संवाददाता: प्रभात मोहंती
48 घंटे के भीतर चोरी का आरोपी गिरफ्तार।
चोरी की गई पूरी रकम 2,30,000 रुपये शत प्रतिशत नगद बरामद।
संदेही की खोजबीन में पुलिस की तत्परता और सायबर/मुखबिर तंत्र की सक्रियता से मिली सफलता।
महासमुन्द : थाना सांकरा पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए घर में हुई बड़ी चोरी के मामले को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि शत-प्रतिशत चोरी गई रकम भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 18.5.26 को प्रार्थी देवेंद्र जोशी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.5.26 की रात्री में घर की पेटी में रखा अटल आवास, केसीसी लोन व धान बिक्री कर घर बनाने के लिए रखा गया नगदी 2,30,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया कि सूचना पर थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 305(ए),331(4)बीएनएस अपराध कायम कर मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते लगातार आरोपी का गहन पता तलाश मुखबीर सक्रिय कर संदेही शिशुपाल धुवल पिता महावीर धुवल 42 साल निवासी सावित्रीपुर से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना के संबंध में गुमराह किया जाता रहा था।
पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने 16 मई की रात को प्रार्थी के घर में चोरी करना स्वीकार कर लिया। चोरी की रकम 2,30,000 रूपये आरोपी द्वारा छुपाकर रखा गया था, जिसे पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफतार आरोपी-
1 शिशुपाल धुवल पिता महावीर धुवल उम्र 42 साल निवासी सावित्रीपुर।
जप्त मशरूका-
(1)- चोरी गई नगदी रकम 2,30,000 रूपये।






























