महासमुन्द

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही को विधायक ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही को विधायक ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। रविवार को अलग अलग वार्ड में भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा वार्ड क्रमांक 09 निवासी बुंदा महानंद के घर पहुंचे। दरअसल उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। इसलिए विधायक श्री सिन्हा ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका कुशल क्षेम भी जाना।

हितग्राही बुंदा महानंद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे आवास योजना से उनका अपना खुद का पक्का आवास बनाने का सपना साकार हुआ है। पक्का आवास बनने से उन्हें काफी सुविधाएं हो रही है। बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिल गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का भी आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज पूरे देश में गरीबों को आवास योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में भी लाखों गरीब परिवारों को पक्का आवास मिला है। अभी भी कार्य सतत जारी है, पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनके लिए आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र की इस योजना को प्रमुखता से लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है।

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, महामंत्री अग्रज शर्मा, वरिष्ठ नेतागण रमेश साहू, संदीप घोष, अन्य नेतागण राजेंद्र चंद्राकर, हनीश बग्गा, दिनेश रूपरेला, हफीज कुरैशी, माधवी सिका, रामेश्वर पटवा, अभिषेक पांडे, रोमी दत्ता, गुड्डा सिन्हा, बादल मक्कड़ सहित वार्डवासी उपस्थित थें।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email