संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुन्द : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की अधिसूचना दिनांक 15 दिसंबर 2017 के अनुसार, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अधिनियम 1920 की धारा 5 उपधारा (1) के खंड (ड़), खंड (च) एवं खंड (ञ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य, संघ राज्य क्षेत्र तथा जिला शाखाओं के संचालन हेतु नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा पूर्ण रूप से स्वीकार किया गया है।
उक्त अधिसूचना एवं नियमों के पालन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर की राज्य प्रबंध समिति द्वारा विभिन्न समितियों एवं उपसमितियों का गठन किया गया है।
नियम 12 अनुसूची-03 के अंतर्गत गठित विभिन्न समितियों में डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। उन्हें नियम 12 अनुसूची-03 के 6(क) अंतर्गत गठित वित्त समिति का सदस्य, नियम 12 अनुसूची-03 के 6(झ) अंतर्गत गठित पाठ्यक्रम समिति का सदस्य तथा नियम 12 अनुसूची-03 के 7 अंतर्गत गठित जूनियर रेडक्रॉस कनिष्ठ समिति छत्तीसगढ़ राज्य का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी वर्तमान में राज्य प्रतिनिधि एवं जिला रेडक्रॉस अधिकारी, महासमुंद के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे संपूर्ण छत्तीसगढ़ में जूनियर रेडक्रॉस की कार्ययोजना तैयार करेंगे तथा प्रदेश के विद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस की गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार को सुनिश्चित करेंगे।
उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच सेवा, स्वास्थ्य, मानवता, आपदा सहायता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।
जूनियर रेडक्रॉस उपसमिति, छत्तीसगढ़ राज्य के वाइस चेयरमैन नियुक्त होने पर डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी को जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं रेडक्रॉस सदस्यों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर माननीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक महासमुंद विधानसभा सहित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के सभापति संदीप दीवान, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र राठौर, कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, संरक्षक सदस्य महेन्द्र कुमार श्रीश्रीमाल, मनोज पिंचा, अनिता रावटे, डॉ. एम. वॉय. मेमन, दाऊलाल चंद्राकर, माधवराव टाकसाले, अरुणा शुक्ला, ऐतराम साहू, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, सती साहू, प्रमोद तिवारी, प्रेम चंद्राकर, अरशी अनवर, एच.आर. बघेल, अभिषेक पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, सुनील शर्मा, यशवंत चौधरी, हीरा बंजारे, राजेश्वर खरे, विश्वनाथ पाणिग्रही एवं धर्मेन्द्र महोबियातथा समिति के समस्त सदस्यों ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
साथ ही डॉ. श्वेतलाना नांगल, सहायक जिला रेडक्रॉस अधिकारी, हितेन्द्र शर्मा, सहायक जिला रेडक्रॉस अधिकारी तथा दिनेश साहू जिला रेडक्रॉस प्रशिक्षक एवं परस राम सिन्हा जू रे क्रॉ वि.ख. सचिव बागबाहरा ने भी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में जूनियर रेडक्रॉस गतिविधियों को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।






























