत केन्द्र में दो टीबी चौम्पियन बनाने का है। पिरामल स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में विभाग को मदद कर रहा। इसी क्रम में पिरामल स्वास्थ्य के मदद से सूरजपुर जिला में टीबी चॅम्पियन का ट्रेनिंग राज्य अधिकारी फैजल रजा खान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। फैजल ने कहा की भारतवर्ष को टीबी मुक्त देश बनाने की परिकल्पना को साकार बनाने में ये टीबी चॅम्पियन का अहम भूमिका होगी। ये जब समाज में बतायेंगे कि मुझे टीबी हुआ था। मैं दवा खाया और आपके समक्ष भला-चंगा हुं तो इसका प्रभाव सीधे जनता में समाहित होगा लोग अंगीकार करेंगे जिससे टीबी मुक्त पंचायत की परिकल्पना साकार होगी। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ सरौता ने कहा कि मैं सभी टीबी चौम्पियन को अपने विभाग के ओर से आईकार्ड दुंगा वो स्वास्थ्य विभाग का अंग बन कर समाज के लिए कार्य करेंगे। संजीत कुमार डीपीसी ने टीबी चॅम्पियन का मनोबल बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी, रणनीति और क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। पिरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष गुप्ता के अथक परिश्रम का परिणाम था कि जिला के सभी ब्लाकों से टीबी चौम्पियन सहभागी हुये। अपने उद्बोधन में श्री आशीष ने कहा की व्यक्ति और व्यक्तित्व की पहचान उसके दक्षता से होती है समाज जानता है कि किसी व्यक्ति में कौन सी काबिलियत है समय पड़ने पर उसी व्यक्ति के घर का दरवाजा खटखटाता है जहां से उसे मदद मिल सके पर हमें अपनी दक्षता के विषय में समाज को बताना पड़ेगा। कार्यक्रम संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक राज नारायण द्विवेदी ने किया। प्रशिक्षण को रोचक बनाने में उनकी भूमिका अहम रही। श्री द्विवेदी ने कहा कि व्यक्ति की दक्षता और निपूर्णता जब समाज को समर्पित हो जाता है तो वह व्यक्ति अपने लिए नहीं जीवन जीता है, उसकी गतिविधियां समाज के भलाई के लिए होती हैं। कुछ ऐसा ही कार्य टीबी चॅम्पियन करेंगे जिसको समाज याद रखेगा।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी टीबी चौम्पियन को प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रफुल्ल चौबे, निलेश दुबे, चित्रा राजवाड़े, तेजू सिंह, विनोद कुमार, दसरथ, प्रियंका मानिकपुरी, महेन्द्र कुशवाहा, सीताराम सिंह, दसरथ सिंह शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।
हाशिम खान
सूरजपुर : जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर 27 जनवरी को तहसील चांदनी बिहारपुर में समय 09ः00 बजे आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण जनो से आवेदन प्राप्त कर निराकरण करने के साथ ही केसीसी, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाना है। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, किसान-किताब (ऋण पुस्तिका), आय, जाति, निवास के आवेदनों का निराकरण किया जाना है। शिविर में समस्त जिला अधिकारी अपने विभाग की जानकारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें।
हाशिम खान
सूरजपुर : जिला पंचायत सूरजपुर की सामान्य प्रशासन समिति व सामान्य सभा की बैठक 18 जनवरी को जिला पंचायत के सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11ः00 बजे आयोजित होनी है। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की जायेगी। जिसमें अन्य संबंधित भी उपस्थित रहेगें।
हाशिम खान
- केन्द्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीण हो रहे लाभान्वित
सूरजपुर : भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन आज सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पोड़िया व पाठकपुर, ज.पं. रामानुजनगर के दवना व त्रिपुरेष्वरपुर, ज.पं. प्रतापपुर के बंशीपुर व कोन्रधा, ज.पं. भैयाथान के झिलमिली, ज.पं. ओड़गी के बिहारपुर में पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव तक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही है और लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ ली। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों के लिए सुपोषण किट एवं गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया। इस दौरान धरती कहे पुकार के अंतर्गत महिलाओं ने जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नाट्य प्रस्तुति दी तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। ग्रामवासी उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्साह के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में प्रश्न पूछा गया था। जिसे उन्होंने अच्छे से हल किया है।
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को इसके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक स्थान में मिली है। जिससे ग्रामीण जन अधिक से अधिक लाभान्वित होंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कृषि विभाग के स्टॉल में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। डाक विभाग द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी गई। होम्योपैथिक विभाग मरीजों से परामर्श कर उन्हें उचित खान-पान और दवाईयां उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
हाशिम खान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक भईयालाल राजवाड़े
सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से कार्यक्रम में शामिल हुए पत्रकार साथी
सूरजपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई कोरिया के तत्वावधान में संभागीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पटना मे किया गया। जिसमें सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से कार्यक्रम में पधारे पत्रकारों का सम्मान किया गया, साथ ही कोरिया, सूरजपुर, एवं एमसीबी जिले के पत्रकार प्रमुख रूप से कार्यक्रम मे शामिल हुए एवं सभी पत्रकारों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
यहाँ देखें VIDEO-
देश भर के पत्रकारों और पत्रकार संगठनों के साझा मंच के रूप में कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सदैव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और किसी भी तरह पत्रकारों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा। संघ मे सभी पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा, पत्रकारों की एकजुटता ही संघ का एकमात्र लक्ष्य है उपरोक्त उद्बोधन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश प्रसाद ने सभी को संबोधित करते हुए कहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (छ.ग) इकाई कोरिया जिलाध्यक्ष अजीम अंसारी ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक भईयालाल राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. राकेश शर्मा , रविशंकर शर्मा ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता ,अजय साहू, डा. महेश मिश्रा, सरपंच श्रीमती गायत्री सिंह, कपिल जायसवाल, सूरजपुर जिलाध्यक्ष राकेश जायसवाल, राकेश पाठक, मिथलेश ठाकुर, मो. इमरान, मोहन प्रताप सिंह, लोकेश गोशवामी, मो. सुलतान, प्रियांशु यादव, सोनू चौधरी, सैलन्द्र दिवेदी, रामकिशन आयाम, वीरेंद्र पटेल, दिवेदी, चंद्रकांत साहू, सत्यप्रकाश जायसवाल, व अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
Address :
Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001
Phone No. : 0771-4032133
Email Id : [email protected]
RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS