संवाददाता: प्रभात मोहंती
10.270 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गान्जा, कीमती 02 लाख रुपए के साथ 02 अंतरराज्यीय तस्कर सहित 04 आरोपी गिरफ्तार।
अवैध गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त 02 नग वाहन, 02 नग मोबाईल सहित 03 लाख, 15 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।
ओडिशा से लाकर देवलभाटा (सरायपाली) मे खपाने की थी योजना।
देवलभाटा से पुड़िया-पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी में था आरोपी।
महासमुंद जिले में खपत होने वाली गांजा को खपाने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
आरोपी पति-पत्नी द्वारा परिवार के साथ जाना, दिखाकर पुलिस को चकमा देने की गई थी कोशिश।
सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।
पिछले तीन महीने में 81 प्रकरण में कुल 5779.831 किलो (57 क्वि. 79 किलो) गांजा जब्त, 213 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 53 व 160 अन्य राज्यों से।
महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 30.04.2026 को मुखबिर सूचना मिली की उड़ीसा तरफ से कुछ लोग आकर किसी व्यक्ति से गांजा खरीदी-बिक्री किया जाएगा।
उक्त सूचना की तस्दीक पर ग्राम अर्जुंदा थाना सरायपाली के पास स्टाफ तैनात किया गया कुछ देर बाद पदमपुर रोड की ओर से एक व्यक्ति मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 04 J 0982 में एक महिला को पीछे बिठाकर ग्राम अर्जुंदा के पास आया, कुछ देर बाद पदमपुर की रोड से एक और व्यक्ति मोटर साइकिल हीरो ग्लैमर क्रमांक CG 04 L 1778 में एक महिला को पीछे बिठाकर बीच में बोरी में सामान रख कर आया जो पहले से आए व्यक्ति को बोरी में रखे सामान को देकर जाने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़े एवं उनके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखे समान की जांच करने पर उसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा 10 किलो 270 ग्राम कीमती 200000 रुपए का होना पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध नाराकोटिक एक्ट के तहत् अपराध धारा 20(B) नाराकोटिक एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
गिरफतार आरोपी-
1- शंकर बेहरा पिता मोहन बेहरा उम्र 45 साल निवासी ग्राम देवलभाटा थाना सरायपाली जिला महासमुंद
2- श्रीमती चंचल बेहरा पति शंकर बेहरा उम्र 30 साल निवासी ग्राम देवलभाटा थाना सरायपाली जिला महासमुंद।
3- कपिल बकुल पिता पवन बकुल उम्र 23 साल निवासी ग्राम तालमलखा थाना घंटा पड़ा जिला बौद्ध ,उड़ीसा
4- श्रीमती रश्मि बकुल पति कपिल बकुल उम्र 20 साल निवासी ग्राम तालमलखा थाना घंटा पड़ा जिला बौद्ध उड़ीसा।
जप्त सामग्री-
01- 10 किलो 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 02 लाख
02- 02 नग मोटर साइकल कीमती करीब 01 लाख रुपया।
03- 02 नग मोबाईल कीमती करीब 15,000 रुपये।
कुल जुमला जप्त संपत्ति किमती 3,15,000 रू.






























