मृतक मजदूर के परिवारजनों को मिले 25 लाख का मुआवजा मिले
होटल संचालक अमन शर्मा मनोज शर्मा दुकान बंद कर के दो दिन से गायब
होटल संचालक की लापरवाही और जल्दबाजी के चलते मजदूर की हुई मौत
होटल संचालक अमन शर्मा मनोज शर्मा को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे
बाबू लाल होटल दिल्ली स्वीट के संचालक अमन शर्मा मनोज शर्मा के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला हो दर्ज नहीं तो पुलिस के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन
खरसिया : अग्रसेन चौक स्थित बाबूलाल महाराज की नई होटल में काम करने के दौरान एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जिस पर होटल संचालक के द्वारा अपने रसूक और पैसे के दम पर मामले को रखा दफा करने के लिए मृतक के परिवार जनों को छोटी-मोटी रकम देकर मृतक के परिवार जनों से आपसी लिखा पढ़ी कर लिया गया है होटल संचालक के द्वारा पुलिस कार्यवाही के डर से जल्दबाजी में समझौता कर लिया गया है

जिस पर अब खरसिया के युवा नेता सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ पांडे ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए होटल संचालक के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की खरसिया पुलिस से मांग की है मोनू केसरी ने होटल संचालक के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है और कहां है कि होटल संचालक को अपने होटल खोलने की बहुत ज्यादा ही जल्दबाजी थी और बहुत तेजी से होटल संचालन करने के लिए तीव्र गति से काम करवाया जा रहा था बिजली फिटिंग में भी बड़ी लापरवाही की गई है होटल खोलने से पूर्व संबंधित विभाग से ओर ना ही नगर पालिका से भी किसी प्रकार की कोई भी अनुमति होटल संचालक अमन शर्मा मनोज शर्मा के द्वारा नहीं ली गई है
होटल में काम करने वाले मजदूरों रात रात भर होटल में काम करवाया जाता है जिससे उनकी नींद भी पुरी नही होती हैं बाबू लाल की नई होटल मे सुरक्षा उपाय के कोई मानकों का होटल संचालक द्वारा पालन नहीं किया गया है इसके पूर्व मृत को बचाने के लिए कोई उपाय तत्काल क्यों नही किया गया जिसके चलते एक गरीब मजदूर की करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आख़िर ऐसी क्या बात थी होटल संचालक को जिसके चलते जल्द बाजी में पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौप कर उनको अपने घर भेज दिया गया
खरसिया के एक बड़े होटल में इतनी बड़ी घटना हुऐ ४८ घंटे से भी अधिक हो चूका है और अभी तक खरसिया चौकी पुलिस ने दोसी होटल संचालक के विरुद्ध गंभीर अपराध में कोई भी मामला तक दर्ज नहीं किया है आखिर क्यों होटल संचालक के साथ अपनी रिश्तेदारी निभा रही हैं खरसिया चौकी पुलिस अगर खरसिया चौकी पुलिस होटल संचालक के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही नही करती है तो फिर आने वाले दिनों में पुलिस और होटल संचालक दोनों के खिलाफ हम बड़ा से बड़ा आन्दोलन करेंगे जिसकी जवादारी जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की होगी
















.jpg)














