× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...11121314151617...4041Next

1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के चोरी का 22 टन कोयला व ट्रक जप्त सहित 2 गिरफ्तार

Posted on :21-Feb-2024
1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के चोरी का 22 टन कोयला व ट्रक जप्त सहित 2 गिरफ्तार

हाशिम खान 

1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के चोरी का 22 टन कोयला व ट्रक जप्त सहित 2 गिरफ्तार, दूसरे मामले में चोरी का 11 बंडल जीआई तार सहित 2 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही।
No description available.
सूरजपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाने के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 19.02.24 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मांजा में ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5387 में अवैध रूप से कोयला लोड़ वाहन मांजा में कहीं कोयला खपाने को खड़ा है।
सूचना पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम मांजा में ट्रक को घेराबंदी कर रोकवाया, ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया, चालक संदीप प्रताप सिंह पिता स्व. जानकी सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम बड़सरा थाना झिलमिली और हेलफर किशन कुमार पिता राम कुमार उम्र 26 वर्ष ग्राम गिधौरी खपरडीह, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार, हालमुकाम पण्डोपारा सोरगा थाना पटना से ट्रक में लोड कोयला के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज नहीं किए जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 22 टन कोयला कीमत 1 लाख 50 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार गया।
वहीं दूसरे मामले में दिनांक 19.02.24 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग के बिना नंबर महिन्द्र पिकअप वाहन में चोरी का जीआई फिनिशिंग तार को चोरी कर मदनेश्वरपुर तरफ ले जा रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम भुवनेश्वरपुर में पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोकवाया गया और कमलेश सिंह राजपूत पिता स्व. शिवकुमार सिंह उम्र 28 वर्ष व सतवन सिंह पिता भुनसाय उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी तिवरागुड़ी, थाना रामानुजनगर से जीआई तार के खरीद बिक्री संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जो चोरी का होने के अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 11 बंडल जीआई तार कीमत करीब 75 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर दोनों को गिरफ्तार गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, निरीक्षक प्रकाश राठौर, एएसआई मनोज पोर्ते, माधव सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक सुशील तिवारी व आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह सक्रिय रहे।
Read More

आत्मानंद प्रेमनगर में हर्षोल्लास के साथ मना विदाई समारोह

Posted on :19-Feb-2024
आत्मानंद प्रेमनगर में हर्षोल्लास के साथ मना विदाई समारोह

हाशिम खान 

दिखी सांस्कृतिक झलक, छात्रों ने बिखेरी अनुपम छटा

सूरजपुर : प्रेमनगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारहवीं के छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं देकर विदाई दी गई। यह कार्यक्रम आत्मानंद प्राचार्य रामबरन सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में सबसे पहले  छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विदाई के दौरान छात्र छात्राएं भावुक हो उठीं।

बता दें कि आत्मानंद विद्यालय प्रेमनगर में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को 01 मार्च से होने वाले सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए विदाई समारोह का आयोजन कर गमगीन माहौल में दी गई। 10 वीं, 11 वीं के छात्राओं ने इन्हें तिलक लगाकर व विदाई गीत गाकर परीक्षा में अव्वल आने की कामना की। विद्यालय प्राचार्य रामबरन सिंह ने कहा कि अच्छे नम्बर लाकर विद्यार्थी अपने माता पिता के साथ साथ शिक्षक, स्कूल तथा विकास खंड का नाम सितारों जैसा चमकाने का काम करें।

Open photo

आगे कहा आपकी लगन और हमारी सोच तब सही होगा जब आप क्षितिज पर चमकेंगे। इस मौके पर कक्षा 12 वीं से जान्हवी पांडेय, राजू यादव, आशीष एक्का,  आशीष कुमार सिंह, चंचल सेन, शिक्षकों में साजिद आलम, सचिन तिवारी, राजेश दास, संतोष रोहिदास, उर्मिला सिंह, विशाखा पासी, रवि दुबे, निमेष सिन्हा, लीना यादव, जोयल टोप्पो, मनोरमा जायसवाल, नौरीन सब्बा, आकाश त्रिपाठी, सुजाता पैंकरा, भानु प्रताप, राजेश सिंह, सुदेश भगत आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Read More

जिला कांग्रेस ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन

Posted on :16-Feb-2024
जिला कांग्रेस ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन

हाशिम खान 

सूरजपुर : एम एस पी की मांग को लेकर किसान आंदोलन के अंतर्गत आज भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुये आज जिला कांग्रेस सूरजपुर ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस किसानों कि मांग का समर्थन करती है। किसानों को उनकी उपज का पूर्ण मूल्य मिलना ही चाहिए। हमारे नेता श्री राहुल गाँधी जी ने किसानों को एमएसपी देने कि गारंटी दी है। कांग्रेस सदैव से किसानों के साथ रही है और हमेशा रहेगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े प्रदेश सचिव इस्माइल खान उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह पीसीसी सदस्य जफर हैदर शहर अध्यक्ष संजय डोसी, मनोज डालमिया, कुसुमलता राजवाड़े, सुनीता खाखा, संगीता राजवाड़े, मानमती, शरद सिंह, विजय ठाकुर, अमन रवि, दानिश हुसैन, सद्दाम अंसारी, जावेद खान, निशा सिंह, लीलावती, प्रदीप बंजारा, आशीष साहू, जीतेन्द्र सोनवानी, अमन साहू, राकेश सोनवानी, राहुल बंजारा आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Read More

एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Posted on :14-Feb-2024
एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

हाशिम खान 

एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, जवानों की समस्याओं को जान किया त्वरित निराकरण, अवैध कार्यो पर सख्ती बरतने व सूचना मिलते ही कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए।

No description available.

सूरजपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे ने दिनांक 12-13 फरवरी 2024 को जिले के थाना-चौकी क्षेत्र के दौरे पर रहे। एसएसपी ने झिलमिली, ओड़गी, चांदनी, प्रतापपुर, रमकोला, चंदौरा, रामानुजनगर, प्रेमनगर, भटगांव थाने तथा रेवटी, मोहरसोप, बसदेई व चेन्द्रा चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभारियों से क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति और अपराधों के बारे में जानकारी लेते हुए अवैध कार्यो पर सख्ती के साथ पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की कार्यवाही निष्पक्ष होनी चाहिए इससे नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढेगा। उन्होंने सूचनातंत्र को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित कार्यवाही करने, लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना-चौकी के रिकार्ड को बारीकी से देखा और खामियों को जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सामुदायिक पुलिसिंग के आयोजन प्रत्येक ग्रामों में किए जाने एवं बीट क्षेत्र को मजबूत करने, आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी व जवानों को सजगता के साथ पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए। रोजनामचा और रिकार्ड संधारण की स्थिति बेहतर देख संतोष व्यक्त किया।

जवानों की समस्या से हुए रू-ब-रू, किया त्वरित निराकरण।
आकस्मिक निरीक्षण में थाना पहुंचे एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे ने पुलिस कर्मियों की समस्या को जाना और उनका त्वरित निराकरण किया। थानों के निरीक्षण पर व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए।

अवैध कार्यो पर बरते सख्ती, सूचना मिलते ही कार्यवाही करने दिए निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को नियमित प्रभावी गश्त, आरोपितों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों का जल्द निकाल, अवैध कार्यो पर सख्ती बरतने, मादक पदार्थ, नशीले इंजेक्शन तस्करों के संबंध में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने समेत कई बिन्दुओं पर थाना प्रभारियों को चुस्ती दिखाने का निर्देश दिया। वहीं लंबित संवेदनशील मामलों पर तेज गति से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने थाना-चौकी एवं आवासीय भवनों में निर्माण कार्यो की आवश्यकता जानी और निर्माण-सुधार कार्यो का जल्द प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए।

Read More

महतारी वंदन योजना अब ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेगी आवेदन की स्थिति की जानकारी

Posted on :14-Feb-2024
महतारी वंदन योजना  अब ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेगी आवेदन की स्थिति की जानकारी

हाशिम खान 

राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए प्रदान की गई  पोर्टल सुविधा

सूरजपुर : महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत यह सुविधा प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि  mahtarivandan.cgstate.gov.in  लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

सूरजपुर ऑडिटोरियम में वृहद टीबी जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Posted on :14-Feb-2024
सूरजपुर ऑडिटोरियम में वृहद टीबी जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर :  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सूरजपुर ऑडिटोरियम में एक दिवसीय वृहद टीबी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सूरजपुर जिला शीघ्र ही टीबी मुक्त जिला बने इसके लिए कार्यशाला में डब्लूएचओ, पीरामल, निष्ठा व जॉन्स हॉपकिन्स प्रोग्राम के कंसल्टेंट व एसपीओ कार्यक्रम में पहुंचे थे। कलेक्टर श्री रोहित व्यास की उपस्थिति में कार्यशाला की शुरुआत हुई। जिसमें उन्होंने अपने संबोधन में क्षय रोग से संबंधित और जिले में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का क्रियान्वयन योजनाबद्ध तरीके से युद्ध स्तर पर हो इसके लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रभावी सकारात्मक कदम उठाने के लिए उन्होंने उपस्थित जनों से सुझाव साझा करने की बात भी कही ताकि बेहतर सुझाव को अपना कर जिले को शीघ्र टीबी मुक्त बनाया जा सके।

No description available.

     इस अवसर पर डब्लूएचओ, निष्ठा व जॉन्स हॉपकिन्स प्रोग्राम से आए कंसल्टेंट व एसपीओ द्वारा उपस्थित डॉक्टर आरएचओ, सीएचओ व अन्य हेल्थ स्टाफ को क्षय उन्मूलन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें टीबी की ट्रेसिंग से लेकर सफल इलाज, शासन द्वारा चलाए जा रहे क्षय उन्मूलन कार्यक्रम व क्षय उन्मूलन की दिशा में डॉक्टर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई।

      कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह, जिला क्षय अधिकारी डॉ. जे.एस. सरौता, डॉ. रितु कश्यप (डब्लूएचओ कंसल्टेंट), श्री फैजल रजा खान (पीरामल स्वास्थ्य ), श्री रुद्राप्पा अंगड़ी (जॉन्स हॉपकिन्स प्रोग्राम), डॉ. अच्युतानंद (जॉन्स हॉपकिन्स प्रोग्राम) व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मातृ-पितृ पूजन दिवस में बच्चों ने मां-पिता के पखारे पांव की पूजा, छलक आए आंखों में आंसू

Posted on :14-Feb-2024
मातृ-पितृ पूजन दिवस में बच्चों ने मां-पिता के पखारे पांव की पूजा, छलक आए आंखों में आंसू

हाशिम खान 

-पुलवामा हमला पर दी श्रद्धांजलि

सूरजपुर :  विकासखण्ड के माध्यमिक शाला पतरापाली में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। शिक्षण संस्थानों से बच्चे अपने-अपने माता-पिता के साथ आए थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सभी बच्चों ने पुष्पांजली अर्पित कर अगरबत्ती, नारियल माँ सरस्वती के चरणों ने भेंट किया। सभी ने सरस्वती वंदना के साथ आरती की ततपश्चात प्रसाद, मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने अपने माता-पिता का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। चरण धोए, माता-पिता की आरती की, बच्चे जिस समय अपने माता-पिता से पूजन के दौरान गले लगे सभी का हृदय द्रवित हो गया। इस दौरान बच्चों और उनके माता-पिता के आंखें भर आई। पूजन के सामूहिक दृश्य से सभी आनंदित हुए। छात्रों एवं पालको को मातृ-पितृ दिवस के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि संत श्री आशारामजी, बापू जी ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की शुरुआत की थी। 2007 में सबसे पहली बार यह दिन मनाया गया था। आज के दिन माता-पिता के समर्पण का दिन है। माता-पिता प्रत्यक्ष रूप से ईश्वर के रूप में होते हैं। हमारी भारतीय संस्कृति में माता-पिता को भगवान से बड़ा माना जाता है. हिन्दू संस्कृति में हम अपने माता पिता की पूजा करते है. माता-पिता ने हमारे पालन-पोषण में कितना कष्ट उठाया है, हमारे लिए कितना त्याग किया है। इनकी पूजा-अर्चना व सेवा करने से छोटे-से-छोटा व्यक्ति भी महान बन जाता है। ऐसे देवस्वरूप माता-पिता का जहाँ आदर-पूजन होता हो वहाँ की धरती माता भी अपने आपको सौभाग्यशाली मानती है। आज के दिन देशभर में मातृ-पितृ पूजन दिवस भी मनाया जा रहा है। सनातन, संस्कृति और संस्कारों का यह एक बहुत बड़ा महत्व है।

       माता और पिता को बच्चों के साथ समय बीताना चाहिए। उनसे बातें करनी चाहिए। संतान को अपने माता-पिता से प्रतिदिन कुछ देर उसके विचारों को साझा करनी चाहिए। माता-पिता का भी बच्चों के प्रति मित्रवत व्यवहार हो। माता-पिता भी अपने संतान पर विश्वास रखें, उनका हौसला बढ़ाए। माता-पिता की सेवा कर हम अपना सिर्फ कर्तव्य का निर्वह्न करते हैं। इसलिए कम से कम कर्तव्य के पालन में चूक ना करें। साथ ही सभी बच्चों ने प्रण लिया कि हम सभी प्रतिदिन अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर के ही स्कूल आएँगे।

       कार्यक्रम समाप्ति पश्चात जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को आज पांच साल पूरे हो गए हैं। उस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एस.यू.व्ही. बस से भिड़ा दी थी। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 40 जवान शहीद हो गए थे। उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।

      कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानपाठक बीआर हितकर, महेन्द्र पटेल, अनिता सिंह,  कृष्ण यादव, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल एवं सभी बच्चों ने अपना योगदान दिया।

Read More

जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में हुआ संपन्न

Posted on :14-Feb-2024
जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में हुआ संपन्न

हाशिम खान 

सूरजपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैयाथान श्री सागर सिंह ( एसडीएम) की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी के सभाकक्ष में रखा गया था।

No description available.

जिसमें विभिन्न एजेंडानुसार पारित कर प्रस्ताव किए गए, जिसमें संस्था की आवासीय परिसर में जल आपूर्ति की समस्या का निराकरण करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, (पीएचई) विभाग को निर्देशित किया गया, साथ ही  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी के विभिन्न वार्डों एवं कक्षों की छत की मरम्मत करने के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रस्ताव प्रानकलन तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशित  किये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को किया कहा  गया साथ ही साथ वाहन चालक जेडीएस अनिल कुमार कोरी को कलेक्टर दर पर किए जाने हेतु प्रस्ताव पारित किए गए, अस्पताल के सभी शौचालय की मरम्मत एवं टाइल्स, फ्लेक्स, पुताई ,के कार्य में करने हेतु प्रस्ताव लिए गए, अस्पताल के पीछे साइड नवनिर्मित 20 स्तरीय वार्ड के सामने चेकर स्टाइल्स लगाए जाने हेतु चर्चा हुआ, अस्पताल में विद्युत आपूर्ति हेतु बड़ा जनरेटर व्यवस्था लगाने संबंधी प्रस्ताव रखा गया था, साथ ही साथ इलेक्ट्रिक वाटर फिल्टर लगाए जाने के संबंध में चर्चा हुआ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में कंडम एवं जंग लगे सामान को अपलेखन करने हेतु समिति गठित करने हेतु निर्देशित किए गए साथ ही साथ आवासीय परिसर में शोखता गड्डा के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव पारित कर प्रानकलन तैयार करने हेतु निर्देशित किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी अस्पताल में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस  सुरक्षा के लिये आवश्यक चर्चा की  जिसके लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी के अस्पताल के सभी वार्डाे के अंर्तगत लैब कक्ष, टीकाकरण कक्ष, अंधत्व ,टीवी, कक्ष ओपीडी कक्ष, डेंटल कक्ष, आयुष्मान भारत कक्ष, एमसीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष ,एवं प्रसूति कक्ष, बच्चा वार्ड कक्ष, एवं सभी कक्षो में विजिट कर अनेकानेक दिशा निर्देश दिए गए, इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओड़गी ललिता भगत मैडम एवं बैठक में उपस्थित परियोजना अधिकारी कुरील मैडम शिक्षा विभाग से बीपीओ अंसारी जी अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण स्वास्थ्य विभाग ओड़गी से बीएमओ डॉक्टर बंटी बैरागी विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) सखन आयाम खंड लेखा प्रबंधक विनोद साहू, खंड प्रशिक्षक देवनाथ रवि कुष्ठ प्रभारी यू. आर. धुर्वे संदीप कुमार बीडीएम, मंजू राजवाड़े डीईओ  नर्सिंग ऑफिसर एनी मंजू, सी. एल सोनवानी, रेडियोग्राफर महेंद्र सोनवानी, स्टोर प्रभारी सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कोरी ,दिलबरन, बसंत रविन्द्र कुशवाहा, राजित कुर्रे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में थाना भटगांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Posted on :14-Feb-2024
आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में थाना भटगांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

हाशिम खान 

सूरजपुर : को जरही निवासी शुभम गुप्ता पिता तुलसीदास गुप्ता ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई विट्टु गुप्ता के मोबाईल फेसबुक में गलत आरोप लगाकर परेशान करने का पोस्ट किया गया था जिसे देखने के बाद तथा तलाश करने पर बिट्टु गुप्ता का शव डुमरिया बांध पानी में पाए जाने के आशय की सूचना पर थाना भटगांव में मर्ग कायम किया गया। थाना भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल व शव निरीक्षण, उपरान्त मृतक का पीएम कराया। मर्ग जांच में गवाहों के कथनों व मृतक के मृत्यु के पूर्व का मोबाईल फोन में लेख किया गया

सुसाईडल नोट का स्क्रीन शार्ट के अवलोकन पर दिनांक 09.02.24 के रात्रि में हिमांशु क्लाथ स्टोर जरही में लगे आग से छति के संबंध में उमेश गुप्ता, राजु गुप्ता, रेखा गुप्ता एवं चंदकी गुप्ता मॉ दुर्गा वस्त्रालय के द्वारा मृतक बिट्टु उसके पिता तुलसी दास गुप्ता तथा उनके दुकान के कर्मचारी पर आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा था जिससे उपरोक्त आरोपी उमेश गुप्ता, राजू गुप्ता, रेखा गुप्ता, चंदकी गुप्ता मॉ दुर्गा वस्त्रालय जरही द्वारा आग लगाने का झूठा आरोप लगाकर समाज में मानसिक रूप से अपमानित कर आत्महत्या करने हेतु दुष्प्रेरित किया गया जिससे मृतक दिनांक 12.02.24 को मोबाईल फोन पर सुसाईड नोट लेख कर डुमरिया बांध के पानी में डुबकर आत्महत्या करना पाया गया। आरोपी उमेश, राजू, रेखा व चंदकी का कृत्य धारा 306, 34 भादसं का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Open photo

मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे ने प्रकरण की बारीकी से विवेचना करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना भटगांव पुलिस ने विवेचना करते हुए प्रकरण के आरोपी उमेश गुप्ता पिता रामनरेश गुप्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम कोरंधा, राजू गुप्ता पिता रामनरेश गुप्ता उम्र 38 वर्ष ग्राम कोरंधा, रेखा गुप्ता पति राजु गुप्ता उम्र 29 वर्ष, चंदकी गुप्ता पिता भवसागर गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी कोरंधा, थाना भटगांव को पकड़ा गया और विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआई अश्विनी पाण्डेय, एएसआई बजरंगी लाल चौहान, जी.पी.यादव, प्रधान आरक्षक पूरनचंद राजवाड़े, करन सिंह नेताम, शत्रुधन पोर्ते, आरक्षक मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, भोला राजवाड़े, रजनीश पटेल, ताराचंद यादव, राजकुमार पासवान, विजय गुप्ता, प्रभाकर सिंह, वाहिद हुसैन व प्रहलाद पैंकरा सक्रिय रहे।
 
Read More

गांव चलो घर चलो अभियान में भगवानपुर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

Posted on :12-Feb-2024
गांव चलो घर चलो अभियान में भगवानपुर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

हाशिम खान 

केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले जनता- बाबूलाल अग्रवाल

सूरजपुर : भाजपा के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर घर जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने मंडल प्रेमनगर के ग्राम पंचायत भगवान पुर मे गांव चलो घर चलो अभियान के तहत घर.घर पहुंचकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया।इस अभियान मे भाजपा जिलाध्यक्ष ने दो दिवसीय आवासीय प्रवास कर पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा किया।

अभियान के प्रथम दिवस बूथ समिति बैठक पन्ना प्रभारियों से मुलाकात व चर्चा, जनसंघ काल के भाजपा कार्यकर्ता बेचन सिदार,भंवरसाय पैकरा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।नवमतदाता,सांस्कृतिक दल के सदस्य, संत समाज ,कृषको से चर्चा कर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया।अभियान के दूसरे दिन देवस्थल की साफ सफाई कर जनजागरूकता के साथ स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।श्री अग्रवाल ने गांव चलो घर चलो अभियान के तहत विभिन्न समाज प्रमुख से मुलाकात कर  सरकार द्वारा संचालित हो रहे  विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Read More

युवाओं,महिलाओ,किसानों का भविष्य संवारने वाला बजट: बाबूलाल अग्रवाल

Posted on :09-Feb-2024
युवाओं,महिलाओ,किसानों का भविष्य संवारने वाला बजट: बाबूलाल अग्रवाल

हाशिम खान 

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत हुए बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ की महिलाओ,युवाओं,किसानों के भविष्य को संवारने वाला बजट होगा।यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास का एक संकल्प लेकर निश्चित लक्ष्य बता रहा है जिसमे राज्य की जीएसडीपी को 5 साल में दोगुना किया जाना है।

श्री अग्रवाल ने कहा यह बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है इस बजट में महतारी वंदन,किसानों को भुगतान,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,श्री राम लला दर्शन,मुफ्त इलाज,भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए प्रावधान सहित  मोदी की कई गारंटीयों को पूरा करने प्रावधान किया गया है।उन्होंने ने कहा यह बजट हर चुनौती को चुनौती दे रहा है।राज्य की आय बिना किसी पर कर का बोझ डाले 22 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य प्रशंसनीय है प्रदेश के हर क्षेत्र हर विभाग हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं जिससे छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली आएगी। यह बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के विकसित राज्य बनने के सपने को साकार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Read More

सीजीपीएससी के सफल संपादन के लिए जिला संयुक्त कार्यालय में केन्द्राध्यक्षों की ली गई बैठक

Posted on :09-Feb-2024
सीजीपीएससी के सफल संपादन के लिए जिला संयुक्त कार्यालय में केन्द्राध्यक्षों की ली गई बैठक

हाशिम खान 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी (रविवार) को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं अपरान्ह 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक दो पाली में आयोजित की जावेगी। जिसके सफल संपादन के लिए केन्द्राध्यक्षों के साथ जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में उपस्थित जनों को श्री जगन्नाथ वर्मा (संयुक्त कलेक्टर) द्वारा परीक्षा साम्रागी व प्रश्न पत्र के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इसके साथ ही परीक्षा के सफल संपादन के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिये गए।

        जिले में 05 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है जो कि क्रमशः शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय बालक उ.मा विद्यालय सूरजपुर, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय सूरजपुर, शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर, ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर है। इन सेंटरो की क्षमता 1850 उम्मीदवार की है जिसमें 1697 उम्मीदवार है।
   बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, परीक्षा केन्द्र के स्कूल व कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य संबंधित  उपस्थित थें।  

Read More

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदरपुर, जनपद व तहसील कार्यालय रामानुजनगर का किया निरीक्षण

Posted on :09-Feb-2024
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदरपुर, जनपद व तहसील कार्यालय रामानुजनगर का किया निरीक्षण

हाशिम खान 

सूरजपुर :  कलेक्टर श्री रोहित व्यास आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदरपुर के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने ओपीडी पंजीयन व दवा काउन्टर में उपस्थित संबंधित से ओपीडी रजिस्ट्रेशन व दवाइयों के स्टॉक के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूरे केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें लैब, इंजेक्शन कक्ष, अतः रोगी कक्ष महिला व पुरुष तथा प्रसव कक्ष शामिल थीं।

  इसके पश्चात कलेक्टर क्रमशः रामानुजनगर के जनपद व तहसील कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्थापना, लेखा शाखा और कोर्ट (न्यायालय) का निरीक्षण किया। कोर्ट में उन्होंने उपस्थित तहसीलदार से प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी भी ली और नियमित कोर्ट लगाने के निर्देश दिये ताकि क्षेत्र वासियों के प्रकरण का निपटारा समयबद्ध तरीके से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए उचित पानी और बैठक की व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

Read More

ग्राम पंचायत संजयनगर में विकासखण्ड़ स्तरीय पशुमेला का आयोजन

Posted on :09-Feb-2024
ग्राम पंचायत संजयनगर में विकासखण्ड़ स्तरीय पशुमेला का आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर : विकासखण्ड़ सूरजपुर के ग्राम संजयनगर में 11 फरवरी दिन रविवार को विकासखण्ड़ स्तरीय पशुमेला उत्सव एवं पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन पशुधन विकास विभाग, विकासखण्ड़ सूरजपुर द्वारा किया जा रहा है।

उक्त मेले में पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुधन के साथ भाग लेने हेतु विभाग द्वारा अपील किया गया है।

Read More

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Posted on :09-Feb-2024
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर : रामानुजनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन योगाभ्यास से शुरू होकर ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर के नवापारा मोहल्ले में मतदाता जागरूकता रैली, स्वच्छता रैली से के स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा निकल गई। स्वयंसेवकों द्वारा दीवार लेखन का कार्य भी किया गया। मोहल्ले में स्थित हैंडपंप में सोख्ता का निर्माण किया गया तथा प्लास्टिक एवं अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर जलाकर नष्ट किया गया। इसके पश्चात शिविर स्थल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेशपुर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता कमल कुशवाहा एवं अनुराग रवि के द्वारा स्वयं सेवको एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में 76 लोगों का परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया साथ ही सिकल सेल से पीड़ित कुछ लोगों की जांच हेतु जिला अस्पताल सूरजपुर में जांच करवाने की बात कही गई। विश्वास प्रशिक्षण में मुफ्त में दवा वितरण भी किया गया, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी सुदीप कुमार शर्मा के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों में मतदाता जागरूकता, स्वच्छता के प्रति सक्रिय दिखे इस शिविर को संचालित करने में ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर की सरपंच श्रीमती फुलेश्वरी टोप्पो, सचिव श्री काशीनाथ राजवाड़े, सरपंच प्रतिनिधि राजेश टोप्पो, ओम प्रकाश साहू, अमरेश, राजेश कुमार चौधरी, श्रीमती डीके राजवाड़े, सत्यनारायण राजवाड़े एवं ग्रामीणों का भरपूर सहयोग प्रदान हो रहा है।

Read More

अग्निवीर भर्ती 08 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक आवेदन आमंत्रित

Posted on :09-Feb-2024
अग्निवीर भर्ती  08 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक आवेदन आमंत्रित

हाशिम खान 

सूरजपुर :  सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www-joinindianarmy-nic-in    पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (08 व 10 पास) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु शुल्क 250 रुपये निर्धारित की गयी है। रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज लेकर ऑनलाईन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीकृत करा सकते है।

    अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है. अब उसे अग्निवीर ऑफिसर असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में संपर्क कर सकते है।

Read More

चोरी का 3 टन कोयला सहित 1 पकड़ाया, चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

Posted on :07-Feb-2024
चोरी का 3 टन कोयला सहित 1 पकड़ाया, चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

हाशिम खान 

सूरजपुर। नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे ने जिले का पदभार ग्रहण कर सभी थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कार्यो पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए रोक लगाने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 6-7 फरवरी 2024 को रात्रि गश्त के दौरान चौकी खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 ईए 4983 में अवैध कोयला लोड कर जगरनाथपुर दर्रीपारा की तरफ से जगरनाथपुर मेन रोड़ आने वाला है।

सूचना पर चौकी खड़गवां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकवाया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ होना पाया, वाहन चालक से कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 3 टन कोयला कीमत 18 हजार रूपये व परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर आरोपी मनोज पोद्दार पिता सदानंद उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर थाना जयनगर को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि जगरनाथपुर महान-3 खदान का चोरी का कोयला ले जा रहा था। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, विनय किस्पोट्टा, सुशीचंद एक्का, आरक्षक मनोज राय, राकेश सिदार, भगत सिंह नेताम व विकास सिंह सक्रिय रहे।कारीगण मौजूद रहे।
 
Read More

नवनियुक्त एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का किया पदभार ग्रहण।

Posted on :07-Feb-2024
नवनियुक्त एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का किया पदभार ग्रहण।

हाशिम खान 

सूरजपुर: जिले के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने मंगलवार, 06 फरवरी 2024 को विधिवत पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ एसएसपी सूरजपुर श्री आहिरे ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए। उन्होंने बेसिंग पुलिसिंग को पुख्ता करने और अपराधों की रोकथाम और निराकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री एम.आर.आहिरे वर्ष 1995 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2010 में आईपीएस अवार्ड हुए। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक बीजापुर, गरियाबंद, कांकेर तथा नए जिला सक्ति के पहले ओएसडी और पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे है। 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल सहित सभी राजपत्रित अधिकारी व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।
 
Read More

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन आंमत्रित

Posted on :07-Feb-2024
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन आंमत्रित

हाशिम खान

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, में दिए गए प्रावधान के अनुसार पूर्व से स्वीकृत, प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण में स्वीकृत शहरी क्षेत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 01 एवं ग्रामीण क्षेत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 01 पद रिक्त है। पद पूर्ति के लिए मानसेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त किये जाने हेतु पात्रताधारी महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सूरजपुर के कार्यालय में 06 से 20 फरवरी तक शाम 05.30 बजे तक आमंत्रित किया जाना है। आवेदन पत्र स्वयं, प्रतिनिधि भेजकर, डाक से भेजकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

   शहरी क्षेत्र आ.बा. कार्यकर्ता नियुक्ति पद के लिए परियोजना सूरजपुर सेक्टर विश्रामपुर ग्रामिण के लिए आंगनबाडी केन्द्र भगतसिंह वार्ड वन बी कालोनी-2 के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का रिक्त पद है।    
           इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र आ.बा. कार्यकर्ता नियुक्ति पद के लिए परियोजना सूरजपुर सेक्टर सूरजपुर-02 के लिए आंगनवाडी केन्द्र नयनपुर गौदियापारा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का रिक्त पद है। इच्छुक आवेदिका रिक्त पद पर आवेदन कर सकते हैं।

Read More

पी.एम. विश्वकर्मा योजना के लिए सतत चल रहा है पंजीयन कार्य

Posted on :07-Feb-2024
पी.एम. विश्वकर्मा योजना के लिए सतत चल रहा है पंजीयन कार्य

हाशिम खान 

-जिले में अब तक कुल 2639 आवेदन पंजीकृत

सूरजपुर : पी.एम. विश्वकर्मा योजना के तहत जिले में पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों का पंजीयन भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना में विष्वकर्माओं यानी कारीगरों और  शिल्पकारों    का रूझान लगातार बढ़ता ही जा रहा है । सूरजपुर जिला में अभी तक ग्राम पंचायत से 1731 आवेदन, शहरी स्थानीय निकाय से 908 आवेदन, कुल 2639 आवेदन पंजीकृत हुए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा 773 आवेदन और शहरी स्थानीय निकाय द्वारा 21 आवेदन, कुल 794 आवेदनों का प्रथम स्तरीय सत्यापन किया गया, जिसे जिला क्रियान्वयन समिति द्वारा द्वितीय स्तरीय सत्यापन किया गया ।

इस योजनांतर्गत वही आवेदक पात्र होंगे, जो पंजीयन तिथि पर 18 वर्ष पूर्ण कर लिया हो, गत 05 वर्षों में राज्य या केंद्र सरकार की किसी भी योजना में लाभ प्राप्त न किया हो । इस योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को प्राप्त होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति के परिवार के सदस्य अपात्र होंगे ।
आवेदक सी.एस.सी. के माध्यम से पी.एम. विश्वकर्मा योजना पोर्टल, मोबाइल एप्प पर पंजीयन कर सकते हैं । इसके लिए आधार, मोबाईल नं. बैंक विवरण और राशन कार्ड अनिवार्य है। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है। पात्र कारीगरों और शिल्पकारों के पारंपरिक कौशल उन्नयन के लिए 5 दिन का प्रशिक्षण, 500 प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षण मानदेय और रू. 15 हजार रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन दिया जाएगा ।

इच्छुक हितग्राहियों को पहले चरण में 18 माह के पुनर्भुगतान हेतु पहली किस्त रू. 1 लाख तक और दूसरे चरण में 30 माह के पुनर्भुगतान हेतु दूसरी किस्त रू. 2 लाख तक की ऋण सहायता मात्र 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी ।

महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इस योजना के तहत् 18 प्रकार के चयनित ट्रेड वाले पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को लाभान्वित किया जाएगा । इनमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, अ़स्त्रकार, तालासाज, लोहार, औजार निर्माता, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता, खिलौने निर्माता, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी एवं मछली जाल निर्माता शामिल है ।

Read More

Previous12...11121314151617...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution