संवाददाता: प्रभात मोहंती
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, परसदा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया गया।
जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
अत्याधुनिक कैमरा, GPS ट्रैकिंग एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस हैं नए वाहन।
3-इन-1 त्वरित सेवा: ये वाहन आने वाले दिनों में आम जनता को पुलिस, एम्बुलेंस और फायर (अग्निशमन) संबंधी किसी भी आपदा में बेहद कम समय में त्वरित सेवा प्रदान करेंगे।
सुरक्षित राजमार्ग: 04 नए हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती से राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसों को रोकने और आपातकालीन सहायता पहुँचाने में आएगी गति।
रिस्पांस टाइम में आएगी कमी।
महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता को त्वरित आपातकालीन सेवा एवं सुरक्षाक्रम में पूर्व में संचालित पुराने 112 ईआरव्ही वाहनों को तब्दील कर, नए 112 ईआरव्ही वाहनों के सुगम संचालन हेतु जिला मुख्यालय पुलिस लाईन परेड ग्राउंड परसदा महासमुंद में 15 नए 112 ईआरव्ही वाहन एवं हाईवे पेट्रोलिंग के लिये 04 नए वाहनों को आमजन की आपातकालीन सेवा के लिए थाना के लिए रवाना किया गया। ये सभी वाहने आने वाले दिनों में पुलिस, एम्बुलेंस और फायर संबंधी आपदा में त्वरित सेवाएं प्रदान करेगी। इन नए आधुनिक वाहनों के सड़क पर उतरने से महासमुंद जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस का रिस्पांस टाइम (घटनास्थल पर पहुँचने का समय) काफी कम हो जाएगा, जिससे जनमानस को चौबीसों घंटे त्वरित सुरक्षा और सहायता मिल सकेगी।

छत्तीसगढ शासन द्वारा प्रदत्त उक्त संकटमोचक सेवा वाहनों को आज रक्षित केन्द्र महासमुंद में कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधिगणो एवं जिला अधिकारियों की उपस्थिति में जनमानस की सेवा के लिये रवाना किया गया। उक्त् कार्यक्रम मे उपस्थित माननीय विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा , श्रीमती मोगरा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री निखिलकांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, श्री विनय लंगेह कलेक्टर महासमुंद, श्री प्रभात कुमार पुलिस अधीक्षक महासमुंद, श्री देवीचंद राठी नगर पालिका उपाध्यक्ष महासमुंद, श्री राहुल चंद्राकर कोषाध्यक्ष भाजपा जिला महासमुंद, श्री पीताम्बर ध्रुव सरपंच ग्राम परसदा, श्री टिकेंद्र चंद्राकर समाज सेवी परसदा द्वारा उक्त नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिला मुख्यालय से आपातकालीन सेवा के लिए थानों के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रतिभा पांडेय, श्री अजय शंकर त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा, डीएसपी चुन्नू तिग्गा, श्रीमति दीप्ति कश्यप रक्षित निरीक्षक महासमुंद, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन सेंटर 112 एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
महासमुंद पुलिस का जनता से अपील- "आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।" महासमुंद पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर है। शासन द्वारा प्रदान किए गए ये नए डॉयल-112 अत्याधुनिक वाहन आपकी सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत करते हैं। किसी भी आकस्मिक संकट, दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। हमारी टीम बेहद कम समय में आपकी सहायता के लिए आपके पास पहुँचेगी। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।






























