संवाददाता: सुभाष गुप्ता
बिग ब्रेकिंग - वाह रे निर्मोही मां: 2 माह की दुधमुंही को मंदिर के पास छोड़ा, सुबह लोगो ने रोते देखा, पुलिस को दी सूचना,सूरजपुर - कोरिया सीमा बार्डर के पास का मामल।
सूरजपुर : जानकारी के अनुसार, सूरजपुर और कोरिया जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे-43 स्थित गोबरी नदी के किनारे एक शिव मंदिर परिसर में लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब आसपास मौजूद लोगों ने जाकर देखा तो वहां एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
रात में छोड़कर जाने की आशंका
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को रात के समय मंदिर परिसर में छोड़कर जाया गया होगा। फिलहाल बच्ची की उम्र लगभग दो माह बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाईवे किनारे मंदिर परिसर में इस तरह मासूम बच्ची के मिलने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।






























