संवाददाता: सुभाष गुप्ता
-विगत तीन वर्षों के प्रदर्शन मूल्यांकन में जयनगर, बतरा एवं प्रेमनगर के विद्यालयों ने बढ़ाया जिले का मान
-प्राचार्यों ने रायपुर में प्राप्त किया राज्य स्तरीय प्रशिक्षण
सूरजपुर : पीएम विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें जिले की उपलब्धियों ने सूरजपुर को पूरे छत्तीसगढ़ में गौरवान्वित किया है। पीएम नोडल चंद्रपाल कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में पीएम प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों एवं प्राचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतिभागियों ने विद्यालयों की गुणवत्ता, नवाचार, प्रभावी नेतृत्व तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिले के लिए सर्वाधिक गौरव का विषय यह रहा कि विगत तीन वर्षों के पीएम विद्यालयों के प्रदर्शन मूल्यांकन में राज्य के शीर्ष पाँच विद्यालयों में सूरजपुर जिले के तीन विद्यालयों ने स्था






























