× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    सूरजपुर तहसील कार्यालय में दो दिन से बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

    सूरजपुर तहसील कार्यालय में दो दिन से बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

    औपचारिकता नही आवेदक की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता ....रेना जमील

    औपचारिकता नही आवेदक की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता ....रेना जमील

    सूरजपुर के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

    सूरजपुर के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

कोण्डागांव


बिहान से गनेशी बाई आत्मनिर्भरता की राह पर

Posted on :24-Nov-2025
बिहान से गनेशी बाई आत्मनिर्भरता की राह पर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

पशुपालन कर बनीं लखपति दीदी, 3 लाख से अधिक अर्जित की सालाना आय

कोण्डागांव : कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के ग्राम बस्तरबुड़ा की निवासी श्रीमती गनेशी मरकाम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गनेशी मरकाम आज “लखपति दीदी” के रूप में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं।

 बिहान से गनेशी बाई आत्मनिर्भरता की राह पर

गनेशी मरकाम गायत्री महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। समूह के माध्यम से उन्होंने मक्का की खेती, बकरी पालन और सूकर पालन को आजीविका का माध्यम बना कर अपने आर्थिक और सामाजिक जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। इन गतिविधियों से उन्हें लगभग 3.56 लाख रुपये तक की वार्षिक आय हो रही है।

उन्होंने बताया कि समूह में जुड़ने से पहले वे अपने परिवार के साथ कृषि कार्य, मजदूरी और सीमित बकरी पालन कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, और उस समय परिवार का वार्षिक आय मात्र 66 हजार रुपये थी। बिहान से जुड़ने के बाद समूह के जरिए 15 हजार रुपये आरएफ राशि, 60 हजार रुपये सीआईएफ राशि और ऋण के रूप में सहयोग प्राप्त हुआ। गनेशी ने बकरी पालन का व्यवसाय दो बकरियों से शुरुआत किया था और आज दो सौ से अधिक बकरियां उनके बाड़े में हैं साथ में सूकर पालन (संख्या 10) भी शुरू किया। मेहनत और नियमित देखभाल से उनकी आय लगातार बढ़ती गई और वर्तमान में वे करीब तीन लाख रुपये वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं। इन गतिविधियों से न केवल वे आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि पूर्व आय की तुलना में चार गुना अधिक आय प्राप्त कर रही हैं। और उन्होंने बकरियों के देखभाल करने के लिए एक व्यक्ति को रोजगार भी दे रही है। आज गनेशी का परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ सामाजिक जीवन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।  

केंद्र एवं राज्य शासन की मंशा अनुरूप राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम द्वारा ऐसे समूहों और महिला सदस्यों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर स्वयं आत्मनिर्भर हो सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकें।

Read More

लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोण्डागांव जिले का बढ़ाया मान

Posted on :24-Nov-2025
लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोण्डागांव जिले का बढ़ाया मान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

कोण्डागांव : जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। यह उपलब्धि हमारे समृद्ध जनजातीय कला-संस्कृति और जिले के कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है।”

 लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोण्डागांव जिले का बढ़ाया मान

मेहनत और संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम

टीम की सदस्य आरती नेताम, निवासी हरवेल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मेहनत और संघर्ष के बाद हम इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हमारी टीम को जहाँ भी बुलाया जाता था, हम पूरे समर्पण से प्रस्तुति देते थे। पंचायत स्तर से शुरू की गई यह यात्रा राज्य स्तर तक पहुँची और हमें राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मान मिला। हमारे लिए यह गर्व का क्षण है। जिला प्रशासन ने हमें जो अवसर दिए, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं।”उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय मंच पर कोंडागांव की टीम ने जिस नृत्य विधा का प्रदर्शन किया, उसने उपस्थित दर्शकों समेत निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह दल जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में पहले ही प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित हुई थी।

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कोण्डागांव व फरसगांव में शासकीय अस्पतालों का किया निरीक्षण

Posted on :06-Aug-2025
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कोण्डागांव व फरसगांव में शासकीय अस्पतालों का किया निरीक्षण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

स्वास्थ्य मंत्री ने की जिला अस्पताल कोंडागांव में 80 लाख रुपए की लागत से ऑपरेशन थिएटर निर्माण की घोषणा

आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु दिए निर्देश

कोण्डागांव : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय कोंडागांव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसगांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मरीजों से बातचीत कर हाल चाल जाना और वहां मिल रहे चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल कोंडागांव में 80 लाख रुपए की लागत से ऑपरेशन थिएटर निर्माण की घोषणा की। 

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कोण्डागांव व फरसगांव में शासकीय अस्पतालों का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ  बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया और कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित थी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय में आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, मेजर ओटी वार्ड, सर्जिकल वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं, दवाईयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाले भोजन, मेडिकल स्टाफ सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली। जिला अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने सीजीएमएससी के अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने और नये ऑपरेशन थिऐटर निर्माण कराने की बात कही। 

स्वास्थ्य मंत्री ने की जिला अस्पताल कोंडागांव में 80 लाख रुपए की लागत से ऑपरेशन थिएटर निर्माण की घोषणा

इसके पश्चात उन्होंने मातृ शिशु चिकित्सालय में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के सोनोग्राफी कक्ष में पहुंचकर कार्य के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थित सोनोग्राफी कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। साथ ही चिकित्सालय में स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए जिला स्तर पर हो सकने वाले भर्ती को शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया और बाकी पदों का राज्य स्तर पर भर्ती की बात कही।

Read More

चिरायु योजना ने लौटाई मासूमों की मुस्कान

Posted on :19-Jul-2025
चिरायु योजना ने लौटाई मासूमों की मुस्कान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को मिल रहा नया जीवन

कोण्डागांव : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु जरूरतमंद और कमजोर आय वर्ग के बच्चों के लिए वरदान बनकर सामने आया है। इस योजना के तहत जन्मजात और गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिससे न केवल बच्चों को नया जीवन मिल रहा है, बल्कि उनके परिवारों में भी खुशियों की वापसी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरायु योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले के कुम्हारपारा निवासी पांच माह के रोनित कोर्राम और तहसीलपारा की चार माह की बच्ची का 15 जुलाई को रायपुर के निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। दोनों बच्चे कटे-फटे होंठ की समस्या से पीड़ित थे। सर्जरी के बाद अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों के परिजनों ने शासन को इस निःशुल्क इलाज सुविधा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिले में चिरायु योजना के तहत अब तक कोंडागांव विकासखंड के 51 बच्चों की हृदय संबंधी सर्जरी की जा चुकी है। इसके अलावा टेढ़े-मेढ़े पैरों वाले 23 बच्चों, कटे-फटे होंठ से पीड़ित 22 बच्चों और जलने के कारण त्वचा चिपकने की समस्या से जूझ रहे 19 बच्चों का सफल इलाज किया गया है। केन्द्र एवं राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। चिरायु योजना के माध्यम से जहां एक ओर बच्चों को बेहतर इलाज मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत भी मिल रही है।

Read More

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

Posted on :17-Jul-2025
कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

कोण्डागांव :  छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की बालिका रंजीता कोरेटी अंतर्राष्ट्रीय खेलने हेतु एशियन कैडेट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के साथ ताईपे/ताईवान गई हुई हैं जहां रंजीता ने कई देश के खिलाडियों को पछाड़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय एशियाई केडिट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संस्था के अथक प्रयासों से रंजीता की शारीरिक व मानसिक रूप से सबल होती गई एवं बालिका की रूचि खेल के क्षेत्र में होने एवं कई प्रतियोगिता में बेहत्तर प्रदर्शन को देखते हुए बालिका को आई.टी.बी.पी. के सहयोग से जूडो का प्रशिक्षण दिलवाया गया। सर्व प्रथम वर्ष 2021 के ओपन नेशनल जूडो टूर्नामेंट मे चंडीगढ़ में बालिका ने बेहतर प्रदर्शन किया। बालिका ने अपने खेल व शिक्षा में कड़ी मेहनत करते हुए अपनी लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रही। जनवरी 2023 में बालिका का प्रवेश भोपाल के स्पोर्ट अथोरिटी ऑफ इण्डिया मंे कराया गया। बालिका शिक्षा के साथ-साथ जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

बालिका ने वर्ष 2021 के ओपन नेशनल जूडो टूर्नामेंट चंडीगढ़ मे 40 किग्रा वर्ग में बेहतर प्रदर्शन, ओपन नेशनल जूडो 2022 मे भोपाल मे ब्रांज मेडल, खेलो इंडिया नेशनल जूडो 2024 केरल में 52 किग्रा में सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया क्षेत्रीय जूडो 2024 महाराष्ट्र नासिक मे 52 किग्रा मे गोल्ड मेडल, 2024 त्रिसूर केरल मे 52 कि0ग्रा0 मे गोल्ड मेडल, पुणे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय ओपन नेशनल जूडो चैंपियनशिप 52 किलो वर्ग में असम, तेलगांना, महाराष्ट्र, दिल्ली को हरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स पटना (बिहार) मेंजूडो चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीत कर जिला एवं राज्य को गौरवान्वित किया। अंतर्राष्ट्रीय खेल में बालिका ने 04 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक जार्जिया मे आयेजित कैडेट यूरोपियन कप 2025 के 52 किग्रा मे 5 वां स्थान प्राप्त कर देश का नाम रौशन किया। ताशकंद (उजबेकिस्तान) में वर्ष 2025 में एशियन कैडेट चैंपियनशिप मे प्रतिभागिता होकर बालिका ने अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिया। वर्ष 2025 में बालिका ताइपे ताईवान में 12 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक आयोजित एशियन कैडेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल प्राप्त कर जूडो खेल में भारत की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गई एवं कोण्डागांव जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं भारत को गौरवान्वित किया है।

Read More

कोंडागांव में अवैध सागौन चिरान की बड़ी जब्ती, 5 लाख रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद

Posted on :24-Jun-2025
कोंडागांव में अवैध सागौन चिरान की बड़ी जब्ती, 5 लाख रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

कोंडागांव : वन विभाग की उड़नदस्ता दल और विशेष टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंडागांव शहर के डीएनके कॉलोनी स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित सागौन चिरान जब्त की है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश पर, संयुक्त वनमंडलाधिकारी पश्चिम कोंडागांव उपवनमंडल के मार्गदर्शन और परिक्षेत्र अधिकारी, कोंडागांव के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री कृष्णपद विश्वास पिता स्व. सुधीर विश्वास के घर पर छापेमारी के दौरान कुल 17 नग सागौन चिरान एवं एक नग सागौन लट्ठा बरामद किया गया। जब्त की गई सागौन लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये है। कार्यवाही के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन प्रारंभिक अपराध विवरण (पीओआर) क्रमांक 18487/21 दिनांक 23 जून 2025 को पंजीबद्ध कर, उसके विरुद्ध न्यायालयीन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read More

ईकेवायसी का कार्य शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 30 जून 2025 तक

Posted on :20-Jun-2025
ईकेवायसी का कार्य शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 30 जून 2025 तक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

कोण्डागांव : भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘‘एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड‘‘ योजनांतर्गत राज्य के सभी हितग्राहियों का ईकेवायसी ई-पॉस उपकरण के जरिए किया जा रहा है। कोण्डागाव जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत एक लाख 57 हजार 602 राशनकार्ड प्रचलित है, जिसमें 5 लाख 90 हजार 537 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें 5 लाख 25 हजार 385 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 65 हजार 152 सदस्यों का ई-केवाईसी कार्य शेष है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवाईसी में छूट दिया गया है। हितग्राहियों की सुविधा हेतु उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीनों से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त हितग्राही ‘मेरा ई-केवाईसी‘ एप के माध्यम से भी स्वयं ई-केवाईसी एप एंड्रॉयड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर राज्य का चयन कर आधार नम्बर डालकर एवं ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवाईसी कर सकते हैं। सभी पंजीकृत हितगग्राहियों से 30 जून तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी पूर्ण कराने को कहा गया है।

Read More

ईथेनॉल निर्माण हेतु कोण्डागांव में मक्का खरीदी के दिशा-निर्देश जारी

Posted on :18-Jun-2025