× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

खेल

Previous123456Next

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

Posted on :07-Feb-2026
वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

Under-19 World Cup : आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार (6 फरवरी) को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से हुआ। हरारे के हरारे स्पोर्टस क्लब में हुए इस मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने 100 रनों से शानदार जीत हासिल की। वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य दिया। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने इसके साथ ही रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया।

भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता था। भारतीय टीम का ये लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल था। दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। साल 1998 के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को पराजित किया था। रनचेज में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जोसेफ मूर्स (17 रन) का विकेट सस्ते में गंवा दिया। इसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। खिलान पटेल ने मेस को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा। मेस ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे।

भारतीय टीम को तीसरी सफलता इंग्लिश कप्तान थॉमस रेव के रूप में मिली, जो 31 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन वो उसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं पाए। आयुष म्हात्रे ने डॉकिन्स का विकेट लिया। डॉकिन ने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 गेंदों पर 66 रनों का योगदान दिया। राल्फी अल्बर्ट (0 रन) और फरहान अहमद (1 रन) और सेबेस्टियन मॉर्गन (0 रन) कुछ खास नहीं कर पाए। मॉर्गन के आउट होने के समय इंग्लैंड का स्कोर 177-7 था।

फाल्कनर ने जड़ा इंग्लिश टीम के लिए शतक

यहां से कालेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो ने आठवें विकेट के लिए 92 रन जोड़े। आरएस अम्बरीश ने मिंटो (28 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। फिर अम्बरीश ने मैनी लम्सडेन (3 रन) को भी चलता किया। कालेब फाल्कनर ने अकेले संघर्ष किया और वो 115 रन बनाकर आउट हुए। फाल्कनर ने 67 गेंदों की पारी में 9 चौके और 7 छक्के जड़े। भारत की ओर से आरएस अम्बरीश ने तीन विकेट झटके। दीपेश देवेंद्रन को भी दो सफलताएं हासिल हुईं।

भारत की पारी

मुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीता और पहले पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत की तरफ से ओपनिंग करने वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज आए। वैभव और जॉर्ज की जोड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। 20 के स्कोर पर जॉर्ज का विकेट गिरा। वह 9 रन बनाकर लौटे। प्वाइंट पर उनका कैच लपका गया। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने वैभव के साथ टिककर बल्लेबाजी शुरू की। भाररतीय टीम ने 8 ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार किया। इसके बाद नौवें ओवर में वैभव ने 18 रन बनाए, जिससे भारतीय टीम का स्कोर 9 ओवर में 71 रन हो गया। इसी बीच भारतीय टीम के 100 रन 14वें ओवर में पूरे हुए।

वैभव ने 17वें ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की जमकर खबर ली और उनके ओवर में 22 रन जड़ दिए। दूसरी ओर आयुष म्हात्रे 19वें ओवर में 50 गेंदों पर 53 रन बनाकर एलेक्स ग्रीन की गेंद पर आउट हुए। आयुष के आउट होने के बाद वैभव ने 55 गेंदों पर 8 छक्के और 8 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। इसके बाद वैभव की आंधी जारी रही। 71 गेंदों में 150 (13 छक्के, 13 चौके) रन पूरे किए। हालांकि इसके बाद वैभव की पारी का अंत 175 रनों पर हो गया। वैभव ने अपनी पारी में 80 गेंदों का सामना किया और कुल 15 चौके और 15 छक्के जड़े, उनको थॉमस रेव ने मैनी लम्सडेन की गेंद पर कैच पकड़ा। विहान मल्होत्रा (30) के रूप में टीम का चौथा विकेट गिरा। उन्हें जेम्स मिंटो ने बेन डॉकिन्स के हाथों कैच कराया। 302 के स्कोर पर यह विकेट गिरा। इसके बाद ही 308 के स्कोर पर 5वां विकेट गिरा। वेदांत त्रिवेदी (32) को बेन मेस ने जेम्स मिंटो की गेंद पर कैच कर लिया।

45वें ओवर में अभिज्ञान कुंडू (40) आउट हुए। टीम को 359 रनों पर छठा झटका लगा। कुंडू को राल्फी अल्बर्ट ने सेबेस्टियन मॉर्गन की गेंद पर लपक लिया। 7वां विकेट 367 पर गिरा। आरएस अम्बरीष (18) को मिंटो ने बोल्ड किया। 47वें ओवर में खिलान पेटल (3) 375 के स्कोर पर आउट हुए। टीम ने 8वां विकेट खोया। जोसेफ मूर्स ने कैच पकड़ा। सेबेस्टियन मॉर्गन को यह विकेट मिला। 49वें ओवर में हेनिल पेटल (5) रन आउट हो गए। 9वां विकेट 393 के स्कोर पर गिरा। आखिरकार भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 411/9 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। कनिष्क चौहान (37) और दीपेश देवेंद्रन।(0) नाबाद लौटे।(एजेंसी)

Read More

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

Posted on :06-Feb-2026
वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

Under-19 World Cup : भारत के वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में टूर्नामेंट की अपनी पहली सेंचुरी जड़ी. खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम को वैभव ने दमदार शुरुआत दिलाई. इस शतकीय पारी में उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

बडे़ मैच में बड़ी पारियां

  • 68 vs अफगानिस्तान, सेमीफाइनल
  • 151* vs इंग्लैंड, फाइनल

वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड वैभव सू्र्यवंशी के नाम हो चुका है. वैभव ने 14.1 ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री पार भेजते हुए डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा. बेबी एबी के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में छह मैच में 20 छक्के मारे थे. मगर वैभव ने 23* सिक्स मारकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया.

वैभव सूर्यवंशी

विराट-शुभमन सरीखे दिग्गजों को पछाड़ा

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 2008 के वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे तन्यय श्रीवास्तव को भी पछाड़ दिया. वैभव अब यूथ वनडे में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. फाइनल से पहले वैभव सूर्यवंशी को 80 रन की जरूरत थी, इस आंकड़े का पार करते ही वह तन्मय श्रीवास्तव को पछाड़ते हुए यूथ वनडे में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. टूर्नामेंट में वह पहले ही विराट कोहली, सरफराज खान, शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद जैसे स्टार प्लेयर्स को पीछे छोड़ चुके हैं.(एजेंसी)

Read More

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

Posted on :04-Feb-2026
बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

T20 World Cup : पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के रुख पर कायम है। रिपोर्ट्स है कि वह आईसीसी के संभावित ऐक्शन से निपटने की कानूनी रणनीतियों पर भी काम कर रहा है। इस बीच पूरे मामले पर पाकिस्तानी मीडिया में बहुत सारी ऐसी बातें कही जा रही हैं जिनका सच के दूर तलक कोई वास्ता नहीं है। ये जताने की कोशिश की जा रही कि पाकिस्तान के पैंतरे से तो 'भारत और आईसीसी के हाथ-पांव फूल गए' हैं। इमर्जेंसी बैठक की कपोलकल्पित बातें की जा रही हैं जिनका न सिर है और न ही पैर। जिन्हें देख-सुनकर आपको भी हंसी आएगी।

पाकिस्तानी मीडिया पूरे मसले पर ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि पीसीबी के 'मास्टरस्ट्रोक' ने खलबली मचा दी है और पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। ARY न्यूज पर पत्रकारों और क्रिकेट एक्सपर्ट के पैनल पर चर्चा के दौरान दावा किया गया कि मुंबई में आईसीसी की इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई गई है ताकि कोई रास्ता निकाला जा सके।

ब्रेकिंग न्यूज जिसका सच के कोई वास्ता ही नहीं!

यूट्यूब शो पर अक्सर पूर्व क्रिकेटरों के संग नजर आने वाले नोमान नियाज ने टीवी शो पर यहां तक दावा किया कि आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और सीईओ संजोग गुप्ता मुंबई में मीटिंग कर रहे हैं।

दावा- जय शाह और संजोग गुप्ता की मुंबई में इमर्जेंसी बैठक

नियाज ने कहा, 'हमारे पास ब्रेकिंग न्यूज है कि आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, सीईओ संजोग गुप्ता और बीसीसीआई के डिजिटल प्रोजेक्ट के हेड मुंबई में जुटे हैं। क्यों? क्योंकि ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स भारत बनाम पाकिस्तान मैच का नहीं होना अफोर्ड नहीं कर सकते। वे चिंतित हैं कि भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो ब्रॉडकास्टिंग राइट्स तो छोड़िए, उनकी इकॉनमी के लिए भी ये एक मसला हो जाएगा।'

सच- मुंबई नहीं, मिलान में थे जय शाह और संजोग गुप्ता

नोमान का दावा सच से कोसो दूर है। जिस वक्त वह दावा कर रहे थे कि जय शाह और संजोग गुप्ता मुंबई में मीटिंग कर रहे हैं, उस वक्त दोनों मुंबई में थे ही नहीं। हां, दोनों साथ में है लेकिन मुंबई नहीं बल्कि मिलान में हैं। शाह और गुप्ता इंटरनेशनल ओलिंपिंक कमिटी के सेशन के लिए फिलहाल मिलान में हैं। क्रिकेट जर्मनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों की तस्वीर भी पोस्ट की है।

जय शाह और संजोग गुप्ता ने मिलान में क्रिकेट जर्मनी के अलावा क्रिकेट स्वीडन, क्रिकेट डेनमार्क और क्रिकेट जर्सी के साथ मीटिंग की है। ये मीटिंग क्रिकेट को परंपरागत रूप से मजबूत गढ़ों से बाहर भी मजबूत करने के उद्देश्य से हुई है।(एजेंसी)

Read More

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

Posted on :22-Jan-2026
टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

-अभिषेक शर्मा -84 और रिंकू सिंह-44 की शानदार बल्लेबाजी

नागपुर : भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 238 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 190 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने 84 रन बनाए, वहीं वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों के आगे भारी पड़ता नजर आया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए।

भारतीय पारी की शुरुआत हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे ईशान किशन भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर शॉट्स की बरसात कर दी।

अभिषेक शर्मा ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शानदार लय में नजर आए। दोनों के बीच तेज रनगति से साझेदारी हुई और 10 ओवर में भारत का स्कोर 117 रन तक पहुंच गया। 11वें ओवर में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा, जब सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद भी अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं रुका। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 35 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। 12वें ओवर में उनके आउट होने से भारत को चौथा झटका लगा। इसके बाद शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 25 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने शानदार फिनिशिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए और टीम इंडिया को 238 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।(एजेंसी)

Read More

मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

Posted on :17-Jan-2026
मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

निर्णायक मुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयार

उज्जैन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मैच को लेकर भारतीय टीम पूरी तरह तैयार नजर आ रही है और खिलाड़ी इंदौर पहुंचकर अभ्यास में जुट चुके हैं। मैदान पर रणनीति और फिटनेस पर काम करने के साथ-साथ खिलाड़ी आध्यात्मिक संबल भी ले रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए।

शनिवार तड़के विराट कोहली और कुलदीप यादव सुबह 4 बजे आयोजित होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों खिलाड़ी करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर शिव भक्ति में लीन रहे और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। आरती के बाद उन्होंने मंदिर में जल अर्पित कर बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से दोनों खिलाड़ियों को बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद अहम है, वहीं विराट कोहली के लिए यह मैच व्यक्तिगत तौर पर भी खास माना जा रहा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में कोहली का पिछला रिकॉर्ड उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। यहां खेली गई चार पारियों में वह कुल 99 रन ही बना सके हैं और अब तक एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं। ऐसे में कोहली के प्रशंसकों को उम्मीद है कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से इस बार उनका बल्ला बड़ी पारी खेलेगा।

भारतीय टीम का मनोबल इस समय ऊंचा है और खिलाड़ी निर्णायक मुकाबले में पूरी ताकत झोंकने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। इंदौर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जिससे एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। टीम प्रबंधन और खिलाड़ी दोनों ही इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहते हैं। अब देखना होगा कि आध्यात्मिक आस्था और कड़ी मेहनत के इस संगम का असर मैदान पर कैसा नजर आता है और क्या टीम इंडिया इंदौर में जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर पाती है।(एजेंसी)

Read More

टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

Posted on :03-Nov-2025
टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

Women World Cup 2025 Prize Money: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास बनाते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। 2 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर खूब पैसों की बारिश हो रही है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है।

Women World Cup 2025: 51 करोड़ रुपये पुरस्कार

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर बोर्ड ने कुल 51 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया है। इसमें खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ सभी को शामिल किया गया है। सैकिया ने आगे बताया कि हाल ही में आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने महिला क्रिकेट के लिए पुरस्कार राशि में 300 प्रतिशत की वृद्धि की है। पहले जहां विजेता टीम को 2.88 मिलियन डॉलर मिलते थे, अब यह बढ़कर 14 मिलियन डॉलर हो गया है। इससे महिला क्रिकेट के विकास और प्रोत्साहन को बड़ा बल मिला है।

BCCI Prize Money for Team India: वर्ल्ड कप जीत पर मिला रिकॉर्ड इनाम

भारतीय महिला टीम को खिताब जीतने पर 4.48 मिलियन डॉलर(करीब 41.77 करोड़ रुपये) मिले हैं। वहीं उपविजेता दक्षिण अफ्रीका की टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 21.88 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा टूर्नामेंट की सभी टीमों को 2 लाख 50 हजार डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) की बेस प्राइज राशि दी गई थी। वहीं, लीग स्टेज में हर जीत पर 34,314 डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) का इनाम भी तय किया गया था।

Women World Cup 2025: बाकी टीमों को मिले इतने इनाम

ऑस्ट्रेलिया: 11.95 करोड़ रुपये
इंग्लैंड: 11.95 करोड़ रुपये
श्रीलंका: 7.8 करोड़ रुपये
न्यूजीलैंड: 7.8 करोड़ रुपये
बांग्लादेश: 4.5 करोड़ रुपये
पाकिस्तान: 4.5 करोड़ रुपये (एजेंसी)

Read More

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

Posted on :19-Sep-2025
राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए खिलाड़ी

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता दुर्ग जिले में आयोजित हुआ। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 40 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वेट कैटिगरी में भाग लिया। प्रतियोगिता में 18 पुरुष एवं 22 महिला खिलाडियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 13 कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय कूड़ो चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में गुजरात मे होने वाले राष्ट्रीय कूड़ो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

खेल छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है। विजेता खिलाड़ियों शासन द्वारा नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। जिसमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न कटेगरी में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप में विजेता खिलाडियों को कूड़ो एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी बधाई दी। 

Read More

आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Posted on :02-Apr-2025
आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

अम्बिकापुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी में हॉकी (बालक/बालिका), तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी फुटबॉल (बालक/बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक/बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

 जिले के इच्छुक खिलाड़ी बालक/बालिका आयु वर्ग 13 वर्ष से 17 वर्ष तक के खिलाडियों को 10 अप्रैल 2025 तक कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं कल्याण सरगुजा में संबंधित खेल के उच्च स्तरीय खेल प्रमाण पत्र के साथ अपना जन्म प्रमाण-पत्र, आधारकार्ड की छायाप्रति, मार्कशीट जिसमें जन्म तिथि का उल्लेख हो की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साईज की नवीनतम फोटो के साथ पंजीयन करा सकते हैं तथा विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
 

Read More

भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, ICC ने दी हरी झंडी!

Posted on :27-Mar-2025
भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, ICC ने दी हरी झंडी!

World’s Biggest Cricket Stadium: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता करीब सवा लाख है। लेकिन अब इससे भी बड़ा स्‍टेडियम बनने जा रहा है। ये स्‍टेडियम आंध्र प्रदेश के अमरावती में बनेगा। इसकी दर्शक क्षमता 1.32 लाख होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमरावती में सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम बनाने को अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें कि आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने लगभग 800 करोड़ रुपये के बजट से स्टेडियम बनाने की अपनी योजना का खुलासा जनवरी में ही कर दिया था।

आईसीसी ने अमरावती में स्टेडियम को दी हरी झंडी

दरअसल, माईखेल की ए‍क रिपोर्ट के अनुसार, ये क्रिकेट स्टेडियम 200 एकड़ के खेल शहर का केंद्र बिंदु होगा। उम्मीद है कि ये वेन्‍यू 2029 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए समय पर तैयार हो जाएगा। इस स्‍टेडियम को एक टिकाऊ डिजाइन के साथ सौर ऊर्जा का इस्‍तेमाल किया जाएगा।

पहले किया गया था ये दावा

बता दें कि इससे पहले रिपोर्टों में दावा किया गया था कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस परियोजना के लिए राज्य सरकार से 60 एकड़ ज़मीन का अनुरोध किया है। निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर जुटाए गए धन के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी सहायता मांगी जाएगी। (एजेंसी)

Read More

टीम इंडिया पर धनवर्षा! चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही BCCI ने दिया करोड़ों का इनाम

Posted on :20-Mar-2025
टीम इंडिया पर धनवर्षा! चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही BCCI ने दिया करोड़ों का इनाम

मुंबई : टीम इंडिया 9 मार्च को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बनी थी. भारतीय टीम तीसरी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी. इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में बीसीसीआई ने पूरी टीम पर पैसों की बारिश कर दी है. बोर्ड ने खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ समेत टूर्नामेंट में टीम से जुड़े सभी सदस्यों के लिए 20 मार्च को 58 करोड़ रुपये इनाम का ऐलान किया है. बीसीसीआई ने अपने बयान में टूर्नामेंट के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों की तारीफ की.

Team India Prize Money: चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जीतने पर BCCI ने खोला खजाना, टीम  इंड‍िया को इनाम में मिलेंगे 58 करोड़ रुपये - BCCI announce cash reward of  INR 58 Crore for Team

बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने इनाम के ऐलान के लिए एक बयान जारी किया. इसमें उसने कहा ‘कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा. भारतीय टीम चार दमदार जीत के साथ फाइनल तक पहुंची. टीम ने अपने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट की जीत के साथ अभियान की शुरुआत. फिर पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. ​​उन्होंने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर अपना लय बरकरार रखा और अंत में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया.’

बोर्ड ने अपने बयान में आगे कहा, ‘बीसीसीआई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद टीम इंडिया के लिए 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए प्रसन्न है. खिलाड़ियों, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्शन कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करने के लिए इस इनाम का ऐलान किया जा रहा है.’ इसका मतलब है इनामी राशि इन सभी के बीच बंटेगी. हालांकि, बोर्ड ने ये नहीं बताया है कि इसमें किसे कितने पैसे दिए जाएंगे.(एजेंसी)

 

Read More

क्रिकेटर चहल और धनश्री के रिश्ते का अंत? तलाक की सुनवाई की तारीख तय

Posted on :19-Mar-2025
क्रिकेटर चहल और धनश्री के रिश्ते का अंत? तलाक की सुनवाई की तारीख तय

मुंबई : भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक का मुद्दा कोर्ट में पहुंच गया है। दोनों ने तलाक की अर्जी दायर की थी और चाहते हैं कि जल्द से जल्द कोर्ट इस पर फैसला सुना दे। इस पर फैमिली कोर्ट ने पहले ही हिंदू मैरिज एक्ट के तहत क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के लिए वैधानिक कूलिंग-ऑफ पीरियड को पूरा करने के लिए कहा था, लेकिन फैमिली कोर्ट के इस फैसले को अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलट दिया है और इस मामले पर गुरुवार को फैसला सुनाने का आदेश दिया है। 

क्या है पूरा मामला

हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए वैधानिक कूलिंग-ऑफ पीरियड होता है। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के फैमिली कोर्ट से गुजारिश की थी कि इसे हटा दिया जाए, लेकिन फैमिली कोर्ट ने इसे माफ करने से अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में मामला पहुंचा जहां नए आदेश दिए गए हैं। जस्टिस माधव जामदार की पीठ ने फैमिली कोर्ट को चहल की आगामी आईपीएल में भागीदारी को ध्यान में रखते हुए कल तक तलाक की याचिका पर फैसला करने का भी निर्देश दिया है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और जस्टिस जामदार ने निर्देश पारित करने से पहले उनके वकील की बात सुनी।

इस दिन होगी सुनवाई

युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि दोनों ने इसी साल आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने के अनिवार्य कूलिंग पीरियड से छूट की भी मांग की थी। अब हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता खोल साफ कर दिया है। इस मामले की सुनवाई 20 मार्च 2025 को होगी। उम्मीद की जा रही है कि कल ही दोनों के रिश्ते का फैसला हो जाएगा।

तलाक की खबरों के बीच हुई चर्चा

तलाक की खबरों के बीच ही युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महविश से जुड़ने लगा है। दावे किए जा रहे हैं कि दोनों के बीच नए रिश्ते की शुरुआत हो रही है। दोनों लगातार कई बार एक साथ स्पॉट भी किए जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत के साथ ही दोनों के बीच नजदीकिओं की चर्चाएं शुरू हुई थीं, जब इन्हें एक साथ एक होटल के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों ने एक साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन भी किया था। अब हाल ही में चैम्पियन्स ट्रॉफी फाइन मैच भी दोनों एक साथ भार को चियरअप करते नजर आए।(एजेंसी)

Read More

वनडे क्रिकेट को अलविदा कह गए स्टीव स्मिथ, भारत से हार के बाद लिया फैसला

Posted on :05-Mar-2025
वनडे क्रिकेट को अलविदा कह गए स्टीव स्मिथ, भारत से हार के बाद लिया फैसला

सेमीफाइनल में भारत से हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी से सफर खत्म हो गया

इसके बाद पैट कमिंस की जगह टूर्नामेंट में कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ ने बड़ा फैसला लिया

उन्होंने वनडे करियर को अलविदा कहा है, जबकि टी20 और टेस्ट खेलते रहेंगे

दुबई: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद संन्यास का फैसला किया है। उन्होंने भारत से हार के बाद हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तरह का कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने यह फैसला लेकर हर किसी को चौंका दिया। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे। डॉन ब्रैडमैन के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल किए जाते थे। मौजूदा मशहूर फैब-फोर में उनका नाम सबसे ऊपर लिया जाता है।
 
स्टीव स्मिथ लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलना चाहते हैं

स्टीव स्मिथ ने अपना आखिरी वनडे मैच भारत के खिलाफ खेला। दुबई में भारत से 4 विकेट से मिली हार के बाद उनकी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी अभियान समाप्त हो गया। स्मिथ टेस्ट और टी20 चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। माना जाता है कि वह लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनना चाहते हैं। ओलंपिक में टी20 फॉर्मेट से क्रिकेट खेला जाएग। 35 वर्षीय स्मिथ ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद अपने फैसले के बारे में टीम के साथियों को बताया और आज कहा कि ऐसा लगता है कि अब खेल छोड़ने का सही समय आ गया है।

अपने क्रिकेट करियर के हर मोमेंट का मजा लिया, अब 27 की तैयारी का वक्त

स्मिथ ने अपने बयान में कहा- यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया है। बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने इस यात्रा को साझा किया। अब लोगों के लिए 2027 के वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं वास्तव में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है।

स्टीव स्मिथ का क्रिकेट करियर

स्मिथ ने अपने वनडे करियर का अंत 170 मैचों के साथ किया, जिससे वह 50 ओवर के प्रारूप में देश के 16वें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी और 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 64 एक दिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की, जिसमें जीत का प्रतिशत 50 प्रतिशत रहा, जिसमें पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपने पहले वर्ष में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ सीरीज जीत, चैपल-हैडली ट्रॉफी और कैरिबियन में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज पर त्रिकोणीय सीरीज जीत (दोनों 2016 में) शामिल हैं।

स्टीव स्मिथ कमाल के कप्तान थे, गजब का रिकॉर्ड है

उन्होंने 2023-24 के घरेलू समर के दौरान कप्तान के रूप में कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की। स्मिथ ने 43.28 की औसत और 86.96 प्रति 100 गेंदों पर स्ट्राइक रेट के साथ 5800 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं और 2016 में एससीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 164 रन रहा।ऑस्ट्रेलिया के 11 खिलाड़ियों में से जिन्होंने अधिक वनडे रन बनाए हैं, केवल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (स्ट्राइक रेट 97.26) और एडम गिलक्रिस्ट (96.89) ने ही इतनी तेजी से ऐसा किया है।

स्टीव स्मिथ का वनडे करियर

170: मैच
154: पारी
5800: रन
164: उच्च स्कोर
43.28: औसत
86.96: स्ट्राइक रेट
12: शतक
35: अर्द्धशतक

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह 2015 में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप जीतने वाले अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, जहां उन्होंने एमसीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में विजयी चौका लगाया था। 2023 में जब उन्होंने निर्णायक मैच में मेजबान देश भारत को हराया था। (एजेंसी)

 

Read More

300वें वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं 7 रिकॉर्ड, सचिन-सहवाग को पीछे छोड़ रचेंगे इतिहास!

Posted on :01-Mar-2025
300वें वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं 7 रिकॉर्ड, सचिन-सहवाग को पीछे छोड़ रचेंगे इतिहास!

Virat Kohli Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. हालांकि, अभी भी उसे रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का एक मुकाबला खेलना है. टूर्नामेंट के लिहाज से इस मुकाबले की कोई खास अहमियत नहीं है. लेकिन एक चीज है जो इस मैच को स्पेशल बनाती है. दरअसल, ये मुकाबला विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे होगा. ऐसा करने वाले वो महज 7वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़कर इतिहास रचने का मौका होगा. इस मैच में उनके निशाने पर होंगे 7 रिकॉर्ड होंगे.

धवन-क्रिस गेल को छोड़ेंगे पीछे?

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के निशाने पर सबसे पहला रिकॉर्ड शिखर धवन का होगा. दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन धवन के नाम है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के 10 मुकाबलों में 701 रन बनाए हैं. वहीं, कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के 15 मैचों में 651 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 रन बनाते ही वो धवन को पीछे छोड़ देंगे और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

अगर चैंपियंस ट्रॉफी में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल नंबर-1 हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 17 मैच खेलकर 791 रन बनाए हैं. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 रन बनाने होंगे.

सचिन-सहवाग को पछाड़ेंगे कोहली?

विराट कोहली के पास अपने 300वें वनडे में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है. उन्होंने 42 वनडे में 1750 रन बनाए हैं. दूसरी ओर कोहली अबतक कीवी टीम के खिलाफ 31 मैचों में 1645 रन बना चुके हैं और 106 रन बनाते ही वो सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल जाएंगे.

अगर विराट कोहली 106 रन बनाकर सचिन को पछाड़ते हैं तो वो वीरेंद्र सहवाग का भी एक रिकॉर्ड तोड़ देंगे. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सहवाग के ही नाम है. उन्होंने 23 मुकाबलों में 6 शतक जड़े थे, जबकि कोहली पहले ही उनकी बराबरी कर चुके हैं. यानि वो एक शतक लगाते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

गांगुली-द्रविड़ को पछाड़कर हासिल करेंगे ये उपलब्धि?

कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी में धवन के साथ पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का एक भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. दरअसल, ये तीनों ही चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं. धवन, गांगुली और द्रविड़ ने 6-6 बार ये कारनामा किया है. कोहली पहले ही इस मामले में सभी की बराबरी कर चुके हैं. अब अपने 300वें वनडे में 50 रन के आंकड़े को पार करते ही वो इन तीनों दिग्गजों को पीछे छोड़े देंगे.

सबसे ज्यादा रन और कैच

विराट कोहली ने पिछले मैच में 100 रनों की पारी से वनडे में 14000 रन के आंकड़े को पार किया था. वहीं अभी तक 299 मैचों में वो 14085 रन बना चुके हैं. अब कीवी टीम के खिलाफ कोहली अगर 150 रन बनाने में सफल होते हैं तो वो कुमार संगकारा को पछाड़कर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें संगकारा ने 404 मैचों में 14234 रन बनाए हैं.

इसके अलावा विराट कोहली के पास 300वें वनडे में एक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. दरअसल, वनडे में वो अभी तक 158 कैच ले चुके हैं. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 कैच लेते ही वो रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे. साथ ही वो वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. पोंटिंग के नाम इस फॉर्मेट में 160 कैच है.(एजेंसी)

Read More

चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच हुआ फीका, बारिश के कारण पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच रद्द

Posted on :27-Feb-2025
चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच हुआ फीका, बारिश के कारण पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच रद्द

PAK vs BANChampions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी में आज बांगलादेश का सामना मेजबान पाकिस्तान से होना था। यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया है। इस मैदान पर पहले ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। यह पहला मौका है जब चैंपियंस ट्रॉफी में इन दोनों टीमों की टक्कर हो रही है। दोनों ही टीमें पहले इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। दोनों ही टीम भारत और न्यूजीलैंड से अपना मुकाबला हार चुकी है और यह मुकाबला जीत कर प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे फिनिश नहीं करना चाहेगी। इस मैदान पर पिछला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। गुरुवार को भी बारिश का अनुमान है। ऐसे में दोनों को 1-1 अंक लेकर टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ सकता है।

कैसा है हेड टू हेड मुकाबला

दोनों टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होगी। वनडे फॉर्मेट की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 12 बार एक दूसरे से भिड़ी है और हर बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी है। जहां तक इस मैदान की बात है तो इससे पहले साल 2003 में दोनों खेल चुकी है जहां बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की इस हालत के पीछे उनकी खराब बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी जिम्मेदार रही है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 63.50 की औसत से गेंदबाजी की है जिसका मतलब है कि उन्होंने 7.18 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- इमाम-उल-हक, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, फहीम अशरफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन- तंज़ीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान। (एजेंसी)

Read More

सचिन तेंदुलकर को मिलेगा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड,BCCI करने जा रही है सम्मानित

Posted on :31-Jan-2025
सचिन तेंदुलकर को मिलेगा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड,BCCI करने जा रही है सम्मानित

Sachin Tendulkar To Be Honoured With Lifetime Achievement Award By BCCI: टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शनिवार (01 फरवरी 2025) को यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक समारोह में बोर्ड के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट (जीवनपर्यन्त उपलब्धि)' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक टेस्ट और वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है. बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'हां, उन्हें वर्ष 2024 के लिए सी के नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.'

तेंदुलकर के 200 टेस्ट और 463 एकदिवसीय मैच क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है. उन्होंने वनडे में 18,426 रनों के अलावा 15,921 टेस्ट रन बनाए. उन्होंने अपने शानदार करियर में केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला है. भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को 2023 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

अपने युग के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले तेंदुलकर को हर परिस्थिति में सहजता से रन बनाने के लिए जाना जाता था. उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया और अगले दो दशक में दुनिया भर के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाये. उनके नाम टेस्ट और वनडे प्रारूप को मिलाकर 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है.

बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले तेंदुलकर भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम के एक प्रमुख सदस्य भी थे. यह उनका रिकॉर्ड छठा और आखिरी विश्व कप था. तेंदुलकर जब अपने खेल के अपने चरम पर थे तब उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए देश की एक बड़ी आबादी जैसे थम जाती थी. प्रतिद्वंद्वी टीमों के गेंदबाजों में उनका सबसे ज्यादा खौफ रहता था. दुनिया भर के कई पूर्व दिग्गज गेंदबाज यह कह चुके हैं भारतीय बल्लेबाजों में उन्हें सिर्फ तेंदुलकर से परेशानी होती है

तेंदुलकर इस पुरस्कार के 31वें प्राप्तकर्ता होंगे. बीसीसीआई ने भारत के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू के सम्मान में 1994 में इस पुरस्कार को शुरू किया था. नायडू का 1916 से 1963 के बीच 47 साल लंबा प्रथम श्रेणी करियर रहा है. यह एक विश्व रिकॉर्ड है. नायडू ने प्रशासक के रूप में भी खेल की सेवा की थी.(एजेंसी)

Read More

मुंबई में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर को मिलेगा ऑलराउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Posted on :31-Jan-2025
मुंबई में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर को मिलेगा ऑलराउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

CG News: दिनेश कुमार छत्तीसगढ़ के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह को वर्ष 2023-24 के लिए बीसीसीआई सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। शशांक को यह अवॉर्ड बीसीसीआई के घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जा रहा है। शशांक को 1 फरवरी को मुंबई में बीसीसीआई के द्वारा आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में लाला अमरनाथ अवार्ड फॉर द बेस्ट आलराउंडर इन डोमेस्टिक लिमिटेड ओवर्स कम्पटीशन 2023-24 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ शशांक बीसीसीआई अवॉर्ड पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

CG News: छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर को बीसीसीआई ऑलराउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, कल मुंबई में होंगे सम्मानित

शानदार रहा 2023-24 में प्रदर्शन

बीसीसीआई के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में शशांक सिंह का वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन शानदार रहा। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में शशांक ने छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 7 मैचों में 11 विकेट झटके थे। वहीं, बल्लेबाजी में 7 मैचों में 188 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारी शामिल है।विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में शशांक ने 7 मैचों में 450 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, गेंदबाजी में 7 मैचों में 5 विकेट भी झटके थे।(एजेंसी)

Read More

वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत के रिश्ते में आया दरार, तलाक की चर्चाएं जोरों पर

Posted on :24-Jan-2025
वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत के रिश्ते में आया दरार, तलाक की चर्चाएं जोरों पर

Virender Sehwag Divorce:  भारतीय क्रिकेटरों के लिए पिछले कुछ महीने निजी तौर पर अच्छे नहीं गुजर रहे हैं. पिछले साल हार्दिक पंड्या का तलाक हुआ था. वहीं पिछले कुछ दिनों से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के भी अलग होने की खबरें लगातार आ रही हैं. अब ऐसा ही बड़ा दावा पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लेकर भी किया जा रहा है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सहवाग और उनकी पत्नी आरती का करीब 21 साल लंबा रिश्ता टूटने की कगार पर है और दोनों ही एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं.

दोनों के बीच बढ़ी दूरी

वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी 2004 में हुई थी लेकिन अब करीब 21 साल के बाद दोनों का रिश्ता टूटता हुआ दिख रहा है. दोनों ने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर लिया है. यहां तक कि सहवाग की हालिया पोस्ट और अपडेट्स में भी पत्नी के साथ कोई तस्वीर नहीं आई है. यहां तक कि दीवाली में भी उन्होंने सिर्फ बच्चों और मां के साथ फोटो पोस्ट की थीं, जबकि उनकी पत्नी नहीं दिखी थी.

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सहवाग और उनकी पत्नी आरती पिछले कुछ वक्त से अलग रह रहे हैं और जल्द ही दोनों का तलाक भी होना तय है. सहवाग और आरती के दो बेटे हैं- आर्यवीर और वेदांत. उनके दोनों बेटे भी क्रिकेट में सक्रिय हैं. इतने सालों में कभी भी दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह की खबरें नहीं आई थी और अक्सर दोनों साथ दिखते थे लेकिन रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वक्त से इस रिश्ते में तनाव आ गया था, जिसके चलते अब दोनों की राहें अलग होती हुई दिख रही हैं.

परिवार नहीं था राजी, फिर ऐसे हुई शादी

टीम इंडिया के लिए 1999 में अपना इंटरनेशनल करियर शुरू करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अप्रैल 2004 में आरती अहलावत से शादी की थी. दोनों की ये लव मैरिज थी, जिसको लेकर परिवारों में सहमति नहीं थी. इसकी वजह दोनों परिवारों में दूर की रिश्तेदारी थी. हालांकि किसी तरह दोनों ने अपने-अपने परिवारों को शादी के लिए राजी किया और फिर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रहे अरुण जेटली के आवास पर दोनों की शानदार अंदाज में शादी हुई थी. इस शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी. उनकी शादी मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ लगाए तिहरे शतक के एक महीने के अंदर हुई थी, जिसके चलते हर किसी की ओर इसका ध्यान ज्यादा था.(एजेंसी)

Read More

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, टेनिस प्लेयर हिमानी मोर बंधे शादी के बंधन में

Posted on :20-Jan-2025
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, टेनिस प्लेयर हिमानी मोर बंधे शादी के बंधन में

Neeraj Chopra Marriage : ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं।  नीरज ने इसकी जानकारी रविवार, 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए दी। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की." जैसे ही नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें पब्लिक की. उसके चंद मिनटों के बाद ही दोनों एक्स (X) से लेकर गूगल तक ट्रेंडिग में छा गए, उनके इस पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं।  

बताया जा रहा है कि यह शादी 16 जनवरी को शिमला में बेहद ही गोपनीय तरीके से हुई। फिलहाल दोनों अमेरिका में है। नीरज के परिवार वाले उनकी वापसी के बाद एक बड़े जश्न की तैयारी कर रहे हैं। 

भारत लौटने पर ‘रिसेप्शन पार्टी’

इंडिया टुडे से बात करते हुए नीरज चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया-आगे उन्होंने बताया कि ये कपल 17 तारीख को अमेरिका चला गया। अमेरिका से भारत लौटने के बाद परिवार रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा। 

अमेरिका से पढ़ाई की हैं हिमानी  

बताते चलें कि हिमानी मोर अमेरिका के ही मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ़ साइंस की पढ़ाई कर रही हैं।  इसके अलावा 2022 में वे फ्रेंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में टेनिस में वॉलंटियर असिस्टेंट कोच भी रही हैं।  हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं।  नीरज की तरह वे भी एक स्पोर्ट्स प्लेयर हैं और टेनिस खेलती हैं।  उन्होंने 2017 के दौरान ताइवान में आयोजित ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।  हिमानी मोर का परिवार खिलाड़ियों से भरा हुआ है। हिमानी के पिता चांदराम मोर कबड्डी के विख्यात खिलाड़ी रह चुके है,. वे भारतीय टीम के कैप्टन भी रहे हैं। (एजेंसी)

Read More

भारत सरकार ने मनु भाकर, डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को अर्जुन अवार्ड से नवाजा

Posted on :02-Jan-2025
भारत सरकार ने मनु भाकर, डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को अर्जुन अवार्ड से नवाजा

नई दिल्ली : खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया। ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को चुना गया है। इनके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें 17 पैरा एथलीट हैं। सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। 3 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मनु भाकर - ओलंपिक डबल मेडलिस्ट

डी गुकेश - शतरंज विश्व चैंपियन

हरमनप्रीत सिंह - हॉकी टीम के कप्तान

प्रवीण कुमार - पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अर्जुन पुरस्कार पैरालंपिक खेलों में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर को दिया गया है। पेटकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल पैरा-तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था।

खेल मंत्रालय द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद भारतीय कोच और पूर्व निशानेबाज दीपाली देशपांडे ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं है बल्कि निशानेबाजों की उपलब्धि है, उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।(एजेंसी)
 

Read More

विराट कोहली को ICC ने दिया झटका, सैम कोंस्टास को धक्का मारने पर दी ये सजा

Posted on :26-Dec-2024
विराट कोहली को ICC ने दिया झटका, सैम कोंस्टास को धक्का मारने पर दी ये सजा

India vs Australia: मेलबर्न टेस्ट का पहला दिन खत्म होते ही आईसीसी ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर भारी भरकम जुर्माना लगा दिया है। दरअसल विराट ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास को टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद आईसीसी ने विराट की 20 फीसदी मैच फीस काटी है और वो लेवल 1 के दोषी पाए गए हैं। विराट ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी गलती मान भी ली है, जिससे मामले पर आगे सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

10वें ओवर में हुआ वाकया

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के बीच ब्रेक के दौरान जब कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा छोर बदल रहे थे, तब कोहली कोंस्टास की ओर बढ़े और उनको कंधा मारा। उस समय कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी माना कि कोहली ने ऐसा जानबूझकर किया। दूसरी ओर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने विराट की इस हरकत को बिल्कुल अनावश्यक बताया।

लेवल वन के दोषी पाए विराट

‘क्रिकबज’ के मुताबिक, बता दें कि विराट लेवल वन के दोषी पाए गए हैं और इसलिए उनकी मैच फीस काटी गई है। अगर यह लेवल टू का अपराध होता, तो भारतीय बल्लेबाज को तीन या चार डिमेरिट पॉइंट्स मिलते। चार पॉइंट्स किसी खिलाड़ी को अगले मैच के लिए निलंबित करने के लिए पर्याप्त होते हैं। इससे यह साफ है कि विराट सिडनी में होने वाले पांचवें मैच में खेलते नजर आएंगे।

घटना पर क्या बोले कोंस्टास

इस वाकये के बाद कंगारू ओपनर कोंस्टास ने सुबह के सेशन में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान इसको लेकर बात की और कहा कि वो इस घटना को मैदान के अंदर ही रखना चाहेंगे, लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। कोंस्टास ने कहा, ‘मैदान पर जो कुछ भी होता है, वह मैदान पर ही रहता है। मुझे प्रतिस्पर्धा करना बहुत पसंद है और डेब्यू के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती कि स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हो।’(एजेंसी)

Read More

Previous123456Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution