संवाददाता: प्रभात मोहंती
08.100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 04 लाख रुपये।
परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड वाहन और मोबाइल सहित कुल 09 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जप्त।
01 अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।
अशोक लीलैंड वाहन के डाला के नीचे बनाया था विशेष 'गुप्त चेंबर''।
ओड़िशा के बरपाली से नागपुर ले जाई जा रही थी मादक पदार्थों की खेप।
पिछले चार महीने में 89 प्रकरण में कुल 6348.881 किलो (63 क्वि. 48 किलो) गांजा जब्त, 233 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 55 व 178अन्य राज्यों से।
महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, दिनांक 13/05/2026 को पलसापाली बेरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान ओड़िशा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की अशोक लीलैंड वाहन (क्रमांक MH 45 AF 4521) को रोका गया।
वाहन चालक के संदेहात्मक व्यवहार देखकर पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने वाहन के पिछले हिस्से में बनाए गए गुप्त ‘चेंबर’ में गांजा छिपा होना स्वीकार किया। वाहन के डाला के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर में खाखी और पीले रंग के टेप से लिपटे हुए कुल 08 पैकेट गांजा बरामद हुए। जिसका कुल वजन 08 किलो 100 ग्राम है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गांजे की यह खेप बरपाली (ओडिशा) से लोड करके नागपुर (महाराष्ट्र) खपाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस अब इस तस्करी के 'सोर्स पॉइंट' (आपूर्तिकर्ता) और 'डेस्टिनेशन पॉइंट' (खरीदार) का पता लगा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसना में धारा 20(ख)(ii)(ख) NDPS एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1- शफीक खान पिता रसीद खान (40 वर्ष), निवासी- महारानी लक्ष्मी स्कूल के पास, सुभाष मैदान, अशोक नगर, पारडी, नागपुर (महाराष्ट्र)।
जप्त संपत्ति-
01- 08 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 4,00,000 रुपये।
02- 01 अशोक लीलैंड, अनुमानित कीमत 5,00,000 रुपये।
03- 01 मोबाईल अनुमानित कीमत 10,000 रुपये।
कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 09,10,000 रुपये (नौ लाख, दस हजार रुपये)।






























