× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...61626364656667...7778Next

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आदि बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Posted on :12-Jan-2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आदि बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'से साभार 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर स्थित आदि बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बूढ़ादेव आदिवासियों के आराध्य देव हैं

Read More

20 किलोग्राम गांजा के साथ 1 महिला सहित कुल 3 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :11-Jan-2024
20 किलोग्राम गांजा के साथ 1 महिला सहित कुल 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : पुलिस द्वारा आरोपियों को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत लाभाण्डी स्थित वृद्धा आश्रम पास गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया।  आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की लगभग 2,00,000/- रूपये कुल कीमत है। आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 21/24 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Read More

मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड 5 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा...

Posted on :11-Jan-2024
मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड 5 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा...

छत्‍तीसगढ़ : छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है और अगले तीन दिनों में ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार 11 जनवरी से उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो रहा है। इसके कारण अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार से ठंडी व शुष्क हवाओं के आने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है और प्रदेश में ठिठुरन भी बढ़ेगी। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी रही। ठंडी हवाओं का आगमन थोड़ा कम रहा, इसके चलते दोपहर को हल्की उमस भी रही।

इसके चलते रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, जगदलपुर सहित अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी रही। इन दिनों ठंड कम पड़ने के कारण गर्म कपड़ों के कारोबार में भी गिरावट आइ है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर कारोबार की रफ्तार भी बढ़ने वाली है।

रायपुर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री बढ़ने से उमस बढ़ी
बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके साथ ही बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा,जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अंबिकापुर व पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री और 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहे।

Read More

आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के बचे हुए रिक्त पदों पर पात्र चयनित उम्मीदवारों की भर्ती करने विधानसभा अध्यक्ष से लगाई गुहार

Posted on :11-Jan-2024
आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के बचे हुए रिक्त पदों पर पात्र चयनित उम्मीदवारों की भर्ती करने विधानसभा अध्यक्ष से लगाई गुहार

रायपुर : रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत राज्य के आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती के चतुर्थ चरण के पात्र व चयनित अभ्यर्थियों एवं प्रथम द्वितीय तृतीय चरण और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आरक्षित पद के रुके हुए पात्र चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी और संचालक तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग विकास डॉ प्रियंका शुक्ला जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। विधानसभा अध्यक्ष और संचालक महोदया जी द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस पर कार्यवाही कर नियुक्ति पत्र प्रदान की जाएगी।

अभ्यर्थियों द्वारा यह भी बताया गया कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा(तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभागीय मंत्री) कों भी ज्ञापन सौंपा गया था। और जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु मांग की गई थी, जिसमें यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण अधिकारी 920 पदों की भर्ती मई 2023 से प्रक्रियाधीन है। प्रथम द्वितीय तृतीय चरण और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आरक्षित पद के कुछ पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देना शेष है। तथा चतुर्थ चरण के पात्र अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन हो चुकी है, नियुक्ति पत्र बस देना बाकी है। तत्कालीन समय में इस राज्य में आचार संहिता लगने के कारण नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया था, प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती के पात्र अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष और संचालक डॉ.प्रियंका शुक्ला जी से मुलाकात कर जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु गुहार लगाई है।

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से लगातार दूसरी मिले तरुण सिंह

Posted on :11-Jan-2024
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से लगातार दूसरी मिले तरुण सिंह

रमन सिंह से यह दूसरी मुलाकात खरसिया छेत्र के खेल एवं खिलाड़ियों को लेकर थी

खरसिया का नेता हो तो ऐसा रायगढ़ जिले से बाहर होते हुए भी खरसिया के खेल एवं खिलाड़ियों  की चिंता करते हुऐ खरसिया छेत्र के विकास लिये राजधानी रायपुर में बड़े बड़े नेताओं से मिलकर कर अपनी बात बेबाकी से रख रहे हैं तरुण सिंह

 खरसिया विधायक उमेश पटेल पूर्व खेल उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर रहने के बावजूद भी खरसिया छेत्र के लिये ना तो शिक्षा में कोई काम हुआ और ना ही खेल और खिलाड़ियों के लिये पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कोई भी प्रयास किया तरुण सिंह

खरसिया कॉलेज ग्राउंड को सौंदरीकरण करते बड़े बड़े हाइलाइटर लाइट लगाकर खिलाड़ियों के लिये सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम बनाने की मांग की है तरुण सिंह

 खरसिया मे स्टेडियम बनने पर इसका नामकरण वीर योद्धा महाराणा प्रताप या स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर रखें जाने की भी मांग युवा नेता ने की है तरुण सिंह

रायपुर : आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के विधानसभा  अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे रायगढ़ लोकसभा के अध्यक्ष तरुण सिंह ठाकुर ने एक महीने के अंदर मे लगातार दूसरी बार मुलाकात की है इस बार की यह मुलाकात खरसिया के खेल एवं खिलाड़ियों को लेकर थी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से तरुण सिंह ने मांग की है की खरसिया विधानसभा मे खेल खेल के प्रति रूचि रखने वाले खिलाड़ियों के नाम एक ज्ञापन रमन सिंह को शौपा है

जिसने प्रमुख रूप से यह मांग है खरसिया विधानसभा में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है लेकिन यहाँ खेल और खिलाड़ियों के नाम से यहां कोई सुविधा नहीं होने के चलते खरसिया के खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है पूर्व खेल मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कांग्रेस सरकार मे रहते हुऐ भी खरसिया विधानसभा इनकी कमजोरी के चलते यहाँ के खेल एवं खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिली मगर अब कांग्रेस की भृष्ट सरकार बदल चुकी है जिसे देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से युवा नेता तरुण सिंह ने मांग कि है

खरसिया के सबसे बड़े एमजी कॉलेज के ग्राउंड का सौंदर्यकरर्ण करते हुए बड़े-बड़े हाइलाइटर लाईट दर्शकों के बैठने के लिए डोम लगाकर शानदार सीट ड्रेसिंग रूम समय खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए और भी अन्य जरूरत वाली सुविधाओं का विस्तार करते हुए खरसिया के इस कॉलेज ग्राउंड को मिनी स्टेडियम बनाया जाए और इस स्टेडियम का नामकरण श्री प्रभु राम के नाम से या फिर स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के नाम से रखें जाने की मांग की है

Read More

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात

Posted on :13-Jan-2024
मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'से साभार 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर  लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।

उन्होंने इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का 70.15 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, विकासखण्ड प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का 78.39 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य तथा बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का 36.84 लाख रूपए से नवीनीकरण कार्य, उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का 65.84 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का 41.62 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का 51.27 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का 47.67 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य सहित कुल 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 07 विकास कार्याें का लोकार्पण किया गया।  

Open photo

मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के जमदेई में 74.29 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, रतनपुर में 49.99 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुरूवां में 1 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, सलका में 1 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, हर्राटिकरा  में 49.97 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय, जयनगर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुंजनगर में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।

इसी तरह कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के कंदरई में पैन नाला के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 14.61 लाख रूपए, ग्राम करतमा के महादेव टिकरा में स्टॉप डेम निर्माण लागत 20.00 लाख रूपए, कोरिया के सत्तीड़ाड नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य लागत 19.95 लाख रूपए, कुरूवा के बाजारडाड़ में सामुदायिक हाट बाजार लागत 14.93 लाख रूपए, पतरापारा के झोझवा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.98 लाख रूपए, विकासखण्ड़ भैयाथान सिरसी के सरनापारा में आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य लागत 6.50 लाख रूपए, सिरसी खास में आंगनबाडी भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रूपए, विकास खण्ड़ प्रतापपुर सोनगरा के कुकुर डुबा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.89 लाख रूपए, सेमराकला के ठाडपाथर मार्ग में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.57 लाख रूपए, पलढा के आमानाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.94 लाख रूपए, विकास खण्ड़ रामानुजनगर पवनपुर के जमतीडबरा खाडी नाला में चेक डेम लागत 14.26  लाख रूपए, जगतपुर के खरौक झरिया नाला में चेक डेम निर्माण कार्य लागत 12.88 लाख रूपए, मदनेश्वरपुर के बाजार शेड का निर्माण कार्य लागत 14.77 लाख रूपए, का लोकार्पण किया गया।

Read More

छत्तीसगढ़ में 2 कोरोना मरीजों की मौत, मेकाहारा अस्पताल में चल रहा था इलाज

Posted on :09-Jan-2024
छत्तीसगढ़ में 2 कोरोना मरीजों की मौत, मेकाहारा अस्पताल में चल रहा था इलाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सोमवार को 2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। दोनों का इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा था। दोनों की मौत की वजह को-मॉर्बिडिटी बताई जा रही है। बीते 11 दिनों में ये तीसरी मौत है। प्रदेश में 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें से रायपुर में 11, बस्तर में 1 मरीज की पहचान हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 125 हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी दर 0.26% है।

Read More

संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निरंतर सैकड़ों बेसहारे, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया

Posted on :09-Jan-2024
संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निरंतर सैकड़ों बेसहारे, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया

संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निरंतर 1380 दिनों से सैकड़ों बेसहारे, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

रायपुर : राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के 1380दिन पूरे करते हुए में फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों, मासूम बच्चों को तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म व पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। 

Open photo

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए कोई भी गरीब मजदूर बेबस असहाय भूखा ना रहे और ना ही कोई भूखा सोए, इन्ही उद्देश्यों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समर्पित भाव से निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदो के बीच पहुंचकर गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है। साथ ही संस्था, द्वारा रात्रीकालीन को ठंड और शीत लहर से बचाने के लिए जरूरतमंद वृद्धजनों, महिलाओं बच्चों एवं बुजुर्गों को अस्पताल, धार्मिक स्थलों के आसपास गरीब मोहल्ले बस्तियों फुटपाथ पर जिंदगी जीने वाले लोगों को गर्म कपड़ें कंबल, शाल, स्वेटर वितरण का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

बैरिकेडिंग तोड़कर हजारों ने किया हसदेव में नागरिक प्रतिरोध मार्च, 2000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया संयुक्त किसान मोर्चा ने

Posted on :09-Jan-2024
बैरिकेडिंग तोड़कर हजारों ने किया हसदेव में नागरिक प्रतिरोध मार्च, 2000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया संयुक्त किसान मोर्चा ने

रायपुर : पूरे प्रदेश में वाहनों को रोके जाने तथा लोगों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा और छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन की पहलकदमी पर कल हसदेव में हजारों लोगों ने नागरिक प्रतिरोध मार्च में हिस्सा लिया और हसदेव अरण्य की कॉर्पोरेट लूट और आदिवासियों के दमन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि प्रतिरोध मार्च को विफल करने के लिए भाजपा राज्य सरकार द्वारा दुर्ग, बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर से आने वाले 200 से ज्यादा वाहनों को रोका गया है और 2000 से ज्यादा नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। सरकार के इस जनविरोधी और तानाशाही रूख की इन दोनों संगठनों ने निंदा की है।

नागरिक प्रतिरोध मार्च को रोकने के लिए रायपुर-अंबिकापुर सड़क मार्ग के सभी टोल नाकों और थानों पर वाहनों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। रायपुर में आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख लोगों को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर भी इस धर-पकड़ और चेकिंग को दगा देते हुए हसदेव के मुद्दों के प्रति संवेदनशील हजारों नागरिक हसदेव पहुंच गए। यहां भी उन्हें रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस अधिकारियों से काफी बहस के बाद आक्रोशित नागरिकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अपना मार्च शुरू किया। प्रशासन ने हसदेव क्षेत्र के नागरिकों को भी अपने गांवों से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मार्च में शामिल नागरिकों द्वारा हाईवे जाम किए जाने की चेतावनी दिए जाने के बाद इस प्रतिबंध को खत्म किया गया और गांवों के लोग सभास्थल पर पहुंचे।प्रशासन के इस रुख के खिलाफ रोके गए नागरिकों और आंदोलनकारियों ने दुर्ग और अंबिकापुर में भी प्रदर्शन किया और हसदेव के विनाश के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। 

Open photo

पूरे प्रदेश से जुटे नागरिकों और दलितों, आदिवासियों और किसानों के बीच काम करने वाले संगठनों के नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इनमें छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के आलोक शुक्ला, छत्तीसगढ़ किसान सभा के संजय पराते, भारतीय किसान यूनियन के प्रवीण श्योकंद, पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर, आदिवासी महासभा के सौरा यादव तथा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आदि शामिल थे।

यहाँ देखे विडियो :-

आलोक शुक्ला ने पिछले दस सालों से हसदेव अरण्य को बचाने के लिए किए जा रहे संघर्षों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पिछली भाजपा सरकार द्वारा ग्राम सभा के नाम पर फर्जी प्रस्ताव पारित किए गए और इस आधार पर अडानी को कोयला खदानों का आबंटन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने भी इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन इस कॉर्पोरेट लूट और आदिवासियों के विस्थापन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा तथा भाजपा सरकार को हसदेव को खनन मुक्त क्षेत्र बनाने के विधानसभा के सर्वसम्मत प्रस्ताव को लागू करने के लिए बाध्य किया जाएगा। 

Open photo

संजय पराते ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज का मामला राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है और हसदेव में जंगल कटाई के लिए राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। यहां बिजली और विकास के नाम पर अडानी की लूट के लिए विनाशलीला रची जा रही है और इसके खिलाफ लड़ने वाले नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हसदेव को खनन मुक्त क्षेत्र बनाने के बजाए नागरिक मुक्त क्षेत्र बनाने की साजिश की जा रही है और इस क्षेत्र में नागरिकों के प्रवेश पर अघोषित प्रतिबंध लगाया जा रहा है। किसान सभा नेता ने पेसा और आदिवासी वनाधिकार कानून को सर्वोच्च बताते हुए इसे लागू करने और इस क्षेत्र में आबंटित सभी कोल ब्लॉकों की स्वीकृतियां निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं के फर्जी प्रस्तावों के आधार पर दी गई किसी भी खनन अनुमति की कोई वैधता नहीं है, फिर उसमें चाहे प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर हो या राष्ट्रपति के।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा राज में ग्राम सभाओं के नाम पर अडानी द्वारा तैयार फर्जी प्रस्तावों को कांग्रेस सरकार द्वारा निरस्त न किए जाने की गलती मानी तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में वह हमेशा हसदेव के आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी। सभा को आप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा (माले)-रेड स्टार और लिबरेशन के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया और आदिवासियों और हसदेव के संघर्षों  के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की।

संजय पराते
(मो) 094242-31650
संयोजक, छत्तीसगढ़ किसान सभा.

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की"

Posted on :09-Jan-2024
छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा

"छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से  प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की"

नई सरकार से पूर्ण उम्मीद कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं  शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें - सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक                                                 

रायपुर : "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला की प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई हैं। 

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर विगत तीन वर्षो से प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह के संयोजकत्व तथा अगुवाई में पूर्व सरकार से लगातार मांग की गई।   "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा व्याख्याता तथा प्रधान पाठक से प्राचार्य पदोन्नति किए जाने के लिए हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ से लेकर सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली तक न्याय के लिए गुहार लगाई गई। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री,स्कूल शिक्षा मंत्री , स्कूल शिक्षा विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक लोक शिक्षण तथा अन्य विभागीय उच्चाधिकारियो से मुलाकात कर अनेकों बार ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य पदोन्नति के लिए मांग की, किंतु पूर्व सरकार के द्वारा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए बेहद जरूरी इस प्राचार्य पदोन्नति की मांग को तरजीह नहीं दी गई, नतीजा हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक बिना प्राचार्य पदोन्नति के सेवानिवृत होते चले गए, अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठक प्राचार्य बनने का सपना लिए स्वर्ग सिधार गए। नतीजा प्रदेश के सैकड़ों शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य विहीन रह गए , जहां प्रभारी के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं।

"छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के आने से शिक्षा जगत में नई उम्मीद उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार के मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से पूर्ण उम्मीद हैं कि प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए तथा प्राचार्य विहीन समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पद स्थापना के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 11 वर्षो से रूकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए कारगर कदम उठाते हुए प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करवाने विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश जारी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य के पदों को वर्षो से प्राचार्य पदोन्नति से वंचित प्रदेश के सभी पात्र नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति का आदेश लोक सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व आदेश जारी करें , ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सकें। स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 11 वर्षो से प्राचार्य पदोन्नति नहीं होने के कारण 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य विहीन हैं, जहां प्रभारियों के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं।

प्रदेश के 3266 से अधिक स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में पूर्णकालिक प्राचार्य की इतनी बड़ी रिक्तता सवालिया निशान खड़ा करती हैं। 

 "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कि मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत "टी"  संवर्ग में वर्ष 2013 से  तथा "ई"  संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गईं हैं । राज्य में 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षों से प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षो से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं होने से "टी" तथा "ई" संवर्ग के सैकड़ों नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो गए हैं। प्राचार्य पद पर पदोन्नति का रास्ता देखते-देखते अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की मृत्यु हो गईं हैं। प्रत्येक माह लगातार अनेक वरिष्ठ व्याख्याता और प्रधान पाठक माध्यमिक शाला प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता देखते- देखते सेवानिवृत होते जा रहे हैं।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि प्रदेश में विगत कई वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति की विभागीय प्रकिया को तेजी से पूर्ण कर 3266 से अधिक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति  का आदेश लोक सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व जारी करने की माँग की गई हैं। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने से शासन को कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आयेगा , क्योंकि पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक वर्तमान में प्राचार्य पद का ही वेतन और पे स्केल प्राप्त कर रहें हैं। प्रदेश के इन वरिष्ठ व्याख्याता और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिलने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में समुचित सुधार आएगा।

Read More

रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध ताबड़तोड़ विशेष अभियान कार्यवाही...

Posted on :08-Jan-2024
रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध ताबड़तोड़ विशेष अभियान कार्यवाही...

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार नशे का काला कारोबार करने वालो के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान।

 अभियान कार्यवाही में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों का बल एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित कई अधि./कर्म. है शामिल।

 26 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट तथा 08 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ।
 
 अभियान कार्यवाही के तहत आरोपियों के कब्जे से 51.66 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब, 12 किलो 595 ग्राम गांजा, 840 नग नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा घटना से संबंधित 04 नग दोपहिया वाहन, 05 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम किया गया है जप्त।
  
 रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।

 
रायपुर :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.01.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में रायपुर पुलिस द्वारा नशे का काला कारोबार करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान कार्यवाही के तहत अवैध रूप से शराब के साथ/बिक्री करते कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 51.66 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन, कबीर नगर, आमानाका, टिकरापारा, खरोरा, माना, विधानसभा, नेवरा, सरस्वती नगर में धारा 34(2) एवं 34(1) आबकारी एक्ट, सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने वाले कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना गोलबाजार, मौदहापारा, गोबरा नवापारा, कोतवाली, राजेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर, आरंग, राखी में धारा 36(सी) आबकारी एक्ट, 01 महिला आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 12 किलो 595 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन एवं 02 नग दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक,

देवेन्द्र नगर, मंदिर हसौद, खमतराई एवं धरसींवा में धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट तथा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 840 नग नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, बिक्री रकम नगदी 7,000/- रूपये, 03 नग मोबाईल फोन तथा 02 नग एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
 

रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
 

Read More

दो रिटायर्ड अ​धिकारियों का जलवा, सरकार किसी की भी हो खाद्य विभाग में चला रहे है ट्रास्फर पो​स्टिंग का व्यापार

Posted on :08-Jan-2024
दो रिटायर्ड अ​धिकारियों का जलवा, सरकार किसी की भी हो खाद्य विभाग में चला रहे है ट्रास्फर पो​स्टिंग का व्यापार

मनोज शुक्ला

रायपुर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ती निगम के संचालक की मनमानी का मामला सामने आया है। संचालक ने दो सेवानिवृत्त अ​धिकारियों की करीबी इतनी ज्यादा है कि दोनों के कहने पर ही एफओ और एफओं की सूची जारी करते हैं। ऐसा ही मामला रायपुर में भी देखने को मिला। यहां पर एक एफओ को हटाकर दूसरे एफओ को नियंत्रक का प्रभार दिया गया है। जबकि अरविंद दुबे जिन्हें खाद्य नियंत्रक का प्रभार दिया गया है उनका तबादला 9 अक्टूबर को जशपुर कर दिया गया था।

हलांकि मामले में एफओ हाईकोर्ट के शरण में पहुंच गए थे। जिस पर शासन को फैसला लेना अभी शेष है। इसके बाद भी खुद संचालक ने नियम​ विरुद्ध रायपुर नियंत्रक केसी थारवानी को हटा दिया है। हकीकत में अभी पूरा खेल कस्टम मिलिंग का है। ​दोनों रिटायर्ड खाद्य अ​धिकारी का दखल अभी भी क​स्टम मिलिंग में मिलने वाले कमीशन पर है। उसके लिए वो हर जगह अपने चहेते अ​धिकारियों को बैठाकर काली कमाई करना चाहते हैं। विभाग में चर्चा यह भी है कि इसी कालीकमाई का लालच उन्होंने विभागीय मंत्री को भी दिया है।  


 
संचालक ने सारे नियम दरकिनार करके जारी कर दिया आदेश  

नियम यह है कि इस समय ट्रांस्फर पर रोक लगी हुई है। बिना मुख्यमंत्री के अनुमोदन के नियंत्रक को पद से हटाया नहीं जा सकता। खाद्य संचालक को किसी भी खाद्य नियंत्रक को पद से हटाने का अ​धिकार नहीं है। लेकिन दोनों सेवानिवृत्त अ​धिकारी कांग्रेस सरकार में पूर्व खाद्य मंत्री के पीए से सेटिंग करके पूरे प्रदेश में खाद्य निरीक्षकों से लेकर नियंत्रकों का तबादला अपनी मर्जी से कराते थे। इसके बदले खाद्य अ​धिकारियों से बड़ा सौदा होता था। अब यह दोनों अ​धिकारी नए खाद्य मंत्री से करीबी बढ़ाकर अपना ट्रांस्फर पो​​स्टिंग व्यापार चालने पर सफल हो गए हैं। 
 
जिन्हें बनाया नियंत्रक उन पर खुद आरोप 

प्रभारी खाद्य नियंत्रक अरविंद दुबे की एक मामले में स्टेशन रोड की एक दुकान फर्जी संस्था को देने की अनुशंसा करने ​शिकायत संचालक तक हो चुकी है। इसके बाद भी अब  संचालक द्वारा दागी अफसर रायपुर का खाद्य नियंत्रक बना दिया गया।

ट्रांसफर पर बैन लगे होने के समय किसी जिले के अधिकारी की पोस्टिंग की प्रक्रिया...

  • माननीय मंत्री जी की नोटशीट जाती है  ।
  • विभाग के सचिव उसको संचालक को भेजते हैं ।
  • संचालक टीप लिख कर वापस विभाग को ।
  • विभाग समरी बना कर मंत्री  को भेजता है ।
  • मंत्री जी अनुमोदन कर CM को भेजते हैं ।
  • माननीय CM फिर ok कर CS सर को भेजते हैं ।
  • CS सर विभाग के सचिव को आदेश के लिए ।
  • सचिव आदेश के लिए अवर सचिव को भेजते हैं ।
  • अवर सचिव अंतिम आदेश जारी करते हैं ।
Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

Posted on :08-Jan-2024
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Read More

10 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Posted on :06-Jan-2024
10 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस द्वारा आरोपियों को थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत बंगाली होटल पास चारपहिया वाहन में गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 190 ग्राम गांजा  जप्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त चारपहिया बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एचसी 4987 एवं 02 नग मोबाईल फोन को भी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 08/24 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Read More

आज बस्तर, दुर्ग और धमतरी का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted on :13-Jan-2024
आज बस्तर, दुर्ग और धमतरी का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 6 जनवरी को बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.40 बजे राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ से कार द्वारा रवाना होकर 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट पहुंचेंगे और वहां से 10.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आकर हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.50 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर  संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और अपरान्ह 3 बजे दुर्ग में ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर शाम 6.30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम परसवानी से रात्रि 8 बजे कार द्वारा रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ लौट आएंगे।

Read More

हसदेव में पेड़ों की कटाई और आदिवासियों के दमन के खिलाफ 7 को “नागरिक प्रतिरोध मार्च”

Posted on :06-Jan-2024
हसदेव में पेड़ों की कटाई और आदिवासियों के दमन के खिलाफ 7 को “नागरिक प्रतिरोध मार्च”

हसदेव में पेड़ों की कटाई और आदिवासियों के दमन के खिलाफ 7 को “नागरिक प्रतिरोध मार्च”, फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर कोल ब्लॉक को दी गईं सभी स्वीकृतियां निरस्त करे भाजपा सरकार

रायपुर : संविधान की पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों के आदिवासियों और उनकी ग्रामसभाओं के सतत विरोध को दरकिनार करके एक पूंजीपति की लूट और भ्रष्टाचार के लिए हसदेव अरण्य के समृद्ध जंगल, जमीन, जल स्रोत और पर्यावरण का विनाश किया जा रहा हैl राज्य में नव गठित भाजपा सरकार के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर निर्दयता के साथ सैकड़ों वर्ष पुराने हजारों पेड़ों को काट दिया गया। 21 से 23 दिसंबर तीन दिनों तक खनन प्रभावित सभी गांवों को नजरबंद किया गया, नेतृत्वकारी युवा साथियों और सरपंचों को अमानवीय तरीके से गिरफ्तार कर गैरकानूनी हिरासत में रखा गया l  

हसदेव अरण्य में अडानी समूह के लिए भाजपा सरकार द्वारा की गई यह कार्यवाही न सिर्फ कार्पोरेट परस्ती का उदाहरण है, बल्कि आदिवासियों के उस विश्वास पर कुठाराघात है, जिसे चुनाव के वक्त भाजपा पर जताया गया था l छत्तीसगढ़ के हम समस्त जनवादी संगठन, जन पक्षीय राजनैतिक दल और पर्यावरण और आदिवासियों के प्रति संवेदनशील नागरिक राज्य सरकार की हसदेव अरण्य में की गई बर्बर कार्यवाही का पुरजोर तरीके से भत्सर्ना करते हैं l हम सब 7 जनवरी को नागरिक प्रतिरोध मार्च निकालकर हसदेव के संघर्षरत साथियों के आन्दोलन में एकजुटता प्रदर्शित करेंगे l 

महत्वपूर्ण है कि इस सम्पूर्ण हसदेव अरण्य को बचाने के लिए पांचवी अनुसचित क्षेत्र के आदिवासियों और उनकी ग्रामसभाओं ने पिछले एक दशक में कई बार कोयला उत्खनन परियोजना का विरोध किया है, परन्तु अडानी कम्पनी के द्वारा ग्रामसभाओं के कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार करके विभिन्न स्वीकृतियां हासिल की गईं है। पूर्व राज्यपाल ने परसा कोल ब्लॉक प्रभावित गांव फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव की जाँच के आदेश दिनांक 23 अक्टूबर 2023 को मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को दिया था, परन्तु आज तक जाँच नही की गई l वर्तमान में जिस परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खनन परियोजना के दूसरे चरण के लिए पेड़ो की कटाई की गई है, वह वन क्षेत्र ग्राम घाटबर्रा के सामुदायिक निस्तार का जंगल था l इस गाँव को प्राप्त सामुदायिक वन अधिकार पत्र को गैरकानूनी रूप से जिला स्तरीय समिति सरगुजा ने निरस्त किया था, जिसके खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर में मामला लंबित है l 

ज्ञात हो कि हसदेव अरण्य मध्य भारत का समृद्ध वन क्षेत्र है जो जैव विविधता से परिपूर्ण कई विलुप्तप्राय वनस्पति और जीव-जन्तुओं का रहवास है l यह जंगल हसदेव नदी और उस पर बने मिनीमाता बांगो बांध का केचमेंट है जिससे जांजगीर, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जिले की 4 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है l 

भारतीय वन्य जीव संस्थान (WII) ने हाल ही हसदेव अरण्य क्षेत्र पर विस्तृत अध्ययन किया है, जिसकी रिपोर्ट छत्तीसगढ़ शासन को सोंपी गई है l रिपोर्ट में सम्पूर्ण हसदेव अरण्य क्षेत्र को खनन गतिविधियों से मुक्त रखने की सिफारिश की गई है l रिपोर्ट में WII ने चेतवानी देते हुए लिखा है कि यदि हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन की अनुमति दी गई, तो न सिर्फ हसदेव नदी और पर्यावरण का विनाश होगा बल्कि मानव-हाथी संघर्ष इतना विकराल हो जायेगा कि उसे कभी सम्हाला नही जा सकता l 

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने दिनांक 26 जुलाई 2022 को सदन ने सर्वानुमति से संकल्प पारित किया था – “हसदेव अरण्य क्षेत्र में आवंटित सभी कोल ब्लॉक रद्द किए जाएँ” l छत्तीसगढ़ शासन ने दिनांक 1 मई 2023 को माननीय उच्चतम न्यायालय में शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमे लिखा है कि हसदेव अरण्य में कोयला उत्खनन राज्य के हित में नही है l हसदेव क्षेत्र में किसी भी नए कोल ब्लॉक का आवंटन या खनन की जरुरत नही है l 

हम सब संगठन इस बात पर कायम है कि हसदेव अरण्य में केंद्र और राज्य सरकार की सहमति के बिना एक पेड़ की भी कटाई नहीं हो सकती। इस समय जो पेड़ काटे जा रहे हैं, उसमें भाजपा राज्य सरकार की पूर्ण सहमति शामिल है और कांग्रेस पर दोषारोपण करके वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। भाजपा सरकार को राज्य की आम जनता की भावना के अनुरूप आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए हसदेव में खनन के लिए दी गई सभी अनुमतियों को रद्द करना चाहिए और विधानसभा के प्रस्ताव पर अमल करना चाहिए।

Read More

भाजपा सरकार को आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने नहीं दिया जाएगा : कहा किसान सभा ने, 7 को हसदेव में नागरिक प्रतिरोध मार्च

Posted on :06-Jan-2024
भाजपा सरकार को आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने नहीं दिया जाएगा : कहा किसान सभा ने, 7 को हसदेव में नागरिक प्रतिरोध मार्च

रायपुर : संविधान की रक्षा की शपथ लेकर शासन करने वाली किसी भी सरकार को आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने तथा उनके हित में बनाए गए कानूनों का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है। लेकिन हसदेव अरण्य के मामले में भाजपा सरकार ठीक ऐसा ही कर रही है और इसीलिए उसके खिलाफ नागरिक प्रतिरोध संगठित किया जा रहा है। हसदेव के मुद्दों के प्रति चिंतित प्रदेश के सभी संवेदनशील नागरिक और संगठन 7 जनवरी को हसदेव में भाजपा सरकार के आदिवासी विरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त रुख के खिलाफ नागरिक प्रतिरोध मार्च में शामिल होंगे।

उक्त बातें छत्तीसगढ़ किसान सभा के संयोजक संजय पराते ने कल यहां आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता  में कही। इस पत्रकार वार्ता को छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला के साथ भारतीय किसान यूनियन के प्रवीण श्योकंद, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (मजदूर कार्यकर्ता समिति) के कलादास डहरिया तथा अमित बघेल आदि ने भी संबोधित किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पराते ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज राज्य का विषय है और इसलिए हसदेव के जंगल की कटाई राज्य सरकार की सहमति के बिना नहीं हो सकती। भाजपा पर कॉर्पोरेटपरस्त रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह पेसा कानून तथा आदिवासी अधिकार कानून का उल्लंघन कर रही है, जिसे मौजूदा सभी कानूनों पर सर्वोच्चता प्राप्त है। किसान सभा नेता ने ग्राम सभाओं का फर्जी प्रस्ताव तैयार करने वाले अधिकारियों और अडानी पर कार्यवाही करने, आदिवासियों को व्यक्तिगत और सामुदायिक वनाधिकार पत्रक देने, जिन आदिवासियों के वनाधिकार पत्रक छीने गए हैं, उन्हें वापस करने तथा विधानसभा संकल्प के अनुसार सभी कोयला खदानों का आबंटन निरस्त करने की मांग की।

आलोक शुक्ला ने पिछले माह दिसम्बर में हसदेव के जंगल काटे जाने के लिए वहां के ग्रामों को बंधक बनाने और उस क्षेत्र के आंदोलनकारी आदिवासियों को गैर-कानूनी ढंग से हिरासत में लेने के विस्तृत विवरण रखा। उन्होंने कहा कि कोयला खनन के लिए अडानी द्वारा जो अनुमतियां हासिल की गई हैं, वे ग्राम सभाओं के फर्जी प्रस्तावों पर आधारित है, इसलिए उसकी कोई वैधानिकता नहीं है। इन फर्जीवाड़े की जांच के लिए राज्यपाल द्वारा निर्देश दिए जाने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने पूछा कि यह कैसा कानून का शासन है, जो सार्वजनिक संपत्ति हड़पने वालों के साथ खड़ा है और इसका विरोध करने वाली आम जनता पर डंडे बरसा रहा है?

Read More

संतों का आशीर्वाद पाकर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

Posted on :13-Jan-2024
संतों का आशीर्वाद पाकर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

संतगणों का शुभागमन हमारा सौभाग्य: श्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार जी के नेतृत्व में पहुना में पधारे महामण्डलेश्वर सर्वेश्वर दास जी, महंत त्रिवेणी दास जी, महंत दिव्यकांत दास जी, महंत राधेश्याम दास जी, महंत श्याम सुंदर दास जी, महंत नंदाचार्य जी, महंत विवेक गिरी जी, महंत सीताराम दास जी, महंत राम रूप दास जी का आशीर्वाद पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। मुख्यमंत्री ने संतगणों के दर्शन और उनसे प्राप्त आशीर्वाद को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि यह पल मेरे लिए बेहद प्रसन्नता का पल है। पूजनीय संतगणों के शुभागमन से उनके दर्शन और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त हुआ है।

Read More

शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Posted on :06-Jan-2024
शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को मिलेगी हर संभव मदद : श्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 40वीं  एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
 
श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के एक बार फिर से अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगी। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य में खेलों के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, जिससे वेे खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका, संघ के सदस्य, खेल प्रशिक्षक, मैनेजर, विभिन्न राज्य से आए हुए खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read More

साउथ ऐसीयन थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राजेश कुमार को सीएम ने किया सम्मानित !

Posted on :13-Jan-2024
साउथ ऐसीयन थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राजेश कुमार को सीएम ने किया सम्मानित !

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : छत्तीसगढ़ थाईबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री दीपक प्रसाद ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 27 से 29 दिसंबर तक अयोजित साउथ एशियन थकिबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत, नेपाल,श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान को मिलाकर लगभग 400 खिलाड़ियों और 50 रेफ्री एवं कोच मैनेजर ने हिंसा लिया जिसमे से छत्तीसगढ़  कोरबा के खिलाडी राजेश कुमार को स्वर्ण पदक जितने पर हम सब के लाडले मुख्य मंत्री माननीय  श्रीविष्णुदेव शाय जी ने मुलाकात कर विजेता खिलाड़ी को मैडल पहना कर समान किया और आशीर्वाद दे कर शुभकामनाएं दीये  राजेश कुमार का कहना है कि जिस तरह खिलाड़ी अपने मेहनत के माध्यम से हुनर दिखाते हुए अपने राज्य और देश का नाम रौशन कर रहा है ,

उसी के साथ यही उम्मीद और आशा के साथ हमारे देश हमेशा हर खेल और गतिविधि में आगे रहे जिसके लिए सरकार का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहे इसी उम्मीद के साथ राजेश  कुमार अपनी बात मुख्यमंत्री जी के पास रखा सीएम श्री विष्णु देव शाय जी ने खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की ! जहां पे रायपुर के आर.पी.आई. के छत्तीसगढ़प्रभारी अभिषेक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता, टी.एन. रेड्डी, मनीष सचदेव, जीतेन्द्र गुप्ता, दुर्गेश डडसेना, सतेंद्र पटेल, अजीत शर्मा, रमेश बरेठ, रवि सुचदेव, ब्रांड एंबेसडर योग टिकेश पटेल, महेश देवांगन, शेख वसीम, संगीता साह, मोहन प्रसाद जिसे यहां सभी ने शुभकामनाये दी  !

Read More

Previous12...61626364656667...7778Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution