महासमुन्द

जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

स्विफ्ट कार में अंग्रेजी शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार।

अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 3,05,900 रुपये की संपत्ति जप्त।

थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही।

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 16 लाख 36 हजार 635 रुपए कीमत की 6204.270 लीटर शराब जब्त।

अभियान दिनांक  से वर्तमान तक 483 प्रकरणों में  545  व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।

महासमुंद : जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23/04/2026 को थाना बलौदा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि भुरसापाली रोड की ओर से एक स्वीफ्ट कार क्र. CG06 HF 5420 में अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना कर भुरसापली रोड पर नाकेबंदी किया गया।

कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार स्वीफ्ट कार सामने से आते दिखा जिसे रोक कर वाहन चालक व सवार से नाम पता पुछने पर अपना नाम- 01-भोलाराम पटेल पिता लक्ष्मण पटेल उम्र 32 साल साकिन मेडरा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम खपरीडीह थाना सरायपाली  जिला महासमुन्द, 02-सुरेन्द्र चौधरी पिता घनश्याम चौधरी उम्र 38 साल साकिन खैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुन्द बताया। स्वीफ्ट कार की तलाशी लेने पर कार मे आरोपी के कब्जे से 20 नग मैक्डावल कुल 3600 ml एवम 10 नग सिम्बा बियर कुल 6500 ml कुल जुमला 10.100 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किमती 5900 रूपया एवं परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्र. CG06 HF 5420 को जप्त कर आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 

01.भोलाराम पटेल पिता लक्ष्मण पटेल उम्र 32 साल साकिन मेडरा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम खपरीडीह थाना सरायपाली  जिला महासमुन्द छ. ग.।  
02.सुरेन्द्र चौधरी पिता घनश्याम चौधरी उम्र 38 साल साकिन खैरमाल थाना  सरायपाली जिला महासमुन्द छ. ग.।

जप्त संपत्ती–

1.कुल 10.100 लीटर अंग्रेजी शराब किमती 5900 रूपया।
2-परिवहन में प्रयुक्त प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्र. CG06 HF 5420 कीमती करीबन 3,00,000 रूपये। 

कुल जुमला जप्त संपत्ती किमती  3,05,900 रुपये।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email