सूरजपुर

जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम खड़गवां में ज़मीन का बड़ा फर्जीवाड़ा

जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम खड़गवां में ज़मीन का बड़ा फर्जीवाड़ा

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

जनपद भैयाथान के ग्राम खड़गवां में ज़मीन फर्जीवाड़े का बहुत बड़ा मामला सामने आया है, गरीब, असहाय और विधवा महिला के लाखों के जमीन का हुआ फ़र्जी रजिस्ट्री, 

सूरजपुर : प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खड़गवां के श्रीमती रमसन रजवाड़े पति स्वर्गीय रामप्रसाद आज अपने ग्राम के सरपंच जनपद सदस्य प्रतिनिधि पंचगण और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अपने गुहार लगाने सूरजपुर कलेक्टर सम्मुख प्रस्तुत हुई और अपने उपर हुए अत्याचार का आवेदन प्रस्तुत किया साथ ही साथ सैकड़ों ग्रामीण जन के साथ पुलिस चौकी बसदेइ में पहुंच कर अपने साथ हुए फ़र्जी वाड़ा की लिखित जानकारी प्रस्तुत की।

Open photo NaN

पीड़िता और ग्रामीण जनों से विस्तार से बात करते हुए पता चला कि बगल के ग्राम बिरामतल के श्यामकर्तिक साहू के द्वारा फ़र्ज़ी तरीके से पीड़िता की जमीन धोखे में रखकर रजिस्ट्री करा लिया ,प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति के द्वारा कुछ पैसे श्यामकर्तिक से उधार लिये थे और रेहन के रूप में ,इसी बीच पीड़िता के पति के अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए उससे रजिस्टर्ड agreement(पैसे के बदले) की बात की गई लेकिन धोखे से agreement मे रेहन के जमीन की जगह रोड की जमीन जिसकी वर्तमान मार्केट मूल्य लगभग 40 लाख बताई जा रि है उसका रजिस्ट्री करा लिया गया ,

Open photo NaN

ये धोखे से रजिस्ट्री 3 साल पूर्व की गई थी, पिछले कुछ महिने पहले पीड़िता के पति रामप्रसाद का निधन हो गया तो अचानक श्यामकर्तिक साहू के द्वारा रजिस्ट्री दिखाकर ये कहा जाने लगा कि मेन रोड की लगभग 1 एकड़ 7 डिसमिल जमीन मेरी है, पिछले 3 सालों तक इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं था, पीड़िता के द्वारा बताया जा रहा है कि मेरी पति द्वारा मुझे किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई ना ही किसी परिजन को इस रजिस्ट्री के बारे में जानकारी है तथ्यात्मक रूप से पड़ताल करने पर ये पाया गया कि जिस ज़मीन की रजिस्ट्री बताई जा रही है वो बैंक में बंधक है, रजिस्ट्री में गवाह में गांव का कोई भी आदमी या विक्रेता की तरफ से कोई गवाह नहीं है बल्कि श्यामकर्तिक साहु के संबंधी और जानकार गवाह के रूप में साइन किये हुए हैं।

आज पीड़िता अपने गांव के सरपंच श्री ओमप्रकाश सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिमेश दुबे और पंचों और सैकड़ों ग्राम वासियों के साथ कलेक्टर और बसदेयी चौकी में अपना लिखित शिकायत दर्ज कराई है ,सैकड़ों ग्राम वासियों से बात करते हुए पता चला इस फर्जी रजिस्ट्री के कारण ग्राम वासी और अंचल के लोग काफी गुस्से में हैं,और शासन प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए इस फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं  और चाहते हैं कि एक तत्काल इस पर प्रशासन जांच कमेटी बैठाये अन्यथा सभी ग्राम वासी एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email