× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

  • छत्तीसगढ़
    एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

    दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन शिविर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक

    दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन शिविर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 60 आवेदन प्राप्त

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 60 आवेदन प्राप्त

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : श्री साव

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : श्री साव

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

बालोद

Previous123Next

आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम

Posted on :09-Apr-2026
आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर उनके परिवार की वार्षिक आय 01 लाख रूपये या उससे अधिक आय अर्जित करने में सक्षम बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जिसके तहत् बालोद जिले में 20 हजार 982 लखपति दीदी बनायी गई है। इसके विस्तृत स्वरूप में लखपति ग्राम की अवधारणा भी विकसित की गई है जो कि ग्रामीण विकास की एक ऐसी दूरदर्शी सोच है, जिसके केंद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक उन्नति है। बालोद जिले में इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गाँव का प्रत्येक परिवार सालाना कम से कम 01 लाख रुपये या उससे अधिक की शुद्ध आय अर्जित कर सके।

यहाँ इस अवधारणा के निम्न मुख्य पहलुओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विभागीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में बालोद जिले में कार्य कराया जा रहा है। लखपति ग्राम का लक्ष्य केवल गरीबी रेखा से बाहर निकलना नहीं है बल्कि ग्रामीण परिवारों को ’लखपति दीदी’ के रूप में विकसित करके उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह स्थायी आजीविका और बेहतर जीवन स्तर पर केंद्रित है जिसके तहत् बहुआयामी आजीविका स्त्रोत को प्राथमिकता दी गई जिसमें एक परिवार केवल एक स्त्रोत जैसे सिर्फ खेती पर निर्भर रहकर लखपति नहीं बन सकता। इसके लिए 03-04 विभिन्न आय के स्रोतों को अपनाया गया है। उन्नत कृषि अंतर्गत जैसे बेमौसमी सब्जियाँ, नकदी फसलें और जैविक खेत, पशुपालन अंतर्गत डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन या मत्स्य पालन, गैर कृषि उद्यम अंतर्गत मशरूम उत्पादन, सिलाई या छोटे ग्रामीण उद्योग, कौशल विकास अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत तकनीकी प्रशिक्षण शामिल है। 

जिले में लखपति ग्राम की सफलता हेतु निम्न बिन्दुओं को आधार बनाकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार की उनकी वर्तमान आय और भविष्य के लक्ष्यों के आधार पर एक ’आजीविका योजना’  तैयार कराया गया है। तत्पश्चात् वित्तीय समावेशन के माध्यम से कम ब्याज पर बैंक ऋण 4054 एसएचजी को 114 करोड़ ऋण प्रदाय किया गया है एवं वूमेन लेड इंटरप्राईज फायनेंस के तहत् 801 एसएचजी को 10 करोड़ का ऋण दिया किया गया है। इसी क्रम में स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं को क्षेत्रीय सरस मेला, स्थानीय बाजार एवं शासकीय कार्यालय मंे स्टाॅल लगाकर विक्रय किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों के माध्यम से सामूहिक शक्ति का उपयोग कर एक तंत्र का निर्माण किया गया है। 

इस अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए ’आजीविका सखियों’ और ’पशु सखियों’ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो घर-घर जाकर महिलाओं को तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान करती हैं। बालोद जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि डौंडी विकासखंड का औराटोला गाँव जिले का प्रथम ’लखपति ग्राम’ बनकर उभरा है। इस गाँव ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सामूहिक प्रयास से गरीबी को मात दी जा सकती है।

औराटोला की सफलता के पीछे बिहान योजना और महिलाओं की अटूट मेहनत है। यहाँ की महिलाओं ने पारंपरिक खेती के दायरे से बाहर निकलकर बहुआयामी आजीविका को अपनाया। गाँव में अब दर्जनों ऐसी महिलाएं हैं जिनकी वार्षिक आय 01 लाख रुपये से अधिक है। इसके अंतर्गत महिलाओं ने खाली पड़ी जमीनों पर उन्नत किस्म की सब्जियाँ उगाना शुरू किया, उन्नत नस्ल के पशु और वैज्ञानिक तरीके से देखरेख करना, गाँव में उन महिलाओं का समूह बनाया गया जो अन्य महिलाओं को भी आर्थिक नियोजन सिखाती हैं। बालोद जिले के औराटोला जैसे गाँवों की प्रेरणा लेकर यहाँ तीन महिलाओं की काल्पनिक लेकिन यथार्थवादी सफलता की कहानियाँ दर्शाती हैं कि कैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करके महिलाएँ ’लखपति दीदी’ बन रही हैं।

कुमेश्वरी मसिया ने बताया कि उसने प्रेरणा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मत्स्य विभाग से मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने समूह के माध्यम से 50 हजार रूपये का ऋण लिया और तालाब की सफाई करवाकर उसमें रोहू और कतला मछलियों के बीज डाले। मछली पालन के साथ-साथ कुमेश्वरी नें पैतृक भूमि 20 डिसमिल में सब्जी बाड़ी का कार्य प्रारंभ किया। मछलीपालन हेतु वर्तमान में मत्स्य विभाग द्वारा उन्हें मछली जाल एवं आईस बाॅक्स प्रदाय किया गया है। परिणाम स्वरूप आज कुमेश्वरी साल में दो बार मछली की खेप बेचती हैं और सब्जी बेचकर एवं खर्च काटकर उनकी वार्षिक शुद्ध आय 01 लाख 17 हजार रूपये तक पहुँच गई है।

बिहान योजना के तहत अटल महिला स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष लाकेश्वरी दीदी बताती है कि समूह के 10 सदस्यों ने फाईल पैड बनाने का प्रशिक्षण लिया और सभी सदस्य सहमत होकर बिहान के माध्यम से 01 लाख रूपये बैंक से ऋण लेकर फाईल पैड की एक छोटी यूनिट स्थापित किया और फाईल पैड विक्रय हेतु उन्होंने केवल शहर पर निर्भर रहने के बजाय आसपास के लोकल बुक डिपो, एवं शासकीय कार्यालय में कम कीमत पर फाईल पैड उपलब्ध कराया जा रहा हैं। फाईल पैड अच्छी गुणवत्ता और कम दाम के कारण उनके मांग बढ़ गई इस प्रकार सभी खर्च निकालने पर प्रत्येक माह सभी सदस्य 07 से 08 हजार रूपये आय अर्जित कर रही है।

प्रेरणा स्व-सहायता समूह की लोकेश्वरी साहू ने लखपति दीदी पहल के तहत पशु पालन हेतु ’पशु सखी’ से प्रशिक्षण लिया और बिहान के माध्यम से 01 लाख का ऋण लेकर दो उन्नत नस्ल की जर्सी गायें खरीदीं। उन्होंने पारंपरिक चारे के बजाय ’अजोला’ और संतुलित पशु आहार का उपयोग शुरू किया। पशु पालन के साथ-साथ लोकेश्वरी ने आरसेटी के माध्यम से सिलाई मशीन का प्रशिक्षण लेकर सिलाई कार्य प्रारंभ की एवं मशरूम उत्पादन हेतु लोकेश्वरी दीदी ने कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद से मशरूम का प्रशिक्षण प्राप्त कर मशरूम उत्पादन प्रारंभ किया प्रति दिन 10-15 कि.ग्रा. मशरूम उत्पादन कर 200 रू. प्रति कि.ग्रा. की दर से लोकल बाजार, सी.एल.एफ. मीटिंग एवं स्कूल, जनपद एवं जिला कार्यालय एवं अन्य विभागों में जाकर विक्रय कर रही है। लोकेश्वरी साहू बताती है कि वह केवल दूध बेचना ही नहीं बल्कि बचे हुए दूध से खोवा और पनीर बनाना भी सीखा, जिससे मुनाफा दोगुना हो गया। परिणाम स्वरूप दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री, सिलाई कार्य एवं मशरूम से उनकी मासिक आय 11 हजार रूपये से ऊपर हो गई। जिससे वे साल भर में एवं अन्य कृषि कार्यो से 02 लाख 60 हजार रूपये से अधिक कमा रही हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में बिहान टीम के साथ इस लखपति पहल की मुहिम को जिले में पूरी सक्रियता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे मुख्यतः संभावित लखपति दीदी के वर्तमान आय, आंकलन एवं अभिसरण के माध्यम से आवश्यक वित्तीय एवं तकनीकी हस्तक्षेप पर फोकस किया गया है। प्रत्येक परिवार हेतु कार्य योजना तैयार कर माइक्रो लेवल पर इसके क्रियान्वयन एवं मैन्युुअल तथा डिजिटल माॅनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित् की गई है। अभी तक जिले में 26 हजार लक्ष्य के विरूद्ध 20 हजार 982 दीदीयों को लखपति श्रेणी में लाया जा चुका है। शेष को जनवरी से मार्च तक के चैथे क्वार्टर की डिजिटल आजीविका रजिस्टर की एंट्री अप्रैल में होनी है लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

लखपति दीदी पहल के क्रियान्वयन में इस विषय पर विशेष ध्यान दिया गया है कि उनके वर्तमान आय स्त्रोत को ही विकसित कर दो से तीन गतिविधियों से जोड़कर आय में बढ़ोतरी किया जाना है। इसी क्रम में बालोद जिले में विकासखंड डौंडी के ग्राम औराटोला के कुल 65 परिवार 06 स्व-सहायता समूह के 65 सदस्य लखपति दीदी बनी है। उक्तानुसार प्राप्त ग्राम सभा के प्रस्ताव अनुसार ग्राम औराटोला को लखपति ग्राम बनाई गई है। इसी प्रकार जिले के अन्य विकासखंड में लखपति ग्राम बनाने की कार्यवाही की जा रही है। राज्य कार्यालय से तकनीकी सलाहकार एजेंसी ट्रीप टीम द्वारा भौतिक सत्यापन कर लिया गया है यथाशीघ्र राज्य स्तर से भी ग्राम औराटोला को लखपति ग्राम घोषित करने कार्यवाही की जाएगी।

लखपति ग्राम केवल एक आर्थिक आंकड़ा नहीं है बल्कि यह ग्रामीण भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक है। औराटोला की सफलता यह सिखाती है कि कौशल विकास ही असली ताकत है। सरकारी योजनाओं जैसे लखपति दीदी और बिहान का सही समय पर लाभ उठाना विकास की कुंजी है। परिवार के सदस्यों का सहयोग और महिलाओं का नेतृत्व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल सकता है। यह गाँव अब केवल बालोद जिले के लिए ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक रोल मॉडल बन चुका है। अन्य ग्राम पंचायतों की महिलाएं और ग्रामीण अब औराटोला का भ्रमण कर यहाँ के मॉडल्स को समझने आ रहे है
 

Read More

शौर्य और समर्पण की मिसाल, देश सेवा के 21 वर्ष बाद नायक हीरा लाल साहू का भव्य स्वागत

Posted on :02-Apr-2026
शौर्य और समर्पण की मिसाल, देश सेवा के 21 वर्ष बाद नायक हीरा लाल साहू का भव्य स्वागत

बालोद (डौंडीलोहारा) : देश की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, भारत माता के वीर सपूत नायक हीरा लाल साहू का आज उनके पैतृक ग्राम मुड़खुसरा (भीमकन्हार) जिला बालोद,में भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत किया गया। भारतीय सेना में 21 वर्षों की निष्काम देश सेवा और अतुलनीय कर्तव्यनिष्ठा के पश्चात, सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे नायक हीरा लाल साहू के सम्मान में एक गरिमामयी 'सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूरा गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर नज़र आया। फूलों से सजी गाड़ियों के साथ एक भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों की गूंज थी। ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर और फूल-मालाओं से लादकर अपने लाडले बेटे का स्वागत किया, जो उनके लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गया है।

अद्भुत जज्बा और देशभक्ति की मिसाल:

नायक हीरा लाल साहू ने अपनी 21 वर्ष की सेवा के दौरान विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती के दौरान अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी वीरता, समर्पण और जज्बा हर भारतीय के लिए एक मिसाल है। उन्होंने हमेशा देश की सुरक्षा और अखंडता को सर्वोपरि माना।

सैनिक का बयान:

भावुक स्वर में नायक हीरा लाल साहू ने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी वीर सैनिकों का है जो देश के लिए लड़ते हैं और अपनी जान न्यौछावर करते हैं। मुझे गर्व है कि मैंने भारत माता की सेवा करने का अवसर पाया। ग्रामवासियों का यह असीम स्नेह और सम्मान मुझे हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।"

यह आयोजन न केवल नायक हीरा लाल साहू के सम्मान में था, बल्कि यह देश के लिए सेवा करने वाले सभी वीरों के प्रति आभार प्रकट करने का एक माध्यम भी था। उनके इस स्वागत ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति की लहर जगा दी और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

Read More

समन्वित प्रयासों से बालोद में सफल होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी- मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

Posted on :09-Dec-2025
समन्वित प्रयासों से बालोद में सफल होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी- मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

स्कूली शिक्षा मंत्री ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश 

बालोद : स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सभी विभागों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से बालोद जिले में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाएगा। मंत्री श्री यादव आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जंबूरी के सफल आयोजन हेतु आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को स्पष्ट दायित्व सौंपे गए हैं और सभी अधिकारी पूर्णनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

समन्वित प्रयासों से बालोद में सफल होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी- मंत्री श्री गजेन्द्र यादव समन्वित प्रयासों से बालोद में सफल होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी- मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

सभी विभागों को सौंपे गए दायित्व, तैयारियों की विस्तृत समीक्षा 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से बालोद जिले को यह राष्ट्रीय आयोजन मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। शिक्षा मंत्री श्री यादव ने सभी विभाग प्रमुखों से क्रमवार चर्चा कर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में इन सभी व्यवस्थाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और शेष कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने दिया सफल आयोजन का आश्वासन 

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने मंत्री श्री यादव को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की टीम अपने दायित्वों का सर्वाेत्तम निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का सफल और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करेगी। समीक्षा बैठक में जंबूरी डायरेक्टर श्री अमर क्षेत्री, भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, डीपीआई डायरेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव, राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, तथा अन्य अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

बालोद जिले में अब तक 89.90 लाख मूल्य का 4585 क्विंटल से अधिक धान जब्त

Posted on :29-Nov-2025
बालोद जिले में अब तक 89.90 लाख मूल्य का 4585 क्विंटल से अधिक धान जब्त

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

बालोद : बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत अब तक जिले में 4585 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 89 लाख 90 हजार रुपये है। इसका उद्देश्य केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित करना है, साथ ही कोचियों, व्यापारियों तथा अवैध विक्रेताओं की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

धान की अवैध खरीदी-बिक्री

आज 28 नवंबर को कृषि उपज मंडी, खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने डौंडी विकासखंड के ग्राम चिपरा में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान फुटकर व्यापारी ऐशुराम जामड़े द्वारा अपने चचेरे भाई के घर में रखे गए 644 क्विंटल धान को जब्त किया गया, जिसकी कीमत 12 लाख 23 हजार 600 रुपये है। इसी प्रकार पवन कुमार सिन्हा द्वारा अपने परिचित के घर में रखे गए 40 क्विंटल धान को भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 88 हजार रुपये है।

Read More

बालोद की ड्रोन दीदियों ने हरेली तिहार को दिया आधुनिक टच

Posted on :25-Jul-2025
बालोद की ड्रोन दीदियों ने हरेली तिहार को दिया आधुनिक टच

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

परंपरा और तकनीक के अद्भुत समन्वय की मिसाल बनीं चित्ररेखा, भावना और रूचि साहू

बालोद : सावन अमावस्या के अवसर पर जब पूरे छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की पारंपरिक गूंज सुनाई दी, तब बालोद जिले ने इस पर्व को एक नवीन पहचान दी। इस वर्ष हरेली तिहार न केवल पारंपरिक कृषि उपकरणों की पूजा का प्रतीक रहा, बल्कि यहां की ड्रोन दीदियों ने आधुनिक तकनीक का समावेश कर इस पर्व को नई ऊंचाई दी।

बालोद की ड्रोन दीदियों ने हरेली तिहार को दिया आधुनिक टच

जहां हरेली तिहार परंपरा, प्रकृति और कृषि जीवन के प्रति सम्मान का पर्व है, वहीं बालोद की तीन प्रेरणादायक महिलाएं- श्रीमती चित्ररेखा साहू, श्रीमती भावना साहू और सुश्री रूचि साहू ने इस अवसर पर तकनीक और संस्कृति के संगम की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। ‘ड्रोन दीदी’ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित इन महिलाओं ने अपने ड्रोन यंत्रों की पारंपरिक विधि से पूजा की, जैसे किसान अपने बैलों को सजाकर तिलक करते हैं, वैसे ही इन दीदियों ने ड्रोन को धूप-दीप दिखाकर नारियल और गुड़ के चीले का भोग अर्पित किया। यह दृश्य न केवल भावनात्मक था, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी देता है कि आधुनिक तकनीक तभी सार्थक है, जब वह हमारी परंपरा और जीवन-मूल्यों का सम्मान करे।

परंपरा और तकनीक के अद्भुत समन्वय की मिसाल बनीं चित्ररेखा, भावना और रूचि साहू

चित्ररेखा साहू कहती हैं कि ड्रोन अब हमारा कृषि यंत्र है। इसे पूजना हमारी परंपरा का विस्तार है। तकनीक को अपनाकर भी हम प्रकृति से जुड़ाव बनाए रख सकते हैं। भावना साहू का मानना है कि ड्रोन तकनीक से खेती सरल हो गई है। हम चाहती हैं कि जिले के हर किसान को इसकी शक्ति का लाभ मिले। रूचि साहू ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर खेत तक ड्रोन पहुँचे और किसान का जीवन अधिक सुलभ बने। इन तीनों ड्रोन दीदियों ने इस अवसर पर भारत सरकार की ‘ड्रोन शक्ति’ पहल तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे तकनीकी प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। हरेली तिहार के इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा यह संकल्प लिया कि वे आगे भी परंपरा और तकनीक के इस सुंदर समन्वय को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेंगी।

Read More

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ

Posted on :17-Jul-2025
धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम जनधन एवं पेंशन योजनाओं का मिला फायदा

बालोद : केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने की मंशा से राज्य के विभिन्न ग्रामों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर जनजातीय समाज के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ है। इस कड़ी में बालोद जिले के जनजातीय समाज के अनेक लोग जो किन्हीं कारणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नही जा पाते थे। ऐसे अनेक लोगों के लिए धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर अत्यंत लाभप्रद कारगर साबित हुआ।

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ

जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से बालोद जिले के आदिवासी वर्ग के अनेक हितग्राहियों को उनके गांव एवं आसपास के गांवों में ही उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उनकी जरूरी समस्याओं का निराकरण भी सुनिश्चित किया गया। जिससे आदिवासी वर्ग के लोगों एवं हितग्राहियों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों के अलावा शासकीय कार्यालयों तक आने-जाने की समस्या से भी मुक्ति मिली।
इसके अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। जिले के इन ग्रामों में आयोजित शिविरों में आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, राशन कार्ड, पेंशन एवं किसान सम्मान निधि योजना की सौगात मिलने से आदिवासी वर्ग के हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित होकर शिविर के आयोजन का भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। हितग्राही शासन की धन्यवाद ज्ञापित किया है। शासन के द्वारा हम आदिवासियों की वास्तविक जरूरतों एवं समस्याओं को समझते हुए जो लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है वह अत्यंत कारगर एवं काबिले-तारीफ है।

गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में आयोजित शिविर के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनने पर श्रीमती रीना मण्डावी, कविता सोरी, आरूषि, विरेन्द्र एवं तामेश ने कहा कि हमें आज अपने गांव में आयोजित शिविर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई है जिससे हमें फायदा हुआ है। हितग्राहियों ने कहा कि कुछ ही दिनों में हमें नया आयुष्मान कार्ड प्राप्त हो जाएगा। यह वास्तव में हमारे जैसे अनेक लोगों के लिए बड़ी सौगात है।

बालोद के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में आज आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 13 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 02 हितग्राहियों का जनधन खाता खोलने की कार्रवाई के अलावा शिविर में 13 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 40 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 16 हितग्राहियोें को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने के अलावा 04 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, 11 हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन से लाभान्वित करने के साथ-साथ 04 हितग्राहियों का नया राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई। शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।

Read More

तमनार जंगल कटाई: भूपेश बघेल जी आपको विरोध करने का नैतिक अधिकार नहीं-बालक साहू, जिला अध्यक्ष, AAP,बालोद छग

Posted on :07-Jul-2025
तमनार जंगल कटाई: भूपेश बघेल जी आपको विरोध करने का नैतिक अधिकार नहीं-बालक साहू, जिला अध्यक्ष, AAP,बालोद छग

कांग्रेस भाजपा अडानी के गोद में बैठकर जंगल काट रहे,दोनों की मंशा छत्तीसगढ़ को लूटना है - छाया विधायक चौंवेद्र साहू(लोकसभा सचिव कांकेर) 

बालोद  :  आम आदमी पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष बालक साहू ने रायगढ़ के तमनार में हो रही जंगल कटाई पर कहा है कि जो कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल तमनार में जंगल कटाई का विरोध कर रहे हैं भूपेश बघेल शायद यह भूल गए हैं कि 2022 में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने पीईकेबी परियोजना के तहत हसदेव अरण्य में कोयला खनन के लिए वन भूमि की मंजूरी दे दी थी, जिसमें करीब 80,000 पेड़ काटने की अनुमति दी गयी थी और पेड़ काटे भी थे। हसदेव अरण्य में जंगल की कटाई पर वहां के आदिवासियों ने भारी विरोध जताया था लेकिन भूपेश बघेल जी आपकी सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। और जब हजारों आदिवासी राजधानी रायपुर में अपनी बात रखने के लिए आपसे मिलना चाहते थे तो आपने उनसे मिलना भी उचित नहीं समझा। इस तरह भूपेश बघेल जी आपको वर्तमान जंगल कटाई का विरोध करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

"आप" लोकसभा सचिव,छाया विधायक संजारी बालोद चौंवेद्र साहू ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार में हसदेव अरण्य के जंगल काटे जा रहे थे तब भाजपा की ओर से केदार कश्यप और राम विचार नेताम ने इसका विरोध किया था,और केदार कश्यप ने कहा था जंगल नहीं काटना चाहिए। केदार कश्यप जी आज आप वनमंत्री हैं  तो आप क्या उस समय के अपने वादे को आज पूरा करेंगे? इस तरह देखा जाये तो जंगल काटने चाहे हसदेव का हो या या तमनार का जंगल। दोनों ही पार्टियों की कथनी और करनी अलग है और यह दोनों पार्टियां अडानी के गोद में बैठे हुए इनको प्रकृति का नुकसान और आदिवासियों के हितों से से कोई लेना देना नहीं है। राज्य एवं केंद्र सरकारों ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दी, और दोनों सरकारों पर आदिवासियों और पारिस्थितिकी को नजरंदाज करने का आरोप सही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने जंगल कटाई के लिए ग्रामसभा की सहमति के दस्तावेज़ फर्जी बनाये या भ्रामक जानकारी देकर कटाई की। बीजेपी कांग्रेस दोनों की मंशा छत्तीसगढ़ को लूटना है।

जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कांता गरिया ने कहा कि दोनों पार्टियों ने आदिवासी समुदायों की सहमति, पारदर्शिता, और पारिस्थितिक संतुलन, फर्जी ग्रामसभा और भारी पुलिस तैनाती ने स्थानीय आदिवासी समुदायों के साथ विश्वासघात किया है। हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई और खनन निष्पादन में दोष केवल एक राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि दोनों—कांग्रेस और भाजपा—की नीतियों और निर्णयों का मिलाजुला परिणाम रहा है।

पंकज जैन
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

Read More

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर-गोपाल साहू ,प्रदेश अध्यक्ष (आम आदमी पार्टी)

Posted on :01-Jul-2025
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर-गोपाल साहू ,प्रदेश अध्यक्ष (आम आदमी पार्टी)

छत्तीसगढ़ में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों की जान तक की परवाह नहीं- बालक साहू जिलाध्यक्ष "आप बालोद"

बालोद : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश की खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और भाजपा सरकार के आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति गैरजिमेदार रवैये पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को चौपट कर दिया है। उनका कहना है कि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर अस्पताल में 80 करोड़ की मशीने ख़राब पड़ी हैं। दुर्घटनाओं में फ्रैक्चर, गंभीर चोटों और कैंसर के रोगियों को सर्जरी  नहीं हो पा रही है। राज्य के जिलों में में खासकर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  तथा जिला अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखा जा रहा है। कई सरकारी अस्पतालों में स्थायी डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं,आवश्यक दवाएं एवं जीवनरक्षक औषधियों की समय पर आपूर्ति नहीं हो रही है। अस्पतालों की इमारतें जर्जर हो चुकी हैं और साफ-सफाई की व्यवस्था अत्यंत खराब है। आपातकालीन सेवाओं हेतु एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।जांच हेतु आवश्यक उपकरण जैसे X-ray, ECG, लैब टेस्ट की सुविधाएं अधिकतर जगहों पर नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी बालोद जिलाध्यक्ष बालक साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 10 मेडिकल कॉलेज हैं,सभी कॉलेजों में कॉलेज प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित 642 पोस्ट रिक्त हैं। राजधानी में मेकाहारा में लगभग 50 डॉक्टरों की पोस्ट खाली है। डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल जो सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है वहां पर एक भी डॉक्टर रेगुलर नहीं और जितनी भी प्रकार की सेवाएं  एम आर आई, सिटी स्कैन, सोनोग्राफी और  ब्लड टेस्ट सहित अनेक सेवाएं आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जाता है, सवाल ये है कि जब राजधानी की ये स्थिति है तो राज्य में अन्य जगहों की क्या स्थिति होगी। मई 2025 में बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश की राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर संज्ञान लिया था। स्वास्थ्य सचिव से कोर्ट ने जवाब मांगा था। जिस पर अब तक सरकार द्वारा जवाब पेश नहीं किया जा सका।

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष महिला विंग कांता गिरहा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व चिरमिरी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जिला अस्पताल  में बारिश का पानी भर गया बावजूद अस्पताल प्रबंधन छत से बारिश के पानी को घुसने से रोकने को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहा है, लैब, बरामदा सहित अन्य कमरों में पानी भरने से मरीज और स्टाफ हलाकान हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि हर साल बरसात में राज्य में ज्यादातर जगह पर डेंगू बुखार का प्रकोप विकराल हो जाता है बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग आने वाले बरसात के लिए उचित साफ सफाई व्यवस्था ध्यान नहीं दे रही है जिससे इस साल भी डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ेगी।

जिलाध्यक्ष RTI विंग रोहित साहू ने कहा कि राज्य के बलरामपुर जिला अस्पताल की हालत खस्ता है,सोनोग्राफी मशीने ख़राब हैं अस्पताल में मौजूद उपकरण धूल खा रहें हैं मरीज बेहाल और शासन के रवैये से नाराज हैं। अमूमन यही स्थिति राज्य से सभी बड़े सरकारी अस्पतालों की है। प्रदेश में सीजीएमएससी विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है, छत्तीसगढ़ के अनेक सरकारी अस्पतालों में घटिया इंजेक्शन की सप्लाई हो रही है जिससे मरीजों की जान का खतरा बना हुआ है। और खून को गाढ़ा करने वाले और खून को पतला करने वाले इंजेक्शन की भी घटिया सप्लाई सरकारी अस्पताल में की जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही रायपुर के बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता की इलाज के भाव में मौत हो गई थी। अनेक प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में रात में डॉक्टर नहीं रहते हैं।

आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति की जाए। सभी आवश्यक दवाएं और उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।अस्पतालों की मरम्मत एवं सफाई की व्यवस्था हो। जिलों और ब्लॉकों में पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाए।स्वास्थ्य कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाए। जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
पंकज जैन

जिला मीडिया प्रभारी

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

Read More

बालोद जिले के शहरों में सड़कों पर आवारा जानवरों के विचरण से हो रहीं हैं दुर्घटना-गोपाल साहू

Posted on :28-Jun-2025
बालोद जिले के शहरों में सड़कों पर आवारा जानवरों के विचरण से हो रहीं हैं दुर्घटना-गोपाल साहू

आवारा पशुओं से दुर्घटना में सरकार को होता है आर्थिक नुकसान-बालक साहू (आप जिलाध्यक्ष बालोद)

बालोद  :  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने शहरों में आवारा पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हर बड़े शहर में सड़कों पर आवारा जानवरों की समस्या एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिससे दुर्घटनाओं और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है. आवारा पशु में ज्यादातर संख्या कुत्तों की है उसके बाद गायों का नंबर आता है.सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे जाम की समस्या होती है. आवारा पशु पार्कों और अन्य हरियाली वाले क्षेत्रों में घूमती हैं, जिससे पौधों और हरियाली को नुकसान होता है. आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाएँ आम हो गई हैं, जिससे जानमाल का नुकसान हो रहा है. बीते सालों में ग्रामीण इलाकों में गायों को रखने के लिए गौठान की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण पशु सड़कों पर विचरण करने मजबूर हैं.

आप जिलाध्यक्ष बालक साहू ने कहा कि बरसात के दिनों में गाय या अन्य जानवरों के रखरखाव की उचित व्यवस्था न होने के कारण जमीन गीली होती है इस कारण सुखी जगह की तलाश में जानवर रोड पर आकर बैठते हैं, अंधेरा और बारिश के कारण दुर्घटना हो जाने पर इसमें 108, 112, अस्पताल, पुलिस, कचहरी को इन्वॉल्व होना पड़ता है और कई बार सरकार को 2-5 लाख कम्पनसेन्सन भी देना पड़ता है.इस तरह इन गायों या जानवरों का सही रखरखाव ना होने के कारण सरकार को हर साल सैकड़ों करोड़ रुपयों का नुकसान होता है. इसलिए इनका उचित रखरखाव बहुत जरुरी है और इन आवारा पशुओं (कुत्ते और गाय) का सड़कों पर विचरण रोकना अत्यंत जरुरी है.

जिला सचिव कैलाश बंजारे ने कहा कि नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने और उन्हें गौशालाओं या कांजी हाउस में रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए. सड़कों पर आवारा पशु छोड़ने वाले मालिकों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए और आवारा पशुओं की पहचान के लिए उन पर रेडियम बेल्ट और टैग लगाए जाने चाहिए.
 
"आप" ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष रोशन सार्वा ने कहा कि लोगों को आवारा पशुओं (कुत्तों एवं गायों) को सड़कों पर न छोड़ने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए. पशु मालिकों को जिम्मेदारी से अपने पशुओं की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. सार्वजनिक स्थानों पर आवारा पशुओं के घूमने पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। ज्ञापन देने बालक साहू जिलाध्यक्ष,कैलाश बंजारे जिला सचिव,मधुसूदन साहू संस्थापक सदस्य,रोशन सार्वा जिलाध्यक्ष ओबीसी विंग,पूर्णानंद मंडावी आदि उपस्थित रहे।

पंकज जैन
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

 

Read More

डौण्डी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज निलंबित

Posted on :12-Jun-2025
डौण्डी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज निलंबित

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में संभागायुक्त ने की कार्रवाई 

बालोद : शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले को लेकर संभागायुक्त दुर्ग ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जयसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति, बालोद की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा गंभीर अनियमितताएं बरतने का मामला पकड़ में आया है। 

प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा कई शिक्षकों को गलत तरीके से अतिशेष की श्रेणी में डाला गया है, जबकि नियमों के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए था। श्रीमती रीता गरेवाल, जो अभी परिवीक्षा अवधि में हैं, उन्हें गलत तरीके से अतिशेष माना गया। इसी तरह श्री नूतन कुमार साहू को भी ऐसे ही हालात में अतिशेष गिना गया, जबकि स्कूल में गणित विषय का एक ही शिक्षक पदस्थ है। पूर्व माध्यमिक शाला साल्हे, धुरवाटोला और पूत्तरवाही में भी विषय और शिक्षक चयन में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। इन सभी मामलों में श्री भारद्वाज की ओर से गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक स्वेच्छाचारिता बरती गई। जिसके फलस्वरूप संभागीय आयुक्त ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बालोद निर्धारित किया गया है। 

Read More

चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स के सौजन्य से अरजपुरी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन 03 जून मंगलवार को

Posted on :03-Jun-2025
चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स के सौजन्य से अरजपुरी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन 03 जून मंगलवार को

जिला के सुप्रसिद्ध नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी जांच

चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स ने इस शिविर में आने क्षेत्रवासियों से किया आग्रह

बालोद (डौंडी लोहारा) : वनांचल ग्राम अरजपुरी के बाजार चौक में 03 जून 2025 दिन मंगलवार को चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे बालोद जिला के सुप्रसिद्ध नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की जाएगी,साथ ही क्षेत्र व ग्रामवासी के स्वास्थ की चिंता करते हुए द्वितीय बार ग्राम में स्वास्थ शिविर का आयोजन चिरायु पोल्ट्री एंड फीड्स द्वारा किया जा रहा है,संचालकों ने कहा कि हम हर वर्ष ग्रामवासियों के बेहतर स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजन करते रहेंगे।

Open photo

निशुल्क स्वास्थ शिविर में प्रमुख रूप से श्री नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर तारेश रावटे MBBS,MBA(HA) एवं विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी। स्वास्थ शिविर में सभी प्रकार के हड्डियों से संबंधित,समस्या,शिशु रोग,मूत्र रोग, ब्लड प्रेशर,शुगर, ईसीजी,नाक कान गला रोग,स्त्री रोग संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम पहुंचेगी।

Open photo

Read More

वनांचल गांव टेकाडोढ़ा में महार/ महरा समाज ने पेश की शादी में फिजूल खर्ची रोकने के लिए मिसाल, हुआ ठेका विवाह

Posted on :05-May-2025
वनांचल गांव टेकाडोढ़ा में महार/ महरा समाज ने पेश की शादी में फिजूल खर्ची रोकने के लिए मिसाल, हुआ ठेका विवाह

दांपत्य जीवन में बंधे जोड़े, लंबे समय से थी एक दूसरे के लिए वर वधु की तलाश, अब गृहस्थ जीवन की हुई शुरुआत 

बालोद : डौंडी ब्लॉक के ग्राम टेकाडोढ़ा में महार/ महरा समाज के एक परिवार ने शादी में फिजूल खर्ची रोकने के लिए "ठेका विवाह" कर मिसाल पेश की। यह ठेका विवाह प्राचीन संस्कृति का प्रतीक है। जो आज के दौर में विलुप्त हो रही है। इस ठेका विवाह के अंतर्गत वधू पक्ष के लोग वर पक्ष के घर जाते हैं और पूरे शादी के रस्मो रिवाज एक ही दिन संपन्न कर वर के घर ही फेरे लेकर अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत करते हैं। इस क्रम में ग्राम फ़रदडीह के रहने वाले सेउक राम सहारे की बेटी माधुरी की शादी टेकाडोढ़ा के रहने वाले रामेश्वर उंदरा से हुई। एक ही दिन में सभी रस्में निभा कर सादगी और शांतिपूर्ण तरीके से शादी कराई गई। ना कोई दिखावा न कोई फिजूल खर्ची, कम खर्चे में ही यह शादी टेकाडोढ़ा में संपन्न हुई।

Open photo

जिसने माहरा समाज के लिए भी एक अच्छा संदेश दिया। इस रिश्ते की शुरुआत की बात करें तो कन्या माधुरी के जीजा दीपक आरदे निवासी खल्लारी का अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों के चलते बालोद आना-जाना होता था। इस दौरान टेकाडोढ़ा  के रामेश्वर उंदरा बालोद के भोजनालय में काम करते थे और रात में सामाजिक भवन में ही रहते थे। इस बीच 40 वर्षीय रामेश्वर, उनसे चर्चा करते थे कि मेरे लिए कोई उम्रदराज शादी के लिए लड़की हो तो जरूर बताएं। तो वही दीपक आरदे के जरिए उन्हें उनकी एक साली 38 वर्षीया माधुरी के बारे में पता चला। दोनों की ही शादी की उम्र निकलती जा रही थी और रिश्ते जुड़ने में अड़चनें आ रही थी। कहते हैं जोड़ी ऊपर ही तय होती है।

Open photo

शादी का संयोग जब होता है तो होकर ही रहता है। ऐसा ही कुछ माधुरी और रामेश्वर के साथ हुआ। 40 और 38 साल की उम्र में दोनों ने 7 फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। माधुरी के जीजा दीपक आरदे के जरिए यह रिश्ता बंधा और ठेका विवाह पद्धति के जरिए दोनों ने दांपत्य जीवन में कदम रखा। आज महंगाई के दौर में विवाह काफी खर्चीली होती जा रही है। ऐसे में आदर्श और सादगी पूर्ण विवाह संपन्न कर समाज ने फिजूल खर्ची रोकने का संदेश दिया।

Open photo

इस ठेका विवाह में कन्या पक्ष से राजेंद्र यारदा, शिवप्रसाद कौशल, कुबेर यारदा, गेमन कौशल ,जीवन कोटेंद्र पूर्व जिला अध्यक्ष महार महार समाज बालोद,  कन्या के जीजा दीपक आरदे, योगेंद्र कौशल, कन्या की बहन शारदा कौशल, कुसुम आरदे , भाभी श्रीमती कोटेंद्र, नानी कौशल्या बाई डोंगरे, लहेंद्र डोंगरे, नूतन डोंगरे, भगवान सिंह कौशल, संगीता कौशल, देवेश यारदा, शंकर लाल आरदे, रतनी आरदे आदि विवाह के साक्षी बने। तो वही कन्या के पिता सेउक राम सहारे ने कहा आज मैंने अपनी बेटी के हाथ पीले कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हुआ। वर रामेश्वर पक्ष से उनके बड़े भाई राजेश कुमार उंदरा, फूफा छगन बुंदेली, बुआ कचराबाई डेरहा राम एवं सामाजिक जन आदि के सहयोग से यह ठेका विवाह घर में संपन्न हुआ। पारंपरिक बाजे के बीच बिना किसी तामझाम के यह ठेका विवाह कराया गया। सभी ने नव दंपत्ति को उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया।

Read More

कोशरिया महार महरा समाज जिला बालोद छत्तीसगढ़ द्वारा बड़े घूम धाम से डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाया गया

Posted on :16-Apr-2025
कोशरिया महार महरा समाज जिला बालोद छत्तीसगढ़ द्वारा बड़े घूम धाम से डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाया गया

सलवन्त कुमार धाकड़ जी और अग्रवाल सिंगारे जी ने बाबा साहब की मूर्ति देने घोषणा की जिसको आने वाले 14 अप्रेल 2026 के दिन स्थापित किया जाएगा

बालोद : जिले के ग्राम दैहान,ठेकाढोड़ा सहित जिले के सभी 11 परिछेत्र में मनाया गया जिसमे कोशरिया महार महरा समाज जिला बालोद द्वारा बड़े घूम धाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाया गई,प्रांतीय एवं जिला के सभी प्रमुख उपस्थित रहे। साथ ही माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। ग्राम दैहान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति देने की घोषणा श्री सलवन्त कुमार धाकड़ जी और अग्रवाल सिंगारे जी के द्वारा की गई जिसको आने वाले 14 अप्रेल 2026 के दिन स्थापित किया जाएगा।

Open photo

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय कोषाध्यक्ष सलवान धाकड़े जी  महार महरा समाज कोशरिया शाखा, प्रांतीय सह सचिव दीपक आरदे जी महार महरा समाज कोशरिया शाखा,बालोद जिला अध्यक्ष दिलीप बघेल जी महार महरा समाज कोशरिया शाखा,महेश सहारे जी सहसचिव महार महरा समाज कोशरिया शाखा,अग्रवाल सिंगारे,दददू धाकडे,तीरथ राम रावटे ,श्री राम रावटे सूरज डोगरे,धनंजय सहारे,आत्मा रावटे,मीना डोगरे,खुशी रावटे,गितेश्वरी सहारे,लक्ष्मी सहारे,कचरा बाई बुदेले,ईश्वरी रावटे,केशव बादले,कमल बादले,रोहित रावटे,डेरहा राम आरदे,किशोर आरदे,राजाराम आरदे,परस उन्द्रा अशोक आरदा, हेमा आमदिय, हेमबाई आरदे,पारबती आरदे,पारबती सिंगारे सहित समस्त दैहान वासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबंधित करते हुए प्रांतीय सह सचिव दीपक आरदे जी महार महरा समाज कोशरिया शाखा ने कहा, भारत के इतिहास में जन्मे कई सारे महापुरुषों में से एक बड़ा नाम है बाबा साहब भीमाराव अंबेडकर का, जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर ऐसे ही एक महान विचारक, समाज सुधारक, और संविधान निर्माता थे, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। हर वर्ष 14 अप्रैल को पूरे भारत में अंबेडकर जयंती मनाई जाती है।

शिक्षा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार को हमें समझना होगा और इसे सार्थक करना भी हमारे समाज का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए,बाबा साहेब ने कहा था, "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वो दहाड़ेगा।" हमारे समाज का हर बच्चा शिक्षित होगा तब योग्य बनेगा,जिससे हमें अपने समाज को गति देने में तीव्रता बढ़ेगी। "शिक्षा वो शस्त्र है जिससे समाज को बदला जा सकता है।" अगर हमारे बच्चे शिक्षित बनेंगे तब वो शिक्षा के दम पर समाज में बदलाव और देश की राजनीति व प्रगति में परिवर्तन लाने योग्य बनेंगे।

"यदि आप स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी आपके लिए सम्मान नहीं रखेगा।" यदि आज हम राजनीति के गुलाम बन गए तो समझ कीजिए समाज नष्ट व गुलाम बन जाएगा।राजनीति में समाज जरूर शामिल हो किंतु समाज में राजनीति को हावी नहीं होने देना है। हमें अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना होगा और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी जैसे संघर्ष और चुनौती पर खरा उतरना होगा।
हम अपने समाज के बच्चों के शिक्षा के लिए उचित रूप से सरकार से मांग करे और मुफ्त में शिक्षा,छात्रावास एवं भोजन की व्यवस्था बनाने प्रयास करे,जिससे हमारे समाज के हर गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो सके। और समाज का हर बच्चा शिक्षित बन सके।

Read More

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बालोद जिले के ग्राम सिकोसा में पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों का किया अवलोकन

Posted on :03-Apr-2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बालोद जिले के ग्राम सिकोसा में पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों का किया अवलोकन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच मुलाकात करने पहुँचे राज्यपाल कीे सहजता एवं सहृदयता से अभिभूत हुए हितग्राही एवं ग्रामीण

लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे मुलाकात कर उनकी वास्तविक स्थिति की पड़ताल करने वाले पहले राज्यपाल हैं

बालोद : राज्यपाल श्री रमेन डेका बालोद जिले में अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नवनिर्मित आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम सिकोसा के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित हितग्राही श्री कमलेश साहू एवं श्री बोधीराम तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी पुछा। श्री डेका ने इन दोनों हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा शासन के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उपहार भेंटकर उन्हें नए आवास के सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

राज्यपाल श्री रमेन डेका

आज ग्राम सिकोसा में राज्यपाल श्री रमेन डेका के आगमन को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ-साथ ग्रामीणांे में भी बड़ी उत्सुकता देखने को मिला। राज्यपाल के अपने गांव में आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि राज्य के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर विराजमान व्यक्ति का अपने गांव में उपस्थित होना हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। ग्रामीणों ने कहा कि लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे मुलाकात कर उनकी वास्तविक स्थिति की पड़ताल करने वाले पहले राज्यपाल हैं

लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे मुलाकात कर उनकी वास्तविक स्थिति की पड़ताल करने वाले पहले राज्यपाल हैं

राज्यपाल श्री डेका अपने प्रवास के दौरान समाज के जरूरतमंद एवं अंतिम पंक्ति के लोगों से मुलाकात कर धरातल पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले रहे है। यह अभिनव प्रयास है। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात एवं उनके सहजता एवं सहृदयता के ग्रामीण एवं लाभान्वित हितग्राही बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। इस दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

Read More

सब्जी बाड़ी के कार्य से बदली खैरवाही के महिलाओं की कहानी

Posted on :20-Mar-2025
सब्जी बाड़ी के कार्य से बदली खैरवाही के महिलाओं की कहानी

घर की चारदिवारी से निकलकर अब खुद को बना रहीं हैं आत्मनिर्भर

बालोद : यह कहानी बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के छोटे से गांव खैरवाही की है। जहाॅ सीमित अवसरों और संसाधनों के बीच गांव की कुछ महिलाओं ने अपने घर की चारदिवारी से निकलकर अपने जीवन की कहानी को एक नया मोड़ दिया है। इन महिलाओं ने सब्जी बाड़ी के कार्य को चुनकर अपने जीवन को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की राह पर लाया है। ग्राम खैरवाही की कमला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने गाॅव में की जा रही पारम्परिक रूप से धान की खेती से हटकर सब्जी बाड़ी के कार्य को चुना। जिससे उन्हें अब प्रतिमाह बेहतर आय अर्जित हो रहा है, वे अब अपनी जरूरतों के साथ ही घर का खर्च भी वहन करने में सक्षम हुई हैं। कमला स्वसहायता समूह की श्रीमती सीता साहू ने बताया कि उनके समूह में कुल 10 महिलाएं हैं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने समूह को सशक्त बनाने का कार्य किया है। घरेलु महिलाओं को घर से बाहर ले जाने के साथ ही उन्हें बैंक से ऋण लेना, गाॅव में कृषि भूमि, सिंचाई का साधन, सब्जी की बुआई, उत्पादन सहित विक्रय हेतु सब्जी मण्डी तक परिवहन का कार्य करना, यह सब कार्य उन्होंने बिहान से जुड़कर सीखा है, जिससे आज उनके जीवन की कहानी में सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता एक नया अध्याय जुड़ा है।

घर की चारदिवारी से निकलकर अब खुद को बना रहीं हैं आत्मनिर्भर

समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सब्जी बाड़ी के कार्य की शुरूआत छोटे स्तर से की थी, लेकिन समय के साथ आज वे लगभग 23 एकड़ कृषि भूमि में खेती का कार्य कर रहीं हैं। जिसके लिए उन्होंने गाव के अन्य लोगों को भी काम पर रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि मौसम के आधार पर वे सब्जी की फसल का उत्पादन करती हैं, जिससे उन्हें अच्छा उत्पादन और बेहतर मुनाफा होता है। पहले वे आसपास के बाजार में सब्जियों का विक्रय करते थे, लेकिन अब उत्पादन अधिक होने से बालोद सहित धमतरी और चारामा के सब्जी मंडी में भी उत्पादित सब्जियों का विक्रय करते हैं। वर्तमान में उनके द्वारा भिण्डी, कुम्हड़ा, लौकी, गोभी, ककड़ी आदि का उत्पादन किया जा रहा है।

समूह की सदस्य श्रीमती सीता साहू ने बताया कि उनके समूह की सभी महिलाओं को प्रतिमाह महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। जिससे उन्हें अपने कार्य को निरंतर ही बेहतर ढंग से करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश में महिलाओं के हित में बेहतर कार्य कर रहे हैं। हम महिलाओं को सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिलाओं को आगे बढ़ाने व प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज महिलाओं द्वारा किए जा रहे सब्जी बाड़ी उत्पादन के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं द्वारा उत्पादित सब्जी का अवलोकन कर उसकी सराहना की। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत महिलाओं को समय समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उन्हें आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More

बालोद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Posted on :11-Mar-2025
बालोद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

हर्बल गुलाल के उत्पादन से आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह

रायपुर : बालोद जिले की महिलाएं इस बार की होली पर्व को खास और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। जिले के सभी विकासखंडों के 20 क्लस्टर की 172 महिलाएं मिलकर हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं, जिससे होली का यह त्यौहार केमिकलयुक्त गुलाल से मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल होने वाला है। बालोद जिले की महिलाओं का यह प्रयास न केवल उनकी आय का अतिरिक्त जरिया बन रहा है, बल्कि समाज को सुरक्षित और स्वच्छ होली मनाने का संदेश भी दे रहा है।

बालोद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

इन महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल के निर्माण में पलाश, चुकंदर, सिंदूर बीज, पालक और कच्ची हल्दी जैसी सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह गुलाल न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी इस वर्ष महिलाओं ने लगभग 50 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया है, जिसमें से 26 क्विंटल गुलाल अब तक स्थानीय बाजार और अन्य जिलों में विक्रय किया जा चुका है। महिलाओं का यह प्रयास उनके आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन रहा है।

हर्बल गुलाल का उत्पादन कर रही वृंदावन महिला संकुल संगठन जमरूवा की श्रीमती ओमलता देशमुख ने बताया कि उनके संगठन ने पिछले वर्ष भी हर्बल गुलाल बनाया था। इस बार मांग बढ़ने के कारण उन्होंने उत्पादन भी दोगुना कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस गुलाल की मांग अधिक है, क्योंकि यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता। समूह की सदस्य श्रीमती विद्या यादव और श्रीमती मनीषा कुंजाम ने बताया कि वे बिहान योजना के अंतर्गत कार्य कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। इसके अलावा उन्हें महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है, जिससे उनके कार्य को निरंतरता और प्रोत्साहन मिला है।

बालोद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाओं ने जिलेवासियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए रासायनिक रंगों के बजाय हर्बल गुलाल के उपयोग की अपील की है।
 

Read More

गरुड़ साय मंडावी ने यूनिवर्सिटी में टॉप कर मेरिट सूची में जिले का नाम किया गौरवान्वित

Posted on :05-Mar-2025
गरुड़ साय मंडावी ने यूनिवर्सिटी में टॉप कर मेरिट सूची में जिले का नाम किया गौरवान्वित

अरजपुरी के ग्रामीणों ने हर्षोलाश के साथ दी शुभकामाएं,साथ ही क्षेत्र के प्रभावशाली युवा नेता पंकज जैन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व विद्यालय मेरिट लिस्ट जारी किया,जिसमें बालोद जिले के वनांचल ग्राम अरजपुरी के गरुड़ साय मंडावी ने यूनिवर्सिटी के टॉप 10 लिस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही अपने गांव सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया।

गरुड़ साय मंडावी पिता स्वर्गीय दूरपत साय मंडावी जिन्होंने अपनी पढ़ाई डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पीजी कॉलेज डोंगरगांव में MSC बॉटनी की पढ़ाई की,उन्होंने MSC बॉटनी 4th सेमेस्टर में टॉप कर टॉप टेन की सूची में स्थान प्राप्त किया।

गरुड़ साय मंडावी ने इस सफलता का राज बताया है. उनका कहना है कि बगैर टेंशन के और एंज्वॉय के साथ स्टडी करने से सफलता मिली है।गरुड़ का कहना है"उसने कभी पढ़ाई का टेंशन नहीं लिया. दोस्तों के साथ खेल खुद साथ ही ट्रैवलिंग करना और दोस्तो के साथ एंजॉय करते अपनी पढ़ाई भी नियमित रूप से करता रहा."।मैने कभी पढ़ाई का कभी टेंशन नहीं लिया और न ही मैने ज्यादा थ्योरीकल नोबेल्ज पर निर्भर रहा मैने हर एक चीज को सीखने और जानने की ललक रखता रहा,जिसका परिणाम है कि मुझे अच्छे अंक मिले।

बिना कोचिंग और ट्यूशन के पाई सफलता

गरुड़ साय ने साबित किया है 'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से ही उड़ान होती है.' गरुड़ साय मंडावी ने बिना किसी कोचिंग और ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया है. गरुड़ साय का जुड़ाव आदिवासी समाज की प्रगति में अपना योगदान देना है,वह पढ़ाई के साथ साथ समाज एवं राजनीति में भी अपनी इच्छा जाहिर की है। गरुड़ साय के टीचर्स का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि प्रदेश में वह टॉप लिस्ट में आएगा।
 
गांव में खुशी का माहौल जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों सहित शिक्षकों एवं इष्ट मित्रो ने दी बधाई

गांव का नाम रोशन करने वाले गरुड़ साय मंडावी को उनके शिक्षकों एवं साथी पढ़ने वाले इष्ट मित्रो ने बधाई प्रेषित की साथ ही क्षेत्र के प्रभावशाली युवा नेता पंकज जैन ने उनको शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। साय के परिवार में भी सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

Read More

आम आदमी पार्टी बालोद की बैठक गुण्डरदेही मे हुई संपन्न त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Posted on :04-Jan-2025
आम आदमी पार्टी बालोद की बैठक गुण्डरदेही मे  हुई संपन्न त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

 आम आदमी पार्टी बालोद जिला इकाई की प्रमुख बैठक की 

बालोद :  आम आदमी पार्टी बालोद की इस बैठक का प्रमुख एजेंडा त्रिस्तरीय चुनावों को लेकर है,बता दे कि आम आदमी पार्टी बालोद त्रिस्तरीय चुनावों  में भी अपनी किस्मत आजमाएगी. बालोद में आम आदमी पार्टी बालोद में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बालक साहू ने कहा पार्टी का कहना है कि हम मजबूती के साथ त्रिस्तरीय चुनाव के मैदान में उतरेंगे। बालक साहू ने कहा कि हम लगातार बैठक कर रहे हैं और उसके जरिए अपनी रणीनीति भी बना 
     
बालोद जिला के महत्वपूर्ण बैठक मे उपस्थित हुए प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय  घनश्याम चंद्राकर जी पूर्व जिला सचिव विनय गुप्ता जी पूर्व जिला अध्यक्ष मधुसूदन साहू कान्ता गाहरिया महिला विग जिलाध्यक्ष कैलाश बंजारे जिला सचिव और अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

ग्राम अरजपुरी का मंडाई मेला 15 दिसंबर को

Posted on :09-Dec-2024
ग्राम अरजपुरी का मंडाई मेला 15 दिसंबर को

हमारे छत्तीसगढ़ में मड़ई का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना - पंकज जैन (ग्रामीण)

बालोद : वनांचल ग्राम अरजपुरी का प्रमुख मंडाई 15 दिसंबर दिन रविवार को रखा गया है।ग्राम निवासी व क्षेत्र के प्रभावशाली युवा पंकज जैन ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि हमारे राज्य के मड़ई का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। बोलचाल की सामान्य भाषा में मड़ई शब्द का अर्थ मेलजोल व भेंट से होती है। मड़ई हमारी संस्कृति की विरासत है जिसे हम एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक हस्तांतरित करते हुए चले आ रहे हैं।

इस उत्सव का प्रमुख उद्देश्य खरीफ फसल कटाई के बाद अपने देवी-देवताओं का धन्यवाद ज्ञापित करना तथा अपने मित्रों प्रियजनों से भेंट करने का एक उत्सव है। जिसे हम सैकड़ों साल से मनाते चले आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मेला मड़ई धर्म कर्म व संस्कृति की महत्ता को अपने साथ लिए हुए आदि काल से चली आ रही है। जिसमें इष्ट मित्रों से भेंट के साथ-साथ काम और इस दौड़ भाग की दुनिया कुछ अच्छे पल जीवन के लिए यादगार के रूप में समेटने के लिए भी काम आते हैं। और यह मड़ई मेले हमारे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन और त्योहारों का प्रतिबिंब है। 

क्षेत्र का प्रसिद्ध मंडाई

राज्य की अन्य प्रसिद्ध मड़ई मेलों के साथ-साथ हमारे ग्राम अरजपुरी का मंडाई मेला क्षेत्र में अतिप्रसिद्ध है।


अरजपुरी देव मंडई आसपास के लिए एक प्रमुख मंडई है जिसको देखने के लिए आसपास के ग्रामीण प्रमुख रूप से आते हैं और यंहा के देवी को क्षेत्रवाली के नाम से जानते है  देवी देवताओं से अपनी मुरादे मांग अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु यहां मां का दर्शन करने आते हैं जो अपनी इच्छा अनुसार मांगों को पूरा करती है इसलिए यहां मंडई आसपास के लिए प्रमुख मंडई मानी जाती है समस्त जिला वासियों को एवं प्रदेशवासियों को समस्त ग्राम वासी ग्राम अरजपुरी की ओर से सादर आमंत्रित है,आप सभी अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान कर मंडाई मेला का आनंद लेते हुए प्रमुख उत्सव को सफल बनावे।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ी लोक कला और संस्कृति से जुड़ी नाचा गम्मत का प्रमुख कार्यक्रम हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति का प्रतीक है,ग्राम अरजपुरी के मंडाई मेले के प्रमुख उत्सव में हमारी संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने रात्रिकालीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें अपनी कला को बिखेरने ग्राम अरजपुरी में मोर मयारु बेटा नाच पार्टी भटगांव (बी) बालोद एवं ग्राम खैरकट्टा में नवा किरण नाच पार्टी भंडारपुर बड़े साज (डोंगरगढ़) का कार्यक्रम रखा गया है।

Read More

मंडई एवं मेला हमारी पुरातन संस्कृति की पहचान,19 व 20 नवंबर को दो दिवसीय मंडाई ग्राम खलारी में - दीपक आरदे (प्रभावशाली व्यक्ति,समाजसेवी,एवं ग्रामीण)

Posted on :18-Nov-2024
मंडई एवं मेला हमारी पुरातन संस्कृति की पहचान,19 व 20 नवंबर को दो दिवसीय मंडाई ग्राम खलारी में - दीपक आरदे (प्रभावशाली व्यक्ति,समाजसेवी,एवं ग्रामीण)

बालोद : हमारे राज्य के मड़ई का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। दीपक आरदे (प्रभावशाली व्यक्ति,समाजसेवी,एवं ग्रामीण) ने कहा कि बोलचाल की सामान्य भाषा में मड़ई शब्द का अर्थ मेलजोल व भेंट से होती है। मड़ई हमारी संस्कृति की विरासत है जिसे हम एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक हस्तांतरित करते हुए चले आ रहे हैं। मड़ई मेले हमारे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन और त्योहारों का प्रतिबिंब है। राज्य की अन्य प्रसिद्ध मड़ई मेलों के साथ-साथ कुसुमकसा क्षेत्र के ग्राम खलारी में मंडाई मेला का आयोजन 19 नवंबर को किया गया,जिसमें ग्रामवासियों ने सभी प्रदेश,व क्षेत्रवासियों को आमंत्रित करते हुए शामिल होने अनुग्रह किया है।

मंडाई मेले के दिन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी झड़ी ग्राम व आस पास के गांव में लगने वाली है,ग्राम खलारी में छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी - महतारी के आंसू (आबगड़ चौकी राजनांदगांव) का आयोजन किया गया है। वहीं कुम्हारपारा में छत्तसीगढ़ी नाचा पार्टी उदय किरण बाधा बाजार आबगड़ चौकी राजनांदगांव का आयोजन किया गया है।साथ ही नयापारा में छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी - पूजा के फूल (खलारी डोंडी जिला बालोद) किया गया है। साथ ही हाथीगोर्रा में छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी - चंपा चमेली (कुर्रा राजनांदगांव) का आयोजन किया गया है। 

साथ ही ग्राम आडजाल में छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी बूटा कसा चौकी का आयोजन किया गया है। आत्माराम दुग्गा,बिंदु रावटे, मन्नू गावर,उदय भूआर्य,देवेंद्र सिग्रामे सहित ग्रामीणों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने सभी से आग्रह किया है।

Read More

Previous123Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution