77 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 38 लाख 50 हजार रुपये
गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक एंबुलेंस व पायलेटिंग कार वाहन, 05 नग मोबाइल सहित कुल जुमला 50 लाख, 45 हजार रुपये की संपति जप्त।
05 अंतराज्यीय तस्कर कोमाखान पुलिस की गिरफ्त में।
गांजा को बालीगुडा(उडीसा) से सोलापुर (महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना।
एंबुलेंस मे छिपाकर गान्जा तस्करी का प्लान पुलिस ने किया तीसरी बार फेल।
सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता
पिछले चार महीने में 84 प्रकरण में कुल 6093.121 किलो (60 क्वि. 93 किलो) गांजा जब्त, 221 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 54 व 167 अन्य राज्यों से।
महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक एम्बुलेंस वाहन क्रमांक एम.एच. 13 सी.यु. 0707 में गांजा परिवहन होने की सूचना पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एम्बुलेंस एवं पायलेटिंग कार क्रमांक एम.एच. 12 एन.बी. 5277 को रोककर पुछताछ करने पर गान्जा एंबुलेंस में होना बताये, उक्त एंबुलेंस वाहन की मौके पर जाँच तलाशी लेने पर वाहन मे करीब 77 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे होना पाया गया जिसे आरोपियों से जप्त कर अप.क्र. 68/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
एंबुलेंस वाहन चालक-
01-आकाश उर्फ अक्षय जाधव पिता दगड़ु जाधव उम्र 27 साल निवासी खड़की थाना तांबुलवाड़ी जिला धाराषिव महाराष्ट्र।
पायलेटिंग कार टीम-
02-लिंबाजी जाधव पिता सुखदेव जाधव उम्र 33 साल निवासी खड़की थाना तांबुलवाड़ी जिला धाराशिव महाराष्ट्र।
03-धंनजय लोखंडे पिता शरद लोखंडे उम्र 25 साल निवासी संतोषनगर वाडे थाना शोलापुर जिला शोलापुर महाराष्ट्र। 04-प्रथमेश पिंगले पिता नागेष पिंगले उम्र 20 साल निवासी संतोषनगर वाडे थाना शोलापुर जिला शोलापुर महाराष्ट्र। 05- अजय काले पिता दशरथ काले उम्र 25 साल निवासी कुलजारपुर नाका धाराशिव थाना व जिला धाराशिव महाराष्ट्र।
जप्त संपत्ति-
(01)- 77 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 38, 50, 000 रू.
(02)- एम्बुलेंस वाहन किमती करीब 80000 रू.
(03)- पायलेटिंग वाहन- कार किमती 300000 रू।
(04)- 05 नग मोबाईल किमती 95000रू।।
कुल जुमला 50,45,000 रू. जप्त






























