× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

  • छत्तीसगढ़
    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...39404142434445...7879Next

कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 01 फरवरी को

Posted on :01-Feb-2025
कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 01 फरवरी को

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह

चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

दीक्षांत समारोह के पूर्व दिवस पर कार्यक्रम की रिहर्सल की गई


रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे।

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के क्लस्टर क्लासरूम से दीक्षांत समारोह आयोजन स्थल कृषि मंडपम् तक दीक्षांत समारोह के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठातागण, संचालकगण एवं गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज मेडल पाने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत, राज्यगीत तथा राष्ट्रगान का वादन किया गया।

Read More

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक

Posted on :31-Jan-2025
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और अम्बेडकर अस्पताल की  समीक्षा बैठक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

 स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने ली नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक, नव निर्माणाधीन शव परीक्षण (मॉर्चुअरी) गृह के निर्माणकार्य को अति शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यकता एवं भावी योजना के लिए मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश

रायपुर : स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बोर्ड रूम में चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न आवश्यकताओं एवं भावी योजनाओं के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात् उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग, किचन, कैंसर विभाग, प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तर अस्पताल स्थल एवं नव निर्माणाधीन मॉर्चुअरी गृह का निरीक्षण किया। बैठक में उनके साथ आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, सीजीएमएससी की संचालक पद्मिनी भोई, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी एवं अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने अस्पताल में उपचाररत मरीज के परिजनों के ठहरने के लिए अस्पताल परिसर में परिजन आवास बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरीज के परिजनों को निशुल्क भोजन बांटने की इच्छुक संस्थाओं के लिए परिसर में चिन्हित स्थान पर प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने को कहा है।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव श्री कटारिया ने चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के उन्नयन के लिए वर्तमान में चल रहे एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। डीन डॉ. विवेक चौधरी ने चिकित्सा महाविद्यालय का संक्षिप्त परिचय देकर विभागीय बजट एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। विभिन्न विभागों में उपलब्ध सुविधाएं एवं आवश्यकताओं के बारे में स्वास्थ्य सचिव को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग से प्राप्त शासकीय जमीन में रेसीडेंट क्वार्टर एवं छात्रावास निर्माण कार्य, चिकित्सा महाविद्यालय के 1500 सीटेड ऑडिटोरियम भवन के बाहरी भाग का सौंदर्यीकरण एवं चिकित्सालय विस्तार कार्य के अंतर्गत जी प्लस टू से जी प्लस सेवन कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्व में ही प्रस्तावित है जो लोक निर्माण विभाग के सिविल वर्क के अंतर्गत प्रारंभ होना है। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय भवन में स्थापित एसी के रखरखाव कार्य, परिसर में विद्युतीकरण का कार्य, सीसीटीवी कैमरा स्थापना कार्य एवं फायर फाइटिंग इलेक्ट्रिक कार्य हेतु प्रावधानित बजट एवं कार्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। स्वास्थ्य सचिव ने बैठक में मॉर्चुअरी अपग्रेडेशन एवं विस्तार कार्य को एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए सीजीएमएससी के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित एल-टू ट्रामा केयर सेंटर के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं ट्रामा निर्माण समिति को आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बैठक में आगामी चार वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य सचिव को जानकारी दी कि चिकित्सालय के लिए गार्बेज मैनेजमेंट हेतु कार्डियोलॉजी विभाग के बगल में रास्ता बनाया जाना, एस. एन. सी. यू. एवं आई. सी. यू. से फायर एक्जिट का निर्माण करवाया जाना एवं एम. आर. डी. के रिकार्ड के लिए ई-फाइलिंग जैसी भावी योजनाएं प्रस्तावित हैं। डिजिटलाइजेशन की दिशा में नेक्स्ट जेन ई हॉस्पिटल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में डॉ. ओंकार खण्डवाल ने स्वास्थ्य सचिव को जानकारी दी और टेली रेडियोलॉजी की सुविधा के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. एस. बी. एस. नेताम, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. मंजुला बेक, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर धुरंधर, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार खंडवाल, सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल, डॉ. आनंद जायसवाल, नर्सिंग अधीक्षक सुश्री नंदा रंगारी समेत पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

Posted on :31-Jan-2025
रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

नगरीय निकायों में ई वी एम  के माध्यम से होगी वोटिंग, मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए करें जागरूक-आयुक्त श्री अजय सिंह

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने सरगुजा जिला के वरिष्ठ अधिकारिओं से मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ  सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं  पंचायत निर्वाचन (पुलिस) श्री ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने  जिले के अधिकारिओं से कहा  कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों में आपके द्वारा कि गई तैयारी अच्छी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, क्योंकि इस बार एक ही मशीन में महापौर और पार्षद के लिए मतदाता को दो बार वोट देना होगा। उन्होंने मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध में  अधिक से अधिक जानकारी प्रदाय कर जागरूक करने कहा । उन्होंने अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण को समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन तैयारी की सराहना की एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने आवश्यक निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि महापौर, अध्यक्ष, पार्षद के लिए ईवीएम मशीन से वोटिंग होगा। मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध डेमो कर जागरूक करें। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले निर्वाचन कार्य लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन की तैयारी के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा कहा कि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न होगी। वहीं पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुचारू रूप संचालन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी।

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने बैठक में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में कुल 1लाख 34 हज़ार 277 मतदाता एवं त्रिस्तरीय पंचायत में 5लाख 42 हज़ार 354 मतदाता है। नगरीय निकायों में मतदान केंद्र 173 है, जिसमें 10 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 1099 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से  संवेदनशील 77 एवं अति संवेदनशील 12 मतदान केंद्र  हैं। उन्होंने  नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था, अधिकारी कर्मचारियों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम, नगरीय निकाय नामांकन की स्थिति, पंचायत निर्वाचन नामांकन की स्थिति, स्ट्रांग रूम, कमीशनिंग स्थल, मतगणना केंद्र, मतपत्र मुद्रण की व्यवस्था, निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम, रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था की जानकारी दी।

बैठक में सरगुजा संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक,आयोग  के उप सचिव श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव,अवर सचिव श्री प्रणय कुमार वर्मा, जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निज सचिव श्री बलराम देवांगन  सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे ।

Read More

ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई,27 हज़ार की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

Posted on :30-Jan-2025
ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई,27 हज़ार की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर:  ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई है। अंबिकापुर के कार्यपालिका यांत्रिक कार्यालय नमनाकला में एंटी करप्शन ने छापा मारा है। अस्सिटेंट इंजीनियर को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अस्सिटेंट इंजीनियर का नाम सचिन भगत, लखनपुर डिविजन में पदस्थ है। फ्लाई ऐश प्लांट के लिए 27 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक लखनपुरबिजली विभाग के कार्यालय में पदस्थ एई सचिन भगत ने केवरी में फ्लाई ऐश प्लांट में बिजली कनेक्शन देने के लिए आवेदक से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इसकी शिकायत आवेदक ने एसीबी में करते हुए बताया कि उसने बिजली कनेक्शन के लिए सभी प्रक्रियाएं नियम के तहत पूरी कर ली थी और निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी उसके फ्लाई ऐश प्लांट के लिए बिजली कनेक्शन नहीं लगाया जा रहा था। ACB सरगुजा में शिकायत के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की ।AE सचिन भगत ने आवेदन को रिश्वत की रकम लेकर अंबिकापुर के बिजली विभाग के नमनाकला पावर हाउस स्थित कार्यालय में बुलाया था। जहां एसीबी की टीम ने दबिश देकर रिश्वतखोर AE सचिन भगत को पैसों के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।(एजेंसी)

Read More

राज्यपाल श्री डेका ने राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित बालिका का किया सम्मान

Posted on :30-Jan-2025
 राज्यपाल श्री डेका ने राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित बालिका का किया सम्मान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित बालिका सुश्री हेमवती नाग को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उसकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कोंण्डागांव जिले की बेटी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित किए जाने पर विशेष रूप से राजभवन आमंत्रित किया था। उनके साथ कोंडागांव बालिका गृह की अधीक्षक श्रीमती मणि शर्मा भी उपस्थित थी।

उल्लेखनीय है कि सुश्री हेमवती ने अनेकों बाधाओं को पार करते हुए जुडो खेल का प्रशिक्षण लिया और अनेकों  राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया। उन्होंने बालिका गृह जिला कोंडागांव में यह प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्रदेश का नाम रौशन किया।

Read More

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा की जहाज छाप 230 लीटर शराब जब्त

Posted on :30-Jan-2025
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा की जहाज छाप 230 लीटर शराब जब्त

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया वृत्त की टीम ने 230 लीटर जहाज छाप महुआ शराब जब्त की है। यह शराब ओडिशा बॉर्डर नाला के पास स्थित ग्राम अमुर्रा-रुचिदा कच्ची सड़क मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा छुपाकर रखी गई थी।

आबकारी विभाग के अनुसार, यह शराब ओडिशा में निर्मित जहाज छाप महुआ शराब थी, जिसे दो प्लास्टिक बोरियों में 600 और 550 नग पाउच (प्रत्येक में 200-200 मिलीलीटर) के रूप में रखा गया था। टीम ने इसे लावारिस हालत में बरामद कर लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता प्रभावशील है। राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्वाचन को देखते हुए अवैध शराब के व्यापार और सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Read More

कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को

Posted on :30-Jan-2025
कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह

चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी

मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक भी प्रदान किए जाएंगे

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 24 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 में कृषि विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।

दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

Read More

रायपुर नगर निगम महापौर पद के लिए 28 उम्मीदवारों ने जमा किए पर्चे

Posted on :29-Jan-2025
रायपुर नगर निगम महापौर पद के लिए 28 उम्मीदवारों ने जमा किए पर्चे

रायपुर: राजधानी निगम का महापौर बनने दो दर्जन से अधिक प्रत्याशी ने दावा ठोंका है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा,कांग्रेस और आप पार्टी के अतिरिक्त कुल 28 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे जमा किए है। 

कल इन पर्चों कि संविक्षा की जाएगी। रायपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र का समेकित विवरण इस प्रकार है - आम आदमी पार्टी सेे डॉ. शुभांगी अंजू चंद्रशेखर तिवारी, भारतीय जनता पार्टी से मीनल चौबे, इंडियन नेशनल कांग्रेस से दीप्ति प्रमोद दुबे, बहुजन समाज पार्टी से डॉ. सितारा खान, शिवसेना से अनीता कुलदीप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से चांदनी साहू, शिवसेना (यू.बी.टी.) से ज्योति सिंह, धूं सेना से मीना तिवारी (अधिवक्ता), गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से प्रिया शर्मा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से ऋचा वर्मा, शक्ति सेना (भारत देश) से सविता शैलेन्द्र बंजारे तथा निर्दलीय में डॉ. आरती रामेश्वर सोनवानी, गायत्री सिंह, मोबिना खान, नंदिनी नायक, नूसरत बेगम, राधेश्वरी गायकवाड़, रूबीना बेगम, सरिफुन निशा, सरोज बेन सोलंकी, सायरा बेगम, शबिस्ता खान, शगुप्ता अंजुम खान, शोभा, शोभा यादव, श्रीमती सुषमा आनंद अग्रवाल, तहमीना परवीन, तलत उन्नीशा शामिल हैं।(एजेंसी)

Read More

सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन कैदी ने लगाई फांसी,मचा हड़कंप

Posted on :29-Jan-2025
सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन कैदी ने लगाई फांसी,मचा हड़कंप

Raipur News: सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन मूल के विचाराधीन बंदी पैट्रिक यूबीके बायको ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गमछे को रस्सी बनाकर अपने सेल में लटका मिला। सूचना पर जेल प्रशासन ने न्यायिक मजिस्ट्रेट और गंज पुलिस की उपस्थिति में पंचनामा करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इसकी जानकारी नाइजीरियन दूतावास को देने के साथ ही उनके परिजनों के आने पर शव सौंपा जाएगा। वहीं गंज पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। बताया जाता है कि पैट्रिक को 30 अक्टूबर 2020 से ड्रग्स केस में जेल में बंद था।

मुंबई से गिरफ्तारी

आजाद चौक पुलिस ने 2020 में ड्रग्स तस्करी के प्रकरण में मुंबई के नाला सोपारा स्थित एक मकान में छापा मारकर गिरफ्तार किया गया था। पैट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की पूरी श्रृंखला तैयार की थी। वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करता था। रायडेन की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पैट्रिक के बारे में अहम जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

सुरक्षा पर सवाल

नाइजीरियन बंदी की मौत के बाद उसके सेल और सामान में किसी भी तरह का सुसाइडल नोट नहीं मिला है। जेल प्रशासन यह नहीं बता पा रहा है कि उसने क्यों आत्महत्या की। हालांकि सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद जेल में अन्य अफ्रीकी मूल के कैदियों ने हंगामा किया। पिछले कुल दिनों से खाने की गुणवत्ता को लेकर विरोध कर रहे थे।(एजेंसी)

Read More

शासन ने जारी किया आदेश, 27 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म करने का किया फैसला

Posted on :29-Jan-2025
शासन ने जारी किया आदेश, 27 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म करने का  किया फैसला

CG News: शासन ने लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर 27 विशेषज्ञ डॉक्टर व मेडिकल अफसरों की सेवा समाप्त कर दी है। यही नहीं, 21 मेडिकल अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। सभी को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और पक्ष रखने कहा गया था। तीन वर्ष से अधिक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहना शासन के मूलभूत नियम व छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन है।

सुनवाई में विशेषज्ञ डॉक्टर व मेडिकल अफसरों का पक्ष सुना गया। इसके बाद उनकी सेवा समाप्ति का निर्णय लिया गया। ज्यादातर डॉक्टर प्राइवेट अस्पताल चला रहे हैं या प्राइवेट अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। जिन डॉक्टरों की सेवा समाप्त की गई है, उनमें डॉ. प्रशांत कुमार व डॉ. वंदना पटेल लोइंग रायगढ़, डॉ. देवेंद्र प्रताप गीदम, डॉ. अशोक गुप्ता धौरपुर सरगुजा, डॉ. शिशिर चंद्राकर अंबिकापुर, डॉ. गीता पैकरा उदयपुर सरगुजा, डॉ. सौरभ अग्रवाल व डॉ. दीपिका अग्रवाल खरसिया, डॉ. विवेक साहू व डॉ. विश्वजीत करकड़े बोड़रा बालोद, डॉ. अपराजिता माहेश्वरी राजनांदगांव शामिल हैं।

इसी तरह डॉ. बौक्का पवन कुमार कोंटा सुकमा, डॉ. नेहा सरजल गरियाबंद, डॉ. ईशा अरविंद कुहारी, डॉ. जिशान अतीव दानी व डॉ. अवधेश प्रताप सिंह बटरेल पाटन, डॉ. श्रुति तिवारी झीट, डॉ. मानवेंद्र जंघेल दुर्ग, डॉ. देवेश प्रधान बैकुंठपुर, डॉ. तरुण नायक जगदलपुर, डॉ. नागेंद्र सोनवानी अर्जुनी बलौदाबाजार, डॉ. योगेश धाबर्डे बिटकुली बलौदाबाजार, डॉ. दीक्षा मरकाम व डॉ. कृतिका साहू मुंगेली। डॉ. तान्या मिश्रा लोरमी मुंगली, डॉ. संदीप तिवारी डॉ. प्रणवकांत अंधारे बिलासपुर शामिल हैं। (एजेंसी)

Read More

राज्यपाल रामेन डेका ने वीरता के लिए 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को किया सम्मानित

Posted on :28-Jan-2025
राज्यपाल रामेन डेका ने वीरता के लिए 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को किया सम्मानित

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका ने 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से समानित किया। इसमें 15 को वीरता, 1 को विशिष्ट सेवाओं और 9 सराहनीय सेवाओं के लिए पदक मिले हैं। पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान यह पदक प्रदान किए गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने समानित होने वालों के नाम की घोषणा गत वर्ष 14 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की थी।

इन्हें मिला वीरता पदक

निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक निर्मल जांगड़े, प्रधान आरक्षक अमैया चिलमुल, प्रधान आरक्षक फुल्ला गोपाल, प्रधान आरक्षक तुलाराम कुहरामी, आरक्षक गोपाल बोड्डु, आरक्षक हेमन्त एण्ड्रिक, आरक्षक मोती लाल राठौर, आरक्षक गोविन्द सोढ़ी, आरक्षक, सुकारू राम, आरक्षक, मुन्ना कड़ती, आरक्षक कृष्णा गाली, आरक्षक भीमा, आरक्षक धनीराम कोरसा, आरक्षक कृष्णा ताती शामिल है।

इन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक सहायक सेनानी पीटीएस बोरगांव आनंद सिंह रावत को प्रदान किया गया।

सराहनीय सेवाओं के लिए ये समानित

पुलिस महानिरीक्षक सुशील चंद्र द्विवेदी, सीएम के सचिव राहुल भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उपपुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ठाकुर, सहायक सेनानी प्रशांत श्रीवास्तव, कंपनी कमाण्डर प्रभु लाल कोमरे, उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक धरम सिंह नरेटी और प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार ठाकुर को समानित किया गया। (एजेंसी)

Read More

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न-राज्यपाल श्री डेका

Posted on :28-Jan-2025
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न-राज्यपाल श्री डेका

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रेडक्रॉस के माध्यम से हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कराएं
टीबी मरीजों को प्रदान किये निक्षय मित्र सुपोषण किट

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आज  गरियाबंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने जिले में  योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

राज्यपाल श्री रमेन डेका

राज्यपाल ने जिले में कौशल विकास अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न करने की अपेक्षा की। उन्होंने पशुपालन, मछली पालन आदि गतिविधियो में महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन के साथ आर्थिक विकास को भी बेहतर करने के सुझाव दिये। राज्यपाल श्री डेका ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए रेडक्रॉस की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आयोजित करने के सुझाव दिये। साथ ही हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के सुझाव दिये। उन्होंने जिले में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान की जानकारी लेकर मादक पदार्थो के रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखकर लगातार अभियान चलाने अधिकारियांे को प्रोत्साहित किया। 

राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को एनसीसी से जोड़कर प्रोत्साहित करने को कहा। जिससे समय प्रबंधन एवं अनुशासन की सीख बच्चों में बेहतर होगी। बैठक उपरांत राज्यपाल श्री डेका को कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पैरा आर्ट से बनाए गए राज्यपाल की फेस फोटो कलाकृति भेंट किए। इस दौरान बैठक में राज्यपाल के संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

टीबी मरीजों को प्रदान किये सुपोषण किट 

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जिले में टीबी के संबंध में चल रहे अभियान निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त सुपोषण किट प्रदान किये। साथ ही उनका स्वास्थ्य हाल-चाल पूछकर उनके बेहतर एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। राज्यपाल श्री डेका ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढ़ते हुए टीबी मरीजों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करें।

Read More

गणतंत्र दिवस पर संस्था अवाम ए हिन्द ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों को दी पाठ्य-लेखन सामग्री

Posted on :27-Jan-2025
गणतंत्र दिवस पर संस्था अवाम ए हिन्द ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों को दी पाठ्य-लेखन सामग्री

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर संस्था, अवाम ए हिन्द ने स्कूली बच्चों को पाठ्य-लेखन सामग्री भेंट कर किया प्रोत्साहित तथा असहाय, जरूरतमंद, मरीज के परिजनों को किया पौष्टिक भोजन एवं मिष्ठान वितरण : मोहम्मद सज्जाद खान

रायपुर : भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के मुख्य आतिथ्य में रामनगर स्थित कार्यालय स्थल पर प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गीत एवं महापुरुषों का पावन स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजली अर्पित किया तथा स्थानीय शालेय छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को गणवेश, लेखन सामग्री कॉपी, पैन - पेंसिल, वाटर बॉटल और मिष्ठान वितरित करते हुए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। 

इसके साथ नियमित रूप से वितरित किया जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 1764वें दिन, संस्था के संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं सदस्यगणों द्वारा शासकीय डीकेएस अस्पताल में मरीजों के परिजनों के पास पहुँच कर पौष्टिक भोजन के साथ साथ मिष्ठान सेव बूंदी मुहैया कराया गया। 

उक्त कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, मनोज, वसीम अकरम, राजकुमार साहू, नौशाद, रफ़ीक़ अली, फराज खान, राशिद बिलाल, अरहम खान, श्रीमती प्रीति जैन, रिंकी शुक्ला, अलीशा खान, हीना एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(ज़ुबैर खान,मिडिया प्रभारी)
 

Read More

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई

Posted on :27-Jan-2025
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल  रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

राज्यपाल श्री डेका द्वारा इस अवसर पर जनता के नाम दिए गए संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है:-

प्यारे प्रदेशवासियों,

आप सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

रायपुर :  हमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं। हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने, हम सब आज एकत्र हुए हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का पुण्य मिला। हमारा सौभाग्य इस बात को लेकर भी है कि हम एक स्वतंत्र धरती में एक सबसे अच्छे संविधान की छांव में सुकून का जीवन बिता रहे हैं। यह सब संभव हो पाया  हमारे स्वातंत्र्य वीरों और शहीदों के साहस के बूते। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया। हम आभारी हैं, उन संविधान निर्माताओं के प्रति, जिन्होंने एक गणतांत्रिक राज्य में नागरिक के रूप में हम सबकी गरिमा को सुरक्षित करने वाला संविधान बनाया। हम आभारी हैं, उन लोकतंत्र सेनानियों के प्रति, जिन्होंने संविधान के स्तंभ को कठिन परिस्थितियों में भी थामे रखा।

राज्यपाल श्री रमेन डेका

इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती वर्ष मना रहा है। यह संयोग है कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। मेरी सरकार इस अवसर को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हम सभी प्रदेशवासी अटल जी के प्रति कृतज्ञ हैं। आज हमारा प्रदेश जिस तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर काम कर रहा है, इसके पीछे अटल जी का सुशासन का मंत्र और समावेशी विकास की सोच है।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से एक ऐसे गणतंत्र का निर्माण किया, जिसमें हर नागरिक अपनी पूरी गरिमा से स्वतंत्रता का सुख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर सके। मेरी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है और इसके अनुरूप कार्य कर रही है। अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी ने 1857 में भारत के प्रथम स्वातंत्र्य संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल बजाई थी। उन्होंने पराधीनता से मुक्ति के लिए संघर्ष किया,  लोगों को भूख से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्श हमारे पथप्रदर्शक बने हैं। मेरी सरकार ने प्रदेश के 68 लाख परिवारों को पांच सालों तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है।

किसी सरकार की संवेदनशीलता उसके सरोकारों से पता चलती है। मेरी सरकार का पहला ही निर्णय प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए छत की व्यवस्था करना था। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3 लाख अतिरिक्त आवास निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है। हमारा प्रदेश धान का कटोरा है। हम देश के दूसरे ऐसे राज्य हैं जो सेंट्रल पूल में चावल का सबसे ज्यादा योगदान करते हैं। मेरी सरकार ने अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशियां बिखेरने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलता है और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाता है, जो सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए मेरी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। इसके अंतर्गत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए सालाना प्रदान किया जा रहा है। मेरी सरकार के इस निर्णय से हर गाँव में खुशहाली आई है। लोग खेती-किसानी की ओर लौट आये हैं। गाँव-गाँव में ट्रैक्टर नजर आते हैं। किसान अपनी खेती में निवेश कर रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होने से शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हो रही है।

डॉ. अंबेडकर यह कहते थे कि मैं एक समुदाय की प्रगति उस डिग्री से मापता हूँ, जो महिलाओं ने हासिल की है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने बहुत से जतन किये हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिये जा रहे हैं। इस राशि से हमारी माताओं-बहनों को अपना बजट व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। बहुत सी माताएं-बहनें अपने सपने इस राशि से पूरा कर रही हैं।

मेरी सरकार का फोकस तीव्र आर्थिक प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ एक ऐसा आदर्श राज्य है, जहां निवेश के लिए बेहद अनुकूल माहौल है। खनिज संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता, दक्ष मानव संसाधन, बेहतरीन अधोसंरचना यहां उद्यमियों के लिए आकर्षक निवेश वातावरण तैयार करती है। नई उद्योग नीति लाकर मेरी सरकार ने उद्यमियों के लिए छत्तीसगढ़ में रेड कारपेट खोल दिया है। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0,  इज आफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न उद्यमों के लिए आकर्षक अनुदान से छत्तीसगढ़ में निवेश का सुनहरा अवसर उद्योगजगत के लिए खुल गया है। अगले पांच सालों में इसके माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है, जिससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

हमारे गणतंत्र को सबसे बड़ा खतरा हिंसक विचारधाराओं से है। विगत कई वर्षों से प्रदेश माओवाद के संकट में उलझा हुआ है। मेरी सरकार ने एक वर्ष के भीतर सघन अभियान चलाकर माओवादियों को कमजोर करने का कठिन परिश्रम किया है। उत्साह और उमंग से भरे हमारे जवानों ने माओवादियों की रीढ़ तोड़ दी है। उन्होंने माओवादियों को उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाहों में मार गिराया है।

जिन इलाकों में माओवादी आतंक की वजह से विकास का उजाला नहीं पहुंच सका था,  वहां नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से मेरी सरकार 17 विभागों की 53 कल्याणकारी योजनाओं और 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रही है। पहली बार इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगे हैं। आधार कार्ड बने हैं। आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की मुस्कुराहट लौट आई है। गांधी जी के सुराजी गांवों का सपना यहां फिर से आकार लेने लगा है। मेरी सरकार ने बस्तर में बस्तर ओलंपिक का भी आयोजन किया। इनमें 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यह संकेत है कि बस्तर में शांति का दौर लौट आया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात में इस पहल का जिक्र करते हुए प्रशंसा की, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

सुशासन मेरी सरकार का मूलमंत्र है। सुशासन के लिए सबसे जरूरी शर्त है पारदर्शिता। मेरी सरकार हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपना रही है। विभिन्न विभागों में 266 करोड़ रुपए की लागत से आईटी टूल्स इंस्टाल किये जा रहे हैं। इनसे विभागीय गड़बड़ियों की आशंका थम जाएगी। मेरी सरकार ई-आफिस प्रणाली को भी अपना रही है। नोटशीट अब ई-फाइल के रूप में बढ़ेगी। अधिकारी जो टिप्पणी करेंगे, वो सुरक्षित हो जाएगी,  इसमें किसी तरह का फेरबदल संभव नहीं होगा। तय समय-सीमा में फाइल मूव होगी। इससे नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। यह अनुभव में आता है कि फाइलों के निराकरण में काफी समय लगने की वजह से कार्य की लागत काफी बढ़ जाती है। जनता से जुड़े हुए काम अब तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होंगे।

हमारे प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर बढ़ावा दिया है। पीएम गतिशक्ति के माध्यम से वे देश की बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं की मानिटरिंग करते हैं, जिससे तय समय-सीमा में इन्हें आगे बढ़ाने में सफलता मिलती है। मेरी सरकार ने प्रदेश में अटल मानिटरिंग पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाती है। मेरी सरकार नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने नवाचार कर रही है। सुगम एप से रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो गई है। मंत्रालय में प्रवेश के लिए स्वागतम एप तैयार किया गया है। बसों का लोकेशन बस संगवारी एप के माध्यम से जाना जा सकता है। मेरी सरकार ने खनिजों के मैनुअल ट्रांजिट पास को समाप्त कर आनलाइन ट्रांजिट पास की व्यवस्था की है। जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी सुनिश्चित की गई है।

मेरी सरकार साफ-स्वच्छ प्रशासन देने प्रतिबद्ध है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि सिविल सेवा के ढांचे और शासकीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे। मेरी सरकार ने पीएससी 2021 परीक्षा की जांच का काम सीबीआई को सौंपा है। पीएससी परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर तथा प्रदेश के युवाओं को यूपीएससी में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए, पीएससी परीक्षाओं को यूपीएससी की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया गया है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए नई दिल्ली के ट्राइबल यूथ हास्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। रायपुर की नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में सर्वसुविधायुक्त हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है।

मेरी सरकार नवा रायपुर  अटल नगर को आईटी हब के रूप में स्थापित कर रही है। इसके लिए अनेक कंपनियों से एमओयू किये गये हैं। बिजनेस कॉन्फ्रेन्स तथा मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी इसे विकसित किया जा रहा है। मेडिसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत यहां 5000 बिस्तरों का अस्पताल बनाने  के लिए मेरी सरकार ने 200 एकड़ भूमि चिन्हांकित की है। नवा रायपुर  अटल नगर को फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित किये जाने के लिए 141 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

छत्तीसगढ़ की धरती अपने भीतर अपार सुंदरता को समेटे हुए है। कांगेर घाटी से लेकर सेमरसोत तक जंगलों की अद्भुत श्रृंखला पर्यटकों को विस्मय से भर देती है। यहां आदिवासी संस्कृति का जादू है और पंडवानी का चमत्कार भी। एशिया का नियाग्रा यहां है और मैनपाट में मैक्लोडगंज का आभास भी। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन द्वारा चुने गये विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक कांगेर घाटी का गाँव धुड़मारास है। शांत सुरम्य परिवेश में रचे-बसे हमारे इस अद्भुत प्रदेश में पर्यटकों को खींचने की अपार संभावना है। मेरी सरकार इस सुंदर परिवेश में कुछ नया और बेहतर जोड़ने का लगातार काम कर रही है। अभी गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की स्थापना मेरी सरकार ने की है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। अंबिकापुर के दरिमा में माँ महामाया एयरपोर्ट आरंभ किया गया है। अंबिकापुर- बिलासपुर-रायपुर फ्लाइट आरंभ होने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिल रही है। जगदलपुर से नियमित विमानों की वजह से बस्तर का सुंदर लैडस्केप देखना पर्यटकों के लिए बेहद सहज हो गया है। होम स्टे की सुविधा देने वाले उद्यमियों को अनुदान देने का प्रावधान नई औद्योगिक नीति में किया गया है। यहां पर्यटन कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। इन सबकी वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां पहुंचने की संभावना है। इसमें बस्तर और सरगुजा के विकास को नई गति मिलेगी।

मेरी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में लागू किया है। 18 स्थानीय भाषाओं में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई जा रही है। जिस तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हमारे जीवन में जगह बना रहा है, उसके चलते बहुत जरूरी हो गया है कि हम पूरे समाज को इसके अनुरूप तैयार करें। इसकी शुरूआत स्कूली सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स के पाठ्यक्रम को शामिल कर की गई है। हमारी नई शिक्षा नीति रोजगार परक है। हमारे आईटीआई भी नये दौर की जरूरतों के मुताबिक अपने को बदल रहे हैं। 484 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के 160 आईटीआई का माडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 341 पीएमश्री स्कूल आरंभ किये गये हैं।  पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

मेरी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता लोगों के लिए कारगर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों में लगातार अत्याधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से सिम्स के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। अंबेडकर हास्पिटल में भी 700 बिस्तर अस्पताल के विस्तार के लिए 231 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसके पूरे होने से आंबेडकर हास्पिटल में 2 हजार बेड की सुविधा हो जाएगी। प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को विकसित करने के लिए चार नये मेडिकल कालेज जांजगीर-चांपा,  कबीरधाम,  मनेंद्रगढ़ और गीदम में भवनों के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

हमारा प्रदेश भगवान श्रीराम का ननिहाल है। साथ ही यह भूमि भगवान श्रीराम के वनवास के दिनों की साक्षी भी रही है। यह वो पवित्र भूमि है, जहां माता शबरी ने भगवान श्रीराम को जूठे बेर खिलाये। अयोध्या धाम में जब श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई तो करोड़ों भारतीयों की आँखों में खुशी के आँसू बह निकले, एक आध्यात्मिक आनंद सबके जीवन में आया। एक लोककल्याणकारी सरकार का दायित्व न केवल लोगों का आर्थिक विकास करना होता है अपितु उनके आध्यात्मिक सुखों को भी ध्यान रखना सरकार का दायित्व होता है।

अपने भांजे श्रीराम के प्रति लोगों की अगाध आस्था को ध्यान में रखते हुए मेरी सरकार ने अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की। अब तक इस योजना के माध्यम से 20 हजार से अधिक लोग अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। मेरी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान की सुविधा के लिए मेला स्थल में छत्तीसगढ़ पेवेलियन तैयार किया है।

हमारा देश विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह संभव हो सका है हमारे गणतंत्र की वजह से जो हम सबके लिए सामाजिक,  आर्थिक,  राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसके लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं। मेरी सरकार भी छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए मेरी सरकार ने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर मैं प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि संकल्पित भाव से मिल-जुलकर काम करते रहें, हम सबका विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अवश्य मूर्त रूप लेगा।

आप सभी को गणतंत्र दिवस की पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं

जय भारत,

जय छत्तीसगढ़

Read More

गणतंत्र दिवस समारोह : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

Posted on :27-Jan-2025
गणतंत्र दिवस समारोह : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में  विजेताओं को किया सम्मानित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट

घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा 

केन्द्रीय अर्धसैनिक बल ने तेलंगाना पुलिस को बेस्ट कंटिजेंट का प्रथम पुरस्कार 

राज्य पुलिस बल में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम स्थान 

रायपुर :  गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हर्षित मेहर थे। केन्द्रीय अर्धसैनिक सुरक्षाबलों में बेस्ट कंटिजेंट तेलंगाना पुलिस को प्रथम पुरस्कार के साथ पांच हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर भारत तिब्बत सीमा बल को तीन हजार रूपए नगद राशि तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट कंटिजेंट राज्य पुलिस बल का प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला को, द्वितीय नगर सेना महिला को तथा तृतीय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को प्रथम स्थान प्राप्त को पांच हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त बल को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त बल को दो हजार रूपए की नगद राशि और ट्राफी प्रदाय की गई। इसके साथ ही बेस्ट कंटिजेंट प्रथम पुरस्कार एनसीसी बॉयज एवं द्वितीय एनसीसी गर्ल्स को प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में ट्राफी प्रदान की गई। 

घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा 

मार्चपास्ट में सीमा सुरक्षाबल, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुरूष एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉयज, घुड़सवार बल, बैंड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता द्वारा दिए आकर्षक मार्चपास्ट ने मैदान में आए दर्शकों का मनमोह लिया। 

अश्वरोही दल का नेतृत्व कर प्लाटून कमाण्डर श्री योगेश चन्द्रा ने किया। वर्ष 2016 से 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग में पदस्थ हैं। इसके बाद वर्ष 2017 सेे 2019 तक एसटीएसफ बघेरा दुर्ग में पदस्थापना के दौरान अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला-सुकमा और बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं। जुलाई 2024 से अश्वरोही दल प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

महिला बैगपाईपर बैंड का नेतृत्व महिला आरक्षक 411, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद श्रीमती सोनबती ठाकुर ने किया। उन्होंने 06 माह का बैगपाईपर बैण्ड की प्रशिक्षण बेसिक ट्रेनिंग सेंटर पंचकुला, हरियाणा से लिया है। ज्ञातव्य है कि नागालैण्ड में आयोजित आल इंडिया बैण्ड कम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ बैगपाईपर बैण्ड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Read More

तिल्दा-नेवरा के पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट से क्षेत्र में मचा हड़कंप

Posted on :25-Jan-2025
 तिल्दा-नेवरा के पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट से क्षेत्र में मचा हड़कंप

CG News: तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।  दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है। आग की लपटें भारी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहम उठे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने का काम जारी है। 

CG News: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रुक-रुक कर हो रहा ब्लास्ट

तिल्दा नेवरा के बरतोरी पेंट प्लांट में शनिवार को भीषण आग लग गई। प्लांट में रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहा है। इससे आसपास के लोग सहम गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के बरतोरी स्थित संजय केमिकल पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि, पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया।

नेवरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही टीम मौके पर पहुंचेगी। रुक-रुक कर ब्लास्ट होने के कारण लोग सहमे हुए हैं। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।(एजेंसी)

Read More

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ : राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

Posted on :25-Jan-2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ : राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि ‘‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’

Read More

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती: रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध

Posted on :25-Jan-2025
ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती: रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4 के तहत आदेश जारी करते हुए रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावशील रहेगा।

राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा चुनाव प्रचार में लाउडस्पीकरों का अत्यधिक उपयोग शांति और जनजीवन को बाधित करता है। वाहनों और स्थायी मंचों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की तेज आवाज से विद्यार्थियों, रोगियों और वृद्धजनों को विशेष रूप से असुविधा होती है। इस कारण लाउडस्पीकर का विवेकपूर्ण और निर्धारित समय के भीतर उपयोग आवश्यक है।

चुनाव प्रचार हेतु प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकेगा। उपयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी से लिखित पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत, बैंकों, पोस्ट ऑफिस और दूरभाष केंद्रों से 200 मीटर की दूरी के भीतर लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रचार के लिए उपयोग किए जाने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र मध्यम आवाज के होंगे, ताकि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति और संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 62 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, तीन नाइजीरियन नागरिक भी पकड़े गए

Posted on :24-Jan-2025
छत्तीसगढ़ पुलिस ने 62 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, तीन नाइजीरियन नागरिक भी पकड़े गए

रायपुर न्यूज : छत्तीसगढ़ के रायपुर में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रेंज साइबर थाना की टीम ने विशेष अभियान चलाकर तीन नाइजीरियन सहित 62 आरोपियों को अलग-अलग शहर से गिरफ्तार किया है। ये साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों से जुड़े हैं।आरोपियों ने देशभर में 84 करोड़ रुपए से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी की है। विशेष अभियान की मॉनीटरिंग आईजी कर रहे थे। अभियान में रेंज साइबर थाना सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। 20 टीमें बनाकर पुलिस ने राजस्थान, उडीसा, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव व महासमुंद में छापा मारा था।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

नवा रायपुर के हॉस्टल में रहने वाले नाइजीरियन नागरिक एबदुलाजीज बेना राबीयू, मोह. बसीर सुलेमान और अमीनू गरबा के अलावा राजस्थान के विजय सिंह मीणा, ओडिशा से शिवा राव, सुरेश राव, रायपुर से मेहुल विज, देवेंद्र सेन, सौरभ पाल, राजनांदगांव से गजेंद्र वर्मा, अफजल खान, प्रवीण कुमार ठाकुर, शेख जीशान, धनेश सेन, शुभम दत्ता, तनिष्क सिंह भाटिया, अरविंद चौरे, रजत श्याम कुंवर, हरीश ध्रुवे, रोशन वर्मा, कमलेश उईके, उमेश तड़स, रायपुर से अशोक लाल बघेल, हरीश सोनकर, तुलसी तांडी, वासु पटेल, दीपक पटेल, दीपक कपूर, पुरूषोत्तम बजाज है।

साथ ही सूरज सक्सेना, राहुल नायक, ललित बंश्रे, समीर जनबंधु, प्रीति साहू, लोकेश्वर चंद्राकर, मनोज धीवर, गौतम भारती, टेमन हियाल, उपासना जगत, भारती बाघ, वीणा तांडी, डी कामराजू, कल्पना खरे, राहुल शर्मा, श्रेया यादव, दीपक छुरा, प्रेमदास मानिकपुरी, आयुष सागर, पंकज भोंडलेकर, नवीन गोस्वामी, भीमाशंकर नायक, संदीप डोंडेकर, अजय निर्मलकर, इंद्र कुमार साहू, अभय अडवानी, सूर्यकांत मंझवार, सत्यम देवानी, सौरभ शर्मा, संगीता मांझी, यमन बंजारे, बिलासपुर से सिप्रियन जैकब और गोविंद यादव शामिल हैं।

पीड़ितों को 2 करोड़ वापस मिले

पिछले 6 माह में साइबर ठगी के मामलों में रेंज साइबर पुलिस ने कुल 4 करोड़ रुपए होल्ड कराया है। इसमें से 2 करोड़ रुपए पीड़ितों को कोर्ट के जरिए वापस कराया गया है। बाकी होल्ड राशि को वापस करने न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

क्या है यूल खाता

साइबर ठगी या अन्य किसी फ्रॉड की राशि को ट्रांसफर करने के लिए कमीशन पर अपना बैंक खाता देना, यूल बैंक खाता होता है। कई बैंक खाताधारक 10 से 20 फीसदी कमीशन लेकर अपने बैंक खातों को साइबर ठगों या उनके सहयोगियों को दे देते हैं। इससे ठगी का पैसा उन बैंक खातों में जमा होता है। खाताधारकों को उनका कमीशन देकर बाकी रकम साइबर ठगों तक पहुंच जाता है। पुलिस की जांच में ऐसे सैकड़ों बैंक खातों को पता चला है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

यूल खाता उपलब्ध न कराएं

आईजी अमरेश मिश्रा का कहना है कि साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसमें कई यूल बैंक खातों का पता चला है। साइबर ठगों के साथ ही ऐसे बैंक खाते उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। कमीशन के लालच में कोई अपने बैंक खातों को साइबर ठग या अन्य किसी आर्थिक अपराध से जुड़े व्यक्ति का न दें। इसका दुरुपयोग होता है। इससे बैंक खाताधारक की भूमिका भी संदिग्ध हो जाती है।

इन मामलों से जुड़े हैं आरोपी

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा रायपुर में यूल बैंक खातों का पता चला था। इसमें ठगी के 36 लाख 48 हजार 488 रुपए जमा हुआ था। इस मामले में यूल बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गुढ़ियारी इलाके के उमाकांत वर्मा से गूगल रिव्यू टास्क के नाम से 50 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा गया है।विधानसभा इलाके के अतुल अग्रवाल से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 19 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इसमें 5 आरोपियों को गिरतार किया गया है।आजाद चौक इलाके में प्रार्थी पूजा साहू से डीएड एडमिशन फॉर्म फीस के नाम पर 48 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इसमें 2 आरोपियों को गिरतार किया गया।

पंडरी इलाके की बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट करके 58 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में 1 आरोपी को गिरतार किया गया है। टिकरापारा इलाके में जितेंद्र साहू से शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने के नाम पर 8.5 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरतार किया गया।खहारडीह में डॉक्टर अविनाश से क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने के नाम से 2.5 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में 1 आरोपी को गिरतार किया गया है।(एजेंसी)

 

Read More

रायपुर में आज शाम नहीं होगी पानी सप्लाई, ये इलाके होंगे प्रभावित

Posted on :24-Jan-2025
रायपुर में आज शाम नहीं होगी पानी सप्लाई, ये इलाके होंगे प्रभावित

Raipur News: शहर की जल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम रायपुर के जल कार्य विभाग ने आज और कल दो महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं। पहला कार्य रायपुरा ओवर हेडटैंक की शील्ट सफाई थी, जो कि आज हुई है। दूसरा कार्य सरोना ओवर हेडटैंक की शील्ट सफाई है, जो शुक्रवार को होगा। गुरुवार को रायपुरा के 2500 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई कार्य करवाया गया।

इसमें एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई के लिए निगम जल कार्य विभाग ने अनुबंधित किया है। रायपुरा ओवर हेड टैंक में शील्ट की सफाई सुबह 9 बजे प्रारभ हुआ और दोपहर 2 बजे तक पूर्ण हो गया। जिससे आज संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित हुई।

सरोना ओवर हेडटैंक की शील्ट सफाई

24 जनवरी को सरोना पानी टंकी की सफाई का कार्य नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से करवाया जाएगा। टंकी की सफाई के चलते शुक्रवार को सरोना ओवर हेडटैंक से संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी, जबकि अन्य ओवर हेड टंकियों से जलप्रदाय व्यवस्था यथावत रहेगी।(एजेंसी)

Read More

Previous12...39404142434445...7879Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution