संवाददाता: सुभाष गुप्ता
सूरजपुर : ज़िले में नशीले इंजेक्शनों का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है और इसके गिरफ्त में आकर युवा वर्ग अपनी जिंदगी तबाह कर रहे है। जिले में इसके बढ़ते इस्तेमाल ने भयावह और गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले लिया है। युवाओं में बढ़ती इस जानलेवा लत से कई परिवारों बिखर गए है तो कई टूटने की कगार पर है। कई युवा नशे की इस लत के कारण अपनी जान गंवा चुके है तो बड़े पैमाने पर नशेड़ी युवाओं का भविष्य गर्त में चला गया है।
यही नहीं नशे की लत के कारण क्षेत्र में गंभीर बीमारियों और अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। जो जिले के लिए गम्भीर चिंता का विषय है। अगर जल्द ही उस पर प्रभावी कार्रवाई कर नशे के सौदागरों को उनके अंजाम तक नहीं पहुंचाया गया तो परिणाम काफी गम्भीर हो सकते है।
???? गांजा के कारोबार लंबे समय से चल रहा है देखने वाली बात होगी कि पुलिस कब करवाई करती है इस पूरे मामले में...?






























